Skip to Videos
  • WhatsApp Image 2025-11-29 at 3.26.18 PM.jpeg

    “महिलाएं सुरक्षित, गुंडों को सबक”: अंबाला कैंट में छेड़छाड़ के आरोपियों की परेड पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कैंट थाना एसएचओ की पीठ थपथपाई

    अम्बाला/चंडीगढ़, 29 नवम्बर - अम्बाला छावनी में गत दिनों पुलिस द्वारा कोचिंग सेंटर से घर जा रही युवती से छेड़छाड़ और फिर लड़की के माता-पिता से मारपीट मामले में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कैंट थाना पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की प्रशंसा की है।

    आज एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कैंट थाना के एसएचओ सुरेंद्र की पीठ थपथापते हुए कहा कि वह अम्बाला छावनी थाने के एसएचओ को शाबासी देना चाहते है क्योंकि एसएचओ ने मामले में बढ़िया कार्रवाई करते हुए मामले में अच्छा संदेश शहर को दिया है। उन्होंने कहा कि अम्बाला छावनी में गुंडागर्दी करने नहीं दी जाएगी, छावनी में महिलाएं बच्चियां जब चाहे अपने घर-दफ्तर जा सकती है। यदि कोई गुंडागर्दी करेगा तो हमारी पुलिस उसे नहीं छोड़ेगी।

    गौरतलब है कि गत दिनों जनसुनवाई के दौरान युवती व उसके परिवार ने मंत्री अनिल विज को शिकायत दी थी जिसपर उन्होंने कैंट थाना पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इस मामले में शुक्रवार को पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके सिर मुंडवा दिए थे जिसके बाद उन्हें पैदल बाजारों से ले जाते हुए मौका-ए-वारदात स्थल पर जाकर जांच की थी। पकड़े गए आरोपियों में एक हिस्ट्रीशीटर भी था।

    #AnilVij #AmbalaPolice #AntiGoonism #CrimeControl #AmbalaCantt #WomenSafety #PoliceAction #HaryanaNews #LawAndOrder #danikkhabar #HaryanaPolice #Ambala

  • Untitled Project (57).jpg

    उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 30 नवंबर, 2025 को कुरुक्षेत्र, हरियाणा का दौरा करेंगे

    नई दिल्ली, 29 नवंबर (अन्‍नू) - उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 30 नवंबर, 2025 को कुरुक्षेत्र, हरियाणा का दौरा करेंगे।

    उपराष्ट्रपति राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कुरुक्षेत्र के 20वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

    वह अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर कुरुक्षेत्र में आयोजित अखिल भारतीय देवस्थानम सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगें।

    #VicePresident #CPRadhakrishnan #KurukshetraVisit #NITKurukshetra #Convocation #InternationalGitaMahotsav #DevasthanamConference #Haryana #DanikKhabar

  • WhatsApp Image 2025-11-29 at 1.55.29 PM.jpeg
    29/11/25 |

    सिविल हॉस्पिटल अंबाला छावनी में 'टीबी चैंपियन' कार्यशाला: स्वस्थ हुए मरीज अब बनेंगे समुदाय के मार्गदर्शक

    जे कुमार, अम्बाला 29 नवम्बर :- राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत, टीबी अलर्ट इंडिया द्वारा कर्नाटक हेल्थ प्रमोशन ट्रस्ट के सहयोग से इंपैक्ट इंडिया कार्यक्रम के तहत अंबाला छावनी में सिविल हॉस्पिटल के सम्मेलन हाल में 21वें बैच की एक-दिवसीय टीबी चैंपियन प्रशिक्षण कार्यशाला उप सिविल सर्जन एवं नोडल अधिकारी डॉ सीमा के मार्गदर्शन और पीएमओ डॉ पूजा पेंटल की देखरेख में आयोजित हुआ ।

    जिला प्रमुख रेखा ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य टीबी से स्वस्थ हुए व्यक्तियों को “टीबी चैंपियन” के रूप में तैयार करना है। प्रशिक्षण के उपरांत इन्हें आयुष आरोग्य मंदिर से जोड़ा जाएगा, जिससे ये समुदाय स्तर पर टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने, उपचाराधीन मरीजों को सहयोग प्रदान करने तथा अपनी बीमारी पर विजय की प्रेरणादायक कहानी साझा कर अन्य मरीजों को उपचार पूरा करने के लिए प्रेरित कर सकें।

    कार्यक्रम के दौरान एमओटीसी डॉ. नीनू गांधी , संजीव गोयल फिजिशियन और एसटीएस हरीश ने प्रतिभागियों को टीबी की मूलभूत जानकारी और राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत उपलब्ध सेवाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हुए प्रतिभागियों को टीबी चैंपियन बनकर गाँवों में जागरूकता फैलाने, टीबी से जुड़े कलंक को समाप्त करने और उपचार ले रहे लोगों को भावनात्मक व सामाजिक सहयोग देने के लिए प्रेरित किया।

    टीबी अलर्ट इंडिया की सामुदायिक समन्वयक राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित सुनैना गुप्ता ने प्रतिभागियों को समाज में जागरूकता उत्पन्न करने के लिए प्रेरित करते हुए टीबी मुक्त भारत की शपथ दिलवाई l मौके पर कॉर्डिनेटर रजनी और महक सहित अन्य उपस्थित रहे l

    #ambala #News #tbhealth #healthdepartment #tb-champion-workshop #civil-hospital-ambala-cantt #community-leaders

  • WhatsApp Image 2025-11-29 at 2.49.25 PM.jpeg

    परिवहन मंत्री अनिल विज बोले “धूल-मिट्टी गई, अब 'बेहतरीन बस क्यू शेल्टर' में आराम से करें बसों का इंतजार

    अम्बाला/चंडीगढ़, 29 नवम्बर (अन्‍नू) - हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी के लोगों को पहले धूल-मिट्‌टी में खड़े रहते हुए बसों का इंतजार करना पड़ता था। मगर अब हमने बेहतरीन बस क्यू शेल्टर बनाकर दिए हैं जहां यात्री आराम से इंतजार कर सकते है। हम लोकल बस सेवा के रुट में आने वाले सभी बस स्टॉप पर शेल्टर बनाएंगे। अभी 23 बस क्यू शेल्टर बन रहे हैं जिनमें से कुछ बन चुके हैं और शेष जल्द बनाए जाएंगे। बस क्यू शेल्टर में पंखे, बैठने की व्यवस्था आदि पूरा इंतजाम किया गया है ताकि यात्रियों को पूरी सुविधा मिल सके।

    विज आज अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल के निकट नवनिर्मित बस क्यू शेल्टर के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

    परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में पहले 25 साल से लोकल बसे रूकी थी। आज 25 बसें चल रही है जिनमें से 15 इलेक्ट्रिक है और कुछ मिनी बसें चल रही हैं। उन्होंने बताया कि बस क्यू शेल्टर पर टाइम टेबल लगाया गया है और हर बस को यही पर रूकने के निर्देश दिए गए हैं। बसों में ट्रैकिंग सिस्टम भी लगा रहे हैं, जिससे पता चल सकेगा कि कौन सी बस कहां पर खड़ी है।

    परिवहन मंत्री ने कहा कि हरियाणा में यदि बस स्टैंड के अलावा बस कहीं और खड़ी हुई तो कार्रवाई होगी। बसों में ट्रैकिंग सिस्टम से बस की लोकेशन का पता कंप्यूटर पर लग जाएगा। इसकी बकायदा एक ऐप भी बना रहे हैं, जिससे मोबाइल पर बस की लोकेशन का पता चल सकेगा। सभी बस स्टैंड पर एयरपोर्ट की तर्ज पर डिस्पले बोर्ड जिससे बस की लोकेशन का पता चल सकेगा।

    गौरतलब है कि परिवहन मंत्री अनिल विज के प्रयासों से 2. 16 करोड़ रुपए की लागत से 23 बस स्टॉप पर बस क्यू शैल्टर बनाए जा रहे हैं जिसमें से 5 बन चुके हैं।

    इन स्थानों पर होंगे बस क्यू शेल्टर

    कैपिटल चौक, सिविल अस्पताल चौक, सुभाष पार्क, बब्याल व बोह में बस क्यू शेल्टर बन चुके हैं। इसके अलावा चुंगी चौक, टुंडला, डिफैंस कालोनी, कलरेहड़ी, शास्त्री कालोनी, डीआरएम ऑफिस, सुंदर नगर, चंद्रपुरी कालोनी, मच्छौंडा, शाहपुर, बीडी फ्लोर मील, हाथीखाना मंदिर, रंगिया मंडी चौक, नन्हेड़ा, एसडी कालेज, महेशनगर, टांगरी बांध मोड व दलीपगढ़ में जल्द इनका निर्माण होगा।

    इस अवसर पर जीएम रोडवेज अश्वनी डोगरा, नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, भाजपा पदाधिकारी रवि बुद्धिराजा, प्रवेश शर्मा, हर्ष बिन्द्रा, बिजेन्द्र चौहान, सुरेन्द बिंद्रा, जसबीर सिंह जस्सी, संजीव सोनी, आशीष अग्रवाल, रवि सहगल, भरत कोछड़, रशमी वर्मा, शिव काकरान, शिल्पा पासी, मदन लाल शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    #AnilVij #AmbalaCantt #BusQueueShelters #HaryanaTransport #LocalBusService #SmartTransport #Development #AmbalaNews #HaryanaNews #Haryana #Ambala #Chandigarh

  • salary-1764348324291.jpg

    हरियाणा में वरिष्ठ कर्मचारियों के वेतन स्टेपिंग-अप, वित्तीय शक्तियां री-डेलीगेट करने के सम्बन्ध में नए निर्देश

    चंडीगढ़, 29 नवम्बर (अन्‍नू)- हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ कर्मचारियों के वेतन/एसीपीएल को कनिष्ठ कर्मचारियों के बराबर स्टेपिंग-अप किए जाने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के सम्बन्ध में महत्त्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। साथ ही, वित्तीय शक्तियां री-डेलीगेट करने से जुड़े पीएफआर वाॅल्यूम-1 के नियम 19.1 के नीचे नोट 5 के सम्बन्ध में भी स्थिति स्पष्ट की गई है।

    मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, जिनके पास वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का दायित्व भी है, द्वारा इस सम्बन्ध में दो अलग-अलग पत्र जारी किए गए हैं।

    वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि 20 दिसम्बर, 2024 को जारी निर्देशों के अनुसार, वरिष्ठ कर्मचारी का वेतन/एसीपीएल कनिष्ठ कर्मचारी के बराबर तभी स्टेपिंग-अप किया जा सकता है, जब वरिष्ठ कर्मचारी एचसीएस (एसीपी) नियम, 2016 के तहत एसीपी के पात्र हों। हालांकि, यदि कनिष्ठ कर्मचारी को व्यक्तिगत कारणों से अधिक वेतन प्राप्त हो रहा है तो उस स्थिति में स्टेपिंग-अप देय नहीं होगा।

    यह देखने में आया है कि विभागों द्वारा इन मामलों की जांच स्वयं करने की बजाय इन्हें वित्त विभाग को भेजा जा रहा है। अतः सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे ऐसे मामलों की जांच अपने स्तर पर करें और केवल उन्हीं मामलों का विवरण पूर्ण तथ्यों सहित वित्त विभाग को भेजें जो उपरोक्त आदेशों के दायरे में नहीं आते।

    इसके अतिरिक्त, वित्त विभाग ने पीएफआर वाॅल्यूम-1 के नियम 19.1 के नीचे दिए गए नोट 5 के संबंध में भी विस्तृत स्पष्टीकरण जारी किया है। विभाग द्वारा जारी एक पत्र के अनुसार, यह देखने में आया है कि कुछ विभागाध्यक्ष अपनी वित्तीय शक्तियां फील्ड अधिकारियों को री-डेलीगेट कर रहे हैं, जो नियमों के विपरीत है। प्रशासनिक विभाग केवल अपने विभाग में कार्यरत राजपत्रित अधिकारियों, जैसे सचिव, संयुक्त सचिव, उप सचिव, या एसएएस कैडर अधिकारियों को ही ये शक्तियां सौंप सकते हैं। इसी तरह, विभागाध्यक्ष केवल अपने कार्यालय के राजपत्रित अधिकारियों, जैसे अतिरिक्त निदेशक, संयुक्त निदेशक, उप निदेशक आदि को ही ये शक्तियां री-डेलीगेट कर सकते हैं।

    प्रशासकीय सचिव अपनी वित्तीय शक्तियां किसी भी परिस्थिति में विभागाध्यक्षों  को री-डेलीगेट नहीं कर सकते और विभागाध्यक्ष अपनी वित्तीय शक्तियां फील्ड अधिकारियों या कार्यालय प्रमुखों को नहीं सौंप सकते।

    #HaryanaGovt #SalarySteppingUp #ACPL #AnuragRastogi #FinanceDepartment #PFRRules #FinancialPowers #HRPolicy #EmployeesWelfare #Chandigarh #DanikKhabar #Haryana #Salary #HaryanaNews

  • Screenshot 2025-11-29 131531.png

    IFFI 2025 में हरियाणा की 'नॉनस्टॉप फिल्मी हरियाणा' झाँकी को मिला पुरस्कार, संस्कृति की छटा से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

    चंडीगढ़, 29 नवंबर (अन्‍नू)- गोवा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI 2025) में इस बार हरियाणा ने सांस्कृतिक भव्यता के साथ अपनी एक अनूठी छाप छोड़ी है। पारंपरिक रंगों, लोकनृत्यों, संगीत, इतिहास और आधुनिक फिल्मी उपलब्धियों को समेटे हरियाणा की झांकी ने न केवल दर्शकों का दिल जीता, बल्कि निर्णायक मंडल को भी गहराई से प्रभावित किया। इसी का परिणाम रहा कि राज्य की आकर्षक और सजीव झांकी को महोत्सव में पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    गोआ में आयोजित नौ-दिवसीय प्रतिष्ठित महोत्सव  के पहले दिन 28 प्रतिभागियों ने अलग-अलग थीम पर अपनी झांकिया प्रस्तुत की। अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ऑफ इंडिया की ओपनिंग परेड में हरियाणा ने पहली शानदार राज्य झांकी प्रस्तुत की। सूचना, जनसम्पर्क, भाषा एवं कला संस्कृति विभाग, हरियाणा के महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग के दिशा-निर्देशन में ‌‌विभाग के अतिरिक्त निदेशक विवेक कालिया और संयुक्त निदेशक ‌फिल्म नीरज टुटेजा ने अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया।

    "नॉन स्टॉप फिल्मी हरियाणा" की थीम पर तैयार झांकी ने दर्शकों को भारतीय संस्कृति और सिनेमा के रंगों से सराबोर एक अनोखा “चलित उत्सव” प्रदान किया। हरियाणा की झांकी ने देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों, फिल्म निर्माताओं और दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में झांकियों के प्रदर्शन के उपरांत निर्णायक मंडल द्वारा टॉप-5 अचीवर्स को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनमें हरियाणा, आंध्र प्रदेश, हॉम्बेल मूवी मेकर्स, वेव्स ओटीटी और ज़ी स्टूडियोज शामिल हैं।


    सिनेमा पृष्ठभूमि के लिए हरियाणा को विशेष आकर्षक स्थल के रूप में स्थापित करने के लिए किए जा रहे विशेष प्रयास - के. मकरंद पांडुरंग

    सूचना, जनसम्पर्क, भाषा एवं कला संस्कृति विभाग, हरियाणा के महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग ने इस उपलब्धि पर अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा हैं। हरियाणा ‌में फिल्म सिटी बनाई जा रही है, ताकि निर्माता, निर्देशक राज्य में आकर सिनेमा के माध्यम से यहां की संस्कृति को प्रदर्शित करें, जिससे हरियाणा की पहचान वैश्विक पटल पर बने।

     

    फिल्म-कैमरे के अद्भुत रूप में सजी झांकी हरियाणा की रचनात्मक शक्ति का बनी प्रतीक

    फिल्म-कैमरे के अद्भुत रूप में सजी झांकी हरियाणा की  रचनात्मक शक्ति के प्रतीक के रूप में संस्कृति, अपने लोगों और अपनी आवाज़ को दुनिया के सामने नए अंदाज़ में प्रस्तुत करती नज़र आई। कैमरे से निकलती सुनहरी किरणें राज्य की रचनात्मक चेतना, ऊर्जा और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक बनीं। डिजिटल स्क्रीन पर उभरती झलकियों में हरियाणा की विरासत, पर्यटन, लोक-संस्कृति, थिएटर-कला और फिल्मांकन स्थलों  की अनोखी दुनिया एक ही परदे पर जीवंत दिखाई दी।

    झांकी में राज्य की सांस्कृतिक विरासत, सिनेमा में हरियाणा, लोकेशन्स को कलात्मक तरीके से प्रस्तुत किया गया। हरियाणा की झांकी को लेकर देशी-विदेशी पर्यटक काफी आकर्षित नजर आए। “नॉनस्टॉप फिल्मी हरियाणा” की थीम के साथ झांकी में दर्शया गया कि  हरियाणा एक ऐसा प्रदेश है जहाँ कहानियाँ मिट्टी में अंकुरित होती हैं और कला फसलों की खुशबू में अपना सौंदर्य सँवारती है।


    इस झांकी में हरियाणा की फिल्म नीति का प्रभावी संदेश भी प्रदर्शित किया गया। झांकी में प्रदर्शित किया गया कि किस तरह गाँव की चौपालों से निकली कहानियाँ आज विश्व के बड़े परदों तक पहुँच रही हैं। नीचे लहलहाते सरसों के सुनहरे खेत हरियाणा की समृद्ध परंपरा और इस मिट्टी में जन्म लेने वाली कहानियों की अनंत यात्रा के प्रतिबिंब की कहानी कहते नज़र आए। राज्य की इस उपलब्धि से अब हरियाणा सिनेमा और फिल्मी जगत में देश के साथ-साथ वैश्विक मंच पर भी अपनी एक अनूठी पहचान बनाने में सफल होगा।

    #IFFI2025 #HaryanaAtIFFI #NonstopFilmyHaryana #AwardWinner #CulturalPride #FilmCityHaryana #KMPandurang #NeerajTuteja #IndianCinema #CreativeHaryana #DanikKhabar #HaryanaNews #HaryanaAward #HaryanaWinner

  • download (1).jpg
    28/11/25 |

    कष्ट निवारण समिति बैठक में कुल 17 शिकायतें आई, शिकायत पर दो कर्मी सस्पेंड किए जिनमें एक पुलिस कर्मी व एक बिजली कर्मी शामिल है : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    जे कुमार, सिरसा 28 नवम्बर : - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज ने आज सिरसा में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इसके उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आज बैठक में 17 शिकायतें आई है, जिनमें से छह हल कर दी गई है और 11 अगले बैठक में रखी जाएगी जिनमें जानकारी मांगी गई है। शिकायतों के आधार पर आज दो कर्मियों को सस्पेंड किया गया है जिनमें एक पुलिस कर्मी शामिल है जबकि दूसरा बिजलीकर्मी है।

    उन्होंने कहा वह शिकायतों के आधार पर इंसाफ करते है और जिसने गलत कार्य किया है उसके खिलाफ कार्रवाई तो होगी। आज 31 पेड़ काटने के आरोप लगाए गए मगर इस मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है जोकि मौके पर जाकर देखेगी। यदि गड़बड़ी मिली तो वह उसपर भी एक्शन लेंगे।

    #anilvij #news #Bjpharyana #Grievance Redressal Committee meeting #two-employees-suspended

  • Screenshot 2025-11-28 164903.png
    28/11/25 |

    सिरसा कष्ट निवारण समिति की बैठक में उमड़ी भीड़, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सभी शिकायतें सुनीं

    जे कुमार, सिरसा, 28 नवम्बर : हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में सिरसा में आयोजित कष्ट निवारण समिति की बैठक में अपनी शिकायतें और व्यक्तिगत मुद्दे रखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मंत्री विज ने मौके पर उपस्थित सभी लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों को सुना जाएगा। उन्होंने किसी को भी निराश नहीं किया और व्यक्तिगत रूप से सभी शिकायतें लीं।

    अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश : शिकायतों की सुनवाई के दौरान, मंत्री अनिल विज ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्राप्त हुई शिकायतों को गंभीरता से लें और उन पर तत्काल कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि कष्ट निवारण समिति की बैठकों का उद्देश्य यही है कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान त्वरित और पारदर्शी तरीके से हो सके। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के समाधान की प्रगति रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। यह बैठक लोगों को अपनी समस्याओं को सीधे सरकार के प्रतिनिधि तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुई।

    #sirsa #News #haryana #anilvij #bjpharyana

  • Photo--5.jpg
    28/11/25 |

    जे कुमार, अम्बाला 28 नवम्बर : एसडीएम दर्शन कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव से सम्बन्धित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होने बताया कि जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन 29 नवम्बर से 01 दिसम्बर तक रामबाग मैदान शिव मंदिर अम्बाला शहर में किया जाएगा, 29 नवम्बर को प्रात: हवन यज्ञ के साथ गीता जयंती महोत्सव का आगाज होगा। एसडीएम दर्शन कुमार आज कार्यक्रम स्थल का दौरा कर रहे थे।


    एसडीएम ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव में अध्यात्म, कला एवं संस्कृति का अदभुत संगम नजर आएगा। कार्यक्रम में तीनों दिन लोक कलाकारों व स्कूली विद्यार्थियों द्वारा भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं पर आधारित मनमोहक व आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी।

    उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत 29 नवम्बर को उपायुक्त अजय सिंह तोमर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए हवन यज्ञ में आहुति डालेंगे तथा प्रदर्शनी का उदघाटन एवं अवलोकन करेंगे। इसी प्रकार 30 नवम्बर को रामबाग मैदान अम्बाला शहर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति रहेगी। कार्यक्रम के अंतिम रामबाग मैदान अम्बाला शहर में जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति रहेगी वहीं स्कूली विद्यार्थियों द्वारा श्लोकों का उच्चारण होगा, गीता के 18 अध्यायों के श्लोकों का उच्चारण कुरूक्षेत्र से लाईव प्रसारण देखने व सुनने को मिलेगा।  इसके उपरांत 01 दिसम्बर को नगर शोभायात्रा निकाली जाएगी। एसडीएम ने जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए शहरवासियों व आमजन से आग्रह किया है कि इस कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।


    बॉक्स:- एसडीएम दर्शन कुमार ने जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर कार्यक्रम स्थल का दौरा भी किया और यहां पर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के दृष्टिगत सभी तैयारियां पूरी होनी चाहिए।

    #ambala #News #haryana #geetajayanati #

  • Photo--1.jpg
    28/11/25 |

    सोहन लाल डी.ए.वी शिक्षण महाविद्यालय में गीता जयंती पर जिला स्तरीय सेमिनार का हुआ आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 28 नवम्बर - श्रीमदभगवदगीता हमारा वैश्वीक ग्रन्थ है, श्रीमदभगवदगीता हम सबके लिए है, यदि हम अपने कर्तव्य , दायित्व, डयूटी को समझ लें, यह गीता का सार है। जीवन की सभी समस्याओं का हल श्रीमदभगवदगीता में है। यह अभिव्यक्ति एसडीएम दर्शन कुमार ने शुक्रवार को जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में सोहन लाल डी.ए.वी शिक्षण महाविद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय एक दिवसीय सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि अपने सम्बोधन में कहे।

    यहां पहुंचने पर कालेज के प्रधानाचार्य डा. पूजा व कालेज के स्टाफगण ने मुख्य अतिथि के साथ-साथ वशिष्ठ अतिथि जी.एस. चोपडा को फूल-माला पहनाकर उनका भव्य अभिनंदन भी किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कालेज परिसर में प्रश्नोत्तरी के तहत चल रही प्रतियोगिता का भी अवलोकन किया और विद्यार्थियों को श्रीमदभगवदगीता की महत्वता बारे जानकारी दी।
    एसडीएम दर्शन कुमार ने इस मौके पर उपस्थित विद्यार्थियों व अन्य को सम्बोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने वर्षों पूर्व अर्जुन को जो गीता का उपदेश दिया था वह आज भी उतना ही सार्थक है।

    उन्होंने कहा कि जिन्होंने भी श्रीमदभगवदगीता को पढ़ा है, उसका जीवन सफल हुआ है। श्रीमदभगवदगीता जीवन की पूंजी है, गीता में जन्म से लेकर कर्म करने बारे भी बताया गया है। गीता जीवन का मूल आधार है यह एक अदृश्य शक्ति है जो जीवन को महान बनाए रखने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने इस मौके पर विद्यार्थियों द्वारा गीता की महत्वता बारे जो विचार रखे उसकी भी भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों द्वारा प्रश्नोत्तरी के तहत जो प्रश्र पूछे गए उनका भी बेबाकी से उत्तर देने की उन्होने प्रशंसा की।


    आयोजित सैमिनार में बी.एड. व एम.एड. के विद्यार्थियों वंशिका व मृदुला के साथ-साथ अन्य विद्यार्थियों ने सेमिनार में बढ़ चढ़ कर भाग लिया और गीता की महत्वता बारे सभी को विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर साहा स्थित राजकीय कालेज से आए डा. सुखबीर सिंह ने उपस्थित विद्यार्थियों को श्रीमदभगवदगीता एक पुस्तक मात्र नहीं है बल्कि वैश्वणीक ग्रन्थ है। श्रीमतदभगवदगीता भगवान का गीत है। प्रदेश सरकार द्वारा गीता जयंती महोत्सव का पूरे प्रदेश में आयोजन करने तथा कुरूक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता जयती महोत्सव का आयोजन किए जाने के लिए उन्होंने प्रशंसा की।

    उन्होंने इस मौके पर कहा कि गीता जयंती समारोह के तहत हमें यह संकल्प लेना है कि अपनी डयूटी तथा जो भी जिम्मेवारी मिली है उसका सही तरह से भली-भांति निर्वहन करना है। उन्होंने यह भी कहा कि श्रीमदभगवदगीता में यह भी लिखा है कि कर्म करो, फल की इच्छा मत करो, यानि हमें अपने दायित्व का भली-भांति निहर्वन करना है। उन्होंने यहां पर महाभारत के युद्ध के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी और श्लोकों के माध्यम से श्रीमदभगवदगीता को जीवन में आत्मसात करने के लिए भी प्रेरित किया।

    उन्होंने कहा कि श्रीमदभगवदगीता को हम अपने जीवन में धारण करके और उसके श्लोकों को आत्मसात करते हुए अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं।
    इस अवसर पर वशिष्ठ अतिथि जी.एस. चोपडा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी ने बेहतर तैयारी करते हुए श्रीमदभगवदगीता पर जो व्याख्यान किया है, वह काबिलेतारीफ है। उन्होंने कहा कि श्रीमदभगवदगीता के प्रत्येक श्लोक को हमें आत्मसात करते हुए अपने जीवन को सफल बनाना है।


    इस अवसर पर कालेज की प्रधानाचार्य डा. पूजा ने मुख्य अतिथि के साथ-साथ उपस्थित सभी का धन्यवाद किया और कहा कि जिला स्तरीय गीता सेमिनार का आज यहां पर जो आयोजन हुआ है उससे निसंदेह विद्यार्थियों के साथ-साथ अन्य को श्रीमदभगवदगीता के बारे में जानकारी मिली है। इस दौरान उन्होंने कालेज के विद्यार्थियों द्वारा नशे जैसी गतिविधियों से दूर रहें, उस बारे जो कार्य किए जा रहे हैं उस बारे भी मुख्य अतिथि को अवगत करवाया। मंच संचालन की भूमिका नेहा ने बखूबी निभाई। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक गण व गैर शिक्षक गण उपस्थित रहे।

    #ambala #news #geetajayanti #district-level-seminar #teaching-college

  • 1.jpg

    मंत्री अनिल विज के निर्देशों पर कड़ी कार्रवाई : छेड़खानी व हमला करने के 5 आरोपी बाजारों में पैदल चलाए

    अम्बाला, 28 नवम्बर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के निर्देशों पर आज अम्बाला पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए युवती के साथ छेड़खानी व उसके माता-पिता पर हमला करने के आरोप 5 आरोपियों को 10 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है।

     

    दरअसल गुरुवार को युवती व उसके परिजनों ने कैबिनेट मंत्री अनिल विज के समक्ष पेश होकर इस पूरे मामले की शिकायत दी थी और कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। हरकत में आई पुलिस ने रातों-रात छापेमारी करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस हाउसिंग बोर्ड चौकी से सभी आरोपियों को पैदल बाजारों से होते हुए मौका-ए-वारदात पर लेकर गई जहां सीन ऑफ क्राइम क्रिएट कर जांच की गई। इसके बाद पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश करेगी।

     

    मौके पर मौजूद अम्बाला छावनी के एसएचओ सुरेंद्र ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। अम्बाला छावनी का माहौल किसी को खराब करने नहीं दिया जाएगा।

  • nasha awarness chapra1.jpeg
    28/11/25 |

    अम्बाला पुलिस का गाँव काठगढ़ छपरा में विशेष जागरूकता अभियान: नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा और महिला अधिकारों पर जानकारी

    जे कुमार, अम्बाला 28 नवम्बर - पुलिस अधीक्षक अम्बाला अजीत सिंह शेखावत के निर्देशानुसार, अम्बाला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे व्यापक जागरूकता अभियान के तहत थाना नग्गल क्षेत्र के गाँव काठगढ़ छपरा में महिलाओं और आमजन को महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। एनडीपीएस (NDPS) सैल की टीम ने उप निरीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया।

    मुख्य फोकस और दिए गए निर्देश : - पुलिस टीम ने आमजन को निम्नलिखित विषयों पर विस्तृत जानकारी दी | नशा मुक्ति: नशे से होने वाले दुष्प्रभावों और समाज पर उसके विनाशकारी प्रभाव के बारे में बताया गया। महिला सुरक्षा: महिलाओं के अधिकार, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम और आत्मरक्षा के उपाय बताए गए। साइबर जागरूकता: साइबर अपराधों से बचाव के तरीके और ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर तुरंत क्या कदम उठाने चाहिए, इसकी जानकारी दी गई।

    यातायात नियम: सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक सिग्नल, ओवर स्पीड और शराब पीकर गाड़ी न चलाने के नियमों की पालना का आह्वान किया गया। सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन : पुलिस ने महिलाओं और आमजन को सुरक्षा और सहायता के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और मौके पर ही डायल-112 ऐप डाउनलोड करवाकर रजिस्ट्रेशन करवाया | विषय संपर्क माध्यम नंबर महिला सहायता डायल-112 / महिला हेल्पलाइन 112 / 1091 नशा संबंधी जानकारी एनसीबी मानस पोर्टल 1933 और 9050891508 साइबर धोखाधड़ी साइबर हेल्पलाईन 1930 |

    #ambala #News #crimereport #pecial-awareness #information-on-drug #cybersecurity #womensrights

  • Screenshot 2025-11-28 123211.png
    28/11/25 |

    मुख्यमंत्री नायब सैनी और रेल मंत्री वैष्णव ने की 'आत्मनिर्भर भारत रेल यात्री संपर्क अभियान' की शुरुआत

    जे कुमार, 28 नवम्बर : - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर संयुक्त रूप से 'आत्मनिर्भर भारत रेल यात्री संपर्क अभियान' की शुरुआत की।

    इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' के संकल्प को जनता के बीच व्यापक रूप से पहुंचाना और देशवासियों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

    यात्रियों से सीधा संवाद : - मुख्यमंत्री सैनी ने स्वयं यात्रियों से संवाद किया और उन्हें आत्मनिर्भर भारत के विजन पर आधारित एक पत्र भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह अभियान केवल हरियाणा का नहीं, बल्कि पूरे देश का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह संदेश देश के हर कोने तक पहुंचाया जा रहा है, और इसी कड़ी में मंत्री, विधायक तथा पार्टी कार्यकर्ता भी इस संदेश को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।

    'मेक इन इंडिया' को बढ़ावा देने की अपील : - मुख्यमंत्री ने देश की आर्थिक प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 11 साल पहले देश की अर्थव्यवस्था धीमी थी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने तेज गति से काम किया और आज देश आर्थिक मजबूती के नए आयाम छू रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण भारत अब वैश्विक महाशक्ति बनने की राह पर अग्रसर है।

    यात्रियों से अपील करते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हमें स्वदेशी संकल्प को आगे बढ़ाना है और देश को विकसित बनाने के लिए 'मेक इन इंडिया' को बढ़ावा देना होगा। उन्होंने यात्रियों से आग्रह किया कि वे स्थानीय और भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता दें, क्योंकि यह देश की अर्थव्यवस्था को गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने की कुंजी है। यह अभियान भारतीय रेलवे के माध्यम से व्यापक जनसंपर्क स्थापित करने और नागरिकों को राष्ट्रीय विकास की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    #nayabsinghsaini #bjpharyana #news #haryana #chandigarh #railwaystation #bhartiyjantaparty cmharyana

  • WhatsApp Image 2025-11-26 at 2.41.43 PM.jpeg
    28/11/25 |

    जी.एम.एन. कॉलेज ने किया खालसा स्कूल के विद्यार्थियों के लिए एआई आधारित कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यक्रम आयोजित

    जे कुमार, अम्बाला 28 नवम्बर : - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला कैंट ने फरूका खालसा स्कूल के विद्यार्थियों के लिए एक कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यक्रम आयोजित किया, जिसका उद्देश्य उन्हें उभरती तकनीकों और उनके व्यावहारिक उपयोग से अवगत कराना था।

    कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने कहा कि बदलते समय में विद्यार्थियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीकों की समझ बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि जी.एम.एन. कॉलेज छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने हेतु ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करता है।

    कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. गीता कौशिक (असिस्टेंट प्रोफेसर, कंप्यूटर एप्लीकेशंस) और डॉ. दिशा अरोड़ा (असिस्टेंट प्रोफेसर, मैनेजमेंट) रहीं। दोनों विशेषज्ञों ने छात्रों को एआई की मूल अवधारणाओं, उसकी बढ़ती प्रासंगिकता और करियर संभावनाओं के बारे में सरल और उपयोगी जानकारी दी। इंटरएक्टिव सत्र ने छात्रों के तकनीकी ज्ञान और समझ में महत्वपूर्ण वृद्धि की।

    #ambala #news #gmncollege #capacitybuilding #program #khalsaschoolstudents

  • 2024_2image_18_13_120977425roadsafety.jpg
    28/11/25 |

    अंबाला में धुंध के सीजन से पहले सड़क सुरक्षा पर DC सख्त: व्हाइट मार्किंग और रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश

    जे कुमार, अम्बाला, 28 नवम्बर : उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने आज जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए आगामी घने कोहरे (धुंध) के सीजन को ध्यान में रखते हुए सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एसपी अजीत सिंह शेखावत, एसीयूटी राहुल कनवरिया, आरटीए सचिव सुशील कुमार, और एसडीएम विश्वजीत भारती उपस्थित रहे।

    उपायुक्त तोमर ने कहा कि धुंध के सीजन में सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए सभी विभाग अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सड़क सुरक्षा कार्यों पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने निम्नलिखित कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया |

    दृश्यता उपकरण: सभी प्रमुख सड़कों पर व्हाइट रोड मार्किंग, पोल रिफ्लेक्टर, कैट-आई लगाना सुनिश्चित करें। वाहन सुरक्षा: कॉमर्शियल वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेपिंग करवाई जाए। सड़क की मरम्मत: सड़कों पर कहीं भी पैचवर्क या अन्य मरम्मत कार्य प्राथमिकता से किए जाएँ। ब्लैक स्पॉट्स: चिन्हित किए गए सभी ब्लैक स्पॉट्स से संबंधित सुधार कार्य तुरंत दुरुस्त किए जाएँ।

    उपायुक्त ने बेसहारा पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि सड़कों पर पशुओं को आने से रोकने के लिए ठोस और प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों पर पशु दिखने पर एनएचएआई हैल्पलाईन नम्बर 1033 पर कॉल करने के लिए आमजन को जागरूक करने को कहा।

    स्वास्थ्य विभाग को निर्देश: सड़क दुर्घटना पीड़ितों को समय पर आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में कोई देरी नहीं होनी चाहिए। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार देकर तुरंत ट्रामा सैंटर में रैफर किया जाए।

    उपायुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल विभागों की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पुलिस विभाग को यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा, लेकिन यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस का मकसद चालान काटना नहीं है, अपितु आमजन को नियमों के प्रति सचेत करते हुए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

    पुलिस विभाग द्वारा जनवरी 2025 से अक्तूबर 2025 की अवधि के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन पर 1,04,339 चालान जारी किए गए, जिनकी कुल राशि 3 करोड़ 21 लाख 25 हजार है। परिवहन विभाग ने अकेले अक्तूबर 2025 माह में ओवरलोडिंग पर 141 चालान सहित कुल 92 लाख 7 हजार के चालान जारी किए। उन्होंने पुलिस विभाग को स्कूलों व कॉलेजों में जागरूकता कैंप लगाकर युवाओं को यातायात नियमों के प्रति सचेत करने का भी निर्देश दिया।

    #ambala #roadsafety #dcambala #dc-tightens-road-safety #markings-and-reflectors #road-safety-in-ambala

  • download.jpg
    28/11/25 |

    सर्दी से बचाव के लिए प्रशासन मुस्तैद: अंबाला उपायुक्त ने रैन बसेरों में बेहतर व्यवस्था के दिए निर्देश

    जे कुमार, अम्बाला 28 नवम्बर :- उपायुक्त अजय सिंह तोमर की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में सर्दी के मौसम में जरूरतमंद एवं बेघर व्यक्तियों के लिए रैन बसेरों में मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्दी के  मौसम को ध्यान में रखते हुए नगर निकाय, रैडक्रास सोसायटी एवं अन्य संबंधित विभाग अभी से पूरी तैयारी सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर न हो।

    उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम जरूरतमंद लोगों की सेवा करना प्रशासन के साथ-साथ आमजन का नैतिक  कर्तव्य है, इसलिए संबंधित विभाग सभी रैन बसेरों में व्यवस्थाएं समय रहते पुरा करवाना सुनिश्चित करें।


    उपायुक्त ने बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारियों से जिलें में रैन बसेरा बारें विस्तार से जानकारी लेते हुए संबंधित को निर्देश दिए कि कि रैन बसेरों में पर्याप्त साफ-सुथरे और गर्म कंबल, गद्दे व बिस्तर उपलब्ध होने चाहिए और इससे संबंधी सभी जरूरी सामान पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। हर रैन बसेरे में विजिटर रजिस्टर में उचित एंट्री की जाए।

    बिजली, पेयजल, स्वच्छ शौचालय, रोशनी और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखा जाए। ठंड के मौसम में रात के समय कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति खुले में न हो, इसके लिए सम्बन्धित विभाग कार्य करे और उन्हें रैन बसेरों में आश्रय उपलब्ध करवाने का कार्य करे। इसके साथ-साथ रैन बसेरों के बाहर बोर्ड भी चश्पा करवाएं ताकि जरूरतमंद लोगों को रैन बसेरों ेक बारे में जानकारी मिल सके।

    उन्होने पुलिस विभाग के साथ-साथ संबंधित विभाग को रात के समय समय समय पर सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए ताकि कोई खुले आसमान में न सो रहा हो। उन्होंने ठण्ड के मौसम में ऑपन बर्निग जैसी घटनाओं पर भी संबंधित विभाग को विशेष रूप निगरानी करने के निर्देश दिए।


      उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति ठंड के मौसम में बाहर न रहे, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं रैन बसेरों में होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को रैन बसेरों का निरीक्षण करने और वहां पर यदि कोई कमी है तो उसे भी प्राथमिकता के आधार पर दुरूस्त करने के निर्देश दिए।


    इस मौके पर एसीयूटी राहुल कनवरिया, नगराधीश अभिषेक गर्ग, एसडीएम शिवजीत भारती, एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम विनेश कुमार, डीएसपी विजय कुमार, डीआरओ राजेश ख्यालिया, सचिव रैड क्रॉस विजय लक्ष्मी के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहें ।

    #ambala #News #dcambala #night-shelters #protect-against-cold

  • Pic 1.jpeg
    27/11/25 |

    34 करोड़ रुपए की लागत से बिजली व्यवस्था में होगा सुधार ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध व बेहतर तरीके से बिजली मिले : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज बिजली निगम के नए भवन का मुआयना किया, सब डिवीजन नंबर एक व दो एसडीओ के अलावा, एक्सईएन कार्यालय भी नए भवन में होगा

    अम्बाला, 27 नवम्बर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि 34 करोड़ रुपए की लागत से जर्जर हालत में ट्रांसफार्मर, खंभे, फीडरों में सुधार, तारों के गुच्छे या लटकती तारों के साथ-साथ जो भी अन्य आवश्यक कार्य हैं उन्हें ठीक करने का काम किया जाएगा ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से और बेहतर तरीके से बिजली मिल सके।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज वीरवार देर शाम 12 क्रास रोड अम्बाला छावनी स्थित उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के नए भवन का मुआयना कर रहे थे। इससे पहले कैबिनेट मंत्री अनिल विज का यहां पहुंचने पर बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता व अन्य अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर बताया कि 12 क्रास रोड पर बिजली निगम का पुराना कार्यालय होता था लेकिन आज यहां पर सभी सुविधाओं से युक्त बिजली निगम कार्यालय बनाया गया है जिसमें सब डिवीजन नंबर एक व दो के एसडीओ कार्यालय के साथ-साथ एक्सईएन कार्यालय भी है। यहां पर बिजली उपभोक्ताओं के बिल भरने के लिए विंडो के साथ-साथ बिजली संबधी शिकायत दर्ज करवाने के लिए भी विंडो स्थापित की गई है ताकि उपभोक्ताओं का किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने यह भी बताया कि यहां पर लिफ्ट की सुविधा के साथ-साथ कार्यालय के कर्मचारियों के लिए भी कमरों की व्यवस्था है।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि इस भवन के बनने से बिजली उपभोक्ताओं को काफी सुविधा मिलेगी। लोग सुगमता से यहां पर आकर अपने कार्यों को करवा सकेंगे। पहले अलग-अलग जगहों पर कार्यालय होने से लोगों को काफी परेशानी होती थी लेकिन अब उन्हें इन परेशानियों से निजात मिलेगी।

    ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बिजली निगम द्वारा लोगों को बेहतर से बेहतर सुविधा मिले इस दिशा में काम किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत जो भी उपभोक्ता सौलर लगवाना चाहता है उसे सबसीडी की सुविधा भी दी जा रही है।

    इस मौके पर अधीक्षक अभियंता विनोद कुमार गोयल, कार्यकारी अभियंता विकास दीप शर्मा, नगर परिषद के उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, भाजपा पदाधिकारी रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिन्द्रा, प्रवेश शर्मा, संजीव सोनी, बी.एस. बिन्द्रा, एडवोकेट सीएस बिन्द्रा, डा. लोंगिया, विजय धीमान, सुनील नदारिया सहित बिजली निगम के अन्य कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।

    #anilvij #ministeranilvij #uhbvn #energy #ambalacantt #solarenergy

  • licensed-image.jpg
    27/11/25 |

    फरीदाबाद में 'द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स' का 40वां राष्ट्रीय सम्मेलन 3 दिसंबर से: IoT और स्मार्ट कनेक्टिविटी पर होगा फोकस

    जे कुमार, चंडीगढ़, 27 नवम्बर : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद में 3 और 4 दिसंबर 2025 को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर्स का 40वां राष्ट्रीय सम्मेलन और राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन होने जा रहा है। यह दो दिवसीय प्रतिष्ठित आयोजन द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) (IEI) के फरीदाबाद स्थानीय केंद्र द्वारा किया जा रहा है।

    सम्मेलन की थीम और उद्देश्य : - इस वर्ष के आयोजन की मुख्य थीम है: आईओटी एवं सेंसर एम्बेडेड आईओटी: स्मार्ट कनेक्टिविटी को गति प्रदान करना। आई.ई.आई. देश का सबसे बड़ा बहु-विषयी इंजीनियरिंग पेशेवर संगठन है, जिसमें 15 इंजीनियरिंग संभागों के अंतर्गत 2.5 लाख से अधिक सदस्य हैं। आई.ई.आई. फरीदाबाद सेंटर के अध्यक्ष इंजी. आई.एस. ओबेरॉय ने बताया कि फरीदाबाद सेंटर को पहली बार इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करने का अवसर मिला है।

    उद्योग और शिक्षा का संगम : - इस आयोजन में देश भर से प्रमुख शिक्षाविद्, उद्योग जगत के पेशेवर, शोधकर्ता एवं छात्र भाग लेंगे। यह सम्मेलन इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) तथा सेंसर-एकीकृत प्रणालियों में नवीनतम शोध प्रस्तुत करने का प्रमुख मंच होगा, जो एक सतत भविष्य की दिशा निर्धारित कर रही हैं।

    फरीदाबाद, जो भारत के सबसे बड़े औद्योगिक कॉरिडोर में से एक है, में ऑटोमोटिव, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, मशीनरी एवं विनिर्माण क्षेत्रों की मजबूत उपस्थिति है। इस पृष्ठभूमि में, यह सम्मेलन शिक्षण और उद्योग के बीच सार्थक संवाद का अवसर प्रदान करेगा। इसमें आईओटी की अपार संभावनाओं की खोज के साथ-साथ स्केलेबिलिटी, साइबर सिक्योरिटी एवं अफोर्डेबिलिटी जैसी महत्वपूर्ण चुनौतियों पर भी गहन विचार-विमर्श होगा।

    राष्ट्रीय योजनाओं से जुड़ाव : आई.ई.आई. फरीदाबाद सेंटर के मानद सचिव प्रो. प्रदीप डिमरी ने बताया कि सम्मेलन की थीम राष्ट्रीय प्रमुख योजनाओं – डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत तथा स्मार्ट सिटी मिशन – के साथ पूर्णतः जुड़ी हुई है, जिससे तकनीकी आत्मनिर्भरता एवं औद्योगिक आधुनिकीकरण को बल मिलेगा। आयोजन में तकनीकी शोध-पत्र प्रस्तुति, पैनल चर्चा तथा प्रायोगिक कार्यशालाएं शामिल होंगी जो युवा इंजीनियरों को प्रेरित करेंगी। सम्मेलन में कुल 65 शोध-पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे, और छात्रों के नवाचारी प्रोजेक्ट्स का भी प्रदर्शन किया जाएगा।

  • WhatsApp Image 2025-11-27 at 5.33.46 PM.jpeg
    27/11/25 |

    हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण का गोवा दौरा: विधायी और विकास योजनाओं पर गोवा के CM व स्पीकर से चर्चा

    जे कुमार, चंडीगढ़ 27 नवम्बर : हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने पणजी पहुंचकर गोवा का एक दिवसीय दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और गोवा विधान सभा अध्यक्ष डॉ. गणेश गांवकर से मुलाकात कर अनेक महत्वपूर्ण विधायी और सामाजिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

    विधायी संरचना और विकास योजनाओं पर फोकस :- श्री कल्याण ने गोवा प्रवास के दौरान गोवा विधान सभा परिसर और सिविल सचिवालय का भी अवलोकन किया। उनकी चर्चा का मुख्य केंद्र दोनों राज्यों में अपनाए जा रहे विधायी प्रक्रियाएँ (Legislative Processes) और प्रदेश के विकास की योजनाएँ (Development Schemes) रहीं। इस मुलाकात से दोनों राज्यों को बेहतर प्रशासनिक और विधायी मॉडलों का आदान-प्रदान करने का अवसर मिला।

    विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने गोवा विधान सभा अध्यक्ष डॉ. गणेश गांवकर के लंबे और संघर्षपूर्ण राजनीतिक सफर की सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ. गांवकर का अनुभव वास्तव में प्रेरणादायक है।

    विकास की दिशा में सहयोग पर बल : दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि राज्यों के बीच ऐसे संवाद और मुलाक़ातें न केवल द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करती हैं, बल्कि लोकतांत्रिक संस्थानों को सशक्त बनाने और नागरिकों को प्रभावी शासन देने में भी सहायक होती हैं।

    कल्याण का यह दौरा हरियाणा सरकार की उस पहल का हिस्सा है जिसके तहत विभिन्न राज्यों के साथ सर्वोत्तम कार्यप्रणाली साझा की जा रही है ताकि हरियाणा में सुशासन और विकास की गति को और तेज किया जा सके। इस मुलाकात के दौरान दोनों राज्यों के नेताओं ने भविष्य में भी ऐसे संपर्क बनाए रखने और एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने पर जोर दिया।

    #ambala #news #haryana #goa #bjpharyana

  • Screenshot 2025-11-27 165627.png
    27/11/25 |

    सिलेंडर फटने से भीषण धमाका, डीज़ल भरा होने से आग हुई विकराल, बच्चे समेत दो की दर्दनाक मौत

    जे कुमार, अंबाला 27 नवम्बर :- अम्बाला शहर में मंगलवार एक घर में सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हो गया। घर में बड़ी मात्रा में डीज़ल रखा होने के कारण धमाका कुछ ही सेकंड में भीषण आग में बदल गया। आग की ऊंची-ऊंची लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक डेढ़ साल के बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक 13 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे रेफर कर दिया गया।

    घटना अंबाला शहर की फ्रेंड्स कॉलोनी की है, जहां घर में अचानक सिलेंडर फटने के बाद बड़ा ब्लास्ट हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घर में गच्चक बनाने का काम होता था। धमाके के बाद आग इतनी तेज़ी से फैली कि आसपास के घर भी इसकी चपेट में आ गए। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर पूरी तरह जलकर राख हो चुका था।

    जब हादसा हुआ, उस समय घर में तीन लोग मौजूद थे। फायर ब्रिगेड टीम ने उन्हें बाहर निकाल नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 1.5 साल के बच्चे और 32 वर्षीय महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से झुलसी 13 वर्षीय बच्ची को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जोरदार धमाके के तुरंत बाद आग भड़क उठी, क्योंकि घर में बड़ी मात्रा में डीज़ल रखा हुआ था। इससे आग ने कुछ मिनटों में ही विकराल रूप ले लिया।

    नागरिक अस्पताल की डॉक्टर अदिति ने पुष्टि करते हुए बताया कि तीन लोग आग में झुलसकर लाए गए थे, जिनमें से दो की मौत हो गई है। मौके पर पहुंचे एसडीएम दर्शन कुमार ने बताया कि हादसा सिलेंडर फटने की वजह से हुआ है। तीनों घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया था।

    फायर ब्रिगेड अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही एक के बाद एक चार गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। अधिकारियों ने कहा कि तेज़ आग और घर में डीज़ल मौजूद होने के कारण हालात बेहद चुनौतीपूर्ण थे। हादसे ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी, वहीं मां के सामने दो बच्चों की मौत से माहौल गमगीन हो गया है। पुलिस और प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।

    #ambala #News #cylinder-burst #child-died-tragically #diesel-filled-cylinder-caused-a-massive-fire

  • WhatsApp Image 2025-11-27 at 4.16.50 PM.jpeg

    दंपत्ति व बेटी से मारपीट मामले में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, एसएचओ से बोले लड़कियां शहर में आ-जा न सके, मैं अपने शहर में ये होने नहीं दूंगा

    अम्बाला/चंडीगढ़, 27 नवंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज जनसमस्याएं सुनते हुए युवती व उसके परिवार से हुई मारपीट मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए कैंट थाने के एसएचओ को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “मैं अपने शहर में ये नहीं होने दूंगा, लड़कियां शहर में आ-जा न सके, ये मेरे और तेरे लिए मरना है”।

    उन्होंने कहा जिन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाए और मामले में सख्त कार्रवाई की जाए।

    इससे पहले ऊर्जा मंत्री अनिल विज के समक्ष अम्बाला छावनी हाउसिंग बोर्ड निवासी दंपत्ति ने मंत्री विज को अपनी शिकायत दी थी। दंपत्ति ने बताया कि उनकी बेटी गत शाम कोचिंग सेंटर से घर वापस लौट रही थी, तभी दो युवकों ने उनकी बेटी का पीछा गया और गाली-ग्लोच की। इसपर युवती ने माता-पिता को तुरंत फोन करके मौके पर बुला लिया। युवती के पिता ने बताया कि उन्होंने मौके से डॉयल 112 को फोन कर पुलिस बुलाई, कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची मगर इससे पहले ही युवकों ने परिवार के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद वह रात्रि सिविल अस्पताल मैडिकल कराने पहुंचे तो वहां भी 15 युवक इकट्‌ठा हो गए जोकि उन्हें गोलियों से मारने की धमकी दे रहे थे।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस शिकायत पर कड़ा संज्ञान लेते हुए कैंट थाने के एसएचओ को मौके पर तलब किया और मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं पुलिस ने इस मामले में मामला भी दर्ज किया है।

    इससे पहले मंत्री अनिल विज ने आज अपने आवास पर अन्य समस्याओं को भी सुना। उनके समक्ष बिजली, मारपीट व अन्य शिकायतें आई जिसपर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। गांव मच्छौंडा निवासी महिला ने अपने घर में पीने के पानी का कनेक्शन लगाने में हुई देरी बारे, युवकों द्वारा रोडवेज वर्कशॉप में कुछ वर्ष पहले अपरेंटस करने के बावजूद मेहनताना नहीं मिलने व अन्य शिकायतें आई।

    #ambala #news #anilvij #bjpharyana #haryanapolice #spambala

  • WhatsApp Image 2025-11-27 at 2.55.55 PM.jpeg
    27/11/25 |

    आर्य कॉलेज में 'लोकतांत्रिक भारतीय संविधान' पर वर्कशॉप: "संविधान हमारे देश का सर्वोच्च कानून" - डॉ. अंजु बाला

    जे कुमार, अम्बाला 27 नवम्बर : - आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी के राजनीति शास्त्र विभाग और एन.एस.एस. यूनिट के संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर एक दिवसीय लोकतांत्रिक भारतीय संविधान वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों ने पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से संविधान पर अपने विचार साझा किए।

    संविधान: सर्वोच्च कानून और अधिकारों का संरक्षक : - महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजु बाला ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा संविधान हमारे देश का सर्वोच्च कानून है। यह सरकार की संरचना, शक्तियों और नागरिकों के अधिकारों और कर्त्तव्यों को परिभाषित करता है।

    राजनीतिक शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. अमनीत कौर ने बताया कि भारतीय संविधान 26 नवम्बर, 1949 को अपनाया गया था और 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ था। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, और हमारे संविधान की विशेषता यह है कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता की भावनाओं को दर्शाता है। इसी विशेषता के कारण यह हमारे अधिकारों को सुरक्षा प्रदान करता है और सरकार को जवाबदेह भी बनाता है, साथ ही देश की एकता और अखंडता बनाए रखने में मदद करता है।

    छात्रों को संविधान पर गर्व करने की प्रेरणा : - एन.एस.एस. पी.ओ. डॉ. अमनदीप मक्कड़ ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को अपने देश के संविधान पर गर्व करने और उसे नमन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुमन ने छात्राओं से संविधान के विभिन्न पहलुओं पर प्रश्न पूछे, जिससे छात्रों की सहभागिता और ज्ञान में वृद्धि हुई। इस कार्यक्रम में डॉ. अमनदीप, डॉ. अमनीत, डॉ. सुमन, डॉ. गुरमीत, प्रो. अरविन्द, प्रो. संध्या सहित कई प्राध्यापक उपस्थित रहे।

    #ambala #News #haryana #aryacollege #workshop #indian-constitution #law-of-our-country

  • Untitled Project (44).jpg

    ममता बैनर्जी नहीं, उनका अहंकार बोल रहा है… अहंकारी स्वयं नष्ट हो जाता है” – ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

    चण्डीगढ, 27 नवंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी को रावण के अंहकार के बारे में याद दिलाते हुए कहा कि ‘‘यह ममता बैनर्जी नहीं बल्कि उनका अहंकार बोल रहा है और अहंकारी अपने आप ही खत्म हो जाता है। अहंकार तो रावण में भी था, मगर वह तहस नहस हो गया’’।

    विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए ब्यान कि भाजपा सीमावर्ती इलाकों में एसआईआर के ज़रिए सीएए लागू करने की कोशिश कर रही है, और अगर बंगाल में मुझे निशाना बनाया गया, तो मैं देश हिला दूँगी, के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

    एक अन्य प्रश्न कि इस समय पंजाब कर्ज़ वाला सबसे बड़ा राज्य बन गया है, पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री अनिल विज ने पंजाब की मौजूदा और पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘‘पंजाब को लूट कर खा गए यह लोग। पंजाब एक वक्त देश का सबसे उन्नत प्रदेश माना जाता था लेकिन समय-समय पर यहां विभिन्न दलों का शासन रहा है उन्होंने पंजाब को खोखला कर दिया। आज पंजाब के ऊपर कर्ज बहुत ज्यादा है और पंजाब की हालत भी बहुत खराब है’’।

    हाल ही में राहुल गांधी ने कहा है कि संविधान पर हमला नहीं होने देंगे, के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने पलटवार करते हुए कहा कि ‘‘संविधान के ऊपर कोई भी हमला नहीं कर रहा और सभी काम संविधान के अनुसार हो रहे हैं तथा संविधान के अनुसार सभी नियमों का पालन किया जा रहा है। बल्कि संविधान पर हमला कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने संविधान को एक किनारे रखकर इमरजेंसी लगा दी थी तथा सबके मौलिक अधिकार छीन लिए थे’’।

    विज ने कहा कि ‘‘कांग्रेस नेता राहुल गांधी रोजाना संवैधानिक संस्थाओं पर हमला करते हैं, वे कभी चुनाव आयोग पर हमला करते हैं तो कभी सीबीआई पर हमला करते हैं और संविधान पर प्रहार लगातार कांग्रेस पार्टी कर रही है’’।

    #अनिलविज #ममताबैनर्जी #अहंकार #रावण #सीएए #बंगाल #पंजाब #कर्ज #राहुलगांधी #संविधान #इमरजेंसी #कांग्रेस #DanikKhabar #Haryana #LatestNews

  • Untitled Project (43).jpg

    कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी भारत के लिए गौरव का क्षण- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    चण्डीगढ़, 27 नवंबर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि भारत को एक बार फिर कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिली है, जो पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और खेल क्षेत्र में उसकी मजबूत पहचान को दर्शाती है।

    ऊर्जा मंत्री विज मीडिया प्रतिनिधियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

    कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि “बहुत स्वागत है। दूसरी बार मेजबानी प्राप्त होना देश के लिए गौरवपूर्ण क्षण है।”

    रोहतक में एक खिलाड़ी की मृत्यु पर चिंता जताते हुए विज ने कहा कि “यह अत्यंत दुखद घटना है। इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए और यदि किसी अधिकारी की लापरवाही पाई जाती है तो कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।”

