- . |
- मीडिया |
- समाचार |
- विशेष |
- अदालती |
- क्रिकेट |
- भूकंप |
- अंतरराष्ट्रीय |
- पुलिस |
- अंबाला |
- USA |
- Crime |
- आहार |
- संसद |
- मौसम |
- ताजा खबर |
- Reliogn |
- नीतीश कुमार |
- इतिहास |
- अमित शाह |
- NDA |
- बेंगलुरु |
- बांग्लादेश |
- नरेंद्र मोदी |
- एयरपोर्ट |
- बॉलीवुड |
- नेपाल |
- India |
- चंडीगढ़ |
- हरियाणा |
- भारत |
- केंद्र शासित प्रदेश |
- दिल्ली |
- आपदा |
- विशेष दिन |
- RSS |
- अनिल विज |
- पूर्वोत्तर राज्य |
- दक्षिण भारत राज्य |
- स्वास्थ्य |
- पश्चिम भारत राज्य |
- दुर्घटना |
- अपराध |
- राजनीति |
- व्यापार |
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी |
- मनोरंजन |
- जम्मू और कश्मीर |
- पश्चिम बंगाल |
- उत्तर प्रदेश |
- मध्य प्रदेश |
- ओडिशा |
- बिहार |
- झारखंड |
- छत्तीसगढ़ |
- राष्ट्रीय लोक दल |
- AGP |
- TRS |
- तृणमूल कांग्रेस |
- BJD |
- समाजवादी पार्टी |
- NCP |
- JDU |
- DMK |
- AIADMK |
- CPI(M) |
- बहुजन समाज पार्टी |
- शिरोमणि अकाली दल |
- NPP |
- हिमाचल |
- कांग्रेस |
- आम आदमी पार्टी |
- भारतीय जनता पार्टी |
- राजस्थान |
- पंजाब |
- राशिफल |
- खेल |
-
21/01/26 |- खेल,
आज के अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रादेशिक तथा स्थानीय खेल समाचार
#SportsNews #DanikKhabar #SportsUpdate2026 #InternationalSports #NationalSportsNews #RegionalSports #LocalSportsUpdate #CricketNews #FootballWorld #HockeyIndia #TennisUpdate #BadmintonLife #AthleteLife #SportsIndia #MatchDay #GameNight #ScoreUpdate #OlympicsPreparation #WorldCup2026 #IPLUpdate #ISL2026 #RanjiTrophy #StateLevelSports #KheloIndia #FitnessMotivation #SportsJournalism #BreakingSportsNews #TournamentAlert #Championship2026 #SportsStar #MedalTally #SportsPerformance #AthleticsUpdate #WrestlingIndia #BoxingNews #KabaddiLeague #SportsFan #LiveScores #SportsHighlights #GoalOfTheDay #CricketFever #FootballFever #BasketballNews #ChessChampionship #EsportsIndia #SportsAnalysis #TeamIndia #VictoryMoment #SportsLife #HardWorkPaysOff #ChampionMindset
-
21/01/26 |- मौसम,
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज और इस सप्ताह के लिए भारत का मौसम
#IndiaWeather #IMDUpdate #WeatherForecast #Winter2026 #ColdWave #FogAlert #RainAlert #WesternDisturbance #NorthIndiaWeather #ClimateChange #WeatherNews #DelhiFog #PunjabWeather #HaryanaWeather #HimachalSnowfall #KashmirSnow #WeatherReport #IMDAlert #StaySafe #WinterVibes #JanuaryWeather #RainInIndia #FoggyMorning #ColdSnap #WeatherAware #IndianClimate #TemperatureDrop #SnowAlert #MonsoonUpdate #Meteorology #DailyWeather #WeatherWarning #VisibilityAlert #WinterUpdate #RainyDay #MistAndFog #ColdWind #SeasonChange #HimalayanWeather #UttarakhandSnow #WeatherAlertIndia #SkyWatch #CloudySky #StormWatch #WeatherUpdateIndia #IndianWinter #NatureAlert #Atmosphere #FrostAlert #WeatherForecasting #January2026 #DenseFog #LightRain #WeatherToday #WeeklyForecast #IndiaClimateChange #IMDIndia #WeatherMonitoring #SevereWeather #ClimateAlert
-
21/01/26 |नीति आयोग के इंडिया इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इंडेक्स में देश के अग्रणी राज्यों में शुमार हिमाचल
एन.एस.बाछल, 21 जनवरी, शिमला।
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने यहां राज्य परिवहन विकास एवं सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार परिवहन क्षेत्र में पारदर्शिता, डिजिटल सुधार, सड़क सुरक्षा, रोजगार सृजन और हरित मोबिलिटी को प्राथमिकता देकर निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि जनवरी 2023 से दिसंबर 2025 की अवधि में परिवहन विभाग ने 2,597.59 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है, जो पिछली सरकार की समान अवधि की तुलना में 1,098 करोड़ रुपये (लगभग 73 प्रतिशत) अधिक है। यह वृद्धि सुदृढ़ प्रवर्तन व्यवस्था और डिजिटल पहलों का प्रत्यक्ष परिणाम है।
उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति आयोग के इंडिया इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इंडेक्स में हिमाचल प्रदेश का अग्रणी राज्यों में शामिल होना राज्य सरकार की हरित परिवहन और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सरकार ‘हरित हिमाचल’ के संकल्प को पूरी दृढ़ता के साथ साकार करने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
उन्होंने कहा कि वित्त विभाग की व्याख्यात्मक ज्ञापन वर्ष 2024-25 के आंकडे़ अनुसार परिवहन विभाग राजस्व/कर अर्जित करने के मामले में राज्य कर एवं आबकारी विभाग के बाद प्रदेश में दूसरे स्थान पर है।
उन्होंने कहा कि वाहन फिटनेस प्रणाली को वैज्ञानिक और पारदर्शी बनाने के लिए स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र (एटीएस) स्थापित किए जा रहे है। सरकारी क्षेत्र में ऊना के हरोली और हमीरपुर के नादौन में इन केंद्रो का निर्माण किया जाऐगा, जबकि निजी क्षेत्र में कांगड़ा के रानीताल, बिलासपुर, मंडी के कांगू, सोलन के नालागढ़, सिरमौर के पांवटा साहिब में स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से रानीताल एटीएस का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है व शेष में कार्य तीव्रगति से चल रहा है। इसके अतिरिक्त बद्दी में निरीक्षण एवं प्रमाणन केंद्र का 95 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जिसे शीघ्र चालू करने का लक्ष्य है।
परिवहन मंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा वाहन फिटनेस एवं अन्य परिवहन सेवाओं को डिजिटल, पारदर्शी और नागरिक अनुकूल बनाने के लिए मोबाइल फिटनेस ऐप एवं ऑटो-अप्रूवल मैकेनिज्म लागू किए जाऐंगें। इसके तहत वाणिज्यिक वाहनों का डिजिटल फिटनेस परीक्षण फोटो एवं जीपीएस आधारित साक्ष्यों के साथ किया जाएगा तथा आवश्यक दस्तावेज पूर्ण होने पर परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस और फिटनेस प्रमाण पत्र जैसी सेवाएं स्वतः स्वीकृत होंगी। उन्होंने कहा कि पेपरलेस कार्यप्रणाली से नागरिकों को समयबद्ध सेवाएं सुनिश्चिित होंगी और इससे नागरिकों को आरटीओ कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
उन्होंने बताया कि फरवरी 2025 से सोलन के बनलगी और हमीरपुर के नादौन में दो पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जहां अब तक 1,692 पुराने वाहनों को वैज्ञानिक तरीके से स्क्रैप किया जा चुका है, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिला है।
इसके अतिरिक्त ड्राइविंग टेस्ट प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए जिला ऊना के हरोली में 10.23 करोड़ रुपये की लागत से स्वचालित ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक एवं ट्रैफिक पार्क का निर्माण किया जा रहा है, जिसका निर्माण कार्य इस वर्ष पूर्ण होने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि पुरानी पेट्रोल/डीज़ल टैक्सियों को ई-टैक्सी में परिवर्तित करने पर 40 प्रतिशत सब्सिडी तथा 390 नए बस रूटों पर बस खरीद के लिए 30 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है। जिसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके अलावा, स्वरोजगार और हरित मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए राजीव गांधी स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ई-टैक्सी योजना भी लागू की गई है। इसके तहत 50 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जा रही है और अब तक 96 लाभार्थियों को 6.94 करोड़ रुपये की सहायता दी जा चुकी है।
परिवहन मंत्री ने कहा कि विभाग मैनुअल प्रर्वतन से डिजिटल प्रवर्तन की ओर कदम बढ़ा रहा है जिसके तहत ई-चालान प्रणाली, ई-पहचान प्रणाली (ई-डिटेक्शन सिस्टम) और इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) लागू किए गए हैं, जिनके माध्यम से यातायात प्रवर्तन को फेसलेस एवं डिजिटल बनाया जा रहा है।
सड़क सुरक्षा पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि छठी से बारहवीं कक्षा तक सड़क सुरक्षा पाठयक्रम लागू किया गया है तथा सभी हितधारक विभाग जैसे लोक निर्माण, पुलिस, शिक्षा एवं स्वास्थय विभाग को कुल 2057.34 लाख रुपये सड़क सुरक्षा गतिविधियों के तहत आवंटित किए गए है, जिसके सकारात्मक परिणामस्वरूप सड़क दुर्घटनाओं में 10 प्रतिशत, मृत्यु दर में नौ प्रतिशत तथा गंभीर रूप से घायलों की संख्या में छह प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।
परिवहन मंत्री ने कहा कि रोजगार सृजन के क्षेत्र में 1,061 स्टेज कैरिज बस रूट निजी क्षेत्र को स्वीकृत किए गए हैं तथा 39,000 से अधिक टैक्सी/मैक्सी परमिट जारी किए गए हैं, जिससे हजारों युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं।
इस अवसर पर उन्होंने विभाग की एम फिटनेस ऐप का भी शुभारम्भ किया। यह ऐप डिजिटल फिटनेस निरीक्षण, फोटो और जीपीएस साक्ष्य, फर्जी प्रमाण-पत्रों की रोकथाम, कागज-रहित प्रक्रिया तथा रियल-टाइम डेटा समन्वयन को सुविधाजनक बनाता है।
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में परिवहन विभाग परिसर, शिमला में सौर ऊर्जा आधारित ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया गया है। राज्य में 129 स्थानों को ईवी चार्जिंग स्टेशन हेतु चिन्हित किया गया है, जिनमें से 30 स्टेशन वर्तमान में संचालित किए जा हैं।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव आर.डी. नज़ीम, हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक निपुण जिन्दल, परिवहन आयुक्त नीरज कुमार, आईजी ट्रैफिक गौरव सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
21/01/26 |मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश ने एनएसयूआई के ‘चिट्टा मुक्त कैंपस’ कार्यक्रम का किया शुभारम्भ
एन.एस.बाछल, 21 जनवरी, शिमला।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला से एनएसयूआई जिला मंडी के ‘चिट्टा मुक्त कैंपस’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूल व कॉलेज परिसरों में युवाओं को नशे, विशेषकर चिट्टा के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एनएसयूआई मंडी का ‘चिट्टा मुक्त कैंपस’ अभियान प्रदेश सरकार के नशा मुक्त हिमाचल के विज़न को मजबूती प्रदान करता है तथा प्रदेश में चिट्टा सहित नशे के खिलाफ चलाए जा रहे राज्य सरकार के अभियान को और गति प्रदान करता है। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए इस प्रकार के अभियान अत्यन्त आवश्यक होते हैं।
एनएसयूआई जिला मण्डी के अध्यक्ष अनित जसवाल ने कहा कि यह अभियान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के ‘एंटी-चिट्टा अभियान’ से प्रेरित है और इसका उद्देश्य स्कूल व कॉलेज परिसरों को नशामुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम, नशा विरोधी शपथ, एंटी-चिट्टा वॉकथॉन एवं स्पोर्ट्स टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे। अभियान 23 जनवरी से 15 फरवरी तक चलेगा, जिसमें पहले स्कूल स्तर पर तथा बाद में कॉलेज स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी तथा राकेश कालिया उपस्थित थे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-

पंजाब में मौसम का मिजाज बदला: आज घने कोहरे का साया, कल से बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
पंजाब, 21 जनवरी (अन्नू ): पंजाब के कई हिस्सों और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, आज यानी 21 जनवरी को राज्य के सात प्रमुख जिलों—अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। फिलहाल अमृतसर और बठिंडा जैसे क्षेत्रों में दृश्यता काफी कम दर्ज की गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि बीते 24 घंटों में दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है, जिससे कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली है। राज्य में सबसे अधिक तापमान भाखड़ा डैम में 25 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अमृतसर 2.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा इलाका रहा।
21 जनवरी की रात से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया और शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इस मौसमी बदलाव के कारण गुरुवार (22 जनवरी) से 23 जनवरी के बीच पंजाब के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इस संबंध में 'यलो अलर्ट' जारी किया है, क्योंकि बारिश के साथ-साथ गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है। खास तौर पर पठानकोट, गुरदासपुर और अमृतसर जैसे सीमावर्ती जिलों में मौसम का असर अधिक देखने को मिल सकता है।
आने वाले तीन दिनों के विस्तृत पूर्वानुमान पर नजर डालें तो 22 जनवरी को लुधियाना, पटियाला, मोहाली और जालंधर सहित कई जिलों में बिजली चमकने और हल्की वर्षा होने की उम्मीद है। 23 जनवरी को मौसम की तीव्रता और बढ़ सकती है, जहां कुछ क्षेत्रों में हवाओं की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इस दौरान फाजिल्का और फरीदकोट जैसे दक्षिणी जिलों में भी छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। 24 जनवरी तक उत्तर पंजाब के कुछ चुनिंदा स्थानों पर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
तापमान के उतार-चढ़ाव को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान स्थिर बना रहेगा। इसके पश्चात, बारिश और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रात के पारे में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी जाएगी, जिससे रातें थोड़ी कम सर्द होंगी। हालांकि, बारिश का दौर थमने के बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट आने और ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है।
#PunjabWeather #WeatherUpdate #ChandigarhNews #RainAlert #FogAlert #WesternDisturbance #PunjabRain #WinterUpdate #DanikKhabar -
21/01/26 |नशे के खिलाफ HSNCB का बड़ा प्रहार: 50 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पंजाब से जुड़े तार
जे कुमार डबवाली/सिरसा, 21 जनवरी 2026: हरियाणा सरकार के 'नशा मुक्त प्रदेश' के संकल्प को दोहराते हुए हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) ने नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। ब्यूरो की टीम ने गांव ओढ़ा में नाकाबंदी के दौरान दो तस्करों को दबोचकर उनके कब्जे से 265 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 50 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।
गुप्त सूचना पर त्वरित एक्शन: यूनिट प्रभारी उप-निरीक्षक तरसेम सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री मोहित हांडा (IPS) के दिशा-निर्देशों पर टीम गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर नशीले पदार्थ की बड़ी खेप लेकर गांव रघुआना की तरफ जा रहे हैं। ब्यूरो ने बिना समय गंवाए गांव ओढ़ा के ख्योवाली रोड पर नाकाबंदी की और संदिग्धों को काबू कर लिया।
तलाशी और बरामदगी: नियमों के अनुसार, राजपत्रित अधिकारी DSP संदीप कुमार (कालांवली) की मौजूदगी में तलाशी ली गई। आरोपियों के पास से 265 ग्राम हेरोइन, तस्करी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निर्मल और बलविंदर सिंह उर्फ रिंकू (निवासी गांव रघुआना, सिरसा) के रूप में हुई है।