    इस मामले पर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि “कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए हर विषय को राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति नहीं, जवाबदेही तय होनी चाहिए।”

    #अनिलविज #हरियाणा #कॉमनवेल्थगेम्स #मेजबानी #भारत #खेल #रोहतक #खिलाड़ीमृत्यु #जांच #राजनीति #Haryana #Ambala #HaryanaNews #LatestNews

  • Untitled-1.jpg
    27/11/25 |

    डाक्टरों की हड़ताल का अम्बाला छावनी में नहीं कोई असर

    27 नवम्बर, चंडीगढ़ - हरियाणा में आज सरकारी डॉक्टरों द्वारा दो घंटे पेन डाउन हड़ताल की घोषणा की थी जिसके कारण हरियाणा के कई जिलों में स्वास्थ्य सेवाए ठप्प हैँ , लेकिन अंबाला में इसका असर होता नहीं दिखाई दे रहा।

    अंबाला छावनी के नागरिक हस्पताल में रोज मर्रा की तरह मरीजों को देखा जा रहा है। सभी डॉक्टर पूर्ण रूप से अपने ड्यूटी दे रहे हैं जिसके कारण सभी तरह की मेडिकल सेवाए सूचरु रूप से चल रही हैँ। अंबाला छावनी नागरिक हस्पताल की पीएमओ डा. पूजा ने जानकारी देते हुए बताया की उनके हस्पताल में किसी तरह की हड़ताल का कोई असर नहीं है।

    #doctorstrike #pendownstrike #healthharyana #haryanagoverment #ambalacantt #ambala

  • P--9.jpg
    27/11/25 |

    🕉️ अंबाला शहर में 29 नवंबर से तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 27 नवम्बर :- जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन 29 नवम्बर से 01 दिसम्बर तक तीन दिवसीय कार्यक्रम के रूप में रामबाग मैदान, अंबाला शहर में किया जाएगा। एसडीएम दर्शन कुमार ने इस महोत्सव को भव्य रूप से मनाने के लिए सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

    जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर : - एसडीएम दर्शन कुमार ने कहा कि श्रीमद् भगवद् गीता का ज्ञान जीवन के लिए अत्यन्त आवश्यक है। उन्होंने संस्थाओं के प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि वे इस जिला स्तरीय महोत्सव में अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर कार्यक्रम को हर्षोल्लास के साथ मनाएं, क्योंकि अधिक भागीदारी ही कार्यक्रम की सफलता का पैमाना है। उन्होंने जोर दिया कि सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं हमेशा जिला प्रशासन का सहयोग करती हैं और समाज के गणमान्य लोगों से सीधा जुड़ी होती हैं, इसलिए उनकी भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।

    युवा पीढ़ी को गीता ज्ञान से जोड़ना लक्ष्य : - एसडीएम ने कहा कि हमें अपनी युवा पीढ़ी को भी पौराणिक एवं धार्मिक गाथाओं के बारे में जानकारी देनी है और श्रीमद् भगवद् गीता के ज्ञान के बारे में विस्तार से बताना है।

    कार्यक्रम की मुख्य गतिविधियाँ : - तीन दिवसीय इस महोत्सव के दौरान रामबाग मैदान में निम्नलिखित गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा | सांस्कृतिक कार्यक्रम: विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ। प्रदर्शनी: विभिन्न विभागों द्वारा अपने विभाग से संबंधित स्टॉल लगाए जाएंगे। सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग द्वारा भी विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी। नगर शोभा यात्रा: संस्थाओं को स्वेच्छा अनुसार झांकियों की प्रस्तुति देकर नगर शोभा यात्रा को भव्य बनाने का आह्वान किया गया है।

    एसडीएम ने संस्थाओं को विश्वास दिलाया कि वे महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेकर कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार, तहसीलदार आदित्य रंगा, और कई सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

    #ambala #News #geetajayanti #haryana #sdmambala

  • images (1).jpg
    27/11/25 |

    आपकी पूंजी-आपका अधिकार’ अभियान के तहत गांव रतिपुर में 28 नवंबर को होगा महा शिविर का आयोजन

    जे कुमार, पलवल, 27 नवंबर: - अग्रणी जिला प्रबंधक दर्शन लाल भल्ला ने बताया कि अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय द्वारा ‘आपकी पूंजी-आपका अधिकार’ अभियान के अंतर्गत शुक्रवार 28 नवंबर को प्रात: 11 बजे रतिपुर पीएनबी ग्रामीण प्रशिक्षण केंद्र में एक महा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर को लेकर संबंधित विभागों और बैंकों में उत्साह का माहौल है। इस शिविर में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, भारतीय रिजर्व बैंक के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न बैंकों के क्षेत्रीय प्रमुख और पलवल जिले के सभी बैंकों के जिला समन्वय अधिकारी तथा विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रबंधक उपस्थित रहेंगे। बैंक ग्राहक इस शिविर में भाग लेकर इस शिविर का लाभ उठा सकते हैं।


    अग्रणी जिला प्रबंधक ने बताया कि अभियान का उद्देश्य उन निष्क्रिय बैंक खातों को पुन: सक्रिय करना है जिनमें पिछले 10 वर्षों से कोई लेनदेन नहीं किया गया। शिविर में बैंक अधिकारी आमजन को यह जानकारी देंगे कि किस प्रकार बैंक से संपर्क कर खाता फिर से सक्रिय कराया जा सकता है एवं वित्तीय गतिविधियों को पुन: शुरू किया जा सकता है।

    उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर आवश्यक जानकारी प्राप्त करें और इस पहल का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि यह अभियान जनता की पूंजी की सुरक्षा एवं उसे पुन: उपयोग में लाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महा शिविर के सफल आयोजन को लेकर सभी संबंधित बैंक एवं विभाग पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं।

    #your-capital-your-rights #palwal #News #haryana #mega-camp #ratipur-village

  • pledge2.jpeg
    27/11/25 |

    जिला पुलिस ने पुलिस लाईन अम्बाला शहर में भारतीय संविधान के प्रति निष्ठावान रहने की ली शपथ, साथ मनाया गया संविधान दिवस

    जे कुमार, अम्बाला 27 नवम्बर : - संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अम्बाला अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि किसी भी देश का संविधान उसकी पहचान होती है। उन्होंने कहा कि संविधान से किसी भी देश का राजनैतिक व सामाजिक व्यवस्था का बुनियादी सांचा-ढांचा निर्धारित करता है, जिसके तहत उसकी जनता शासित होती है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि संविधान राज्य की विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका जैसे प्रमुख अंगों की स्थापना करता है और उसकी शक्ति की व्याख्या करता है तथा उनके दायित्वों का सीमाकंन करता है।



    पुलिस अधीक्षक अम्बाला अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि संविधान उनके संस्थापकों एवम निर्माताओं के आदर्शो व सपनों के मूल्यों का दर्पण होता है। उन्होंने कहा कि 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान सभा की ओर से संविधान पारित किया गया, जिन्हें भारतीय लोकतंत्र का आधार कहा जाता है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भारत में नए गणराज्य के संविधान का शुभारम्भ 26 जनवरी 1950 को हुआ था और भारत अपने लम्बे इतिहास में प्रथम बार एक आधुनिक संस्थागत ढांचे के साथ पूर्ण संसदीय लोकतंत्र बना। भारतीय संविधान में देश के सभी नागरिकों को समानता का अधिकार प्राप्त है।



    इस कड़ी में आज जिला पुलिस द्वारा पुलिस लाइन अम्बाला शहर में संविधान दिवस मनाया गया। इस शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने भारतीय संविधान के निर्माण दिवस के मौके पर भारतीय संविधान उद्देशिका पढ़ने के बाद मौजूद पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों तथा सिविल स्टाफ को संविधान के प्रति सत्य व कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई।

    #ambala #News #constitution-day #district-police-took-oath #loyal-to-the-indian-constitution

  • 34.jpeg
    27/11/25 |

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अनुसार इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स (आईपीआर) रेगुलेशन में व्यापक बदलाव लाने की जरूरत -डॉ. रोहित दत्त

    जे कुमार, अम्बाला 27 नवम्बर : - राजीव गांधी गवर्नमेंट कॉलेज, साहा में मंगलवार को “इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स (आईपीआर)” विषय पर कॉलेज के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आई क्यू ए सी ) तथा उच्चतर शिक्षा विभाग, पंचकूला के सहयोग से एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।



    संगोष्ठी में देश के विभिन्न राज्यों से आए लगभग 114 प्रतिभागियों ने भाग लिया।कार्यक्रम में गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज (जी.एम.एन. कॉलेज) के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उद्घाटन सत्र में विशेषज्ञ वक्ताओं ने आईपीआर के महत्व, इसकी विभिन्न श्रेणियों तथा शोध एवं नवाचार पर इसके प्रभाव पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।



    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अनुसार इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स (आईपीआर) रेगुलेशन में व्यापक बदलाव लाने की जरूरत है क्योंकि कंप्यूटर एलगोरिदम,  कंप्यूटर से संबंधित कार्यों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के द्वारा किये गये शोध में मुख्य लेखक कौन माना जायेगा!  आर्टिफिशल इंटेलीजेंन्स के माध्यम से किये गये शोध या रिसर्च कार्यों क़ो ध्यान रखते हुए कंप्यूटर ‑रिलेटेड इन्वेंशन्स (सी आर आई'स) 2025 के मसौदा दिशानिर्देश” जारी किए। इन दिशानिर्देशों का उद्देश्य सॉफ़्टवेयर, एल्गोरिदम और कृत्रिम‑बुद्धिमत्ता‑सम्बंधी आविष्कारों की पेटेंट योग्यता को स्पष्ट करना है।



    मसौदा में विशेष रूप से आधुनिक तकनीकों – ए आई /एम एल , ब्लॉकचेन, क्वांटम कंप्यूटिंग – को शामिल किया गया है, जिससे इन क्षेत्रों में नवाचार को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। अपने संबोधन में डॉ. रोहित दत्त ने कहा कि बौद्धिक संपदा अधिकार आज शिक्षा और शोध का अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं। ये अधिकार न केवल नवाचार को प्रोत्साहित करते हैं बल्कि विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं में मौलिकता की भावना को भी मजबूत करते हैं।

    उन्होंने कहा कि रचनात्मक उपलब्धियों की सुरक्षा हेतु आईपीआर के प्रति जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार की संगोष्ठियाँ युवा शोधकर्ताओं को नई दिशा प्रदान करती हैं और उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सकारात्मक बदलाव लाती हैं। संगोष्ठी में डॉ राजेंदर देसवाल, पूर्व निदेशक, आईपीआर सेल, एनआईटी कुरुक्षेत्र डॉ. राहुल तनेजा, वैज्ञानिक पेटेंट सूचना केंद्र, एचएससीआईटी, पंचकूला तथा यूजीसी सूचीबद्ध जर्नल “नाद-नद” के निदेशक डॉ. रवि शर्मा भी उपस्थित रहे।

    #ambala #news #gmncollege #intellectual-property #artificial-intelligence

  • 1000234856.jpg

    गृह मंत्री की घोषणा भारत 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त हो जाएगा।

    #HomeMinister #NaxalismFreeIndia #India2026 #NationalSecurity #PeaceInIndia #NaxalFree #IndiaGrowth #SafeIndia #SocialReform #SecurityEnhancement #GovernmentInitiative #March312026 #ResilientIndia #UnityInDiversity #HopeForIndia #FutureIndia #EndingNaxalism #IncredibleIndia #ProgressInSecurity

  • Opd-Closed.jpg
    27/11/25 |

    हरियाणा में सरकारी डॉक्टरों की दो घंटे की हड़ताल आज, स्वास्थ्य विभाग ने किए पुख्ता इंतजाम

    जे कुमार, चंडीगढ़, 27 नवम्बर : हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (HCMS) के आह्वान पर आज राज्य भर के सरकारी डॉक्टर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक दो घंटे की पेन-डाउन हड़ताल पर रहेंगे। यह हड़ताल सीनियर मेडिकल ऑफिसर (SMO) की सीधी भर्ती शुरू करने और संशोधित ACP (सुनिश्चित कॅरिअर प्रगति) संरचना को अधिसूचित करने में देरी के विरोध में की जा रही है। इस दो घंटे की हड़ताल के दौरान नागरिक अस्पतालों सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी सेवाएं स्थगित रहेंगी, जिससे मरीजों को असुविधा होने की आशंका है।

    स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रखने के लिए सरकार अलर्ट : - डॉक्टरों की हड़ताल को देखते हुए हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रखने के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एसीएस ने सभी सिविल सर्जनों व पीएमओ को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ओपीडी और सभी इमरजेंसी सेवाएं चालू रखी जाएँ ताकि मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

    वैकल्पिक व्यवस्था: सभी कंसलटेंट, कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले मेडिकल ऑफिसर की सेवाएं ली जा रही हैं। RBSK डॉक्टरों की ड्यूटी: राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के लगभग 400 डॉक्टरों को भी ओपीडी सेवाओं में ड्यूटी पर लगाया गया है।

    एचसीएमएस एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया, तो वे चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को तेज करने और 30 नवंबर को सभी सेवाओं को बंद करने पर विचार कर सकते हैं। Haryana Doctors Strike: पूरे प्रदेश के अस्पतालों में 2 घंटे बंद रही OPD सेवा यह वीडियो हरियाणा में डॉक्टरों की पेन-डाउन हड़ताल के दौरान ओपीडी सेवाएं बंद रहने के बारे में अधिक जानकारी देता है।

    #ambala #news #opdclosed #healthdepartment #doctors-in-haryana #governmentdoctors

  • images.jpg

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पंजाब प्रवास पर: मोगा और जालंधर में किसानों और ग्रामीण विकास योजनाओं पर करेंगे संवाद

    जे कुमार, चंडीगढ़/जालंधर, 27 नवम्बर : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पंजाब प्रवास पर हैं। वह राज्य के मोगा और जालंधर जिलों में अनेक महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। केंद्रीय मंत्री का मुख्य फोकस किसानों के साथ संवाद करने और ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा पर रहेगा।

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज का कार्यक्रम : - समय स्थान गतिविधि सुबह 10:00 बजे रण सिंह कलां गांव, मोगा किसानों और ग्रामीणों के साथ संवाद दोपहर 1:15 बजे उधम सिंह नगर, जालंधर मनरेगा (MNREGA) के लाभार्थियों से चर्चा। दोपहर 3:15 बजे जालंधर ग्रामीण विकास की योजनाओं की समीक्षा बैठक।अपरान्ह 4:30 बजे डीसी कार्यालय, जालंधर पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। शाम 5:15 बजे I CAR केंद्रीय आलू अनुसंधान केंद्र, जालंधर किसानों के साथ संवाद

    इस प्रवास के दौरान, केंद्रीय मंत्री कृषि नीतियों, किसानों के मुद्दों और ग्रामीण क्षेत्रों में चलाई जा रही विकास योजनाओं की प्रगति को जानने का प्रयास करेंगे और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करेंगे।

  • 452fc9e2-c81f-4e54-b3bb-f130edfb0602.jpg

    हरियाणा में 'ठंड' का जबरदस्त अटैक: नारनौल में पारा 5.5 C तक लुढ़का, मौसम विभाग ने दी और ठिठुरन की चेतावनी

    चंडीगढ़/हरियाणा, 27 नवंबर- हरियाणा राज्य में ठंड ने एक बार फिर जोरदार दस्तक दे दी है, और पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बीती रात प्रदेश ने इस सीज़न की सबसे ठंडी रात महसूस की।

    मुख्य बातें

    • नारनौल में पारा गिरकर 5.5 डिग्री C तक पहुंच गया है, जिसने ठंड की तीव्रता को दर्शाया है।

    • अंबाला, गुरुग्राम और अन्य शहरों में सुबह की हल्की धुंध और ठंडी हवाएं लोगों की ठिठुरन को बढ़ा रही हैं।

    • आज (27 नवंबर, 2025 को) सुबह हरियाणा का औसत तापमान 11 डिग्री C दर्ज किया गया।

    • अंबाला जिले में सुबह का तापमान 9 डिग्री C दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी कम है।

    मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 28 नवंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा और रात के तापमान में और गिरावट दर्ज होने की संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में ठंड और भी ज्यादा बढ़ सकती है।

    #HaryanaColdWave #HaryanaWeather #Narnaul #Ambala #ColdAttack #IMDAlert #ठंडकाअटैक #DanikKhabar #Bharat #HaryanaNews #AajKaMausam #TodaysWeather

  • How-to-Get-9999-Number-Plate-jpg.webp
    26/11/25 |

    करोड़ों में बिका फैंसी नंबर — हरियाणा में बढ़ी वीआईपी नंबर प्लेट की चमक

    चंडीगढ़ – हरियाणा में फैंसी नंबरों का जुनून लगातार बढ़ता जा रहा है। गाड़ियों के खास और शुभ माने जाने वाले नंबरों को लोग अब प्रतिष्ठा और निजी ब्रांडिंग का प्रतीक मानने लगे हैं। यही वजह है कि हरियाणा परिवहन विभाग की कमाई में भी लगातार उछाल देखा जा रहा है।

    चरखी दादरी जिले की बढ़ाडा (HR 88B) सीरीज की नवीनतम ई-नीलामी में हिसार निवासी सुधीर कुमार ने फैंसी नंबर HR 88B 8888 को पाने के लिए 1 करोड़ 17 लाख रुपए की बेहद ऊँची बोली लगाकर यह नंबर अपने नाम कर लिया है। यह बोली अब तक इस सीरीज में सबसे महंगी साबित हुई है।

    विभाग के अनुसार, बोली जीतने वाले वाहन मालिक को सोमवार शाम 5 बजे तक पूरी बोली राशि ऑनलाइन जमा करवानी होगी। यदि समयसीमा के अंदर भुगतान नहीं किया गया तो यह नंबर तुरंत कैंसिल कर दिया जाएगा और उनके द्वारा बोली के समय जमा 11,000 रुपए की सुरक्षा राशि भी जब्त कर ली जाएगी। इसके बाद यह नंबर पुनः नीलामी के लिए जारी कर दिया जाएगा।

    हरियाणा में 0001, 7777, 9999, 0786 और 8888 जैसे नंबरों की मांग हमेशा सबसे ज्यादा रहती है। लोग इन्हें भाग्यशाली, आकर्षक व स्टेटस बढ़ाने वाला मानते हैं। कई वाहन मालिकों के लिए यह नंबर केवल गाड़ी की पहचान नहीं, बल्कि उनके शौक, संपन्नता और सामाजिक रुतबे का प्रतीक बन चुके हैं।

    हर साल फैंसी नंबरों की नीलामी से हरियाणा सरकार करोड़ों रुपए की आय अर्जित करती है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में फैंसी नंबर खरीदने की यह होड़ और भी तेज होने की पूरी संभावना है, क्योंकि इसे एक प्रकार के प्रीमियम निवेश के रूप में भी देखा जा रहा है।

    यदि सुधीर कुमार समय पर भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर लेते हैं, तो जल्द ही हरियाणा की सड़कों पर करोड़ों की कीमत वाली नंबर प्लेट से सजी उनकी गाड़ी लोगों का ध्यान आकर्षित करती नजर आएगी। इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि वाहन नंबर अब केवल प्लेट पर लिखे अंकों तक सीमित नहीं, बल्कि शोहरत और पहचान का नया मापदंड बन गए हैं।

  • download (1).png

    भारत की तरक्की का सूत्रधार: संविधान, जिसने हमें दी प्रशासनिक व कानूनी शक्ति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    जे कुमार, अम्बाला 26 नवम्बर : - आज संविधान दिवस है इस पर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज का दिन इतिहास में बहुत महान है, आज हमारा संविधान लागू हुआ था और देश में जितनी शासन पद्धति चल रही है वो सभी संविधान के मुताबिक चल रही है। अगर हम आज हर क्षेत्र में तरक्की कर पा रहे है और हमारी अच्छी प्रशासनिक व कानून व्यवस्था है वो सिर्फ इस संविधान की वजह से है।

    #ambala #anilvij #bjpharyana #news ##haryananews #architect-of-india

  • anij-vij-and-mamata-banerjee-1724911272765-16_9.jpg
    26/11/25 |

    ममता बनर्जी के बयान पर मंत्री अनिल विज का पलटवार कहा अहंकारी अपने आप ही खत्म हो जाता है

    जे कुमार, अम्बाला 26 नवम्बर : - राम मंदिर ध्वजारोहण को लेकर एआईएमआईएम के नेता का कहना है कि वहां मस्जिद थी और कयामत तक रहेगी जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि कल का दिन हर भारतवासी के लिए गर्व का दिन है कि राम मंदिर पर प्रधानमंत्री द्वारा ध्वजारोहण किया गया है।

    जो लोग कहते है वहां मस्जिद थी, झूठ कभी भी चला नहीं करता, सदियों तक वहां लड़ाई लड़ी गई, वहां बाबर आया उसने मंदिर तुड़वाकर वहां मस्जिद बना दी। जब मस्जिद वहां से हटाई गई तब मैं खुद मौके पर मौजूद थे और मैनें देखा वहां से भगवान की सैकड़ों मूर्तियां निकली जो हिंदू मंदिरों के निशान होते हैं, अगर यह मस्जिद थी तो इन्होंने उसमें मूर्तियां क्यों लगा रखी थी।

    #ambala #anilvij #mamtabenarji #haryana #bjpharyana #news

  • IMG_9093.JPG
    26/11/25 |

    गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज ने संविधान दिवस पर भव्य जागरूकता रैली का किया सफल आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 26 नवम्बर : - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला छावनी में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में राजनीति विज्ञान विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं मतदाता साक्षरता क्लब, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विभाग एवं एन्टी ड्रग क्लब के संयुक्त सहयोग से एक विस्तृत व्याख्यान एवं भव्य जागरूकता रैली का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय संविधान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा विद्यार्थियों में संवैधानिक मूल्यों—नागरिक उत्तरदायित्व, समानता और लोकतांत्रिक आदर्शों—के प्रति प्रतिबद्धता को प्रोत्साहित करना था।



    रैली का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य के कार्यालय से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, एनएसएस स्वयंसेवकों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने संविधान की प्रस्तावना को स्मरण करते हुए समाज को लोकतांत्रिक मूल्यों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।



    कॉलेज प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने रैली को हरी झंडी दिखाते हुए संविधान की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की नींव संविधान है, जो न केवल हमारे अधिकारों की सुरक्षा करता है, बल्कि हमें एक आदर्श नागरिक बनने की दिशा भी दिखाता है। डॉ. दत्त ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में लोकतांत्रिक मर्यादा, पारदर्शिता, अनुशासन और नागरिक कर्तव्यों का निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ पालन करें। उन्होंने यह भी कहा कि युवा पीढ़ी यदि संवैधानिक मूल्यों को व्यवहार में उतारेगी, तो समाज अधिक जागरूक, संगठित और प्रगतिशील बन सकेगा। अंत में, डॉ. दत्त ने रैली के सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों, सहयोगी संस्थाओं, शिक्षकों एवं स्वयंसेवकों को हार्दिक बधाई दी।



    कॉलेज में पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के सह-प्राध्यापक डॉ. कृष्ण कांत पूनियां ने विद्यार्थियों को संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि अधिकारों के साथ कर्तव्यों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। डॉ. पूनियां ने पर्यावरण संरक्षण, सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा और राष्ट्रीय एकता जैसे प्रमुख कर्तव्यों पर जोर देते हुए विद्यार्थियों से इन मूल्यों को व्यवहार में अपनाने का आह्वान किया।



    इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक एवं रैली संयोजक डॉ. राकेश, एनएसएस इकाई एवं मतदाता साक्षरता क्लब के सह-संयोजक डॉ. राकेश, डॉ. चन्द्रपाल पूनिया, डॉ. पिंकी गुप्ता, गीती बिन्द्रा, श्याम रहेजा, हर्षिता लाम्बा, डॉ.सरोज लोहान, प्रियंका, तथा जनसंचार विभाग के सहायक प्राध्यापक राजिन्दर मीरवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    #ambala #gmncollege #successfully #awareness-rally #constitutionday

  • WhatsApp Image 2025-11-26 at 3.38.13 PM.jpeg
    26/11/25 |

    कैंटोनमेंट बोर्ड में मनोनीत सदस्य ने सुनी लोगो की समस्या : मंत्री अनिल विज के निर्देश पर वार्ड 7 के लोगों की 'वैल्यूएशन' समस्या का समाधान

    जे कुमार, अम्बाला छावनी, 26 नवम्बर : हरियाणा के मंत्री अनिल विज और भाजपा नेता कपिल विज के निर्देश पर, कैंटोनमेंट बोर्ड के मनोनीत सदस्य एवं पूर्व उपाध्यक्ष अजय बावेजा ने आज समस्याएं लेकर पहुंचे लोगो की बोर्ड कार्यालय में समस्याओं को सुना।

    शास्त्री मंडल अध्यक्ष प्रवेश शर्मा के नेतृत्व में मुख्य रूप से हिम्मतपुरा, वार्ड नं. 07 के निवासी अपनी वैल्यूएशन (मूल्यांकन) से संबंधित समस्याओं को लेकर पहुँचे।

    बावेजा ने नागरिकों की बातों को गंभीरता से सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को 'वैल्यूएशन' की त्रुटियों को तुरंत ठीक करने के आदेश दिए। इस दौरान युवा मोर्चा अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद सन्नी तुली भी उपस्थित रहे। उन्होंने अधिकारियों के साथ मिलकर त्रुटियाँ ठीक करवाईं, जिससे नागरिकों को तत्काल राहत मिली।

    अजय बावेजा ने आश्वासन दिया कि हरियाणा के कर्मठ मंत्री अनिल विज के अनुरूप, कैंटोनमेंट बोर्ड नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान के लिए निरंतर काम करता रहेगा।

    #ambalanews #news #public-hearing #cantonment-board #people-of-ward-7 #अनिलविज #AmbalaCantt #कैंटोनमेंटबोर्ड #अजयबावेजा #जनराहत #वैल्यूएशनसमस्या #अंबाला #Haryana

  • Untitled Project (38).jpg

    अंबाला के टांगरी बांध रोड से जीटी रोड तक होगी सीधी कनेक्टिविटी, वाहन चालकों को मिलेगी सुविधा : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    अम्बाला, 26 नवंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला के टांगरी बांध रोड पर गांव रामगढ़ माजरा से महेशनगर पंप हाउस तक रोड की कारपेटिंग का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी रोड को आगे घसीटपुर से जीटी रोड तक जोड़ने के लिए नई रोड बनाई जा रही है।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज आज टांगरी बांध रोड पर पीडब्ल्यूडी द्वारा की जा रही कारपेटिंग के कार्य का मुआयना कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि टांगरी बांध रोड को आगे घसीटपुर से लेकर जीटी रोड तक जोड़ा जाएगा और इसके लिए नई रोड बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि टांगरी बांध रोड पूर्व में बनने से बांध की ऊंचाई बड़ी है जिस कारण बरसातों के दौरान नदी में रिकार्ड पानी आने के बावजूद भी शहर की ओर पानी नहीं आया और पूरे शहर का बचाव हुआ।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि रामगढ़ माजरा से जीटी रोड तक रोड पर कारपेटिंग का कार्य चल रहा है। यह कार्य पूरा होने के बाद आगे इस रोड को छह फुट और चौड़ा किया जाएगा। रोड बनाने के कार्य में कोई दिक्कत न हो इसके लिए पुलिस को रोड बनने तक ट्रेफिक डायवर्ट करने को कहा गया है।

    मंत्री अनिल विज ने आज रोड कारपेटिंग के कार्य का मुआयना किया और मौके पर मौजूद निर्माण एजेंसी के स्टाफ को दिशा-निर्देश भी दिए।

    गौरतलब है कि रामगढ़ माजरा से लेकर महेशनगर पंप हाउस तक लगभग आठ किमी. लंबी रोड की कारपेटिंग की जा रही है। आगामी दिनों में इस कार्य को जल्द पूरा किया जाएगा।

    #अनिलविज #अंबाला #टांगरीबांधरोड #TangriDamRoad #विकासकार्य #RoadCarpetting #हरियाणा #Infrastructure #DanikKhabar #AmbalaNews #Haryana #HaryanaGovt #LatestNews

  • 07.jpg
    26/11/25 |

    उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ 28 नवंबर को गांव रसूलपुर में करेंगे रात्रि ठहराव

    जे कुमार, पलवल हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार 28 नवंबर को सायं 5 बजे से जिला के खंड बडौली के गांव रसूलपुर के डा. बीआर अंबेडकर पार्क में उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में रात्रि ठहराव का आयोजन किया जाएगा। रात्रि ठहराव के दौरान उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ व पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी लोगों की समस्याएं सुनकर उनका मौके पर समाधान करवाएंगे।
    उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि प्रदेश सरकार के आदेशानुसार प्रति माह जिला के किसी भी एक गांव में जिला प्रशासन प्रशासनिक अधिकारी और सभी विभागों के अधिकारी रात्रि ठहराव कर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निवारण करवाते हैं। उन्होंने ग्रामीणों  से अपील की है कि वे 28 नवंबर को सायं 5 बजे से गांव रसूलपुर के डा. बीआर अंबेडकर पार्क में जिला प्रशासन की ओर से लगाए जाने वाले रात्रि ठहराव में उपस्थित होकर अपनी व गांव की समस्याओं का निवारण करवाएं। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे रात्रि ठहराव कार्यक्रम में अपने-अपने विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगवाना सुनिश्चित करें और ग्रामीणों को सरकार की अंत्योदय उत्थान और जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें।

  • WhatsApp Image 2025-11-26 at 3.33.02 PM.jpeg

    अटल कैंसर केयर सेंटर में 9 किलो की गांठ का सफल ऑपरेशन, 8 महीने से पीड़ित युवती को मिली नई जिंदगी

    जे कुमार, अम्बाला 26 नवम्बर : - अम्बाला छावनी स्थित नागरिक अस्पताल के अटल कैंसर केयर सेंटर में चिकित्सकों की टीम ने एक बड़ा चिकित्सा कारनामा करते हुए 26 वर्षीय युवती के पेट से 9 किलो वजनी गांठ को सफलतापूर्वक निकालकर उसकी जिंदगी को नया आयाम दे दिया। पिछले करीब 8 महीनों से गंभीर परेशानी झेल रही इस युवती का इलाज कई जगहों पर कराया गया, परंतु कोई राहत नहीं मिली। आखिरकार अटल कैंसर केयर सेंटर की टीम ने जटिल ऑपरेशन को अंजाम देकर मरीज और उसके परिजनों को नई उम्मीद दी।

    इस सफल सर्जरी का नेतृत्व सेंटर में ड्यूटी पर तैनात गायनी विशेषज्ञ डॉ. मीनाक्षी भूषण ने किया। ऑपरेशन के दौरान उनकी टीम में डॉ. वेद पाठक, स्टाफ नर्स दिव्या, पूजा और लखविंदर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीमवर्क और बेहतर समन्वय के कारण यह जटिल सर्जरी पूरी तरह सफल रही।

    डॉ. मीनाक्षी भूषण ने बताया कि मरीज अम्बाला की रहने वाली है और लंबे समय से पेट में बढ़ती गांठ के कारण असहनीय दर्द, कमजोरी और रोजमर्रा की गतिविधियों में कठिनाई का सामना कर रही थी। समय पर सही इलाज न मिलने की वजह से स्थिति और गंभीर होती जा रही थी। जांच में पता चला कि युवती के पेट में करीब 9 किलो की एक बड़ी गांठ मौजूद है, जिसे हटाना चिकित्सकीय रूप से काफी चुनौतीपूर्ण था। लेकिन टीम ने पूरी तैयारी के साथ ऑपरेशन किया और युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। डॉक्टर ने कहा कि ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत अब स्थिर है और वह तेजी से स्वस्थ हो रही है। आगे कुछ दिनों तक निगरानी में रखकर इलाज जारी रहेगा।

    इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर डॉ. मीनाक्षी भूषण ने हरियाणा के केबिनेट मंत्री अनिल विज का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मंत्री विज द्वारा अस्पताल में उपलब्ध करवाई गई आधुनिक सुविधाएं और अत्याधुनिक उपकरण इस तरह की जटिल सर्जरी को संभव बनाते हैं। इसके साथ ही उन्होंने सीएमओ और पीएमओ अम्बाला का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने अस्पताल की व्यवस्था और संसाधनों को मजबूत बनाने में अहम योगदान दिया।

    अटल कैंसर केयर सेंटर द्वारा किया गया यह सफल ऑपरेशन न केवल चिकित्सा क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि है, बल्कि यह साबित करता है कि सरकारी अस्पतालों में भी उच्च स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं। युवती और उसके परिवार ने डॉक्टरों की टीम के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की है।

    #ambala #civilhospitalambala #news #atalcancercarecenter #drmeenakshirana #successful operation # 9kglump

  • Untitled Project (37).jpg

    अंबाला में टांगरी नदी के तल को गहरा करने हेतु मिट्‌टी निकालने का महत्वपूर्ण कार्य आज फिर से हुआ शुरू : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    अम्बाला/चंडीगढ़, 26 नवंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला में टांगरी नदी को गहरा करने के लिए नदी तल से मिट्‌टी निकालने का बहुत महत्वपूर्ण कार्य आज फिर से शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि यह कार्य पहले भी शुरू हुआ था, मगर तब कुछ रुकावटे डाल दी गई, लेकिन अब यह शुरू हो गया है। टांगरी नदी तल को आठ फुट गहरा किया जाएगा और 11 फुट का तटबंध बनाया जाएगा ताकि निचले इलाकों में पानी न आए।

    विज आज अंबाला के चंदपुरा पुल पर टांगरी नदी तल में प्रारंभ हुए मिट्‌टी की खुदाई (डि-सिलटिंग) के कार्य का जायजा ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि नदी तल में से मिट्‌टी निकालने का कार्य तीन एजेंसियों को सौंपा गया है। पहली एजेंसी रामगढ़ माजरा से जगाधरी रोड टांगरी पुल तक कार्य करेगी, दूसरी एजेंसी जगाधरी रोड से शाहपुर तक और तीसरी एजेंसी गांव शाहपुर से दुराना तक मिट्‌टी निकालने का कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि पहली एजेंसी ने रामगढ़ माजरा से जगाधरी रोड तक काम शुरू कर दिया है और शेष एजेंसियां भी जल्द कार्य शुरू करेंगी, जिसके लिए सैम्पलिंग हो रही है। उन्होंने बताया कि नदी तल से मिट्‌टी निकालने से आने वाली बाढ़ से होने वाली बर्बादी से बचा जा सकेगा। विज ने बताया कि लगभग तीन माह में कार्य को पूरा खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है।

    नदी में रिकार्ड पानी आने के बावजूद नहीं हुआ था ज्यादा नुक्सान

    गौरतलब है कि नदी तल को गहरा करने के लिए ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से सिंचाई विभाग द्वारा खुदाई का कार्य किया जा रहा है। इस साल बरसातों से पहले यह कार्य किया गया था और बरसातों में इसी बार टांगरी नदी में रिकार्ड 43 हजार क्यूसिक पानी आने के बावजूद आसपास बसी कालोनियों को ज्यादा नुक्सान नहीं हुआ था। अब नदी तल को आठ फुट तक और गहरा किया जा रहा है साथ ही रामपुर-सरसेहड़ी की तरफ बांध को भी पक्का किया जा रहा है जिससे आसपास क्षेत्रों में पानी से बचाव होगा।

    इस अवसर पर भाजपा नेता जसबीर सिंह जस्सी, भरत कोछड़, फकीरचंद सैनी, मदनलाल, संजीव अत्री, गुरपाल माजरा, रवि जाट, विकास चौहान व अन्य मौजूद रहे।

    #अनिलविज #टांगरीनदी #TangriRiver #अंबाला #बाढ़नियंत्रण #FloodControl #Ambala #हरियाणा #Desilting #विकास #DanikKhabar #LatestNews #AmbalaNews #HaryanaNews

  • Screenshot 2025-11-26 154559.png
    26/11/25 |

    अंबाला में कांग्रेस ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन, 'संविधान बचाने' की उठाई मांग

    जे कुमार, अम्बाला 26 नवम्बर - संविधान दिवस के अवसर पर अंबाला कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने ज्ञापन में देश के संवैधानिक ढांचे को कमजोर करने के गंभीर आरोप लगाए और राष्ट्रपति से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।

    कांग्रेस शहरी अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने कहा कि सरकार लगातार संवैधानिक संस्थाओं और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को कमजोर कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत हैं, जिसके कारण कांग्रेस को संविधान की रक्षा के लिए राष्ट्रपति के हस्तक्षेप की मांग करनी पड़ी है। कांग्रेस अंबाला कैंट के अध्यक्ष रविंद्र सिंह परि ने चुनाव आयोग पर मिलकर चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताएं करने का आरोप लगाया।

    कांग्रेसी नेताओं ने ज्ञापन में राष्ट्रपति से अपील करते हुए कहा कि वे संविधान की रक्षा के लिए निर्णायक कदम उठाएं और चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने के लिए सख्त निर्देश जारी करें।

    #ambala #congress #news #dcoffice #dcambala

  • 12.jpeg
    26/11/25 |

    जिला में 28 से 01 दिसंबर तक होगा जिला स्तरीय गीता महोत्सव का आयोजन : एसडीएम ज्योति

    जे कुमार, पलवल 26 नवम्बर - जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के भव्य आयोजन की तैयारियों के संबंध में एसडीएम ज्योति की अध्यक्षता में लघु सचिवालय पलवल में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें 28 नवंबर से 01 दिसंबर तक जिले में आयोजित होने वाले गीता जयंती महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की गई।

    बैठक में एसडीएम ज्योति ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि गीता जयंती महोत्सव को गरिमामयी एवं सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव जिले के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व से जुड़ा कार्यक्रम है, इसलिए सभी अधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण समर्पण के साथ करें।


    उन्होंने संबंधित विभागों को मंच, लाइट व्यवस्था, सफाई, पेयजल, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन तथा अन्य व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने को कहा। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपनी तैयारियों की जानकारी एसडीएम ज्योति को दी और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समन्वय बनाकर कार्य करने का आश्वासन दिया।


    बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार बघेल, खंड शिक्षा अधिकारी मामराज रावत, डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार, रेडक्रॉस सोसायटी की लेखाकार अंजली भयाना सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

    #palwal #district-level #geeta-mahotsav #sdm #news

  • P--7.jpg
    26/11/25 |

    अंबाला में संविधान दिवस पर शपथ समारोह: DC अजय सिंह तोमर ने दिलाई संविधान की उद्देशिका की शपथ

    जे कुमार, अम्बाला 26 नवम्बर - संविधान दिवस के उपलक्ष्य में आज उपायुक्त अजय सिंह तोमर की अध्यक्षता में उपायुक्त परिसर स्थित कोर्ट रूम में एक गरिमामय भारत का संविधान उदेशिका शपथ समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कार्यालय व अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारत के संविधान के प्रति निष्ठा रखने, उसके सिद्धांतों का पालन करने और देश की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा करने की शपथ दिलाई।


    उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि भारतीय संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक संरचना, नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों का आधार है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सरकारी अधिकारी व कर्मचारी का दायित्व है कि वे संविधान द्वारा प्रदत्त मूल्यों न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को अपने कार्यों व व्यवहार में उतारें।

    उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि संवैधानिक कर्तव्यों के पालन से ही सुशासन की भावना मजबूत होती है और नागरिकों को पारदर्शी, समयबद्ध और प्रभावी सेवाएं प्रदान की जा सकती हैं। सभी पुरी निष्ठा भाव से संविधान के नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि संविधान देश की मुख्य आधारशिला है। हम सबको संविधान में दिए गए नियमों की पालना करते हुए देश के नवनिर्माण में अपना अहम योगदान देना चाहिए।


    सभी ने एक स्वर में संविधान के प्रति अपनी निष्ठा जताते हुए देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया। इसके साथ-साथ एसडीएम कार्यालय अंबाला छावनी में भी संविधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें एसडीएम विनेश कुमार ने कार्यालय के सभी अधिकारीगण व कर्मचारियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई। इस मौके पर नगराधीश अभिषेक गर्ग, सीईओ जिला परिषद गगनदीप सहित उपायुक्त कार्यालय के सभी शाखाओं के अधिकारी व कर्मचारी  व अन्य मौजूद रहे।

    #ambala #news #dcambala #oath-ceremony #constitution-day #administered

  • download.jpg
    26/11/25 |

    हरियाणा में शराब पीकर ड्राइविंग पर ज़ीरो टॉलरेंस: सभी टोल प्लाजा पर अल्को-सेंसर से होगी सख़्त चेकिंग, DGP ने दिए विशेष निर्देश

    जे कुमार, चंडीगढ़ 26 नवम्बर :- हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (DGP) ओ.पी. सिंह ने राज्य में सड़क दुर्घटना दर को कम करने के लिए एक बड़ा और कड़ा कदम उठाया है। अब प्रदेश के सभी टोल प्लाजाओं पर शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी के निर्देश पर, पुलिस ने टोल प्लाजाओं को नशा मुक्त ड्राइविंग सुनिश्चित करने का एक प्रमुख केंद्र बना दिया है।

    डीजीपी के निर्देशों के अनुसार, टोल प्लाजाओं पर पुलिस की विशेष टीमों को तैनात किया गया है। ये टीमें आधुनिक अल्को-सेंसर (Alco-Sensor) मशीनों और ई-चालान मशीनों से लैस होंगी। इन उपकरणों की मदद से मौके पर ही वाहन चालकों की सख़्ती से जाँच की जाएगी और नशे में पाए जाने पर तुरंत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    डीजीपी ओ.पी. सिंह ने स्पष्ट किया कि हरियाणा पुलिस का उद्देश्य राज्य की सड़कों को सुरक्षित बनाना है। उन्होंने कहा कि नशे में ड्राइविंग करना न केवल ड्राइवर के लिए, बल्कि सड़क पर चल रहे हर नागरिक के लिए जानलेवा खतरा पैदा करता है। इस तरह की अनैतिक और खतरनाक प्रथाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई प्रदेश में एक्सीडेंट रेट में कमी लाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

    पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे शराब पीकर गाड़ी न चलाएं और यातायात नियमों का पूरी तरह से पालन करें। पुलिस ने कहा कि सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यह अभियान अब राज्य भर में निरंतर जारी रहेगा, जिससे सड़कों पर अनुशासन और सुरक्षा का माहौल बन सके।

    #ambala #news #dgp #chandigarh #zero-tolerance #drunk-driving-in-haryana #haryana-strict

  • photo 8 amb.jpg
    26/11/25 |

    हरियाणा बाल संरक्षण आयोग सख्त : अंबाला में प्लेवे स्कूलों का पंजीकरण अनिवार्य, 30 दिन में मिलेगी स्वीकृति

    जे कुमार, अम्बाला 26 नवम्बर : - हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य श्याम शुक्ला ने अम्बाला में एक दिवसीय दौरे के दौरान प्लेवे स्कूलों के संचालकों के साथ स्कूल के पंजीकरण और बच्चों की सुरक्षा को लेकर शिक्षा सदन में अम्बाला शहर में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय बैठक की।

    आयोग सदस्य श्याम शुक्ला ने कहा कि जो प्राईवेट प्लेवे स्कूल जिले के शहर व गांवों में चल रहे हैं, उनका पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा और निजी संस्थाओं व एंजैसियों की गतिविधियों की समीक्षा के लिए अधिकारियों की भी बैठक ली।


    आयोग सदस्य श्याम शुक्ला ने कहा कि अगर किसी विद्यालय में बच्चों के शोषण से सम्बन्धित कोई मामला संज्ञान में आता है तो उस तत्काल कार्रवाई करके जिला बाल कल्याण समिति को सूचित करें। बच्चों की सुरक्षा व उनके अधिकारो की रक्षा करना हमारी प्राथमिकता है। उसी को पूरा करने के लिए आयोग तत्परता से कार्य कर रहा है।

    उन्होने बाल परियोजना अधिकारियों व सुपरवाईजरों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्लेवे स्कूलों का पंजीकरण सभी खंड शिक्षा अधिकारी, बीईओ व जिला बाल संरक्षण ईकाई के सहयोग से करें। सरकार की गाईडलाईन के मुताबिक सभी शर्तें पूरी करते हुए ऑनलाईन प्रक्रिया के माध्यम से  wwwsaralharyana.gov.in     पर स्कूल के पंजीकरण के लिए आवेदन करें।

    यह प्रक्रिया बिल्कुल सरल है, अगर स्कूल ऑनलाईन प्रक्रिया से आवेदन करता है तो इस प्रक्रिया का रिजल्ट 30 दिन के अंदर दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि आज की मीटिंग का उद्देश्य है कि हम आमने-सामने बैठकर रजिस्टर में आ रही दिक्कतों व परेशानियों को दूर कर सकें और जिन स्कूलों ने अभी तक पंजीकरण नहीं करवाया, उन्हें अवेयर करें ताकि ज्यादा से ज्यादा प्राईवेट प्लेवे स्कूलों का पंजीकरण हो सके।

    उन्होंने इस बैठक में आए हुए प्राईवेट प्लेवे स्कूलों के संचालकों को आश्वासन दिया कि पंजीकरण प्रक्रिया में आयोग व विभागीय अधिकारियों को उन्हें पूरा सहयोग रहेगा। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी मनीषा गागट, डीसीपीओ ममता, सीडब्ल्यूसी चेयरपर्सन रंजीता, सभी खंड शिक्षा अधिकारी, सभी आंगनवाडी सुरपरवाईजर सहित सभी पंजीकृत प्राईवेट प्लेवे स्कूलों के संचालक व  संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    #ambala #News #playwayschool #haryana-child-protection #commission-strict #ambalamandatory

  • Untitled Project (34).jpg
    26/11/25 |

    अम्बाला में सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य आगाज़

    अम्बाला, 26 नवंबर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न के तहत युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने और उन्हें नशे से दूर रखने के उद्देश्य से आज अंबाला में सांसद खेल महोत्सव 2025 का विधिवत शुभारंभ हुआ।

    उद्घाटन समारोह और मुख्य अतिथि

    इस महोत्सव का शुभारंभ हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम, राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने मुख्य रूप से कार्यक्रम में पहुंचकर किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

    खेलों का उत्साह

    उद्घाटन के दौरान एथलेटिक्स, खो-खो और अन्य फील्ड गेम्स का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया गया।

    खेल मंत्री का संदेश: खेल से जागरूकता

    खेल मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव का आयोजन पूरे देश में किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना और उन्हें नशे से दूर रहने का संदेश देना है।

    दुखद घटना पर प्रतिक्रिया:

    खेल मंत्री ने रोहतक में बास्केटबॉल कोर्ट का पोल गिरने से हुई खिलाड़ी की मौत की दुखद घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सरकार इस हादसे में पीड़ित परिवार के साथ है और जो भी दोषी होगा, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने अंबाला के खेल स्टेडियम के विकास के लिए हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।

    #सांसदखेलमहोत्सव #SansadKhelMahotsav #अंबाला #Ambala #गौरवगौतम #खेलमंत्री #खेलइंडिया #KheloIndia #युवाशक्ति #FitIndia #नशामुक्तभारत #DanikKhabar #HaryanaNews #LatestNews

  • WhatsApp Image 2025-11-24 at 11.43.22 AM.jpeg
    25/11/25 |

    जीएमएन कॉलेज की डॉ. नेहा अग्रवाल को मिला प्रतिष्ठित 'डॉ. सरोजिनी नायडू इंटरनेशनल अवॉर्ड'

    जे कुमार, अम्बाला 25 नवम्बर - गाँधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज (जी.एम.एन. कॉलेज), अम्बाला कैंट की रसायन शास्त्र की विभागाध्यक्ष एवं वीमेन सेल की कन्वीनर डॉ. नेहा अग्रवाल को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित ‘डॉ. सरोजिनी नायडू – द नाइटिंगेल ऑफ इंडिया इंटरनेशनल अवॉर्ड फॉर वर्किंग वुमन’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें इंटरनेशनल चैम्बर ऑफ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री (ICMEI) द्वारा "इंटरनेशनल वोमेन्स फ़िल्म फोरम" के सहयोग से आयोजित 9वें संस्करण के विशेष समारोह में प्रदान किया गया।

    शिक्षा और महिला सशक्तिकरण में योगदान :- डॉ. नेहा अग्रवाल को यह गौरवपूर्ण सम्मान, शिक्षाविद, लेखिका और समीक्षक के रूप में देश के विकास में दिए गए उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है। उन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में निरंतर उत्कृष्टता स्थापित करते हुए महिला सशक्तिकरण, सामाजिक उत्थान तथा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

    प्राचार्य ने बताया संस्थान का गौरव :- जी.एम.एन. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने इस उपलब्धि पर गहरी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा "डॉ. नेहा अग्रवाल हमारे संस्थान की गौरवशाली उपलब्धियों में एक महत्वपूर्ण नाम हैं। उनकी कर्मठता, विद्वत्ता और समाज के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण उन्हें विशिष्ट बनाते हैं। यह सम्मान संस्थान की सभी छात्राओं के लिए प्रेरणा का माध्यम बनेगा।"

    7,000 आवेदनों में से चयन : - नॉएडा फ़िल्म सोसाइटी के संस्थापक एवं चांसलर डॉ. संदीप मारवाह ने अपने संबोधन में बताया कि पूरे देश से 7,000 एप्लीकेशन प्राप्त हुई थीं, जिनमें से उत्कृष्ट कार्य करने वाली 100 वर्किंग विमेंस को यह अवार्ड दिया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाएं देश की नई पहचान और नई दिशा दिखाने का साहस रखती हैं।

    जी.एम.एन. कॉलेज संस्थान के सभी स्टाफ सदस्यों ने डॉ. नेहा अग्रवाल को उनकी इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी है।

  • 1000673055.jpg
    25/11/25 |

    एस.डी. कॉलेज में 'संविधान दिवस' पर विशेष व्याख्यान आयोजित, डॉ. चिमन लाल ने संविधान के प्रतीकों का महत्व बताया

    जे कुमार, अम्बाला 25 नवम्बर - सनातन धर्म (एस.डी.) कॉलेज, अंबाला छावनी में संचालित राजनीति विज्ञान विभाग और राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाइयों द्वारा संविधान दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विभागाध्यक्ष एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. चिमन लाल ने भारतीय संविधान के महत्व, उसकी विशिष्टताओं और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में उसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

    डॉ. चिमन लाल ने अपने वक्तव्य में भारतीय संविधान की मूल प्रति में समाहित विविध तस्वीरों और प्रतीकों के महत्व पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि संविधान में शामिल चित्र—जैसे अशोक स्तंभ, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, विभिन्न ऐतिहासिक घटनाएँ और सांस्कृतिक धरोहर—हमारी सभ्यता, मूल्य और राष्ट्रीय एकता का प्रतिनिधित्व करते हैं। ये चित्र नागरिकों को उनके कर्तव्यों, मूल्यों और देश की गौरवशाली परंपरा से जोड़ते हैं।

    मूल्यों को अपनाने की अपील : - कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अल्का शर्मा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने संविधान दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक छात्र को संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे मूल्यों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

    एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोहित बिंदलिश, डॉ. आरती तथा डॉ. गिरधर गोपाल ने विद्यार्थियों को समाजसेवा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन नीलम (संयोजक) एवं डॉ. कोमल सिंह चौहान (सहायक प्राध्यापक) ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर भारतीय लोकतंत्र की बुनियादी समझ को समृद्ध किया।

    #ambala #News #haryana #sdcollege #speciallecture #constitutionday #symbols-of-the-constitution

  • sp ambala.jpeg
    25/11/25 |

    पार्सल डिलीवरी स्कैम से रहें सावधान: ऑनलाइन शॉपिंग की आड़ में ठगी का नया जाल, पुलिस अधीक्षक अंबाला ने किया अलर्ट

    जे कुमार, अम्बाला 25 नवम्बर - आज के डिजिटल युग में ऑनलाइन शॉपिंग और कोरियर सेवाओं का बढ़ता प्रचलन साइबर अपराधियों के लिए नया जाल बन गया है। देशभर में हाल ही में पार्सल डिलीवरी स्कैम के कई मामले सामने आए हैं, जिनमें भोले-भाले नागरिक लाखों रुपये गँवा चुके हैं। इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक अंबाला ने आमजन से अत्यधिक सतर्क रहने की अपील की है।

    पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने बताया कि इस स्कैम में ठग खुद को कोरियर एजेंट, कस्टम अधिकारी या विदेशी मित्र बताकर लोगों को फँसाते हैं। वे दावा करते हैं कि आपके नाम से विदेश से कोई महंगा गिफ्ट या पार्सल आया है।

    इसके बाद, कॉल, ईमेल या वॉट्सऐप संदेश भेजकर बताया जाता है कि पार्सल एयरपोर्ट के कस्टम विभाग में फंसा है और उसे छुड़ाने के लिए तुरंत टैक्स या शुल्क चुकाना होगा। लोग लालच या कानूनी कार्रवाई के डर से भुगतान कर देते हैं।

    ठगी के स्पष्ट चेतावनी संकेत : - पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने नागरिकों को ऐसे स्कैम से बचने के लिए कुछ स्पष्ट संकेत बताए हैं | संदिग्ध संदेश: अनजान नंबर या ईमेल से महंगे गिफ्ट संबंधी संदेश आना। निजी खाते में दबाव: पैसे किसी कंपनी/कस्टम खाते के बजाय निजी बैंक अकाउंट में डालने का दबाव बनाना। रसीद का अभाव: बिना किसी वैध रसीद या आधिकारिक दस्तावेज के कंपनी/कस्टम के नाम पर पैसे मांगना।

    पुलिस की अपील और शिकायत प्रक्रिया : पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि लालच और डर में आकर कोई भी ऑनलाइन भुगतान न करें। किसी भी अनजान कॉल, ईमेल या लिंक पर भरोसा न करें और भुगतान से पहले पूरी तरह पुष्टि करें। साइबर ठग अपने हथकंडे बदलते रहते हैं, लेकिन यदि नागरिक सतर्क रहें तो किसी भी स्कैम से बचा जा सकता है। याद रहे, सतर्क नागरिक ही सुरक्षित नागरिक है। किसी भी संदिग्ध कॉल या संदेश की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

    #ambala #spambala #haryana #news crimenews #delivery-scam #beware-of-parcel #new-fraud

  • Screenshot 2025-11-25 161810.png
    25/11/25 |

    ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कामयाबी: अमृतसर में डेढ़ किलो हेरोइन और आधा किलो 'ड्रग आइस' के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

    जे कुमार अमृतसर, 25 नवम्बर : ड्रग्स के खिलाफ जारी जंग अभियान के तहत, किला लाल सिंह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए करीब डेढ़ किलोग्राम हेरोइन और लगभग आधा किलोग्राम 'ड्रग आइस' बरामद की है और चार युवकों को गिरफ्तार किया है, जो अमृतसर के विभिन्न इलाकों के रहने वाले हैं।

    डीएसपी विपिन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अब इन गिरफ्तार तस्करों के बारे में तकनीकी तरीकों से और संबंधित पुलिस थानों से जानकारी हासिल कर रही है, ताकि आगे और बरामदगी की जा सके। किला लाल सिंह पुलिस स्टेशन के चीफ ऑफिसर इंस्पेक्टर प्रभजोत सिंह को खुफिया जानकारी मिली, जिसके बाद चेकिंग के दौरान पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया गया।

    गिरफ्तार आरोपी: सहलप्रीत सिंह (निवासी अकालगढ़ ढप्पैया) और वरिंदर सिंह (निवासी खलेहीरा), दोनों थाना जंडियाला गुरु के रहने वाले। बरामदगी: तलाशी के दौरान, उनके पास से 492 ग्राम हेरोइन और 446 ग्राम नशीली बर्फ ('ड्रग आइस') बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना किला लाल सिंह में मामला दर्ज किया गया है, और आगे की जांच में और खुलासे होने की उम्मीद है।

    इसी कड़ी में, अगले दिन इंस्पेक्टर प्रभजोत सिंह को खुफिया जानकारी मिलने पर एक डीलक्स मोटरसाइकिल पर सवार दो अन्य युवकों की चेकिंग की गई। गिरफ्तार आरोपी: राजा (पुत्र करमजीत सिंह, निवासी अदलीवाल, थाना राजासांसी) और जोधबीर सिंह उर्फ जोधा (पुत्र बलदेव सिंह, निवासी सराय, थाना अजनाला)। बरामदगी: तलाशी लेने पर उनके पास से 1 किलोग्राम 12 ग्राम हेरोइन, एक सैमसंग मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद हुई। डीएसपी विपिन कुमार ने कहा कि पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि नशे की चेन को पूरी तरह तोड़ा जा सके।

    #amritsar #news #drugiceinamritsar #majorsuccess #15kgheroin

  • 11.jpeg
    25/11/25 |

    जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पलवल द्वारा औद्योगिक इकाइयों में लगाए जा रहे हैं कानूनी जागरूकता शिविर

    जे कुमार, पलवल 25 नवम्बर - हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देश अनुसार जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं चेयरमैन डीएलएसए राज गुप्ता के मार्गदर्शन और सीजेएम एवं डीएलएसए पलवल के सचिव  हरीश गोयल के नेतृत्व में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पलवल द्वारा पृथला-दूधौला रोड पर स्थापित मैसर्ज वीनस इनजेक्टोप्लेस प्राइवेट लिमिटेड में एक व्यापक कानूनी जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया।

    इस कार्यक्रम में कंपनी के लगभग 25 कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। शिविर का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को उनके विधिक अधिकारों, कर्तव्यों तथा डीएलएसए के माध्यम से उपलब्ध नि:शुल्क विधिक सेवाओं के बारे में जागरूक करना था। कार्यक्रम में संसाधन व्यक्ति के रूप में अधिवक्ता भारत भूषण चौहान ने प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण विधिक जानकारियां प्रदान की।


    अधिवक्ता भूषण चौहान ने उपस्थिति को वैधानिक श्रम कानूनों, कल्याणकारी प्रावधानों, वेतन भुगतान के अधिकार, बाल श्रम एवं बंधुआ मजदूरी की रोकथाम तथा महिला श्रमिकों के लिए सुरक्षित कार्य वातावरण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों को नालसा, हालसा की योजनाओं से अवगत करवाने के साथ-साथ, नालसा हेल्पलाइन नंबर-15100, नि:शुल्क विधिक सहायता की सुविधा, लोक अदालत, स्थायी लोक अदालत, विशेष लोक अदालत, गिरफ्तारी के दौरान विधिक सहायता एवं पीडि़त क्षतिपूर्ति योजना के बारे में जागरूक किया।

    उन्होंने विशेष सत्र में कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा, दिव्यांग एवं ट्रांसजेंडर बच्चों के अधिकार, मानव तस्करी के विरुद्ध संरक्षण, बाल विवाह एवं शोषण के खिलाफ कानूनी प्रावधान तथा शिक्षा के अधिकार पर चर्चा की। प्रतिभागियों को विवादों के सरल, समयबद्ध एवं सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए मध्यस्थता की उपयोगिता के बारे में बताया गया। शिविर का समापन एक सक्रिय प्रश्न-उत्तर सत्र के साथ हुआ, जिसमें कर्मचारियों ने अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त किया।

    प्रतिभागियों ने डीएलएसए द्वारा कर्मचारियों तक कानूनी जागरूकता पहुंचाने के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की। यह शिविर कर्मचारियों को उनके मौलिक अधिकारों, कानूनी उपचारों एवं उपलब्ध सहायता तंत्र के बारे में सशक्त और जागरूक बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हुआ।

    #palwal #news #legal-awareness-camps #industrial-units #services-authority

  • Screenshot 2025-11-25 160351.png
    25/11/25 |

    फिरोजपुर में NTF को बड़ी सफलता: सीमा पार से 4 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

    जे कुमार, फिरोजपुर, 25 नवम्बर : नारकोटिक्स टास्क फोर्स (NTF) फिरोजपुर को एक बार फिर बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। फोर्स ने सीमा पार से तस्करी की गई 4 किलोग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, एनटीएफ ने कुछ दिन पहले बरामद हुई 50 किलोग्राम हेरोइन के मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए इन तस्करों के तार सीधे पाकिस्तान में बैठे तस्करों से जुड़े हुए हैं।

    युवाओं का नशे के धंधे में शामिल होना चिंता का विषय : 02वीं डिवीजन के अधिकारी ने मीडिया को संबोधित करते हुए गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि यह चिंता का विषय है कि पैसों के लालच में कम उम्र के बच्चे भी नशे के इस धंधे में शामिल हो रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि उनकी टीम इस समस्या पर पूरी तत्परता से काम कर रही है।

    अधिकारी ने नशा तस्करों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा : "हम नशा तस्करों को चेतावनी देते हैं कि वे इस नशा तस्करी के धंधे को बंद कर दें, अन्यथा वे परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें। उन्होंने बताया कि यह गिरफ्तारी पिछले दिनों बरामद 50 किलो हेरोइन के मामले में चेन ऑफ कमांड को तोड़ने की कार्रवाई का हिस्सा है। उन्होंने जोर दिया कि उनकी टीमें अभी भी इस काम में लगी हुई हैं ताकि तस्करों के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके।

    #news #firojpur #news #major-success #smugglers-arrested #4kgheroin

  • 10.jpeg
    25/11/25 |

    आईटीआई पलवल में आयोजित शिक्षुता एवं रोजगार मेले में 87 छात्र हुए शॉर्टलिस्ट

    जे कुमार, पलवल 25 नवम्बर :- कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के आदेश अनुसार हरियाणा राज्य की नोडल आईटीआई पलवल में छात्रों को अधिक से अधिक शिक्षुता एवं रोजगार दिलाने के लिए सोमवार को शिक्षुता एवं रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस शिक्षुता एवं रोजगार मेले में फरीदाबाद, पलवल व गुरुग्राम के औद्योगिक क्षेत्रों से विभिन्न उद्योगों ने भाग लिया, जिनमें मुख्यत: शिवानी लॉक्स प्राइवेट लिमिटेड पृथला, फ्लॉवेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड दीघोट, विश्वकर्मा ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड फरीदाबाद, फीनिक्स कॉन्टैक्ट प्राइवेट लिमिटेड पृथला, ट्रिनिटी टच प्राइवेट लिमिटेड पृथला, सी एम आर ग्रीन प्राइवेट लिमिटेड पृथला, साधु ऑटो प्राइवेट लिमिटेड पृथला, बालाजी रिक्रूटर प्राइवेट लिमिटेड फरीदाबाद, सोनालिका ट्रैक्टर्स लिमिटेड पलवल, सीआईआई गुरुग्राम इत्यादि शामिल रहे।


        प्लेसमेंट अधिकारी कैप्टन उदय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया बताया कि इस शिक्षुता एवं रोजगार मेले में 108 अभ्यर्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमें विभिन्न कंपनियों द्वारा उनका साक्षात्कार लेकर 87 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया और उनको उद्योगों में आने का समय दिया गया। इसके अलावा एक छात्र को मौके पर ही बालाजी इंडस्ट्रीज में नौकरी दी गई। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता रहेगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा आईटीआई पास छात्र/छात्राओं को रोजगार एवं शिक्षुता पर लगाया जा सके।

    #palwal #news #iti #apprenticeship #87-students

  • 7c3a015a-74d8-480f-a0c9-5d638c151625.jpg

    इंटर रेलवे पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025: अंबाला मंडल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, स्वर्ण और रजत पदक से बढ़ाया गौरव

    जे कुमार, अम्बाला/ चंडीगढ़, 25 नवंबर-

    दिनांक 21 नवंबर से 24 नवंबर 2025 तक प्रतिष्ठित इंटर रेलवे पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप - 2025 का सफल आयोजन देहरादून में किया गया। यह प्रतियोगिता अम्बाला मण्डल के लिए गर्व का अवसर बनी, जिसमें अम्बाला मण्डल के दो उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने आयोजित प्रतिस्पर्धाओं में अपने अद्वितीय कौशल, दृढ़ संकल्प और कठोर मेहनत के बल से दो पदक प्राप्त कर शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं। इन खिलाड़ियों ने न केवल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया, बल्कि उत्तर रेलवे, अम्बाला मण्डल का नाम राष्ट्रीय पटल पर उज्ज्वल किया है। साथ ही उत्तर रेलवे की टीम ने प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है, जिसमें अम्बाला मण्डल के खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    खिलाड़ी अमनप्रीत सिंह (कार्यालय अधीक्षक/कार्मिक शाखा) ने +120 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उनकी शक्ति, तकनीक और संतुलन का बेहतरीन संयोजन पूरे आयोजन के दौरान स्पष्ट रूप से देखने को मिला। इस उपलब्धि ने न केवल अम्बाला मण्डल बल्कि पूरे उत्तर रेलवे परिवार के गौरव में वृद्धि की है। उनके प्रभावशाली लिफ्ट इस प्रकार रहे:-

    स्क्वाट: 430 कि.ग्रा.

    बेंच प्रेस: 275 कि.ग्रा.

    डेडलिफ्ट: 280 कि.ग्रा.

    कुल योग: 985 कि.ग्रा.

    खिलाड़ी अंग्रेज सिंह (उप मुख्य टिकट निरीक्षक) ने -120 किलोग्राम वर्ग में उपविजेता (द्वितीय स्थान) प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया है। उनका प्रदर्शन तकनीक और शक्ति का बेहतरीन उदाहरण रहा। उनके प्रभावशाली लिफ्ट इस प्रकार रहे:-

    स्क्वाट: 380 कि.ग्रा.

    बेंच प्रेस: 250 कि.ग्रा.

    डेडलिफ्ट: 325 कि.ग्रा.

    कुल योग: 955 कि.ग्रा.

    मण्डल रेल प्रबंधक, उ०रे०, अम्बाला, विनोद भाटिया के निरंतर सहयोग, सकारात्मक सोच और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने वाले माहौल ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही मण्डल खेल अधिकारी, कुलवंत सिंह द्वारा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और मजबूत खेल-सुविधाएँ उपलब्ध कराने के निरंतर प्रयास सराहनीय हैं। खिलाड़ियों की मेहनत एवं सुविधाओं के संगम, दोनों के संयुक्त नेतृत्व से ही ऐसी उपलब्धियां संभव हो पाती हैं। अम्बाला मण्डल खेल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।

    अम्बाला मण्डल दोनों खिलाड़ियों को अपनी कौशलता का उल्लेखनीय प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने के लिए हार्दिक बधाई देता है, साथ ही भविष्य में इसी प्रकार अन्य खिलाड़ियों को राष्ट्रीय पटल पर मंडल का नाम अंकित करने के लिए शुभकामनाएं देता है।

    #InterRailwayPowerlifting #AmbalaDivision #NorthWesternRailway #GoldMedal #SilverMedal #DanikKhabar #AmbalaNews #PowerliftingChampion #SportsAchievement #Dehradun2025

  • dd50de3c-eac3-4e46-90df-bdb32983c247.jpg
    25/11/25 |

    यात्री सुविधाओं के मद्देनज़र अम्बाला मण्डल ने ऑन-बोर्ड सेवाओं पर निगरानी कड़ी की

    जे कुमार, अम्बाला/ चंडीगढ़, 25 नवंबर-

    अम्बाला मण्डल द्वारा विभिन्न ट्रेनों में यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ऑन-बोर्ड हाउसकीपिंग सर्विस (OBHS) तथा पेंट्री सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने हेतु कड़े कदम उठाए गए हैं। जिसमें (OBHS) के मेडिकल सर्टिफिकेट, पहचान पत्र की जाँच की गयी।

    भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, हाइजीन तथा यात्रियों के प्रति स्टाफ के व्यवहार को लेकर अधिकारियों द्वारा वाणिज्य निरीक्षकों को नियमित तौर पर जांच के लिए रणनीति बनाई गई एवं इस पर कार्रवाई करते हुए अम्बाला मण्डल ने कई ट्रेनों में सेवाओं की जांच की तथा संबंधित OBHS एवं पेंट्री स्टाफ की काउंसलिंग की। स्टाफ को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित सेवा मानकों का कड़ाई से पालन करें और यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं संतोषजनक सेवा प्रदान करें। साथ ही ट्रेन में इकट्ठा हुए कूड़े को ट्रैक पर न फेंकने व उसका अनुबंध में दी गयी शर्तो के अनुसार निपटान करने की सख्त हिदायतें दी गई और यदि जाँच में ऐसा कुछ पाया जाता है तो नियमानुसार पेनल्टी या अनुबंध भी रद्द किया जा सकता है।

    अम्बाला मण्डल के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा,“यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है। सेवा मानकों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मण्डल द्वारा समय समय पर ट्रेनों तथा स्टेशनों नियमित निगरानी और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है, ताकि यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिल सकें।”

    अम्बाला मण्डल ऑन-बोर्ड सेवाओं की निरंतर निगरानी कर रहा है और यह सुनिश्चित करेगा कि यात्रियों को स्वच्छ, हाइजेनिक और बेहतर यात्रा अनुभव प्राप्त हो।

    #AmbalaDivision #RailwayNews #OBHS #PantryServices #PassengerAmenities #QualityCheck #RailTravel #Hygiene #Cleanliness #यात्रीसुविधाएँ

  • Photo--5.jpeg
    24/11/25 |

    अंबाला में अवैध कॉलोनियों पर DTP का प्रहार जारी: सरसेहड़ी में 1.5 एकड़ में बनी टाइल वाली सड़कें ध्वस्त

    जे कुमार, अम्बाला 24 नवम्बर : - जिला नगर योजनाकार अम्बाला के दस्ते द्वारा अर्बन एरिया अम्बाला के गंाव सरसेहड़ी, तहसील अम्बाला छावनी में लगभग 1.5 एकड़ (खसरा न0 9//19/2, 22)  में अवैध रूप से विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी में बनी हुई टाईल वाली सडक़ों को पूर्ण रूप से धवस्त कर दिया गया। मौका पर डयूटी मैजिस्ट्रेट कम जिला नगर योजनाकार - रोहित चैहान, कनिष्ठ अभियन्ता - रविन्द्र, कनिष्ठ अभियन्ता -  अभिषेक पुलिस बल के साथ उपस्थित थे।


    मौके पर उपस्थित जिला नगर योजनाकार रोहित चैहान ने आमजन से अपील की है कि भूमालिक/प्रोपट्री डीलर में कालोनी के रेगूलर होने का झांसा देकर प्लाट बेच रहे हैं। अत: सभी को सूचित किया जाता है कि इस प्रकार से किसी भी झांसे में ना आएं तथा इन अवैध कालोनियों में प्लाट न खरीदने तथा किसी भी प्रकार का निर्माण न करने के प्रति चेताया तथा बताया कि ऐसी अवैध कालोनियों/अवैध निर्माणों के खिलाफ आगे भी विभागीय कार्यवाही जारी रहेगी।

    #ambala #News #townplanning #illegal-colonies #dtp-continues-crackdown

  • WhatsApp Image 2025-11-24 at 5.02.04 PM.jpeg

    कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 का भव्य शुभारंभ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया गीता पूजन

    जे कुमार, अम्बाला 24 नवम्बर - मंत्रोच्चारण और शंखनाद की गुंजायमान ध्वनि के बीच कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव - 2025 में पवित्र ग्रंथ गीता का पूजन किया गया। पवित्र ग्रंथ गीता के महापूजन तथा गीता के श्लोकों के उच्चारण के बीच कुरुक्षेत्र के अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव - 2025 का शुभारंभ हुआ। इसके साथ ही आज ब्रह्मसरोवर के चारों तरफ पवित्र ग्रंथ गीता के श्लोकोच्चारण से समस्त वातावरण गीतामय हो उठा।

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कैबिनेट मंत्री अनिल विज, कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, कुरुक्षेत्र लोकसक्षा क्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने गीता यज्ञ में पूर्ण आहुति डाली और ब्रह्मसरोवर का पूजन किया। ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में मेहमानों आगमन हुआ | यहां पर देश के विभिन्न राज्यों से आए लोक कलाकारों ने अपने - अपने प्रदेश की वेशभूषा में सुसज्जित होकर परंपरा अनुसार सभी मेहमानों और पर्यटकों का कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर पहुंचने पर अभिनंदन किया।

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गीता यज्ञ में पूर्ण आहुति डालने के बाद पवित्र ग्रंथ गीता का पूजन किया गया। उन्होंने देश और प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आध्यात्मिक, संस्कृति, ज्ञान एवं कला का दिव्य संगम हो रहा है। केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों से गीता जयंती को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का दर्जा मिला।

    उन्होंने कहा कि इस पावन धरा पर सरस्वती के तट पर ही वेद, उपनिषद और पुराणों की रचना हुई। इतना ही नहीं सम्राट हर्षवर्धन की वैभवशाली राजधानी थानेसर भी यहीं पर है। कुरुक्षेत्र की इसी महत्व को जानते हुए भगवान श्रीकृष्ण ने इसे महाभारत युद्ध के लिए चुना था, यहीं पर अर्जुन को कर्मयोग का दिव्य संदेश दिया, जो आज भी मानव के लिए प्रेरणा स्त्रोत है।

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि गीता केवल दार्शनिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि इसकी व्यावहारिक जीवन में भी उपयोगिता है। यह ज्ञान - विज्ञान का अनूठा उदाहरण है, यहीं कारण है कि गीता भारतीयों को ही नहीं बल्कि विदेशियों को भी प्रिय है। पिछले 9 वर्षों से महोत्सव को अपार सफलता और लोकप्रियता मिली, वर्ष 2019 में यह महोत्सव देश से बाहर मॉरीशस, लंदन, कनाडा, आस्ट्रेलिया एवं श्रीलंका आदि देशों में भी मनाया गया।

    #ambala #News #anilvij #bjpharyana #rajnathsingh #haryana #kurukshetra #geetajayanti #international-gita-mahotsav-2025

  • combing pic.jpeg
    24/11/25 |

    अंबाला में VVIP सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस का 'कॉम्बिंग अभियान' शुरू, संदिग्धों और बाहरी लोगों की हो रही गहन जाँच

    जे कुमार, अम्बाला 24 नवम्बर - कुरुक्षेत्र में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के आगमन को देखते हुए, अंबाला पुलिस ने VVIP सुरक्षा को मध्यनजर रखते हुए एक व्यापक 'कॉम्बिंग अभियान' शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक अंबाला श्री अजीत सिंह शेखावत ने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों और थाना प्रबंधकों को अपने-अपने थानाधिकार क्षेत्रों में सघन जाँच के निर्देश दिए हैं।

    जाँच के मुख्य बिंदु : - इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना, कानून व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी अप्रिय घटना से बचना है। पुलिस विशेष रूप से निम्नलिखित स्थानों की गहनता से जाँच कर रही है | बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, होटल, ढाबे, धर्मशालाएं। टैक्सी स्टैंड, सराय, मॉल, और भीड़-भाड़ वाले बाजार। झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे घुमंतू जाति के लोग जो हाल ही में आकर बसे हैं।

    पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि इन क्षेत्रों में या इनके आसपास कोई भी आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति छिपा न हो। ऐसे संदिग्ध व्यक्तियों को तुरंत गिरफ्तार कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आमजन से पुलिस की अपील पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि वे अपनी सुरक्षा में सहयोग दें घरेलू नौकर और किराएदारों की पुलिस वेरिफिकेशन करवाने के लिए सूचना तुरंत पुलिस को दें। यदि उनके आस-पास के क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है, तो उसकी सूचना भी तुरंत पुलिस को दें, जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके। इस अभियान के दौरान, पुलिस अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान भी चलाएगी।

    #ambala #News #haryana #alart #harayanapolice #hotelchecking #pmnarendermodi

  • 24/11/25 |

    कुरुक्षेत्र गीता जयंती महोत्सव: पीएम मोदी के दौरे से पहले अंबाला में सुरक्षा कड़ी, रूट तीन दिन के लिए डायवर्ट

    जे कुमार, अम्बाला 24 नवम्बर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री के कुरुक्षेत्र अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में शामिल होने से पहले, अम्बाला में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। VVIP क्रॉसिंग को देखते हुए, अंबाला से कुरुक्षेत्र जाने वाले प्रमुख रूट्स को तीन दिनों के लिए डायवर्ट किया गया है, जबकि पूरे शहर के चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

    सब इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर है। बाहर से आने वाली सभी गाड़ियों की गहन चेकिंग की जा रही है, और पुलिस सड़कों के साथ-साथ छतों के ऊपर खड़ी होकर भी हर गतिविधि पर पैनी नजर रखे हुए है।

    यातायात को सुचारू रखने के लिए, चंडीगढ़ से आने वाले सभी वाहनों को हाईवे 152 D पर डायवर्ट किया जा रहा है। आज (सोमवार) भारत के रक्षा मंत्री अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में शामिल होंगे, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल (मंगलवार) इस महोत्सव में शिरकत करेंगे। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और डायवर्ट किए गए रूट्स का पालन करें।

    #ambala #security-tightened #kurukshetra-gita-jayanti #news #pm-modis-visit-routes-diverted

  • awareness program pic 2.jpeg
    24/11/25 |

    अंबाला पुलिस का विशेष जागरूकता अभियान: नशे से बचाव, महिला सुरक्षा और साइबर क्राइम पर किया जागरूक

    जे कुमार, अम्बाला 24 नवम्बर - पुलिस महानिदेशक हरियाणा ओपी सिंह के निर्देशानुसार और पुलिस अधीक्षक अम्बाला अजीत सिंह शेखावत के कुशल मार्गदर्शन में, अंबाला पुलिस द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस और राष्ट्रीय सुरक्षा के संबंध में विभिन्न जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रबंधक महिला थाना नारायणगढ़ ने थाना नारायणगढ़ क्षेत्र के बस स्टैंड नारायणगढ़ में छात्र/छात्राओं, महिलाओं और आमजन को कई महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया।

    जागरूकता शिविर के मुख्य विषय : - प्रबंधक महिला थाना निरीक्षक संतोष देवी ने निम्नलिखित विषयों पर विस्तृत जानकारी दी | नशे से बचाव: युवाओं को नशे की हानिकारक प्रवृत्तियों से दूर रहने और समाज को जागरूक करने की अपील की गई। महिला सुरक्षा: महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम और आत्मसुरक्षा के गुर सिखाए गए। गुड टच/बैड टच: छात्राओं को गुड टच/बैड टच के बारे में बारीकी से समझाया गया और उन्हें ऐसी अभद्र घटना होने पर तुरंत अपने माता-पिता या शिक्षकों को बताने के लिए प्रेरित किया गया।

    डिजिटल सुरक्षा: साइबर अपराध से बचने के तरीकों के बारे में जागरूक किया गया। यातायात नियम: अपने और दूसरों के अमूल्य जीवन की सुरक्षा के लिए यातायात के नियमों की पालना करने बारे जागरूक किया। डायल 112 और हेल्पलाइन नंबर निरीक्षक संतोष देवी ने महिला सुरक्षा के संबंध में डायल 112 एप्प और ट्रिप मॉनिटरिंग सर्विस की विस्तृत जानकारी दी। मौके पर ही कई छात्र/छात्राओं/महिलाओं के फोन में डायल 112 एप्प डाउनलोड करवाकर रजिस्ट्रेशन भी करवाया गया।

    पुलिस ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे नशे से संबंधित कोई भी सूचना एनसीबी मानस पोर्टल ट्रोल फ्री नम्बर 1933 और 9050891508 पर दे सकते हैं। साइबर अपराधों पर राष्ट्रीय हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल कर सूचना दी जा सकती है। पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इन कार्यक्रमों के माध्यम से डायल 112 एप्प, ट्रिप मॉनिटरिंग सर्विस और यातायात के नियमों की विशेष जानकारी देना जारी रखें ताकि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

    #ambala #crimenews #spambala #ambalapolice #News

  • WhatsApp Image 2025-11-22 at 14.36.28 (1).jpeg
    24/11/25 |

    आर्य कॉलेज NSS यूनिट द्वारा टुंडली गाँव में एक दिवसीय कैम्प का आयोजन, प्राचार्या बोलीं- 'पेड़ हमारे जीवन का अस्तित्व'

    जे कुमार, अम्बाला 24 नवम्बर - आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) यूनिट द्वारा आज गोद लिए हुए गाँव टुंडली में एक दिवसीय कैम्प का सफल आयोजन किया गया। इस कैम्प के दौरान एन.एस.एस. स्वयंसेवकों ने सामाजिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

    पौधारोपण और जागरूकता रैली : - विद्यार्थियों को गाँव टुंडली ले जाया गया, जहाँ छात्रों ने स्कूल परिसर में पौधारोपण किया। लगाए गए पौधों में आम, नीम, पीपल आदि शामिल थे। इस अवसर पर गाँव के निवासियों ने इन पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी ली, जिससे पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामुदायिक जुड़ाव दिखाई दिया।

    पौधारोपण के बाद, एन.एस.एस. स्वयंसेवकों और ग्रामवासियों ने मिलकर एक जागरूकता रैली का भी आयोजन किया। इस कैम्प से छात्रों को एन.एस.एस. के आदर्श वाक्य "नॉट मी बट यू" (मैं नहीं, तुम) के महत्व को समझने का शानदार अवसर मिला।

    प्राचार्या और कार्यक्रम अधिकारी का संदेश : - महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजु बाला ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए महत्वपूर्ण संदेश दिया | "पेड़ हमारे जीवन का अस्तित्व हैं। हमें हमेशा ऐसे कैम्प में भाग लेते रहना चाहिए और पर्यावरण को शुद्ध करते रहना चाहिए। एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमनदीप मक्कड़ ने कहा कि एन.एस.एस. छात्रों को सामाजिक कार्यों से जुड़ने, टीम के साथ मिलकर काम करना सीखने और अपने व्यावहारिक कौशल को बढ़ावा देने का एक बेहतरीन अवसर प्रदान करता है। इस कैम्प के सफल आयोजन में प्रो. शीनम चुघ का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जबकि लक्ष्मण सिंह ने विशेष सहयोग दिया।

    #ambala #aryacollege #news #nsscamp

  • Screenshot 2025-11-24 125315.png
    24/11/25 |

    अमृतसर में दुकानदार की हत्या के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश ढेर; दूसरा गिरफ्तार

    अमृतसर/बाबा बकाला, 24 नवम्बर : - अमृतसर के धुलके गांव में 50 लाख रुपये की फिरौती न देने पर दुकानदार की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस और बदमाशों के बीच रईया नहर के पास मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक आरोपी की मौत हो गई, जबकि दूसरा गिरफ्तार कर लिया गया।

    डीआईजी बॉर्डर रेंज संदीप गोयल ने बताया कि दुकानदार की हत्या के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हत्या में वांछित आरोपी बाबा बकाला के गांव रईया नहर के पास देखे गए हैं। फायरिंग: पुलिस ने तुरंत चेकपॉइंट लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की। खुद को घिरा देख आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर गोली चला दीजवाबी कार्रवाई: पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जिसमें दोनों आरोपियों को गोलियां लगीं। घायल पुलिसकर्मी: मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।

    एक आरोपी ढेर, दूसरा गिरफ्तार : - घायल आरोपियों को तुरंत इलाज के लिए अमृतसर अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गईमृतक आरोपी की पहचान: राजा बिल्ला के रूप में हुई है, जो तरनतारन का रहने वाला था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान: कृष्णा नगर, अमृतसर के रहने वाले एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई फिरौती के लिए दुकानदार की गोली मारकर हत्या करने की घटना के दूसरे दिन हुई है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि इस गिरोह के बाकी सदस्यों और हत्या के पीछे की पूरी साजिश का खुलासा हो सके।

    #punjab #amritsar #news #Breakingnews #shopkeepers-murder

  • images (4).jpg

    देश को आज मिलेंगे 53वें मुख्य न्यायाधीश: जस्टिस सूर्यकांत राष्ट्रपति भवन में लेंगे शपथ

    जे कुमार, नई दिल्ली, 24 नवम्बर : - जस्टिस सूर्यकांत ने आज देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ ग्रहण कर लिया है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक गरिमापूर्ण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

    उन्होंने निवर्तमान सीजेआई जस्टिस बी.आर. गवई का स्थान लिया, जिनका कार्यकाल रविवार शाम को समाप्त हुआ था। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस समारोह में छह देशों के मुख्य न्यायाधीश और न्यायाधीशों का एक अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल भी शामिल हुआ।

    हरियाणा के हिसार जिले से आने वाले जस्टिस सूर्यकांत का कार्यकाल लगभग 15 महीनों का होगा और वह 9 फरवरी, 2027 तक पद पर रहेंगे। उनका जन्म 1962 में हुआ था और उन्होंने हरियाणा से ही कानून की पढ़ाई पूरी की। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में उन्होंने अनुच्छेद 370 को हटाने, पेगासस जासूसी मामले और राजद्रोह कानून को स्थगित रखने जैसे कई महत्वपूर्ण संवैधानिक फैसलों में अपनी भूमिका निभाई है। उन्होंने हिंदी में शपथ लेकर एक नई परंपरा का भी निर्वाह किया।

    #haryana #delhi #breakingnews #53rd-chief-justice-today #the-country #rashtrapati-bhavan

  • WhatsApp Image 2025-11-24 at 12.46.07.jpeg

    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अम्बाला एयरफोर्स स्टेशन पर स्वागत किया

    अम्बाला/चंडीगढ़, 24 नवंबर- देश के यशस्वी रक्षामंत्री आदरणीय राजनाथ सिंह का आज प्रात: अम्बाला छावनी एयरफोर्स स्टेशन पर आगमन पर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने गर्मजोशी से स्वागत अभिनंदन किया किया।

    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह प्रात: दिल्ली से विशेष विमान से अम्बाला छावनी एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे जहां ऊर्जा मंत्री अनिल विज के अलावा मंडल आयुक्त, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ सेना और वायुसेना अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके उपरांत रक्षामंत्री राजनाथ सिंह तथा ऊर्जा मंत्री अनिल विज भारतीय वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर में अम्बाला से कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हुए।

     

    गौरतलब है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में हिस्सा लेने तथा गीता पूजन के साथ सहभागी राज्य मध्य प्रदेश व हरियाणा के पवेलियन का उद्घाटन करेंगे।

    #rajnathsingh #defenseminister #anilvij #anilvijministerharyana #ambalaairforcestation #mod #defenseminister #geetajayantimohotsav #haryanagoverment

  • WhatsApp Image 2025-11-22 at 3.04.47 PM.jpeg
    24/11/25 |

    जी.एम.एन. नर्सिंग कॉलेज में फ्री ओवरसीज एजुकेशन काउंसलिंग सेमिनार का सफल आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 24 नवम्बर : अंबाला छावनी स्थित जी.एम.एन. कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नर्सिंग विद्यार्थियों के लिए निशुल्क ‘ओवरसीज़ एजुकेशन काउंसलिंग सेमिनार’ का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य छात्रों को विदेशों में उच्च शिक्षा से संबंधित अवसरों और प्रक्रियाओं से अवगत कराना था। यह सेमिनार एडवाइज़ संस्था के सहयोग से संपन्न हुआ, जो विश्व के 850 से अधिक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों का प्रतिनिधित्व करती है और छात्रों को विदेश में पढ़ाई के लिए मार्गदर्शन प्रदान करती है।



    कार्यक्रम में एडवाइज़ के काउंसलर श्री गगनदीप ने विद्यार्थियों को विभिन्न देशों—जैसे यूके, यूएसए, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, सिंगापुर, आयरलैंड और जर्मनी—में उपलब्ध शैक्षिक अवसरों, विश्वविद्यालयों के चयन तथा आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही छात्रों को टोफल, पीटीई, आइलेट्स, जीआरई, जीएमएटी, एसएटी कोचिंग, करियर एवं एप्टीट्यूड टेस्ट, वीज़ा काउंसलिंग, स्कॉलरशिप, प्लेसमेंट, बैंक लोन, आवास, फॉरेक्स, यात्रा सहायता तथा फ्री इंग्लिश टेस्ट प्रिपरेशन जैसी सेवाओं के बारे में भी अवगत कराया गया।



    यह सेमिनार प्राचार्य डॉ. रामलखन माली के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को वैश्विक शिक्षा प्रणाली को समझने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने करियर को सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं। नर्सिंग छात्रों ने इस सेमिनार से विदेश में पढ़ाई और करियर अवसरों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की, जिससे यह पहल उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सराहनीय कदम साबित हुई।

    #ambala #news #gmncollege #gmn-nursing-college


  • Lok-Adalat.jpg
    24/11/25 |

    राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 दिसम्बर 2025 को:  सी.जे.एम

    जे कुमार, अम्बाला, 24 नवंबर -  हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 दिसम्बर 2025 को किया जायेगा। प्रवीण, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला ने बताया की लोगों के लंबित मामलों का निपटारा करने के लिए समय-समय पर लोक अदालतों का आयोजन किया जाता है |

    इस कड़ी में आगामी 13 दिसम्बर 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है । लोक अदालत में वैवाहिक, पारिवारिक विवाद, आपराधिक मामले, भूमि अधिग्रहण, श्रम विवाद, बैंक रिकवरी मामले, बिजली, पानी और पेंशन मामलों का निपटारा होगा।


    इस कड़ी में जिला न्यायालय में हेल्पडेस्क भी स्थापित किया गया है ताकि लोगों तक इसकी अधिक से अधिक जानकारी पहुँच सके और ज्यादा से ज्यादा लोग इस लोक अदालत का फायदा ले सकें।


    न्यायिक अधिकारी प्रवीण ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि इसके अलावा बिजली, पानी इत्यादि संबधित प्रीलिटिगेशन स्टेज पर मुकदमे स्थायी लोक अदालत मे लगाकर निपटाए जा सकते है। स्थायी लोक अदालत, ए.डी.आर. सैंटर अम्बाला में स्थापित है ।

    उन्होंने यह भी बताया कि स्थायी लोक अदालत मे लोक अदालत का आयोजन 11 दिसम्बर 2025 को किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए हैल्पलाइन नं- 0171-2532142 व 9991112660 तथा नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होने जनसाधारण से अपील की कि वे अदालत मे लम्बित मुकदमें व प्रीलिटिगेशन स्टेज पर मुकदमे इस लोक अदालत मे रख कर उनका निपटारा करवा सकते है, जिससे आपसी समझौते से मुकदमे का निपटारा होने पर भाईचारे की भावना बढ़ती है और लोक अदालत मे समझौता हुए मुकदमों की अपील भी नहीं होती जिससे समय व धन की बचत होती है।

    #ambala #news #haryana #national-lok-adalat

  • Screenshot 2025-11-24 093611.png

    श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर 25 नवंबर को हरियाणा व चंडीगढ़ में अवकाश घोषित

    चंडीगढ़, 24 नवंबर- गुरु तेग बहादुर जी के शहादत दिवस के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ प्रशासन और हरियाणा सरकार ने 25 नवंबर 2025 (मंगलवार) को अवकाश घोषित कर दिया है। चंडीगढ़ प्रशासन ने वर्ष 2025 की छुट्टियों की अधिसूचना में संशोधन करते हुए इस दिन को पूर्ण सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, जबकि हरियाणा सरकार ने इसे वैकल्पिक अवकाश के रूप में मानने का फैसला किया है।

    चंडीगढ़ प्रशासन की नई अधिसूचना के अनुसार प्रशासन के अधीन सभी सरकारी विभाग, बोर्ड, निगम, संस्थान और औद्योगिक प्रतिष्ठान 25 नवंबर को बंद रहेंगे। पहले यह दिन प्रतिबंधित अवकाश की श्रेणी में शामिल था, लेकिन अब इसे सिख इतिहास और धार्मिक महत्व को देखते हुए पूर्ण अवकाश घोषित किया गया है।हरियाणा सरकार ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस (25 नवंबर) पर राज्य में वैकल्पिक अवकाश घोषित किया है।

    #GuruTeghBahadurShaheediDiwas #ChandigarhHoliday #Haryana #DanikKhabar #Chandigarh #Holiday

  • rojgar mela.jpg

    पलवल आईटीआई में 24 नवंबर को लगेगा अप्रेंटिसशिप और रोजगार मेला

    पलवल/हरियाणा, जे कुमार, 23 नवंबर- कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा के निर्देशानुसार, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), पलवल में सोमवार, 24 नवंबर 2025 को अप्रेंटिसशिप और रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

    यह मेला फरीदाबाद और पलवल औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों की मांग को पूरा करेगा। आईटीआई पलवल के शिक्षुता एवं प्लेसमेंट अधिकारी, कैप्टन उदय सिंह ने बताया कि इसमें आईटीआई पास (जैसे मशीनिस्ट, वेल्डर, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, कोपा आदि) के साथ-साथ 10वीं और 12वीं पास आउट नॉन-आईटीआई विद्यार्थियों के लिए भी रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध होंगे।

    मेले में मॉडर्न ट्रैक्टर्स, जेबीएम फरीदाबाद, डी-डेवलपमेंट, सुमिरिको, शिवानी लॉक्स, ट्रिनिटी टच जैसी कई कंपनियाँ भाग लेंगी।

    इच्छुक अभ्यर्थी 24 नवंबर 2025 को सुबह 10 बजे आईटीआई पलवल की शिक्षुता एवं प्लेसमेंट सेल में आकर संपर्क कर सकते हैं।

    #आईटीआईपलवल #रोजगारमेला #अप्रेंटिसशिप #कौशलविकास #हरियाणा #नौकरी #24नवंबर #पलवल #HaryanaNews #JobsInHaryana #LatestVacancy #HaryanaJob #PalwalRojgarMela #Jobs

  • palwal.jpg
    23/11/25 |

    पलवल में 28 नवंबर से जिला स्तरीय गीता महोत्सव, 30 को भव्य नगर शोभा यात्रा; उपायुक्त ने किया जन भागीदारी का आह्वान

    पलवल/हरियाणा, जे कुमार 23 नवंबर- पलवल के उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने घोषणा की है कि पलवल में 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। चार दिन तक चलने वाले इस महोत्सव का उद्देश्य गीता ज्ञान के अलौकिक प्रकाश को जन-जन तक पहुंचाना है।

    मुख्य आकर्षण और कार्यक्रम:

    • शुभारंभ (28 नवंबर): गीता के महत्व पर व्याख्यान के साथ सेमिनार।

    • हवन व पूजन (29 नवंबर): समारोह का शुभारंभ हवन और गीता पूजन से होगा, इसके बाद विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी और स्कूली बच्चों व लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

    • नगर शोभा यात्रा (30 नवंबर): गीता पर आधारित भव्य झांकियों के साथ नगर शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सभी धार्मिक और सामाजिक संस्थाएं अपनी भागीदारी करेंगी।

    • समापन (1 दिसंबर): जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का समापन समारोह।

    उपायुक्त ने बताया कि इस दौरान स्कूलों और कॉलेजों में गीता पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने पलवल के सभी जिला वासियों और धार्मिक/सामाजिक संस्थाओं से इस 'दिव्य और भव्य' महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है, ताकि पलवल गीता जयंती के रंग में रंगा हुआ नज़र आए।

    #पलवल #गीतामहोत्सव #गीताजयंती #डॉहरीशकुमारवशिष्ठ #नगरशोभायात्रा #सांस्कृतिककार्यक्रम #हरियाणा #DanikKhabar #HaryanaNews #PalwalNews

  • rajnath ji.jpg

    कुरुक्षेत्र गीता महोत्सव: कल राजनाथ सिंह करेंगे पवेलियन का उद्घाटन, 25 को पीएम मोदी महा-आरती में होंगे शामिल

    कुरुक्षेत्र/हरियाणा, 23 नवंबर- कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव अपनी भव्यता के साथ जारी है, जिसका आयोजन 15 नवंबर से 5 दिसंबर तक 'ज्ञान, संस्कृति और आध्यात्मिकता' के मंच के रूप में हो रहा है।

    इस महोत्सव में कई महान हस्तियाँ हिस्सा ले रही हैं। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल, 24 नवंबर को हरियाणा पवेलियन का औपचारिक शुभारंभ करेंगे, जहाँ राज्य की लोककला, भोजन और सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाई जाएगी। इसी दिन, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी का भी आरंभ होगा, जिसमें देश-विदेश के विद्वान गीता के गूढ़ अर्थों पर संवाद करेंगे।

    महोत्सव का एक और प्रमुख आकर्षण 25 नवंबर को है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य महा-आरती में भाग लेंगे। सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, और शहर को महाभारत-थीम पर सजाया गया है। आयोजकों का अनुमान है कि इस बार 70 लाख से अधिक लोग भाग लेंगे। इस आयोजन को विदेश मंत्रालय के सहयोग से 50 देशों में मनाया जा रहा है, जिससे गीता का संदेश विश्व तक पहुँच रहा है।

    #गीतामहोत्सव #कुरुक्षेत्र #राजनाथसिंह #पीएममोदी #हरियाणापवेलियन #अंतरराष्ट्रीयगीतासंगोष्ठी #गीतासंदेश #DanikKhabar #HaryanaNews #Bharat #PMO

  • Pic 3.jpeg

    शहीद स्मारक की शान बढ़ी : ऊर्जा मंत्री अनिल विज के आग्रह पर सेना ने भेंट की पांच 'पुराने समय की' ऐतिहासिक राइफलें

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज से कुछ समय पहले सैन्य अधिकारियों ने की थी मुलाकात,  राइफलों के बारे मंत्री विज ने जानकारी ली

    अम्बाला/चंडीगढ़, 23 नवंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज शहीद स्मारक में सेना द्वारा पुराने समय की राइफल के बारे जानकारी ली जोकि सेना द्वारा शहीद स्मारक को भेंट की गई हैं।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज से गत दिनों सेना के अधिकारियों ने मुलाकात की थी और इस मुलाकात के दौरान मंत्री विज ने सैन्य अधिकारियों से अनुरोध किया था कि पुराने समय की कोई राइफल या अन्य हथियार सेना के पास उपलब्ध हो तो वह शहीद स्मारक में प्रदर्शित करने के लिए उपलब्ध कराया जाए। मंत्री अनिल विज के इस अनुरोध पर सैन्य अधिकारियों द्वारा पांच पुराने समय की राइफल शहीद स्मारक में प्रदर्शित करने के लिए उपलब्ध कराई गई है।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज इन राइफलों को देखा व जानकारी ली। इन राइफलों का पुराने समय में उपयोग सैनिकों द्वारा किया जाता था। मंत्री अनिल विज ने राइफल पर लगी मुहर, राइफल का नंबर आदि ध्यानपूर्वक देखा। इन सभी पांच राइफलों को शहीद स्मारक में बनाई गई डिस्पले गैलरी में रखा जाए।

    गौरतलब है कि अम्बाला छावनी में ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से सन् 1857 में देश के पहले स्वतंत्रता संग्राम की याद में शहीद स्मारक का निर्माण किया जा रहा है। स्मारक में विभिन्न आर्ट गैलरियां बनाई गई है जहां पर पुराने हथियारों तथा सैनिकों द्वारा उपयोग की जाने वाली वस्तुओं को प्रदर्शित किया जाएगा।  

    #anilvij #ambalacantt #anilvijminister #haryanagoverment #indianarmy #mod #rajnathsingh #ministryofdefense #shahidsamarak

  • haryana dgp.jpg

    ऑपरेशन ट्रेकडाउन : डीजीपी के सख्त निर्देश, हरियाणा के हर थाने को पकड़ने होंगे 5 गैंगस्टर

    चंडीगढ़/ हरियाणा, 23 नवंबर- हरियाणा में बढ़ते गैंगस्टर नेटवर्क और आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए राज्य पुलिस ने अब सबसे बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। डीजीपी ने सभी जिलों के एसपी और थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए “ऑपरेशन ट्रेकडाउन” को तुरंत प्रभाव से लागू करने के आदेश दिए हैं। नए निर्देशों के मुताबिक, हरियाणा के हर थाने को अगले चरण में कम से कम 5 सक्रिय गैंगस्टर या गैंग के सहयोगियों को गिरफ्तार करना अनिवार्य होगा।

    डीजीपी ने स्पष्ट कहा है कि अब किसी भी थाना क्षेत्र में संगठित अपराध को पनपने नहीं दिया जाएगा। पुलिस को स्थानीय स्तर पर सक्रिय बदमाशों, रंगदारी मांगने वालों, फायरिंग या धमकाने जैसी वारदातों में शामिल अपराधियों की सूची तैयार कर उन्हें जल्द से जल्द दबोचने को कहा गया है। जिलों में बनाए गए स्पेशल टास्क फोर्स और क्राइम ब्रांच की टीमों को भी थानों के साथ समन्वय कर संयुक्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

    अभियान के तहत मुखबिर तंत्र को मजबूत करने, हाई-रिस्क अपराधियों की निगरानी बढ़ाने, सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग और सीमा क्षेत्रों में चेकिंग बढ़ाने जैसे उपाय भी लागू होंगे। डीजीपी ने कहा है कि गैंगस्टरों के खिलाफ केवल गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि उनकी अवैध संपत्ति, वाहनों और हथियारों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    पुलिस मुख्यालय का मानना है कि हाल के महीनों में गैंगस्टर गतिविधियों में बढ़ोतरी दिखी है, इसलिए यह ऑपरेशन प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करेगा। निर्देशों का पालन न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

    राज्यभर में शुरू हुए इस अभियान ने पुलिस महकमे में तेजी ला दी है। आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर गिरफ्तारी अभियान देखने को मिल सकता है, जिससे संगठित अपराध पर निर्णायक प्रहार होने की उम्मीद है।

    #हरियाणापुलिस #ऑपरेशनट्रेकडाउन #गैंगस्टरनेटवर्क #संगठितअपराध #कानूनव्यवस्था #DGPहरियाणा #अपराधीगिरफ्तारी #हरियाणा #DanikKhabar #HaryanaNews

  • Screenshot 2025-11-23 171346.png
    23/11/25 |

    रूस में अंबाला के युवक की मौत, शव लाने के लिए परिवार बेबस

    अम्बाला, 23 नवंबर- अंबाला के साहा के गाँव साबापुर के 26 वर्षीय युवक नारायण की रूस में बीमारी के कारण दुखद मृत्यु हो गई है। नारायण, जो स्टडी वीज़ा पर अपने और परिवार के भविष्य को संवारने गया था, अब ज़िंदगी की जंग हार चुका है। उनके पिता रविंद्र ने अपने बेटे के लिए जो सपने संजोए थे, वे टूट गए। इस खबर से पूरे गाँव में सन्नाटा छा गया है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

    नारायण के परिजन इस समय गंभीर आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उनकी आर्थिक हालत इतनी खराब है कि उनके पास बेटे के पार्थिव शरीर को रूस से हिंदुस्तान वापस लाने तक के पैसे नहीं हैं। बेटे का शव न ला पाने की बेबसी में, परिजन अब नम आँखों से दानी सज्जनों और सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं, ताकि वे अपने बेटे को अंतिम विदाई दे सकें।

    #अंबाला #रूस #शववापसी # मददकीगुहार # साबापुर #DanikKhabar #Ambalacantt #LatestNews #HaryanaNews #Haryana #Help

  • Anil Vij 1.jpg
    22/11/25 |

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को लिखा पत्र-‘‘श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ (25 नवंबर, 2025) को राजपत्रित अवकाश घोषित करने का किया अनुरोध’’

    अम्बाला, 22 नवम्बर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को एक महत्वपूर्ण पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि 25 नवंबर 2025, जो हिन्द की चादर, नौवीं पातशाही श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ है, उसे राज्य में ‘राजपत्रित अवकाश’ घोषित किया जाए।

    गुरु तेग बहादुर जी की शहादत-मानवता का श्रेष्ठतम उदाहरण - विज

    मंत्री अनिल विज ने पत्र के माध्यम से कहा है कि श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत संपूर्ण मानवता के लिए एक अमूल्य प्रेरणा है। उन्होंने धर्म, मानवाधिकार और सत्य की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसके कारण उन्हें हिंद की चादर कहा जाता है। विज ने कहा कि गुरू साहिब की 350वीं शहीदी वर्षगांठ देशभर में अत्यंत श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाई जाती है।

    करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान आवश्यक-विज

    उन्होंने बताया कि 25 नवंबर को श्रद्धालुओं द्वारा गुरुद्वारों में विशाल संगतें एकत्रित होती हैं, धार्मिक कार्यक्रम होते हैं और लोग गुरु साहिब की शिक्षाओं को नमन करने के लिए उत्साहपूर्वक शामिल होते हैं। ऐसे में वैकल्पिक अवकाश पर्याप्त नहीं है, क्योंकि लाखों श्रद्धालु और सरकारी कर्मचारी इस पर्व में पूर्ण रूप से सम्मिलित होना चाहते हैं।

    मंत्री अनिल विज ने मुख्यमंत्री को लिखे अनुरोध पत्र में कहा है कि “श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ धार्मिक, ऐतिहासिक और सामाजिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं को देखते हुए 25 नवंबर 2025 को राजपत्रित अवकाश घोषित किया जाना चाहिए।” हालांकि, राज्य सरकार ने 25 नवंबर को वैकल्पिक अवकाश घोषित किया हुआ है, लेकिन गुरु साहिब की 350वीं शहादत का यह वर्ष श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इसलिए इस दिन को पूर्ण सरकारी अवकाश (राजपत्रित अवकाश) घोषित किया जाना चाहिए।

    #cmharyana #nayabsaini #anilvij #ministerharyana #haryanagoverment #shahididivas #gurutegbahadur #sikhguru #holidays

  • WhatsApp Image 2025-11-20 at 17.22.17.jpeg
    22/11/25 |

    आर्य कॉलेज में नशा मुक्ति कार्यशाला: 'नशा केवल व्यक्ति का नहीं, पूरे समाज का भविष्य नष्ट कर देता है' - डॉ. अंजु बाला

    जे कुमार, अम्बाला 22 नवम्बर - आर्य कॉलेज, अंबाला छावनी में नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे की हानिकारक प्रवृत्तियों से दूर रखना और समाज में एक स्वस्थ एवं जागरूक वातावरण का निर्माण करना था। कार्यक्रम की शुरूआत महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अंजु बाला के स्वागत भाषण से हुई।

    उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज का भविष्य नष्ट कर देता है। युवाओं को चाहिए कि वे नशे के किसी भी रूप से दूर रहें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए श्रीमती रंजू त्रेहन ने नशे के मानसिक प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि छोटी-छोटी आदत धीरे-धीरे  गंभीर बन जाती है। उन्होंने वास्तविक जीवन के उदाहरण देकर विद्यार्थियों को संवेदनशील बनाया।

    इसके पश्चात् डॉ. रेखा वासु ने नशा मुक्ति के उपायों, उपलब्ध परामर्श, सेवाओं और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशे से बड़ी कोई कैद नहीं और नशा छोड़ने से बड़ी कोई आजादी नहीं। इस विषय पर विद्यार्थियों को जागरुक करते हुए श्रीमती ममता भटनागर ने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी शक्ति है और नशा इस शक्ति का सबसे बड़ा दुश्मन है, इसलिए सदैव नशे से दूरी बनाए रखें।

    मिस जेसिका ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्परिणामों से अवगत करते हुए कहा कि जीवन ईश्वर का दिया अनमोल उपहार है। इसे नशे के हवाले मत करो। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने नशा  विरोधी पोस्टर बनाएं तथा कविताओं के माध्यम से नशे के प्रति अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने प्राध्यापकों से प्रश्नोत्तरी के माध्यम से भी अपने जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस अवसर स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

    #ambala #News #aryacollege #addiction-workshop #drugs-destroy #entire-society-dr-anju-bala

  • excise pic pjr 3.jpeg
    22/11/25 |

    अम्बाला पुलिस का अवैध शराब पर बड़ा प्रहार: 2245 पेटी अंग्रेजी/देसी शराब नष्ट की गई

    जे कुमार, अम्बाला 22 नवम्बर - पुलिस अधीक्षक अम्बाला अजीत सिंह शेखावत के निर्देशानुसार, अवैध शराब की तस्करी से संबंधित मामलों में जब्त की गई शराब को नष्ट करने के लिए अंबाला जिले में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत, कोर्ट के आदेशानुसार भारी मात्रा में अवैध शराब को मनोनीत कमेटी द्वारा नष्ट करवाया गया।

    नष्ट की गई अवैध शराब का विवरण : - कुल 2,245 पेटी अंग्रेजी और देसी अवैध शराब को नष्ट किया गया, जिसमें शामिल हैं | थानामुकदमा संख्यापेटी की संख्याथाना पंजोखरा साहिब26/20161045 पेटीथाना बलदेव नगर4/20181200 पेटीकुल योग 2245 पेटी, यह शराब उन मामलों से बरामद की गई थी, जिनका माननीय न्यायालय द्वारा निपटारा कर दिया गया था।

    वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी : - अवैध शराब को नष्ट करने की यह कार्रवाई मनोनीत गठित कमेटी की मौजूदगी में की गई, जिसमें निम्नलिखित अधिकारी शामिल थे | पुलिस उप अधीक्षक बराड़ा सुरेश कुमार, तहसीलदार आदित्य रंगा अम्बाला, एइटीओ लोकेश कुमार, आबकारी विभाग से शबनम शर्मा | पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने कहा कि भविष्य में भी अन्य थानों में लंबित पड़े अवैध शराब के मामलों में जल्द ही कमेटी गठित कर माननीय न्यायालय से मामलों का निपटारा होने के उपरांत इसी प्रकार की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    #ambala #News #haryana #liquor-destroyed #ambala-police-crackdown

  • WhatsApp Image 2025-11-21 at 5.12.02 PM.jpg
    22/11/25 |

    गीता जयंती समारोह: एस.डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा सृष्टि ने भाषण प्रतियोगिता में जीता प्रथम स्थान

    जे कुमार, अम्बाला 22 नवम्बर :- सनातन धर्म (एस.डी.) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हिल रोड, अम्बाला छावनी के छात्रों ने राजकीय मॉडल स्कूल, पुलिस लाइन में आयोजित जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विद्यालय के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

    सृष्टि ने किया विद्यालय का नाम रोशन : - विद्यालय की छात्रा सृष्टि ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। अन्य विद्यार्थियों की भूमिका भी समारोह में सराहनीय रही। कार्यक्रम के अंत में, जिला शिक्षा अधिकारी श्री सुधीर कालड़ा जी द्वारा विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

    प्रधानाचार्य और प्रबंधन की बधाई : - विद्यालय के प्रधानाचार्य ने छात्रों को आशीर्वाद दिया और उनका मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया। इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन श्री कैलाश चन्द मल्हौत्रा, प्रबंधक प्रो. तारा चन्द गुप्ता, और महा सचिव श्री सुधीर बिंदलास ने सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने छात्रों की सफलता को विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया।

    #ambala #News #sdschool #geeta-jayanti-celebrations #sd-senior-secondary-school

  • download.jpg
    22/11/25 |

    श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ को समर्पित हिंद की चादर लाइट एंड साउंड शो कार्यक्रम

    जे कुमार, अम्बाला 22 नवम्बर - श्री गुरू तेग बहादुर जी के जीवन आदर्श और उनकी अमर विरासत पर आधारित हिंद की चादर लाइट एंड साउंड शो का वीरवार देर शाम एसडी कालेज अम्बाला छावनी में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर उनके साथ एसडीएम अम्बाला छावनी विनेश कुमार, ई.ओ. देवेन्द्र नरवाल, गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व उप प्रधान सुदर्शन सहगल, बी.एस. बिन्द्रा, टी.पी. सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य डा. राजेन्द्र राणा, प्रधानाचार्य अंजु गुर चौधरी व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।


    यहां पर आयोजित लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से श्री गुरु तेग बहादुर जी के जन्म से लेकर शहादत तक के चित्रण को कलाकारों द्वारा दिखाया गया। शो के माध्यम से मुगलों द्वारा श्री गुरू तेग बहादुर व उनके अनुयायी भाई सती दास, भाई मती दास, भाई दयाला पर जो यातनाएं की गई थी उसे यहां दिखाया गया।

    यहां यह भी दर्शाया गया कि श्री गुरू तेग बहादुर वह महापुरुष थे जिन्होंने अपने शीश की कुर्बानी देकर मानवता व धर्म की स्वतंत्रता की रक्षा की थी तथा धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। लाइट एंड साउंड शो की प्रस्तुति देने वालों में मुख्य आर्टिस्ट तलविन्द्र सिंह व इस नाटक में विभिन्न किरदार निभा रहे कलाकारों ने उस समय मुगलों द्वारा जो अत्याचार व यातनाएं दी गई थी, उसे यहां पर दिखाने का काम किया। इसके अलावा सोनीपत के गांव बडखालसा व लखी शा बंजारा की भी जो महत्वपूर्ण भूमिका रही है उसे भी दिखाया गया।


      कार्यक्रम के दौरान लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से गुरु तेग बहादुर जी के त्याग, शौर्य और मानवीय मूल्यों का संदेश जन-जन तक पहुंचे, इसे भी दिखाने का काम किया गया। लाइट एण्ड साउंड के माध्यम से श्री गुरू तेग बहादुर जी के जीवन वृतांत को इस तरह संजोया गया मानो सभी दृश्य प्रत्यक्ष रूप से संजीव हो उठे हों। कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालुओं व सिख संगत के साथ-साथ सभी ने इस शो की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि गुरू तेग बहादुर जी की जो शिक्षाएं है उसे हमें अपने जीवन में धारण करना है और युवा पीढ़ी को भी इस बारे बताना है।


    यह कार्यक्रम गुरु तेग बहादुर जी के जीवन आदर्शों, त्याग, बलिदान और अमर विरासत को समर्पित है। गुरु जी ने धर्म, मानवता और राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनका बलिदान राष्ट्र की अस्मिता और एकता का प्रतीक है।


    यहां बता दें कि राज्य सरकार द्वारा हरियाणा में गत एक नवंबर से गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला आरंभ की गई है, जिनका राज्य स्तरीय मुख्य आयोजन 25 नवम्बर को कुरुक्षेत्र में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी को हिंद की चादर इसलिए कहा गया, क्योंकि वे केवल सिख धर्म के नहीं, बल्कि पूरे भारत की अस्मिता की ढाल बन गए थे। दिल्ली के चांदनी चौक में जब उन्होंने अपना शीश बलिदान किया, तो वह सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि सम्पूर्ण मानव जाति की धर्म की रक्षा के लिए किया था। उनका संदेश था निडर बनो, डर से मुक्त रहो, और सच्चाई के मार्ग पर चलो, ऐसे संदेश को हमें आत्मसात करना चाहिए।


    इस मौके पर हरियाणा सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यगणों ने लाइट एंड साउंड शो के मुख्य आर्टिस्ट तलविन्द्र सिंह के साथ-साथ इस शो में शामिल लगभग 20 कलाकारों को सिरोपा भेंट कर उनका अभिनंदन भी किया। तलविन्द्र सिंह ने उपस्थित सभी का स्नेह व प्यार देने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने यह भी बताया कि 22 नवम्बर को दिल्ली लालकिले पर भी इस लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया जाएगा।


    इस मौके पर सीईओ जिला परिषद गगनदीप, मार्किट कमेटी के चेयरमैन सरदार बलविन्द्र सिंह शाहपुर, बी.एस. बिन्द्रा, सुदर्शन सहगल, श्याम राणा, अजय बवेजा, टी.पी. सिंह, रतन सिंह ढिल्लो, जसदीप बेदी, आरती सहगल के साथ-साथ सिख संगत के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    #ambala #hind-ki-chadar-light-and-sound #dedicated #350th-martyrdom #shri-guru-tegh-bahadur-ji

  • P--17.JPG
    22/11/25 |

    अंबाला में अवैध कॉलोनियों पर DTP का कड़ा प्रहार: कलरहेड़ी में 2.5 एकड़ भूमि पर विकसित हो रही कॉलोनी ध्वस्त

    जे कुमार, अम्बाला 22 नवम्बर - जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) अम्बाला के दस्ते द्वारा अर्बन एरिया अम्बाला में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी तोड़-फोड़ की कार्रवाई अमल में लाई गई है। इस कार्रवाई के तहत, गाँव कलरहेड़ी, तहसील अंबाला छावनी में लगभग 2.5 एकड़ भूमि (खसरा न0 46//3/1, 3/2, 4/1 4/2, 5) पर अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी में तोड़फोड़ की गई।

    कच्ची सड़कों को किया गया ध्वस्त :- तोड़-फोड़ की इस कार्रवाई के दौरान, अवैध कॉलोनी में बनाई गई कच्ची सड़कों को पूर्ण रूप से ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई उन भूमालिकों और प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ एक सख्त संदेश है जो सरकारी नियमों का उल्लंघन कर अवैध प्लॉटिंग कर रहे हैं।

    डीटीपी ने दी कानूनी चेतावनी :- मौका पर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट कम जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान ने आमजन से एक बार फिर अपील की है। उन्होंने कहा कि भूमालिक/प्रॉपर्टी डीलर लोगों को कॉलोनी के रेगुलर होने का झांसा देकर प्लाट बेच रहे हैं, इसलिए सभी को ऐसे झांसे में आने से बचना चाहिए।