पंजाब से डबवाली तक फैला नेटवर्क: प्रारंभिक पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि हेरोइन की यह खेप पंजाब के तरनतारन से मंगवाई गई थी। तस्कर इसे डबवाली और सिरसा के ग्रामीण इलाकों में ऊंचे दामों पर सप्लाई करने वाले थे। थाना ओढ़ा में आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की वाणिज्यिक मात्रा (Commercial Quantity) के तहत केस दर्ज किया गया है। ब्यूरो ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क के मुख्य सप्लायरों और पंजाब से जुड़े अन्य बड़े चेहरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
#DrugFreeHaryana #HSNCB #HeroinSeized #HaryanaPolice #SirsaNews #DabwaliNews #AntiDrugDrive #NarcoticsControl #ActionAgainstDrugs #MohitHandaIPS
-
21/01/26 |सृष्टि परियोजना: गांव खिल्लूका में गर्भवती महिलाओं के लिए जागरूकता बैठक; मृत जन्म दर घटाने और एएनसी सेवाओं पर दिया जोर
जे कुमार पलवल, 21 जनवरी 2026: 'सोसाइटी फॉर एप्लाइड स्टडीज' की ओर से संचालित सृष्टि परियोजना के अंतर्गत पलवल जिले के गांव खिल्लूका में एक विशेष जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य केंद्र गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य और "सोशल एंड बिहेवियर चेंज कम्युनिकेशन" (SBCC) रहा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रसव पूर्व जांच (ANC) की गुणवत्ता बढ़ाना और मृत जन्म (स्टिलबर्थ) जैसी दुखद घटनाओं को रोकना था।
गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य प्रबंधन: संस्था के सदस्यों ने महिलाओं को बताया कि गर्भावस्था के दौरान कम से कम चार बार एएनसी जांच कराना अनिवार्य है। इसके साथ ही, आयरन-फोलिक एसिड और कैल्शियम की गोलियों के नियमित सेवन के महत्व को समझाया गया। विशेषज्ञों ने जोर देकर कहा कि समय पर स्वास्थ्य जांच कराने से भविष्य की जटिलताओं को पहले ही पहचाना जा सकता है, जिससे माता और शिशु दोनों का जीवन सुरक्षित रहता है।
अधिकारियों का मार्गदर्शन और चेतावनी: जिला स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से उपस्थित डॉ. रमेश्वरी ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि सरकारी अस्पतालों में प्रसव सेवाएं निशुल्क हैं। यदि कोई भी प्रसव के नाम पर अवैध धनराशि की मांग करता है, तो उसकी लिखित शिकायत तुरंत दर्ज कराई जानी चाहिए। उन्होंने बुजुर्ग महिलाओं को भी घर की गर्भवती महिलाओं की देखभाल के लिए विशेष सुझाव दिए।
पोषण और अंतराल का महत्व: जिला आशा समन्वयक मधु ने संतुलित आहार और एल्बेंडाजोल जैसी दवाओं के सही उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने स्वस्थ परिवार के लिए 'जन्म अंतराल' (दो बच्चों के बीच समय) के महत्व पर विशेष बल दिया।
सरपंच और समुदाय की भागीदारी: ग्राम सरपंच श्री यह्या ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन का समर्थन किया। बैठक में गांव की महिलाओं ने न केवल भाग लिया, बल्कि स्वास्थ्य से जुड़े अपनी शंकाओं और प्रश्नों को विशेषज्ञों के सामने रखकर उनका समाधान भी प्राप्त किया।
#SrishtiProject #PalwalNews #MaternalHealth #ANCCare #HealthyMotherHealthyBaby #PublicHealth #AwarenessCamp #StopStillbirth #WomenEmpowerment #HaryanaHealt
-
21/01/26 |सनातन धर्म कॉलेज, अंबाला कैंट में “वन मिनट सेल्फ इंट्रोडक्शन ड्रिल” का प्रभावी एवं सफल आयोजन
जे कुमार अंबाला कैंट, 21 जनवरी 2026: सनातन धर्म कॉलेज (एसडी कॉलेज), अंबाला कैंट के करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए एक विशेष “वन मिनट सेल्फ इंट्रोडक्शन ड्रिल” का आयोजन किया गया। 20 जनवरी को आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को भविष्य में होने वाले साक्षात्कार (Интерव्यू), समूह चर्चा और व्यावसायिक संप्रेषण (Professional Communication) के लिए तैयार करना था।
कौशल विकास पर जोर: इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को केवल 60 सेकंड में अपना संक्षिप्त, स्पष्ट और प्रभावशाली परिचय देने का अभ्यास कराया गया। इस ड्रिल ने छात्रों को न केवल यह सिखाया कि कम समय में अपनी बात कैसे रखनी है, बल्कि उनकी बॉडी लैंग्वेज, समय प्रबंधन और अभिव्यक्ति की स्पष्टता को भी बेहतर बनाया।
विशेषज्ञों का मार्गदर्शन: वाणिज्य विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर और कार्यक्रम की संयोजक प्रीति गुप्ता ने विद्यार्थियों को आत्म-परिचय प्रस्तुत करने की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने सामान्य तौर पर होने वाली गलतियों और उनमें सुधार के व्यावहारिक सुझाव साझा किए। करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल की कन्वीनर डॉ. छवि किरण ने जोर देकर कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी युग में शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ आत्म-प्रस्तुतीकरण का कौशल होना अनिवार्य है।
प्राचार्या द्वारा सराहना: कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अल्का शर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होती हैं। उन्होंने प्लेसमेंट सेल द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे कौशल-विकास कार्यक्रमों को जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्रों ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस ड्रिल से उन्हें साक्षात्कार के प्रति अपनी झिझक दूर करने और आत्मविश्वास बढ़ाने में काफी मदद मिली है।
#SDCollegeAmbala #SelfIntroduction #PersonalityDevelopment #CareerGuidance #SoftSkills #AmbalaNews #PlacementCell #StudentSuccess #CommunicationSkills #FutureLeaders #SDCNews
-
21/01/26 |राजकीय आईटीआई अंबाला शहर में कल लगेगा 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेला'; देश की नामी कंपनियां करेंगी युवाओं का चयन
जे कुमार अंबाला शहर, 21 जनवरी 2026: युवाओं को रोजगार और कौशल प्रशिक्षण के बेहतर अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), अंबाला शहर के परिसर में कल, 22 जनवरी 2026 को सुबह 10:00 बजे से 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेला' (PMNAM) का आयोजन किया जा रहा है। संस्थान के प्रधानाचार्य दिनेश सिंह ने बताया कि इस मेले में देश की कई प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाइयां शिरकत करेंगी।
मेले में मुख्य रूप से M/s Swaraj Engine (मोहाली), M/s HMM Infra (अंबाला), M/s Supreme Industries (लालड़ू), M/s JCBL (लालड़ू) और M/s Disha Enterprises (दिल्ली) जैसी नामी कंपनियां हिस्सा लेंगी। ये कंपनियां फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, मशीनिस्ट, टर्नर, डीजल मैकेनिक, आर.ए.सी., इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, वायरमैन और एमएमवी सहित विभिन्न तकनीकी ट्रेड्स के अभ्यर्थियों का चयन शिक्षुता (Apprenticeship) और रोजगार के लिए करेंगी।
प्रधानाचार्य ने अंबाला और आसपास के संस्थानों से वर्ष 2022, 2023, 2024 और 2025 में पास-आउट हुए छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ रिज्यूम, 10वीं व 12वीं की मार्कशीट, आईटीआई प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे अनिवार्य दस्तावेजों की फोटोकॉपी लेकर इस मेले में भाग ले सकते हैं।
संस्थान में स्वास्थ्य और स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन: रोजगार मेले की तैयारियों के बीच, प्रधानाचार्य दिनेश राणा के नेतृत्व में संस्थान में सामाजिक जागरूकता अभियान भी चलाए गए। 20 जनवरी को 'आरआरसी' के अंतर्गत एचआईवी (HIV) जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जानकारी दी गई। इसके साथ ही, नगर निगम की टीम के सहयोग से 'स्वच्छ भारत अभियान' के तहत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करना रहा।
#AmbalaCityITI #ApprenticeshipMela #JobFair2026 #PMNAM #ITIJobs #SkillIndia #AmbalaNews #SwachhBharat #HIVAwareness #TechnicalEducation #EmploymentNews
-
21/01/26 |जीएमएन कॉलेज में दो दिवसीय बैंकिंग एवं वित्तीय सेवा प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न: विद्यार्थियों ने सीखे निवेश और बाजार के गुर
जे कुमार अंबाला कैंट, 21 जनवरी 2026: गांधी मेमोरियल नेशनल (जीएमएन) कॉलेज के प्रबंधन विभाग द्वारा 'आदित्य बिड़ला कैपिटल' और 'नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज़ मार्केट्स' (एनआईएसएम) के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं एवं बीमा (BFSI) प्रशिक्षण कार्यशाला का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीबीए, बीकॉम और एमबीए के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आधुनिक वित्तीय बाजार की बारीकियों को समझा।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बैंकिंग और बीमा क्षेत्र की व्यावहारिक समझ प्रदान करना और उन्हें कॉर्पोरेट जगत की जरूरतों के अनुसार रोजगारपरक कौशल से सशक्त बनाना था। प्रशिक्षण सत्रों के दौरान विषय विशेषज्ञों ने निवेश के विभिन्न विकल्पों, वित्तीय बाजारों की कार्यप्रणाली, करियर के नए अवसरों और उद्योग की नवीन प्रवृत्तियों पर विस्तार से चर्चा की। विद्यार्थियों ने न केवल सैद्धांतिक जानकारी प्राप्त की, बल्कि व्यावहारिक चुनौतियों और उनके समाधान पर भी विशेषज्ञों के साथ सीधा संवाद किया।
कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. गुरुदेव सिंह ने इस सफल आयोजन के लिए प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त और प्रबंधन विभाग की टीम को बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों के बीच ऐसा तालमेल विद्यार्थियों को वास्तविक कार्य-जगत की आवश्यकताओं से जोड़ता है। इस अवसर पर मेधा फाउंडेशन के श्री रजत के मार्गदर्शन और प्रभावी समन्वय की भी विशेष सराहना की गई, जिनके सहयोग से कार्यशाला अत्यंत प्रभावी सिद्ध हुई।
समापन समारोह के दौरान सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कॉलेज प्रशासन ने भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार के कौशल-विकास और करियर-उन्मुख कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
#GMNCollege #BFSIWorkshop #AdityaBirlaCapital #NISM #FinancialLiteracy #ManagementStudents #AmbalaNews #CareerDevelopment #BankingAndInsurance #SkillIndia #GMNPlacementCell
-
21/01/26 |कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा कल अंबाला में सुनेंगे जनता की फरियाद; पंचायत भवन में होगी कष्ट निवारण समिति की बैठक
जे कुमार अंबाला, 21 जनवरी 2026: अंबाला जिले के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक का आयोजन कल, 22 जनवरी को किया जाएगा। यह महत्वपूर्ण बैठक दोपहर 02 बजे अंबाला शहर के पंचायत भवन स्थित सभागार में आयोजित होगी।
नगराधीश (CTM) अभिषेक गर्ग ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी और लोक निर्माण (भवन व सड़कें) विभाग के मंत्री रणबीर गंगवा करेंगे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य:
लंबित शिकायतों का निपटारा: बैठक में पिछले समय से लंबित शिकायतों की समीक्षा की जाएगी और मौके पर ही उनका समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
विभागीय समन्वय: विभिन्न विभागों के बीच तालमेल की कमी के कारण अटके हुए जनहित के मामलों पर चर्चा होगी।
सीधा संवाद: कैबिनेट मंत्री जनता की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश जारी करेंगे।
प्रशासनिक स्तर पर बैठक की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगराधीश ने संबंधित सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे बैठक में पूरी तैयारी और संबंधित रिकॉर्ड के साथ उपस्थित रहें ताकि शिकायतों का त्वरित निवारण किया जा सके।
#AmbalaNews #RanbirGangwa #PublicGrievance #HaryanaGovernment #AmbalaAdmin #PanchayatBhawan #PublicMeeting #DistrictGrievanceCommittee #HaryanaPolitics #JanSunwai
-
21/01/26 |आर्य कॉलेज में सरस्वती महोत्सव की धूम: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अंजलि पंवार ने मारी बाजी
जे कुमार अंबाला छावनी, 21 जनवरी 2026: सरकार के निर्देशानुसार मनाए जा रहे "सरस्वती महोत्सव" के अंतर्गत आर्य कॉलेज, अंबाला छावनी के राजनीति शास्त्र विभाग द्वारा एक विशेष प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता (Quiz Competition) का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभाग के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और प्राचीन भारतीय सभ्यता से जुड़ी अपनी जानकारी का प्रदर्शन किया।
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अंजु बाला ने अपने संदेश के माध्यम से इस सरकारी मुहिम की सराहना की। उन्होंने कहा कि "सरस्वती महोत्सव" जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को उनकी जड़ों और देश की गौरवशाली संस्कृति से जोड़ने का एक बेहतरीन माध्यम हैं। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए राजनीति शास्त्र विभाग की पूरी टीम को बधाई दी।
ऋग्वेद और सरस्वती नदी का महत्व: राजनीति विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. अमनीत कौर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सरस्वती नदी के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ऋग्वेद के अनुसार, वैदिक काल में सरस्वती नदी आर्यों की मातृभूमि थी। यहीं पर महान वैदिक मंत्रों और ज्ञान का उदय हुआ। हजारों वर्षों तक यह नदी हरियाणा, राजस्थान और गुजरात जैसे क्षेत्रों को सींचती रही है। यह भारतीय ज्ञान और सभ्यता की वह नींव है, जो आज भी हमारी आध्यात्मिकता में रची-बसी है।
प्रतियोगिता के परिणाम: कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच एम.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा अंजलि पंवार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता का सफल संचालन मिस्टर अरविंद यादव की देखरेख में हुआ। निर्णायक मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका डॉ. गुरमीत कौर ने निभाई, जबकि कार्यक्रम के दौरान मिस संध्या भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
#AryaCollegeAmbala #SaraswatiMahotsav #QuizCompetition #AmbalaNews #VedicCulture #SaraswatiRiver #StudentAchievement #EducationWithValues #HaryanaCulture #AcademicExcellence
-

-
21/01/26 |आज का राशिफल
♈ मेष राशि
परिवार: घर में सहयोग मिलेगा, किसी पुराने मतभेद का समाधान।
करियर: काम का दबाव रहेगा, लेकिन प्रदर्शन से अधिकारी प्रभावित होंगे।
लाभ: नए संपर्क बनेंगे, भविष्य में फायदा।
हानि: जल्दबाज़ी में निर्णय नुकसान दे सकता है।
शेयर मार्केट: उतार-चढ़ाव, शॉर्ट टर्म ट्रेड से बचें।
स्वास्थ्य: सिर दर्द, थकान।
ऊर्जा: मध्यम।
मूड: उत्साही लेकिन चिड़चिड़ा।
लकी नंबर: 3, 9
शुभ रंग: लाल
शुभ मुहूर्त: सुबह 9:45 से 11:00 बजे
---
♉ वृषभ राशि
परिवार: सुख-शांति, माता का सहयोग मिलेगा।
करियर: धन संबंधी मामलों में सफलता।
लाभ: रुका पैसा मिल सकता है।
हानि: आलस्य अवसर छीन सकता है।
शेयर मार्केट: सुरक्षित निवेश लाभ देगा।
स्वास्थ्य: गले या वजन से जुड़ी परेशानी।
ऊर्जा: अच्छी।
मूड: स्थिर और शांत।
लकी नंबर: 6, 2
शुभ रंग: सफेद
शुभ मुहूर्त: सुबह 10:15 से 12:00 बजे
---
♊ मिथुन राशि
परिवार: भाई-बहनों से सहयोग।
करियर: इंटरव्यू, मीटिंग और मीडिया से जुड़े लोगों को लाभ।
लाभ: नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं।
हानि: गलतफहमी से नुकसान।
शेयर मार्केट: टेक/कम्युनिकेशन शेयर ठीक।
स्वास्थ्य: अनिद्रा, गैस।
ऊर्जा: तेज।
मूड: चंचल और क्रिएटिव।
लकी नंबर: 5, 7
शुभ रंग: हरा
शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:30 से 1:30 बजे
---
♋ कर्क राशि
परिवार: भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा।
करियर: बॉस का भरोसा मिलेगा।
लाभ: प्रॉपर्टी या वाहन से लाभ।
हानि: भावुक होकर निर्णय नुकसान देगा।