    डीटीपी चौहान ने चेताया कि इस अवैध कॉलोनी में चूककर्ताओं के खिलाफ पुलिस विभाग में एफआईआर दर्ज करने हेतु शिकायत भी भेजी गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इन अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें तथा किसी भी प्रकार का निर्माण न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी अवैध कॉलोनियों/अवैध निर्माणों के खिलाफ आगे भी विभागीय कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। इस तोड़-फोड़ की कार्रवाई के दौरान डीटीपी चौहान के साथ कनिष्ठ अभियंता रविन्द्र, क्षेत्रान्वेषक रविन्द्र कुमार, और एसएचओ इनफोर्समेंट ब्यूरो पुलिस विभाग भारी पुलिस बल के साथ उपस्थित थे।

    #dtp-cracks-down #ambala #news #illegal-colonies #2.5-acres-of-land-in-kalerheri-demolished

  • P--15.jpg
    22/11/25 |

    कृषि विज्ञान केंद्र अंबाला में तीन दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शिविर संपन्न

    जे कुमार, अम्बाला 22 नवम्बर - चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि विज्ञान केंद्र (KVK), अंबाला शहर द्वारा तीन दिवसीय (19-21 नवंबर, 2025) व्यावसायिक प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर मशरूम उत्पादन विषय पर केंद्र परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें 32 किसानों और महिलाओं ने भाग लिया।

    मशरूम उत्पादन: स्वास्थ्य और आर्थिक लाभ : - केंद्र की सीनियर कोऑर्डिनेटर सुनीता आहूजा ने बताया कि किसानों का रुझान अब मशरूम व्यवसाय की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है। उन्होंने मशरूम की खेती के बहुआयामी लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा "वैज्ञानिक तरीके से उगाई जाने वाली मशरूम खाने योग्य, पौष्टिक और स्वादिष्ट होती है। मशरूम स्वास्थ्य, व्यवसाय, पर्यावरण और आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत ही बढिय़ा है। इसलिए, 'खुम्भ उगाएं, आमदनी बढ़ाएं'।"

    तकनीकी और व्यावहारिक ज्ञान : - बागवानी विशेषज्ञ डॉक्टर देवेंद्र चहल ने प्रशिक्षणार्थियों को मशरूम की खेती की विस्तृत तकनीकी जानकारी दी। इसमें निम्नलिखित महत्वपूर्ण चरण शामिल थे | कंपोस्ट तैयार करना, स्पॉन (बीज) मिलाना, बैग तैयार करना, मशरूम की कटाई, तुड़ाई, संभाल, बीमारियों से बचाव के उपाय |

    उन्होंने बताया कि इस खेती को छप्पर या कमरों के अंदर भी सफलतापूर्वक किया जा सकता है। इस दौरान, गांव जनेतपुर में सफलतापूर्वक मशरूम व्यवसाय कर रहे प्रभात सिंह ने भी अपना अनुभव प्रशिक्षणार्थियों के साथ साझा किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए और उन्हें केंद्र के वैज्ञानिकों के साथ जुड़े रहकर अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित किया गया।

    #ambala #News #three-day-mushroom-production #training-camp-concluded #krishi-vigyan-kendra-ambala

  • gavel-mobile-phone.jpeg
    22/11/25 |

    अंबाला में 25 नवंबर को 'टेलीफोन अदालत' और 'खुला दरबार' का आयोजन, उपभोक्ताओं की शिकायतों का होगा निपटारा

    जे कुमार, अम्बाला 22 नवम्बर - अंबाला दूरसंचार जिले के उपभोक्ताओं की टेलीफोन सेवाओं से संबंधित शिकायतों और विवादों का तुरंत निपटारा करने के उद्देश्य से, टेलीफोन अदालत एवं खुला दरबार का आयोजन किया जा रहा है। यह अदालत/खुला दरबार दिनांक 25 नवम्बर 2025, दिन मंगलवार को, प्रातः 11:00 बजे कार्यालय महाप्रबंधक दूरसंचार जिला अंबाला में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान महाप्रबंधक दूरसंचार जिला अंबाला द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं एवं शिकायतों का समाधान किया जाएगा।

    इन मामलों पर विचार किया जाएगा : - इस अदालत में मुख्य रूप से निम्नलिखित प्रकार के मामलों पर विचार किया जाएगा | बिल संबंधी शिकायतें: टेलीफोन का अधिक बिल आना या बिल संबंधी अन्य शिकायतें (विशेष रूप से वे बिल जो दिनांक 31.10.2025 तक जारी हुए हों)। सेवा संबंधी शिकायतें: टेलीफोन सेवाओं (सर्विस) से संबंधित सामान्य शिकायतें। स्थापना संबंधी शिकायतें: टेलीफोन समय पर न लगने अथवा देरी से लगने से सम्बंधित शिकायतें।

    इन शिकायतों पर विचार नहीं होगा : - निम्नलिखित श्रेणी की शिकायतों पर इस टेलीफोन अदालत में विचार नहीं किया जाएगा | पूर्व में आयोजित अदालतों में आई जन शिकायतें, जिनके निर्णय की सूचना उपभोक्ता को दी जा चुकी हो। ऐसी शिकायतों/विवादों जिन पर किसी न्यायालय द्वारा अपना निर्णय लिया जा चुका हो।

    शिकायत प्रस्तुत करने की प्रक्रिया : उपभोक्ता अपनी शिकायतें निम्नलिखित प्रक्रिया से प्रस्तुत कर सकते हैं: जमा करने का तरीका: उपभोक्ता अपनी शिकायत दो प्रतियों में संबंधित दस्तावेजों (जैसे पूर्व में प्रेषित पत्र, बिल कॉपी) और संपर्क टेलीफोन नंबरों आदि के साथ कार्यालय समय में जमा करवाएं, या डाक द्वारा भिजवाएं। जमा करने का स्थान: सहायक महाप्रबंधक (प्रचालन), कार्यालय महाप्रबंधक दूरसंचार जिला अम्बाला (दूरभाष: 0171-2601070)। पहचान: बंद लिफाफे पर 'टेलीफोन अदालत एवं खुला दरबार' स्पष्ट रूप से लिखें। मौके पर शिकायत: उपभोक्ता शिकायत उसी समय मौके पर भी दे सकते हैं।

    #ambala #News #khula-darbar #adalat #telephone #consumer-complaints #organised-in-ambala

  • Haryana-Voter-List-2024.png
    22/11/25 |

    हरियाणा में मतदाता सूचियों के अपडेट का अभियान तेज, 3 दिनों में पूरा करने के निर्देश

    जे कुमार, अम्बाला 22 नवम्बर :- केंद्रीय चुनाव आयोग के निर्देश पर हरियाणा में मतदाता सूचियों को अपडेट करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा ने राज्य के सभी उपायुक्तों और जिला निर्वाचन अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि अगले तीन दिनों के भीतर मतदाता सूची के सभी आवश्यक संशोधन और अपडेट अनिवार्य रूप से पूरे किए जाएं। चुनाव आयोग का यह कदम आगामी चुनावी तैयारियों को मजबूत करने और मतदाता डेटा को अधिक सटीक बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

    जानकारी के अनुसार, हरियाणा में इस समय लगभग 2 करोड़ से अधिक पंजीकृत मतदाता हैं। इतने बड़े पैमाने पर सूची अपडेट करना प्रशासन के लिए एक चुनौतीपूर्ण कार्य माना जा रहा है, लेकिन अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम सूची से न छूटे और अपात्र नाम तुरंत हटाए जाएं।

    निर्वाचन विभाग के अनुसार, इस प्रक्रिया के तहत नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत व्यक्तियों के नाम हटाने, पते में परिवर्तन, उम्र या अन्य विवरणों में संशोधन जैसे कार्य शामिल हैं। अधिकारियों को बूथ स्तर पर तैनात कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाकर तेजी से रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे अपने मतदाता पहचान पत्र से संबंधित किसी भी त्रुटि को तुरंत सुधारने के लिए निर्वाचन कार्यालय से संपर्क करें।

    सूत्रों के मुताबिक, निर्वाचन आयोग सख्ती से यह सुनिश्चित करना चाहता है कि आगामी चुनावों में राज्य की मतदाता सूची पूरी तरह अद्यतन और त्रुटिरहित हो। तीन दिन की समयसीमा को देखते हुए सभी जिलों में चुनाव कार्यालयों ने स्टाफ की ड्यूटी बढ़ा दी है और विशेष टीमों का गठन भी किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मतदाता सूची का सटीक और पारदर्शी होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की नींव है, इसलिए इस अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

    #ambala #News #haryana-accelerates #voter-list-update #completed-within-3-days

  • Pic 1.jpeg

    “घुसपैठियों के सबसे बड़े हिमायती ममता, राहुल और तेजस्वी-देशहित के खिलाफ राजनीति कर रहे हैं” -ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज

    अम्बाला/चण्डीगढ़, 21 नवंबर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि “तृणमूल कांग्रेस नेता ममता बैनर्जी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव जैसे कई नेता घुसपैठियों के सबसे बड़े नेता बन चुके हैं। ये लोग घुसपैठियों की पैरवी करते हैं, उनके राशन कार्ड और वोट बनवाना चाहते हैं, जो न केवल देशहित में नहीं बल्कि पूरी तरह देशविरोधी गतिविधि है।”

    मंत्री अनिल विज मीडिया कर्मियों द्वारा पूछे सवाल का जवाब दे रहे थे।

    कांग्रेस की दिल्ली बैठक में राहुल गांधी द्वारा एसआईआर आदि मुद्दों को उठाने के बावजूद चुनावी हार पर टिप्पणी करते हुए विज ने कहा कि “बच्चा यदि परीक्षा में फेल होकर आता है तो अपनी कमजोरी नहीं मानता-कभी कहता है कुर्सी टूट गई, स्याही गिर गई, कलम टूट गई, राहुल गांधी भी ऐसे ही बहाने बनाते रहते हैं।”

    बिहार चुनाव पर धांधली के विपक्षी आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए विज ने कहा कि “जब तक पोलिंग एजेंट लिखकर शिकायत नहीं देते, बाहरी लोगों के बयान/लिखने से कोई धांधली सिद्ध नहीं होती। यह केवल माहौल-बनाने/अभियान चलाने का असफल प्रयास है।”

    प्रशांत किशोर के इस बयान पर कि “बिहार में लोकतंत्र के साथ अन्याय हुआ”, विज ने कहा कि “प्रशांत किशोर का क्या आधार है? न उनकी खुद कोई सीट आई, न उनकी पार्टी का कोई व्यक्ति जीता। अब ऐसे लोग भी राष्ट्रीय राजनीति पर भाषण दे रहे हैं। इन्हें राजनीति छोड़कर कोई और काम कर लेना चाहिए।”

    पंजाब के कांग्रेस नेता बंडीग के “वोट चोर-गद्दी छोड़” वाले बयान पर ऊर्जा मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि “सबसे पहले यह पता करना चाहिए कि नकली वोटें बनाता कौन है और नकली वोट किसे डलती हैं। यदि ऐसा हो रहा है तो इनके चुनाव एजेंटों ने आपत्ति क्यों नहीं की? इनके एजेंटों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई? वास्तव में नकली वोटों के उस्ताद तो यही लोग हैं। इंदिरा गांधी भी जाली वोटों के आधार पर चुनाव याचिका हार गई थीं, जस्टिस जे.एल.एम. सिन्हा ने उनकी सीट निरस्त की थी। यह इनकी पुरानी परंपरा है।”

    अंबाला में कांग्रेस की जोन मीटिंग पर विज ने कहा कि “अच्छी बात है कि वे अपनी पार्टी की उठक-बैठक करें, हमें क्या आपत्ति है।” 

    #anilvij #bjp #bjpharyana #congress #mamtabanerjee #rjd #congress #rahulgandhi #tmc

  • WhatsApp Image 2025-11-21 at 1.42.44 PM.jpeg
    21/11/25 |

    सनातन धर्म महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा विषय पर हुआ व्याख्यान का सफल आयोजन

    जे कुमार अम्बाला 21 नवम्बर - सनातन धर्म कॉलेज, अंबाला छावनी में आज राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं कंप्यूटर साइंस एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में “साइबर सुरक्षा” विषय पर एक आमंत्रित व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को डिजिटल संसार में बढ़ते साइबर अपराधों, ऑनलाइन सुरक्षा के उपायों तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करना था।



    कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. ज्ञान देवी, सहायक प्रोफेसर, गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर-14 गुरुग्राम रहीं। उन्होंने छात्रों को साइबर सुरक्षा से जुड़े नवीनतम खतरों, साइबर फ्रॉड, पासवर्ड सुरक्षा, सोशल मीडिया से जुड़ी सावधानियों तथा डेटा प्रोटेक्शन के महत्त्व पर विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे जिनका उन्होंने सरल और व्यावहारिक उदाहरणों के साथ समाधान किया।



    इस अवसर पर कंप्यूटर एसोसिएशन की इंचार्ज आरती तथा NSS प्रोग्राम ऑफिसर्स डॉ. गिरधर गोपाल, डॉ. आरती व डॉ. मोहित बिंदलिश उपस्थित रहे। कॉलेज की प्राचार्या*डॉ. अंजू गुर* ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा जैसी विषय-वस्तु अत्यंत आवश्यक है और ऐसे कार्यक्रम छात्रों में जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।



    कार्यक्रम का संचालन डॉ. गिरधर गोपाल द्वारा किया गया। उन्होंने पूरे सत्र को सुव्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाया और विद्यार्थियों को सक्रिय रूप से सहभागिता हेतु प्रेरित किया। अंत में, कंप्यूटर साइंस एसोसिएशन की ओर से मुख्य अतिथि को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने इस व्याख्यान को अत्यंत ज्ञानवर्धक और उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की।

    #ambala #News #sdcollege #sanatan-dharma-college #lecture-on-cyber-security #organised

  • photo 9 ngh.jpg
    21/11/25 |

    लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती के उपलक्ष्य में नारायणगढ़ में निकला यूनिटी मार्च।

    जे कुमार, अम्बाला 21 नवम्बर -  लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को नारायणगढ़ में भव्य यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर मुख्यतिथि पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी, भाजपा जिला महामंत्री विवेक गुप्ता, नायब तहसीलदार सुनील कुमार, बीडीपीओं नारायणगढ़ जोगेश कुमार, बीडीपीओं शहजादपुर शबनम रेलन, मण्डल प्रधान जगदीप कौर, विक्रम राणा शहजादपुर, धर्मवीर गुर्जर, मेरा युवा भारत के मनोनीत सदस्य अरपित अग्रवाल तथा प्रिंसीपल राजिन्द्र कौर (बीईओं कार्यभार) आदि ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। यह आयोजन मेरा युवा भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय) भारत सरकार एवं प्रशासन के सहयोग से किया गया।


    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने उपस्थितजन को संबोधित करते हुए कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल केवल भारत के पहले गृहमंत्री ही नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के वास्तुकार थे। उन्होंने 562 रियासतों को एक धागे में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया। आज यदि हम एक मजबूत, संगठित और संयुक्त भारत में सांस ले रहे हैं, तो इसका श्रेय लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता, नेतृत्व और राष्ट्रनिष्ठा को जाता है।


    उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय एकता, कर्तव्यपरायणता और अनुशासन का संदेश आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होने कहा कि नेता जी सुभाष चन्द्र बोस, शहीद भगत सिंह, वीर सावरकर, झांसी की रानी लक्ष्मी बाई तथा महाराण प्रताप जैसे महापुरूषों एवं क्रांतिकारी वीरों की जीवनीयों को पढ कर उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।


    उन्होंने कहा कि आज के भारत में युवाओं की भूमिका केवल दर्शक की नहीं, बल्कि नेतृत्व की है। अमृतकाल में प्रवेश कर चुका हमारा राष्ट्र विश्व शक्ति बनने के मार्ग पर अग्रसर है और इस यात्रा में युवाओं की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है। आज का यह यूनिटी मार्च केवल आयोजन नहीं, बल्कि हमारे संकल्प, चरित्र और देश के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।

    उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने को लेकर काम कर रहे है जिसमें सभी लोगों का सहयोग हो। हम सभी लोग अपने देश में निर्मित वस्तुओं यानि स्वदेशी सामान का प्रयोग करें और देश को आत्मनिर्भर बनाने में अपना योगदान दें।


    उन्होंने प्रतिभागियों एवं आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में विश्वास, सहयोग, भाईचारे और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करते हैं। उन्होंने नशे की रोकथाम एवं राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलवाई।


    इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विवेक गुप्ता ने कहा कि  युवा भारत की सबसे बड़ी शक्ति हैं। जब युवा देश के लिए सोचते और आगे बढ़ते हैं, तो राष्ट्र नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता है। यूनिटी मार्च जैसी गतिविधियों से समाज में देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रभावना मजबूत होती है।


     आयोजन का उद्देश्य
    मेरा युवा भारत के सैक्शन ऑफिसर सनी सिंह ने बताया कि इस पदयात्रा का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, जागरूकता, जिम्मेदारी और एकता की भावना को सशक्त करना है। इस यूनिटी मार्च में विद्यार्थी, एनएसएस-एनसीसी कैडेट, पार्षद, सरपंच, भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने बढ़.चढक़र हिस्सा लिया। यूनिटी मार्च के दौरान देशभक्ति नारों और तिरंगे झंडों ने पूरे शहर का वातावरण राष्ट्रभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया। इस यूनिटी मार्च को डॉ. पवन सैनी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया और इसमें पैदल यात्रा की जोकि राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से प्रारंभ होकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक, हुड्डा सेक्टर, हुसैनी रोड से होते हुए पुन: विद्यालय परिसर में पहुंचकर सम्पन्न हुई। जब यूनिटी मार्च नेता जी सुभाष चन्द्र बोस चौंक पर पहुंचा तो सभी ने रूक कर नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा को नमन कर आगे बढे।


    इस अवसर पर रविन्द्र आर्य, प्राध्यापक संजीव कोचर ने भी लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला तथा स्कूल के बच्चों ने स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन जसवीन्द्र सिंह बख्तुआ, मण्डल प्रधान हरजिन्द्र पाल, पार्षद सुरजीत सिंह मक्कड, संजीव कौशिक, जश्र ढींगरा, पवन गुर्जर, रणधीर सिंह, बीडीसी मैम्बर दीपचंद सैनी, मदन चानना, अश्वनी अग्रवाल, कुलदीप सिंह, मंजू कौशिक, हैप्पी शर्मा तथा सहायक अनुराग यादव सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

    #ambala #news #narayangarh #unity-march #iron-man-sardar-vallabhbhai

  • Jaismine-Lamboria-Wins-Gold-at-World-Boxing-2025.jpg
    21/11/25 |

    भिवानी की 'गोल्डन गर्ल' जैस्मिन लंबोरिया ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में दिलाया स्वर्ण पदक

    जे कुमार, भिवानी 21 नवम्बर - हरियाणा की मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने हाल ही में आयोजित विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में 57 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीतकर देश, हरियाणा और विशेष रूप से भिवानी को गौरवान्वित किया है।

    एक साल में तीसरा अंतर्राष्ट्रीय मेडल : - जैस्मिन के परिजनों ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि पिछले एक साल के भीतर जैस्मिन का यह तीसरा अंतर्राष्ट्रीय मेडल है। उनके पिता और कोच जयवीर ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है, जिसने अपनी मेहनत और समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है।

    पिता जयवीर ने बताया कि जैस्मिन लंबोरिया ने वर्ष 2016 में बॉक्सिंग शुरू की थी और मात्र 9 सालों के भीतर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश को कई मेडल दिलाए हैं। कोच संदीप और प्रविंद्र ने बताया कि जैस्मिन ने केवल डेढ़ साल के प्रारंभिक प्रशिक्षण के बाद ही मेडल जीतना शुरू कर दिया था।

    अगला लक्ष्य 2028 ओलंपिक गोल्ड : - जैस्मिन के पिता व कोच ने उनके भविष्य के बड़े लक्ष्यों के बारे में बताते हुए कहा कि निकट भविष्य का लक्ष्य: अगले वर्ष 2026 में होने वाले एशियन और कॉमनवेल्थ खेलों में मेडल हासिल करना उनका अगला टारगेट है।

    अंतिम लक्ष्य: वर्ष 2028 में लॉस एंजिलिस में होने वाले ओलंपिक खेलों में मुक्केबाजी में गोल्ड मेडल लाना जैस्मिन के बड़े लक्ष्यों में शामिल है। जैस्मिन की इस जीत से भिवानी बॉक्सिंग क्लब और पूरे देश में जश्न का माहौल है, और सभी को उम्मीद है कि वह जल्द ही ओलंपिक में भी भारत का नाम रोशन करेंगी।

    #ambala #news #bhiwani #golden-girl #jasminelamboriawon #worldboxingchampionship

  • Screenshot 2025-11-21 134103.png
    21/11/25 |

    बिहार में नीतीश कुमार की ताजपोशी पर हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा बोले- 'जलेबी की मिठास अब बंगाल और पंजाब पहुंचेगी'

    जे कुमार अम्बाला 21 नवम्बर - बिहार में नीतीश कुमार के 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बीच, हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने एक बड़ा दावा किया। उन्होंने पंचकूला में आयोजित सहकारिता विभाग के एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि हरियाणा से दिल्ली और बिहार पहुंची 'जलेबी की मिठास' अब जल्द ही बंगाल और पंजाब में भी पहुंचेगी।

    कैबिनेट मंत्री डॉ. शर्मा ने प्रतीकात्मक रूप से 'जलेबी की मिठास' का अर्थ इन राज्यों में भी एनडीए (NDA) की सरकार बनने से लगाया। उन्होंने नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एनडीए की जीत का श्रेय केंद्र सरकार की नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करने को दिया।

    डॉ. अरविंद शर्मा पंचकूला के सेक्टर 5 में आयोजित सहकारिता सप्ताह के राज्य स्तरीय समापन समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर सहकारिता गान (Cooperation Anthem) का भी लॉन्च किया गया।

    राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यहाँ लगा स्वदेशी मेला और सहकारिता उत्पादों की प्रदर्शनी मात्र उत्पाद नहीं हैं, बल्कि ये हजारों परिवारों की उम्मीदों और रोजमर्रा के प्रयासों की झलक है, जो मिलकर आर्थिक अवसरों का निर्माण करते हैं।

    उन्होंने बताया कि सहकारिता आंदोलन के माध्यम से महिलाएं और विद्यार्थी आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। युवा नवाचारों को व्यवसाय में बदल रहे हैं। किसान सहकारी संस्थाओं के माध्यम से अपनी आय और उत्पादन को बढ़ा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने भी विकसित भारत के अभियान में हरियाणा के सहकारिता क्षेत्र के महत्वपूर्ण योगदान का इस दौरान जिक्र किया।

    #ambala #News #haryana #bihar #nitish-kumars #coronation

  • water_connection-1761725571363.webp
    21/11/25 |

    अम्बाला में पानी-सीवर कनेक्शन फीस में भारी कटौती, अब केवल ₹1550 में मिलेगा नया कनेक्शन

    जे कुमार, अम्बाला 21 नवम्बर - जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, अम्बाला, ने जिले के निवासियों को बड़ी राहत देते हुए नए पानी और सीवर कनेक्शन की फीस में भारी कटौती की घोषणा की है। सरकार द्वारा जारी नवीनतम नोटिफिकेशन (दिनांक 25.09.2025) के तहत, कनेक्शन फीस को ₹11,946 से घटाकर अब केवल ₹1,550 कर दिया गया है।

    जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी। यह कदम आम जनता को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने और अवैध कनेक्शनों को वैध बनाने की प्रक्रिया को सरल और सस्ता बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

    कार्यकारी अभियंता ने अम्बाला के सभी नागरिकों से अपील की है कि जिन लोगों ने अभी तक नया पानी या सीवर कनेक्शन नहीं लिया है, वे सरकार की इस महत्वपूर्ण सुविधा का लाभ उठाएं और निर्धारित नई व रियायती फीस जमा कर वैध कनेक्शन प्राप्त करें।

    विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह कटौती तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है और यह सुविधा लोगों को साफ पानी और उचित सीवरेज निपटान की सुविधा सुनिश्चित करने में मदद करेगी। सभी इच्छुक नागरिक आवश्यक दस्तावेजों के साथ जन स्वास्थ्य विभाग के संबंधित कार्यालयों में संपर्क कर सकते हैं।

    #ambala #water-and-sewer #connection #newconnection #news #for-just-1550

  • WhatsApp Image 2025-11-19 at 4.17.33 PM.jpeg
    21/11/25 |

    एसडी कॉलेज में रोटरैक्ट क्लब का इंस्टॉलेशन समारोह संपन्न, भव्यनीत कौर बनीं नई अध्यक्ष

    जे कुमार, अम्बाला 21 नवम्बर - सनातन धर्म (एसडी) कॉलेज, अंबाला छावनी में रोटरैक्ट क्लब का इंस्टॉलेशन समारोह (बैज समारोह) अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर नए छात्र सदस्यों को उनकी रुचि, क्षमता और नेतृत्व गुणों के आधार पर शैक्षणिक सत्र 2025–2026 के लिए विभिन्न जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।

    नेतृत्व को मिली नई दिशा:- यह कार्यक्रम कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अंजू चौधरी की अनुमति से सेमिनार हॉल में आयोजित किया गया। समारोह की शोभा बढ़ाने के लिए डीआरआर ऋतिक नागपाल तथा रोटरी क्लब के अध्यक्ष श्री संजीव गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों ने अपने प्रेरणादायक संबोधन द्वारा छात्रों को समाज कल्याण की दिशा में कार्य करने और शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ अपने दृष्टिकोण को व्यापक बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

    समारोह के दौरान विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में सत्र 2025–2026 के लिए निम्नलिखित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई | पद नाम कक्षा अध्यक्ष (President)भव्यनीत कौर बी.कॉम–III (SF) उपाध्यक्ष (Vice President) सिया जिंदल बी.कॉम–II सचिव (Secretary) निखिल राणा बी.ए.–III (जनरल) सार्जेंट-एट-आर्म्स (Sergeant-at-Arms) रमनप्रीत सिंह बी.कॉम–II (SF) रोटरी क्लब के अन्य सदस्य रोट्रैक्टर रिशभ, मनप्रीत रावत, चिराग मेहता तथा रोटेरियन अंकुश गुप्ता भी समारोह में शामिल हुए।

    अंत में शिक्षक प्रभारी राखी मिश्रा ने मुख्य अतिथियों तथा अपनी सक्रिय टीम के सदस्यों को हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यक्रम की सफलता टीमवर्क का परिणाम होती है, और सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयासों ने इस समारोह को अत्यंत सफल बनाया। यह इंस्टॉलेशन समारोह छात्रों के लिए प्रेरणा, नेतृत्व तथा सेवा के मूल्यों को समझने का एक महत्वपूर्ण अवसर सिद्ध हुआ।

    #ambala #News #sdcollege #installation-ceremony #rotaract-club #bhavyaneetkaur-became-the-new-president

  • WhatsApp Image 2025-11-20 at 14.01.45 (1).jpeg
    21/11/25 |

    गुरू तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर आर्य कॉलेज अम्बाला मे विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 21 नवम्बर - आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी के प्रांगण में पंजाबी विभाग द्वारा गुरू तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर भाषण, गीत व कविता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अंजु बाला ने कहा कि गुरू तेग बहादुर जी ने धर्म व मानवता की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया।

    ऐसी महान शख्सियत को कोटि-कोटि नमन। 350वीं जयंती पर सिक्ख समुदाय के नौंवे गुरू के बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। भारत का इतिहास इस बात का गवाह है कि सिक्ख धर्म के सभी गुरूओं को हमेशा, धर्म मातृभूमि मानव सेवा व सर्वोच्च बलिदानी के रूप में देखा गया है। गुरू जी को ‘‘हिन्द की चादर’’ के नाम से नवाजा गया है। आज की युवा पीढ़ी को गुरू जी के जीवन, चरित्र से प्रेरणा लेकर मानवीय, नैतिक मूल्यों, आदर्श और शुद्ध व सच्चाई के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

    उन्होंने कहा था कि ‘‘धर्म एक कर्त्तव्य है’’ अत्याचार और अन्याय ना करो और ना ही सहन करो। हिन्दू धर्म के रक्षक को विश्व गुरू इसलिए माना जाता है। गुरू जी ने औरंगजेब के अत्याचारी कृत्य भयानक होते हुए भी उन्होंने सिर कटवाना मंजूर किया और लेकिन धर्म का पथ कभी नहीं छोड़ा। डॉ. रेखा ने कहा कि भारत के इतिहास में सिक्ख गुरूओं को सम्मान, वीरता, धर्मरक्षक, बलिदानी, देशभक्त, मानव रक्षक आदि की श्रृंखला में रखा जाता है। मुगल सम्राट औरंगजेब द्वारा गुरू जी और उनके परिवार को भारी यातनाएं दी गई।

    गुरू जी के साथ उनके तीनों भक्तों, भाई सती दास, भाई मति दास और भाई दयाला को जबरन धर्म परिवर्तन करने के लिए मजबूर किया गया लेकिन उनके इंकार करने पर तीनों को शारीरिक यातनाएं देकर गुरू जी के सामने मार दिया गया जब गुरू जी ध्यानत रूप में थे। 1675 में गुरू तेग बहादुर जी का सिर कलम किया गया। गुरूद्वारा शीशगंज साहिब उनकी शहादत की पहचान है।

    आज की युवा पीढ़ी को ऐसे बलिदानी महापुरूष से प्रेरणा लेनी चाहिए कि धर्म व मानवता की रक्षा करना हम सभी का परमधर्म है। गुरू तेग बहादुर जी के सम्मान में प्रीति, शगुन, रूपा, संजना, उर्वशी और आंचल ने कविता, भाषण व गीत प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में प्रो. रंजू त्रेहन, डॉ. पंकज, मिस सोनिया, मिस ममता व अन्य सभी सदस्य शामिल हुए। सभी छात्र-छात्राओं ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

    #ambala #News #haryana #aryacollege #students

  • WhatsApp Image 2025-11-20 at 2.16.41 PM (2).jpeg
    21/11/25 |

    शिक्षक‑अभिवाहक का सीधा संवाद छात्रों के समग्र विकास के लिए बिल्कुल अनिवार्य हो गया है: डॉ रोहित दत्त

    जे कुमार, अम्बाला 21 नवम्बर - जी.एम.एन. कॉलेज ने एक बार फिर उत्कृष्टता का परचम लहराया, और वर्ष 2025 के एपेक्स एसडीजी पुरस्कार में ए+ गोल्ड ग्रेड प्राप्त कर गर्व का नया आयाम जोड़ दिया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान कॉलेज द्वारा पूरे वर्ष सतत विकास लक्ष्यों (एस.डी.जी एस.) पर आधारित 22 नवाचारपूर्ण और प्रभावी गतिविधियों के सफल एवं परिणामकारी संचालन हेतु प्रदान किया गया है।

    कॉलेज ने पर्यावरण संरक्षण, लैंगिक समानता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता, स्वच्छ ऊर्जा, नवाचार, तथा सामुदायिक सेवा जैसे विविध क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इन सभी पहलों में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी, शिक्षकों की मार्गदर्शक भूमिका और विभिन्न विभागों का समन्वय इस उपलब्धि के प्रमुख स्तंभ रहे। इन सामूहिक प्रयासों ने जी.एम.एन. कॉलेज को राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाई है।

    इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने सभी विभागों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। साथ ही एपेक्स एसडीजी संयोजक डॉ. अमिता, एसडीजी संयोजक डॉ. भारती विज, तथा सभी गतिविधि संयोजकों को इस उपलब्धि के लिए विशेष रूप से सराहा। प्राचार्य ने कहा कि यह सम्मान कॉलेज की सामाजिक जिम्मेदारी, गुणवत्ता-उन्नयन और सतत विकास के प्रति उसकी निरंतर प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

    प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी जी.एम.एन. कॉलेज इसी समर्पण, मेहनत और नवाचार के साथ नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता रहेगा और समाज में सकारात्मक परिवर्तन का प्रेरक स्तंभ बना रहेगा।

    #ambala #News #haryana #gmncollege #directteacher #parent-communication

  • Screenshot 2025-11-20 182900.png
    20/11/25 |

    अंबाला छावनी: एक्टिवा की टक्कर के बाद 16 साल की मुस्कान की मौत

    अंबाला छावनी 20 नवंबर :- अंबाला छावनी की 16 साल की मुस्कान को 2 दिन पूर्व एक महिला ने एक्टिवा से टक्कर मार दी थी जिसके बाद से मुस्कान अस्पताल में थी, लेकिन आज आज 16 साल की मुस्कान जिंदगी की जंग हार गई और मौत के मुंह का ग्रास बन गई। मुस्कान के परिजन आज अंबाला छावनी के सदर थाने में इकट्ठे हुए और पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाते हुए आरोपी महिला पर कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप है की हादसे के 2 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उधर पुलिस का कहना है कि उनके पास कोई लिखित शिकायत नहीं पहुंची थी लेकिन अब जो भी कार्रवाई बनेगी वह अमल में लाई जाएगी।

    छावनी के बाजीगर मोहल्ला की रहने वाली 16 साल की मुस्कान दो दिन पूर्व अंबाला छावनी के बिग बाजार के सामने से अपनी दो सहेलियों के साथ गुरुद्वारे में माथा टेकने जा रही थी कि इतने में पीछे से एक एक्टिवा सवार महिला ने तीनों युवतियों को जोरदार टक्कर दे मारी जिससे तीनों युवतियाँ घायल हो गई, लेकिन मुस्कान को कुछ ज्यादा चोटें लगी जिसको तुरंत उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एक्टिवा सवार महिला के परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए और अच्छे इलाज का हवाला देकर मुस्कान को किसी निजी अस्पताल में ले गए लेकिन आखिरकार मुस्कान जिंदगी की जंग हार गई। अब परिजन एक्टिवा सवार महिला पर लापरवाही से एक्टिवा चलाने और उसके परिजनों पर ठीक से मुस्कान का इलाज ना करवाने का आरोप लगा रहे हैँ। इसी को लेकर मुस्कान के परिजनों ने आज थाने के बाहर प्रदर्शन किया और पुलिस पर भी कार्रवाई न करने के आरोप लगाए।

    ‍ मुस्कान के परिजन पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगा रहे हैं लेकिन पुलिस इन आरोपों को सिरे से नकारते हुए यह बयान दे रही है की यह मामला 2 दिन पूर्व का है जब दुर्घटना हुई थी लेकिन उस समय परिजनों ने कोई शिकायत नहीं की लेकिन कल रात यह फिर मुस्कान को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल गए तो अस्पताल से उन्हें मृत लाये जाने की सूचना मिली जिसके बाद अब वह पोस्टमार्टम करवा कर जो भी कानून कार्यवाई बनेगी उसे अमल में लाएंगे।

    #hit-by-an-activa #ambala #accident #girldeath #ambalapolice #spambala #news

  • Pic 1.jpeg
    20/11/25 |

    बैंक स्क्वेयर में एक ही छत के नीचे शिफ्ट होंगे 32 बैंक, अन्य शोरूम बड़ी कंपनियों को देने की योजना : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    अम्बाला/चंडीगढ़, 20 नवंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में निर्माणाधीन बैंक स्क्वेयर के पहले चरण का काम लगभग पूरा हो चुका है, इसमें 50 शोरूम का प्रपोज्जल था।

    पत्रकारों से बातचीत करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि दूसरे चरण के कार्य के लिए भी लगभग 64 करोड़ रुपए मंजूर हो गए हैं। बाकि का हिस्सा भी बनना शुरू होगा। उन्होंने कहा हम चाहते हैं कि जब सारा बन जाए तभी शोरूम की नीलामी की जाए। इसके बनने से लोगों को फायदा होगा क्योंकि बाजार में जितने बैंक है उनके पास पार्किंग नहीं है। सड़कों पर वाहन खड़े हो रहे हैं। बैंक स्क्वेयर में लगभग 32 बैंक शिफ्ट होंगे। उन्होंने बताया यहां पार्किंग की बेसमेंट के दो मंजिलों में सुविधा है। इसके अलावा यहां शोरूम भी है जिन्हें ग्लोबल कंपनियों को देने की योजना है।

    गौरतलब है कि बैंक स्क्वेयर भवन में द्वितीय चरण के निर्माण हेतु 64.47 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है और जल्द टेंडर कर द्वितीय चरण के निर्माण कार्य को प्रारंभ किया जाएगा। इससे पहले चल रहा पहले चरण निर्माण कार्य अंतिम चरणों में है। अम्बाला छावनी के बैंकों को एक ही छत के नीचे लाने के लिए प्रारंभ की गई बैंक स्क्वेयर परियोजना एक मील का पत्थर साबित होगी।

    द्वितीय चरण के तहत बैंक स्क्वेयर में पिछली तरफ बनने वाली बिल्डिंग चार मंजिला होगी जिसमें कई शोरूम बनाए जाएंगे। इसके अलावा यहां पर कार्यक्रम व कांफ्रेंस आदि आयोजित करने के लिए 450 लोगों की क्षमता का ऑडिटोरियम बनेगा। इसके अतिरिक्त रूफ टॉप पर फूट कोर्ट बनाएं जाएंगे जहां लोग खाने-पीने का आनंद ले सकेंगे।

    गौरतलब है कि मंत्री अनिल विज के प्रयासों से 3.97 एकड़ में बैंक स्क्वेयर कम शापिंग मॉल भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। पहले चरण के कार्य के तहत लगभग 111 करोड़ रुपए की लागत से आगे बन रहे तीन मंजिला भवन का निर्माण कार्य लगभग 85 प्रतिशत पूरा हो चुका है। पूरे बैंक स्क्वेयर में कुल 100 शोरूम का निर्माण होगा।

    #anilvij #banksquareambala #ambalacantt #haryanagoverment #bjp #bjpharyana

  • WhatsApp Image 2025-11-20 at 2.49.09 PM (1).jpeg

    कांग्रेस में कभी भी अनुशासन नहीं रहा और इन्होंने कभी प्रजातांत्रिक व्यवस्था में विश्वासन नहीं रखा : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    अम्बाला/चंडीगढ़, 20 नवंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी व बैनरों पर नेताओं की फोटो गायब होने पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस नाम की पार्टी कोई है ही नहीं, ये थी ही नहीं, ये तो कुनबे या छोटे-छोटे झुंड है। इसलिए इनमें कभी भी अनुशासन नहीं रहा है। कभी भी इन्होंने प्रजातांत्रिक व्यवस्था में विश्वास नहीं रखा।

    विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

    वहीं, पाकिस्तान से आए बयान कि लाल किले हमले के बाद पाकिस्तान को भारत द्वारा हमले का खतरा है पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चोर मचाए शोर, उन्होंने कहा जब वो ऐसे काम करते हैं फिर उसका माकूल जवाब तो दिया जाएगा। जवाब क्या दिया जाएगा वह नहीं कह सकते, मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह चुके हैं कि करने और कराने वालों को बक्शा नहीं जाएगा

    #AnilVij #HaryanaCongress #CongressInfighting #ChorMachayeShor #PakistanThreat #PMModiStatement #AmbalaCantt #IndianPolitics #DanikKhabar

  • photo-collage.png (14).jpg

    नीतिश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने जताई खुशी, कहा – “जो राजनीति एनडीए कर रही है उसपर विश्वास की मोहर लगी है”

    अम्बाला/चंडीगढ़, 20 नवंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बिहार में नीतिश कुमार द्वारा 10वीं बार मुख्यमंत्री की शपथ लेने पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने खुशी जताते हुए कहा कि जनता का भरोसा, जनता का विश्वास है, जो राजनीति एनडीए कर रही है उसपर बिहार चुनाव में विश्वास की मोहर लगी है। एनडीए को छोट चुनाव लड़ रही अन्य सभी पार्टियों के दफ्तर बंद है और ताले लगे हैं। झूठ-फरेब करने वाली पार्टी को बिहार की जनता ने नकार दिया है।

    विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ 272 रिटायर्ड अफसरों व जजों द्वारा पत्र लिखने पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह 272 अफसरों ने नहीं यह सारे हिंदुस्तान की बात है। ये वोट चोरी का बेमलतब का मुद्दा बना रहे हैं। इन्होंने आज तक एक भी शिकायत लिखित में दायर नहीं की है, यह जो दिखाते हैं कि एक से ज्यादा वोट बनी, मगर ये वोट किसने बनवाई, किसको डली यह इन्होंने आज तक नहीं बताया। हो सकता है कि यह खुद वोट बनाते हो और इन्हीं को वोट डलती हो। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि अम्बाला जिले में विधानसभा मुलाना से एक गांव में महिला की 232 वोट बनी है और वहां से विधायक व सांसद कांग्रेस का जीता है, तो कैसे फैसला होगा कि जो जाली वोट बनी उसका फायदा विपक्ष या कांग्रेस उठाती है।

    बिहार चुनाव के बाद महागठबंधन के सारे दफ्तर बंद, झूठ बोलने वाले नेताओं के मुंह पर जनता ने पट्‌टी बांधी : अनिल विज

    बिहार चुनाव के बाद महागठबंधन में दरार पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि महागठबंधन के सारे दफ्तर बंद हो गए हैं, उनके ताले लग गए हैं, बिहार की जनता ने झूठ बोलने वाले नेताओं के मुंह पर पट्‌टी बांधी है। यह झूठ बोलकर वातावरण को खराब कर रहे हैं। राहुल गांधी ने चुनाव के दौरान मछलियां पकड़ देखी और वो मछली का काम करे तो अच्छी बात होगी।

    कांग्रेस की एसआईआर को बिहार की जनता ने इनके मुंह पर फेंक दिया है, ये अपनी हार छिपाने के लिए नौटंकी कर रहे हैं : अनिल विज

    एसआईआर पर कांग्रेस की बैठक व बिहार चुनाव में वोट चोरी के कांग्रेस द्वारा लगाए आरोप पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि इनकी एसआईआर बुरी तरह से फेल हो चुकी है। लोग इनकी बातों में आने वाले नहीं है। बिहार की जनता ने दिखा दिया है और इनकी एसआईआर इनके मुंह पर फेंक दी है। लोग समझ चुके हैं यह अपनी हार छिपाने के लिए इस प्रकार की नौटंकी कर रहे हैं।

    #AnilVij #BiharElection #NitishKumar #NDABihar #RahulGandhi #VoteTheftAllegations #CongressFail #BiharVerdict #Votes #HaryanaPolitics

  • 20251119_104641.jpg
    20/11/25 |

    जीएमएन कॉलेज में एनएसएस द्वारा 'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला कैंट, 20 नवम्बर : गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज (जीएमएन) में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की दोनों इकाइयों द्वारा "राष्ट्रीय एकता दिवस" के उपलक्ष्य में एक ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव, तथा भारत की सांस्कृतिक विविधता के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित करना था।

    विजेताओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन :- प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया और अपने ज्ञान, विश्लेषण क्षमता एवं तर्कशक्ति का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। विजेता टीम (प्रथम स्थान): टीम नंबर 3 सदस्य: अभिषेक (बीए ऑनर्स पॉलिटिकल साइंस), छविकान्त (बीए ऑनर्स पॉलिटिकल साइंस), तथा शशिकांत (बीए ऑनर्स इंग्लिश)।

    प्राचार्य का संबोधन : - महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि भारत की शक्ति उसकी अपार विविधता और आपसी एकता में निहित है। उन्होंने बताया कि ऐसी क्विज प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के लिए देश के इतिहास, संस्कृति एवं सामाजिक मूल्यों को समझने तथा आत्मसात करने का उत्कृष्ट माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बौद्धिक विकास के साथ-साथ विद्यार्थियों में राष्ट्र के प्रति कर्तव्य भावना, अनुशासन एवं सहयोग की प्रवृत्ति को भी सुदृढ़ करते हैं।

    आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका : - कार्यक्रम के सफल संचालन में एनएसएस के कार्यकारी सदस्य एवं सहायक प्राध्यापक गीती बिन्द्रा, राजिन्दर मीरवाल तथा श्याम रहेजा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करते हैं। प्रश्नकर्ता: सहायक प्राध्यापक गीती बिन्द्रा ने प्रश्नकर्ता की भूमिका निभाई। धन्यवाद ज्ञापन:‍ ‍श्याम रहेजा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन का कार्य किया गया। फोटोग्राफी: बीएससी. प्रथम वर्ष की छात्राओं तृप्ति एवं हिमानी ने छायांकन का कार्य उत्कृष्ट रूप से संपन्न किया। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों, विजेताओं, आयोजकों एवं स्वयंसेवकों का हृदय पूर्वक धन्यवाद किया |

    #ambala #News #nss-successfully #quiz-competition #national-unity-day #gmn-college

  • WhatsApp Image 2025-11-19 at 15.03.03 (2).jpeg
    20/11/25 |

    राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया के जागरूकता एवं उपयोग विषय पर कार्यशाला का आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 20 नवम्बर : - आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी के पुस्तकालय द्वारा आज छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया (NDLI) के जागरूकता एवं उपयोग विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को NDLI के माध्यम से उपलब्ध विशाल ई-संसाधनों, अध्ययन सामग्री तथा शोध संबंधित सामग्री का प्रभावी रूप से उपयोग करना सिखाना था।

    डिजिटल शिक्षा में NDLI का महत्व :- कार्यशाला के शुभारंभ में, महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अंजु बाला ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी आज की शिक्षा प्रणाली में एक क्रांतिकारी पहल है। उन्होंने कहा कि भविष्य में अधिकांश शिक्षण-अध्ययन कार्य डिजिटल माध्यमों पर आधारित होंगे, इसलिए विद्यार्थियों को ऐसे डिजिटल प्लेटफॉर्म की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी को इन संसाधनों का नियमित उपयोग कर अपनी अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ाने और डिजिटल साक्षरता के प्रति सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।

    उपयोग और पंजीकरण प्रक्रिया : - कार्यशाला सत्र में पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. प्रिया शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण परियोजना है, जिसका उद्देश्य एक ही प्लेटफॉर्म पर लाखों पुस्तकों, नोट्स, जर्नल्स, विडियो लैक्चर तथा ई-शिक्षा सामग्री को निःशुल्क उपलब्ध कराना है। उन्होंने सत्र के दौरान विद्यार्थियों और स्टाफ को निम्नलिखित विषयों पर विस्तृत जानकारी दी |

    • पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया: प्रतिभागियों का NDLI पोर्टल पर पंजीकरण करवाया गया।

    • पास-की रजिस्ट्रेशन: महाविद्यालय को NDLI द्वारा जारी पास-की के माध्यम से भी पंजीकरण करवाया गया।

    • उपलब्ध सामग्री: विभिन्न विषयों के अध्ययन संसाधनों तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपलब्ध सामग्री के बारे में विस्तार से बताया गया।

    डॉ. शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशाला छात्र-छात्राओं की डिजिटल साक्षरता, शोध कौशल और अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ाने में अत्यंत सहायक है। इस कार्यशाला में लगभग 92 विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और डिजिटल लर्निंग संसाधनों की उपयोगिता के बारे में अपने प्रश्न पूछे।

    #ambala #news #aryacollege #national #digitallibraryofindia #haryana

  • P--4.jpg
    20/11/25 |

    श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित शहीदी यात्रा आज बादशाही बाग से नन्यौला के लिए रवाना

    जे कुमार, अम्बाला 20 नवम्बर :- श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस की वर्षगांठ को समर्पित एक भव्य शहीदी यात्रा/नगर कीर्तन का आयोजन आज अंबाला जिले में पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। यह यात्रा सुबह बादशाही बाग गुरुद्वारा से आरंभ हुई, जहाँ बड़ी संख्या में संगत ने मत्था टेका और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया।

    इस नगर कीर्तन का उद्देश्य 'हिंद की चादर' के नाम से विख्यात गुरु तेग बहादुर जी के सर्वोच्च बलिदान और मानवता के लिए उनके दिए गए संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना है। गुरु ग्रंथ साहिब जी को पालकी साहिब में सुशोभित करके, पंज प्यारों के नेतृत्व में, यह यात्रा अंबाला के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विभिन्न गांवों और कस्बों की ओर बढ़ी।

    भक्ति और सेवा का वातावरण : - यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में भक्तिमय और सेवाभाव का वातावरण बना रहा। जगह-जगह धार्मिक संस्थाओं, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों द्वारा लंगर, जल और अन्य सेवा की व्यवस्था की गई। संगत जयकारे लगाते हुए, बैंड बाजों और गतका (सिख मार्शल आर्ट) समूहों के साथ चल रही थी, जिससे यह आयोजन और भी भव्य बन गया।

    यात्रा का रूट आज बादशाही बाग से शुरू होकर मानव चौक से होते हुए दुर्गानगर, नसीरपुर, धुरकड़ा, बलाना, भड़ी, अहमा, कुर्बानपुर, इस्माईलपुर, मलौर, भुडंगपुर, दौदपुर, नकटपुर मोड़, पंजौला और खुर्चनपुर-लौंटो जैसे गांवों से होकर गुजरा।

    आज रात्रि नन्यौला में विश्राम :- यह शहीदी यात्रा आज शाम को नन्यौला गाँव पहुँचेगी, जहाँ इसका रात्रि ठहराव होगा। नन्यौला में रात्रि विश्राम के दौरान विशेष धार्मिक दीवान और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें संगत गुरु की बाणी का श्रवण करेगी। इस यात्रा ने समूचे क्षेत्र को गुरु तेग बहादुर जी के त्याग और मानवता के प्रति उनके समर्पण के प्रति श्रद्धा से भर दिया है।

    #ambala #News #350th-martyrdom-day

  • Photo----15.jpg
    20/11/25 |

    अम्बाला शहर में 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक भव्य गीता जयंती महोत्सव, सीईओ जिला परिषद ने दिए तैयारियों के निर्देश

    जे कुमार, अम्बाला 20 नवम्बर - अम्बाला शहर में इस वर्ष भी जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। सीईओ जिला परिषद गगनदीप ने बताया कि यह भव्य महोत्सव 29 नवम्बर से 01 दिसम्बर तक राम बाग मैदान, अम्बाला शहर में मनाया जाएगा।

    सीईओ गगनदीप एनआईसी कार्यालय के सभागार में महोत्सव के आयोजन की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों की बैठक ले रहे थे। इस मौके पर एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम शिवजीत भारती, एसडीएम सतिन्द्र सिवाच और नगराधीश अभिषेक गर्ग सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

    तीन दिवसीय आयोजन की रूपरेखा : - हर वर्ष की भांति, इस वर्ष भी समारोह के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी और जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। 28 नवम्बर: महोत्सव के कार्यक्रमों की श्रृंखला में सोहन लाल डीएवी कॉलेज में सैमिनार का आयोजन किया जाएगा।

    29 नवम्बर: मुख्य कार्यक्रम स्थल रामबाग मैदान अम्बाला शहर में प्रातः हवन यज्ञ के साथ जिला स्तरीय समारोह का आरम्भ होगा। मुख्य आकर्षण: तीनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति रहेगी। कार्यक्रम में नगाड़ों, बीन वादकों और अन्य की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी विशेष आकर्षण का केंद्र होंगी। शोभा यात्रा: गीता जयंती महोत्सव के तहत शोभा यात्रा का आयोजन भी किया जाएगा, जो शहर के मुख्य बाजारों से गुजरेगी।

    भव्यता के लिए सामूहिक अपील :- सीईओ जिला परिषद गगनदीप ने सभी विभागाध्यक्षों से अपील की कि वे अपने परिवार के साथ स्वयं उपस्थित रहें ताकि कार्यक्रम की भव्यता और शोभा को और बढ़ाया जा सके। उन्होंने धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से भी आग्रह किया कि वे कार्यक्रम का हिस्सा बनकर लोगों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए प्रेरित करें और शोभा यात्रा में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अतिरिक्त नगर निगम आयुक्त दीपक सूरा, डीएसपी विजय कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा, जीएम रोडवेज अश्वनी डोगरा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

    #ambala #News #geetajayantifestival #ambala-city #instructions

  • Photo----14.JPG
    20/11/25 |

    अम्बाला के शहजादपुर में DTP दस्ते की बड़ी कार्रवाई: 5 अवैध निर्माण ध्वस्त, 'ट्रैक' कॉलोनियों में निवेश न करने की चेतावनी

    जे कुमार, अम्बाला 20 नवम्बर :- जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) अम्बाला के दस्ते द्वारा आज नियंत्रित क्षेत्र शहजादपुर में बने कुल 5 अवैध निर्माणों के खिलाफ सघन तोड़-फोड़ की कार्रवाई अमल में लाई गई। यह कार्रवाई सरकारी नियमों का उल्लंघन कर किए जा रहे अवैध कॉलोनाइजेशन और निर्माण पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई है।

    इन स्थानों पर हुई तोड़फोड़ : - डीटीपी दस्ते ने निम्नलिखित स्थानों पर बने अवैध निर्माणों को पूर्ण रूप से ध्वस्त कर दिया, जिसके दौरान मौके पर बनी चारदीवारी तथा नीवों को पूर्ण रूप से ढहा दिया गया | गाँव शहजादपुर (सब तहसील शहजादपुर) 4 अवैध निर्माण (खसरा न0 90//14/1 मिन, 49//21 मिन, 58//14/2 मिन, 17/2 मिन, 18 मिन, 26 मिन, 47//24 मिन)। गाँव मघ्घरपुरा (सब तहसील शहजादपुर) 1 अवैध निर्माण (खसरा न0 24//5/2/2, 6/2 मिन)।

    आमजन को डीटीपी की चेतावनी : - मौके पर उपस्थित ड्यूटी मैजिस्ट्रेट कम जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान ने आमजन से विशेष अपील की है। उन्होंने आगाह किया कि भूमालिक/प्रॉपर्टी डीलर लोगों को कॉलोनी के रेगुलर होने का झांसा देकर अवैध रूप से प्लाट बेच रहे हैं। डीटीपी चौहान ने सभी को सूचित किया कि इस प्रकार के किसी भी झांसे में न आएं, अवैध कॉलोनियों में प्लाट न खरीदें, और किसी भी प्रकार का निर्माण न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी अवैध कॉलोनियों/अवैध निर्माणों के खिलाफ आगे भी विभागीय कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। इस कार्रवाई के दौरान डीटीपी चौहान के साथ कनिष्ठ अभियंता अभिषेक, क्षेत्रान्वेषक रविन्द्र, तथा एसएचओ इनफोर्समेंट ब्यूरो पुलिस विभाग भारी पुलिस बल के साथ उपस्थित थे।

    #ambala #dtp #squad-in-ambala #shahzadpur-5-illegal #demolished-warning #investing-in-track-colonies

  • Photo----11.jpeg
    20/11/25 |

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एव कृषि विभाग के सहयोग से हार्वेस्ट हार्मनी कैपेन के तहत जागरुकता शिविर का आयोजन

    जे कुमार, 20 नवम्बर अम्बाला :- अम्बाला प्रवीण मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला द्वारा कृषि विभाग के सहयोग से हार्वेस्ट हार्मनी कैंपेन के तहत जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का उद्देश्य किसानों को प्रदूषण-मुक्त खेतों की दिशा में जागरूक करना तथा पराली प्रबंधन के लिए पर्यावरण अनुकूल उपाय अपनाने हेतु प्रेरित करना है।

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला की ओर से पैनल पैरा लीगल वोलन्टीरस के माध्यम से किसानों को पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कानूनी प्रावधानों और जिम्मेदारियों तथा पराली को जलाने के विकल्प, जैसे जैविक खाद बनाना मल्चर मशीन का उपयोग आदि विषयों पर जानकारी देने के लिए कृषि विभाग तथा पैरा लीगल वालंटियर के साथ बैठक का भी आयोजन किया गया है |

    कृषि विभाग से आए हुए प्रतिनिधियों द्वारा बैठक में मौजूद पैनल के पैरा लीगल वालंटियर्स को विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी और ये भी बताया गया कि अगर किसी भी किसान को किसी मशीन की जरूरत है तो वो कृषि विभाग से सब्सिडी पर ले सकते हैं या फिर अपनी एप्लीकेशन दे कर लाभ उठा सकते हैं कृषि विभाग की और से ये भी जानकारी दी गयी की अभी तक अम्बाला जिला ग्रीन जोन में है और कोई भी इस प्रकार का केस नहीं आया है |

    कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को स्वच्छ और प्रदूषण-मुक्त खेतों के महत्व पर बल दिया गया तथा यह संदेश दिया गया कि किसानों की सक्रिय भागीदारी से ही हरियाणा को हरित व स्वस्थ राज्य बनाया जा सकता है। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला ने आमजन से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिए सहयोग करें और पराली जलाने जैसी हानिकारक गतिविधियों से बचें। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण अम्बाला के हेल्प लाइन नंबर: 0171-2532142 तथा नालसा हेल्प लाइन नंबर: 15100 पर संपर्क किया जा सकता है।


    #ambala #News #haryana #awarenesscamp

  • student sci.jpg

    पंजाब विश्वविद्यालय में 6 से 9 दिसंबर तक आयोजित होगा ‘स्टूडेंट साइंस विलेज’ कार्यक्रम

    चंडीगढ़, 20 नवंबर-- विद्यार्थियों में विज्ञान विषय के प्रति रुचि बढ़ाने और उन्हें आधुनिक वैज्ञानिक सोच से जोड़ने के उद्देश्य से भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय तथा भारतीय मौसम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल–2025 (IISF–2025) का आयोजन किया जा रहा है।

    इस श्रृंखला के अंतर्गत पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में 6 से 9 दिसंबर, 2025 तक ‘स्टूडेंट साइंस विलेज’ कार्यक्रम आयोजित होगा।

     

    हरियाणा सरकार के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी निदेशालय, उत्तर, शिक्षा विभाग हरियाणा के महानिदेशक को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

     

    उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के प्रत्येक जिले से कक्षा 8वीं से 11वीं तक के 35 विद्यार्थी तथा 5 अध्यापक भाग लेंगे।  कार्यक्रम स्थल तक पहुँचाने और वापस लाने के लिए बसों की व्यवस्था अलग से की जाएगी।

     

    प्रवक्ता ने आगे बताया कि पंचकूला और आसपास के क्षेत्रों से प्रतिदिन 2000 विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष परिवहन सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएँगी।

    इसके साथ ही उच्चतर शिक्षा व स्कूल शिक्षा, परिवहन विभाग, पर्यटन विभाग, होस्पिटलिटी विभाग तथा उपायुक्त पंचकूला को कार्यक्रम की सूचना स्वरूप एक-एक प्रति भेज दी गई है ताकि सभी विभाग समन्वय के साथ अपना सहयोग प्रदान कर सकें।

    #IISF2025 #StudentScienceVillage #विज्ञान #ScienceFestival #चंडीगढ़ #हरियाणा #पृथ्वीविज्ञानमंत्रालय #IndiaInternationalScienceFestival

  • Screenshot 2025-11-20 102856.png
    20/11/25 |

    हरियाणा में वीआईपी नंबर की रिकॉर्ड बोली: HR22W-2222 के नंबर प्लेट ने मारी 35.04 लाख की छलांग

    जे कुमार, हरियाणा 20 नवम्बर :- हरियाणा में आकर्षक और वीआईपी नंबर प्लेट का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। इसका ताज़ा उदाहरण उस समय देखने को मिला जब HR22W-2222 नंबर की नीलामी ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस नंबर की अंतिम बोली 35 लाख 4 हजार रुपये में लगी, जो हरियाणा के इतिहास में अब तक की सबसे महंगी बोलियों में से एक बन गई है। दिलचस्प बात यह है कि यह बोली 50 हजार रुपये की आरंभिक कीमत से शुरू होकर लाखों में पहुंच गई।

    इस साल अक्टूबर में भी हरियाणा में वीआईपी नंबरों का असर देखने को मिला था, जब HR14W-0001 नंबर की बोली 31 लाख रुपये में लगी थी। उस समय इसे सबसे महंगी बोली माना गया था, लेकिन अब HR22W-2222 नंबर ने उस रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि "डबल और ट्रिपल" एक जैसे अंकों वाले नंबरों का हरियाणा में विशेष आकर्षण है, और कई लोग इन्हें शुभ मानते हैं। व्यावसायिक प्रतिष्ठा, स्टेटस और शौक भी इन महंगी बोलियों के पीछे बड़ी वजह बताए जा रहे हैं।

    परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस नीलामी में कई बड़े कारोबारियों और वाहन शौकीनों ने हिस्सा लिया। शुरू में साधारण लगने वाली यह बोली धीरे-धीरे रोमांचक मुकाबले में तब्दील हो गई और कीमत लगातार बढ़ती गई। अंततः 35.04 लाख रुपये की बोली लगने के बाद इसे इतिहास की सबसे बड़ी राशि घोषित किया गया।

    अधिकारियों का कहना है कि इस राशि का उपयोग राज्य सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा, परिवहन सुविधाओं और टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन में किया जाएगा। विभाग को उम्मीद है कि आने वाले समय में भी वीआईपी नंबरों की मांग और नीलामी के प्रति उत्साह बढ़ता रहेगा।

    हरियाणा में वीआईपी नंबरों का यह नया रिकॉर्ड एक बार फिर साबित करता है कि शौक के लिए लोग बड़ी से बड़ी रकम खर्च करने को तैयार हैं, खासकर जब बात उनकी गाड़ियों की पहचान और प्रतिष्ठा की हो।

    #number-plate #haryana #record-bid-for-vip-number

  • Screenshot 2025-11-20 095205.png

    सिरसा और सोनीपत के डॉक्टरों के निलंबन पर बवाल, आज 2 घंटे के लिए OPD बंद; पूरे हरियाणा में आंदोलन की चेतावनी

    जे कुमार, चंडीगढ़ 20 नवम्बर - हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन (HCMA) ने प्रदेश के सिरसा और सोनीपत के डॉक्टरों के निलंबन के विरोध में कड़ा रुख अपनाया है। निलंबन के विरोध में आज, वीरवार को, सोनीपत और सिरसा के चिकित्सक पेन डाउन हड़ताल पर जाएंगे और प्रदर्शन करेंगे। इस कारण दोनों जिलों में दो घंटे के लिए ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी।

    उत्पीड़न का आरोप और लिंगानुपात पर विरोध : - एसोसिएशन ने निलंबन पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए साफ कहा है कि डॉक्टरों के साथ बिना वजह उत्पीड़न की कार्रवाई की जा रही है। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश ख्यालिया, महासचिव अनिल यादव, और डॉ. अमरजीत सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने तर्क दिया कि "पुरस्कार लेने के लिए तो महिला एवं बाल कल्याण विभाग के अधिकारियों को बुलाया जाता है, जबकि लिंगानुपात के मामले में डॉक्टरों का सीधे सीधे कोई लेना देना नहीं है, फिर भी उन्हें निलंबित किया जा रहा है।" एसोसिएशन ने इस आंदोलन को पूर्ण समर्थन दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सिरसा और सोनीपत के साथियों को न्याय नहीं मिला, तो आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश के अंदर आंदोलन पर विचार किया जाएगा।

    25 नवंबर को प्रदेशव्यापी हड़ताल का अल्टीमेटम :- एचसीएमए ने पहले से ही अपनी अन्य मांगों (सीधे एसएमओ भर्ती का विरोध, एसीपी में वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी न होना, और डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाना) को लेकर 25 नवंबर को पूरे प्रदेश में दो घंटे की कलम छोड़ हड़ताल का अल्टीमेटम दिया हुआ है। अगला कदम: एसोसिएशन ने अब 30 नवंबर को एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी, जिसमें सभी जिलों के प्रतिनिधि व पदाधिकारी जुड़ेंगे और आंदोलन को लेकर बड़ा फैसला लिया जाएगा, जिसमें पूरी तरह से काम बंद पर विचार किया जाएगा।

    #ambala #chandigarh #sirsa #sonipat #outrage-over #suspension-of-doctors #opdsclosed #twohourstoday

  • Train-cancelled.webp
    19/11/25 |

    मौसम के चलते अंबाला रेल मंडल का बड़ा फैसला: 1 दिसंबर से 32 ट्रेनें रद्द, 20 ट्रेनों की अवधि में कटौती

    जे कुमार, अम्बाला 19 नवम्बर - अंबाला रेल मंडल ने मौसम में बदलाव को देखते हुए आगामी तीन माह के लिए ट्रेनों के संचालन को लेकर बड़ा फैसला लिया है, जिससे 1 दिसंबर से रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। रेलवे द्वारा जारी आदेश के तहत, दिसंबर से लेकर फरवरी तक कुल 32 ट्रेनों को रद्द रखा जाएगा, जबकि 20 ट्रेनों के संचालन की अवधि में कटौती की गई है।

    यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व सूचना :- अम्बाला रेल मंडल के सीनियर डीसीएम नवीन ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इन ट्रेनों को रद्द करने का फैसला बदलते मौसम को देखते हुए लिया गया है। उन्होंने कहा कि इन रद्द ट्रेनों में अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से चलने वाली सबसे व्यस्त हरिहर एक्सप्रेस सहित कई लंबी दूरी की महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं।

    डीसीएम नवीन ने बताया कि "पहले अक्सर यह होता था कि लास्ट मोमेंट पर ट्रेन कैंसिल होती थी, जिसकी वजह से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन इस बार हमने पहले से ही ट्रेनों को रद्द करने का शेड्यूल जारी कर दिया है।"

    रेल मंडल के अनुसार, यात्रियों की सुविधा को देखते हुए स्टेशन लेवल पर पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं। इन फैसलों का उद्देश्य अचानक होने वाली देरी और असुविधाओं से यात्रियों को बचाना है।

    #ambala #railway #division-takes-major-decision #32-trains-cancelled #weather #20-trains-curtailed

  • download (2).jpg
    19/11/25 |

    अंबाला कैंट में नाइट फ़ूड स्ट्रीट बनकर तैयार, 3 करोड़ की लागत से 60 दुकानें; जल्द होगा उद्घाटन

    जे कुमार, अम्बाला 19 नवम्बर - अंबाला छावनी के गांधी मैदान के साथ लगभग 3 करोड़ की लागत से बनी नाइट फ़ूड स्ट्रीट (Night Food Street) अब बनकर लगभग तैयार हो चुकी है। नगर परिषद द्वारा इस परियोजना पर पहले चरण में एक करोड़ रुपये और दूसरे चरण में लगभग दो करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। अब परिसर की साज-सज्जा का काम शुरू हो गया है और जल्द ही इसके उद्घाटन की कार्रवाई भी शुरू कर दी जाएगी।

    सुविधाएँ और दुकानों का आवंटन :- नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल ने बताया कि इस फूड स्ट्रीट में कई आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं | दुकानें: यहाँ कुल 60 दुकानें बनाई गई हैं, जिनमें 40 दुकानों पर शाकाहारी खाद्य पदार्थ परोसे जाएंगे, जबकि 20 दुकानें मांसाहारी खाद्य पदार्थ परोसने के लिए निर्धारित की गई हैं। बैठने की व्यवस्था: फूड स्ट्रीट में एक साथ 200 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। पार्किंग: गांधी मैदान के साथ की खाली जगह को दुरुस्त किया गया है, जहाँ लगभग 50 कारें खड़ी की जा सकेंगी। अन्य सुविधाएँ: आगंतुकों के लिए साफ व स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाने हेतु अलग से शौचालय का निर्माण किया गया है। बच्चों के मनोरंजन के लिए खेल-खिलौनों की सुविधा भी खाली जगह पर उपलब्ध होगी। सुरक्षा: सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरे और गार्ड आदि की तैनाती भी की जाएगी।

    नामी कंपनियों से मांगे आवेदन :- कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल ने बताया कि नाइट फूड स्ट्रीट की दुकानों को निविदा पर देने के लिए प्रमुख खान-पान कंपनियों से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 27 नवंबर निर्धारित की गई है। यह फूड स्ट्रीट अंबाला कैंट के निवासियों और आगंतुकों के लिए रात के समय भोजन का एक नया और आकर्षक केंद्र बनेगी।

    #ambala #News #haryana #night-food-street #60shops #rs-3-crore-inauguration

  • Photo--8.jpg
    19/11/25 |

    पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय कौलां में डीसी ने की बैठक, मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश

    जे कुमार, अम्बाला 19 नवम्बर - उपायुक्त (डीसी) अजय सिंह तोमर ने आज पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी), कौलां में विद्यालय प्रबंधन समिति और जिला स्तरीय मैस समिति की बैठक की अध्यक्षता की। डीसी तोमर ने एजेंडे में रखे गए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की और स्कूल में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    इससे पहले, स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य अजय कुमार लिमल ने पुष्प गुच्छ देकर उपायुक्त का अभिनंदन किया। उपायुक्त ने विद्यालय की गतिविधियों और कार्यों की जानकारी हासिल करते हुए, निम्नलिखित समस्याओं के निवारण हेतु संबंधित विभागों को निर्देश दिए |

    समस्या का विषयसंबंधित विभाग को निर्देशस्वच्छता एवं पर्यावरणनगर निगम द्वारा परिसर में फॉगिंग करवाना और कचरे के डस्टबिन समय-समय पर खाली करवाना।सुरक्षा एवं बिजलीविद्यालय के नजदीक से गुजर रही 11 हजार केवी लाईन के पास पेड़ों की छंटाई करना।

    बुनियादी ढांचागाँव कौलां से जेएनवी तक जाने वाले रास्ते पर स्ट्रीट लाइट लगवाना।जल निकासीविद्यालय परिसर के गंदे पानी की निकासी की समस्या का समाधान।स्वास्थ्य सुविधाएँस्वास्थ्य विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य कैंप लगवाना।भोजन गुणवत्ताविद्यार्थियों को बेहतर गुणवत्तापूर्ण भोजन मिले, इसके लिए डायटिशियन और अभिभावकों का मार्गदर्शन लेना।

    प्रधानाचार्य अजय कुमार लिमल ने इस मौके पर विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और अन्य कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उपायुक्त ने स्कूली विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को भी देखा और उनकी सराहना करते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अजय कुमार लिमल, कौलां गाँव से प्रधानाचार्य अनुपिका, स्वास्थ्य विभाग से उप सिविल सर्जन, नगर निगम से दिनेश गर्ग के साथ-साथ अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

    #ambala #News #haryana #

  • Photo--5.jpeg
    19/11/25 |

    अम्बाला कैंट इंडस्ट्रियल एरिया में DLSA और श्रम विभाग द्वारा विशेष 'श्रमिक सुरक्षा अभियान'

    जे कुमार, अम्बाला 19 नवम्बर - मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के सचिव प्रवीन के मार्गदर्शन में, डीएलएसए और श्रमिक विभाग की ओर से इंडस्ट्रियल एरिया, अम्बाला कैंट में एक विशेष कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के माध्यम से पैनल अधिवक्ता कमल धीमान और मोना पी.एल.वी. ने 'श्रमिक सुरक्षा अभियान' चलाया।

    कानून और श्रमिक के बीच की खाई पाटना उद्देश्य : - पैनल अधिवक्ता कमल धीमान ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कानून और श्रमिक के बीच की खाई को पाटकर यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक श्रमिक, चाहे उसकी आर्थिक या सामाजिक स्थिति कुछ भी हो, वह अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो और न्याय पाने के लिए सशक्त हो।

    उन्होंने बताया कि इसका लक्ष्य श्रमिकों को कल्याणकारी योजनाओं, कानूनी सहायता और सामाजिक सुरक्षा लाभों तक पहुंच बनाने में सक्षम बनाना है। यह अभियान डीएलएसए, सरकारी विभागों और कल्याणकारी संस्थाओं के बीच समन्वय सुनिश्चित करता है, ताकि असंगठित श्रमिकों की सुरक्षा और उत्थान के लिए एक समन्वित दृष्टिकोण अपनाया जा सके।

    मुख्य रूप से दी गई जानकारी : - कानूनी अधिकार: कंपनी अधिनियम और मिनिमम वेजिज अधिनियम के तहत श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करना। कार्य की परिस्थितियाँ: काम करने की बेहतर और सुरक्षित परिस्थितियाँ प्रदान करना। विषय: न्यूनतम मजदूरी, काम के घंटे, अवकाश और यूनियन बनाने के अधिकार जैसे कई विषयों की जानकारी दी गई। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण अम्बाला के हेल्प लाइन नंबर 0171-2532142 तथा नालसा हेल्प लाइन नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है।

    #ambala #News #labour-department #special-shramik-suraksha #industrial-area

  • images.jpeg
    19/11/25 |

    पीएम किसान सम्मान निधि: तेपला कृषि विज्ञान केंद्र में आज होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम, तीसरी किस्त ऑनलाइन जारी

    जे कुमार, अम्बाला 19 नवम्बर - प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत आज, बुधवार को, जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन तेपला कृषि विज्ञान केंद्र में प्रातः 11 बजे किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, ब्लॉक स्तर पर नारायणगढ़ और मुलाना में भी इसी योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित होंगे।

    कृषि विज्ञान केंद्र के उप निदेशक डॉ. जसविन्द्र सैनी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान किसानों को योजना के तहत तीसरी राशि ऑनलाइन वितरित करने का काम किया जाएगा।

    डॉ. सैनी ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल प्रक्रिया के माध्यम से किसानों को अपना शुभ संदेश देंगे, जिसे आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित किसानों के लिए प्रसारित किया जाएगा। यह कार्यक्रम किसानों को सीधी आर्थिक सहायता प्रदान करने और उन्हें प्रधानमंत्री के संदेश से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

    #ambala #news #pm-kisan #district-level-program #krishi-vigyan-kendra

  • WhatsApp Image 2025-11-18 at 2.06.39 PM.jpg
    19/11/25 |

    एसडी कॉलेज में 'ब्रांड आइडेंटिटी हैकाथॉन' का सफल आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 19 नवम्बर - सनातन धर्म कॉलेज, अंबाला छावनी के मैनेजमेंट एसोसिएशन ने इनर व्हील क्लब के सहयोग से एक रचनात्मक कार्यक्रम ब्रांड आइडेंटिटी हैकाथॉन का सफल आयोजन किया। यह कार्यक्रम कॉलेज के CDR रूम में सुबह 10:00 बजे आयोजित किया गया, जिसमें स्नातक कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।




    कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अंजू चौधरी ने इस नवोन्मेषी गतिविधि की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को वास्तविक कार्यक्षेत्र के लिए तैयार करते हैं और उनके कौशलों को उभारते हैं। इस हैकाथॉन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को ब्रांडिंग की वास्तविक दुनिया से जोड़ना, उनकी डिजाइनिंग क्षमता को निखारना तथा लोगो निर्माण एवं टैगलाइन निर्माण के माध्यम से उनकी सर्जनात्मक सोच को प्रोत्साहित करना था। प्रतिभागियों को ऐसा लोगो और टैगलाइन बनाने का अवसर दिया गया जो किसी ब्रांड की पहचान को प्रभावशाली रूप से दर्शा सके।



    कार्यक्रम का संचालन डॉ. नैन्सी चोपड़ा (संयोजक, इनर व्हील क्लब एवं मैनेजमेंट एसोसिएशन) के मार्गदर्शन में हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को रचनात्मकता के महत्व और आधुनिक व्यावसायिक परिवेश में ब्रांडिंग की भूमिका के बारे में प्रेरित किया।


    प्रतिभागियों ने अपने विचारों को आकर्षक डिज़ाइनों और प्रभावशाली टैगलाइन के माध्यम से प्रस्तुत किया। सभी विद्यार्थियों ने इस हैकाथॉन को सीखने और कौशल-विकास का एक उत्कृष्ट अवसर बताया। निर्णायक के रूप में डॉ. रेनू शर्मा, डॉ. छवि किरण और कवलीन भरेज विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान "तानिया",  द्वितीय स्थान "अवनी गुप्ता" और तृतीय स्थान "शिवानी" ने प्राप्त किया।

    #ambala #News #sdcollege #brand-identity #hackathon-successfully

  • download.jpg

    सीएमओ अंबाला की अपील, सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनें और बाहर के खाने से बचें

    जे कुमार, अम्बाला 19 नवम्बर : - मौसम ने अब करवट बदलनी शुरू कर दी है, जिसके चलते सुबह और शाम के समय ठंडक महसूस होने लगी है। मौसम में आए इस बदलाव को देखते हुए, अंबाला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. राकेश सहल ने आम जनता से स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतने की अपील की है।

    सर्दी से बचाव और खान-पान पर ध्यान दें : - सीएमओ डॉ. राकेश सहल ने जानकारी देते हुए बताया कि मौसम बदलने के कारण अस्पताल में गला दर्द और खांसी जैसे रूटीन के रोगी आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे इन छोटे-मोटे संक्रमणों से बचने के लिए एहतियात बरतें |

    • गर्म कपड़े पहनें: सुबह और शाम को ठंड बढ़ जाती है, इसलिए गर्म वस्त्र पहनकर शरीर को पूरी तरह से ढक कर रखें।

    • बाहर का खाना टालें: संक्रमण से बचने के लिए बाहर का खाना खाने से बचें और केवल ताजा व गर्म भोजन ही करें।

    • पानी पीते रहें: शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए पानी भी पर्याप्त मात्रा में पीते रहना चाहिए।

    डॉ. सहल ने कहा कि वर्तमान में कोई खास तरह के रोगी नहीं आ रहे हैं, लेकिन अगर कोई व्यक्ति बीमार होता है, तो वह लापरवाही न बरते और तुरंत नजदीकी अस्पताल में उपचार करवाए। उन्होंने कहा कि समय पर सावधानी और उपचार से ही मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है।

    #cmo-ambala #wear-warm-clothes #morning-and-evening #avoid-eating-outside-food

  • WhatsApp Image 2025-11-18 at 12.48.45.jpeg
    19/11/25 |

    जीएमएन कॉलेज में गीता जयंती पर क्विज़ प्रतियोगिता, डॉ. रोहित दत्त बोले- "गीता का ज्ञान जीवन का पथ प्रदर्शन"

    जे कुमार, अम्बाला 19 नवम्बर - गांधी मेमोरियल नेशनल (जीएमएन) कॉलेज, अंबाला छावनी के संस्कृत विभाग ने हिंदी एवं अंग्रेज़ी विभाग के सहयोग से गीता जयंती के उपलक्ष्य में एक क्विज़ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में भगवद्गीता के नैतिक, दार्शनिक और सांस्कृतिक संदेशों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें भारतीय मूल्य प्रणाली और सकारात्मक सोच से जोड़ना था।

    प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना, अध्ययन में रुचि, तार्किक सोच तथा टीमवर्क को प्रोत्साहन मिला। प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि गीता का ज्ञान सदैव जीवन में मार्गदर्शन प्रदान करता है। इस प्रकार के आयोजन छात्रों के बौद्धिक विकास और व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    कार्यक्रम की संयोजिका प्रियंका बल्दिया ने गीता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भोजन से पूर्व उच्चारित किया जाने वाला प्रेरणादायी श्लोक प्रस्तुत किया, जो अन्न की शुद्धि और कृतज्ञता भाव का संदेश देता है। इस कार्यक्रम में इस्कॉन स्वयंसेवक चिराग सिंगल और अनुराग रौत ने मुख्य वक्ता के रूप में भूमिका निभाई। उन्होंने गीता के द्वितीय अध्याय 'कर्मयोग' पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को निःस्वार्थ कर्म के महत्व के बारे में समझाया।

    विभागीय शिक्षकों ने इस पहल को उपयोगी बताते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए गीता के सार को सरल और रोचक तरीके से समझने का एक सार्थक अवसर सिद्ध हुई। कार्यक्रम में डॉ. रितु गुप्ता, डॉ. अनीश और डॉ. अमित ने सहभागिता दिखाई। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर गीता जयंती के महत्व को और अधिक सार्थक बनाया।

    #ambala #News #gmncollege #quiz-competition #geeta-jayanti

  • WhatsApp Image 2025-11-18 at 6.18.31 PM (2).jpeg

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज शहीदी यात्रा में नगाडा बजाया

    नौंवी पातशाही श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में निकाली जा रही ऐतिहासिक शहीदी नगर कीर्तन यात्रा में आज हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने नगाडा बजाया

    #AnilVij #GuruTegBahadur #ShaheediNagarKirtan #Haryana #350thShaheediDivas #DanikKhabar #नौंवीपातशाही

  • lingnupat.jpg

    हरियाणा में लिंगानुपात सुधार पर टास्क फोर्स की बैठक: वांछित सुधार न करने पर 2 अधिकारी सस्पेंड

    चंडीगढ़, 18 नवंबर — हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे परस्पर सामंजस्य स्थापित करके इस वर्ष 920 तक लिंगानुपात का आंकड़ा ले जाने का प्रयास करें। उन्होंने लिंगानुपात में वांछित सुधार करने में लापरवाही बरतने वाले स्वास्थ्य विभाग के दो अधिकारियों को सस्पेंड भी कर दिया।

    अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कम लिंगानुपात वाले 6 जिलों सिरसा , सोनीपत , यमुनानगर , चरखी दादरी , मेवात और झज्जर जिला के उपायुक्तों , पुलिस अधीक्षकों से भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की और उनको सिविल सर्जनों के साथ मिलकर लिंगानुपात बढ़ाने के लिए सक्रिय कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने उक्त जिलों के उपायुक्तों को अवैध गर्भपात के ममलों की रिवर्स-ट्रैकिंग करवाने तथा पूरे मामले की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

    सुधीर राजपाल ने शहरी क्षेत्र की  गरीब तबके की बस्तियों में नगर निकाय संस्थाओं के साथ मिलकर सभी नवजात बच्चों के पंजीकरण को सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने लिंगानुपात के मामले में राज्य की परफॉर्मन्स बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।

    इससे पूर्व , सुधीर राजपाल ने राज्य में लिंगानुपात में सुधार को लेकर "राज्य टास्क फोर्स" की बैठक की भी अध्यक्षता की। इस बैठक में लिंग जांच  व अवैध गर्भपात की रोकथाम से जुड़े मामलों में कड़ी कार्रवाई और निगरानी को मजबूत करने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए।

     अतिरिक्त मुख्य सचिव ने लिंगानुपात में सुधार करने में बरती गई लापरवाही तथा लिंगानुपात की दर गिरने के कारण सिरसा जिला की पीएचसी जट्टांवाली के मेडिकल ऑफिसर तथा सोनीपत जिला के हलालपुर के एसएमओ को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं।

    इस बैठक में निर्णय लिया गया कि अवैध एमटीपी (MTP) व लिंग निर्धारण गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) को अब अदालत में सबूत के तौर पर प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

    उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा  पीएनडीटी (PNDT) से संबंधित अदालती-मामलों के विवरण हेतु एक एमआईएस पोर्टल विकसित किया जाए।

    उन्होंने कहा कि हरियाणा की गृह सचिव को डी.ओ. पत्र लिखकर पीएनडीटी मामलों को पॉक्सो (POCSO) कोर्ट में शामिल करने का अनुरोध किया जाएगा ताकि ऐसे मामलों का त्वरित निपटारा हो सके।

    पीएनडीटी मामलों में कम सजा दर (Conviction Rate) को देखते हुए, कुछ वकीलों को राज्य मुख्यालय पर नियुक्त/संलग्न करने की संभावनाएँ तलाशने का फैसला किया गया, ताकि अदालती-मामलों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाया जा सके।

    अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बैठक में सभी जिलों के सिविल सर्जनों को निर्देश दिए कि प्रत्येक जिले में बीएएमएस/जीएएमएस/बीएचएमएस चिकित्सकों द्वारा संचालित या प्रबंधित सभी क्लीनिक, नर्सिंग होम और अस्पतालों की लाइन-लिस्ट तैयार की जाए, जिसमें यह स्पष्ट हो कि उनमें से कितने में पंजीकृत स्त्रीरोग विशेषज्ञ (Gynaecologist) उपलब्ध हैं और कितने एमटीपी केंद्र के रूप में पंजीकृत हैं।

    उन्होंने अधिकारियों को यह प्रस्ताव बनाने के भी निर्देश दिए जिसमें एक स्त्रीरोग विशेषज्ञ (Gynaecologist) को दो केंद्रों से अधिक स्थानों पर गर्भपात करने की अनुमति न हो , इसके लिए सभी लीगल पहलुओं को ध्यान में रख कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए ताकि मंजूरी के लिए सरकार के समक्ष रखा जा सके।

    इस अवसर पर बैठक में स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ मनीष बंसल , डॉ कुलदीप सिंह , डॉ वीरेंद्र यादव , डॉ सिम्मी वर्मा , डॉ मुक्ता कुमार के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    #DanikKhabar #News #HealthDepartment #SaveGirlChild #PNDTAct #IllegalAbortion #TaskForceMeeting #BetiBachao #HaryanaAdministration #SuspensionAction #Haryana

  • WhatsApp Image 2025-11-18 at 6.46.08 PM.jpeg

    कोहरे में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हरियाणा रोडवेज बसों में लगेंगी रिफ्लेक्टर-आधारित लाइटें - परिवहन मंत्री अनिल विज

    अम्बाला/चण्डीगढ़, 18 नवंबर - हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि राज्य परिवहन की बसों में अब विशेष रिफ्लेक्टर-आधारित लाइटें लगाई जाएंगी, ताकि धुंध और कोहरे के दौरान बसें दूर से ही दिखाई दें और सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकें। उन्होंने कहा कि सर्दियों में विज़िबिलिटी कम होने पर अधिकतर दुर्घटनाएं होती हैं, इसलिए इन लाइटों से ड्राइवरों को सुरक्षित ड्राइविंग में बड़ी सुविधा मिलेगी और सड़क सुरक्षा मजबूत होगी। इसी प्रकार, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नई ई-बसों का एक ओर ऑर्डर दिया है, जिनके आने से प्रदूषण कम होगा और ईंधन की खपत भी घटेगी।

    विज ने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि इन नई लाइटों का उद्देश्य अंधेरे और कोहरे में वाहन को अन्य चालकों के लिए विजीवल बनाना है, जिससे दुर्घटना की संभावना कम हो। उन्होंने यह भी बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार लगातार नए कदम उठा रही है।

    पर्यावरण अनुकूल परिवहन को प्रोत्साहित करते हुए मंत्री विज ने बताया कि राज्य सरकार ने नई ई-बसों का बड़ा ऑर्डर दिया है, जिनके आने से प्रदूषण कम होगा और ईंधन की खपत भी घटेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पहले से कई स्थानों पर ई-बसें चल रही हैं, विशेषकर शहरी बस सेवा में यह मॉडल सफल साबित हुआ है। अंबाला छावनी जैसे शहरों में ई-बसें पहले से चल रही हैं और अब सरकार का लक्ष्य है कि पुराने डीजल वाहनों को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक बसों से बदला जाए।

    उन्होंने बताया कि ई-बसों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पूरे प्रदेश में चार्जिंग स्टेशन विकसित किए जा रहे हैं। श्री विज ने बताया कि भविष्य में हर शहर और प्रमुख मार्गों पर चार्जिंग स्टेशन उपलब्ध होंगे, जिससे ई-वाहनों का निर्बाध संचालन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि घर पर चार्जिंग का विकल्प हर समय पर्याप्त नहीं होता, खासकर जब कोई व्यक्ति दूसरे शहर यात्रा कर रहा हो। इसलिए, पूरे देश में चार्जिंग नेटवर्क का व्यापक विस्तार होना चाहिए।

    कार निर्माता कंपनियों के प्रतिनिधियों से हुई मुलाकात का उल्लेख करते हुए परिवहन मंत्री विज ने कहा कि जब वे छूट या पॉलिसी में बदलाव की मांग करते हैं, तब सबसे पहले उनका दायित्व बनता है कि वे पूरे प्रदेश में अपने चार्जिंग स्टेशन स्थापित करें। उन्होंने कहा कि केवल पेट्रोल पंपों पर चार्जिंग सुविधा पर्याप्त नहीं है, क्योंकि कार चार्ज होने में लगभग एक घंटा लगता है और यात्रियों के बैठने या आराम करने की व्यवस्था वहां नहीं होती। इस हेतु उन्होंने कार निर्माता कंपनियों को सुझाव दिया कि हर चार्जिंग स्टेशन पर बैठने की व्यवस्था, आरामगृह और कैंटीन की सुविधा भी अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह जरूरी है कि कार कंपनियां आधुनिक और पूर्ण सुविधाओं वाले चार्जिंग स्टेशन स्थापित करें। मंत्री विज ने बताया कि कंपनियों ने इस दिशा में सहयोग का आश्वासन देते हुए अपनी सहमति दी है।

    #AnilVij #HaryanaRoadways #RoadSafety #ReflectorLights #EBus #PollutionControl #EVChargingStations #HaryanaTransport #SafeDriving #ElectricVehicles #DanikKhabar #News #Haryana

  • WhatsApp Image 2025-11-18 at 18.34.22.jpeg

    शहीदी नगर कीर्तन यात्रा में भक्ति भाव का जनसैलाब, पूरी यात्रा में श्रद्धालुओं के साथ-साथ चले ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं वर्षगांठ पर निकाली नगर कीर्तन यात्रा में ऊर्जा मंत्री अनिल विज गुरू जी के समक्ष नतमस्तक हुए

    अम्बाला/चण्डीगढ़, 18 नवंबर - हिन्द की चादर, नौंवी पातशाही श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में निकाली जा रही ऐतिहासिक शहीदी नगर कीर्तन यात्रा का आज प्रातः अंबाला छावनी के गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब से शुभारंभ हुआ। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने पंजोखरा साहिब पहुंचकर गुरू साहिब के समक्ष नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया और सिख संगत के साथ पुष्पवर्षा करते हुए ऐतिहासिक यात्रा का भव्य स्वागत किया।

    नगर कीर्तन आरंभ से पूर्व ऐतिहासिक गुरुद्वारा परिसर में अरदास हुई। इसके उपरांत मंत्री अनिल विज ने नगाड़े बजाते हुए संगत के साथ “बोले सोने हाल- सत श्री अकाल” के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान कर पूरी यात्रा में श्रद्धालुओं के साथ शामिल हुए।

    “गुरु साहिब का बलिदान संपूर्ण मानवजाति के लिए प्रेरणास्रोत”- अनिल विज

    मीडिया कर्मियों से बात करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी, जिन्हें हिन्द की चादर भी कहा जाता है, ने धर्म, मानवता और सत्य की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि आज हर वर्ग, हर धर्म, हर समुदाय के लोग यात्रा मार्ग पर खड़े होकर गुरु साहिब के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित कर रहे हैं, जो अपने आप में अद्वितीय दृश्य है।

    उन्होंने बताया कि गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 25 नवम्बर को कुरूक्षेत्र में राज्यस्तरीय समागम में भाग लेंगे। इस अवसर पर हरियाणा सरकार द्वारा चार ऐतिहासिक नगर कीर्तन यात्राएं निकाली गई हैं, जो 24 नवम्बर को कुरूक्षेत्र में भव्य संगम बनाकर एकत्रित होंगी। आज की यह यात्रा भी उन्हीं में से एक है।

    अंबाला में अभूतपूर्व स्वागत, यात्रा बनी त्याग-मानवता-सद्भाव का संदेशवाहक

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला की जनता आज अभूतपूर्व उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत कर रही है। जगह-जगह श्रद्धालु लंगर सेवा, जलपान, प्रसाद वितरण और पुष्पवर्षा के साथ संगत को श्रद्धापूर्वक निहाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा संपूर्ण समाज को त्याग, एकता और मानव अधिकारों का संदेश दे रही है।

    उन्होंने जानकारी दी कि युवा पीढ़ी को गुरु साहिब के जीवन, त्याग और बलिदान से परिचित कराने हेतु सैंड आर्ट शो भी आयोजित किए जा रहे हैं, जहां कलाकार रेत की कला के माध्यम से जीवंत गाथाएं प्रदर्शित कर रहे हैं।

    पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन-गतका, बैंड, कीर्तन और सेवा भाव से सजी राह

    पंज प्यारों की अगुवाई में चल रहे नगर कीर्तन में स्कूलों के बच्चों द्वारा बैंड प्रस्तुति, गतका की अद्भुत झलकियां और नित्यम कीर्तन की मधुर धुनों ने यात्रा को आध्यात्मिक तेज प्रदान किया। हजारों की संख्या में संगत माथा टेककर और चलते हुए आशीर्वाद प्राप्त कर रही है।

    यहां हुआ यात्रा का स्वागत

    ऐतिहासिक शहीदी यात्रा आज विभिन्न स्थानों पर स्वागत हुआ। यात्रा पंजोखरा साहिब से शुरू होकर तोपखाना, जीओसी बंगला, डिफैंस कालोनी गुरूद्वारा साहिब, कलरेहडी, बोह, बब्याल-पावर हाउस रोड, चांदपुरा रोड, रामपुर, सरसेहडी, जगाधरी रोड, महेशनगर, एसडी कालेज, सुभाष पार्क, सिंह सभा गुरूद्वारा साहिब (हरगोलाल रोड), चौडा बाजार, बजाजा बाजार, कसेरा बाजार, गुरू नानक रोड, कबाड़ी बाजार, दुआ टी सैंटर, मच्छी मोहल्ला, गुरूद्वारा कक्षत्री टांक, पंजाबी गुरूद्वारा, विजय रतन चौक, राय मार्किट, गोल चक्कर, तोपखाना बाजार से होते हुए गुरूद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में देर शाम पहुंची। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज को सिरोपा भेंट कर श्रद्धालुओं ने सम्मानित भी किया।

    इस अवसर पर एसडीएम विनेश कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य रूपिन्द्र सिंह, सदस्य सरदार गुरतेज सिंह, सुखदेव सिंह नन्यौला, मार्किट कमेटी के चेयरमैन बलविन्द्र सिंह शाहपुर, वाइस चेयरमैन सुरेंद्र बिंद्रा, हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्व उप-प्रधान सुदर्शन सहगल, बीएस बिन्द्रा, पूर्व सदस्य हरपाल सिंह कम्बोज, टीपी सिंह, प्रधानाचार्य केपी सिंह, जसमेर सिंह, सरपंच सुखविंदर सिंह, संजीव सोनी, प्रवेश शर्मा, सुभाष शर्मा, रणधीर सिंह पंजोखरा, अजय बवेजा, विकास बहगल, रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिन्द्रा, जसबीर जस्सी, गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब के मैनेजर अमरेन्द्र सिंह के साथ-साथ सिख समाज के अनेक प्रतिनिधि, सिख संगत व गणमान्य लोग मौजूद  रहे।

    #AnilVij #GuruTegBahadurJi #ShaheediDiwas #NagarKirtan #AmbalaCantt #PanjokhraSahib #PMNarendraModi #Kurukshetra #SikhSangat #HindDiChadar #Haryana #DanikKhabar #Ambala #News

  • krishanlal.jpg

    एमडीयू रोहतक में 50वीं वार्षिक एथलेटिक मीट का उत्साहपूर्ण शुभारंभ

    चंडीगढ़, 18 नवंबर— हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि ओलंपिक और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में आज पूरे देश की उम्मीदें हरियाणा के खिलाड़ियों से जुड़ी होती हैं। देश के 50 प्रतिशत से अधिक मेडल हरियाणा के खिलाड़ी दिलाते हैं। हरियाणा के खिलाड़ी न सिर्फ प्रदेश बल्कि भारत के भविष्य को उज्जवल बना रहे हैं।



    पंवार मंगलवार को रोहतक में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की 50वीं वार्षिक एथलेटिक मीट का शुभारंभ करने उपरांत बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।



    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई खेलो इंडिया पहल ने देश में खेल संस्कृति को नई दिशा दी है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार की प्रगतिशील खेल नीति के तहत ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेताओं को 6 करोड़, रजत विजेताओं को 4 करोड़, और कांस्य विजेताओं को 2.30 करोड़ रुपये सम्मान राशि और नौकरी दी जाती है। खिलाड़ियों और खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए ओलंपिक की तैयारी के लिए 5 लाख रुपये तथा सरकारी नौकरियों में 3 प्रतिशत आरक्षण भी प्रदान किया जा रहा है।



    उन्होंने यह भी घोषणा की कि लड़कों की तरह प्रो-कबड्डी में लड़कियों की लीग शुरू करने की दिशा में कार्य तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने एमडीयू की खेल उपलब्धियों की सराहना करते हुए खेल विकास हेतु 11 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए बच्चों को स्पष्ट लक्ष्य तय कर पूरे जुनून से आगे बढ़ना चाहिए। विकास एवं पंचायत मंत्री ने एमडीयू के एथलेटिक कोच डॉ. रमेश सिंधु के प्रयासों की सराहना की और उनको सम्मानित किया।



    एमडीयू के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि एमडीयू खेलों के क्षेत्र में राष्ट्रस्तरीय पहचान रखता है और विश्वविद्यालय अंतर्राष्ट्रीय मानक की सुविधाओं को और विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा मिल रहे निरंतर मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

    #HaryanaSports #MDU #AthleticMeet #KheloIndia #SportsPolicy #Rohtak #MedalWinners #ProKabbadi #KrishnaLalPanwar #HaryanaFuture #HaryanaNews #DanikKhabar

  • 5-2.jpg

    अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में टेराकोटा की अद्भुत कलाकारी: शिल्पकारों की 'जीवित' हस्तकला ब्रह्मसरोवर के तट पर बनी आकर्षण का केंद्र; पर्यटक जमकर कर रहे खरीदारी

    चंडीगढ़, 18 नवंबर— अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव जहां विश्व पटल पर अपनी पहचान बना चुका है, वहीं दूसरी ओर इस महोत्सव में दूसरे राज्यों से आए शिल्पकार अपनी कला का अदभुत प्रदर्शन कर रहे है। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में आए शिल्पकारों की ऐसी हस्त शिल्पकला जोकि अपने आप में जीवित होने की गाथा को बयां कर रही है। ऐसी अद्भुत हाथों की कारीगरी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है और पर्यटक जमकर इसकी खरीदारी कर रहे है।



    शिल्पकारों ने बातचीत करते हुए बताया कि वे इस अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में हर वर्ष आते है। इस बार भी वे अपने साथ टेराकोटा मिट्टी से बनी हुई अद्भुत और दिल को मोहने वाली फ्लावर पोर्ट, सुराही, प्रतिमाएं के साथ-साथ घर की सज्जा सजावट का अन्य सामान साथ लेकर आ है। वे इस सामान को टेराकोटा मिट्टी से बनाते है तथा यह मिट्टी मेवात व नूंह से मंगवाई जाती है तथा इस मिट्टी को पहले छाना जाती है उसके बाद उसे चॉक पर घुमा कर अपनी अद्भुत हस्तशिल्प कला से नए-नए व सुंदर से सुंदर ऐसी प्रतिमाएं बनाते है जो कि अपने आप में जीवित होने की गाथा खुद बे खुद ब्यां करती है।



    उन्होंने बताया कि टेराकोटा से बनने वाली इन प्रतिमाओं को चॉक पर बनाने के बाद इनको पकाया जाता है, उसके बाद इसकी फिनिशिंग का कार्य किया जाता है और उसके बाद इसमें रंग बिरंगे रंगों से सजाकर अद्भुत स्वरूप दिया जाता है। पर्यटक इनकी जमकर खरीदारी कर रहे है।



    अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में 5 दिसंबर 2025 तक लगने वाले इस सरस और शिल्प मेले में शिल्पकारों की हस्त शिल्पकला से ब्रह्मसरोवर के पावन तट सज चुके है और इस रंग बिरंगी हस्तशिल्प कला ने महोत्सव की फिजा का रंग बदलने का काम किया है। जहां एक ओर दूसरे राज्यों से आए कलाकार अपने प्रदेशों की संस्कृति को हर्षोल्लास से दिखाकार पर्यटकों के मन को मोह रहे है वहीं दूसरी ओर हाथों की ऐसी अद्भुत शिल्प कला महोत्सव में रंग भरने का काम कर रही है।

    #InternationalGitaMahotsav #Kurukshetra #TerracottaArt #Handicrafts #ShilpMela #Brahmsarovar #HaryanaTourism #ArtAndCulture #Shilpkari #DanikKhabar #GitaMahotsav

  • download.jpg
    18/11/25 |

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने शहीदी यात्रा का स्वागत किया और जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए

    जे कुमार, अम्बाला 18 नवम्बर : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने नौवीं पातशाही हिंद की चादर श्री गुरू तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व को समर्पित नगर कीर्तन यात्रा का अम्बाला छावनी के पंजोखरा साहिब पहुचने पर जयकारों से पुष्पवर्षा करके माथा टेककर आशीर्वाद भी प्राप्त किया | मंत्री विज ने इस दौरान पंज प्यारों तथा यात्रा के साथ चल रहे हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यगणों को गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यगणों ने सिरोपे देकर उनका श्रद्धापूर्वक सम्मान भी किया गया।

    नगर कीर्तन यात्रा पंजोखरा साहिब से तोपखाना बाजार, डिफेंस कालोनी गुरुद्वारा साहिब, कलरहेड़ी, बोह, बब्याल, चंदपुरा, रामपुर-सरसेहड़ी, जगाधरी रोड, महेशनगर, एसडी कालेज, सुभाष पार्क, गुरुद्वारा सिंह सभा हरगोलाल रोड, चौड़ा बाजार, बजाजा बाजार, कसेरा बाजार, गुरुनानक रोड, कबाड़ी बाजार, मच्छी मोहल्ला, गुरुद्वारा कक्षत्री टांक, पंजाबी गुरुद्वारा साहिब, विजय रतन चौक, राय मार्केट, गोल चक्कर, तोपखाना बाजार होते हुए गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में वापस संपन्न होगा |

    #ambala #news #anilvij #energyminister grand-welcome #bjpharyana #nagar-kirtan-yatra #

  • photo 15 ngh.jpg
    18/11/25 |

    मार्केट कमेटी नारायणगढ़ की पहली बैठक संपन्न, चेयरमैन ने विकास कार्यों और पारदर्शी व्यवस्था पर दिया ज़ोर

    जे कुमार, अम्बाला 18 नवम्बर :-  कार्यालय मार्किट कमेटी, नारायणगढ़ में नवनियुक्त अध्यक्ष नरेंद्र राणा कुराली की अध्यक्षता में पहली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मार्किट कमेटी के सभी नवनियुक्त सदस्य एवं अधिकारी उपस्थित रहे।


    बैठक में उपस्थित सदस्य रहे— नरेन्द्र राणा कुराली (चेयरमैन), भूषण अग्रवाल (वाइस चेयरमैन), सदस्य बलबीर सिंह, भूषण शर्मा, रविन्द्र आर्य, मुकेश, सुखविंद्र सैनी, जसबीर सिंह, अम्मी चंद, श्रीपाल, दलबीर सिंह, भूपिंदर सिंह सैनी, सचिन वालिया, शिव चानना, हरपाल अरोड़ा, राकेश कुमार, सोमनाथ, रमेश लाल, सतीश कुमार मौजूद रहे।


    मार्किट कमेटी स्टाफ मौजूद रहा जिनमें- अखिलेश कुमार (सचिव), दीपक कुमार (मंडी सुपरवाइजर), रविन्द्र कुमार (नीलामी अभिलेखक), दिनेश मार (नीलामी अभिलेखक), अशोक कुमार (डाटा एंट्री ऑपरेटर), सतीश कुमार (मंडी एनालिस्ट), राम कुमार (सेवादार), अनिल कुमार (सेवादार)।


    बैठक के दौरान नवनियुक्त सदस्यों एवं कर्मचारियों का आपसी परिचय कराया गया। इस अवसर पर सचिव अखिलेश कुमार ने मार्किट कमेटी के अंतर्गत आने वाली योजनाओं एवं प्रक्रियाओं की जानकारी दी, ताकि सदस्य इन योजनाओं को क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों तथा आम नागरिकों तक पहुंचा सकें और अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके।


    इस अवसर पर नवनियुक्त चेयरमैन नरेंद्र राणा ने कहा कि मार्किट कमेटी का उद्देश्य किसानों और व्यापारियों को पारदर्शी व्यवस्था, सुविधाजनक वातावरण और बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता है। सभी सदस्यों और अधिकारियों के सहयोग से मंडी व्यवस्था को आधुनिक, पारदर्शी और किसान हितैषी बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। किसानों की समस्याओं का समाधान करना और योजनाओं की जानकारी सही व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। आने वाले समय में मंडी क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

    #ambala #narayangarh #News #meeting #firstmeeting #

  • images.jpeg
    18/11/25 |

    डेटिंग ऐप से संबंध बनाने के बाद पानीपत का युवक HIV संक्रमित, काउंसलर की अपील—'शादी से पहले HIV टेस्ट कराएं'

    जे कुमार, पानीपत 18 नवम्बर - पानीपत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने ऑनलाइन डेटिंग ऐप्स के माध्यम से बन रहे रिश्तों के खतरों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक सम्मानित परिवार के युवक ने खुलासा किया है कि ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिये एक व्यक्ति से संबंध बनाने के बाद वह एचआईवी (HIV) संक्रमित हो गया।

    सरकारी अस्पताल में पुष्टि, हर माह बढ़ रहे मामले :- सरकारी अस्पताल पानीपत के काउंसलर रविंद्र ने बताया कि युवक को बुखार, उल्टी और डायरिया जैसी समस्याएं होने पर निजी और बाद में सरकारी अस्पताल में जांच करवाई गई, जहाँ दोनों बार उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।

    काउंसलर रविंद्र के अनुसार, युवक ने स्वीकार किया कि वह डेटिंग ऐप पर एक ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आया था जो स्वयं एचआईवी संक्रमित था। ऐप पर वह व्यक्ति नकली चेहरा, नाम और फर्जी पहचान के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाता था।

    काउंसलर रविंद्र के मुताबिक, पानीपत के सरकारी अस्पताल में हर महीने 25 से 30 एचआईवी के नए मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले महीने भी एक इसी तरह का मामला आया था, जहाँ डेटिंग ऐप पर बने संबंध की वजह से एक व्यक्ति संक्रमित हुआ था।

    युवाओं के लिए चेतावनी और अपील :- काउंसलर रविंद्र ने युवाओं को चेतावनी दी कि डेटिंग ऐप पर मिलने वाले लोगों पर आंख बंद करके भरोसा न करें, क्योंकि संक्रमित व्यक्ति खुद को सामान्य दिखाकर बीमारी छुपा लेते हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि युवाओं को जोखिम से बचने के लिए साल में एक बार एचआईवी टेस्ट जरूर करवाना चाहिए।

    युवक के निजी जीवन का खुलासा करते हुए उन्होंने कहा कि वह एक अच्छे परिवार से है, शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। काउंसलर रविंद्र ने युवाओं से विशेष अपील की: शादी से पहले भले ही कुंडली न मिलाएं, लेकिन एचआईवी टेस्ट जरूर कराएं। यह आपके और आपके परिवार की सुरक्षा के लिए जरूरी है। यह मामला स्पष्ट संकेत देता है कि बिना पहचान की पुष्टि किए ऑनलाइन बने रिश्ते कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं, जहाँ फर्जी प्रोफाइल और छुपाई गई स्वास्थ्य जानकारी नए संक्रमणों के खतरे को बढ़ा रही है।

    #news #panipat #hiv #hiv-tested-before-marriage #panipat-man #counselor-urge

  • Haryana-Chief-Ministers-flying-squad.jpg
    18/11/25 |

    जगाधरी शिक्षा विभाग में CM फ्लाइंग का छापा: 4 कर्मचारी गैरहाज़िर, 21 संदिग्ध मेडिकल बिल और महीनों से लंबित शिकायतें उजागर

    जे कुमार, यमुनानगर 18 नवम्बर - जगाधरी स्थित जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (DME) कार्यालय में आज मुख्यमंत्री उड़न दस्ता (CM Flying Squad) टीम द्वारा किए गए अचानक निरीक्षण (रेड) में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। टीम के पहुंचते ही कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई, और विभाग में लंबे समय से व्याप्त अनुशासनहीनता की स्थिति उजागर हुई।

    कर्मचारियों की गैर-हाजिरी और नेतृत्व का अभाव : - उड़न दस्ता टीम ने निरीक्षण के दौरान पाया कि चार कर्मचारी गैरहाज़िर थे, जबकि उनके उपस्थिति रजिस्टर में कोई स्पष्ट टिप्पणी दर्ज नहीं थी। टीम ने यह भी नोट किया कि: कार्यालय में कई महत्वपूर्ण शिकायतें और अभ्यर्थन पत्र महीनों से लंबित पड़े हैं, जिन पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए थी। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी का पद लंबे समय से खाली चल रहा है। इस नेतृत्वहीनता के कारण विभागीय कार्यों में स्पष्ट ढिलाई और असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सीएम फ्लाइंग अधिकारी परमिंदर सिंह ने इस लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित कर्मचारियों से जवाब-तलब किया।

    मेडिकल बिलों में बड़ी अनियमितता :- निरीक्षण के दौरान सबसे गंभीर मामला मेडिकल बिलों की जांच में सामने आया। कुल 35 मेडिकल बिलों में से 21 बिल अधूरे पाए गए। कई बिलों में ज़रूरी दस्तावेज़ संलग्न नहीं थे। कुछ बिल ऐसे अस्पतालों के थे जो सरकार के अधिकृत पैनल में शामिल ही नहीं हैं, फिर भी उन्हें पास कराने के लिए प्रस्तुत किया गया था। उड़न दस्ता टीम ने इसे संभावित गड़बड़ी और लापरवाही का संकेत मानते हुए सभी अधूरे और संदिग्ध बिलों की जांच के आदेश दिए हैं। टीम ने स्पष्ट किया कि सरकारी धन का गलत उपयोग किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    जवाबदेही और पारदर्शिता पर जोर :- निरीक्षण के बाद, टीम ने निर्देश दिए कि उपस्थिति प्रणाली को सख्ती से लागू किया जाए, लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए, और सभी बिल केवल नियमों के अनुसार ही पास किए जाएं। इस संबंध में, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम लता ने कहा कि सीएम फ्लाइंग द्वारा निरीक्षण किया गया है और टीम कुछ रिकॉर्ड अपने साथ लेकर गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच में जो भी अनियमितता सामने आएगी, उसको लेकर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

    #yanumanagar #news #cmflying #cm-flying-squad-raids #education-department

  • Screenshot 2025-11-18 101115.png
    18/11/25 |

    पानीपत: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की 13 छात्राएँ अचानक बीमार, फ़ूड पॉइज़निंग का संशय; सभी खतरे से बाहर

    जे कुमार, पानीपत/बापोली, 18 नवम्बर : पानीपत जिले के बापोली स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, जलमाना में अचानक 13 छात्राओं की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। छात्राओं ने चक्कर आने, घबराहट और उलझन जैसी समस्याओं की शिकायत की। सभी छात्राओं को तुरंत पहले बापोली सीएचसी ले जाया गया, जहाँ से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

    सीएमओ की निगरानी में इलाज जारी :- सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने बताया कि सभी 13 छात्राएँ उनकी निगरानी में हैं और अब खतरे से बाहर हैं। उन्होंने पुष्टि की कि दो छात्राओं को थोड़ी ज्यादा दिक्कत थी, जिनका इलाज प्राथमिकता से जारी है। भोजन का विवरण: बच्चों ने सुबह दलिये का सेवन किया था और रात को आलू-गोभी का भोजन किया था। संशय: डॉ. मलिक ने बताया कि बच्चों को रात का खाना खाने के बाद ही लक्षण महसूस हुए, इसलिए फ़ूड पॉइज़निंग की संभावना ज़रूर है, लेकिन अभी इसे आधिकारिक तौर पर कंफर्म नहीं कहा जा सकता। फूड सेफ्टी ऑफिसर द्वारा दलिया और पानी दोनों के सैंपल ले लिए गए हैं। जाँच रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी के वास्तविक कारण की पुष्टि हो पाएगी।

    वार्डन का पक्ष: मामले को ज़्यादा बढ़ाया गया :- विद्यालय की वार्डन ने इस मामले को "साधारण" बताते हुए दावा किया कि "मामले को थोड़ा ज़्यादा इश्यू बना दिया गया है, बच्चे बिल्कुल ठीक हैं।" वार्डन के अनुसार, उन्होंने, उनकी 3 साल की बेटी और स्टाफ ने भी दलिया खाया था, लेकिन किसी को दिक्कत नहीं हुई।

    वार्डन ने अनुमान लगाया कि यह समस्या दलिया से नहीं, बल्कि धूप में खेलने और कम खाने से हुई होगी, या फिर हॉस्टल में रहने वाले बच्चों के भावनात्मक कारणों से भी कभी-कभी ऐसा हो जाता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बीमार बच्चों की संख्या 13 ही है, जबकि 25 बच्चों के बीमार होने की अफवाह गलत है। जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम इस पूरे मामले पर नज़र बनाए हुए है। फिलहाल सभी छात्राएँ अस्पताल में निगरानी में हैं और पहले से ज़्यादा स्थिर हैं।

    #ambala #news #panipat #fall-ill-food-poisoning #panipat-13-students

  • CM-Nayab-Saini-11.jpg
    18/11/25 |

    बिहार के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी

    जे कुमार, चंडीगढ़, 18 नवम्बर : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगामी 20 नवंबर 2025 को बिहार के दौरे पर जाएंगे। वे बिहार के नव-निर्वाचित मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पटना जाएंगे।

    सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नायब सैनी को बिहार में आयोजित होने वाले इस राज्य स्तरीय समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है। उनकी यह यात्रा दोनों राज्यों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    मुख्यमंत्री सैनी चंडीगढ़ से विमान द्वारा पटना के लिए रवाना होंगे और समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। उनकी यात्रा का मुख्य उद्देश्य बिहार के नए नेतृत्व को बधाई देना और हरियाणा सरकार की ओर से शुभकामनाएं व्यक्त करना है। शपथ ग्रहण समारोह के बाद उनके उसी दिन देर शाम तक चंडीगढ़ लौटने की संभावना है।

    #ambala #News #cmharyana #nayabsinghsaini #chandigarh #haryana #bihar-chief-minister

  • P--5.jpg
    18/11/25 |

    🤝 अम्बाला में समाधान शिविर आयोजित: उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने सुनीं जन शिकायतें

    जे कुमार, अम्बाला 18 नवम्बर - उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने सोमवार को जिला स्तर पर आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए यहां पहुंचे लोगो की समस्याओं को सुना और सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायत मार्क करते हुए प्राथमिकता के आधार पर इनका निवारण करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि सभी शिकायतों का समयबद्ध तरीके से समाधान होना चाहिए।


    समाधान शिविर के दौरान उपायुक्त ने सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी कहा कि समाधान शिविर के साथ-साथ आमजन यदि कोई शिकायत या समस्या लेकर उनके कार्यालय में आता है तो वे उन शिकायतों का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें। समाधान शिविर को लगाए जाने का मुख्य उद्ेश्य यही है कि लोग यहां पर सुगमता से अपनी शिकायत या समस्या को रखकर उसका समाधान करवा सकें। समाधान शिविर लगाकर आमजन की समस्याओ को सुनने का काम किया जा रहा है। समाधान शिविर लोगों के लिए बेहद कारगर भी सिद्ध हो रहे हैं।


    समाधान शिविर के दौरान रामपुर सरसेहडी से आए अरविंद कुमार ने परिवार पहचान पत्र में जाति ठीक करवाने बारे, करतार नगर निवासी देवराज ने झगडे से सम्बन्धित शिकायत बारे, विश्वकर्मा रोड निवासी सुरेन्द्र सैनी ने लालडोरा प्रमाण पत्र जारी करवाने बारे, श्यामनगर निवासी रीना ने पीपीआईडी में आय ठीक करवाने बारे, मथुरा नगर निवासी अवतार सिंह ने राशन कार्ड संबधी समस्या रखी। इसके साथ-साथ अन्य लोगो ने भी लिखित प्रार्थना पत्र के माध्यम से अपनी शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखी। इस मौके पर नगराधीश अभिषेक गर्ग, डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार, इंस्पैक्टर राकेश मणी, बिजली निगम के साथ-साथ अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

    #ambala #News #haryana #eputy-commissioner #samadhan-camp #heard-public-grievances

  • nwr.jpg

    रेलवे रनिंग कर्मचारियों का प्रदर्शन: भिवानी स्टेशन पर गरजे NWR एम्प्लॉईज़ यूनियन के सदस्य

    भिवानी/चंडीगढ़, 17 नवंबर - नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज़ यूनियन (NWREU) के बैनर तले आज रनिंग कर्मचारियों ने भिवानी रेलवे स्टेशन सहित देश भर की विभिन्न रनिंग लॉबी पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का यह प्रदर्शन रेलवे बोर्ड द्वारा उनके प्रमुख मुद्दों पर निर्णय न लेने और जोनल प्रशासन की 'मनमर्जी' की कार्रवाइयों के खिलाफ किया गया।

    यूनियन के महामंत्री मुकेश माथुर एवं कृष्ण कौशिक ने बताया कि यह राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन ऑल इंडिया रेलवेमैन्स फेडरेशन (AIRF) की कोलकाता में हुई कार्यकारिणी बैठक में लिए गए निर्णय के तहत किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को शीघ्र नहीं माना गया तो कर्मचारी एक बड़ा और व्यापक प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