शेयर मार्केट: लॉन्ग टर्म निवेश ठीक।
स्वास्थ्य: सीने, पेट से जुड़ी दिक्कत।
ऊर्जा: सामान्य।
मूड: भावुक लेकिन सकारात्मक।
लकी नंबर: 2, 4
शुभ रंग: क्रीम
शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:45 से 3:00 बजे
---
♌ सिंह राशि
परिवार: मान-सम्मान बढ़ेगा।
करियर: प्रमोशन या प्रशंसा के योग।
लाभ: नेतृत्व से लाभ।
हानि: अहंकार नुकसान करा सकता है।
शेयर मार्केट: मुनाफावसूली सही रहेगी।
स्वास्थ्य: आंखों या पीठ में दर्द।
ऊर्जा: बहुत अच्छी।
मूड: आत्मविश्वासी।
लकी नंबर: 1, 8
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ मुहूर्त: दोपहर 3:15 से 4:15 बजे
---
♍ कन्या राशि
परिवार: जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी।
करियर: मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
लाभ: नौकरी में स्थिरता।
हानि: अधिक सोच तनाव देगा।
शेयर मार्केट: रिसर्च के बाद निवेश।
स्वास्थ्य: पेट, स्किन से जुड़ी परेशानी।
ऊर्जा: मध्यम।
मूड: गंभीर और केंद्रित।
लकी नंबर: 5, 6
शुभ रंग: आसमानी
शुभ मुहूर्त: शाम 4:30 से 5:30 बजे
---
♎ तुला राशि
परिवार: जीवनसाथी से सहयोग।
करियर: साझेदारी में लाभ।
लाभ: रुके काम बनेंगे।
हानि: कानूनी मामलों में सावधानी।
शेयर मार्केट: फैशन/लक्ज़री सेक्टर शुभ।
स्वास्थ्य: कमर दर्द, थकान।
ऊर्जा: संतुलित।
मूड: रोमांटिक और संतुलित।
लकी नंबर: 6, 9
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ मुहूर्त: शाम 5:45 से 6:45 बजे
---
♏ वृश्चिक राशि
परिवार: गुप्त बात सामने आ सकती है।
करियर: रिसर्च, पुलिस, बैंकिंग में सफलता।
लाभ: अचानक धन लाभ।
हानि: झगड़े से बचें।
शेयर मार्केट: हाई रिस्क से बचें।
स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर, गुप्त रोगों में सावधानी।
ऊर्जा: तेज।
मूड: गंभीर और रहस्यमय।
लकी नंबर: 4, 8
शुभ रंग: मैरून
शुभ मुहूर्त: शाम 7:00 से 8:00 बजे
---
♐ धनु राशि
परिवार: यात्रा या शुभ समाचार।
करियर: शिक्षा, विदेश, कानून से जुड़े काम सफल।
लाभ: भाग्य का साथ।
हानि: लापरवाही नुकसान देगी।
शेयर मार्केट: मिड-कैप शेयर ठीक।
स्वास्थ्य: जांघ, कमर दर्द।
ऊर्जा: बहुत अच्छी।
मूड: आशावादी।
लकी नंबर: 3, 12
शुभ रंग: पीला
शुभ मुहूर्त: शाम 8:15 से 9:15 बजे
---
♑ मकर राशि
परिवार: बुजुर्गों से सलाह लाभकारी।
करियर: जिम्मेदारी बढ़ेगी, पद में वृद्धि के संकेत।
लाभ: स्थायी आय में वृद्धि।
हानि: कोर्ट-कचहरी से बचें।
शेयर मार्केट: बैंकिंग/इंफ्रा शेयर अच्छे।
स्वास्थ्य: जोड़ों का दर्द।
ऊर्जा: स्थिर।
मूड: गंभीर और व्यावहारिक।
लकी नंबर: 10, 4
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ मुहूर्त: सुबह 8:30 से 9:30 बजे
---
♒ कुंभ राशि
परिवार: दोस्तों से मिलना होगा।
करियर: नए आइडिया सफल होंगे।
लाभ: सोशल नेटवर्क से फायदा।
हानि: भावनात्मक निर्णय से हानि।
शेयर मार्केट: टेक्नोलॉजी शेयर ठीक।
स्वास्थ्य: नसों की कमजोरी, थकान।
ऊर्जा: अच्छी।
मूड: स्वतंत्र और क्रिएटिव।
लकी नंबर: 11, 7
शुभ रंग: नीला
शुभ मुहूर्त: सुबह 11:15 से 12:15 बजे
---
♓ मीन राशि
परिवार: धार्मिक या आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी।
करियर: कला, संगीत, चिकित्सा में लाभ।
लाभ: छुपा हुआ अवसर मिलेगा।
हानि: धोखे से सावधान।
शेयर मार्केट: सट्टा नुकसान देगा।
स्वास्थ्य: नींद की कमी, पैरों में दर्द।
ऊर्जा: कम-मध्यम।
मूड: भावुक और कल्पनाशील।
लकी नंबर: 7, 12
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:00 से 3:00 बजे
---
#TodaysHoroscope #Horoscope21012026 #Astrology #ZodiacSigns #FutureForecast #CelestialInsights #AstrologyCommunity #AstrologicalReading #SolarEclipse #MoonPhases #PlanetsInMotion #HoroscopePredictions #DailyTarot #AstroGuidance #SpiritualAwakening #CosmicEnergy #AstroWisdom #HoroscopeLovers #StarSigns
-

हरियाणा सरकार ने दी परीक्षाओं में कृपाण और मंगलसूत्र की अनुमति
चंडीगढ़, 20 जनवरी (अभी) —हरियाणा सरकार ने राज्य में स्कूलों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों तथा विभिन्न भर्ती एजेंसियों द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं के दौरान सिख विद्यार्थियों एवं विवाहित महिला अभ्यर्थियों को होने वाली असुविधाओं को दूर करने के उद्देश्य से विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, विभिन्न परीक्षाओं में शामिल होने वाले सिख विद्यार्थियों एवं अभ्यर्थियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप कृपाण पहनने और साथ ले जाने की अनुमति प्रदान की गई है।
इन दिशा-निर्देशों के अनुसार कृपाण की कुल लंबाई 9 इंच से अधिक नहीं होनी चाहिए, जबकि उसकी धार की लंबाई 6 इंच से अधिक न हो। ऐसे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम एक घंटा पूर्व रिपोर्ट करने की सलाह दी गई है, ताकि आवश्यक जांच एवं औपचारिकताएं समय पर पूर्ण की जा सकें।
अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि विवाहित महिला अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान मंगलसूत्र पहनने की अनुमति होगी। ऐसे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पूर्व उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे आवश्यक प्रक्रियाएं सुचारू रूप से संपन्न की जा सकें।
यह निर्णय दिल्ली उच्च न्यायालय तथा पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के विभिन्न निर्णयों के आलोक में लिया गया है, जिनमें धार्मिक एवं सांस्कृतिक अधिकारों के संरक्षण के साथ-साथ परीक्षाओं के निष्पक्ष और सुव्यवस्थित संचालन पर बल दिया गया है।
राज्य सरकार ने सभी प्रशासनिक सचिवों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीनस्थ विभागों, बोर्डों, निगमों, विश्वविद्यालयों और भर्ती एजेंसियों के प्रमुखों को आवश्यक आदेश जारी करें, ताकि परीक्षा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं सुरक्षा कर्मियों को इन दिशा-निर्देशों की पूरी जानकारी रहे और किसी भी स्तर पर अभ्यर्थियों को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े।
#HaryanaGovernment #ExamGuidelines #SikhRights #KirpanAllowance #MangalsutraAllowed #EducationNews #ChiefSecretaryHaryana #ExamRules2026 #EqualityInExams #ReligiousFreedom #CandidateSafety #StudentRelief #HighCourtOrder #AdministrativeUpdate #HSSC #HPSC #ExaminationProtocol
-

लिंगानुपात सुधारने के लिए हरियाणा स्वास्थ्य विभाग सख्त: कम अनुपात वाले गांवों की होगी 'कलर मैपिंग'
चंडीगढ़ , 20 जनवरी (अभी) -हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ कुलदीप सिंह ने कहा कि सभी जिला सिविल सर्जन अपने -अपने क्षेत्र के उन गांवों पर फोकस करें जिन गांवों में लड़कियों का अनुपात लड़कों की तुलना में काफी कम है। ऐसे गांव में अगर कोई लिंग जांच करवाने वाले असामाजिक व्यक्ति सक्रिय हैं तो उनकी सूचना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग में अवश्य दी जानी चाहिए।
डॉ कुलदीप सिंह आज यहां लिंगानुपात में सुधार के लिए गठित की गई "स्पेशल टॉस्क फ़ोर्स" की साप्ताहिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
डॉ कुलदीप सिंह ने जिला स्तर के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सरकारी अस्पतालों , जिला एवं तहसील स्तर के सचिवालयों एवं अन्य भीड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर मैप बना कर उन गांवों को विशेष रंग से प्रदर्शित करें जिन गांवों में लिंगानुपात की दर काफी कम है। इससे गांव के सभी मौजिज लोगों को अपने गांव में लिंगानुपात की दर बढ़ाने के लिए प्रेरणा मिलेगी।
उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उन जिला के सिविल सर्जनों तथा पीएनडीटी के नोडल ऑफिसर्स से भी बात की , जिन जिलों में लड़कियों के लिंगानुपात की दर 900 से कम है। उन्होंने गत वर्ष लिंगानुपात की जांच करने वाले संभावित ठिकानों पर रैड न करने वाले तथा बहुत कम करने वाले अधिकारियों से भी जवाब तलबी की और चालू माह जनवरी 2026 में अधिक से अधिक रैड करने के निर्देश दिए।
डॉ कुलदीप सिंह ने जिला सिविल सर्जनों को अवैध तौर पर एमटीपी किट बेचने वालों पर भी नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी अधिकारी लिंगानुपात के संतुलन बनाने में बेहतरीन योगदान देंगे उनको सम्मानित करने के लिए राज्य सरकार को सिफारिश भी की जाएगी।
इस अवसर पर एसटीएफ के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
#HaryanaHealth #SaveGirlChild #BetiBachaoBetiPadhao #SexRatioImprovement #HealthDirector #PNDTAct #STFMeeting #ActionAgainstGenderSelection #MTPKitCheck #SocialReform #HaryanaGovernment #PublicHealth #GenderEquality #VilllageMapping #January2026
-

HBSE Exam Date Sheet 2026: हरियाणा बोर्ड ने जारी किया 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल
हरियाणा/भिवानी 20 जनवरी (अभी): हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं की समय-सारणी घोषित कर दी है। जो परीक्षार्थी इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं, वे बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाकर विस्तृत डेटशीट देख सकते हैं।
बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) पवन कुमार और सचिव मुनीश शर्मा (IAS) द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, कक्षा 9वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 6 मार्च 2026 तक चलेंगी। वहीं, कक्षा 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं 16 फरवरी से 13 मार्च 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। विशेष बात यह है कि दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाओं का समय सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।
कक्षा 9वीं के लिए मुख्य परीक्षाओं की शुरुआत 17 फरवरी को हिंदी विषय से होगी, जिसके बाद क्रमशः सामाजिक विज्ञान (19 फरवरी), अंग्रेजी (21 फरवरी), गणित (23 फरवरी) और विज्ञान (25 फरवरी) की परीक्षाएं होंगी। 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी की परीक्षा 16 फरवरी को और हिंदी की 18 फरवरी को आयोजित की जाएगी। विज्ञान, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के अन्य महत्वपूर्ण विषयों जैसे फिजिक्स, अकाउंट्स और इतिहास की परीक्षाएं फरवरी के अंतिम सप्ताह और मार्च के प्रथम सप्ताह में संपन्न होंगी।
शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के सभी विद्यालयों को समय रहते तैयारियां पूरी करने और छात्रों को परीक्षा कार्यक्रम से अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर ही सुव्यवस्थित ढंग से संचालित की जाएंगी।
#HBSE #HaryanaBoard #DateSheet2026 #Class9thExams #Class11thExams #BSEH #EducationNews #HaryanaEducation #StudentAlert #ExamSchedule #BhivaniBoard #BoardExams2026 -
20/01/26 |अंबाला: साहा और मुलाना क्षेत्र में दो अवैध कॉलोनियों पर चला पीला पंजा
अंबाला, 20 जनवरी (अभी) : जिला नगर योजनाकार (DTP) अंबाला के दस्ते द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई है। विभाग की टीम ने अर्बन एरिया साहा के अंतर्गत आने वाले गांव कालपी और गांव नाहवनी में विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया।
यह कार्रवाई गांव कालपी (खसरा नंबर 41//3 मिनी, 4/1/2 मिनी) और गांव नाहवनी (खसरा नंबर 46//11 मिनी, 20/1, 20/2, 21/3, 47//15, 16, 17, 24/1) में की गई। लगभग 0.5 एकड़ और 4.5 एकड़ क्षेत्र में अवैध रूप से काटी जा रही इन कॉलोनियों में बनाई गई सड़कों के जाल को विभाग ने पूर्ण रूप से तोड़ दिया। इस दौरान मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान, कनिष्ठ अभियंता गुरजिंदर और भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
मौके पर मौजूद जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान ने जनता से अपील की है कि वे भू-मालिकों या प्रॉपर्टी डीलरों के झांसे में न आएं, जो कॉलोनी के रेगुलर होने का दावा कर प्लॉट बेच रहे हैं। उन्होंने लोगों को चेतावनी दी कि इन अवैध कॉलोनियों में न तो प्लॉट खरीदें और न ही किसी प्रकार का निर्माण करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसी अवैध कॉलोनियों और निर्माणों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई जारी रहेगी।
#AmbalaNews #DTPAmbala #AntiEncroachment #IllegalColony #SahaNews #Mullana #DemolitionDrive #HaryanaGovernment #Awareness #PropertyAlert #UrbanDevelopment
-
20/01/26 |अम्बाला: राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्रों को राह-वीर बनने के लिए किया गया प्रेरित
अंबाला 20, जनवरी (अभी)- राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह के अंतर्गत छात्रों को सडक़ दुर्घटनाओं के दौरान मानवता और जिम्मेदारी की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करने हेतु आज अम्बाला के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, प्रेम नगर, अंबाला शहर में राह-वीर (नेक इंसान) योजना पर आधारित एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) अंबाला सुशील कुमार ने की। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राह-वीर योजना भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025 में अधिसूचित की गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सडक़ दुर्घटनाओं के दौरान गोल्डन आवर के भीतर पीडि़तों की सहायता के लिए आगे आने के लिए प्रोत्साहित करना है।
उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद पहला एक घंटा गोल्डन आवर होता है, जिसमें यदि घायल व्यक्ति को शीघ्र नजदीकी अस्पताल या ट्रॉमा सेंटर पहुंचा दिया जाए तो उसकी जान बचने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। इसी उद्देश्य से राह-वीर योजना के तहत जिला स्तरीय समिति द्वारा मूल्यांकन के उपरांत प्रत्येक राह-वीर को 25 हजार रूपयें की राशि पुरस्कार एवं प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किए जाने का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने कहा कि पहले लोगों में यह डर रहता था कि दुर्घटना पीडि़त की सहायता करने पर उन्हें कानूनी कार्यवाही में उलझना पड़ सकता है, लेकिन अब यह भय पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। राह-वीर को कानूनी कार्यवाही का हिस्सा तभी बनाया जाएगा जब वह स्वयं अपनी सहमति देगा। उन्होंने कहा कि सडक़ दुर्घटनाओं में घायल व्यक्ति की मदद करना हर व्यक्ति का दायित्व बनता है। निसंदेह समय पर उपचार मिलने से निश्चित रूप से घायल व्यक्ति की जान भी बचाई जा सकती है। जबकि अंबाला जिले में 112 सेवा के अंतर्गत 34 आपातकालीन वाहन 24 गुणा 7 कार्यरत हैं, फिर भी आम नागरिकों की त्वरित मदद अत्यंत महत्वपूर्ण है, 112 पर तुरंत सूचना देकर, घायल को नजदीकी चिकित्सा सुविधा तक पहुंचाकर या यदि कोई प्रशिक्षित हो तो प्राथमिक उपचार देकर एक राह-वीर दुर्घटना पीडि़तों की जान बचाने में निर्णायक भूमिका निभा सकता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने राह-वीर बनने, आपात परिस्थितियों में निस्वार्थ भाव से सहायता करने तथा मानव जीवन की रक्षा कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।#RoadSafetyMonth #RahVeerScheme #GoodSamaritan #AmbalaNews #GoldenHour #SaveLives #HaryanaPolice #DistrictTransportOffice #HumanityFirst #RoadSafetyAwareness #AmbalaCity #EmergencyResponse #112Haryana #NationBuilding #SelflessService
-
20/01/26 |तंज़ानिया–हरियाणा के मध्य व्यापार एवं कृषि सहयोग को सुदृढ़ करने हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित
चंडीगढ़, 20 जनवरी (अभी) - तंज़ानिया और हरियाणा के बीच व्यापार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरियाणा विदेश सहयोग विभाग एवं नागरिक उड्डयन विभाग की प्रधान सचिव अमनीत पी. कुमार की अध्यक्षता में अहम बैठक हुई। बैठक में व्यापारियों एवं प्रगतिशील किसानों के साथ तंज़ानिया में कृषि गतिविधियों के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री के सलाहकार (विदेश सहयोग विभाग) पवन चौधरी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान तंज़ानिया में कृषि यंत्रों की संभावित मांग, विभिन्न क्षेत्रों के अनुरूप फसल चयन, बागवानी एवं दलहन फसलों की संभावनाएं, सिंचाई के लिए जल उपलब्धता तथा विद्युत आपूर्ति जैसे विषयों पर बिंदुवार चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त, खनन (माइनिंग) क्षेत्र से जुड़े व्यापारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न मुद्दे एवं प्रश्न भी बैठक के समक्ष रखे गए।
अमनीत पी. कुमार ने व्यापारियों एवं किसानों द्वारा प्रस्तुत सभी सुझावों और प्रश्नों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि हरियाणा सरकार अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक संरचित, पारदर्शी और व्यावहारिक दृष्टिकोण के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि व्यापारियों और किसानों को तंज़ानिया में निवेश एवं कृषि गतिविधियों से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियाँ समयबद्ध और सटीक रूप से उपलब्ध कराई जाएँ।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि तंज़ानिया में संभावनाओं के आकलन हेतु सर्वेक्षण, फील्ड स्टडी तथा अन्य आवश्यक कार्यों के लिए संबंधित विभागों एवं अधिकारियों की स्पष्ट जिम्मेदारियाँ निर्धारित की जाएँगी, ताकि आगे की कार्ययोजना को प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जा सके। इस दिशा में सरकारी स्तर पर समन्वय स्थापित कर व्यापारियों एवं किसानों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
बैठक के दौरान उपस्थित व्यापारियों ने हरियाणा सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय व्यापार एवं निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए उठाए जा रहे कदमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल से न केवल व्यापारियों और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि हरियाणा और तंज़ानिया के बीच दीर्घकालिक, मजबूत और परस्पर लाभकारी साझेदारी को भी नई गति प्राप्त होगी।
बैठक में मुख्य तौर पर उद्योगपति परविंद लोहान, आशीष तायल, सुनील जैन, राकेश बेनीवाल, विजेता एस सिंह, अमन सिंह और रमेश भादू सहित अन्य हितधारक उपस्थित रहे।
#HaryanaTanzaniaTrade #AmneetPKumar #HaryanaForeignCooperation #AgricultureExport #FarmersIncome #TanzaniaInvestment #MiningTrade #InternationalPartnership #PawanChaudhary #HaryanaBusiness #AgriMachinery #GlobalTrade #EconomicGrowth #ForeignInvestment #TanzaniaAgriculture #HaryanaGovernment
-
20/01/26 |गुरुग्राम: नशा तस्करों के ठिकानों पर पुलिस का धावा, 100 से अधिक अवैध झुग्गियों को ढहाने की कार्रवाई शुरू
हरियाणा, 20 जनवरी (अन्नू ): हरियाणा के गुरुग्राम में प्रशासन ने अपराधियों और अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। सेक्टर-44 स्थित कन्हई कॉलोनी के पास हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) की करीब 5 एकड़ बेशकीमती सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बसी 100 से अधिक झुग्गियों को बुलडोजर चलया जा रहा है। नोडल अधिकारी व ड्यूटी मजिस्ट्रेट आरएस बाठ की देखरेख में भारी पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने दोपहर बाद इस अभियान की शुरुआत की।
पुलिस जांच में यह बात सामने आई थी कि इन झुग्गियों का इस्तेमाल मादक पदार्थों की बिक्री और भंडारण के लिए एक सुरक्षित ठिकाने के रूप में किया जा रहा था। स्थानीय पुलिस के अनुसार, यहाँ रहने वाले कई लोगों का आपराधिक इतिहास रहा है और उन पर नशा तस्करी के दर्जनों मामले दर्ज हैं। इस अवैध बस्ती के कारण क्षेत्र में अपराध ग्राफ बढ़ रहा था, जिसे देखते हुए प्रशासन ने इन संदिग्ध ठिकानों को पूरी तरह खत्म करने का निर्णय लिया।
इस अभियान के केंद्र में मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल निवासी एक कुख्यात अपराधी तपस पुरूई उर्फ टुंडा था, जिसने न केवल सरकारी जमीन पर कब्जा किया था, बल्कि वहीं से नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों का कारोबार भी चला रहा था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, टुंडा पर मारपीट, जान से मारने की धमकी और तस्करी जैसे करीब 13 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। डीटीपी आरएस बाठ और सुशांत लोक थाना प्रभारी सहित क्राइम ब्रांच की टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए इन अवैध ढांचों को ढहा दिया।
गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई न केवल अवैध कब्जों को हटाने के लिए है, बल्कि अपराध से अर्जित संपत्तियों पर प्रहार करने का एक बड़ा जरिया भी है। पुलिस ने ऐसे अपराधियों की एक विस्तृत सूची तैयार की है जो अवैध गतिविधियों के जरिए संपत्ति जुटा रहे हैं। कानून व्यवस्था को मजबूत करने और नशा मुक्त समाज बनाने की दिशा में प्रशासन का यह बुलडोजर अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।#GurugramNews #BulldozerAction #AntiDrugDrive #HaryanaPolice #IllegalEncroachment #CrimeControl #HSVP #ZeroTolerance #DanikKhabar #Gurugram #RSBath
-
20/01/26 |मनाली में 'विंटर कार्निवल' का भव्य आगाज़: हिमाचली लोक संस्कृति और झांकियों की बिखरी अनूठी छटा
हिमाचल, 20 जनवरी (अन्नू ): प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली में मंगलवार से राष्ट्र स्तरीय 'विंटर कार्निवल' का औपचारिक शुभारंभ हो गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने परिधि गृह से रंग-बिरंगी सांस्कृतिक झांकियों को हरी झंडी दिखाकर इस उत्सव की शुरुआत की। इस अवसर पर माल रोड का नजारा देखने लायक था, जहाँ लगभग 298 महिला मंडलों और देश के विभिन्न राज्यों से आए 18 सांस्कृतिक दलों ने अपनी कला और परंपराओं का जीवंत प्रदर्शन किया। इन झांकियों के माध्यम से न केवल हिमाचल की समृद्ध पहाड़ी विरासत और पारंपरिक खान-पान को दर्शाया गया, बल्कि सामाजिक जागरूकता के महत्वपूर्ण संदेश भी प्रसारित किए गए।
पर्यटन नगरी में उमड़े स्थानीय लोगों और सैलानियों के लिए यह उत्सव आकर्षण का मुख्य केंद्र बना रहा। माल रोड पर भारी भीड़ के बीच लोग इन खूबसूरत दृश्यों को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते नजर आए। मुख्यमंत्री के साथ इस मौके पर विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे, जिन्होंने कलाकारों और महिला मंडलों का उत्साहवर्धन किया। झांकियों के दौरान बज रहे पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप ने पूरे वातावरण को उत्सव के रंग में सराबोर कर दिया।
आगामी 24 जनवरी तक चलने वाले इस कार्निवल में मनोरंजन और प्रतियोगिता के कई खास आयोजन रखे गए हैं। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में 21 और 23 जनवरी को आयोजित होने वाली भव्य 'महानाटी' होगी। इसके अलावा, विंटर क्वीन प्रतियोगिता, वॉयस ऑफ कार्निवल, लोकनृत्य, स्ट्रीट प्ले और फैशन शो जैसे आयोजनों से माल रोड अगले कुछ दिनों तक गुलजार रहेगा। यह उत्सव न केवल हिमाचल की संस्कृति को वैश्विक मंच प्रदान करता है, बल्कि सर्दियों के मौसम में पर्यटन व्यवसाय को भी नई गति देता है।
#WinterCarnival2026 #ManaliDiaries #HimachalTourism #CulturalHeritage #WinterQueen #MahaNati #HimachalPradesh #TravelIndia #ManaliWinterCarnival2026 #HimachalDiaries #ViralManali #ExploreHimachal #WinterQueen2026 #MahaNati #SnowFestival #TrendingManali #IncredibleIndia #CulturalVibes2026 -
20/01/26 |- आहार,
आज का एक दिन का शाकाहारी मील प्लान
"आज क्या खाएं? देखिए आज का Complete Veg Meal Plan! सरल, स्वस्थ और सुपर टेस्टी
#vegetarianmealplan #DanikKhabar #indianfood #healthyrecipes #dailyfoodfeed #vegandiet #mealprep #shakahari #vvegrecipes #healthyindia #foodstagram #homemadefood #desikhana #weightlossdiet #plantbased #vegetarianrecipes #instafood #lunchideas #breakfastrecipes #dinnerideas #nutrition #healthylifestyle #foodbloggerindia #mealplanning #satvikfood #veganlife #whatiateforbreakfast #cleaneating #gharkakhana #easyrecipes #foodie #vegetarianism #healthyeating #dietplan #fitnessindia #veganshare #pureveg #delicious #foodphotography #cookingathome #indianvegetarian #lifestyle #mealprepideas #lowcarb #proteinrich #delhifoodie #mumbaifoodie #homechef #reelsindia #trendingfood #nutritiontips #wellbeing #yummy #foodblog #morningroutine #healthydinner #veganrecipes #shakaharibhojan #ayurvedicdiet #balanceddiet #viralshorts
-
20/01/26 |भारत में बीते 24 घंटे में हुइ आपराधिक घटनाएं ( क्राइम बीट )
#CrimeNews #BreakingNews #CrimeAlert #IndiaCrime #CriminalCase #LawAndOrder #PoliceAction #CrimeScene #Justice #ViralNews #Investigation #LatestNews #NewsUpdate #DailyCrime #CrimeReport #SafetyFirst #CrimeFiles #STF #DanikKhabar #Encounter #Arrested #PoliceDepartment #CrimeBeat #PublicSafety #CrimeStory #IncidentReport #LegalNews #CurrentAffairs #Truth #CrimeAwareness #Alert #Badmashi #GangsterNews #PoliceChauki #Insaaf #PoliceStation #CrimePrevention #CourtNews #SocialJustice #JusticeSystem #NewsAlert #PoliceRaid #Caught #FIR #CrimeLog #IndiaNews #LocalNews #StateCrime #MetroCrime #Security #Awareness #PoliceService #Emergency #SocialMediaNews #Headline #NewsFlash #TopStories #DailyAlert #CrimeBranch #CyberCrime #InvestigationTeam #ActionReport #ZillaCrime #StateNews #CrimeUpdatesIndia #LegalSystem #PoliceUpdate #Crimewatch #HindustanCrime #BharatCrime #AlertIndia
-
20/01/26 |लुधियाना: फर्नीचर कारोबारी के घर 40 तोले सोने की बड़ी चोरी, चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर नौकरानी ने साथियों संग दिया वारदात को अंजाम
पंजाब, 20 जनवरी (अन्नू) : पंजाब के लुधियाना स्थित पॉश इलाके सराभा नगर में एक सनसनीखेज चोरी का मामला सामने आया है, जहां एक फर्नीचर कारोबारी के घर से उनकी नेपाली नौकरानी करीब 40 तोले सोना लेकर फरार हो गई। इस पूरी वारदात की तस्वीरें पास ही लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई हैं, जिसमें नौकरानी पार्वती के साथ उसका पति और भाई भी भागते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया है और एक विशेष टीम को वहां रवाना किया गया है।
वारदात उस समय हुई जब कारोबारी का परिवार एक जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए घर से बाहर गया था। घर की सुरक्षा के लिए उन्होंने अपने पुराने भरोसेमंद ड्राइवर बबलू और हाल ही में काम पर रखी गई नौकरानी पार्वती को तैनात किया था। जांच में खुलासा हुआ है कि पार्वती ने रात के समय ड्राइवर को चाय में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दीं। जैसे ही ड्राइवर बेहोश हुआ, पार्वती ने योजना के मुताबिक अपने पति और भाई को घर के अंदर बुला लिया और तिजोरी का ताला तोड़कर कीमती गहने समेट लिए।
पुलिस जांच के अनुसार, पार्वती को 26 दिसंबर को ही काम पर रखा गया था। इतने कम समय में उसने चालाकी से घर की तिजोरी और कीमती सामान की लोकेशन का पता लगा लिया था। घटना वाले दिन जैसे ही उसे पता चला कि मालिक घर पर नहीं रहेंगे, उसने तुरंत अपने साथियों को तैयार रहने का संदेश भेज दिया। सीसीटीवी फुटेज से साफ हो गया है कि इस साजिश में उसके परिवार के सदस्य भी बराबर के शरीक थे।
थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस ने पार्वती और उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सुखदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों के नेपाल भागने की प्रबल संभावना है, जिसके मद्देनजर बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया जाएगा।
#LudhianaNews #PunjabPolice #SarabhaNagar #CrimeNews #TheftCase #NepalBorder #CCTVFootage #Alert #DanikKhabar #PunjabNews #Punjab #CrimeInPunjab -
20/01/26 |चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच अब तीसरी आँख की निगरानी में: थानों में पारदर्शिता लाने के लिए लगाए गए CCTV कैमरे
चंडीगढ़, 20 जनवरी (अन्नू) : लंबे समय के इंतजार और कई विवादों के बाद अब चंडीगढ़ पुलिस की 'क्राइम ब्रांच' पूरी तरह से सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की निगरानी में आ गई है। सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देशों का पालन करते हुए विभाग ने यह कदम उठाया है, ताकि पुलिसिया कार्यवाही में पारदर्शिता बनी रहे और मानवाधिकारों का उल्लंघन न हो।
क्राइम ब्रांच की कार्यप्रणाली पर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। हाल ही में गिरफ्तार किए गए 'फर्जी मेजर' गणेश भट्ट ने पुलिस कस्टडी में मारपीट के गंभीर आरोप लगाए थे। उस समय कैमरों के अभाव में पुलिस इन आरोपों को गलत साबित करने के लिए कोई ठोस डिजिटल साक्ष्य पेश नहीं कर पाई थी। अब कैमरों के लग जाने से ऐसी किसी भी घटना की सच्चाई तुरंत सामने आ सकेगी।
देशभर के थानों और पुलिस चौकियों में सीसीटीवी अनिवार्य करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद चंडीगढ़ की कई यूनिट्स में यह काम पेंडिंग था। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने भी पिछली सुनवाई के दौरान चंडीगढ़ पुलिस से सभी थानों में लगे कैमरों का पूरा रिकॉर्ड मांगा था। क्राइम ब्रांच में हालिया इंस्टॉलेशन इसी न्यायिक दबाव और सुधार प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है।
इससे पहले हल्लोमाजरा पुलिस चौकी में नेशनल यूथ अवार्डी रोहित कुमार के साथ हुई मारपीट के मामले ने काफी तूल पकड़ा था। इस मामले में एएसआई और कांस्टेबल स्तर के अधिकारियों को सस्पेंड तक करना पड़ा था। हाई कोर्ट तक पहुंचे इस मामले ने पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े किए थे। अब नए सिस्टम के लागू होने से पुलिसकर्मियों पर भी अनुशासन का दबाव रहेगा और जनता का भरोसा पुलिस पर बढ़ेगा।
#ChandigarhPolice #CrimeBranch #CCTVInstallation #PoliceTransparency #ChandigarhNews #LawAndOrder #HumanRights #SupremeCourtOrder #HighCourtUpdate #PublicSafety #PoliceAccountability #Justice #DigitalSurveillance #ChandigarhUpdate #CopsOnCamera #DanikKhabar -
20/01/26 |- खेल,
आज के अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रादेशिक तथा स्थानीय खेल समाचार
#SportsNews #InternationalSports #NationalSports #RegionalSports #LocalSports #AustralianOpen2026 #SainaNehwalRetirement #BadmintonIndia #TennisUpdate #NovakDjokovic #IgaSwiatek #CricketNews #IndVsNZ #U19WorldCup #IndiaOpen2026 #KheloIndia #WinterGames2026 #HaryanaSports #AmbalaSports #FootballLeague #AthleticsUpdate #GameChanger #SportsHighlights #LiveSports #MatchDay #SportsAnalysis #OlympicDreams #FitnessGoals #AthleteLife #WinningMoment #SportsPhotography #GlobalSports #SportsTrends #TeamIndia #ChampionsLeague #SportsUpdateIndia #SportsJournalism #FootballUpdate #CricketLovers #BadmintonLife #TennisFans #SportsBuzz #DailySports #SportsCircle #FieldAndTrack #GoldMedal #SportsEvent #CompetitionReady #SportsImpact #HealthyLiving #DanikKhabar