    रनिंग कर्मचारियों की मुख्य मांगें और मुद्दे:

    • किलोमीटर भत्ते में वृद्धि: महंगाई भत्ता (DA) 50% हो जाने पर अन्य सभी भत्तों में 25% की दर से वृद्धि की गई है, लेकिन रनिंग कर्मचारियों के किलोमीटर भत्ते (KMA) में अभी तक कोई वृद्धि नहीं की गई है।

    • आयकर से मुक्ति: किलोमीटर भत्ते के 70% भाग को आयकर से मुक्त करने का सरकार का निर्णय अभी तक लागू नहीं किया गया है।

    • मनमर्जी से क्रू वर्किंग में बदलाव: उत्तर पश्चिम रेलवे पर प्रशासन द्वारा मनमर्जी से क्रू वर्किंग के नियमों में बदलाव किया जा रहा है।

    • पदोन्नति में देरी: लोको पायलट (मालगाड़ी) के पदों पर प्रधान कार्यालय के निर्देशों के बावजूद पदोन्नति (प्रमोशन) नहीं की जा रही है।

    • एकतरफा निर्णय: एकतरफा निर्णय लेते हुए नई रनिंग लॉबी खोली जा रही हैं।

    • कैडर रिव्यू जारी नहीं: इस वर्ष का कैडर रिव्यू अभी तक जारी नहीं किया गया है।

    प्रदर्शन में लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर, सीएलआई और अन्य रनिंग कर्मचारियों ने भाग लिया और इन सभी ज्वलंत मुद्दों पर अपना रोष प्रकट किया।

    #रेलवेप्रदर्शन #नॉर्थवेस्टर्नरेलवे #NWREU #भिवानीरेलवेस्टेशन #रनिंगकर्मचारी #किलोमीटरभत्ता #AIRF #रेलवेबोर्ड #प्रदर्शन #Haryana #danikkhabar #News

  • photo-collage.png (8).jpg

    सिरसा के किसानों ने मिसाल कायम की: रिकॉर्ड 85% धान कटाई, जागरूकता अभियान सफल

    सिरसा/चंडीगढ़, 17 नवंबर - हरियाणा के सिरसा जिले के किसानों ने इस बार पराली (धान के अवशेष) न जलाने का संकल्प लेकर एक बड़ी मिसाल कायम की है। सरकार की योजनाओं और कृषि विभाग के अथक प्रयासों से जिले में धान की कटाई के बाद आगजनी की घटनाओं में ऐतिहासिक कमी दर्ज की गई है।

    जिले में कुल 3,91,000 हेक्टेयर में धान की बिजाई की गई थी, जिसमें से लगभग 85% कटाई पूरी हो चुकी है, और सबसे बड़ी सफलता यह है कि इस बड़े क्षेत्र में किसानों ने जागरूकता दिखाते हुए अवशेषों में आग नहीं लगाई है। यह किसानों की बढ़ती जागरूकता और कृषि विभाग के सफल जागरूकता अभियानों का सीधा परिणाम है।

    इस सफलता पर बात करते हुए उप कृषि निदेशक डॉ. सुखदेव कंबोज ने बताया कि विभाग के गाँव-गाँव जागरूकता अभियानों का गहरा असर हुआ है। उन्होंने पुष्टि की कि आगजनी की घटनाओं में भारी कमी आई है, हालांकि कुछ लापरवाही के मामले सामने आए हैं:

    • 15 किसानों पर कार्रवाई: अब तक केवल 15 मामले आगजनी के सामने आए, जिन पर तुरंत जुर्माना लगाया गया, एफआईआर दर्ज हुई और उन्हें 2 साल के लिए सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित (रेड एंट्री) किया गया।

    • लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई: दो अधिकारियों की ड्यूटी में लापरवाही सामने आने पर उन्हें तुरंत सस्पेंड किया गया।

    डॉ. कंबोज ने बताया कि पराली प्रबंधन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए थे और बेलर (पराली गठान बनाने वाली मशीन) भी उपलब्ध करवाए गए थे, ताकि किसानों को कोई परेशानी न हो।

    डॉ. कंबोज ने किसानों से भी अपील की है कि वे पराली न जलाकर वातावरण को स्वच्छ रखने में सहयोग करें और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

    #सिरसा #परालीनहींजलेगी #सकारात्मकबदलाव #जागरूकताअभियान #परालीप्रबंधन #हरियाणाकृषि #स्वच्छवातावरण #Kisan #Haryana #DanikKhabar #News

  • download.jpeg
  • images.jpeg

    उपायुक्त सतपाल शर्मा ने समाधान शिविर में शिकायतें सुन जिला के अधिकारियों को निर्देश दिए

    आरएस अनेजा, 17 नवम्बर पंचकूला - उपायुक्त सतपाल शर्मा ने समाधान शिविर में गांव खटौली के गुरपाल के खेतों में लटकती बिजली की तारों पर संज्ञान लेते हुए बिजली विभाग के संबंधित अधिकारी को मौके का मुआयना कर तारों को ठीक करने के निर्देश दिए।

    उपायुक्त ने ब्लाक मोरनी के गांव बेहला, भोज धारटी के गजे सिंह की डंगा लगवाने की मांग पर संज्ञान लेते हुए डीडीपीओ को मौके का मुआयना कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

    उपायुक्त सतपाल शर्मा ने समाधान शिविर में जिला के अधिकारियों को निर्देश दिए। समाधान शिविर में आई जिलावासियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर व तय समय सीमा में समाधान करें।

    उपायुक्त लघु सचिवालय के सभागार में आज सरकार द्वारा निर्देशित समाधान शिविर में जिलावासियों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होने समाधान शिविर में 10 लोगों की समस्याएं सुनी व संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याआंे के समाधान के निर्देश दिए।

    उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है । जिले में सोमवार व वीरवार को कार्यदिवस के दिन प्रातः 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन लगातार किया जा रहा है। उन्होने बताया कि समाधान शिविर में लोगों की समस्याओं की मुख्यमंत्री स्वयं मानिटरिंग करते हैं और समाधान शिविर से जुडते भी हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को गंभीरता से लोगों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।

    इस अवसर पर नगराधीश जागृति, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल पराशर, तहसीलदार सुरेश कुमार, जिला वन अधिकारी, जिला बागवानी अधिकारी अशोक कौशिक, गैर सरकारी सदस्य सत्यवान भारद्वाज, जसमेर सिंह बंजारा, स्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी बी एंड आर, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, सिंचाई, नगर निगम, नगर परिषद, पुलिस तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

  • WhatsApp Image 2025-11-17 at 13.39.11-2.jpeg
    17/11/25 |

    डॉ. रोहित दत्त के नेतृत्व में ‘साहित्य, संस्कृति और समाज’ विषयक संगोष्ठी

    जे कुमार, अम्बाला 17 नवम्बर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला छावनी के हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत एवं पंजाबी विभागों ने पी.जी. गवर्नमेंट कॉलेज, सेक्टर–11, चंडीगढ़ के तत्वावधान में 17 नवम्बर 2025 को “साहित्य, संस्कृति और समाज” विषय पर ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का सफल आयोजन किया। संगोष्ठी का उद्देश्य साहित्य और संस्कृति के पारस्परिक संबंधों को समझना, प्रवासी साहित्य के वैश्विक स्वरूप पर चर्चा को प्रोत्साहित करना, विद्यार्थियों में सामाजिक–सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देना तथा उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत साहित्यकारों से सीखने का अवसर प्रदान करना था।

    इस अवसर पर नीदरलैंड से सुप्रसिद्ध प्रवासी साहित्यकार अश्विनी केगांवकर और सिंगापुर से प्रतिष्ठित साहित्यकार आराधना झा श्रीवास्तव ने मुख्य वक्ताओं के रूप में विचार प्रस्तुत किए और साहित्य में सांस्कृतिक आदान–प्रदान, प्रवासी अनुभव तथा आधुनिक समाज में भाषा की भूमिका पर प्रभावी प्रकाश डाला, जिससे प्रतिभागियों को व्यापक दृष्टिकोण प्राप्त हुआ।



    कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने संगोष्ठी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शैक्षणिक आयोजन विद्यार्थियों को वैश्विक साहित्यिक प्रवृत्तियों से जोड़ते हैं और उनकी बौद्धिक क्षमताओं को सशक्त बनाते हैं। शिक्षकों ने भी इस पहल को सराहा और माना कि इस प्रकार की संगोष्ठियाँ छात्रों में समालोचनात्मक सोच तथा शोध की रुचि को बढ़ाती हैं। संगोष्ठी की आयोजन टीम— संयोजक डॉ. रितु गुप्ता, सहसंयोजक डॉ. कमलेश, कोऑर्डिनेटर डॉ. अनीश कुमार, सह समन्वयक डॉ. पूनम एवं डॉ. नीतू बंसल, ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री डॉ. राजिंदर देसवाल जॉइंट सेक्रेटरी डॉ. प्रबलीन कौर तथा आयोजन समिति के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम के संचालन में प्रभावी भूमिका निभाई और पूरे आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न किया।



    संगोष्ठी का परिणाम अत्यंत सकारात्मक रहा, जिसमें विद्यार्थियों और शोधार्थियों ने साहित्य, संस्कृति और प्रवासी अनुभवों के वैश्विक आयामों को गहराई से समझा। प्रश्नोत्तरी सत्र में सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को और अधिक सार्थक एवं संवादपूर्ण बनाया। देश-विदेश से 126     प्रतिभागियों की उपस्थिति ने इस आयोजन को सफल और प्रभावी बनाया, और अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए संगोष्ठी सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

    #ambala #News #gmncollege #

  • Photo--4.JPG
    17/11/25 |

    अवैध कॉलोनी पर जिला नगर योजनाकार विभाग की बड़ी कार्रवाई, कच्ची सड़कों का जाल ध्वस्त

    जे कुमार, अम्बाला 17 नवम्बर - जिला नगर योजनाकार अम्बाला के प्रवर्तन दस्ते ने अर्बन एरिया बराड़ा के अंतर्गत गांव मुलाना, सब-तहसील मुलाना और जिला अम्बाला में अवैध कॉलोनी विकसित किए जाने की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 2 एकड़ भूमि (खसरा नंबर 84//15, 85//11) में बनाए गए अवैध ढांचे को ध्वस्त कर दिया। अवैध कॉलोनी में तैयार की गई कच्ची सड़कों के पूरे जाल को मशीनों की सहायता से पूरी तरह तोड़ दिया गया।

    कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान, पटवारी नेत्रपाल शर्मा, कनिष्ठ अभियंता अभिषेक और इनफोर्समेंट ब्यूरो पुलिस विभाग के एसएचओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। टीम ने बिना अनुमोदन विकसित की जा रही इस कॉलोनी को नियमों के अनुरूप अवैध करार देते हुए तत्काल प्रभाव से तोड़फोड़ कार्रवाई को अंजाम दिया।

    इस अवसर पर जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि भूमि मालिक और कुछ प्रॉपर्टी डीलर कॉलोनी के नियमित (रेगुलर) होने का भ्रम फैलाकर लोगों को प्लॉट खरीदने के लिए गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि ऐसी अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदना न सिर्फ आर्थिक जोखिम है बल्कि भविष्य में विभागीय कार्रवाई की वजह से खरीदार को भारी नुकसान भी झेलना पड़ सकता है।

    उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार के झांसे में न आएँ, अवैध कॉलोनियों में न प्लॉट खरीदें और न ही किसी तरह का निर्माण कार्य शुरू करें। साथ ही उन्होंने बताया कि जिला नगर योजनाकार विभाग भविष्य में भी अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माणों के खिलाफ अपनी कार्रवाई लगातार जारी रखेगा।

    #ambala #News #barara #district-town-planner #major-action-against-illegal-colonies

  • WhatsApp Image 2025-11-17 at 3.11.43 PM.jpeg
    17/11/25 |

    भारतीय मजदूर संघ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, गृह संपर्क अभियान 30 नवंबर से 15 दिसंबर तक

    जे कुमार, अम्बाला 17 नवम्बर - भारतीय मजदूर संघ (BMS) की एक अति महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष अरुण जोशी की अध्यक्षता में भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में भारतीय मजदूर संघ के उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री पवन कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत जिला मंत्री कंवरपाल द्वारा गीत प्रस्तुति से हुई, जिसके बाद बैठक का एजेंडा औपचारिक रूप से प्रारंभ हुआ।

    बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अरुण जोशी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे भारत में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला के अंतर्गत जिला अंबाला में भी 30 नवंबर से 15 दिसंबर तक गृह संपर्क अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान में भारतीय मजदूर संघ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगी और संगठन के सभी कर्मचारियों व सदस्यों को सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।

    जोशी ने आगे बताया कि गृह संपर्क अभियान के तहत हर घर जाकर एक पत्रक, एक पुस्तक और एक स्टीकर प्रदान किया जाएगा, ताकि संगठन की विचारधारा और गतिविधियों की जानकारी समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच सके। गृह संपर्क अभियान के बाद मंडल स्तर पर हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिनमें व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

    जिला मंत्री कंवरपाल ने बताया कि जिला अंबाला में भारतीय मजदूर संघ से जुड़े विभिन्न विभागों के कर्मचारी कार्यरत हैं और संगठन उनका प्रतिनिधित्व निरंतर कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग से जुड़ी समस्या या मांग को प्राथमिकता से उठाया जाएगा और उसका समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि हरियाणा सरकार द्वारा सेवा सुरक्षा कानून अधिनियम 2024 के तहत HRMS 2.0 शिखर पोर्टल जारी किया जाएगा, जिससे कर्मचारियों की सेवाओं से संबंधित प्रक्रियाएँ सरल होंगी।

    उन्होंने उपस्थित सदस्यों से आह्वान किया कि गृह संपर्क अभियान में सभी कर्मचारी टोली बनाकर हर घर जाएँ और संगठन का संदेश पहुंचाएं। अभियान को सफल बनाना प्रत्येक सदस्य की सामूहिक जिम्मेदारी है।

    बैठक में विभिन्न विभागों के 10 से अधिक कर्मचारी मौजूद रहे। इनमें जिला कोषाध्यक्ष संदीप कुमार, जिला उपाध्यक्ष मंजू सैनी, BMS महिला प्रमुख सुरेंद्र कौर, आंगनवाड़ी प्रतिनिधि, नरेंद्र सिंह भाटी (MES), रविंद्र सिंह, तजेंद्र राणा (रोडवेज), भूपेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार (शिक्षा विभाग), सुमित, बलराम धीमान, अभिषेक, CPLO प्रतिनिधि, दौलत राम (NHM), गुरदीप सिंह, संजीव (नहर विभाग), संदीप, रोहित, नरेश (बिजली विभाग) तथा नगर परिषद से प्रधान जयपाल जगमाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    #ambala #News #haryana #bharatiya-mazdoor-sangh #important-meeting #door-to-door-campaign

  • Samadhan Sivir (2).jpeg
    17/11/25 |

    पलवल उपायुक्त ने गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनी नागरिकों की शिकायतें

    जे कुमार, पलवल 17 नवम्बर - उपायुक्त डा. हरीश कुमार विशिष्ट की अध्यक्षता में सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में समाधान शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें आमजन की शिकायतों और समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया गया। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ आम नागरिकों की शिकायतें सुनी और उनका मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया।

    शिकायतों का मौके पर समाधान होने पर नागरिक प्रसन्न नजर आए और उन्होंने सरकार द्वारा शुरू की गई इस पहल की सराहना की। समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र में आय कम करवाने, पेंशन बनवाने, बिजली बिल पर जुर्माना, फर्जी लोन, अवैध पाइप लाइन, प्रॉपर्टी आईडी, बिजली और पुलिस संबंधित शिकायतें आई, जिनका संबंधित विभाग के अधिकारी को समाधान करवाकर समाधान प्रकोष्ठ पोर्टल पर रिपोर्ट अपलोड करने के निर्देश दिए गए।



    उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा सरकार के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों में लोग अपनी शिकायतों के निवारण के लिए अवश्य पहुंचे और शिकायतों का निवारण करवाएं।



    कार्यालयों में भ्रष्टाचार नहीं किया जाएगा बर्दाश्त : उपायुक्त
    उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त तंत्र ही सुशासन की पहली सीढ़ी है। सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रति जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। जिला प्रशासन सरकारी विभागों और कार्यालयों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यालयों में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को बिना किसी बाधा, सिफारिश और अवैध लेनदेन के सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना उनका प्रमुख उद्देश्य है। इस अवसर पर एडीसी जयदीप कुमार, सीटीएम अप्रतिम सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

    #palwal #News #jantakisamsya #deputy-commissioner #citizenscomplaints

  • 2.jpeg

    श्री गुरू तेग बहादुर जी के शहीदी पर्व को समर्पित नगर कीर्तन यात्रा का मंगलवार (18 नवम्बर) अम्बाला छावनी में किया जाएगा स्वागत : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    अम्बाला/चंडीगढ़, 17 नवंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि नौवीं पातशाही हिंद की चादर श्री गुरू तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व को समर्पित नगर कीर्तन यात्रा का अम्बाला छावनी में मंगलवार, 18 नवम्बर को श्रद्धापूर्वक स्वागत किया जाएगा।

    आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि नगर कीर्तन यात्रा के लिए पूरी तैयारियां की जा रही है। यात्रा के स्वागत हेतु वह स्वयं तैयारियों के लिए जितनी भी बैठक हुई वह उनमें शामिल रहे हैं। मंत्री अनिल विज ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि वह पूरी यात्रा में शामिल हो और गुरू जी का आर्शीवाद प्राप्त करें।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि हरियाणा में गुरू तेग बहादुर जी का 350वां गुरूपर्व श्रद्धापूर्वक एवं उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उनके अतुलनीय बलिदान से समाज को प्रेरित करने के लिए नगर कीर्तन यात्रा 11 नवंबर को पिंजौर से प्रारंभ हुई थी जोकि 18 नवंबर को प्रात: 9 बजे गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब से प्रारंभ होगी। उन्होंने बताया कि नगर कीर्तन यात्रा पंजोखरा साहिब से तोपखाना बाजार, डिफेंस कालोनी गुरुद्वारा साहिब, कलरहेड़ी, बोह, बब्याल, चंदपुरा, रामपुर-सरसेहड़ी, जगाधरी रोड, महेशनगर, एसडी कालेज, सुभाष पार्क, गुरुद्वारा सिंह सभा हरगोलाल रोड, चौड़ा बाजार, बजाजा बाजार, कसेरा बाजार, गुरुनानक रोड, कबाड़ी बाजार, मच्छी मोहल्ला, गुरुद्वारा कक्षत्री टांक, पंजाबी गुरुद्वारा साहिब, विजय रतन चौक, राय मार्केट, गोल चक्कर, तोपखाना बाजार होते हुए गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में वापस संपन्न होगी।

    मंत्री अनिल विज ने बताया कि यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी धार्मिक, राजनैतिक, शैक्षणिक, व्यवसायिक व अन्य संस्थानों तथा संगठनों को यात्रा में शामिल होकर गुरू जी का आर्शीवाद लेने का आह्वान भी किया गया है।

    #anilvij #gurutegbhaduryatra #haryanagoverment #ambala #panjokhrasahib

  • अमृतसर पुलिस ने पाकिस्तान-प्रायोजित हथियार व नशा तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, पाँच आरोपी गिरफ्तार — भारी मात्रा में हथियार और हेरोइन बरामद

    जे कुमार, अमृतसर 17 नवम्बर :- कमिश्नरेट पुलिस ने खुफिया इनपुट के आधार पर की गई विशेष कार्रवाई में पाकिस्तान-प्रायोजित हथियार और नारकोटिक्स सप्लाई नेटवर्क का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस ऑपरेशन के दौरान पाँच आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से छह अत्याधुनिक पिस्तौल और 1 किलो 10 ग्राम हेरोइन बरामद की है। यह कार्रवाई अमृतसर पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, क्योंकि यह नेटवर्क लंबे समय से पंजाब के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय था और सीमा पार से नशा व हथियार पहुंचाने का काम कर रहा था।

    अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से पाँच .30 बोर की पिस्तौल और एक ग्लॉक 9 एमएम की पिस्तौल मिली है, जो कि बेहद खतरनाक और आधुनिक हथियारों की श्रेणी में आते हैं। इसके अलावा, बरामद की गई 1 किलो 10 ग्राम हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये बताई जा रही है।

    प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि यह आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ड्रोन तकनीक के माध्यम से पाकिस्तान स्थित अपने हैंडलरों के साथ संपर्क में थे। ड्रोन के जरिए हथियार और नशा पंजाब के बॉर्डर क्षेत्रों में गिराया जाता था, जिसे स्थानीय नेटवर्क के सदस्य आगे सप्लाई करने का काम संभालते थे। आरोपी पंजाब में नशीले पदार्थों की डिलीवरी चेन, हथियारों की आवाजाही, और उनके सुरक्षित वितरण का समन्वय कर रहे थे।

    पुलिस ने इस संबंध में थाना चेहरटा और थाना कैंटोनमेंट में हथियार अधिनियम और एनडीपीएस अधिनियम के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह नेटवर्क कई महीनों से सक्रिय था और इसके कई स्लीपर सदस्य भी अलग-अलग जिलों में काम कर रहे थे। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करके उन पाकिस्तानी हैंडलरों की पहचान करने में जुटी है, जो इस पूरी तस्करी रैकेट को संचालित कर रहे थे।

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस नेटवर्क के तार अंतरराष्ट्रीय ड्रग सप्लाई चैन से जुड़े होने की भी संभावना है। कई डिजिटल साक्ष्य, मोबाइल डेटा और सोशल मीडिया चैट्स की जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि आने वाले दिनों में इस रैकेट से जुड़े और भी लोगों की गिरफ्तारी संभव है।

    #amritsar #police #pakistan #sponsoredarms #busts #drugsmuggling #network #arrests-five-accused

  • WhatsApp Image 2025-11-17 at 10.35.19-2.jpeg
    17/11/25 |

    गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला छावनी ने केवी नंबर 1 में क्षमता-विकास आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया

    जे कुमार, अम्बाला 17 नवम्बर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला छावनी ने केंद्रीय विद्यालय नंबर 1, अंबाला छावनी में एक क्षमता-विकास आउटरीच कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया। इस पहल का उद्देश्य छात्रों की शैक्षणिक क्षमताओं, संचार कौशल और आत्मविश्वास को सुव्यवस्थित तथा इंटरैक्टिव सत्रों के माध्यम से मजबूत करना था।



    कार्यक्रम में कॉलेज की प्रतिष्ठित फैकल्टी — डॉ. गीता कौशिक, प्रोफेसर योगिता वर्मा, प्रोफेसर कमलप्रीत कौर, डॉ. दिशा अरोड़ा और प्रोफेसर शिवानी सोनी — द्वारा समृद्ध एवं ज्ञानवर्धक सत्र प्रस्तुत किए गए। उनकी विशेषज्ञता और छात्र-केंद्रित दृष्टिकोण ने कार्यक्रम को अत्यंत प्रभावशाली और सहभागितापूर्ण बना दिया। छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और व्यावहारिक जानकारियों, प्रेरणादायक मार्गदर्शन तथा गतिविधि-आधारित शिक्षण से विशेष लाभ महसूस किया। विद्यालय प्रशासन ने भी गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज के इस सार्थक शैक्षणिक सहयोग की सराहना की।



    इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने कहा कि कॉलेज भविष्य में भी ऐसे सामुदायिक उन्मुख कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा, जिससे समग्र शिक्षा को बढ़ावा मिले और सामाजिक तथा शैक्षणिक विकास के प्रति कॉलेज की प्रतिबद्धता मजबूत हो। गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज शैक्षणिक उत्कृष्टता और सामुदायिक जुड़ाव को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे आउटरीच कार्यक्रमों के माध्यम से निरंतर प्रयासरत है।

    #ambala #news #gmncollege #kvno1

  • WhatsApp Image 2025-11-17 at 2.44.40 PM.jpeg

    रॉबर्ट वाड्रा बिहार की जनता व प्रजातांत्रिक व्यवस्था का अपमान कर रहे हैं : अनिल विज

    अम्बाला/चंडीगढ़, 17 नवंबर- प्रियंका गांधी के पति व कांग्रेस नेता रॉबर्ट वाड्रा के बयान कि बिहार चुनाव ढंग का नहीं था, चुनाव दोबारा होना चाहिए पर प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा बिहार की जनता का अपमान कर रहे हैं, वो प्रजातांत्रिक व्यवस्था का अपमान कर रहे हैं। प्रजातंत्र में जनता का जो फैसला होता है उसे मनाना पड़ता है।

    बिहार चुनाव में उनकी (कांग्रेस) बुरी हालत हुई है। कांग्रेस व लालू प्रसाद की पार्टी को जो धूल चटाई है, वह इन्हें हजम नहीं हो रही, इसलिए यह लोग इस प्रकार के बयान दे रहे हैं।

    #अनिलविज #रॉबर्टवाड्रा #बिहारचुनाव #बिहारकीजनता #प्रजातंत्र #कांग्रेस #लालूप्रसादयादव #Haryana #Bihar #Bharat #DanikKhabar

  • 582679711_25209715178690184_8239877575684760824_n.jpg
    16/11/25 |

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने पोप मंदिर धर्मशाला का किया उद्घाटन व स्वैच्छिक कोष से दिए ₹25 लाख प्रदान किए

    अंबाला, 16 नवम्बर: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने रविवार को अंबाला सदर बाजार, डी.सी. रोड पर स्थित पोप मंदिर धर्मशाला का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने इस अवसर पर पूजा-अर्चना की और हवन में भाग लेकर सुख-शांति की कामना की।

    मंत्री अनिल विज ने धर्मशाला में आगे प्रथम तल पर निर्माण कार्य के लिए अपने ऐच्छिक कोष से 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने धर्मशाला के उद्घाटन पर खुशी जाहिर की। यह धर्मशाला स्थानीय समुदाय के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगी।

    #AnilVij #AmbalaCantt #DharamshalaInauguration #SocialWork #BJP #HaryanaDevelopment

  • Kartikeyasharma1-2-1280x720.jpg

    चौथी नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2025 के विजेताओं को सांसद कार्तिकेय शर्मा ने ट्रॉफी और मेडल से किया सम्मानित

    पंचकूला नवंबर 16: पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में चौथी नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किया गया। आयोजन में क्लोजिंग सेरेमनी में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद कार्तिकेय शर्मा पहुंचे। यह कार्यक्रम हरियाणा टेबल टेनिस एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया था। इस दौरान सांसद कार्तिकेय शर्मा ने महिला और पुरुष वर्ग के फाइनल मैच देखे और विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और कैश प्राइज से भी सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने भी टेबल टेनिस पर अपने हाथ आज़माए और खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया।

    सांसद कार्तिकेय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि चौथी नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप के इस भव्य आयोजन में उपस्थित होना मेरे लिए अत्यंत गर्व और आनंद का विषय है और यह गर्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि यह प्रतियोगिता हरियाणा की खेल-धरा, पंचकूला में आयोजित हो रही है। उन्होंने हरियाणा टेबल टेनिस एसोसिएशन तथा टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया को इस उत्तम और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए हार्दिक बधाई दी।

    सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा की 2018 में मनिका बत्रा ने कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला सिंगल्स में स्वर्ण जीत कर भारतीय इतिहास में स्वर्णिम अध्याय जोड़ा।

    भारत के टेबल टेनिस के स्तंभ-अचूक धैर्य और दृढ़ता के प्रतीक-शरत कमल का योगदान अविस्मरणीय है। यही जज़्बा आज यहां मौजूद हर खिलाड़ी अपने भीतर लेकर आया है। जीत भले आज न मिले पर अनुभव अवश्य मिलेगा। साथ ही, उन मौन सहयोगियों- माता-पिता, प्रशिक्षकों और अधिकारियों का भी विशेष आभार, जिनकी मेहनत खिलाड़ियों के प्रदर्शन में झलकती है।

  • WhatsApp Image 2025-11-16 at 18.30.49.jpeg

    चंडीगढ़ प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार नलिन आचार्य का निधन

    चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रेस क्लब (सीपीसी) के नियमित सदस्य और पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार नलिन आचार्य का निधन बीती रात चंडीगढ़ में हो गया है। उनका अंतिम संस्कार (रविवार), 16 नवंबर को दोपहर बाद सेक्टर 25 स्थित शमशान घाट में किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार, चंडीगढ़ प्रेस क्लब के सदस्य पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

    #chandigarhpressclub

  • Pic 1.jpeg

    मैनें हमेशा विकास की राजनीति की है, नवनियुक्त पदाधिकारी व सदस्य भी अपने क्षेत्रों में विकास का ध्येय बनाए, हमारा दायित्व बहुत बड़ा : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    अम्बाला/चंडीगढ़, 16 नवंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि मैंने हमेशा विकास की राजनीति की है, जब-जब चुनाव लड़ा, तब मैने धर्म, जाति, क्षेत्रवाद का कभी प्रयोग नहीं किया। उन्होंने अम्बाला छावनी मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन चेयरमैन, उप चेयरमैन, नामित सदस्यों व नगर परिषद पार्षदों से कहा कि आप भी यही ध्येय बनाएं कि अपने-अपने क्षेत्र में हमने काम करना है। जो दायित्व मिला है वह बहुत बड़ा दायित्व है। किसानों की जो समस्याएं होगी या आएंगी, उनका आपने समाधान करना है।

    मंत्री विज आज अम्बाला छावनी मार्किट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन बलविन्द्र सिंह शाहपुर व वाइस चेयरमैन सुरेंद्र बिन्द्रा डब्बू के पदग्रहण समारोह के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने दोनों को कुर्सी पर बिठाकर पदभार ग्रहण करवाते हुए उन्हें दोनों बधाई दी। इससे पहले कैबिनेट मंत्री का यहां पहुंचने पर मार्किट कमेटी सचिव नीरज भारद्वाज व भाजपा के अन्य पदाधिकारी गणों ने पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। गौरतलब है कि सरदार बलविंदर सिंह दूसरी बार मार्किट कमेटी के चेयरमैन नियुक्त हुए हैं।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि सब्जी मंडी से संबंधित जो समस्या है उस बारे आढ़तियों व अन्य के साथ बातचीत की जाएगी और सबकुछ ठीक रहा तो इसी माह इस समस्या का हल भी करवा दिया जाएगा।  

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने मार्केट कमेटी के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्यों की नियुक्ति पर मुख्यमंत्री नायब सैनी का धन्यवाद किया

    मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर भाजपा सरकार व मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का तहे दिल से आभार व्यक्त किया कि उन्होंने मार्किट कमेटी चेयरमैन, उप चेयरमैन के साथ-साथ 18 सदस्यों को नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि चेयरमैन व वाइस चेयरमैन अनुभवी हैं तथा वह किसानों की समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने कहा कि दोनों मिलकर किसानों से संबंधित जो भी समस्या होगी उसका हल करेंगे और यदि किसी समस्या का हल करने में कोई दिक्कत या अन्य कारण है वह उनके संज्ञान में लाएंगे ताकि उस समस्या का भी समाधान करवाया जा सके।

    अनाज मंडी निर्माण के पूर्व मुख्यमंत्रियों ने केवल पत्थर लगवाए, हमने नई अनाज मंडी बनाकर दी : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि अनाज मंडी के लिए कई पूर्व मुख्यमंत्रियों ने पत्थर तो लगाए लेकिन वह पत्थर ही लगे रह गए। धरातल पर कोई कार्य नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आपने जो ताकत मुझे दी है उस ताकत के बलबूते पर मैंने सबसे पहला प्रोजेक्ट अनाज मंडी को शहर से बाहर स्थापित करवाने का काम किया, जहां पर आज सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। अम्बाला छावनी अनाज मंडी यह ऐसी मंडी है जो जीटी रोड हाईवे पर स्थित है और सभी सुविधाओं से सम्पन्न है। यहां पर किसानों के लिए रैस्ट हाउस के साथ-साथ कैंटीन की भी व्यवस्था है। चेयरमैन व वाइस चेयरमैन का जो कार्यालय है वह भी काफी बढिया है।

    पुरानी अनाज मंडी में थी कई समस्याएं : अनिल विज

    उन्होने बताया कि अम्बाला छावनी स्थित बाजार में पहले जो पुरानी मंडी थी, उसमें न तो अनाज डालने की व्यवस्था थी बल्कि जो अनाज वहां डाला जाता था वह नगर परिषद के कार्यालय के बाहर तक आ जाता था, खराब भी हो जाता था तथा जानवर भी उसे खराब कर देते थे। किसानों को अपने अनाज की रखवाली रात को जागकर करनी पड़ती थी। इतना ही नहीं पुरानी अनाज मंडी के नजदीक रहने वाले दुकानदारों के साथ-साथ अन्य को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। गेहूं व धान के सीजन में अनाज आने पर बाजार तक बंद हो जाते थे।

    इस मौके पर एसडीएम विनेश कुमार, मार्किट कमेटी सचिव नीरज भारद्वाज, नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, भाजपा पदाधिकारी विकास बहगल, रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिन्द्रा, प्रवेश शर्मा, जसबीर जस्सी, सुदर्शन सिंह सहगल, आढती एसोसिएशन के प्रधान अजय गर्ग, संजीव सोनी, आशीष अग्रवाल, रवि सहगल, मदन लाल शर्मा, नरेन्द्र राणा, राजीव डिम्पल, बिजेन्द्र चौहान, किरण पाल चौहान, बलित नागपाल, बलकेश वत्स, एसआर कलसी, एडवोकेट एके सहगल, दीपक भसीन, पुनीत सरपाल, बीएस बिन्द्रा, मोहित कौशिक के साथ-साथ आढतीगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    -------------------------------------

  • CM-4-16-11-25.jpg
    16/11/25 |

    अहीरवाल का इलाका सदैव से ही वीरों की भूमि रहा है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    चंडीगढ़, 16 नवम्बर (अभी) - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अहीरवाल का इलाका सदैव से ही वीरों की भूमि रहा है, इस धरती ने अनेकों वीरों को जन्म दिया है जिन्होंने देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने का काम किया है। ऐसी तपस्वी भूमि पर आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। आज यहां महाराजा शूरसैनी जी की जयंती कार्यक्रम के आयोजन से यह धरा और भी पावन हो गयी है। महाराजा शूरसैनी बहुत ही प्रतापी, वेदों के ज्ञाता, न्यायप्रिय, धर्मात्मा एवं प्रजापालक राजा थे। उनके राज्य में पूर्ण समाजवाद था।

    मुख्यमंत्री आज नारनौल में राज्यस्तरीय महाराजा शूरसैनी जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इससे पूर्व , 84 करोड़ रुपये की लागत की 19 परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास भी किये।

     उन्होंने नारनौल विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री ओमप्रकाश यादव द्वारा उनके समक्ष रखी गई अधिकतर मांगों को पूरा करने का आश्वासन देते हुए कहा कि इस क्षेत्र में विकास का पहिया तेजी से धूमता रहेगा। 

    हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने इस दौरान घोषणा की है कि महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज कोरियावास में बनने वाले सामान्य अस्पताल का नाम " शहीद राव तुलाराम" के नाम पर किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नारनौल के विकास में कोई कमीं नहीं छोड़ी जाएगी। यहां की अनअप्रूवड कॉलोनियों को भी नियमानुसार अप्रूवड किया जाएगा। 

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने उपस्थित लोगों को महाराजा शूरसैनी जी की जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सैनी समाज का इतिहास प्राचीन और गौरवशाली है। सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फूले व भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले सैनी समाज के रत्न हैं। उन्होंने समाज में विशेषकर, महिला शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य किए। इसी प्रकार कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए उन्होंने अपना जीवन लगा दिया। 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन में सैनी समाज का अहम योगदान रहा है। आजाद हिन्द फौज के सेनानी सरदार महंगा सिंह सैनी व अजीत सिंह सैनी तथा हरि सिंह सैनी जैसे स्वतंत्रता सेनानी भी इसी समाज ने दिये हैं।

     इसी समाज ने संत श्री लिखमीदास, बल्लभगढ़ रियासत के सेनापति गुलाब चंद सैनी, बिहार में सामाजिक क्रांति के सूत्रधार बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा जैसे समाज सेवक, हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद कुशवाहा जैसे खिलाडी तथा चंडीगढ़ स्थित रॉक गार्डन के निर्माता पद्मश्री नेकचन्द सैनी जैसे कलाकार भी इसी समाज की देन हैं। 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार 'संत-महापुरुष विचार सम्मान एवं प्रसार योजना' के तहत संतों व महापुरुषों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। महाराजा शूरसैनी जयंती समारोह का आयोजन भी इसी योजना की एक कड़ी है। महापुरुषों द्वारा दिखाये गये मार्ग पर चलते हुए हम हरियाणा एक-हरियाणवी एक की भावना से सभी वर्गों के कल्याण एवं उत्थान के लिए निरंतर कदम उठा रहे हैं। 

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार  'सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास' की नीति पर आगे बढ़ रही है। गरीबों का कल्याण-उत्थान हमारा संकल्प था, संकल्प है, संकल्प रहेगा। इसलिए विकास का हमारा आधार गरीब का सशक्तिकरण है। लास्ट माइल डिलीवरी पर फोकस ने इन वर्गों का जीवन बदल दिया है। 

    श्री नायब सिंह सैनी ने पिछडे वर्गों के उत्थान व कल्याण के लिए चलाई गई योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार की नीतियां किसी एक वर्ग या एक जाति के लिए नहीं, बल्कि हरियाणा के समस्त समाज के लिए है। 

    केंद्र एवं प्रदेश सरकार हर वर्ग की हितेषी है : उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य

    उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार हर वर्ग की हितेषी है। वर्ष 2014 में जो विजय - यात्रा शरू हुई थी , वह आज भी जारी है। उन्होंने  कहा कि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सभी वर्गों का विकास कर रहे हैं , उससे साफ़ तौर पर लग रहा है कि वर्ष 2029 में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस-मुक्त  हो जाएगा।  उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा किया जा रहा विकास विरोधियों को हजम नहीं हो रहा है, लेकिन जनता का आशीर्वाद सरकार पर है। 

    महाराजा शूर सैनी की विरासत को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में आगे बढ़ाया जा रहा है: महिपाल ढांडा

    हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा ने कहा कि महाराजा शूर सैनी अपने न्यायपूर्ण, जन-केंद्रित और प्रगतिशील शासन के लिए जाने जाते थे और पारदर्शी एवं कल्याणकारी प्रशासन की यही भावना आज मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि श्री नायब सिंह सैनी जहाँ भी जनसभा या रैलियाँ करते हैं, भारतीय जनता पार्टी को लगातार मज़बूत समर्थन मिलता है, चाहे वह हरियाणा हो, महाराष्ट्र हो, दिल्ली हो या बिहार। 

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में जनता का विश्वास मज़बूत हुआ है: रणबीर सिंह गंगवा

    लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा ने अपने संबोधन में कहा कि कुछ नेताओं के हरियाणा में कांग्रेस की सत्ता में वापसी के दावों को प्रदेश की जनता ने ही खारिज कर दिया और तीसरी बार पुनः भाजपा को भारी जनसमर्थन दिया। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व ने विकास और जनकल्याण के लिए सरकार के निरंतर कार्यों ने लोगों का विश्वास मज़बूत किया है। 

    राष्ट्र इस क्षेत्र के वीरों के बलिदान को याद करता है: कुमारी आरती सिंह राव

    स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने महाराजा शूरसैनी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए अपने संबोधन में कहा कि इस क्षेत्र के वीरों ने देश के इतिहास में अभूतपूर्व योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत-चीन युद्ध के दौरान रेजांगला में दिया गया सर्वोच्च बलिदान देश की स्मृति में अंकित है। उस ऐतिहासिक युद्ध में, कुमाऊँ रेजिमेंट के 120 सैनिकों ने लगभग 5,000 चीनी सैनिकों का बहादुरी से सामना किया और राष्ट्र की रक्षा करते हुए 114 सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि उनका साहस और देशभक्ति पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

    #CMNayabSaini #Narnaul #MaharajaShurSainiJayanti #RaoTulaRam #HaryanaDevelopment #BJP #Ahirwal

  • WhatsApp Image 2025-11-16 at 6.19.49 PM.jpeg

    ‘जब भाखडा एवं ब्यास परियोजनाओं के लिए डैम बना, तब दोनों प्रदेश एक ही थे, पंजाब एवं हरियाणा अलग हुए, तो पानी भी बंट गया’’- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    ‘‘बीबीएमबी में प्रशासन के साथ-साथ पानी भी मिलेगा’’ - अनिल विज

    चण्डीगढ, 16 नवंबर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘जब भाखडा एवं ब्यास परियोजनाओं के लिए डैम बना था तब दोनों प्रदेश एक ही हुआ करते थे फिर पंजाब एवं हरियाणा अलग हो गए तो पानी भी बंट गया। उन्होंने कहा कि बीबीएमबी में प्रशासन के साथ-साथ पानी भी मिलेगा’’।

    श्री विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा बीबीएमबी में पंजाब द्वारा अपने अधिकारियों का अलग से काडर बनाए जाने के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

    श्री विज ने कहा कि इस बारे में केन्द्र के समक्ष बात उठाई हुई है, हमने पत्र लिख दिया है और हमें उम्मीद है कि हमारी बात भी सुनी जाएगी क्योंकि इस पानी पर पंजाब व हरियाणा दोनों का हिस्सा है।

    #AnilVij #BBMB #HaryanaPunjabWaterDispute #BhakraDam #InterstateRelations #IndianPolitics

  • download (10).jpg
    16/11/25 |

    ‘‘कांग्रेस को अब रोने के स्कूल खोल लेने चाहिए और राजनीति नहीं करनी चाहिए’’- ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज

    ‘‘बिहार में कांग्रेस की दुर्गती हुई उससे कांग्रेस को सबक लेना चाहिए’’ - अनिल विज

    ‘‘भाजपा हरियाणा में जीती, दिल्ली में जीती और बिहार में भी जीत मारी है और अब बंगाल की तैयारी है’’- विज

    चण्डीगढ, 16 नवंबर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज कांग्रेस को आडे हाथों लेते हुए कहा कि ‘‘कांग्रेस को अब रोने के स्कूल खोल लेने चाहिए और राजनीति नहीं करनी चाहिए क्योंकि बिहार में कांग्रेस की दुर्गती हुई उससे कांग्रेस को सबक लेना चाहिए’’। उन्होंने कहा कि बिहार के चुनाव ने यह सिद्ध कर दिया कि ये सारी पार्टियां अब खत्म हैं क्योंकि भाजपा हरियाणा में जीती, दिल्ली में जीती और बिहार में भी जीत मारी है और बंगाल की तैयारी है।

    श्री विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेन्द्र द्वारा बिहार में वोट चोरी से चुनाव के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी को अब राजनीति छोडकर मछलियां पकडने का काम शुरू कर देना चाहिए क्यांेकि बिहार चुनाव के दौरान उन्होंने एक तालाब में मछलियां पकडने के लिए छलांग भी लगाई थीं।

    बिहार के चुनाव उत्तर कोरिया व चीन की तरह हो गए है, जहां पर एक तरफा वोट पडते हैं, के बारे में पूछे गए सवाल के जववा में श्री विज ने कहा कि ऐसा कहकर वे बिहार की जनता का अपमान कर रहे है, क्योंकि बिहार की सजग जनता ने सभी नेताओं के भाषण सुनें और सभी को अपनी बातों को कहने का मौका मिला। सभी नेताओं ने अपनी-अपनी बातें, घोषणाएं और वायदे किए, और इन सबको सुनने के बाद ही बिहार की जनता ने मतदान किया है। परंतु प्रजातंत्र में मतदान को सलाम और नमस्कार करना चाहिए और जनता के फैसले को मानना चाहिए। जनता का फैसला यह है कि कांग्रेस और महागठबंधन पर जनता को बिल्कुल भी भरोसा नही है और इनको अपनी दुकान बंद कर लेनी चाहिए।

    #AnilVij #Congress #BiharElection #RahulGandhi #BJPVictory #IndianPolitics

  • IGM-3-16-11-25.jpg
    16/11/25 |

    ब्रह्मसरोवर की फिजा में अलग-अलग प्रदेशों के सांस्कृतिक रंगों की महक के लिए पहुंचे कलाकार

    चंडीगढ़, 16 नवम्बर (अभी) - अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 में ब्रह्मसरोवर की फिजा में अलग-अलग प्रदेशों के सांस्कृतिक रंगों की महक लेकर उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक कला केंद्र की तरफ से 6 प्रदेशों के कलाकार पहुंच चुके है। इस महोत्सव में 5 दिसंबर तक ब्रह्मसरोवर के घाटों के पर एनजेडसीसी के कलाकार अपनी    सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इसके लिए 4 बैचों में महोत्सव के शेड्यूल को बांटा गया है ताकि पर्यटकों का लगातार मनोरंजन किया जा सके।

     

    उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक कला केंद्र पटियाला के अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कहा कि सरकार के आदेशानुसार अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में पिछले कई सालों से लगातार एनजेडसीसी के कलाकार देश विदेश से आने वाले पर्यटकों का मनोरंजन कर रहे है। इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लिए ब्रह्मसरोवर के घाटों पर हर किसी के कदम रुक जाते है। यहां आने वाले पर्यटक इन कलाकारों का इंतजार करते है।

     

    उन्होंने कहा कि एनजेडसीसी संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के आदेशानुसार 15 नवंबर से 24 नवंबर तक 101 कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इनमें हिमाचल प्रदेश के 15 कलाकार लुड्डी व गिद्दा, राजस्थान के 11 कलाकार कालबेलिया, लांगा गायन व भवई नृत्य, जम्मू-कश्मीर के 15 कलाकार डोगरी, जागरना, पंजाब के 15 कलाकार भांगड़ा, जिंदवा और झूमर तथा उत्तराखंड के 15 कलाकार छपेली, गसीयारी नृत्य की प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के 13 कलाकार मानरा नृत्य व अवध की होली प्रस्तुत करेंगे तथा पंजाब से बाजीगर ग्रुप और राजस्थान के कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

     

    उन्होंने कहा कि 25 नवंबर से 29 नवंबर तक हिमाचल प्रदेश का झमकदा, उत्तराखंड के कलाकार बरसाना की होली व ठाडिया चौफला, महाराष्ट्र के कलाकार सोंगी मुखवाटे, त्रिपुरा के कलाकार होजागिरी, छत्तीसगढ़ के कलाकार पांथी, गौड मारिया व पांडवानी गायन, जम्मू-कश्मीर के कलाकार राउफ, पंजाब के कलाकार गतका की प्रस्तुतियां देंगे। इस महोत्सव में तीसरा बैच 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश के कलाकार डेदिया, मध्यप्रदेश के कलाकार गुडुम बाजा, लद्दाख के कलाकार जबरो व फ्लावर डांस, गुजरात के कलाकार गरबा, झारखंड के कलाकार पुरलिया चाहु, मणिपुर के कलाकार पूंग चूलम, ढोल चूलम व थांगाटा, सिक्किम के कलाकार तमांग सेलो व नेपाली नृत्य, ओडिसा के कलाकार घुगकुडु व संबलपुरी नृत्य तथा मेघालय के कलाकार वांगला नृत्य की प्रस्तुतियां देंगे।

     

    सांस्कृतिक अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि चौथा बैच 1 दिसंबर से लेकर 5 दिसंबर तक अपनी-अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे, जिनमें पंजाब के कलाकार झूमर, जम्मू-कश्मीर के कलाकार धमाली तथा पंजाब का बाजीगर ग्रुप अपनी प्रस्तुतियां देगा। इस प्रकार चारों बैचों में लगभग 450 कलाकार अपनी सांस्कृतिक विधाओं के माध्यम से पर्यटकों के मन को लुभाने का काम करेंगे।

    #InternationalGitaMahotsav #Kurukshetra #CulturalFestival #NZCC #NorthZoneCulturalCentre #IndianArt

  • AGM-1-16-11-25.jpg
    16/11/25 |

    एकता, सत्यनिष्ठा व सेवा भावना ही भारत की असली पहचान- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रीश्याम सिंह राणा

    चंडीगढ़, 16 नवम्बर (अभी) -  कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि एकता यात्रा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रनिर्माण और जनजागरण का प्रतीक है। पटेल जी ने अपने साहस, दृढ़ संकल्प और अद्भुत नेतृत्व से देश की सैकड़ों रियासतों को एक सूत्र में जोडक़र भारत को एक मजबूत राष्ट्र बनाया।

     

    कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने यह बात शनिवार को रादौर क्षेत्र में एक विशाल पैदल एकता यात्रा के दौरान कही। इस यात्रा का नेतृत्व गांव खेड़ी लक्खा सिंह से अनाज मंडी रादौर तक किया गया। इस यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं, बच्चों, सामाजिक संगठनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

     

    उन्होंने कहा सरदार पटेल की विचारधारा हमें सिखाती है कि राष्ट्रीय एकता, सत्यनिष्ठा और सेवा भाव ही सशक्त भारत की पहचान है। हमारी नई पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देशहित में योगदान देना चाहिए। केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है।

     

    उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हर भारतीय का सामूहिक संकल्प होना चाहिए। उन्होंने नागरिकों से स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा जब हम स्वदेशी अपनाते हैं, तो स्थानीय कारीगर, महिला समूह और देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। आत्मनिर्भर भारत का रास्ता स्वदेशी से होकर गुजरता है।

    #BharatEkta #SardarPatel #ViksitBharat2047 #ShyamSinghRana #AtmanirbharBharat

  • WhatsApp Image 2025-11-16 at 3.25.52 PM.jpeg
    16/11/25 |

    रोहतक में चलती कार में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से हादसा; ड्राइवर और साथी ने कूदकर बचाई जान

    जे कुमार, रोहतक 16 नवम्बर - हरियाणा के रोहतक जिले में अचानक चलती कार में आग लग गई। कार से धुआं उठते देख ड्राइवर ने तुरंत ब्रेक लगाए और बाहर निकल आया। मिली जानकारी के अनुसार, उसका साथी भी कार से बाहर आ गया। जानकारी के मुताबिक, जैसे ही दोनों कार सवार बाहर निकले, वैसे ही आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी गाड़ी उसकी चपेट में आ गई। कार सवारों ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी।

    मिली जानकारी के अनुसार, सूचना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। मगर, तब तक पूरी गाड़ी जल चुकी थी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि शॉर्टसर्किट से आग लगी।

    मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा शनिवार की रात कलानौर के कॉलेज मोड़ पर हुआ। गाड़ी रोहतक नंबर की कार है, जो भिवानी से देर रात को वापस आ रही थी। जानकारी के मुताबिक, इसी दौरान कार में आग लग गई, लेकिन कार सवार दोनों लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।

    इसके बाद पुलिस को सूचना दी।जानकारी के मुताबिक, कलानौर थाना पुलिस ने बताया कि उन्हें गाड़ी में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मिली जानकारी के अनुसार, फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस गाड़ी मालिक के बयान पर कार्रवाई करेगी।

    #ambala #news #bhiwani #rohtak #car-caught-fire #

  • whatsapp-image-2025-05-20-at-183704_1747747496.jpeg

    अटारी-वाघा बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव, ठंड बढ़ने पर BSF का निर्णय

    जे कुमार, अम्बाला 16 नवम्बर - अमृतसर: अटारी-वाघा बॉर्डर पर हर शाम होने वाली मशहूर और जोश से भरी रिट्रीट सेरेमनी के समय में अब बदलाव किया गया है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने क्षेत्र में बढ़ती ठंड और बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए यह अहम फैसला लिया है, ताकि सेरेमनी देखने आने वाले पर्यटकों को किसी तरह की असुविधा न हो।

    नए बदलाव के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 4:30 बजे से 5:00 बजे तक आयोजित होगी। इससे पहले इसका निर्धारित समय 5:00 बजे से 5:30 बजे तक था। BSF अधिकारियों का कहना है कि ठंड बढ़ने के कारण शाम को तापमान तेजी से गिर जाता है, ऐसे में दर्शकों के बैठने और सेरेमनी का आनंद लेने में परेशानी होती है। समय में बदलाव से पर्यटक अब पहले की तुलना में अधिक आराम के साथ कार्यक्रम देख सकेंगे।

    अधिकारियों ने बताया कि यह नया समय फिलहाल मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए लागू किया गया है। आगे चलकर यदि जरूरत पड़ी तो मौसम के अनुसार समय में और भी परिवर्तन किए जा सकते हैं।

    अटारी-वाघा बॉर्डर की रिट्रीट सेरेमनी देशभक्ति, अनुशासन और वीरता का अद्भुत प्रदर्शन मानी जाती है, जिसे देखने हर दिन देश-विदेश से भारी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। समय में किए गए इस बदलाव से दर्शक ठंड के मौसम में भी इस शानदार और ऊर्जा से भरी सेरेमनी का बिना किसी परेशानी के बेहतर अनुभव ले सकेंगे।

    #ambala #news #attari-wagah-border #changestimings #bsf #increasing-cold

  • 20251114_121233.jpg
    16/11/25 |

    वंदे मातरम्' के 150 वर्ष के उपलक्ष में उत्सव मनाना देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना है : देवेंद्र नरवाल

    जे कुमार, अम्बाला 16 नवम्बर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला कैंट की एनएसएस यूनिट द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एक देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज की एनएसएस यूनिट्स, वाईआरसी, म्युनिसिपल काउंसिल अंबाला सदर, के सानिध्य में हुए  इस उत्सव में विद्यार्थियों एवं अध्यापकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।



    कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम" का गायन तथा एनएसएस यूनिट द्वारा बनाई गई “मानव श्रृंखला” रही। यह कार्यक्रम “वंदे मातरम” गीत के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। मानव श्रृंखला के माध्यम से विद्यार्थियों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश दिया।



    कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद अंबाला सदर द्वारा "स्वच्छ भारत मिशन" के तहत "स्वच्छ अंबाला, हरित अंबाला" अभियान के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों को प्रशंसा पत्र भी प्रदान किए गए। यह सम्मान कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण रहा, जिसने विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरंतर योगदान देने के लिए प्रेरित किया।



    प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज का यह कार्यक्रम देश के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि “वंदे मातरम हमारे देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। हमें इसके आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए।” उन्होंने विद्यार्थियों के उत्साह और भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम उन्हें जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं।

    उन्होंने नगर निगम अम्बाला सदर अम्बाला के ई ओ देवेंद्र नरवाल, सुनील कुमार,  ऋतु शर्मा का इस उपलक्ष पर कॉलेज में आने पर आभार भी व्यक्त किया। और आश्वासन दिलाया कि जी एम एन कॉलेज अम्बाला कैंट का प्रत्येक विद्यार्थी एवं शिक्षक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत की मुहिम में साथ है और हमेशा रहेगा।


    नगर निगम अंबाला के ई ओ देवेंद्र नरवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकता, सद्भाव और जागरूकता का संदेश देने वाले ऐसे कार्यक्रम समाज को दिशा प्रदान करते हैं। विद्यार्थियों का उत्साह और उनकी सहभागिता न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता भी प्रदर्शित करती है।


    एनएसएस अधिकारी डॉ. चन्द्रपाल पूनियां एवं डॉ. पिंकी गुप्ता  ने अपने वक्तव्य में कहा कि वंदे मातरम केवल एक राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि यह हमारी राष्ट्रीय चेतना, सांस्कृतिक गौरव और स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदान की याद दिलाने वाला प्रेरणास्रोत है। युवाओं को इस गीत की भावना को समझना चाहिए और इसे अपने जीवन में उतारना चाहिए। राष्ट्र निर्माण में युवा पीढ़ी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, और ऐसे कार्यक्रम राष्ट्रीय भावना को सशक्त करने का कार्य करते हैं।



    इस अवसर पर एनएसएस के अन्य सदस्यों  गीती बिन्द्रा, राजिन्दर मीरवाल, यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी बजे संयोजक डॉ. राकेश  सहित सभी यूनिट सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य बी ए प्रथम वर्ष की छात्रा उपासना तथा बी बी ए प्रथम वर्ष के छात्र उत्कर्ष द्वारा किया गया साथ ही कार्यक्रम में फोटोग्राफी का कार्य बी एस सी प्रथम वर्ष की छात्रा तृप्ति ने किया।

    #ambala #gmncollege #vandematram #news

  • download.jpeg

    गृह मंत्री अमित शाह कल फरीदाबाद में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे

    आरएस अनेजा, 16 नवम्बर नई दिल्ली - केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार 17 नवंबर को फरीदाबाद में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उत्तरी क्षेत्रीय परिषद में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और चंडीगढ़ राज्य/ संघ राज्यक्षेत्र शामिल हैं।

    भारत सरकार, राज्य सरकारों, और संघ राज्यक्षेत्रों के वरिष्ठ अधिकारी भी परिषद की इस बैठक में भाग लेंगे। यह बैठक अंतर-राज्य परिषद सचिवालय, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा हरियाणा सरकार की मेज़बानी में आयोजित की जा रही है।

    राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 की धारा 15 से 22 के तहत उत्तरी क्षेत्रीय परिषद सहित 5 क्षेत्रीय परिषदों की स्थापना की गई है। राज्यों द्वारा प्रस्तावित मुद्दों को पहले क्षेत्रीय परिषद की स्थायी समिति के समक्ष चर्चा के लिए प्रस्तुत किया जाता है, जिनमें विचार के बाद शेष बचे मुद्दों को क्षेत्रीय परिषद की बैठक में विचार के लिए प्रस्तुत किया जाता है। 

    #amitshah #homeministerindia #teambharat #northreginolcouncil #india #goi #haryanagoverment

  • 1001673706_1734093691.jpg
    15/11/25 |

    रविवार, 16 नवंबर को जिला अम्बाला के गांव भूरेवाला मे श्री गुरु तेग बहादुर जी शहीदी यात्रा का होगा भव्य स्वागत :डीसी

    जे कुमार, अम्बाला 15 नवम्बर - श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित यात्रा का रविवार, 16 नवंबर को जिला अम्बाला के गांव भूरेवाला में भव्य स्वागत किया जाएगा। यात्रा के भव्य स्वागत व अन्य व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी धार्मिक व सामाजिक संगठनों के सहयोग से व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि यात्रा सुव्यवस्थित रूप से निकाली जा सके।


    डीसी ने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में पंचकूला से शुरू हुई हिंद की चादर यात्रा रायपुररानी से होते हुए 16 नवंबर की दोपहर करीब 12:00 बजे अम्बाला जिला में प्रवेश करेगी। जिला अम्बाला में हिंद की चादर यात्रा भूरेवाला, लाहा, हुसैनी, नारायणगढ, कुल्लडपुर, मियांपुर होते हुए गुरूद्वारा टोका साहिब पहुंचेगी, जहां पर यात्रा का ठहराव होगा।


      डीसी ने बताया कि यह यात्रा 17 नवंबर को काला आम्ब, हमीदपुर, लौटों, नारायणगढ, गुरू लादो भवन, अकबपुर, बडागढ, धन्ना भगत (भारापुर), शहजादपुर, सौंतली, बेरपुरा, पटवी, छज्जू माजरा, हंडेसरा, तसीम्बली मोड होते हुए पंजोखरा साहिब गुरूद्वारा में रूकेगी। प्रदेश सरकार द्वारा हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर 18 नवंबर 2025 को अम्बाला छावनी के तोपखाना, जीओसी बंगला, डिफैंस कालोनी गुरूद्वारा साहिब, कलरेहडी, बोह, बब्याल-पावर हाउस रोड,  चांदपुरा रोड, रामपुर, सरसेहडी, जगाधरी रोड, महेशनगर, एसडी कालेज, सुभाष पार्क, सिंह सभा गुरूद्वारा साहिब (हरगोलाल रोड), चौडा बाजार, बजाजा बाजार, कसेरा बाजार, गुरू नानक रोड, कबाड़ी बाजार, पंजाबी गुरूद्वारा, विजय रतन चौक, राय मार्किट, गोल चक्कर, डाकखाना जीपीओ, एसडीएम कार्यालय, रेलवे स्टेशन अम्बाला छावनी तथा जीटी रोड से होते हुए  गुरूद्वारा श्री पंजोखरा साहिब आकर सम्पन्न होगी।


    इसी प्रकार 19 नवम्बर को जनेतपुर, गरनाला, बरनाला, मढौर, बलदेवनगर, जग्गी सिटी सैंटर, जंडली फलाई ओवर, मॉडल टाउन, प्रेमनगर, गलैक्सी चौक, सिविल चौक, अग्रसेन चौक, अनाज मंडी चौक, सैक्टर 8, सैक्टर 9, मलौर कोठी मोड़ सैक्टर 10, सैक्टर 10 गुरूद्वारा साहिब, मानव चौक होते हुए  बादशाही बाग गुरूद्वारा साहिब आकर रूकेगी। इसी प्रकार 20 नवम्बर को मानव चौक से दुर्गानगर, नसीरपुर, धुरकडा, बलाना, भडी, अहमा, कुर्बानपुर, इस्माईलपुर, मलौर, भुडंगपुर, दौदपुर, नकटपुर मोड, पंजौला, खुर्चनपुर-लौंटो से नन्यौला रूकेगी।


    इसी प्रकार 21 नवम्बर को उदयपुर, रसूलपुर, सेखोपुर, जगोली, खन्ना माजरा, नवी निहारसी, निहारसी, जनसुआ, जनसुई, नग्गल, मटेडी सेखां, भानोखेडी, लडाना, रवालों, बहबलपुर, बेगो माजरा होते हुए गुरूद्वारा श्री लखनौर साहिब रूकेगी। इसी प्रकार 22 नवम्बर को माजरी, गुरूद्वारा श्री मर्दों साहिब, दुराना, शाहपुर, छोडपुर, आदेश अस्पताल, खानपुर, केसरी, साहा नहौनी काल्पी अड्डा, मुलाना, दोसडका होते हुए बराडा आकर रूकेगी। इसके बाद शाहबाद में प्रवेश करेगी।

    #ambala #News #haryana #350thMartyrdomDay #Yatra #ShriGuruTeghBahadurJi #enteryatra #village-bhurewala

  • Photo--1.jpg
    15/11/25 |

    भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया

    जे कुमार, अम्बाला 15 नवम्बर - हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा के मार्गदर्शन तथा डीपीसी प्रमोद राणा के नेतृत्व  में जिला अम्बाला के सभी विद्यालयों में 1 नवम्बर से 15 नवम्बर 2025 तक जनजातीय गौरव पखवाड़ा बड़े ही उत्साह और गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। इस वर्ष महान जननायक बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को राष्ट्रव्यापी रूप से विशेष सम्मान दिया जा रहा है।

    जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने बताया कि वर्ष 2021 में भारत सरकार ने उनके जन्मदिवस 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया था। इसी क्रम में जिला अम्बाला के विद्यार्थियों को जनजातीय समुदाय की संस्कृति, परंपराओं, संघर्ष, स्वाभिमान और राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान से अवगत कराने हेतु विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।


    वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा प्रतिपादित जनजातीय वीरों की गौरवगाथा को प्रेरणा के रूप में सम्मिलित करते हुए सभी विद्यालयों में विशेष प्रार्थना सभा, डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन, जनजातीय वॉल पेंटिंग, कथा-वाचन, लोकनृत्य-नाटक, विशेषज्ञ व्याख्यान, क्विज प्रतियोगिता, निबंध लेखन, वर्चुअल संग्रहालय भ्रमण, जनजातीय व्यंजन परिचय एवं संवाद आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने जल-जंगल-जमीन की अवधारणा, पर्यावरण संरक्षण, परंपरागत ज्ञान और जनजातीय अस्मिता की रक्षा हेतु दिए गए संघर्षों को समझा।


    आज 15 नवम्बर को पखवाड़े का समापन दिवस जन जातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें विद्यार्थियों द्वारा पखवाड़े के दौरान सीखी गई बातों पर आधारित प्रेज़ेंटेशन एवं रिफ्लेक्शन गतिविधियाँ आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने चार्ट, मॉडल, पोस्टर और प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए तथा जनजातीय नायकों विशेषकर महान जननायक बिरसा मुंडा के जीवन से मिली प्रेरणाओं को सांझा किया। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।


    कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने यह संदेश दिया  कि भगवान बिरसा मुंडा ने उलगुलान आंदोलन के माध्यम से ब्रिटिश शासन का बहादुरी से सामना किया और जनजातीय अधिकारों व अस्मिता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। उनके अदम्य साहस, बलिदान और नेतृत्व से प्रेरणा लेकर विद्यार्थी राष्ट्र, संस्कृति एवं अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक जागरूक होंगे।

    इस गतिविधि की जिला नोडल एपीसी पूजा शर्मा ने कहा कि यह आयोजन विद्यार्थियों में भारतीय विविधता के प्रति सम्मान और एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को सुदृढ़ करने में  सफल रहा है। डीपीसी प्रमोद राणा ने कहा कि समग्र रूप से, जिला अम्बाला में आयोजित यह जनजातीय गौरव पखवाड़ा अत्यंत प्रभावी, प्रेरणादायी एवं सफल आयोजन रहा, जिसने विद्यार्थियों में राष्ट्रीय भावना, ऐतिहासिक चेतना और सांस्कृतिक संवेदनशीलता को और अधिक प्रखर किया।

    #ambala #News #150th-birth-anniversary #bhagwan-birsa-munda #celebrated #haryana

  • WhatsApp Image 2025-11-14 at 12.49.02 (1).jpeg
    15/11/25 |

    नशा मुक्त अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन नशा मुक्ति एक अभियान नहीं, एक संकल्प है: डॉ. अंजु बाला

    जे कुमार, अम्बाला 15 नवम्बर - आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी के प्रांगण में नशा मुक्त अभियान सैल द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अंजु बाला ने अपना संदेश प्रेषित करते हुए कहा कि मैं सभी विद्यार्थियों से आग्रह करती हूं कि वो अपने जीवन में कभी भी किसी भी तरह के नशीले पदार्थों का सेवन न करें और आस-पास जागरूकता फैलाएं। नशा मुक्ति एक अभियान नहीं, एक संकल्प है, अपने आप को बेहतर बनाने का, अपने परिवार को खुश रखने का और समाज को सुरक्षित बनाने का।

    कार्यशाला को आगे बढ़ाते हुए रंजू त्रेहन ने बताया कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं बल्कि उसके परिवार, करियर और समाज को भी प्रभावित करता है। नशा एक धीमा जहर है जो जीवन को बर्बादी की ओर ले जाता है। इसलिए न कभी खुद नशा करें और यदि कोई ऐसा व्यक्ति मिलता है जिसे नशे की लत है उसकी सहायता करें। डॉ. रेखा वासु ने नशा मुक्ति से संबंधित संदेश विद्यार्थियों को प्रेषित किया।

    डॉ. सुमन बाला ने कहा कि नशा इंसान की सोच, सेहत और भविष्य तीनों को धीरे-धीरे नष्ट कर देता है। अतः इससे बचकर रहें और जीवन को उज्जवल बनाएं। डॉ. सरिता चौधरी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति की क्षमता और चरित्र को खोखला कर समाज में उसका सम्मान को भी गिरा देता है। विद्यार्थियों ने कार्यशाला में नशा मुक्ति से संबंधित पोस्टर बनाए तथा उन्होंने शिक्षकों के समक्ष अपने विचार और प्रश्न पूछे जिनका समाधान शिक्षकों द्वारा किया गया।


    इस अवसर पर डॉ. पंकज ने कहा कि किसी भी प्रकार के नशे से रहें दूर। श्रीमती ममता भटनागर ने कहा नशे से दूर रहकर ही मनुष्य अपना सही रास्ता पाता है। मिस जेसिका ने कहा कि नशा छोड़ने से इंसान अपनी खुशियाँ और सेहत वापस पा लेता है। कार्यशाला के अंत में सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर नशा न करने और दूसरों को भी इससे दूर रखने में सहायता करने की शपथ ली।

    #ambala #news #aryacollege #drug-free-campaign #workshop #resolution

  • IMG-20251114-WA0047.jpg
    15/11/25 |

    लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल अम्बाला में वार्षिक खेल दिवस का शानदार आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 15 नवम्बर - लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल में दिनांक 14 नवंबर, 2025 को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें खेल और अनुशासन की शानदार झलक देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ मशाल जलाकर किया गया, जिसके बाद णमोकार मंत्र, गणेश वंदना, स्वागत गीत और बैकपाइपर बैंड की धुन के साथ विभिन्न खेल गतिविधियों का आगाज हुआ।

    विद्यार्थी परिषद और चारों सदनों की परिषद द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट ने विद्यालय के अनुशासन की झलक प्रस्तुत की। छात्रों ने जूडो और स्केटिंग का हैरतअंगेज शो प्रस्तुत किया, जिसने सभी दर्शकों को अचंभित कर दिया। इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों ने योग के विभिन्न आसन प्रस्तुत किए और उसके लाभ भी बताए, जिससे भारतीय परंपरा के प्रति जागरूकता बढ़ी।

    समूह गान व नृत्य ने सभी को आनंदित किया, वहीं विभिन्न कक्षाओं की थीम दौड़ और रस्साकशी ने पूरे वातावरण में उत्साह और प्रतिस्पर्धा उत्पन्न कर दी। फन गेम्स ने माहौल में हास्य रस घोल दिया। विजेताओं का सम्मान और प्रधानाचार्या का संदेश इस अवसर पर राष्ट्रीय, राज्य, जिला स्तरीय व विद्यालय स्तर पर हुई खेल गतिविधियों के विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

    विद्यालय की प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने विद्यार्थियों के हुनर की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि हमें अपने बच्चों पर गर्व होना चाहिए कि वह शिक्षा के साथ-साथ खेल में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय का कर्तव्य है कि वह विद्यार्थियों का चहुमुखी विकास करे, यही कारण है कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद की गतिविधियां भी करवाई जाती हैं। उन्होंने इस सफलता को बच्चों के राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत होने का परिणाम बताया और बाल दिवस के अवसर पर सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं। इस सफल खेल समारोह का समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया।

    #ambala #News #lordmahavirschool #sportsannualmeet #students

  • image561.jpeg
    15/11/25 |

    जी.एम.एन. कॉलेज, अंबाला कैंट में महिला प्रकोष्ठ ने स्लम क्षेत्रों में लिंग संवेदनशीलता पर चलाया जागरूकता अभियान

    जे कुमार, अम्बाला 15 नवम्बर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला कैंट के महिला प्रकोष्ठ द्वारा "स्लम क्षेत्रों में लिंग संवेदनशीलता" विषय पर एक प्रभावी और जनजागरूकता बढ़ाने वाली आउटरीच गतिविधि का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समाज के हाशिए पर रहने वाले समुदायों में लैंगिक समानता और सम्मान के प्रति समझ विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।



    इस अभियान के तहत कॉलेज के उत्साही छात्र-छात्राओं ने स्लम क्षेत्रों का भ्रमण किया, जहां उन्होंने पोस्टर, स्लोगन और संवाद के माध्यम से लोगों को लिंग संवेदनशीलता के महत्व से अवगत कराया। छात्रों ने स्थानीय समुदाय के साथ सीधे बातचीत करते हुए उनके विचारों को समझा और उन्हें रोजमर्रा के जीवन में लैंगिक संवेदनशीलता अपनाने हेतु प्रेरित किया।



    कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल हमारे छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण सीखने का अनुभव रही। उन्हें समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़ने और उनके बीच जागरूकता फैलाने का अवसर मिला, जिससे उनकी सामाजिक जिम्मेदारी की भावना और भी मजबूत हुई।



    महिला प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. नेहा अग्रवाल ने कार्यक्रम की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा हमारा उद्देश्य स्लम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को लिंग संवेदनशीलता के प्रति जागरूक करना और समाज में सकारात्मक बदलाव की नींव रखना है। हमें विश्वास है कि यह पहल एक सार्थक दिशा में उठाया गया सशक्त कदम साबित होगी।



    कार्यक्रम में कॉलेज के संकाय डॉ. सरोज और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी की अनिवार्य उपस्थिति ने इस गतिविधि को और प्रभावी बनाया। महिला प्रकोष्ठ द्वारा उठाया गया यह कदम समाज में समानता, सम्मान और जागरूकता के संदेश को व्यापक रूप से प्रसारित करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। तथा महिला प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ नेहा अग्रवाल ने कहा की कॉलेज का महिला प्रकोष्ठ इस प्रकार की गतिविधि आगे भी कराता रहेगा।

    #ambala #News #gmncollege #womencell #students #awareness-campaign

  • download (9).jpg
    15/11/25 |

    कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित 36वीं अखिल भारतीय डाक कबड्डी प्रतियोगिता 2025-26 सम्पन्न

    चण्डीगढ़, 14 नवम्बर -- डाक सेवाएँ विभाग के महानिदेशक श्री जितेंद्र गुप्ता ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में आयोजित 36वीं अखिल भारतीय डाक कबड्डी प्रतियोगिता 2025-26 के सम्पन्न अवसर पर विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि जीवन में खेल महत्वपूर्ण हैं इसलिए खेलों को बढ़ावा देने के लिए डाक विभाग निरंतर प्रयासरत है। इसी दिशा में यह प्रतियोगिताएं करवाई गई। उन्होंने टूर्नामेंट में भाग लेने वाली अन्य टीमों को भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ भी दी।

     

    इस अवसर पर हरियाणा परिमण्डल अम्बाला के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल श्री सचिन किशोर ने प्रतिभागियों, कोच व रेफरी का सफलता पूर्ण प्रतियोगता करने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि खेलों को खेल भावना के साथ खेल कर आगे बढ़ते रहने चाहिए और विजेता टीम को शुभकामनाएँ दी।

     

    इस प्रतियोगिता में विभिन्न डाक परिमण्डलों की 11 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के फ़ाइनल मैच में महराष्ट्र ने कर्नाटक की टीम को 41-24 अंकों से पराजित कर विजेता का खिताब हासिल किया व कर्नाटक की टीम उप विजेता रही। महाराष्ट्र के श्री सौरभ कुलकर्णी ने “प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट” व महाराष्ट्र के ही श्री अजिंक्य पँवार ने “बेस्ट डिफेंडर” तथा कर्नाटक के श्री रक्षित ने “बेस्ट रेडर” का खिताब जीता। विजेता टीम को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया।

    #PostalKabaddi #AllIndiaKabaddi #KabaddiTournament #MaharashtraWins #KurukshetraUniversity #SachinKishore #JitendraGupta #SportsPromotion #HaryanaSports #BestDefender #BestRaider

  • download (8).jpg
    15/11/25 |

    आज से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 का भव्य आगाज़: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष करेंगे सरस एवं शिल्प मेले का शुभारंभ

    चंडीगढ़, 15 नवम्बर (अभी): अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 के शुभारंभ की पूर्व संध्या पर, कुरुक्षेत्र धाम की धार्मिक संस्थाओं, सामाजिक संगठनों और पूज्य संतों ने एकजुट होकर सद्भावना नगर यात्रा निकाली।

    गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने मंत्रोच्चारण के साथ इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर शहर के लिए रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी भक्तों से 15 नवंबर को शुरू होने वाले इस भव्य महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

    ज्ञात हो कि आज, 15 नवंबर को, राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष द्वारा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 और सरस व शिल्प मेले का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा।

    #GitaMahotsav #InternationalGitaMahotsav2025 #Kurukshetra #GitaSadbhavanaYatra #SwamiGyananandMaharaj #AsimKumarGhosh #SarasMela #HaryanaCulture #ReligiousEvent #SantSamaj

  • download (7).jpg
    15/11/25 |

    हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन ने हाउसिंग बोर्ड को 30 दिनों में बकाया पुनर्गणना का दिया आदेश

    चंडीगढ़, 15 नवम्बर (अभी) --  हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए हरियाणा हाउसिंग बॉर्ड को निर्देश दिया है कि वह शिकायतकर्ता के खाते में दर्ज बकाया राशि की पुनः गणना कर उसे 30 दिनों के भीतर संशोधित विवरण उपलब्ध कराए। साथ ही, शिकायतकर्ता को पाँच हजार रुपये की क्षतिपूर्ति प्रदान करने का भी निर्देश दिया गया है, जिसका भुगतान हाउसिंग बोर्ड द्वारा किया जाएगा और यह राशि उस अधिकारी से वसूल की जाएगी जिसने दो वर्षों तक आवश्यक निर्देश जारी नहीं किए।

    आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि आयोग ने पाया कि हाउसिंग बोर्ड ने 03 अगस्त 2022 की जीएसटी अधिसूचना के आधार पर अतिरिक्त कर और ब्याज तो लगा दिया, लेकिन दो वर्ष तक किसी भी आवंटी को इस संबंध में कोई नोटिस जारी नहीं किया। बिना सूचना के ब्याज वसूलना न केवल न्यायसंगत प्रक्रिया के विपरीत है, बल्कि यह प्रशासनिक लापरवाही का स्पष्ट उदाहरण भी है। बोर्ड द्वारा दिए गए “प्रशासनिक बाधाओं” के तर्क को भी कमीशन ने अस्वीकार कर दिया, क्योंकि उसके समर्थन में कोई तथ्य अथवा रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं किया गया।

    कमीशन ने यह भी स्पष्ट किया कि बोर्ड द्वारा उद्धृत न्यायालयीन निर्णय वर्तमान मामले से संबंधित नहीं हैं और इनका प्रयोग प्रक्रियात्मक त्रुटियों को सही ठहराने के लिए नहीं किया जा सकता। आयोग ने कहा कि जीएसटी की मूल राशि वैध है और इसका भुगतान शिकायतकर्ता को करना होगा, किंतु जिस अवधि में कोई नोटिस जारी नहीं किया गया, उस दौरान का ब्याज शिकायतकर्ता पर नहीं डाला जा सकता। सी.जी.एस.टी.ऐक्ट 2017 की धारा 73(2) के अनुसार नोटिस देना अनिवार्य है और इस प्रावधान का पालन न करना कानून की भावना के विपरीत है।

    कमीशन ने यह भी स्पष्ट किया कि जब सेवा नो ड्यूज़ सर्टिफिकेट जारी करना है और आवेदक के खाते में दर्ज बकाया सीधे इसी सेवा से संबंधित हैं, तो आयोग वित्तीय गणना की वैधता और निष्पक्षता की जांच करने का पूर्ण अधिकार रखता है। हाउसिंग बोर्ड की यह दलील स्वीकार नहीं की गई कि राइट टू सर्विस ऐक्ट वित्तीय विवादों के निवारण का मंच नहीं है। राज्य सरकार ने स्वयं कई विभागों की ऐसी सेवाएँ इस अधिनियम के तहत अधिसूचित की हैं जिनमें वित्तीय लेनदेन और गणनाएँ शामिल हैं।

    कमीशन ने अपने आदेश में कहा कि हाउसिंग बोर्ड और शिकायतकर्ता के बीच वर्ष 2022 के बाद कोई सक्रिय कानूनी अनुबंध भी नहीं था, ऐसे में अतिरिक्त कर लगाने से पहले आवंटी को सूचना देना और उसकी देयता स्पष्ट करना अनिवार्य था। बिना सूचना के ब्याज जोड़ना आवंटी के साथ अन्याय है और इस प्रकार की प्रशासनिक चूक स्वीकार्य नहीं है।

    आयोग ने हाउसिंग बोर्ड को निर्देश दिया है कि वह 15 जुलाई 2025 के अंतरिम आदेश के अनुसार बकाया राशि की संशोधित गणना कर 30 दिनों के भीतर शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराए। साथ ही, शिकायतकर्ता से बैंक विवरण लेकर उसे क्षतिपूर्ति की राशि प्रदान की जाए। आयोग ने हाउसिंग बोर्ड को 19 दिसंबर 2025 तक आदेश की अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए भी कहा है। कमीशन ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित अवधि में आदेशों का पालन नहीं किया गया या सक्षम न्यायालय से स्थगन/निरस्तीकरण आदेश नहीं लिया गया, तो आयोग को बाध्य होकर हाउसिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई शुरू करनी पड़ेगी।

    #HaryanaHousingBoard #RightToServiceCommission #RTSCommission #AdministrativeLapse #ConsumerProtection #FinancialRedressal #CompensationOrder #GSTNotification #NoDuesCertificate #AnilVij #GoodGovernance #Haryana

  • download (4).jpg
    15/11/25 |

    डॉ. यशपाल सिंह बेरवाल को हरियाबा तकनीकी शिक्षा विभाग का निदेशक नियुक्त किया

    चंडीगढ़, 15 नवम्बर (अभी) -- हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ अधिकारी डॉ. यशपाल सिंह बेरवाल को तकनीकी शिक्षा विभाग, हरियाणा का निदेशक नियुक्त किया है। वे वर्ष 2012 से विभाग में अतिरिक्त निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे और अपने कार्यकाल में उन्होंने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अनेक उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

    विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि डॉ. बेरवाल के नेतृत्व और दृष्टिकोण से विभाग ने निरंतर प्रगति की है। उन्होंने नीलोखेड़ी में इंजीनियरिंग कॉलेज तथा सिरसा के पन्नीवाला मोटा में इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना में अग्रणी भूमिका निभाई।

    उन्होंने बताया कि तकनीकी शिक्षा को सुदृढ़ दिशा देने के लिए डॉ. बेरवाल के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर भी मान्यता मिली है। वर्ष 2007 में उन्हें इंडियन सोसाइटी फॉर टेक्निकल एजुकेशन (ISTE) द्वारा "राजा राम बाबू पाटिल नेशनल अवार्ड" से सम्मानित किया गया।

    उन्होंने बताया कि डॉ. बेरवाल ने वर्ष 2008 में कनाडा में “ऑप्टिकल वायरलेस कम्युनिकेशन” विषय पर शोध पत्र प्रस्तुत किया, जिसके लिए उन्हें हरियाणा सरकार द्वारा प्रायोजित किया गया था। वे तकनीकी अनुसंधान के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रों का प्रकाशन भी कर चुके हैं।

    #HaryanaGovernment #TechnicalEducation #DirectorAppointment #DrYashpalSinghBerwal #EngineeringCollege #ISTEAward #NationalAward #OpticalWirelessCommunication #TechnicalResearch #HaryanaBureaucracy

  • download (3).jpg
    15/11/25 |

    ग्रुप-डी कर्मचारियों की अनुकम्पा नियुक्ति और त्यागपत्र मामलों के लिए हरियाणा सरकार के नए दिशा-निर्देश

    चंडीगढ़, 15 नवम्बर (अभी) - हरियाणा सरकार ने कॉमन कैडर ग्रुप-डी कर्मचारियों से जुड़े मामलों-जैसे अनुकम्पा नियुक्ति, त्यागपत्र, अनुशासनात्मक कार्यवाही तथा तबादला या पोस्टिंग के सम्बन्ध में नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

     

    मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा इस सम्बन्ध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्डों, निगमों, विश्वविद्यालयों तथा क्षेत्रीय कार्यालयों को एक पत्र जारी किया गया है।

     

    पत्र के अनुसार 28 मार्च, 2018 या उसके बाद नियुक्त हुए सभी ग्रुप-डी कर्मचारियों पर पूरी तरह से हरियाणा ग्रुप-डी कर्मचारी (भर्ती और सेवा शर्तें) अधिनियम, 2018 के नियम लागू होंगे। पत्र में यह भी दोहराया गया है कि 21 दिसंबर, 2023 को जारी अधिसूचना के अनुसार मानव संसाधन विभाग के महानिदेशक को इन कर्मचारियों के लिए नियुक्ति प्राधिकारी पदनामित किया गया है।

     

    इसके अलावा, अनुकम्पा नियुक्ति, त्यागपत्र, अनुशासनात्मक कार्यवाही तथा तबादला या पोस्टिंग से संबंधित सभी मामले, जहां नियुक्ति प्राधिकारी मानव संसाधन विभाग के महानिदेशक हैं, अब आगे की कार्रवाई हेतु मानव संसाधन निदेशालय को भेजे जाएंगे।

     

    अनुकम्पा नियुक्ति के मामलों की जांच हरियाणा अनुकम्पा सहायता या नियुक्ति नियम, 2019 के तहत की जाएगी और इन्हें संबंधित विभागाध्यक्ष की संस्तुति के साथ एचएसएएस काडर के अधिकारी द्वारा सत्यापित किया जाएगा। इसी प्रकार, 28 मार्च, 2018 के बाद नियुक्त हुए ग्रुप-डी कर्मचारियों के त्यागपत्र संबंधी मामलों को संबंधित विभाग या नियंत्रण प्राधिकारी के माध्यम से यथाशीघ्र भेजा जाएगा। अनुशासनात्मक मामलों में संपूर्ण तथ्यों, संबंधित दस्तावेजों और विभागीय संस्तुति के साथ मामले प्रस्तुत किए जाएंगे।

    #HaryanaGovernment #GroupDEmployees #CommonCadre #AnukampaNiyukti #HaryanaRules #HRDepartment #PersonnelPolicy

  • download (1).jpg
    14/11/25 |

    बिहार में NDA की ऐतिहासिक जीत पर अंबाला छावनी में उमड़ा उत्साह, ऊर्जा मंत्री अनिल विज के निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों पर जमकर डाला भंगड़ा

    अंबाला, 14 नवंबर — बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ऐतिहासिक और रिकॉर्ड-तोड़ जीत ने पूरे देश में उत्साह का माहौल बना दिया है। इसी श्रृंखला में अंबाला छावनी स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय में आज एक भव्य और जोशीला समारोह आयोजित किया गया। हरियाणा के माननीय ऊर्जा मंत्री अनिल विज के निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने शानदार उपस्थिति दर्ज कराते हुए इस विजय को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया।

    कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की ताल पर भंगड़ा डालकर और पटाखे फोड़कर विजय उत्सव को चरम पर पहुंचा दिया। लड्डू बांटने और मिष्ठान वितरण के साथ पूरा कार्यालय क्षेत्र जयघोषों से गूंज उठा। “मोदी है तो मुमकिन है” और “NDA जिंदाबाद” के नारों से वातावरण में ऊर्जा और जोश स्पष्ट महसूस किया जा सकता था।

    समारोह में कार्यकर्ताओं ने बिहार की जनता के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व को देश के विकास का मार्गदर्शक बताया। सभी ने यह माना कि बिहार की जनता ने राष्ट्रहित और विकास को प्राथमिकता देते हुए एक बार फिर NDA के पक्ष में अपना मजबूत जनादेश दिया है।

    कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी की गरीब कल्याण योजनाओं, किसान हितैषी नीतियों, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों तथा युवाओं के लिए चल रही पहल को इस विजय का प्रमुख आधार बताया। अनेक वक्ताओं ने कहा कि यह परिणाम जनता के भरोसे, सुशासन के प्रति बढ़ते विश्वास और मोदी सरकार के कुशल नेतृत्व की पुष्टि है।

    अंबाला छावनी में आयोजित इस भव्य उत्सव ने स्पष्ट कर दिया कि बिहार की जीत ने हरियाणा सहित पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं में नए जोश, नई ऊर्जा और आगामी चुनावों के लिए नई प्रेरणा का संचार किया है। यह जश्न न केवल चुनावी विजय का प्रतीक है, बल्कि देश में विकास, स्थिरता और सुशासन की विचारधारा के प्रति जनता की बढ़ती आस्था को भी मजबूत करता है।

    इस अवसर पर नगर परिषद् प्रधान स्वर्ण कौर नगर परिषद उपरधन ललता प्रसाद ओम सहगल महेशनगर मंडल प्रधान हर्ष बिंद्रा शास्त्री मंडल प्रधान प्रवेश शर्मा ग्रामीण मंडल प्रधान विकास बेह्गल विजेंदर चौहान आशीष अग्रवाल बी एस बिंद्रा अजय बवेजा महेश अग्गरवाल भारत कोछड़ शशि लोंगिया आरती सहगल पुष्पा वैश नीलम कुमारी करन अग्गरवाल श्याम सूंदर अरोड़ा दीपक भसीन सुभाष शर्मा अनिल बहल अनुज यादव गुरिंदर सिंह साधना शर्मा रेनू भामर सुनील नदरिया आशीष सभरवाल राजू बाली राजकुमार राजा अमरनाथ आदि कई कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे |

    #ambala #news #anilvij #bjpharyana #biharchunaav #haryana #bjp

  • WhatsApp Image 2025-11-14 at 6.44.02 PM.jpeg
  • Photo--20.jpg
    14/11/25 |

    हरियाणा स्टेट चैम्पियनशिप-2025 : अम्बाला में आयोजित प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    जे कुमार, अम्बाला 14 नवम्बर - हरियाणा स्टेट चैम्पियनशिप-2025 का आयोजन 11 नवंबर से 13 नवंबर 2025 तक जिला अंबाला में किया गया, जिसमें वालीबॉल, हैंडबॉल, बैडमिंटन और स्विमिंग की विभिन्न प्रतियोगिताएँ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुईं। वालीबॉल एवं हैंडबॉल मुकाबले आधुनिक खेल स्टेडियम, बड़ागढ़ में आयोजित हुए, जबकि बैडमिंटन व स्विमिंग प्रतियोगिताएँ अंबाला छावनी में करवाई गईं।

    स्विमिंग प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को राजेंद्र विज, प्रधान जिला तैराकी संघ; कविता देवी, उपनिदेशक खेल, अंबाला मंडल; सुधा भसीन, उपनिदेशक खेल, मुख्यालय; और राम स्वरूप शर्मा, जिला खेल अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। विजेताओं को खेल विभाग द्वारा निर्धारित नकद पुरस्कार — प्रथम को 5000 रुपये, द्वितीय को 3000 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को 2000 रुपये — प्रदान किए गए।

    इसी प्रकार बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को उपनिदेशक खेल राकेश पांडे एवं बैडमिंटन प्रशिक्षिका श्रीमति पूर्णिमा द्वारा नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं बड़ागढ़ स्टेडियम में वालीबॉल प्रतियोगिता की महिला विजेताओं को श्रीमति ममता सैनी, श्रीमति सुधा भसीन और यमुनानगर की जिला खेल अधिकारी श्रीमति शिल्पा गुप्ता द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।
    इस मौके पर खेल विभाग के प्रशिक्षक तथा कार्यालय स्टाफ भी मौजूद रहा।

    #ambala #News #haryana-state-championship #players-showcase

  • WhatsApp Image 2025-11-13 at 13.44.08.jpeg
    14/11/25 |

    सेना में जाने के लिए शारीरिक और मानसिक फिटनेस पर दें ध्यान: लेफ्टिनेंट कर्नल

    जे कुमार, अम्बाला 14 नवम्बर - आर्य कॉलेज, अंबाला छावनी की एनसीसी यूनिट द्वारा एक प्रेरणादायक मोटिवेशनल लेक्चर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल स्वपनिल दीक्षित ने कैडेट्स और छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए सेना में करियर बनाने के लिए आवश्यक गुणों व तैयारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

    उन्होंने कहा कि आज के समय में महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने के लिए युवतियों का सेना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना अत्यंत जरूरी है। उन्होंने बताया कि सेना में शामिल होने के लिए समर्पण, साहस, अनुशासन, मानसिक मजबूती और शारीरिक फिटनेस बेहद अहम हैं। लेफ्टिनेंट कर्नल दीक्षित ने विभिन्न सैन्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया, पात्रता मापदंड और चयन की पूरी प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक समझाया। उन्होंने कहा कि यदि युवा सही दिशा में सतत प्रयास करें तो वह निश्चित रूप से देश सेवा का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

    एनसीसी अधिकारी व सीटीओ डॉ. पंकज धांगड़ ने मंच संचालन करते हुए कहा कि सेना में जाना चाहने वाले युवाओं को अपनी शारीरिक क्षमता, मानसिक स्वास्थ्य और आत्मअनुशासन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे राष्ट्र सेवा में उत्कृष्ट योगदान देकर समाज में नई मिसाल कायम कर सकती हैं। कार्यक्रम में प्रो. रंजू त्रेहन, डॉ. सुमन, डॉ. सरिता चौधरी, डॉ. प्रगति शर्मा, प्रो. ममता, प्रो. जेसिका सहित स्टाफ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

    #ambala #aryacollege #haryana #ncc #focus-on-physical-and-mental-fitness #join-the-army #lieutenant-colonel

  • Photo--2.jpg
    14/11/25 |

    ब्रह्माकुमारीज सुप्रीम लाइट हाउस में पत्रकारों का सम्मान, मीडिया की भूमिका पर चर्चा

    जे कुमार, अम्बाला 14 नवम्बर - ब्रह्माकुमारीज सुप्रीम लाइट हाउस, प्लॉट नंबर 214-215, जग्गी कॉलोनी फेस-2, अंबाला शहर में सेवाकेंद्र की ओर से गत दिवस पत्रकार साथियों के लिए विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मीडिया की समाज में महत्वता और पत्रकारों द्वारा समाज प्रहरी के रूप में निभाई जा रही जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

    समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब जोनल मीडिया प्रभारी डॉ. ब्रह्माकुमार कर्मचंद भाई तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डीआईपीआरओ अंबाला ने शिरकत की। सेवाकेंद्र की प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी दिव्या दीदी एवं राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी मीरा दीदी ने अतिथियों का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

    कार्यक्रम के दौरान राजयोगिनी मीरा दीदी ने योग की अनुभूति कराते हुए सभी को गहन शांति, सुख, प्रेम और आनंद का अनुभव कराया। राजयोगिनी दिव्या दीदी ने मीडिया कर्मियों का अभिनंदन करते हुए समाज में मीडिया के महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला।

    उन्होंने बताया कि 22 से 26 नवंबर तक सेवाकेंद्र में 5 दिवसीय शिविर ‘हर हाल में रहना है खुशहाल’ का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के मुख्य वक्ता प्रो. ब्रह्माकुमार ई.वी. गिरिश भाई जी होंगे, जो मुंबई से विशेष रूप से आ रहे हैं। दिव्या दीदी ने पत्रकार साथियों और उनके माध्यम से सभी शहरवासियों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

    मुख्य अतिथि डॉ. कर्मचंद भाई जी ने अपने संबोधन में मीडिया कर्मियों को समाज प्रहरी और पैग़ाम्बर की उपमा देते हुए कहा कि मीडिया देश के चार स्तंभों में से एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। उन्होंने कहा कि मीडिया समाज का दर्पण है तथा विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका अत्यंत अहम है। उन्होंने सभी पत्रकारों से समाज उत्थान के लिए अपनी लेखनी का उपयोग निरंतरता से करने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम में राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी नेहा बहन ने ब्रह्माकुमारी संस्था का परिचय देते हुए बताया कि यह विश्व की सबसे बड़ी महिला-संचालित संस्था है, जिसके लगभग 140 देशों में 10,000 से अधिक सेवाकेंद्र कार्यरत हैं। यहां राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से आत्मा, परमात्मा, जीवन मूल्यों और स्व-परिवर्तन की शिक्षा दी जाती है।

    अंत में सेवाकेंद्र की ओर से उपस्थित सभी पत्रकार साथियों को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन ईश्वरीय ब्रह्माभोजन के साथ हुआ। मंच संचालन की भूमिका राजयोगिनी नेहा बहन ने सफलतापूर्वक निभाई।

    #ambala #brahma-kumaris #supreme-lighthouse #news #journalists-discusses-role-of-media

  • Photo--3.jpg
    14/11/25 |

    ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने समाधान शिविरों में लंबित शिकायतों के निपटान को लेकर दिए सख्त दिशा-निर्देश

    जे कुमार, अम्बाला 14 नवम्बर - ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए.के. सिंह ने आज चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाधान शिविरों में प्राप्त हो रही शिकायतों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत को लंबित न रहने दें और प्राथमिकता आधार पर उसका निपटान सुनिश्चित करें।

    वीसी की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने समाधान शिविरों में प्राप्त होने वाली शिकायतों, उनकी प्रकृति, विभागवार लंबित मामलों तथा निपटान की प्रगति का विस्तृत विवरण लिया। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर जनता और प्रशासन के बीच विश्वास की एक मजबूत कड़ी हैं, इसलिए शिकायतों का समयबद्ध समाधान बेहद जरूरी है। उन्होंने विभागाध्यक्षों को कड़े शब्दों में निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेकर उसकी त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

    बैठक के दौरान एसडीएम दर्शन कुमार ने अतिरिक्त मुख्य सचिव को जानकारी देते हुए बताया कि अंबाला जिले के समाधान शिविरों में अब तक कुल 4617 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 4189 शिकायतों का निपटान किया जा चुका है। वर्तमान में 295 शिकायतें लंबित हैं, जबकि 133 शिकायतें रिजेक्टेड श्रेणी में दर्ज की गई हैं।

    एसडीएम ने कहा कि वीसी में दिए गए सभी निर्देशों की शत-प्रतिशत अनुपालना करवाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके विभाग से संबंधित कोई भी शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए और बेहतर समन्वय के साथ सभी मामलों का समाधान शीघ्रता से किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों का निपटान निर्धारित समय सीमा के भीतर हर स्थिति में करवाना अनिवार्य है।

    बैठक में नगराधीश अभिषेक गर्ग, डीडीपीओ दिनेश शर्मा, डीआरओ राजेश ख्यालिया, नगर निगम के कार्यकारी अभियंता सौरभ गोयल, जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ हरमिलाप सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    #ambala #news #energy-department #additional-chief-secretary #complaints-in-samadhan-camps

  • 3d377af4-9930-4b7c-8b33-f4b9480baba6.jfif

    ‘‘बिहार का चुनाव पूरे हिन्दूस्तान के लिए बहुत बडा पैगाम है, क्योंकि दुनिया झूठे वायदे नहीं चाहती है बल्कि काम व विकास चाहती है’’ - ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    अम्बाला/चण्डीगढ, 14 नवंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘बिहार का चुनाव पूरे हिन्दूस्तान के लिए बहुत बडा पैगाम है क्योंकि दुनिया झूठे वायदे नहीं चाहती है बल्कि दुनिया काम व विकास चाहती है’’। श्री विज ने कहा कि ‘‘बिहार की जागरूक जनता ने जंगलराज को जडों से साफ कर दिया है, और कटटा राज के मुंह मोड दिया हैं तथा बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की विकास की नीति को स्वीकार किया है’’। विज आज मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

    उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी, जो आज के युग के चाणक्य है, की नीति ने काम किया है। ऐसे ही, नीतिश कुमार जी, जिनकी स्वच्छ छवि है और उनके ऊपर कोई भी आरोप नहीं हैं, लोगों ने उनको स्वीकार किया है।

    विपक्ष द्वारा बिहार चुनाव में एनडीए की जीत न बताकर एसआईआर की जीत बताने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘‘विपक्ष की जीत बिहार के लोगों ने पैरों तले रौंद दी’’।

    #BiharElection #AnilVij #NDAWin #DevelopmentPolitics #AmitShah #NitishKumar #ModiGovernment #HaryanaMinister #Elections2025 #BiharVerdict

  • unnamed.jpg
    14/11/25 |

    एसडी कॉलेज की प्रथा मेहता ने राज्य स्तरीय तैराकी में जीता स्वर्ण पदक, कॉलेज का नाम रोशन किया

    जे कुमार, अम्बाला 14 नवम्बर - सनातन धर्म (एसडी) कॉलेज, अंबाला छावनी की बी.ए. प्रथम वर्ष की प्रतिभाशाली छात्रा प्रथा मेहता ने हाल ही में आयोजित हरियाणा राज्य तैराकी चैम्पियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर कॉलेज और पूरे शहर का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता अंबाला छावनी में ही आयोजित की गई थी।

    अंतर-कॉलेज प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन :- राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के अलावा, प्रथा मेहता ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय अंतर–कॉलेज तैराकी प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया।

    कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. अल्का शर्मा ने प्रथा मेहता को सम्मानित किया और उनकी इस उपलब्धि पर गहरा हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा प्रथा ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से यह सफलता अर्जित की है। उनकी यह उपलब्धि कॉलेज के लिए गर्व का विषय है। हम उन्हें भविष्य में और ऊँचाइयाँ छूने की शुभकामनाएँ देते हैं। डॉ. अल्का शर्मा ने इस उपलब्धि के लिए शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नितिन सेहगल और सहायक प्रोफेसर डॉ. राजेश फोर को भी बधाई दी और उनके कुशल मार्गदर्शन की सराहना की।

    इस अवसर पर डॉ. दिव्या जैन (विभागाध्यक्ष, प्राणीशास्त्र विभाग), डॉ. नितिन सेहगल और डॉ. राजेश फोर उपस्थित रहे और प्रथा को सम्मानित किया। सभी ने प्रथा की सफलता को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि प्रथा जैसी छात्राएँ न केवल कॉलेज का गौरव बढ़ाती हैं, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनती हैं। उनकी सफलता से यह सिद्ध होता है कि निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी है। पूरे कॉलेज परिवार ने प्रथा मेहता को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

    #ambala #sdcollege #news #swimming-competition #gold-medal

  • nasha awarness1.jpeg
    14/11/25 |

    अम्बाला पुलिस द्वारा आमजन को साईबर जागरूकता, नशे से दूर रहने बारे किया जागरूक और पढाया यातायात नियमों का पाठ

    जे कुमार, अम्बाला 14 नवम्बर - अम्बाला पुलिस द्वारा जिले में "नशा मुक्त अम्बाला" अभियान के तहत आमजन और युवाओं को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रबंधक थाना यातायात अम्बाला और उनकी टीम ने थाना अम्बाला शहर क्षेत्र के सुल्तानपुर चौक पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

    प्रबंधक थाना यातायात अम्बाला ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा को पढ़ाई और अच्छे कार्यों में लगाकर अपने परिवार तथा राष्ट्र का नाम रोशन करना चाहिए। उन्होंने चेताया कि कुसंगति में पड़कर युवा बुरी आदतों का शिकार हो जाते हैं और अपना भविष्य अंधकारमय बना लेते हैं।

    "नशा आदमी को अन्दर ही अन्दर से खोखला कर देता है, जिससे उसमें सोचने-समझने की शक्ति नहीं रहती। युवावर्ग नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।"

    कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना व उसके दुष्परिणामों बारे जागरूक करना है, जिससे समाज को नशा मुक्त व अपराध मुक्त बनाया जा सके।

    यातायात और अन्य सुरक्षा विषयों पर जागरूकता :- इस अभियान के दौरान अम्बाला पुलिस ने केवल नशा मुक्ति पर ही नहीं, बल्कि कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी जागरूकता फैलाई : यातायात नियम: सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक सिग्नल, ओवर स्पीड और शराब पीकर गाड़ी न चलाने की अपील की गई।

    साइबर सुरक्षा : साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई। सामाजिक पहल: महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा, स्वच्छता, पौधारोपण, रक्तदान व यातायात के नियमों की पालना पर भी जानकारी दी गई। टीम ने बताया कि किसी भी प्रकार की नशा सम्बन्धी समस्या की जानकारी आप मानस पोर्टल पर या निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क करके दे सकते हैं। सूचना पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी : टोल फ्री नम्बर: 1933, 9729990117, 9729990112, 9050891508 | अम्बाला पुलिस ने दोहराया कि वह सेवा, सुरक्षा और सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।

    #ambala #News #ambalapolice #cyber-awareness #educates-citizens #drugs-and-teaches #traffic-rules

  • download.jpg
    14/11/25 |

    सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी का उल्लंघन: अम्बाला पुलिस ने 148 बसों की जाँच कर 35 के किए चालान

    जे कुमार, अम्बाला, 14 नवम्बर : हरियाणा पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह और पुलिस अधीक्षक अम्बाला अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में, अम्बाला पुलिस ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए "सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी" के तहत एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान, अम्बाला पुलिस ने कुल 148 स्कूल बसों की जाँच की, जिसमें सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर 35 बसों के चालान किए गए।

    सुरक्षा मानकों की गहन जाँच :- बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, ट्रैफिक पुलिस टीमों ने विभिन्न स्कूल रूटों पर बसों की गहनता से जाँच की। इस जाँच में मुख्य रूप से निम्नलिखित सुरक्षा मानकों पर ध्यान केंद्रित किया गया |

    • सुरक्षा उपकरण: फायर एक्सटिंग्विशर (अग्निशामक यंत्र) और फर्स्ट एड बॉक्स की उपलब्धता।

    • तकनीकी मानदंड: स्पीड गवर्नर की कार्यक्षमता और वैध फिटनेस सर्टिफिकेट।

    • चालक के दस्तावेज: बस चालक के सत्यापित दस्तावेजों की जाँच।

    जाँच में, 35 बसों में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया गया, जिस पर ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर ही चालान कर कार्रवाई की। यह कार्रवाई सिटी यातायात एसएचओ के नेतृत्व में की गई।

    सुरक्षा अनदेखी बर्दाश्त नहीं: एसपी

    पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि "बच्चों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। किसी भी स्कूल बस में सुरक्षा मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन और चालक सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करें, इसके लिए समय-समय पर ऐसे निरीक्षण जारी रहेंगे। अम्बाला पुलिस ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से भी अपील की है कि वे अपने वाहनों में सभी सुरक्षा मानकों का पालन करें, ताकि बच्चों की यात्रा सुरक्षित और निश्चिंत रहे।

    #ambala #News #

  • WhatsApp Image 2025-11-14 at 11.30.12 AM.jpg
    14/11/25 |

    नागरिक अस्पताल अंबाला में विश्व मधुमेह दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम: शुगर कंट्रोल किडनी, हृदय और आँखों के लिए अनिवार्य

    जे कुमार, अम्बाला 14 नवम्बर - विश्व मधुमेह दिवस (World Diabetes Day) के उपलक्ष्य में, आज नागरिक अस्पताल अंबाला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य फोकस मधुमेह (Diabetes) को नियंत्रित रखने, नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व और इस बीमारी के शरीर के महत्वपूर्ण अंगों पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में आमजन को जागरूक करना था।

    डॉ. नीनू गांधी ने बताया कि मधुमेह नियंत्रण के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया मधुमेह को नियंत्रित रखना इसलिए अनिवार्य है क्योंकि इसका सीधा असर हमारे शरीर के प्रमुख अंगों पर पड़ता है। यदि शुगर अनियंत्रित रहे, तो यह किडनी, हृदय और आँखों को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है, जिससे गुर्दे की विफलता, दिल के रोग और यहाँ तक कि अंधापन भी हो सकता है।

    डॉ. गांधी ने सलाह दी कि हर मधुमेह रोगी को कम से कम तीन महीने वाला शुगर चेकअप (HbA1c) नियमित रूप से करवाना चाहिए, ताकि रक्त शर्करा के औसत स्तर की निगरानी की जा सके और जटिलताओं से बचा जा सके। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली, नियमित व्यायाम और दवाइयों का सही समय पर सेवन करने का आग्रह किया।

    नियमित फॉलो-अप और डाइट क्लिनिक :- कार्यक्रम में उपस्थित एनसीडी (NCD) स्टाफ नर्स रीना ने कहा कि मधुमेह एक जीवनशैली से जुड़ी बीमारी है, जिसे सही आहार (Diet) और नियमित फॉलो-अप के माध्यम से प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि नागरिक अस्पताल में विभाग द्वारा संचालित डाइट क्लिनिक में मधुमेह रोगियों को निशुल्क और विशेषज्ञ पोषण परामर्श दिया जाता है। यह कार्यक्रम लोगों को मधुमेह के प्रति जागरूक करने और उन्हें स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन जीने के लिए प्रेरित करने में सहायक रहा।

    #ambala #civilhospital #worlddiabetesday #awareness-programme #sugar-control #News

  • images (1).jpg
    14/11/25 |

    शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन के चलते अंबाला पुलिस का रूट डायवर्ट प्लान जारी, दिल्ली-पंजाब आवागमन प्रभावित

    जे कुमार, अम्बाला 14 नवम्बर - कौमी इन्साफ मोर्चा संगठन के सदस्यों द्वारा अपनी मांगों को लेकर शंभू बॉर्डर पर एकत्रित होकर दिल्ली कूच करने की घोषणा के मद्देनजर, अंबाला पुलिस ने यातायात प्रबंधन और रूट डायवर्ट प्लान जारी कर दिया है। यह डायवर्ट प्लान उस स्थिति में लागू होगा जब अंबाला से राजपुरा (पंजाब) मार्ग पर यातायात का आवागमन प्रभावित होगा, और यह प्रातः 05:00 बजे से प्रभावी रहेगा।

    यातायात डायवर्ट रूट प्लान : -

    अम्बाला पुलिस द्वारा आम नागरिकों के लिए वैकल्पिक मार्ग निम्नलिखित प्रकार से निर्धारित किए गए हैं:

    1. दिल्ली से पंजाब जाने वाले वाहन (राजपुरा, पटियाला, लुधियाना, अमृतसर के लिए):

    • ये वाहन जग्गी सिटी सैन्टर के सामने अम्बाला-चंडीगढ़ रोड पर बाईं तरफ से मुड़कर लालरू होते हुए पटियाला → लुधियाना → जालंधर → अमृतसर इत्यादि पंजाब जा सकते हैं।

    2. 152-डी/हिसार/कैथल से अंबाला के रास्ते पंजाब जाने वाले वाहन:

    • ये वाहन चंडीगढ़ के रास्ते से लालरू → राजपुरा → पटियाला → लुधियाना → जालंधर → अमृतसर इत्यादि पंजाब जा सकते हैं।

    वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे बंद रास्तों को छोड़कर वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।

    पुलिस की आम नागरिकों से अपील : - अम्बाला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि प्रदर्शन के दौरान बहुत जरूरी होने पर ही अपने घर से निकलें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। आमजन से शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का पूर्ण सहयोग करने का आग्रह किया गया है। किसी भी असहज परिस्थिति में सहायता प्राप्त करने के लिए आप डायल 112 पर या अंबाला पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 0171-2553223 पर संपर्क कर सकते हैं।

    #ambala #spambala #ambalapolice #issuesroutediversion #shambhu-border

  • Pic 2.jpeg

    ए वतन ए वतन हमकों तेरी कसम ... ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने देशभक्ति पर गाया गीत

    चंडीगढ़, 13 नवम्बर, हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज सदर बाजाद टी-प्वाइंट पर अपने दोस्तों के साथ देशभक्ति पर आधारित गीत गाया।

    उन्होंने गाया

    जलते भी गए,
    कहते भी गए,
    आज़ादी के परवाने,
    जीना तो उसी का जीना है
    जो मारना वतन पे जाने

    ऐ वतन ऐ वतन हमको तेरी कसम
    तेरी राहो में जान तक लूटा जायेंगे
    फूल क्या चीज़ है
    तेरे कदमो में हम भेंट अपने सरो की चढ़ा जायेंगे

    कोई पंजाब से, कोई महाराष्ट्र से
    कोई न्च् से है, कोई बंगाल से
    तेरी पूजा की थाली में लाए हैं हम
    फूल हर रंग के आज हर डाल से
    नाम कुछ भी सही, पर लगन एक है
    ज्योत से ज्योत दिल की जगा जायेंगे

    तेरी जानिब उठी जो कहर की नज़र,
    उस नज़र को झुका के ही दम लेंगे हम
    तेरी धरती पे है जो कदम गैर का,
    उस कदम का निशा तक मिटा देंगे हम
    जो भी दीवार आएगी अब सामने,
    ठोकरों से उसे हम गिरा जाएंगे

    सेह चुके है सितम हम बोहोत गैर के
    अब करेंगे हर एक वार का सामना
    झुक सकेगा ना अब सरफरोशो का सर
    चाहे हो खुनी तलवार का सामना
    सर पे बांधे कफ़न हम तो हसते हुए
    मौत को भी गले से लगा जायेंगे
    ऐ वतन ऐ वतन

  • Screenshot 2025-11-13 121947.png
    13/11/25 |

    अंबाला की 16 वर्षीय जंजीरों में जकड़ी युवती को समाजसेवी संस्थाओं ने किया रेस्क्यू, करवाएगे इलाज

    जे कुमर, अम्बाला 13 नवम्बर - अम्बाला शहर के कैथ माजरी इलाके से आज एक 16 वर्षीय युवती को वंदे मातरम सेवा दल और मनुख्ता दी सेवा टीम के संयुक्त प्रयास से रेस्क्यू किया गया। यह युवती कथित तौर पर मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और सुरक्षा कारणों से उसके परिवार ने उसके पैरों में जंजीर डाल रखी थी।

    दुर्घटना और मानसिक संतुलन बिगड़ने की कहानी :- जानकारी के अनुसार, युवती जब छोटी थी, तब वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई थी। इस दुर्घटना में उसकी जान तो बच गई, लेकिन उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया। मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होने के कारण, वह अक्सर घर से बाहर भागने लगी और सफर करके दूसरे शहरों तक पहुँच जाती थी।

    युवती की सुरक्षा को लेकर चिंतित परिवार अत्यधिक परेशान रहने लगा। बार-बार भागने की प्रवृत्ति को रोकने और उसकी जान बचाने के लिए, परिवार ने विवश होकर उसके पांव में जंजीर बांध दी थी।

    संस्थाओं ने बढ़ाया मदद का हाथ :- जब युवती और उसके परिवार की दयनीय स्थिति का पता समाजसेवी संस्थाओं वंदे मातरम सेवा दल और मनुख्ता दी सेवा की टीम को चला, तो उन्होंने तुरंत हस्तक्षेप करने का फैसला किया। मानवीय आधार पर, दोनों टीमों ने मिलकर युवती को उसके घर से रेस्क्यू किया।

    रेस्क्यू के बाद, युवती को बेहतर इलाज और देखभाल सुनिश्चित करने के लिए लुधियाना (पंजाब) में मनुख्ता दी सेवा टीम के सुपुर्द कर दिया गया है। संस्था अब यह सुनिश्चित करेगी कि बच्ची का उचित इलाज हो सके और वह एक बेहतर जीवन जी सके। यह घटना समाज के संवेदनशील और जरूरतमंद लोगों के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी को दर्शाती है।

  • download (2).jpg
    13/11/25 |

    मार्च-2026 हेतु स्वयंपाठी परीक्षार्थियों के लिए आज से लाईव होंगे आवेदन फार्म

    चंडीगढ़, 13 नवम्बर (अभी) --  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित करवाई जाने वाली सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा फरवरी/मार्च-2026 के लिए जो स्वयंपाठी परीक्षार्थी एसेंशियल रिपीट (E.R.), कम्पार्टमेंट (E.I.O.P.), Additional Qualified, आंशिक/ पूर्ण विषय अंक सुधार तथा अतिरिक्त विषय श्रेणी की परीक्षा देना चाहते हैं वे 13 नवम्बर, 2025 से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर आवेदन कर सकते हैं।

     

    इस बारे में जानकारी देते हुए बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि ऐसे स्वयंपाठी परीक्षार्थी जो एसेंशियल रिपीट (E.R.), कम्पार्टमेंट (E.I.O.P.), आंशिक/ पूर्ण विषय अंक सुधार तथा अतिरिक्त विषय श्रेणी की परीक्षा देना चाहते हैं वे परीक्षार्थी 1000 रुपये एकमुश्त आवेदन शुल्क के साथ 13 नवम्बर से 25 नवम्बर, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके पश्चात 100  रुपये विलम्ब शुल्क सहित 26 नवम्बर से 02 दिसम्बर तक, 300 रुपये विलम्ब शुल्क सहित 03 दिसम्बर से 09 दिसम्बर तक तथा 1000 रुपये विलम्ब शुल्क सहित 10 से 16 दिसम्बर, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

     

    उन्होंने बताया कि जो परीक्षार्थी मार्च/जुलाई/सितम्बर-2025 की परीक्षा में अपीयर हुए परीक्षार्थी जिनका मुख्य परीक्षा परिणाम पास था, लेकिन किसी एक अनिवार्य विषय में अनुत्तीर्ण हैं, ऐसे परीक्षार्थी भी Additional Qualified श्रेणी में उपरोक्त तिथियों में बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर पिछला अनुक्रमांक दर्ज करते हुए ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।

     

    उन्होंने आगे बताया कि कुछ परीक्षार्थियों द्वारा ऑनलाईन आवेदन फार्म में केवल विवरण भरकर अधूरा छोड़ दिया जाता है, लेकिन परीक्षा शुल्क का समायोजन नहीं किया जाता तथा उसी अधूरे पंजीकरण को ही सफल मान लिया जाता है। जबकि सफल पंजीकरण से अभिप्राय है कि ऑनलाईन आवेदन फार्म के साथ-साथ परीक्षा शुल्क का भी बोर्ड द्वारा निर्धारित बैंक खाते में जमा होना। इसलिए समय रहते सफल ऑनलाईन आवेदन करना सुनिश्चित करें। इसके साथ-साथ सभी स्वंयपाठी परीक्षार्थी अपने आधार कार्ड एवं परीक्षा के दौरान प्रयुक्त किए जाने वाले आई०डी० प्रूफ में दर्ज फोटो को भी अपडेट करवाना सुनिश्चित करेंगे।

    उन्होंने आगे बताया कि ऑनलाईन आवेदन करते समय किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई सामने आने पर परीक्षार्थी ई-मेल आई.डी. assec@bseh.org.inassrs@bseh.org.in एवं हैल्पलाईन नं0 01664-254300 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

    #BSEH #HaryanaBoard #BoardExams2026 #CompartmentExam #SecondarySeniorSecondary #BhiwaniBoard #ERExam #EducationInHaryana

  • download (1).jpg
    13/11/25 |

    36वीं अखिल भारतीय डाक कबड्डी: दिल्ली और हरियाणा ने दर्ज की बड़ी जीत, सेमीफाइनल आज और फाइनल कल

    चंडीगढ़, 13 नवम्बर (अभी) - -  हरियाणा डाक परिमंडल द्वारा कुरुक्षेत्र में आयोजित 36वीं अखिल भारतीय डाक कबड्डी प्रतियोगिता 2025-26 के तीसरे दिन रोचक मुकाबले हुए। इस प्रतियोगिता में विभिन्न डाक परिमंडलों की 11 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता 14 नवंबर तक चलेगी।

    हरियाणा परिमण्डल अंबाला के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल सचिन किशोर ने बताया कि आंध्र प्रदेश बनाम पश्चिम बंगाल के मैच में आंध्र प्रदेश 40-22 से विजयी रहा। महाराष्ट्र बनाम तेलंगाना के बीच हुए मुकाबले में महाराष्ट्र ने 25-21 अंकों के साथ जीत दर्ज की। कर्नाटक बनाम तमिलनाडु के बीच हुए मैच में कर्नाटक ने 40-16 अंकों से हराया। उन्होंने बताया कि हरियाणा बनाम केरल के बीच हुए मैच में हरियाणा की 42-26 अंकों के साथ विजयी रही। दिल्ली बनाम गुजरात के बीच हुए मुकाबले में दिल्ली ने 44-09 अंकों से एक तरफा जीत दर्ज की।

     तमिलनाडु बनाम दिल्ली के बीच हुए मैच में तमिलनाडु 34-15 से विजयी रहा। महाराष्ट्र बनाम पंजाब के बीच हुए मैच में महाराष्ट्र ने 32-21 अकों के साथ जीत दर्ज की। तेलंगाना बनाम केरल के बीच हुए मुकाबले में तेलंगाना की टीम 53-11 अंकों से जीती।

    उन्होंने बताया कि कर्नाटक बनाम पश्चिम बंगाल के बीच हुए मैच में कर्नाटक 16-06 से विजयी रहा। पश्चिम बंगाल बनाम दिल्ली का मैच कड़े मुकाबले के साथ 19-19 अंकों की बराबरी पर रहा। आंध्र प्रदेश बनाम गुजरात का मैच आंध्र प्रदेश ने 20-11 अंकों से जीता।

    उन्होंने कहा कि तमिलनाडु बनाम गुजरात के बीच हुए मुकाबले में तमिलनाडु 11-05 से विजयी रहा। सभी 11 टीमें पांच दिनों की अवधि में कुल 28 मैच खेलेंगी। टूर्नामेंट के सेमी-फाइनल मैच 13 नवंबर 2025 को और फाइनल मैच 14 नवंबर 2025 तक खेला जाएगा।

    #AllIndiaPostalKabaddi #Kabaddi2025 #HaryanaPostalCircle #Kurukshetra #KabaddiResults #SportsInHaryana #DelhiKabaddi #HaryanaKabaddi

  • download.jpg
    13/11/25 |

    ज़हरीली खांसी की दवाई पर सतर्क हुआ हरियाणा का स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने दिए कड़े निर्देश

    चंडीगढ़, 13 नवम्बर (अभी) - सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) द्वारा खांसी की दवाई  "प्लानोकूफ डी सीरप (Planokuf D Syrup)" में ज़हरीला रसायन डायथिलीन ग्लाइकॉल (Diethylene Glycol) पाए जाने के बाद हरियाणा में दवा सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। इस गंभीर मामले पर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने तुरंत संज्ञान लेते हुए प्रदेश में सख़्त मॉनिटरिंग और क्वॉलिटी चेक के निर्देश दिए हैं।

     

    सीडीएससीओ (CDSCO)  की रिपोर्ट के अनुसार, दवाई के एक बैच (No. R25053101) में डीईजी (DEG) की मात्रा 0.35% पाई गई है, जबकि मानक सीमा 0.1% से अधिक नहीं होनी चाहिए। डीईजी एक अत्यंत विषैला रसायन है, जो शरीर में ज़हर फैलाने, किडनी फेल होने, तंत्रिका तंत्र प्रभावित होने तथा मृत्यु तक का कारण बन सकता है, विशेष रूप से बच्चों में इसका खतरा अधिक है।

     

    रिपोर्ट मिलते ही हरियाणा के राज्य दवा नियंत्रक (State Drugs Controller) डॉ ललित कुमार गोयल ने सभी ड्रग कंट्रोल ऑफिसरों को अत्यंत आवश्यक ( Most Urgent) अलर्ट जारी किया। आदेश में निर्देश दिए गए कि संबंधित बैच की तत्काल सैम्पलिंग, जांच और स्टॉक मिलने पर उसकी ज़ब्ती सुनिश्चित की जाए।

     

    स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य में किसी भी नागरिक की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संदिग्ध दवाओं पर तुरंत कार्रवाई की जाए और सप्लाई चैन पर पूरी निगरानी रखी जाए।

     

    स्वास्थ्य मंत्री ने विभाग को निर्देश दिए कि राज्य में दवाइयों की गुणवत्ता पर ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई जाए और किसी भी लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

     

    राज्य दवा नियंत्रक डॉ ललित कुमार गोयल ने  बताया कि सभी ऐलोपैथिक और आयुर्वेदिक दवा निर्माण इकाइयों को निर्देश जारी किए गए हैं कि जिस रसायन प्रोपिलीन ग्लाइकॉल (PG) का उपयोग सिरप सहित कई तरल दवाइयों में होता है, उसका हर बैच प्रयोग से पहले गैस क्रोमैटोग्राफी टेस्ट (Gas Chromatography Test) से जांचना अनिवार्य होगा।

     

    उन्होंने बताया कि बिना लाइसेंस वाले व्यापारियों से प्रोपिलीन ग्लाइकॉल खरीदने पर प्रतिबंध रहेगा तथा किसी भी दवा के निर्माण से पहले परीक्षण रिपोर्ट अनिवार्य होगी। उन्होंने तैयार दवाइयों के कण्ट्रोल सैंपल  (control sample की समय-समय पर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी संग्रहित नियंत्रण नमूनों (retained sample) में भी डीईजी /ईजी मिलता है, तो उत्पाद का तुरंत रिकॉल करना होगा।

     

    क्यों ज़रूरी है यह सतर्कता?