-
20/01/26 |25 जनवरी को इनेलो का युवा सम्मेलन जगोली में: करन चौटाला करेंगे शिरकत, गुरविंदर खेड़ी ने दी जानकारी
जे कुमार अंबाला, 20 जनवरी 2026: इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) द्वारा युवाओं को एकजुट करने और उनकी आवाज बुलंद करने के लिए जिला अंबाला के गांव जगोली में आगामी 25 जनवरी को एक विशाल युवा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आज इनेलो पदाधिकारियों ने अंबाला युवा प्रभारी गुरविंदर खेड़ी की उपस्थिति में एक प्रेस वार्ता आयोजित की।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए गुरविंदर खेड़ी ने बताया कि 25 जनवरी को जगोली में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में इनेलो के राष्ट्रीय युवा प्रभारी करन चौटाला मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि इनेलो हमेशा से युवाओं के हकों की लड़ाई लड़ती रही है। इसी कड़ी में 06 फरवरी को नरवाना में एक राज्यव्यापी आंदोलन रखा गया है। अंबाला के युवाओं को इस आंदोलन के लिए लामबंद करने और उन्हें न्योता देने के लिए करन चौटाला विशेष रूप से जगोली पहुंच रहे हैं।
इस मौके पर प्रधान महासचिव प्रकाश भारती, प्रदेश महासचिव शीशपाल जंधेड़ी, लाली भानोखेड़ी, चरनजीत सिंह मौहड़ी, रूबल छपरा, समृत बरौली, और आजादविंदर सिंह जगोली सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि जगोली का यह सम्मेलन जिला अंबाला की राजनीति में मील का पत्थर साबित होगा।
#INLD #KaranChautala #AbhayChautala #AmbalaNews #YouthConference #GurwinderKheri #HaryanaPolitics #JagoliEvent #INLDHaryana #StudentPower #PoliticalUpdate
-
20/01/26 |मध्यप्रदेश को उभरते और संभावनाशील गंतव्य के रूप में देखा जा रहा है
एन.एस.बाछल, 20 जनवरी, भोपाल।
दावोस दौरे के प्रथम दिन मध्यप्रदेश के प्रतिनिधि मंडल ने वैश्विक आईटी सेवा क्षेत्र की अग्रणी कम्पनी एचसीएल हाई टेक के कॉर्पोरेट वाइस प्रेसिडेंट अभय चतुर्वेदी से चर्चा की। चर्चा के दौरान मध्यप्रदेश शासन के टियर-2 टेक्नोलॉजी हब के रूप में विस्तार की संभावनाओं पर संवाद हुआ। प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन राघवेन्द्र कुमार सिंह ने टियर-2 टेक्नोलॉजी हब के रूप में मध्यप्रदेश में विस्तार की संभावनाओं की जानकारी दी। बैठक में कॉर्पोरेट वाइस प्रेसिडेंट अभय चतुर्वेदी ने बताया कि कंपनी पारंपरिक आईटी केंद्रों से आगे बढ़ते हुए टियर-2 शहरों में अपने संचालन का विस्तार करने के अवसरों का आकलन कर रही है। इस संदर्भ में मध्यप्रदेश को एक उभरते और संभावनाशील गंतव्य के रूप में देखा जा रहा है।
चर्चा के दौरान एचसीएल टेक की प्रमुख आवश्यकताओं पर विस्तार से विचार किया गया, जिनमें कुशल मानव संसाधन की उपलब्धता, विश्वसनीय विद्युत अधोसंरचना और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कनेक्टिविटी शामिल है। मध्यप्रदेश की ओर से इन सभी मानकों पर राज्य की सुदृढ़ स्थिति को रेखांकित किया गया, जिसे मजबूत नीतिगत ढांचे और निरंतर बेहतर होती अधोसंरचना का समर्थन प्राप्त है।
मध्यप्रदेश शासन की ओर से बैठक में अपनी विशेष ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) पॉलिसी, प्रतिस्पर्धी लागत लाभ और रेडी-टू-मूव-इन ऑफिस स्पेस की उपलब्धता की जानकारी साझा की। साथ ही लीज रेंटल में प्रोत्साहन, कौशल विकास एवं रोजगार सृजन से जुड़े प्रावधानों, सिंगल विंडो क्लियरेंस और ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस के प्रभावी क्रियान्वयन को भी प्रस्तुत किया गया। बैठक में यह बताया गया कि राज्य में आईआईटी, एनआईटी, और आईआईएसईआर जैसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों की मौजूदगी के साथ बेहतर होती जीवन गुणवत्ता, मध्यप्रदेश को टेक्नोलॉजी आधारित निवेश के लिए एक आकर्षक स्थान बनाती है।
एचसीएल टेक ने मध्यप्रदेश में भविष्य के टेक्नोलॉजी सेंटर्स और ऑफशोर डेवलपमेंट सेंटर्स (ओडीसी) की संभावनाओं के आकलन में गहरी रुचि व्यक्त की। दोनों पक्षों के बीच संयुक्त आउटरीच गतिविधियों पर भी चर्चा हुई, जिसमें प्रवासी समुदाय से जुड़ाव के माध्यम से उन वैश्विक तकनीकी पेशेवरों तक पहुंच बनाने के अवसर शामिल हैं, जिनकी जड़ें मध्यप्रदेश से जुड़ी हैं।
आगामी चरण में संभावित विस्तार के लिए एक रणनीतिक रोडमैप तैयार करने और सहयोगात्मक आउटरीच पहलों पर आगे चर्चा किए जाने पर सहमति बनी। यह संवाद मध्यप्रदेश की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके तहत राज्य स्वयं को अगली पीढ़ी के टेक्नोलॉजी निवेश और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स के लिए एक पसंदीदा गंतव्य के रूप में स्थापित कर रहा है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
20/01/26 |आज की लेटेस्ट बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट न्यूज
#BollywoodNews #EntertainmentUpdate #AkshayKumar #SainaNehwalBiopic #BollywoodGossip #CelebrityNews #LatestReleases #BoxOfficeIndia #StarTalk #MovieBuffs #BollyUpdate #TrendingNow #GlamourWorld #CastingCalls #UpcomingMovies #BollywoodStyle #ActorLife #BollyBuzz #FilmIndustry #EntertainmentDaily #Paparazzi #RedCarpet #BollyVibes #MoviePremiere #OTTReleases #NetflixIndia #PrimeVideo #CinemaUpdate #BollyTrends #FamousStars #BollyLover #InstaBolly #BehindTheScenes #FilmPromotion #StarInterviews #EntertainmentTonight #BollySquare #Page3News #Showbiz #MasalaNews #BollyGupShup #LatestUpdates #ViralVideos #CelebrityStyle #MovieMasti #CinePhile #Bollywood2026 #FilmNews #StarStudded #BigScreen
-
20/01/26 |युवाओं को सक्षम बनाना मध्यप्रदेश सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एन.एस.बाछल, 20 जनवरी, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वामी विवेकानंद की यह भविष्यवाणी कि 21वीं सदी भारत की होगी, आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार होती दिखाई दे रही है। प्रत्येक वैश्विक मंच पर भारत ने अपनी साख स्थापित की है और प्रधानमंत्री मोदी विश्व के सबसे प्रभावशाली नेताओं में शामिल हैं। भारत आज विश्व का नेतृत्व करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जो विश्व का सबसे युवा लोकतांत्रिक देश है और प्रधानमंत्री मोदी प्रभावी रूप से इस युवा लोकतंत्र का नेतृत्व कर रहे हैं। मध्यप्रदेश के कोने-कोने से आए युवा संगठित होकर दिल्ली में अध्ययन कर रहे हैं, यह प्रदेश के लिए सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि इतने बड़ी संख्या में प्रदेश के युवाओं से हुई भेंट ने उनकी दिल्ली यात्रा को सार्थक बना दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के शंकरलाल सभागार में मध्यप्रदेश के अध्ययनरत छात्रों के संगठन मध्यांयल स्टूडेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित मध्यांचल उत्सव-2026 को संबोधित कर रहे थे। मध्यांचल उत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश देश के सबसे कम बेरोजगारी वाले राज्यों में शामिल है और राज्य सरकार हर कदम पर युवाओं के साथ है। युवाओं को सक्षम बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश में निवेश, उद्योग और रोजगार के लिए सभी प्रकार की अनुकूलताएं उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा हमारा लक्ष्य है कि मध्यप्रदेश का युवा जॉब सीकर नहीं, बल्कि जॉब क्रिएटर बनें। युवा, कृषि-टेक्नोलॉजी एवं चिकित्सा जैसे सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ें, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सहित विश्व स्तर पर हो रहे सभी नवाचारों में दक्ष हो और देश और प्रदेश को सशक्त बनाने में अपना योगदान दें, यही हमारा लक्ष्य है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य की उपलब्धियों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि राज्य में सिंचाई के रकबे में वृद्धि हुई है। आगामी 5 वर्षों में प्रदेश का बजट दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि पीपीपी मॉडल के तहत अधिक से अधिक मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे। सरकार का लक्ष्य नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों के माध्यम से राज्य में चिकित्सकों की संख्या बढ़ाना है। उन्होंने बताया राज्य में टेक्सटाइल उद्योग स्थापित करने पर प्रतिमाह 5 हजार प्रति श्रमिक के लिए सरकार द्वारा सहयोग राशि दी जाएगी, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि युवाओं को सहयोग देने के विशेष प्रावधान राज्य सरकार की नीतियों में किए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश बिजली सरप्लस स्टेट है और रिन्यूएबल एनर्जी में सबसे कम दर पर बिजली उपलब्ध कराई जा रही है, जिसकी दर मात्र 2 रुपये 10 पैसे है, जो कि देश में सबसे कम है। उन्होंने कहा कि दिल्ली कह मेट्रो मध्यप्रदेश की बिजली से चल रही है। राज्य में माइनिंग सेक्टर में तेजी से कार्य हो रहा है और जैव विविधता के मामले में भी प्रदेश अग्रणी है। भोपाल के बड़े तालाब में शिकारे चलाए जा रहे हैं और फिल्म व पर्यटन नीति के माध्यम से निवेशकों व युवाओं को विशेष लाभ दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यांचल छात्र संगठन को इस विशेष आयोजन के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी छात्र इसी प्रकार संगठित होकर सकारात्मक कार्य करते हुए प्रदेश व देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाते रहें।
मध्यांचल उत्सव को संबोधित करते हुए श्याम टेलर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की प्रगति की गति दोगुनी हुई है। मां नर्मदा का प्रवाह और बाबा महाकाल मध्यप्रदेश की पहचान हैं। दिल्ली में अध्ययनरत युवाओं द्वारा प्रदेश की कला-साहित्य-शालीनता और सभ्यता के संगम के रूप में आयोजित मध्यांचल उत्सव का आयोजन सराहनीय पहल है। मध्यप्रदेश के युवाओं ने कभी भी अलगाव के विचार से कार्य नहीं किया। सदैव सहयोगात्मक व्यवहार ही उनकी पहचान रहा। कार्यक्रम को राजनिति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष रेखा सक्सेना और दिल्ली विश्वविद्यालय की कल्चर कॉउंसिल के संचालक अनूप लाखर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दिल्ली में अध्ययनरत छात्र उपस्थित रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
20/01/26 |नौसेना प्रमुख ने एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2026 का दौरा किया
आरएस अनेजा, 20 जनवरी नई दिल्ली - नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने दिल्ली छाउनी में स्थित राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) गणतंत्र दिवस शिविर (आरडीसी) 2026 का दौरा किया। उनके आगमन पर सेना, नौसेना और वायु सेना विंग से चैयनित एनसीसी कैडेटों द्वारा उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया।
अपने संबोधन के दौरान एडमिरल त्रिपाठी ने एनसीसी कैडेट के रूप में अपने दिनों को याद किया और प्रतिष्ठित गणतंत्र दिवस शिविर के लिए चैयनित होने पर कैडेटों को बधाई दी। उन्होंने कैडेटों के शानदार टर्नआउट सटीक ड्रिल, बैंड प्रदर्शन और सांस्कृतिक प्रस्तुति की सराहना की और नौसेनिक शब्दावली में इस प्रदर्शन को "ब्रावो ज़ुलु" कहा।
युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे मूल्यों के संवर्द्धन में एनसीसी की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए नौसेना प्रमुख ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नागरिक रक्षा प्रयासों में लगभग 72,000 एनसीसी कैडेटों के अनुकरणीय योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने ड्रोन संचालन और साइबर जागरूकता से संबंधित पहलों सहित एनसीसी द्वारा अपनाए गए नए एवं नवोन्मेषी प्रशिक्षण उपायों की सराहना की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथन-"भारत का युवा वैश्विक भलाई की शक्ति हैं"- का उद्धरण देते हुए नौसेना प्रमुख ने 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में युवाओं पर अपना विश्वास व्यक्त किया। अपने सेवा अनुभवों के आधार पर उन्होंने कैडेटों को जीवन में अपनी पूर्ण क्षमता प्राप्त करने हेतु पांच सीख साझा कीं।
उन्होंने पुनीत सागर अभियान जैसी पहलों, अखिल भारतीय नौसैनिक शिविर जैसे विशेष प्रशिक्षण शिविरों, सीमैनशिप, नौकायन और याचिंग के व्यावहारिक अनुभव, जहाजों से जुड़ाव, विदेशी तैनाती और भारतीय नौसेना के जहाजों, पनडुब्बियों एवं तटों के शैक्षिक दौरों के माध्यम से एनसीसी कैडेटों के प्रशिक्षण को समर्थन देने की भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता दोहराई।
अपने संबोधन के अंत में एडमिरल त्रिपाठी ने कैडेटों से एकता, अनुशासन और ईमानदारी के एनसीसी लोकाचार को बनाए रखने तथा राष्ट्र को समर्पित जीवन जीने का आग्रह किया।
-
20/01/26 |दावोस में हरित ऊर्जा निवेश पर हुआ सार्थक संवाद
एन.एस.बाछल, 20 जनवरी, भोपाल।
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम में मध्यप्रदेश के नवकरणीय ऊर्जा रोडमैप, हालिया परियोजना विकास और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा अपनाई जा रही नीतियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश की निविदा एवं खरीद प्रक्रियाएँ विदेशी डेवलपर्स की भागीदारी को सक्षम बनाती हैं और ग्रीन एनर्जी-3000 जैसी वैश्विक कंपनियों के लिए मध्यप्रदेश में व्यापक अवसर उपलब्ध हैं।
मंत्री शुक्ला ने दावोस स्थित मध्यप्रदेश स्टेट लाउंज में जर्मनी स्थित 'ग्रीन एनर्जी-3000' के प्रोजेक्ट मैनेजमेंट एलएलसी के साथ नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश और सहयोग की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर्स फेलिक्स रेंकर और एंड्रियास रेंकर मौजूद रहे। कम्पनी के पदाधिकारियों ने म.प्र. की नवकरणीय परियोजनाओं की जानकारी ली और विचार-विमर्श किया।
'ग्रीन एनर्जी-3000' के फेलिक्स रेंकर और एंड्रियास रेंकर ने अपनी कम्पनी को एक एकीकृत नवकरणीय ऊर्जा डेवलपर के रूप में प्रस्तुत करते हुए ईपीसी (EPC), परियोजना वि त्तपोषण और इक्विटी निवेश में अपनी क्षमताओं की जानकारी साझा की। कंपनी ने यूरोप, मध्य पूर्व और भारत में साझेदारों के माध्यम से संचालित अपनी वैश्विक परियोजनाओं और अनुभवों की जानकारी दी।
आगे की कार्य योजना
अपर मुख्य सचिव नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मनु श्रीवास्तव द्वारा 'ग्रीन एनर्जी-3000' को हाल ही में म.प्र. में संपन्न निविदाओं का विवरण, जानकारी साझा की, जिससे परियोजना संरचनाओं और बोली प्रक्रियाओं की भविष्य की निविदाओं में संभावित भागीदारी का मार्ग प्रशस्त हो सके। यह बैठक स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं में निवेश को गति देने और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में वैश्विक सहयोग को सशक्त करने की दिशा में मध्यप्रदेश शासन के सतत प्रयासों को दर्शाती है।
पीस इन्वेस्ट कम्पनी के साथ जल-ऊर्जा परियोजनाओं पर मंथन
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री शुक्ला ने जिनेवा स्थित पीस इन्वेस्ट के चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर श्री यूसुफ मर्चेंट के साथ बैठक कर जल एवं ऊर्जा क्षेत्र में सतत विकास आधारित निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। पीस इन्वेस्ट संस्था ग्लोबल साउथ में प्रभावकारी निवेश के माध्यम से मानव-केंद्रित विकास को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है।
मंत्री शुक्ला ने मध्यप्रदेश ने नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य की उपलब्धियों को साझा करते हुए जल एवं ऊर्जा आधारित सतत परियोजनाओं में निवेश के अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने को-इन्वेस्टमेंट मॉडल से स्वच्छ ऊर्जा और जल प्रबंधन परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन राघवेंद्र सिंह और आयुक्त जनसम्पर्क दीपक सक्सेना भी बैठक में उपस्थित रहे। अधिकारियों ने राज्य की नीतिगत व्यवस्था, निवेश-अनुकूल माहौल और भविष्य की परियोजनाओं के बारे में जानकारी साझा की। बैठक में दोनों पक्षों ने जल एवं ऊर्जा के क्षेत्र में सतत् और प्रभाव-आधारित परियोजनाओं में सहयोग को लेकर संवाद जारी रखने पर सहमति बनी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
20/01/26 |हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित
एन.एस.बाछल, 20 जनवरी, शिमला।
दूरदराज क्षेत्रों में स्थायी आजीविका को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति में आज यहां भारतीय सेना, हिमाचल प्रदेश सरकार और बैद्यनाथ आयुर्वेद झांसी के मध्य एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षरित किया गया। इसका उद्देश्य राज्य के सीमावर्ती और दूरदराज के गांवों में औषधीय और सुगंधित पौधों की खेती को बड़े स्तर पर बढ़ावा देना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल किसानों को स्थायी रोजगार देने के साथ-साथ पारंपरिक आयुर्वेद पद्धति को बढ़ावा देने में भी अहम भूमिका निभाएगा।
इस समझौते पर भारतीय सेना की ओर से कर्नल टी.एस.के. सिंह, हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से आयुष विभाग के निदेशक रोहित जमवाल और श्री बैद्यनाथ आयुर्वेद झांसी की ओर से शैलेश शर्मा ने हस्ताक्षर किए।
एमओयू के तहत आयुष विभाग किसानों को औषधीय पौधों की खेती से जुड़ी तकनीकी जानकारी और प्रशिक्षण प्रदान करेगा। कंपनी किसानों से तय कीमत पर फसल खरीदेगी और गुणवत्तायुक्त बीज या पौधे भी उपलब्ध करवाएगी। वहीं भारतीय सेना किसानों को प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए प्रेरित करेगी।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, सचिव आयुष प्रियंका बासु इंगटी, लेफ्टिनेंट जनरल डी.जी. मिश्रा, ब्रिगेडियर अनुराग पांडे और राज्य सरकार व भारतीय सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
20/01/26 |हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय
एन.एस.बाछल, 20 जनवरी, शिमला।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, हमीरपुर में अत्याधुनिक कैंसर केयर सेंटर स्थापित करने का निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल ने इस सेंटर में 11 नए विभागों की स्थापना तथा विभिन्न श्रेणियों के आवश्यक पदों को सृिजत कर भरने को भी मंजूरी प्रदान की।
बैठक में सामाजिक सुरक्षा (पेंशन एवं भत्ता) नियम, 2010 में संशोधन करने का निर्णय लिया गया, ताकि लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का समयबद्ध वितरण सुनिश्चित किया जा सके।
मंत्रिमंडल ने राज्य में उपलब्ध जियो थर्मल ऊर्जा संसाधनों की खोज एवं इनके दोहन को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय भू-तापीय ऊर्जा नीति को अपनाने की स्वीकृति प्रदान की। इस नीति के क्रियान्वयन के लिए ऊर्जा निदेशालय को नोडल एजेंसी अनुमोदित किया गया तथा स्वर्ण जयंती ऊर्जा नीति, 2021 में भू-तापीय ऊर्जा से संबंधित दिशा-निर्देश शामिल करने के लिए संशोधनों को भी मंजूरी दी गई।
अनाथों एवं विधवाओं के लिए कल्याणकारी योजनाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रदेश मंत्रिमंडल ने राज्य में पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल के प्वाइंट ऑफ फर्स्ट सेल पर ‘ओरफन एण्ड विडो सेस’ लगाने के लिए अध्यादेश लाने की स्वीकृति दी। यह सेस उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डाले बिना इन कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पर्याप्त वित्तीय संसाधन सुनिश्चित करेगा।
बैठक में 25 मेगावाट तक की चार जल विद्युत परियोजनाओं, छह मेगावाट क्षमता की खौली-2, 24 मेगावाट मलाणा-3, 21.9 मेगावाट मनालसू तथा 18 मेगावाट क्षमता की धनछो जल विद्युत परियोजनाओं की निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत सफल बोली कर्त्ताओं को आवंटित करने को मंजूरी दी गई।
मंत्रिमंडल ने कांगड़ा जिले में धर्मशाला के समीप 7.41 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत की 4.3 किलोमीटर लंबी नड्डी जिपलाइन परियोजना के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की। यह एशिया की सबसे लंबी जिपलाइन होगी और क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केन्द्र बनेगी।
मंत्रिमंडल ने सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर नीति में संशोधन को मंजूरी प्रदान की। इसके अंतर्गत 66.66 प्रतिशत कोटा इन-सर्विस जीडीओ/एमओ के लिए तथा 33.33 प्रतिशत सीटें डायरेक्ट अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित की गई हैं। पात्र अभ्यर्थियों की अनुपलब्धता की स्थिति में सीटों का आपसी विनिमय (इंटरचेंज) भी किया जा सकेगा।
मंत्रिमंडल ने राज्य कर एवं आबकारी विभाग में सहायक आयुक्त के 11 पद भरने को स्वीकृति प्रदान की।
मंत्रिमंडल ने शिमला जिला के हीरानगर स्थित मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों के आवासीय संस्थान में विभिन्न श्रेणियों के 11 पदों को जॉब ट्रेनी के रूप में भरने का निर्णय लिया है।
बैठक में राजस्व विभाग के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ में विभिन्न श्रेणियों के 11 पद सृजित कर भरने को भी मंजूरी दी गई। राजस्व विभाग में तहसीलदार के छह पद भरने का भी निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त, लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों को निश्चित मानदेय पर पुनर्नियुक्ति करने का भी निर्णय लिया गया।
मंत्रिमंडल ने लोक निर्माण विभाग में जूनियर इंजीनियर (बागवानी) के चार पद जॉब ट्रेनी के रूप में भरने का निर्णय लिया।
बैठक में हमीरपुर जिला के भरेड़ी में वॉलीबाल खेल छात्रावास के लिए विभिन्न श्रेणियों के चार पदों को सृजित कर भरने को भी मंजूरी दी गई।
मंत्रिमंडल ने सहायक स्टाफ नर्स पद से संबंधित नीति के प्रावधानों में संशोधन को स्वीकृति दी। संशोधित प्रावधानों के अंतर्गत आयु सीमा 18 वर्ष से 45 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि एससी/एसटी एवं अन्य पात्र श्रेणियों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट प्रदान की जाएगी। इससे पूर्व आयु सीमा 21 वर्ष से 32 वर्ष निर्धारित की गई थी।
मंत्रिमंडल ने स्वास्थ्य अवसंरचना को सदृढ़ करने के उद्देश्य से एम्स अस्पताल, बिलासपुर परिसर में 8 अतिरिक्त ब्लॉकों के निर्माण की अनुमति दी।
राज्य में सतत औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने तथा निवेश आकर्षित करने के लिए हिमाचल प्रदेश औद्योगिक निवेश नीति, 2019 को 31 मार्च, 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
मंत्रिमंडल ने शिमला जिला के ढली स्थित दिव्यांग बच्चों के संस्थान को सैद्धांतिक रूप से प्रदेश सरकार के अधीन लेने का निर्णय लिया है।
बैठक में मंत्रिमंडल ने राज्य में क्रेच वर्करों एवं क्रेच हेल्परों की भर्ती के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी)-सह-दिशा-निर्देशों को भी मंजूरी दी गई।
मंत्रिमंडल ने न्यूट्रिशनल प्रोफाइलिंग तथा खाद्य परीक्षण प्रणाली को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चार नई प्रयोगशालाएं स्थापित करने का निर्णय लिया है। ये प्रयोगशालाएं कांगड़ा, मंडी, शिमला और सोलन के बद्दी में स्थापित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त सोलन जिला के कंडाघाट स्थित समग्र परीक्षण प्रयोगशाला के उन्नयन के साथ-साथ आवश्यक पदों को सृजित कर भरने का भी निर्णय लिया गया है।
मंत्रिमंडल ने एलायंस एयर एविएशन लिमिटेड को दिल्ली-शिमला-दिल्ली तथा शिमला-धर्मशाला-शिमला मार्गों पर पूरे सप्ताह 46 सीटर विमान संचालन की अनुमति दी।
मंत्रिमंडल ने शिमला में नए आइस स्केटिंग रिंक के निर्माण को भी स्वीकृति प्रदान की।
बैठक में राजस्व अधिकारियों के कार्य संचालन तथा ग्राम अधिकारियों की नियुक्ति, कर्त्तव्य, वेतन-भत्ते एवं दंड से संबंधित प्रावधानों को विनियमित करने के लिए मंत्रिमंडल ने हिमाचल भूमि राजस्व नियम, 2025 को मंजूरी प्रदान की गई।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
20/01/26 |अम्बाला नगर निगम में 'एरिया सभाओं' का गठन: नागरिक अब सीधे बनेंगे विकास में हिस्सेदार
अम्बाला, 20 जनवरी (अन्नू): अम्बाला के प्रशासन और नागरिक सुविधाओं को और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में नगर निगम, अम्बाला ने एक बड़ा कदम उठाया है। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा नगर पालिका भागीदारी अधिनियम, 2008 के तहत शहर में एरिया सभाओं (Area Sabhas) का गठन कर दिया गया है।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य नगर निकाय प्रशासन और सेवाओं के वितरण में आम जनता की भागीदारी को सुदृढ़ करना है। सरकार का मानना है कि एरिया सभाओं के माध्यम से स्थानीय निवासी अपने क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों में सीधे तौर पर हस्तक्षेप और सुझाव दे सकेंगे।
कार्यालय आदेश क्रमांक MCA/CMC/2026/4456 (दिनांक 16/01/2026) के तहत यह गठन प्रक्रिया पूरी की गई है। नगर निगम ने जनसाधारण की सुविधा के लिए एरिया सभाओं से जुड़ी विस्तृत जानकारी, उनके सदस्यों की सूची और नियमों का विवरण निगम की आधिकारिक वेबसाइट https://mcambala.gov.in पर अपलोड कर दिया है।
एरिया सभाओं के पास क्या शक्तियां होंगी और वे किन कार्यों का निर्वहन करेंगी, इसका पूरा ब्यौरा 'हरियाणा नगर पालिका नागरिक भागीदारी अधिनियम, 2008' में स्पष्ट किया गया है। स्थानीय निवासी इस अधिनियम को निगम की वेबसाइट से डाउनलोड कर पढ़ सकते हैं, ताकि वे अपनी भूमिका के प्रति जागरूक हो सकें।
#AmbalaMunicipalCorporation #AreaSabha #CitizenParticipation #AmbalaNews #HaryanaGovernment #UrbanDevelopment #CivicServices #PublicAwareness #LocalGovernance #DigitalIndia #AmbalaCity #GovernanceReform #Transparency #CivicEngagement #HaryanaNews
-
20/01/26 |राजकीय महाविद्यालय पलवल में सरस्वती महोत्सव पर भाषण व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
जे कुमार पलवल, 20 जनवरी 2026: पलवल स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में 'सरस्वती महोत्सव' के उपलक्ष्य में एक भव्य महाविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यवाहक प्राचार्य दिलबाग सिंह के कुशल निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत की प्राचीन सभ्यता और सरस्वती नदी के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्व से रूबरू कराना था। कार्यक्रम के दौरान राजनीति विज्ञान एवं इतिहास विभाग के प्राध्यापक राजू शेर सिंह और प्रखर ने सरस्वती नदी के उद्गम, उसके लुप्त होने के वैज्ञानिक कारणों और वर्तमान परिदृश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सरस्वती केवल एक नदी नहीं, बल्कि हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।
प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता में बी.ए. द्वितीय वर्ष की प्रियंका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि इसी कक्षा की मोनिया दूसरे और बी.ए. तृतीय वर्ष की शरीन खान तीसरे स्थान पर रहीं। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बी.ए. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का दबदबा रहा, जिसमें योगेश ने प्रथम, रितिक ने द्वितीय और निखिल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
इस गरिमामय अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ से पिंकी, दीपिका, कविता सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। कार्यक्रम ने न केवल विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन में सहायता की, बल्कि उनमें अपनी ऐतिहासिक चेतना के प्रति गौरव का भाव भी जागृत किया। प्राचार्य ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और भविष्य में भी इस प्रकार के सांस्कृतिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प दोहराया।
#SaraswatiMahotsav #PalwalNews #AmbedkarCollegePalwal #StudentCompetition #IndianHeritage #SaraswatiRiver #EducationWithCulture #QuizWinners #HaryanaEducation #CulturalAwareness #CollegeEvent #HistoryOfIndia
-

-
20/01/26 |शुगर मिल पलवल में गन्ना बॉन्ड संशोधन की अंतिम तिथि 21 जनवरी 2026 निर्धारित
जे कुमार पलवल, 20 जनवरी 2026: दी सहकारी चीनी मिल्स पलवल की निदेशक द्विजा ने गन्ना उत्पादक किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। उन्होंने बताया कि मिल का पिराई सत्र 28 नवंबर 2025 से सुचारू रूप से चल रहा है और वर्तमान में गन्ने की पिराई का कार्य नियमित गति से जारी है।
गन्ना आपूर्ति व्यवस्था को अधिक संतुलित और समयबद्ध बनाने के लिए मिल प्रबंधन ने किसानों को अपने गन्ना बॉन्ड में आवश्यकतानुसार कमी या वृद्धि (संशोधन) करने का अवसर दिया है। इसकी अंतिम तिथि 21 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।
निदेशक ने स्पष्ट किया है कि:
जो किसान अपने गन्ना बॉन्ड की मात्रा में बदलाव करना चाहते हैं, वे कल (21 जनवरी) तक शुगर मिल के गन्ना कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार का परिवर्तन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
समय सीमा समाप्त होने के बाद प्राप्त किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं होगा, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं किसान की होगी।
मिल प्रबंधन ने क्षेत्र के सभी किसानों से अपील की है कि वे इस सूचना को गंभीरता से लें और भविष्य में गन्ना आपूर्ति के दौरान किसी भी असुविधा से बचने के लिए समय रहते आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर लें।
#PalwalSugarMill #FarmerUpdate #HaryanaAgriculture #SugarcaneBond #PalwalNews #CooperativeSugarMill #FarmerAwareness #HaryanaFarmers #AgricultureNews
-
20/01/26 |जीएमएन कॉलेज की बड़ी उपलब्धि: बीबीए की दो छात्राओं का ₹6.5 लाख के पैकेज पर कैंपस प्लेसमेंट
जे कुमार अंबाला कैंट, 20 जनवरी 2026: गांधी मेमोरियल नेशनल (जीएमएन) कॉलेज के बीबीए विभाग के लिए प्लेसमेंट सीजन की शुरुआत एक शानदार कामयाबी के साथ हुई है। कॉलेज की दो मेधावी छात्राओं, पालक और सैजल का चयन गुरुग्राम स्थित प्रतिष्ठित कंपनी 'कोरिज़ो एजुटेक' (Corizo Edutech) में हुआ है। कंपनी द्वारा दोनों छात्राओं को ₹6.5 लाख प्रति वर्ष का आकर्षक वार्षिक पैकेज प्रदान किया गया है।
प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चयनित छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम और कॉलेज की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है। कॉलेज प्रबंधन ने भी इस सफलता को संस्थान के सशक्त प्लेसमेंट सिस्टम और कौशल विकास प्रशिक्षण की जीत बताया।
प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी सुश्री कमलप्रीत कौर ने बताया कि कॉलेज में छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए वर्ष भर विशेष कार्यशालाएं आयोजित की जाती हैं। लैंग्वेज लैब और पर्सनालिटी डेवलपमेंट प्रोग्राम्स के माध्यम से विद्यार्थियों की कम्युनिकेशन स्किल्स को निखारा जाता है, जिसका लाभ आज इन छात्राओं को मिला है। बीबीए विभागाध्यक्ष डॉ. भारती विज के साथ डॉ. रवनीत और डॉ. अमिता ने भी पालक और सैजल की मेहनत और अनुशासन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