     

    हाल के वर्षों में डीईजी  जैसे रसायन की मिलावट से देश में कई गंभीर घटनाएँ सामने आई हैं। इस प्रकार की अशुद्धि जानलेवा साबित हो सकती है। इसीलिए हरियाणा सरकार अब दवा सुरक्षा पर कठोर एवं चरणबद्ध नीति लागू कर रही है।

     

    संदिग्ध सिरप की पहचान के बाद सीडीएससीओ (CDSCO) और हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि प्रदेश में दवाइयों की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा।

    #PlanokufDSyrup #DEGPoisoning #DrugSafety #HaryanaHealth #CDSCO #ZeroTolerance #AratiSinghRao #MedicineAlert

  • download (1) (1).jpg
    13/11/25 |

    तोपखाना में खाटू श्याम का भव्य संकीर्तन, श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब

    जे कुमार, अम्बाला 13 नवम्बर - हर वर्ष की भांति श्री बाल कृष्ण खाटू श्याम प्रचार समिति द्वारा तोपखाना, अंबाला छावनी में भगवान श्री खाटू श्याम जी के भव्य संकीर्तन का आयोजन बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुँचकर श्री श्याम के भजनों पर झूमकर भक्ति रस में सराबोर हो गए। संकीर्तन स्थल को रंग-बिरंगी लाइटों, पुष्पों और धार्मिक झंडों से भव्य रूप से सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

    कार्यक्रम में कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला के मनोनित सदस्य एवं पूर्व उपाध्यक्ष अजय बवेजा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने मंच पर पहुँचकर भगवान श्री खाटू श्याम जी की प्रतिमा के समक्ष माथा टेका और आरती में भाग लेकर श्याम प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने उनका पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। श्री बवेजा ने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने समिति को भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रेरित किया

    कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक मंडली द्वारा “श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम” और “मेरा श्याम बड़ा मनोहर” जैसे भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिन पर श्रद्धालु थिरकते और झूमते नजर आए। देर रात तक संकीर्तन चलता रहा और पूरे वातावरण में “जय श्री श्याम” के जयकारे गूंजते रहे।

    समिति के अध्यक्ष श्री बाल कृष्ण ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी यह आयोजन श्याम भक्तों के सहयोग से किया गया, ताकि समाज में प्रेम और सद्भाव का संदेश प्रसारित हो। कार्यक्रम के समापन पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यह आयोजन धार्मिक आस्था और सामूहिक भक्ति का सुंदर उदाहरण बनकर सभी श्रद्धालुओं के मन में अविस्मरणीय स्मृति छोड़ गया।

    #ambala #news #khatu-shyam #grand-sankirtan

  • Haryana-sponsorship-scheme-2.webp
    13/11/25 |

    जरूरतमंद बच्चों को 4000 प्रतिमाह: अंबाला में 'स्पॉन्सरशिप योजना' से आर्थिक सहायता प्रदान

    जे कुमार, अम्बाला 13 नवम्बर - उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा जरूरतमंद बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में, जिला बाल संरक्षण इकाई अंबाला, महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा द्वारा संचालित 'स्पॉन्सरशिप योजना' के तहत पात्र बच्चों को आर्थिक सहायता के रूप में चार हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाता है।

    इस योजना का मुख्य उद्देश्य पात्र बच्चों को आर्थिक सहयोग प्रदान करना है, ताकि उनकी शिक्षा और पालन-पोषण निर्बाध रूप से जारी रह सके। उपायुक्त ने इसे समाज के कमजोर वर्गों के लिए एक सशक्त सुरक्षा कवच बताया और पात्र परिवारों से इसका लाभ उठाने की अपील की।

    जिला बाल संरक्षण अधिकारी ममता रानी ने योजना के अंतर्गत पात्र बच्चों की जानकारी दी : पात्रता श्रेणीआयु सीमाआय सीमाअनाथ बच्चे, एकल अभिभावक के बच्चे (विधवा/तलाकशुदा माँ)18 वर्ष से कमग्रामीण: ₹72,000 वार्षिकगंभीर बीमारी/दिव्यांगता से ग्रस्त अभिभावक के बच्चे18 वर्ष से कमशहरी: ₹96,000 वार्षिकएचआईवी/एड्स पॉजिटिव बच्चे, किशोर न्याय अधिनियम के अनुरूप बच्चे, पीएम केयर योजना के लाभार्थी18 वर्ष से कम-

    लाभ और अनिवार्यताएँ :- आर्थिक सहायता: पात्र बच्चों को ₹4,000 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। उपयोग की अनिवार्यता: सहायता राशि का उपयोग केवल बच्चे की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन, आवास, वस्त्र और अन्य मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए किया जाना अनिवार्य है। शिक्षा की शर्त: बच्चे की निरंतर स्कूल उपस्थिति अनिवार्य है, और त्रैमासिक आधार पर कार्यालय द्वारा बच्चे की शिक्षा का फॉलोअप लिया जाएगा। स्कूल से अनुपस्थिति पाए जाने पर योजना का लाभ बंद कर दिया जाएगा।

    योजना हेतु स्वीकृति का अंतिम निर्णय नियमानुसार स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर अप्रूवल कमेटी द्वारा लिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए जिला बाल संरक्षण अधिकारी कार्यालय अंबाला शहर में संपर्क किया जा सकता है।

    #ambala #News #dcambala #4000 per month to needy children: 'Sponsorship Scheme' provides financial assistance in Ambala

  • WhatsApp Image 2025-11-12 at 1.49.37 PM.jpeg
    13/11/25 |

    सनातन धर्म कॉलेज, अंबाला छावनी में “यौन उत्पीड़न जागरूकता एवं निवारण अभियान” सफलतापूर्वक सम्पन्न

    जे कुमार, अम्बाला 13 नवम्बर - सनातन धर्म कॉलेज, अंबाला छावनी में आंतरिक शिकायत समिति (आईसीकैश) तथा महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में “यौन उत्पीड़न जागरूकता एवं निवारण अभियान” का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को आईसीकैश, उसकी नीतियों, शिकायत निवारण की प्रक्रिया तथा सुरक्षित शिक्षण वातावरण के प्रति संवेदनशील और जागरूक बनाना था।



    अभियान के दौरान कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की आईसीकैश नीति दस्तावेज़ विद्यार्थियों के साथ व्हाट्सएप समूहों के माध्यम से साझा किया गया तथा विभिन्न कक्षाओं में इस पर चर्चा आयोजित की गई, जिससे छात्र-छात्राओं को आईसीकैश की भूमिका और प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी प्राप्त हो सके।



    अभियान के समापन दिवस पर आईसीकैश नीति पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और “यौन उत्पीड़न जागरूकता एवं निवारण” विषय पर कैप्शन लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिनमें कुल 58 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


    कैप्शन लेखन प्रतियोगिता में  प्रथम स्थान  ईशिका वर्मा, द्वितीय स्थान  हर्षिका एवं तृतीय स्थान ऋतिका और मेहक का रहा। वहीं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंशिका मित्तल, द्वितीय स्थान श्रेय और तृतीय स्थान आदित्य शर्मा का रहा।



    अभियान का संचालन डॉ. दिव्या जैन (अध्यक्षा, आईसीकैश) और कवलीन भारेज (संयोजिका, महिला प्रकोष्ठ) के नेतृत्व में हुआ। छात्र सदस्य हिताक्षी सरीन, प्रगति सिंह और पलक कटारिया ने पूरे अभियान में सक्रिय सहयोग दिया।


    कॉलेज की प्राचार्या डाॅ. अलका शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “किसी भी प्रकार के यौन उत्पीड़न की स्थिति में छात्र-छात्राओं को निडर होकर आईसीकैश को इसकी सूचना देनी चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित, सम्मानजनक और समावेशी वातावरण में कार्य एवं अध्ययन करने का अधिकार है।” उन्होंने इस प्रकार की पहल को छात्र समुदाय के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

    अभियान की सफलता में आईसीकैश के सक्रिय सदस्यों — डाॅ. परमजीत, डाॅ. सुशील गोस्वामी एवं डाॅ. जयदीप चौहान का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने पूरे अभियान के दौरान विद्यार्थियों से संवाद बनाए रखा और उन्हें आईसीकैश की नीतियों, नियमों एवं प्रक्रियाओं की गहन जानकारी प्रदान की।



    यह अभियान न केवल विद्यार्थियों के बीच जागरूकता बढ़ाने में सफल रहा, बल्कि कॉलेज परिसर में एक सुरक्षित, संवेदनशील और सम्मानजनक वातावरण को सशक्त करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास सिद्ध हुआ।

    #ambala #News #sdcollege #sexual-harassment-awareness #prevention-campaign

  • p-1.png
    13/11/25 |

    पराली प्रबंधन व पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला, 13 नवम्बर – मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला प्रवीण के मार्गदर्शन में गांव बड़ी घेल में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कृषि विभाग अम्बाला के सहयोग से हार्वेस्ट हार्मनी कैंपेन के तहत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य किसानों को प्रदूषण-मुक्त खेतों की दिशा में जागरूक करना और पराली प्रबंधन के पर्यावरण अनुकूल उपायों को अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

    कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पैनल पी.एल.वी. सुश्री बिम्पी रेकी ने किया। उन्होंने किसानों को पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कानूनी प्रावधानों, नागरिक जिम्मेदारियों और पराली जलाने के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पराली जलाने की बजाय किसान इसे जैविक खाद बनाने या मल्चर मशीन जैसी तकनीकों के उपयोग से खेतों की उर्वरता बढ़ा सकते हैं।

    इस अवसर पर कृषि विभाग के प्रतिनिधियों ने किसानों को बताया कि पराली प्रबंधन उपकरणों को सब्सिडी दर पर विभाग से प्राप्त किया जा सकता है। इच्छुक किसान आवेदन देकर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में अम्बाला जिला ग्रीन जोन में है और अब तक पराली जलाने का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

    बैठक में पैनल अधिवक्ताओं और पैरा लीगल वालंटियर्स ने भी हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और प्रदूषण रोकथाम के उपायों पर चर्चा की।

    कार्यक्रम के अंत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बाला ने आमजन से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें और पराली जलाने जैसी हानिकारक गतिविधियों से बचें, ताकि हरियाणा को एक हरित और स्वस्थ राज्य बनाया जा सके।

    #ambala #awareness-camp #news #environmentalprotection

  • Andolan.jpg
    13/11/25 |

    एम पी एच डब्ल्यू वर्ग की सभी मांगे जायज , पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा : शर्मिला देवी

    जे कुमार, अम्बाला 13 नवम्बर - एमपीएचडब्ल्यू की 25 अक्टूबर से ऑनलाइन काम छोड़ हड़ताल से टीकाकरण का डिजिटल निगरानी प्रभावित हुई ,प्रदेश भर में आयोजित टीकाकरण कैंपो में यूवीन पोर्टल नहीं चल पाया , व गर्भवती महिलाओं एवं नवजात को मिलने वाले मैसेज एवं डिजिटल प्रमाण पत्र नहीं मिल पाए ।

    एसोसिएशन की राज्य प्रधान शर्मिला , महासचिव सहदेव आर्य ने प्रदेश भर से जुटाए आंकड़े मीडिया से सांझा करते हुए जारी विज्ञप्ति में बताया कि बुधवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में औसतन अस्सी प्रतिशत निगरानी कार्य प्रभावित हुआ। सरकार की हठधर्मिता के चलते आमजन को आ रही परेशानी का हमें खेद है एसोसिएशन का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं है बशर्ते सरकार एसोसिएशन की जायज मांगों पर गौर करे।

    ऑनलाइन कार्यों के लिए पहले से कार्यरत कर्मचारियों की जवाबदेह तय हो : राज्य प्रवक्ता संदीप कुंडू ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन एंट्री न होने के चलते गर्भवती महिलाओं को मिलने वाले आरसीएच नंबर , गैर संक्रामक रोगों का ऑनलाइन डाटा , टीबी मरीजों का पोषण भत्ता एवं दवा वितरण रिकॉर्ड, आशा वर्कर पेमेंट, डिजीज सर्वेलेंस,निरोगी हरियाणा,सहित कई निगरानी पोर्टल ठप्प है |

    एमपीएचडब्ल्यू वर्ग द्वारा डिजिटल हड़ताल का प्राथमिक उद्देश्य ऑनलाइन कार्यों के लिए नियुक्त कर्मचारियों की जवाबदेह तय करवाना है अधिकारियों के ढूलमूल रवैये के चलते सारा काम एम पी एच डब्ल्यू वर्ग पर डाल दिया गया ।

    महासचिव सहदेव आर्य ने एसोसिएशन का रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि जब तक सरकार द्वारा पहले नियुक्त कर्मचारियों की जवाबदेही तय नहीं की जाएगी, अतिरिक्त ऑनलाइन कार्यों के लिए मानव संसाधन ऑपरेटर की नियुक्ति व उचित तकनीकी संसाधन जैसे लैपटॉप/टैबलेट व इंटरनेट की सुविधा नहीं दी जाएगी तब तक प्रदेशभर में ऑनलाइन स्वास्थ्य पोर्टलों का बहिष्कार जारी रहेगा और आमजन होने वाली परेशानी की पूर्ण जिम्मेदारी सरकार एवं विभाग की होगी।

    #ambala #mphw #all-demands-of-mphws #healthdepartment #haryana #news

  • WhatsApp Image 2025-11-12 at 8.53.42 PM.jpeg
    13/11/25 |

    नागरिक अस्पताल अंबाला में फार्मेसी स्टूडेंट्स की तीन माह की ट्रेनिंग पूरी, प्रमाण पत्र किए वितरित

    जे कुमार, अम्बाला 13 नवम्बर - नागरिक अस्पताल अंबाला में फार्मेसी के विद्यार्थियों की तीन महीने की ट्रेनिंग पूरी हुई। इस अवसर पर सभी प्रशिक्षु विद्यार्थियों को ट्रेनिंग पूर्ण होने पर प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस प्रशिक्षण में रोहित सरवारा, कुनाल धीमान, प्रत्यक्ष दिक्षित, शुशांत कुमार, निकिता, सोनम सहित अन्य फार्मेसी छात्र शामिल रहे।

    ट्रेनिंग के दौरान विद्यार्थियों को अस्पताल में कार्यरत अनुभवी फार्मासिस्टों द्वारा दवाओं के प्रबंधन, वितरण प्रणाली, रिकॉर्ड रखरखाव, स्टॉक अपडेट करने की प्रक्रिया, मरीजों को उचित दवा देने और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं में फार्मासिस्ट की भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। छात्रों ने बताया कि उन्हें इस दौरान दवाओं के सही उपयोग, प्रिस्क्रिप्शन की जांच, और मरीजों से व्यवहार के व्यावहारिक पहलुओं को समझने का अवसर मिला, जिससे उनका आत्मविश्वास और पेशेवर अनुभव दोनों में वृद्धि हुई है।

    इस अवसर पर अस्पताल प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों के उत्साह और लगन की सराहना की गई। प्रशिक्षकों ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्रों के लिए अत्यंत लाभदायक होते हैं, क्योंकि इससे उन्हें न केवल सैद्धांतिक ज्ञान का व्यावहारिक अनुभव मिलता है, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में जिम्मेदारी और सेवा भावना भी विकसित होती है।

    #ambala #News #haryana #civilhospital #pharmacy-students #complete3monthstraining

  • image_750x_67ca921b1302a.jpg
    13/11/25 |

    हरियाणा सरकार द्वारा राज्य स्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित, सुषमा स्वराज अवार्ड में ₹5 लाख की राशि

    जे कुमार, अम्बाला 13 नवम्बर - हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पुरस्कार उन महिलाओं को प्रदान किए जाएंगे जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इच्छुक महिलाएं 1 दिसंबर तक अपने आवेदन महिला एवं बाल विकास कार्यालय, अम्बाला में जमा करवा सकती हैं। इन आवेदनों को 20 दिसंबर तक निदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा के कार्यालय को भेजा जाएगा।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से महिलाओं के उत्कृष्ट कार्य को सम्मानित करने के लिए कई श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें श्रीमती सुषमा स्वराज अवार्ड के तहत 5 लाख रुपए व प्रशस्ति पत्र, इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के तहत 1.50 लाख रुपए व प्रशस्ति पत्र, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के तहत 1 लाख रुपए व प्रशस्ति पत्र तथा बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के तहत 1 लाख रुपए व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए 51 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

    महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी मनीषा गागट ने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को आठ श्रेणियों में 21-21 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र देकर भी सम्मानित किया जाएगा। इन श्रेणियों में एएनएम, एमपीएचडब्ल्यू तथा नर्स, महिला खिलाड़ी, साक्षर महिला समूह सदस्य, राजकीय कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता, महिला उद्यमी, स्त्री शक्ति पुरस्कार, आंगनबाड़ी कर्मी शामिल हैं।

    उन्होंने बताया कि इच्छुक महिलाएं किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय से जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट wcdhry.gov.in पर भी विजिट किया जा सकता है।

    #ambala #news #haryanagovernment #statelevel-womensawards #sushmaswarajaward

  • CM-4-12-11-25-E.jpg

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शेफाली वर्मा को 1.50 करोड़ रूपये का चैक व ग्रेड ए ग्रेडेशन सर्टिफिकेट देकर किया सम्मानित

    चंडीगढ़, 12 नवम्बर (अभी) - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विश्व कप विजेता-2025 भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी शेफाली वर्मा को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए 1.50 करोड़ रूपये का चैक व ग्रेड ए ग्रेडेशन सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। साथ ही हरियाणा राज्य महिला आयोग द्वारा क्रिकेटर शेफाली वर्मा को ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया।

     

    मुख्यमंत्री ने आज यह सम्मान संत कबीर कुटीर मुख्यमंत्री निवास, चण्डीगढ़ में दिया। इस दौरान शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल और क्रिकेटर शेफाली वर्मा के परिवारिक सदस्य दादा, पिता और भाई मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने उन्हें स्मृति चिहन और शॉल देकर सम्मानित किया।

     

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शेफाली वर्मा व उसके परिवार को बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा युवाओं का हब है और हमारी बेटियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर झंडे का मान बढ़ाने का काम किया है। यही नहीं प्रदेश की बेटी ने वर्ल्ड कप के फाइनल में अहम भूमिका निभाकर भारत को वर्ल्ड चैंपियंस बनवाया है।

     

    क्रिकेटर शेफाली वर्मा देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत

     

    श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि क्रिकेटर शेफाली वर्मा ने परिवार के साथ-साथ प्रदेश व देश के मान को बढ़ाने का काम किया है। यह पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है। राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहन करने के लिए अनेक योजनाएं बना रही है। प्रदेश में लगभग 2 हजार खेल नर्सरियां खोली गई है। जहां पर जीरो ग्राउंड से बच्चों को तैयार किया जा रहा है ताकि उन्हें आगे बढ़ने का मंच मिल सके। सरकार पूर्ण रूप से युवाओं के साथ है।

     

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न माध्यमों से युवाओं को जागरूक करने का काम भी कर रही है। जिसमें मैराथन, साइक्लोथॉन इत्यादि कार्यक्रम किए जा रहे है ताकि युवाओं में जागृति आए और वे नशे से दूर रहे।

     

    यह सिर्फ हमारी टीम की जीत नहीं बल्कि पूरी महिला क्रिकेटर की जीत - क्रिकेटर शेफाली वर्मा

     

    क्रिकेटर शेफाली वर्मा ने हरियाणा सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि हमें वर्ल्ड कप जीतने पर बहुत खुशी हुई। यह सिर्फ हमारी टीम की जीत नहीं बल्कि पूरी महिला क्रिकेटर टीम की जीत है। हरियाणा की मिट्टी में स्पोर्टस की भावना  है और प्रदेश के सभी लोग स्पोर्टस को प्रोत्साहित करते है।

     

    अपने ऊपर विश्वास रखकर मंजिल हासिल कर, माता-पिता का नाम करे रोशन

     

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर बहुत आत्मविश्वास बढ़ा है। साथ ही देश व प्रदेश वासियों को कहा कि हमेशा अच्छी मेहनत करे। राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करती है। उन्होंने कहा कि आप अपने आप पर विश्वास रखकर मंजिल हासिल करे और अपने माता-पिता का नाम रोशन करे।

    #ShefaliVerma #WorldCupWinner #CMNaibSaini #HaryanaSports #BrandAmbassador #SportsIncentive #SantKabirKutir #CricketHer

  • download (9).jpeg
  • CS-1-12-11-25.jpg
    12/11/25 |

    हरियाणा ने बढ़ाई कारोबारी सुगमता, 9 प्रमुख सुधार लागू, 13 पर काम जारी

    चंडीगढ़, 12 नवम्बर (अभी) - हरियाणा ने निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। राज्य सरकार ने अपने विनियमन-मुक्ति (डीरेग्युलेशन) अभियान के तहत 9 प्रमुख सुधार लागू कर दिए हैं, जबकि 13 अन्य सुधारों को तेजी से क्रियान्वित किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य वर्ष के अंत तक सभी 23 सुधारों को पूर्ण करना है, जिससे प्रदेश में उद्योग और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

     

    कैबिनेट सचिवालय के विशेष सचिव श्री के.के. पाठक और हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी की संयुक्त अध्यक्षता में आज यहां हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में इन सुधारों पर प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में नगर एवं ग्राम आयोजना, श्रम, उद्योग एवं वाणिज्य तथा हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रस्तुतियां दीं। श्री के.के. पाठक ने अनुपालन बोझ कम करने, प्रक्रियाओं को सरल बनाने और शासन में डिजिटल पारदर्शिता को बढ़ावा देने संबंधी सुधारों को लागू करने के लिए हरियाणा के प्रयासों की सराहना की।

     

    नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग ने मिश्रित उपयोग (मिक्स्ड यूज़) विकास की अनुमति देते हुए ज़ोनिंग को अधिक लचीला बनाया है। इससे एक ही जोन में आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक गतिविधियां संचालित की जा सकेंगी। साथ ही, इंडिया इंडस्ट्रियल लैंड बैंक (आईआईएलबी) से एकीकृत जीआईएस आधारित औद्योगिक भूमि डेटाबैंक भी शुरू किया गया है, जिससे निवेशकों को औद्योगिक प्लॉटों की पहचान और आवंटन में आसानी होगी।

     

    भूमि उपयोग परिवर्तन (सीएलयू) प्रक्रिया को सरल बनाते हुए आवश्यक दस्तावेजों की संख्या 19 से घटाकर केवल तीन कर दी गई है। अब इसके लिए स्वामित्व प्रमाण, परियोजना रिपोर्ट और क्षतिपूर्ति बांड की ही आवश्यकता होगी। औसत स्वीकृति समय अब घटकर 36 दिन रह गया है। ग्रामीण उद्योगों के लिए न्यूनतम सड़क चौड़ाई को घटाकर 20 फुट करने का प्रस्ताव विचाराधीन है।

     

    हरियाणा भवन संहिता (बिल्डिंग कोड) में संशोधन हेतु सार्वजनिक परामर्श प्रक्रिया जारी है, जिसके अंतर्गत डेटा सेंटरों और आईटी पार्कों के लिए एफएआर (फ्लोर एरिया रेश्यो) बढ़ाने, सेटबैक कम करने तथा औद्योगिक परिसरों में औद्योगिक आवास बनाने की अनुमति देने का प्रस्ताव है।

     

    श्रम विभाग ने कई प्रगतिशील सुधार लागू किए हैं, जिनका उद्देश्य श्रमिकों को सशक्त बनाना और उद्योगों को परिचालन सम्बन्धी अधिक स्वतंत्रता प्रदान करना है। अब महिलाओं को फैक्टरियों और दुकानों समेत सभी क्षेत्रों में रात्रि पाली (शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक) में कार्य करने की अनुमति दी गई है। फैक्ट्री बंद करने और छंटनी से संबंधित प्रक्रियाओं को भी सरल एवं तर्कसंगत बनाया गया है। इन सुधारों का मकसद उद्योगों के संचालन में सुगमता लाने के साथ-साथ श्रमिक कल्याण भी सुनिश्चित करना है।

     

    हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कंसेंट टू एस्टेब्लिश (सीटीई) और कंसेंट टू ऑपरेट (सीटीओ) की स्वीकृति अवधि को 30 दिनों से घटाकर 21 दिन कर दिया है। ग्रीन कैटेगरी उद्योगों के लिए सीटीओ की स्वचालित नवीनीकरण प्रणाली अब 15 वर्ष तक के लिए लागू की गई है।

     

    इसके अलावा, 734 गैर-प्रदूषणकारी उद्योगों को व्हाइट कैटेगरी में पुनः वर्गीकृत करते हुए नियमित निरीक्षणों से छूट दी गई है। अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए अब सेल्फ सर्टिफिकेशन और थर्ड पार्टी वेरिफिकेशन प्रणाली लागू की गई है, जिससे पारदर्शिता और दक्षता दोनों में वृद्धि हुई है।

     

    उद्योग एवं वाणिज्य विभाग ने सभी प्रमुख सेवाओं को नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम  से एकीकृत कर दिया है। इससे निवेशकों को सभी अनुमतियां, लाइसेंस और प्रोत्साहन एक ही मंच पर प्राप्त हो सकेंगे। इसके साथ ही, हरियाणा ने जन विश्वास अधिनियम के अनुरूप अपना स्वयं का ढांचा लागू किया है। इसके अंतर्गत छोटे व्यावसायिक अपराधों को अपराध की श्रेणी से निकालकर सिविल दंड व्यवस्था में शामिल किया गया है।

     

    अनुमतियों और शिकायत निवारण के लिए ऑनलाइन डैशबोर्ड तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित चैटबॉट भी शुरू किए गए हैं, जिससे अनुमोदन प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी व तेज हुई है। औद्योगिक एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) की हाल ही की मूल्यांकन रिपोर्ट में अनुपालन और गति के मामले में हरियाणा को उच्च स्थान प्राप्त हुआ है।

     

    बैठक में गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष श्री विनीत गर्ग, नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री ए.के. सिंह और उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    #HaryanaBusinessReforms #EaseOfDoingBusiness #Deregulation #InvestInHaryana #AnuragRastogi #IndustryPromotion #DigitalGovernance #LabourReforms

  • download (8).jpeg
    12/11/25 |

    हरियाणा का लिंगानुपात बढ़कर 912 हुआ; 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' समीक्षा में 5 जिलों में सुधार दर्ज

    चंडीगढ़, 12 नवम्बर (अभी) - स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव के निर्देशानुसार हरियाणा में लिंगानुपात में सुधार हेतु राज्य टास्क फोर्स (एसटीएफ) की साप्ताहिक बैठक स्वास्थ्य सेवाएँ निदेशक डॉ. वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में ‘‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’’ अभियान के तहत अवैध गर्भपात पर अंकुश लगाने और राज्य के लिंगानुपात में और सुधार लाने के प्रयासों को तेज करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

    बैठक में बताया गया कि स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभागों के निरंतर प्रयासों के कारण राज्य में पहली जनवरी से 10 नवंबर, 2025 तक लिंगानुपात 912 दर्ज किया गया है, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 904 था।

    बैठक के दौरान डॉ. वीरेंद्र यादव ने अवैध गर्भपात के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया और अधिकारियों को दोषी पाए जाने वाले डॉक्टरों के लाइसेंस रद्द करने सहित दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि चरखी दादरी के गोपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एसएमओ को खराब लिंगानुपात के लिए आरोप पत्र जारी किया गया है। इसके अलावा, नारायणगढ़, मुलाना और चौरमस्तपुर के प्रभारी एसएमओ और पलवल, चरखी दादरी, सिरसा और सोनीपत के सीएमओ को इस संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

    डॉ. यादव ने अधिकारियों को एक वर्ष से कम उम्र की सभी अपंजीकृत बच्चियों का पंजीकरण करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए, खासकर उन जिलों में जहां लिंगानुपात में गिरावट देखी जा रही है। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि सटीकता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सीआरएस पोर्टल के आंकड़ों को वास्तविक प्रसव रिकॉर्ड के साथ जोड़ा जाए।

    उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को चल रहे अवैध गर्भपात के मामलों में दोषसिद्धि दर में सुधार के प्रयासों को मजबूत करने और आवश्यकतानुसार नई अपील दायर करने के निर्देश भी दिए।

    ज़िलेवार प्रदर्शन पर प्रकाश डालते हुए बैठक में बताया गया कि फ़तेहाबाद, गुरुग्राम, पंचकूला, पानीपत और रेवाड़ी में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जबकि सिरसा, सोनीपत और चरखी दादरी में गिरावट देखी गई है। इन ज़िलों को सतर्कता बढ़ाने, अवैध गर्भपात पर अंकुश लगाने और अपने-अपने लिंगानुपात में सुधार के लिए अल्ट्रासाउंड केंद्रों का समन्वित निरीक्षण करने के सख्त निर्देश दिए गए।

    डॉ. यादव ने अधिकारियों से सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमों को बढ़ाने, आँगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को शामिल करने और संस्थागत प्रसव तथा समय से पहले प्रसव पंजीकरण को बढ़ावा देने का भी आह्वान किया ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि प्रत्येक बालिका की गणना की जाए और उसकी देखभाल की जाए।

    #BetiBachaoBetiPadhao #HaryanaGenderRatio #SaveTheGirlChild #HealthTaskForce #IllegalAbortion #HaryanaNews #GenderEquality #DrVirenderYadav

  • download (7).jpeg
    12/11/25 |

    असंध विधायक योगेंद्र राणा को मिली जिम्मेदारी: स्वच्छ भारत मिशन के राज्य स्तरीय टास्क फोर्स के चेयरमैन पद का कार्यभार संभाला

    असंध विधायक योगेंद्र राणा को मिली जिम्मेदारी: स्वच्छ भारत मिशन के राज्य स्तरीय टास्क फोर्स के चेयरमैन पद का कार्यभार संभाला

  • download (6).jpeg
    12/11/25 |

    फरीदाबाद बना भारत की पहली डिजिटल जनगणना का परीक्षण केंद्र - मृत्युंजय कुमार नारायण

    चंडीगढ़, 12 नवम्बर (अभी) - केन्द्रीय गृह मंत्रालय के अधीन पंजीयक जनरल एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय द्वारा आगामी भारत की जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत पूर्व परीक्षण (Pre -Test Census 2027) का कार्य 10 नवम्बर से 30 नवम्बर, 2025 तक किया जा रहा है। जिसके तहत आज फरीदाबाद, सेक्टर- 29 हाउसिंग बोर्ड में डिजिटल जनगणना को लेकर पूर्व-परीक्षण जनगणना की ट्रेनिंग कार्यक्रम में केन्द्रीय रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ जनगणना संचालन एवं नागरिक पंजीकरण हरियाणा के निदेशक श्री ललित जैन और उपायुक्त श्री विक्रम सिंह भी मौजूद रहे।

     जनगणना आयुक्त श्री मृत्युंजय कुमार नारायण ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत व्यापक और राष्ट्रहित से जुड़ा कार्य है। भारत जैसे विशाल देश में लगभग 140 करोड़ लोगों की गणना करना एक ऐतिहासिक एवं प्रशासनिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। इस प्रक्रिया की सटीकता और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए पूर्व परीक्षण किया जा रहा है। यह ‘रिहर्सल’ हमारी प्रणालियों की कमजोरियों को पहचानने और उन्हें सुधारने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।

    उन्होंने बताया कि इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जाएगी, जिसमें मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से आंकड़े सीधे दर्ज किए जाएंगे। इससे आंकड़ों की गुणवत्ता में सुधार होगा, त्रुटियाँ न्यूनतम होंगी और डेटा प्रोसेसिंग में काफी समय की बचत होगी। यह भारत की पहली डिजिटल जनगणना होगी। पहले जहां पेपर शेड्यूल के माध्यम से सूचनाएं एकत्रित की जाती थीं, वहीं अब डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के उपयोग से यह प्रक्रिया और अधिक सटीक, तेज़ तथा पारदर्शी बनेगी।

    उन्होंने बताया कि जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी - पहला हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन, जो अप्रैल 2026 से प्रारंभ होगा, और दूसरा जनसंख्या गणना ( Population Enumeration), जो फरवरी 2027 में आयोजित की जाएगी।

    अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जनगणना के आंकड़े न केवल सरकारी नीतियों की दिशा तय करते हैं, बल्कि यह भी दर्शाते हैं कि योजनाएं कितनी प्रभावशाली रूप से लागू हुई हैं और किन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। अतः हर व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है, क्योंकि जनगणना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि एक भी व्यक्ति छूटे नहीं।

    जनगणना संचालन एवं नागरिक पंजीकरण हरियाणा के निदेशक श्री ललित जैन ने बताया कि हरियाणा राज्य के तीन जिलों नामतः फरीदाबाद, हिसार और पंचकूला  में इस समय पूर्व परीक्षण कार्य संचालित किया जा रहा है। यह प्री-टेस्ट आगामी जनगणना की तैयारी के रूप में एक ड्रेस रिहर्सल है, जिसका उद्देश्य वास्तविक जनगणना से पूर्व समस्त व्यवस्थाओं और प्रणालियों का परीक्षण करना है। रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया के नेतृत्व में विकसित इन एप्लीकेशनों की फील्ड टेस्टिंग हरियाणा के फरीदाबाद, हिसार और पंचकूला जिलों में 30 नवम्बर,2025 तक जारी रहेगी।

     उन्होंने कहा कि इस अभियान में जिला प्रशासन, नगर निगम फरीदाबाद, अतिरिक्त आयुक्त, एसडीएम और शिक्षा विभाग का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ है। स्कूलों से चयनित प्रगणक ( Enumerators) और पर्यवेक्षक (Supervisors) इस कार्य में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। वर्तमान में हरियाणा के 124 एन्यूमरेशन ब्लॉक्स में पूर्व परीक्षण चल रहा है, जिनमें 21 सुपरवाइजर्स और 124 एन्यूमरेटर्स नियुक्त हैं, साथ ही 10 आरक्षित कर्मचारी और 4 अतिरिक्त सुपरवाइजर्स भी तैनात किए गए हैं। सभी एन्यूमरेशन ब्लॉक्स की सीमाओं का चिह्नीकरण पूरा कर लिया गया है तथा 15 नवम्बर तक जियो-टैगिंग का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके बाद हाउस लिस्टिंग प्रश्नावली का फील्ड ऑपरेशन प्रारंभ किया जाएगा।

    इस अवसर पर नगर निगम की अतिरिक्त आयुक्त सुश्री सलोनी शर्मा व अतिरिक्त आयुक्त डॉ. विजयपाल यादव, सहित अन्य कई अधिकारीगण मौजूद रहे।

    #Census2027 #DigitalCensus #PreTestCensus #RegistrarGeneral #Faridabad #HaryanaNews #PopulationEnumeration #DigitalIndia

  • download (5).jpeg
    12/11/25 |

    बीमा लोकपाल ने कंपनियों से पॉलिसी में पारदर्शिता और जन जागरूकता सुनिश्चित करने का किया आह्वान

    चंडीगढ़, 12 नवम्बर (अभी) — बीमा लोकपाल, क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़, श्रीमती अलका झा ने बीमा कंपनियों से आग्रह किया कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि लोगों को उनकी सभी बीमा पॉलिसियों जीवन बीमा, सामान्य बीमा, संपत्ति बीमा या स्वास्थ्य बीमा जैसी पॉलिसी की शर्तों व नियमों की पूरी जानकारी हो। उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि बीमा कंपनियों की क्लेम टीम को बेहतर रूप से प्रशिक्षित किया जाना चाहिए ताकि पॉलिसीधारक और कंपनी के बीच किसी भी प्रकार की जानकारी का अभाव न रहे।

    श्रीमती झा आज चंडीगढ़ में आयोजित “बीमा लोकपाल दिवस” के अवसर पर विभिन्न बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रही थीं। इस अवसर पर हरियाणा की पूर्व राज्य सूचना आयुक्त श्रीमती ज्योति अरोड़ा भी उपस्थित रहीं।

    श्रीमती झा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक प्रत्येक भारतीय को बीमा कवरेज देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि यह लक्ष्य चुनौतीपूर्ण जरूर है, लेकिन इसे साकार करने के लिए बीमा कंपनियों को अभी से अपने प्रयासों को तेज करना होगा। उन्होंने कंपनियों से आह्वान किया कि वे जन-जागरूकता अभियान चलाएं, ताकि लोगों को शिकायत या समस्या की स्थिति में सही स्थान पर संपर्क करने की जानकारी मिल सके।

    उन्होंने बताया कि बीमा से संबंधित विवादों का एक प्रमुख कारण यह है कि अनेक पॉलिसीधारक अपनी पॉलिसी की शर्तों और नियमों से पूरी तरह अवगत नहीं होते, जिसके कारण शिकायत निवारण के दौरान कठिनाइयाँ उत्पन्न होती हैं। उन्होंने कहा कि बीमा लोकपाल के पास लगातार ऐसी शिकायतें आती हैं, जहाँ कंपनियों द्वारा उपभोक्ताओं को पॉलिसी की धाराओं की स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई होती।

    श्रीमती झा ने चेतावनी देते हुए कहा कि बीमा पॉलिसी केवल कंपनी और पॉलिसीधारक के बीच का अनुबंध नहीं, बल्कि विश्वास और आस्था का बंधन है।

    उन्होंने कहा कि बीमा कंपनियाँ यह सुनिश्चित करें कि उनके कार्यालयों के बाहर कोई भी दलाल या बिचौलिया पॉलिसीधारकों को दावे (क्लेम) के संबंध में गुमराह न करे। उन्होंने कहा कि कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों को इस संबंध में एजेंटों और दलालों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखनी चाहिए।

    श्रीमती झा ने बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान देशभर में बीमा लोकपाल के 18 कार्यालयों में कुल 59,947 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 48,564 शिकायतों का निपटान किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ केंद्र में इस अवधि के दौरान कुल 4,543 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 3,008 का निपटान किया गया।

    उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में भारत सरकार ने ‘बीमा लोकपाल नियम, 2017’ अधिसूचित किए थे। इन नियमों में भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा 9 नवम्बर, 2023 को संशोधन किया गया है। इन नियमों का उद्देश्य बीमा कंपनियों, उनके एजेंटों और मध्यस्थों द्वारा व्यक्तिगत बीमा, समूह बीमा, एकल स्वामित्व और सूक्ष्म उद्यमों की पॉलिसियों से संबंधित सभी शिकायतों का निष्पक्ष, सुलभ और किफायती समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि संशोधित नियमों के अनुसार “गवर्निंग बॉडी ऑफ इंश्योरेंस काउंसिल (GBIC)” का नाम बदलकर अब “काउंसिल फॉर इंश्योरेंस ओम्बड्समैन (CIO)” कर दिया गया है।

    श्रीमती अल्का झा ने बताया कि फरवरी 2021 से शिकायतों के ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा भी शुरू की गई है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति किसी भी समय, कहीं से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है, और इसके लिए उसे बीमा लोकपाल कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं है। उपभोक्ता बीमा लोकपाल की वेबसाइट www.clioins.co.in

     पर जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

    इस अवसर पर हरियाणा की पूर्व राज्य सूचना आयुक्त श्रीमती ज्योति अरोड़ा ने चंडीगढ़ कार्यालय द्वारा बीमा लोकपाल व्यवस्था के प्रति जागरूकता फैलाने के प्रयासों की सराहना की और बीमा उद्योग में पारदर्शिता, निष्पक्षता, संवेदनशीलता और पॉलिसीधारक संरक्षण के महत्व पर बल दिया।

    #BimaOmbudsman #InsuranceAwareness #PolicyholderProtection #AlkaJha #DigitalInsurance #ConsumerRights #PMVision2047 #ChandigarhNews

  • V-1-11-11-25.jpg
    12/11/25 |

    पारदर्शिता, सरलता और तकनीक के संग आगे बढ़ता हरियाणा : राजस्व मंत्री विपुल गोयल

    चंडीगढ़, 12 नवम्बर (अभी) — हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंध मंत्री विपुल गोयल ने कहा बताया कि पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली हरियाणा सरकार की एक ऐसी दूरदर्शी पहल है जो समय और संसाधनों की बचत करते हुए रजिस्ट्री प्रक्रिया को पूर्णतः डिजिटल सुरक्षित और पारदर्शी बनाती है। यह कदम हरियाणा को एक डिजिटल और विकसित राज्य बनाने की दिशा में एक और सशक्त प्रयास है। हरियाणा सरकार का उद्देश्य है कि हर सेवा डिजिटल माध्यम से लोगों तक पहुंचे यही आधुनिक आत्मनिर्भर और विकसित हरियाणा की परिकल्पना है।

     

    विपुल गोयल आज यहां हरियाणा में पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा भी उपस्थित रही।

     

    बैठक में विभागीय अधिकारियों ने राजस्व मंत्री को प्रणाली के कार्यान्वयन की वर्तमान स्थिति, नागरिक सेवाओं में आई सुगमता तथा तकनीकी सुदृढ़ता पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। इस दौरान पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली को और अधिक कुशल, पारदर्शी एवं नागरिक हितैषी बनाने के लिए विभिन्न नवाचारों एवं सुधारात्मक उपायों पर गंभीरता से चर्चा की गई।

     

    बैठक के दौरान डिजिटलाइजेशन को और अधिक सशक्त करने पारदर्शिता बढ़ाने तथा नागरिकों को त्वरित और सुगम सेवाएं प्रदान करने के लिए कई सुझाव प्रस्तुत किए गए। इस पर मंत्री श्री विपुल गोयल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आधुनिक तकनीक डेटा सुरक्षा और प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

    #HaryanaDigital #PaperlessRegistry #DigitalGovernance #VipulGoel #RevenueDepartment #DevelopedHaryana #DigitalIndia

  • IMG_20251110_190333_182.jpg
    12/11/25 |

    अम्बाला मण्डल में अनुकम्पा अदालत का सफल आयोजन, सभी मामलों का हुआ मौके पर निपटान

    जे कुमार, अम्बाला 12 नवम्बर - उत्तर रेलवे के प्रधान कार्यालय, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशानुसार अम्बाला मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय में अनुकम्पा अदालत (सी.जी. अदालत–2025) का आयोजन किया गया। इस अदालत की अध्यक्षता अपर मण्डल रेल प्रबंधक देवी सिंह मीणा ने की, जबकि वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी सुखदेव सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    अदालत का उद्देश्य अनुकम्पा आधार पर नियुक्ति संबंधी शिकायतों एवं लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करना था। यह अदालत अम्बाला मण्डल तथा जगाधरी वर्कशॉप के अनुकम्पा नियुक्ति मामलों की संयुक्त रूप से सुनवाई के लिए आयोजित की गई थी।

    कार्यक्रम के दौरान कुल 10 मामले प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 9 मामले अम्बाला मण्डल के तथा 1 मामला जगाधरी वर्कशॉप से संबंधित था। सभी मामलों की बारीकी से जांच कर अपर मण्डल रेल प्रबंधक द्वारा मौके पर ही सुनवाई की गई और तत्परता से सभी का निपटारा कर दिया गया।

    इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि रेलवे प्रशासन का प्रयास है कि कर्मचारियों से संबंधित सभी अनुकम्पा मामलों का समयबद्ध समाधान किया जाए ताकि आश्रित परिवारों को शीघ्र राहत मिल सके। अदालत में अधिकारियों ने पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ सभी शिकायतों का समाधान सुनिश्चित किया। अम्बाला मण्डल द्वारा आयोजित यह अदालत रेलवे कर्मचारियों के हित में उठाया गया एक सराहनीय कदम साबित हुई, जिससे जरूरतमंद परिवारों को तत्काल न्याय और राहत प्राप्त हुई।

    #ambala #railway #drmoffice #ambala-division #successful-organization

  • 000_9VV8WM.jpg
    12/11/25 |

    हरियाणा में 12 से 15 नवंबर तक कोल्ड वेव का येलो अलर्ट, कई जिलों में बढ़ेगी ठिठुरन

    जे कुमार, अम्बाला 12 नवम्बर - हरियाणा में ठंड का असर अब तेजी से बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने 12 से लेकर 15 नवंबर तक प्रदेश में कोल्ड वेव (शीत लहर) का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इस दौरान उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और कई जिलों में कड़ाके की सर्दी का असर महसूस होगा। मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में 17 नवंबर तक मौसम शुष्क (ड्राई) रहने की संभावना है और इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है।

    12 नवंबर (मंगलवार)
    सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर चलने की संभावना है। जबकि चरखी ददरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में मौसम शुष्क रहेगा।

    13 नवंबर (बुधवार)
    सिरसा, फतेहाबाद और हिसार जिलों में कोल्ड वेव का असर बना रहेगा। वहीं भिवानी, चरखी ददरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में मौसम सूखा रहने की संभावना जताई गई है।

    14 नवंबर (गुरुवार)
    सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी ददरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में ठंडी हवाएं चलेंगी और तापमान में गिरावट होगी। मौसम विभाग के अनुसार, दिन और रात का तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री तक कम रह सकता है।

    15 नवंबर (शुक्रवार)
    इन ही जिलों — सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी ददरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी — में मौसम शुष्क रहेगा, परंतु सुबह और शाम के समय शीत लहर का असर बना रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और रात के समय ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। बुजुर्गों और बच्चों को विशेष रूप से ठंडी हवाओं से बचने की हिदायत दी गई है।

    #yellowalart #coldwave #haryana #intensify-in-many-districts

  • download (4).jpeg
    11/11/25 |

    भेड़-बकरी के दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए स्थापित होंगे विशेष केंद्र: पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्याम सिंह राणा

    चंडीगढ़, 11 नवम्बर (अभी) -- हरियाणा के पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मार्च-2025 के बजट में की गई विभागीय घोषणाओं को निर्धारित अवधि में पूरा करें। श्री राणा आज यहां पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

    इस अवसर पर विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री विजय सिंह दहिया, महानिदेशक डॉ. प्रेम सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    कैबिनेट मंत्री ने बैठक में निर्देश देते हुए कहा कि पशुपालन से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ हर पशुपालक तक पहुँचना चाहिए। उन्होंने राज्य में बकरी और भेड़ के दूध के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष केंद्र स्थापित करने, भेड़ों की उच्च नस्लें बीपीएल परिवारों को नि:शुल्क उपलब्ध कराने और भेड़-बकरी बीमा योजना को अगले वर्ष से पूरी तरह नि:शुल्क करने की समीक्षा की। श्री राणा ने कहा कि बकरी का दूध औषधीय गुणों से भरपूर होता है और इसके उत्पादन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नया बल मिलेगा।

    उन्होंने महिलाओं को डेयरी स्थापित करने के लिए एक लाख रुपये तक ब्याज-मुक्त ऋण देने, बकरी एवं भेड़ पालन को बढ़ावा देने के लिए बीटल, सिरोही, मुंजल जैसी उच्च आनुवंशिक नस्लें पशुपालकों को उपलब्ध करवाने, नस्ल सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए सैक्सड सोर्टिड सीमन प्रयोगशाला की स्थापना तथा पशु चिकित्सा संस्थाओं में दवाओं और उपकरणों की उपलब्धता की भी समीक्षा की।

    मंत्री ने गौशालाओं की सुविधाओं में सुधार पर भी बल दिया। श्री राणा ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि हर पशुपालक आत्मनिर्भर बने और पशुपालन हरियाणा की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बने।

    #HaryanaAnimalHusbandry #DairyFarming #ShyamSinghRana #RuralEconomy #GoatFarming #SheepFarming #BPLBenefits #InterestFreeLoan

  • download (3).jpeg
    11/11/25 |

    हरियाणा में खरीफ खरीद सीजन में अब तक 14336.92 करोड़ रुपये की अदायगी किसानों के बैंक खातों में स्थानांतरित

    चंडीगढ़, 11 नवम्बर (अभी) -- हरियाणा में खरीफ खरीद सीजन 2025 - 26 के दौरान किसानों के खातों में अब तक 14336.92 करोड़ रुपये की अदायगी उनके बैंक खातों में सीधे स्थानांतरित की जा चुकी है। इस तरह सरकार ने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का भुगतान सुनिश्चित किया है।

     

    हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हितों को देखते हुए जिला की सभी अनाज मंडियों में धान की खरीद का कार्य सुचारू रूप से जारी है।

     

    उन्होंने कहा कि जिले में हैफेड, वेयर हाउस और फूड एंड सप्लाई एजेंसियों द्वारा धान की खरीद की जा रही है। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि धान की फसल बेचने में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

     

    'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर पंजीकृत किसानों से धान की खरीद की जा रही है। राज्य में अब तक 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल' पर पंजीकृत 2,99,696 लाख किसानों से धान की खरीद की गई है।

     

    उन्होंने बताया कि विभिन्न जिलों की मंडियों से अब तक 60,58,470 मीट्रिक टन धान का उठान हो चुका है। अब तक मंडियों से 61,48, 624 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है।

     

    उल्लेखनीय है कि राज्य में धान की खरीद भारत सरकार द्वारा धान की खरीद न्यूनतम समर्थन में करती हुए फसल का भुगतान किसानों के बैंक खातों में सीधे तौर पर स्थानांतरित किया जाता है।

     

    सरकार द्वारा किसान भाइयों से बार - बार अपील की जा रही है कि वे अपनी फसल की मंडी में अच्छी तरह सुखाकर भारत सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों (जैसे कि नमी 17 प्रतिशत) की सीमा अनुसार लेकर आएं। 

     

    राज्य की खरीद संस्थाओं द्वारा धान की खरीद के लिए पुख्ता प्रबंध किये हुए हैं और धान के उठान कार्य में भी तेज़ी लाई जा रही है। उल्लेखनीय है कि राज्य की खरीद संस्थाओं द्वारा खरीद किये गए धान के भारत सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य की अदायगी किसानों के बैंक खातों में सीधे तौर पर स्थानांतरित की जाती है। भारत सरकार द्वारा धान के लिए निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य 2389 प्रति क्विंटल में कोई कटौती नहीं की गई है।

     

    विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि मंडियों में बिजली, स्वच्छ पानी, शौचालयों आदि सुविधाओं को दुरूस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने किसानों से अपील की है कि किसान मंडी में अपनी धान की फसल सुखाकर ही लाएं ताकि किसानों को फसल का सही समय पर उचित मूल्य मिल सके। जिलों के प्रशासन को अपने - अपने क्षेत्र की अनाज मंडियों का समय - समय पर निरीक्षण करते रहने के के निर्देश दिए गए हैं ताकि  किसानों को धान की फसल बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

     

    इसके अतिरिक्त राज्य की मंडियों और खरीद केंद्रों में किसानों द्वारा लाए गए धान की साफ़ - सफाई का कार्य आढ़तियों द्वारा अपने स्तर पर किया जा रहा है। इसके साथ - साथ मंडियों और खरीद केंद्रों पर होने वाले मंडी श्रम कार्य (जैसे कि भराई, तुलाई, सिलाई, लदाई इत्यादि) के शुल्क दरों की अदायगी भी सरकार द्वारा वहन की जाती है। 

    #HaryanaKharifProcurement #DirectBenefitTransfer #MSP #PaddyProcurement #FarmersWelfare #MeriFasalMeraByora #HaryanaAgriculture

  • download (2).jpeg
    11/11/25 |

    हरियाणा में पूर्व अग्निवीरों को सीधी भर्ती हेतु आयु सीमा में छूट

    चंडीगढ़, 11 नवम्बर (अभी) - हरियाणा सरकार ने सैन्य सेवा से लौटने पर राज्य के मूल निवासी पूर्व अग्निवीरों को सीधी भर्ती में निर्धारित ऊपरी आयु सीमा में छूट देने का निर्णय लिया है।

    मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा इस सम्बन्ध में एक पत्र जारी किया गया है।

    राज्य सरकार के निर्णय अनुसार, पूर्व अग्निवीरों को ग्रुप-‘बी’ और ‘सी’ पदों पर सीधी भर्ती के समय निर्धारित ऊपरी आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी। इसके अलावा, पहले बैच के पूर्व अग्निवीरों को पाँच वर्ष की आयु छूट का लाभ दिया जाएगा।

     

    सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, विश्वविद्यालयों तथा क्षेत्र कार्यालयों को इन आदेशों का पालन सुनिश्चित करने निर्देश दिए गए हैं

    #HaryanaAgniveer #ExAgniveer #GovernmentJobs #AgeRelaxation #HaryanaGovt #GroupB #GroupC #MilitaryService

  • download.jpeg