यह सफलता न केवल विभाग के लिए गर्व का विषय है, बल्कि कॉलेज के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा बनी है। कॉलेज की प्लेसमेंट सेल ने भविष्य में और अधिक नामी कंपनियों को कैंपस में आमंत्रित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।
#GMNCollegeAmbala #CampusPlacement #BBASuccess #CareerGrowth #AmbalaNews #PlacementDrive #StudentAchievement #HigherEducation #GurgaonJobs #EducationToEmployment
-
20/01/26 |राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस: एसडी कॉलेज में नवाचार और उद्यमिता पर विशेष व्याख्यान; डॉ. आरती के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
जे कुमार अंबाला छावनी, 20 जनवरी 2026: सनातन धर्म कॉलेज (एसडी कॉलेज) में 'राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस' के उपलक्ष्य में उद्यमिता एवं विकास प्रकोष्ठ द्वारा एक विशेष जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक युग की स्टार्टअप संस्कृति, नवाचार (इनोवेशन) और उद्यमिता के महत्व से रूबरू कराना था, ताकि वे भविष्य में केवल नौकरी चाहने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बन सकें।
व्याख्यान के दौरान विशेषज्ञों ने स्टार्टअप की मूल अवधारणा से लेकर उसके विभिन्न चरणों—जैसे आइडिया जनरेशन, फंडिंग और स्केलिंग—पर विस्तृत चर्चा की। वक्ताओं ने भारत सरकार द्वारा स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और सब्सिडी के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि एक छोटा सा नवाचारी विचार भी देश की अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव ला सकता है और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह सबसे सशक्त मार्ग है।
इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ. आरती के कुशल मार्गदर्शन और संयोजन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने काफी उत्साह दिखाया और प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से अपनी शंकाओं का समाधान किया, जिससे सत्र काफी संवादात्मक रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. छवि और उद्यमिता एवं विकास प्रकोष्ठ की पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा। अंत में कॉलेज प्रशासन ने वक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों के व्यावसायिक दृष्टिकोण को विकसित करने और उनके भीतर छिपे उद्यमी को जगाने में मील का पत्थर साबित होते हैं।
#NationalStartupDay #SDCollegeAmbala #EntrepreneurshipCell #StartupIndia #Innovation #AmbalaNews #ViksitBharat #SkillDevelopment #StudentEntrepreneur #SDCNews #AmbalaCantt
-
20/01/26 |- मौसम,
आज का सारे भारत का मौसम का हाल
🌍 समग्र मौसम स्थिति – आज (20 Jan 2026)
❄️ उत्तर भारत (दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार)
कोहरा (Dense Fog): पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार में सुबह-शाम घना या बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है, दृश्यता काफी कम होगी।
ठंड / शीतलहर: तापमान अभी भी कम है, ठंड का असर बना हुआ है और हमलों में ठंड कम होने के संकेत नहीं हैं।
जलभराव/किसी तरह का बड़ा वादल या बारिश का अलर्ट नहीं आज सुबह तक।
⛰️ हिमालयी क्षेत्र
पश्चिमी हिमालय (जम्मू-कश्मीर, हिमाचल) में हिमपात / बर्फबारी के आसार हैं 22-23 जनवरी के बीच कुछ स्थानों पर।
🌦️ दक्षिण/पश्चिम/पूर्व भारत
दक्षिणी और पश्चिमी राज्यों (मुम्बई, चेन्नई, हैदराबाद, बंगलौर) में आज कोई भारी बारिश का अलर्ट नहीं है और मौसम सामान्य है।
पूर्वी भारत (कोलकाता): हल्का कोहरा/हैज़ और कुछ हिस्सों में ठंड के लक्षण संभव।
---
🌡️ प्रमुख शहरों का तापमान (आज का अनुमान)
उत्तर भारत
शहर न्यूनतम अधिकतम स्थिति
🏙️ दिल्ली लगभग 5–10°C (कोहरा, ठंडी सुबह) ~ 20–22°C धुंध एवं ठंड
🏙️ गुरुग्राम ठंड एवं कोहरा — कोहरा, ठंडी सुबह
🏙️ लखनऊ ~ 6–10°C ~ 19–22°C कोहरा, ठंड
🏙️ अमृतसर ~ 2–3°C (बहुत ठंड) ~ 10–15°C कोहरा व शीतलहर
सेंट्रल/दक्षिण भारत
शहर अनुमानित तापमान स्थिति
🌆 मुंबई ~ 24–28°C सामान्य
🌆 हैदराबाद ~ 22–25°C सामान्य
🌆 चेन्नई ~ 25–29°C सामान्य मौसम
🌆 कोलकाता ~ 20–23°C हल्का कोहरा / हैज़
---
⏳ इस हफ्ते का मौसम पूर्वानुमान (IMD outlook)
☁️ 21–23 जनवरी
कोहरे के हालात जारी: पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार और दिल्ली के कई हिस्सों में सुबह-शाम घना कोहरा जारी रह सकता है, दृश्यता कम रहेगी।
ठंड में राहत नहीं: शीतलहर का प्रभाव मंद-मंद बना रहेगा, सुबह-शाम ठंड का एहसास अधिक रहेगा।
🌧️ 22–25 जनवरी
बारिश/वादल का असर संभव: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कश्मीर व हिमाचल में बर्फबारी, पंजाब-हरियाणा-चंडीगढ़ के आसपास हल्की बारिश/वादल गतिविधि के संकेत हैं।
🕶️ दूसरे हिस्सों में
दक्षिण भारत और मध्य भारत में मौसम सामान्य, बदलाव की कोई अलर्ट चेतावनी नहीं है।
---
⚠️ मुख्य सावधानियाँ
✔️ सुबह-शाम कोहरे की वजह से ड्राइविंग में विशेष सावधानी रखें।
✔️ बुज़ुर्गों व बच्चों को सर्दी से बचाव व गर्म कपड़ों का उपयोग करें।
✔️ हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण ट्रैवल अलर्ट ध्यान रखें।
---
#TodaysWeather #WeatherReport #IndiaWeather #WeatherUpdates #ForecastIndia #IndianClimate #WeatherForIndia #WeatherInIndia #RajastanWeather #MaharashtraWeather #BengaluruWeather #DelhiWeather #ChennaiWeather #KeralaWeather #PuneWeather #WeatherAlert #ClimateReport #WeatherToday #IndiaMeteorology
-
20/01/26 |- मौसम,
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज और इस सप्ताह के लिए भारत का मौसम
#WeatherUpdate #IMD #WeatherForecast #IndiaWeather #RainAlert #ColdWave #Winter2026 #FogAlert #DelhiWeather #Rainfall #ClimateChange #WeatherNews #Heatwave #Monsoon #Snowfall #Skymet #WeatherAlertIndia #TemperatureRise #CycloneWatch #StormWarning #IMDUpdate #DailyWeather #WeeklyForecast #Atmosphere #Visibility #NorthIndiaCold #HimalayanSnow #RainyDay #Thunderstorm #WeatherReport #SunnyDay #CloudySky #Humidity #WindSpeed #AQI #PollutionUpdate #SeasonalWeather #FarmingWeather #FarmersAlert #SatelliteImage #Meteorology #ScienceNews #GlobalWarming #NatureUpdate #EnvironmentNews #WinterVibes #JanuaryWeather #StaySafe #Outdoors #TravelAlert
-
20/01/26 |आज का राशिफल
♈ मेष (Aries)
परिवार: घर में आपकी बात मानी जाएगी, बुज़ुर्गों का सहयोग मिलेगा।
करियर: काम का दबाव रहेगा, लेकिन निर्णय सही रहेंगे।
लाभ: रुका पैसा मिल सकता है।
हानि: जल्दबाज़ी में कोई वादा न करें।
शुभ मुहूर्त: सुबह 9:30–11:00
शेयर मार्केट: शॉर्ट टर्म में सावधानी, लॉन्ग टर्म ठीक।
लकी नंबर: 9
शुभ रंग: लाल
स्वास्थ्य: सिरदर्द/थकान संभव।
ऊर्जा: अच्छी
मूड: आत्मविश्वास से भरा 🔥
♉ वृषभ (Taurus)
परिवार: घरेलू माहौल शांत रहेगा।
करियर: वरिष्ठ अधिकारियों से तारीफ़ मिल सकती है।
लाभ: स्थिर आय के योग।
हानि: फिजूल खर्च से बचें।
शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:00–1:30
शेयर मार्केट: सुरक्षित निवेश के लिए दिन अच्छा।
लकी नंबर: 6
शुभ रंग: सफेद
स्वास्थ्य: पेट से जुड़ी दिक्कत।
ऊर्जा: मध्यम
मूड: संतुलित 😊
♊ मिथुन (Gemini)
परिवार: भाई-बहनों से सहयोग।
करियर: नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
लाभ: संपर्कों से फायदा।
हानि: बोलचाल में संयम रखें।
शुभ मुहूर्त: सुबह 10:00–11:30
शेयर मार्केट: तेज़ उतार-चढ़ाव, रिस्क न लें।
लकी नंबर: 5
शुभ रंग: हरा
स्वास्थ्य: नींद की कमी।
ऊर्जा: तेज़
मूड: चंचल 😄
♋ कर्क (Cancer)
परिवार: भावनात्मक सहयोग मिलेगा।
करियर: काम में स्थिरता आएगी।
लाभ: पुराने निवेश से फायदा।
हानि: भावुक होकर निर्णय न लें।
शुभ मुहूर्त: शाम 4:00–5:30
शेयर मार्केट: मुनाफा वसूली ठीक।
लकी नंबर: 2
शुभ रंग: सफेद
स्वास्थ्य: सर्दी-जुकाम।
ऊर्जा: सामान्य
मूड: संवेदनशील 🌊
♌ सिंह (Leo)
परिवार: घर में आपका नेतृत्व रहेगा।
करियर: प्रमोशन/सम्मान के योग।
लाभ: बड़ा अवसर मिल सकता है।
हानि: अहंकार नुकसान करा सकता है।
शुभ मुहूर्त: सुबह 11:00–12:30
शेयर मार्केट: मजबूत शेयरों में लाभ।
लकी नंबर: 1
शुभ रंग: सुनहरा
स्वास्थ्य: BP पर ध्यान दें।
ऊर्जा: बहुत अच्छी
मूड: जोशीला 👑
♍ कन्या (Virgo)
परिवार: जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी।
करियर: मेहनत का फल देर से मिलेगा।
लाभ: सीमित लेकिन स्थिर।
हानि: अधिक आलोचना से बचें।
शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:00–2:30
शेयर मार्केट: एनालिसिस के बाद ही निवेश।
लकी नंबर: 4
शुभ रंग: हल्का हरा
स्वास्थ्य: पाचन कमजोर।
ऊर्जा: मध्यम
मूड: गंभीर 🤔
♎ तुला (Libra)
परिवार: रिश्तों में मधुरता।
करियर: साझेदारी से लाभ।
लाभ: नए कॉन्ट्रैक्ट संभव।
हानि: निर्णय टालने से नुकसान।
शुभ मुहूर्त: शाम 5:00–6:30
शेयर मार्केट: संतुलित लाभ।
लकी नंबर: 6
शुभ रंग: गुलाबी
स्वास्थ्य: कमर दर्द।
ऊर्जा: ठीक
मूड: रोमांटिक 💕
♏ वृश्चिक (Scorpio)
परिवार: गुप्त बातें बाहर न जाएँ, सावधानी रखें।
करियर: रणनीति सफल होगी।
लाभ: अचानक लाभ के योग।
हानि: विवाद से दूर रहें।
शुभ मुहूर्त: सुबह 9:00–10:30
शेयर मार्केट: जोखिम भरा, सोच-समझकर।
लकी नंबर: 8
शुभ रंग: मैरून
स्वास्थ्य: तनाव।
ऊर्जा: तीव्र
मूड: रहस्यमय 🦂
♐ धनु (Sagittarius)
परिवार: यात्रा या शुभ समाचार।
करियर: नई दिशा मिलेगी।
लाभ: शिक्षा/विदेश से लाभ।
हानि: अधूरा काम न छोड़ें।
शुभ मुहूर्त: दोपहर 3:00–4:30
शेयर मार्केट: मीडियम टर्म अच्छा।
लकी नंबर: 3
शुभ रंग: पीला
स्वास्थ्य: जांघ/कमर दर्द।
ऊर्जा: उत्साही
मूड: आशावादी 🌞
♑ मकर (Capricorn)
परिवार: अनुशासन बना रहेगा।
करियर: मेहनत रंग लाएगी।
लाभ: आय में धीरे-धीरे वृद्धि।
हानि: जल्द लाभ की सोच न रखें।
शुभ मुहूर्त: सुबह 8:30–10:00
शेयर मार्केट: सुरक्षित शेयर ठीक।
लकी नंबर: 10
शुभ रंग: नीला
स्वास्थ्य: घुटनों में दर्द।
ऊर्जा: स्थिर
मूड: व्यावहारिक 🧱
♒ कुंभ (Aquarius)
परिवार: मित्रों जैसा माहौल।
करियर: इनोवेशन से फायदा।
लाभ: टेक/नेटवर्किंग से लाभ।
हानि: नियम तोड़ने से बचें।
शुभ मुहूर्त: शाम 6:00–7:30
शेयर मार्केट: टेक स्टॉक्स में उतार-चढ़ाव।
लकी नंबर: 11
शुभ रंग: आसमानी
स्वास्थ्य: आंखों की थकान।
ऊर्जा: अच्छी
मूड: स्वतंत्र 🌀
♓ मीन (Pisces)
परिवार: भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा।
करियर: रचनात्मक काम सफल।
लाभ: कला/सेवा से लाभ।
हानि: भ्रम में निर्णय न लें।
शुभ मुहूर्त: सुबह 10:30–12:00
शेयर मार्केट: कन्फर्मेशन के बाद निवेश।
लकी नंबर: 7
शुभ रंग: बैंगनी
स्वास्थ्य: थकान।
ऊर्जा: हल्की
मूड: भावुक 🌊
#TodaysHoroscope #Horoscope212026 #AstrologyDaily #ZodiacWisdom #DailyHoroscope #AstrologicalForecast #Futurescape #CelestialGuidance #SignsAndSymbols #ZodiacInsights #AstrologyLovers #DailyZodiac #PersonalHoroscope #MercuryRising #AstroVibes #CosmicEnergy #ManifestingDestiny #TarotAndTarot #AstroAwakening
-
19/01/26 |अम्बाला: 'समाधान शिविर' में नगराधीश ने सुनीं समस्याएं; पेंशन, राशन कार्ड और फैमिली आईडी से जुड़ी शिकायतों के तुरंत निपटारे के निर्देश
अम्बाला, 19 जनवरी (अभी) : उपायुक्त कार्यालय के सभागार में सोमवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। नगराधीश अभिषेक गर्ग ने समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को समाधान हेतु तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
नगराधीश ने कहा कि समाधान शिविर हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रहीं एक सराहनीय पहल हैं। इन शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाता है।समाधान शिविर लगाने का मुख्य उदेश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध रूप से समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर आम नागरिकों की समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक सोमवार व वीरवार को जिला स्तर व उपमण्डल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहें है। इसके अलावा प्रत्येक शुक्रवार को वीसी के जरियें चण्डीगढ से समाधान शिविरों को लेकर सभी उपायुक्तों व संबंधित अधिकारियों की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक भी आयोजित की जा रहीं है। ताकि समाधान शिविरों को ओर प्रभावी बनाया जा सकें।
इस दौरान समाधान शिविर में आनन्दपुर जलबेडा से निर्मल दास अपनी वृद्धावस्था पेंशन को लेकर, दुर्गा नगर से खूशबू व सैक्टर-07 से रविंद ने राशन कार्ड से संबंधी समस्या को नगराधीश के समक्ष रखा, ऐसे ही बलदेव नगर से बबीता ने परिवार पहचान पत्र में नाम कटवाने से संबंधी समस्या रखी व न्यू विवेक विहार से सोमदत्त ने फैमिली आईडी में पता बदलवाने की समस्या को रखा।नन्हेडा से बलबीर सिंह केंसर रोगी पेंशन से संबंधी समस्या को लेकर पहुंचेा, जग्गी कॉलोनी से तमन्ना शर्मा पार्ट आईडी बनवाने को लेकर व अन्य लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। नगराधीश ने सभी लोगों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर एसडीओ बिजली विभाग जोगिंद्र, पुलिस इंस्पैक्टर राकेश मणी, एसईपीओ पंचायत विभाग गौरव, जेई लोक निर्माण विभाग संदीप कुमार, जिला समाज कल्याण विभाग से रितु के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहें।#SamadhanShivir #AmbalaNews #HaryanaGovernment #PublicGrievance #CitizenFirst #FamilyID #OldAgePension #RationCard #LocalGovernance #QuickRedressal #AmbalaDC #SocialJustice #HaryanaUpdate #CitizenService #GovernanceReform #PublicWelfare #DistrictAmbala #EffectiveGovernance #PeoplePower #AdministrativeAction
-
19/01/26 |बिजली उपभोक्ता ध्यान दें: अम्बाला शहर में कल लगेगा 'खुला दरबार'; बलदेव नगर स्थित UHBVN कार्यालय में सुबह 11 बजे से अपनी शिकायतों का समाधान करा सकेंगे उपभोक्ता
अम्बाला, 19 जनवरी (अभी) : उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) की ओर से बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए कल, 20 जनवरी 2026 को एक विशेष बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम अम्बाला शहर के अधीक्षक अभियंता (SE) कार्यालय में आयोजित होगा।
समय और स्थान: यह बैठक बलदेव नगर स्थित अजीत पेट्रोल पंप के पास स्थित UHBVN कार्यालय में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चलेगी।
शिकायतों का समाधान: इस दौरान शहर का कोई भी उपभोक्ता अपनी बिजली से जुड़ी समस्याएँ जैसे— बिलिंग में गड़बड़ी, मीटर की खराबी, वोल्टेज की समस्या या नए कनेक्शन में आ रही देरी— के संबंध में शिकायत दर्ज करा सकता है। मौके पर मौजूद वरिष्ठ अधिकारी इन शिकायतों को सुनेंगे और उनके त्वरित समाधान के निर्देश देंगे।
#AmbalaNews #UHBVN #ElectricityUpdate #PublicGrievance #AmbalaCity #PowerSupply #HaryanaGovernment #ConsumerRights #BaldevNagar #PowerAlert
-

एमडीयू कुलपति प्रो.राजबीर सिंह ने क्रिकेटर अदिति श्योराण को स्पोर्ट्स एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा
चंडीगढ़, 19 जनवरी (अभी) : हरियाणा की उभरती युवा क्रिकेटर अदिति श्योराण को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) रोहतक की ओर से खेल क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए "स्पोर्ट्स एक्सीलेंस अवार्ड" से नवाजा गया है। एमडीयू खेल विभाग की ओर से यह प्रतिष्ठित सम्मान नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में दिया गया। इस मौके पर एमडीयू कुलपति प्रो.राजबीर सिंह ने अदिति श्योराण को सम्मानित करते हुए कहा कि हरियाणा की इस बेटी ने अपनी प्रतिभा ही नहीं, जज्बे से बहुत ही कम उम्र में कई उपलब्धियां हासिल कर राज्य की अनेक बेटियों के लिए मिसाल पेश की है।
कुलपति ने कहा कि एमडीयू ऐसी होनहार खिलाड़ियों की कालेज और यूनिवर्सिटी स्तर पर पढ़ाई और हॉस्टल निशुल्क करने को लेकर लगातार काम कर रहा है। सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि डॉ.शरणजीत कौर ने इस मौके पर कहा कि जब अदिति जैसी बेटियां खेल ही नहीं किसी भी फिल्ड में बेहतर करती हैं, तो समाज में बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों से जुड़े किसी भी कार्यक्रम में आकर उन्हें नई ऊर्जा मिलती है। डाॅ.शरणजीत ने कहा कि अदिति का खेल के प्रति समर्पण काबिले तारीफ है। खेल विभाग निदेशक डा.शकुंतला बेनीवाल ने कहा कि एमडीयू ऐसी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा सकारात्मक है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की ऐसी बेटियों पर सभी को नाज होता है।
अदिति श्योराण मूल रूप से सोनीपत के दुभेटा गांव की निवासी है। अदिति ने स्कूल स्तर की शुरुआती पढ़ाई खानपुर स्थित ग्लोबल पब्लिक स्कूल से की है। वह इस समय चंडीगढ़ के सेक्टर-9 स्थित कार्मल कान्वेंट स्कूल में दसवीं की छात्रा है। साथ ही चंडीगढ़ प्रशासन की प्रतिष्ठित सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट एकेडमी में ट्रेनिंग ले रही हैं। इस एकेडमी में दाखिला पाने वाली अदिति श्योराण पहली महिला क्रिकेटर भी है। स्टेट,नेशनल और बीसीसीआई अंडर-15 और अंडर-19 स्तर पर बीते चार वर्षों से खेल रही हैं । नेशनल स्कूल लेवल पर अदिति अंडर-19 चंडीगढ़ गर्ल्स क्रिकेट टीम की सबसे युवा कप्तान भी रही हैं। यूटीसीए जोनल टूर्नामेंट के अलावा चंडीगढ़ में इंटर स्कूल स्टेट लेवल पर गर्ल्स टीम की कप्तान रही हैं। अदिति की खेल उपलब्धियों के लिए चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से 15 अगस्त 2025 को स्टेट अवार्ड से नवाजा जा चुका है। खेल प्रतिभा को देखते हुए हरियाणा सरकार ने भी 26 जनवरी 2025 को सोनीपत में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मान मिल चुका है। इंटर स्कूल स्टेट लेवल 2025 चैंपियनशिप में अदिति ने सबसे अधिक रन और विकेट लिए हैं। 2024 में यूटीसीए और चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से आयोजित गली क्रिकेट टूर्नामेंट में 46 गर्ल्स टीमों के बीच हुए मुकाबले में अपनी टीम को चैंपियन बनाने में अहम योगदान रहा। आलराउंडर अदिति को उनके शानदार प्रदर्शन पर सभी मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गई थी। यह टूर्नामेंट एशिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज है। यह खिलाड़ी स्टेट और नेशनल स्तर पर अन्य खेलों में भी चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करती है।
#AditiSheoran #CricketStar #SportsExcellenceAward #MDURohtak #WomenInSports #HaryanaKiBeti #RisingCricketer #BCCICricket #ChandigarhCricket #YoungAchiever #GirlPower #SportsAward2026 #FutureOfCricket #Inspiration #SonipatPride #AllRounder #WomenCricketIndia #MDUGames #StateAwardee
-

हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, पंचकूला द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘भाषण प्रतियोगिता’ एवं विद्वत गोष्ठी का आयोजन
चंडीगढ़, 19 जनवरी (अभी) : हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, पंचकूला के संस्कृत प्रकोष्ठ द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में आज अकादमी भवन स्थित महाराजा दाहिर सेन सभागार में संस्कृत भाषण प्रतियोगिता एवं वैचारिक गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कृति और युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए गए।
अकादमी के कार्यकारी उपाध्यक्ष डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से प्रेरित होकर कनेक्ट और कनेक्शन की अवधारणा को सरल शब्दों में समझाया और युवाओं को समाज के साथ सशक्त जुड़ाव स्थापित करने का आह्वान किया।
विद्वत संगोष्ठी के समापन अवसर पर संस्कृत प्रकोष्ठ के निदेशक डॉ. चितरंजन दयाल सिंह कौशल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और स्वामी विवेकानंद के जीवन-दर्शन को आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं के रूप में प्रो. आर.के. देसवाल, डॉ. रामचंद्र, डॉ. आशुतोष अंगिरस तथा डॉ. जितेंद्र आर्य ने सहभागिता की। भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महेश शर्मा को प्रथम, अतुल शर्मा को द्वितीय तथा वैभव शर्मा को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं मनदीप कौर को प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
#SwamiVivekanandaJayanti #HaryanaSahityaAcademy #SanskritSpeechContest #YouthEmpowerment #VivekanandaVichargoshthi #SanskritCulture #KuldeepChandAgnihotri #PanchkulaEvents #HaryanaSanskritAcademy #CulturalHeritage #SanskritBhashan #IndianPhilosophy #SpiritualAwakening #EducationalTalk #YoungScholars #HaryanaEvents #SanskritPromotion #DahirSenAuditorium #NationalYouthDay #InspirationalQuotesIndia
-

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने नागपुर प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, हरियाणा की परियोजनाओं पर हुई चर्चा
चंडीगढ़, 19 जनवरी (अभी) : हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से नागपुर प्रवास के दौरान शिष्टाचार भेंट की है। इस दौरान हरियाणा में चल रही तथा प्रस्तावित सड़क, राजमार्ग, पुलों और अन्य आधारभूत संरचना परियोजनाओं की प्रगति को लेकर सकारात्मक एवं विस्तृत चर्चा हुई। गंगवा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश के सड़क एवं परिवहन क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिल रहे हैं, जिनका लाभ हरियाणा को भी मिल रहा है।
नागपुर प्रवास के दौरान ही रणबीर गंगवा ने देश की प्रमुख आधारभूत संरचना परियोजना मल्टी-मॉडल इंटरनेशनल कार्गो हब एंड एयरपोर्ट (MIHAN) का दौरा किया। उन्होंने एमआईएचएएन की आधुनिक तकनीक, एकीकृत लॉजिस्टिक प्रणाली और सुव्यवस्थित संचालन की सराहना करते हुए कहा कि यह परियोजना औद्योगिक विकास, निर्यात और रोजगार सृजन के क्षेत्र में एक प्रभावी मॉडल है। उन्होंने कहा कि एमआईएचएएन जैसे प्रोजेक्ट हरियाणा में विश्व स्तरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगे।
गंगवा ने कहा कि इस प्रकार के अध्ययन दौरों और वरिष्ठ नेतृत्व के साथ संवाद से विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को बल मिलता है और प्रदेश के समग्र विकास को नई गति मिलती है।
इस दौरान उनके साथ पूर्व आईजी दलबीर भारती, पूर्व चैयरमैन सतबीर वर्मा भी मौजूद थे।
#RanbirGangwa #NitinGadkari #InfrastructureUpdate #HaryanaDevelopment #RoadAndTransport #MIHAN #NagpurVisit #LogisticsHub #EconomicGrowth #PublicWorks #HaryanaInfrastructure #RoadHighways #IndustrialHub #ViksitBharat2026 #NagpurDiary #ModernConnectivity #EmploymentGeneration #BridgeConstruction #TransportRevolution #HaryanaPolitics #MIHANProject #GlobalStandard #StateDevelopment
-

HBSE नामांकन अपडेट: कक्षा 9वीं से 12वीं की एनरोलमेंट सूची आज से उपलब्ध; स्कूल 26 जनवरी तक बोर्ड की वेबसाइट से कर सकते हैं नि:शुल्क डाउनलोड
चंडीगढ़, 19 जनवरी (अभी) : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से संबंधित सभी राजकीय व अराजकीय स्थाई/अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालय एवं गुरुकुल शैक्षिक सत्र 2025-26 कक्षा 9वीं से 12 वीं की नामांकन ( Enrollment) सूची 19 जनवरी से 26 जनवरी, 2026 तक डाउनलोड कर सकते हैं।
इस आशय की जानकारी देते हुए बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबंधित सभी राजकीय व अराजकीय स्थाई/अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालय एवं गुरुकुल के मुखिया 19 जनवरी से 26 जनवरी, 2026 तक कक्षा 9वीं से 12वीं की नामांकन ( Enrollment) सूची बोर्ड की आधिकारिक वेबसाईट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर विद्यालय की लॉगिन आई.डी. से नि:शुल्क डाउनलोड कर सकते हैं।
उन्होंने आगे बताया कि यदि कोई विद्यालय निर्धारित तिथि 26 जनवरी तक किसी कारणवश नामांकन ( Enrollment) सूची डाउनलोड नहीं कर पाता है, तो वह विद्यालय प्रतिवेदन के साथ निर्धारित शुल्क 200 रुपये प्रति सूची जमा करवाते हुए नामांकन ( Enrollment) सूची प्राप्त कर सकता है।
#HBSE #BSEH #HaryanaBoard #BhiwaniBoard #Enrollment2026 #SchoolEducationHaryana #StudentList #BoardExams2026 #HaryanaSchools #EducationUpdate #BSEHNews #HighSchoolUpdate #InterEnrollment #ExamPreparation #HaryanaStudents #SchoolLogin #BSEHWebsite #EnrollmentDownload #EducationNewsIndia #StudentRegistration2026
-

भारत निर्वाचन आयोग 21 से 23 जनवरी तक आईआईसीडीईएम-2026 की मेजबानी करेगा
हरियाणा, 19 जनवरी (अभी) : भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) प्रथम भारत अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन सम्मेलन (आईआईसीडीईएम) 2026 के लिए पूरी तरह से तैयार है। भारत अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन संस्थान द्वारा आयोजित यह तीन-दिवसीय सम्मेलन 21 जनवरी से नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा।
आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि आईआईडीईएम-2026 लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन के क्षेत्र में भारत द्वारा आयोजित अपनी तरह का सबसे बड़ा वैश्विक सम्मेलन बनने जा रहा है। विश्व भर के 70 से अधिक देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले लगभग 100 अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि, भारत में विदेशी मिशनों के प्रतिनिधि और चुनावी क्षेत्र के अकादमिक और व्यावहारिक विशेषज्ञ भी इसमें भाग लेने के लिए तैयार हैं।
उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार, निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी 21 जनवरी, 2026 को उद्घाटन सत्र में प्रतिनिधियों का स्वागत करेंगे और कार्यवाही को हरी झंडी दिखाएंगे।
तीन-दिवसीय कार्यक्रम में चुनाव प्रबंधन निकाय (ईएमबी) के सामान्य और पूर्ण सत्र शामिल हैं, जिनमें उद्घाटन सत्र, चुनाव प्रबंधन निकाय के नेताओं का पूर्ण सत्र, चुनाव प्रबंधन निकाय के कार्य समूह की बैठकें, साथ ही वैश्विक चुनावी मुद्दों, आदर्श अंतरराष्ट्रीय चुनावी मानकों और चुनावी प्रक्रियाओं में नवाचारों और सर्वोत्तम प्रणालियों पर केंद्रित विषयगत सत्र शामिल हैं।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सीईओ के नेतृत्व में और राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक विशेषज्ञों के सहयोग से गठित कुल 36 विषयगत समूह सम्मेलन के दौरान गहन विचार-विमर्श में योगदान देंगे। इन चर्चाओं में 4 आईआईटी, 6 आईआईएम, 12 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एनएलयू) और आईआईएमसी सहित प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों की भागीदारी भी होगी।
उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग विश्व भर में चुनाव प्रबंधन निकाय के सामने आने वाली विभिन्न चुनौतियों पर चर्चा और सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग के साथ 40 से अधिक द्विपक्षीय बैठकें आयोजित करेगा। आयोग, भारत निर्वाचन आयोग के सभी चुनाव संबंधी सूचनाओं और सेवाओं के लिए एक ही स्थान पर उपलब्ध डिजिटल प्लेटफॉर्म ईसीआईएनईटी का औपचारिक रूप से शुभारंभ भी करेगा।
इन आयोजनों के साथ-साथ एक प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी जिसमें भारत में चुनाव कराने की व्यापकता और जटिलता के साथ-साथ चुनाव आयोग द्वारा चुनाव के दो स्तंभों - मतदाता सूची तैयार करना और चुनाव कराना - को मजबूत करने के लिए हाल ही में की गई पहलों को प्रदर्शित किया जाएगा।
प्रवक्ता के अनुसार विश्व के सबसे बड़े चुनाव, लोकसभा 2024 चुनावों के आयोजन पर प्रकाश डालने वाली वृत्तचित्र श्रृंखला "इंडिया डिसाइड्स" को भी आईआईसीडीईएम-2026 के पहले दिन प्रदर्शित किया जाएगा।
#ECI #IICDEM2026 #ElectionCommission #BharatMandapam #GlobalDemocracy #ElectionManagement #DigitalIndia #ECINET #IndiaDecides #GyaneshKumar #DemocracySummit #NewDelhiEvents #InternationalRelations #VoterAwareness #ElectionInnovation #IIT #IIM #NationalLawUniversity #GlobalElections #DemocraticValues
-
19/01/26 |भारत में बीते 24 घंटे में हुइ आपराधिक घटनाएं ( क्राइम बीट )
#CrimeBeatIndia #CrimeNews2026 #IndianPolice #LawAndOrder #BreakingCrimeNews #CrimeUpdate #DelhiCrime #HaryanaCrime #UPCrime #Investigation #PoliceAction #JabalpurHitAndRun #SonipatCrime #FatahabadMurder #CrimeReport #JusticeForVictims #PoliceRaids #CyberCrimeIndia #CrimeAlert #SafetyFirst #PublicSafety #CrimeScene #LegalAction #UnderInvestigation #CriminalJustice #ZeroTolerance #SecurityAlert #DailyCrimeUpdate #PoliceVigilance #CrimeFreeIndia #WomenSafety #LocalCrime #InterstateGang #PNDTAct #TheftAlert #AssaultCase #CrimeBranch #SpecialCell #LawEnforcement #CitizenSafety #JusticeDelayed #PoliceInvestigation #CrimePrevention #NightPatrol #Emergency112 #CrimeFiles #SocialJustice #StatePolice #PoliceNews #CrimeRecord
-
19/01/26 |पश्चिम बंगाल में कानून का नहीं, ममता का राज : बीएलओ मृत्यु पर अनिल विज का हमला
नई दिल्ली, 19 जनवरी - हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने पश्चिम बंगाल में हाल ही में बीएलओ की मृत्यु के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि पश्चिम बंगाल की स्थिति बहुत ही चिंताजनक है वहां पर कानून का राज नहीं चलता है वहां पर ममता का राज चलता है। उन्होंने बताया कि किस प्रकार से बंगाल में संवैधानिक संस्थाओं पर प्रहार किए जा रहे है यह पूरे देश से छुपा हुआ नहीं है और ऐसी गतिविधियों से ये लोग देश के प्रजातंत्र को स्वतंत्र और आजाद नहीं रख पाएंगे। उन्होंने बताया कि बीएलओ मृत्यु की जांच जारी है और उसके तथ्य जुटाए जा रहे है तथा जो भी तथ्य सामने आयेंगे उन्हें बताया जाएगा।
कांग्रेस सारे देश में टुकड़े-टुकड़े हो चुकी: विज
कांग्रेस द्वारा प्रदेश में नगर निगम की कमेटियां बनाए जाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस सारे देश में टुकड़े-टुकड़े हो चुकी है ये जब भी बैठते हैं तो टुकड़ों को जोड़ने की कोशिश करते हैं लेकिन टुकड़े जुड़ नहीं पा रहे और टूटे हुए टुकड़ों से कुछ बनाया नहीं जा सकता।
-
19/01/26 |आज की लेटेस्ट बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट न्यूज
#BollywoodNews2026 #EntertainmentUpdate #LatestBollywood #CinemaNews #BollywoodGossip #MovieAlert #TrendingEntertainment #FilmIndustry #CelebLife #BollywoodBuzz #BoxOfficeCollection #NewMovieTeaser #BollywoodTrending #ViralNews #Cinematography #ArtistSpotlight #StreamingNow #UpcomingMovies #WebSeries #ScreenUpdate #DigitalEntertainment #PopCulture #BollyTrends #FilmFestival #RedCarpet #EntertainmentNewsIndia #BehindTheScenes #OTTRelease #BollyWorld #ActionMovies #BollywoodPremiere #CelebrityStyle #MovieMarathon #BollyFans #LatestReleases #StarPower #IndieCinema #BollyFashion #MusicVideo #CinemaLife #Showbiz #DailyDoseOfBolly #GlamourWorld #DirectorSpecial #TrailerLaunch #Cinemania #ActingLife #FilmPromotions #IndianCinema #MediaBuzz
-
19/01/26 |अंबाला के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप, पुलिस का सघन सर्च ऑपरेशन जारी
हरियाणा/अंबाला 19 जनवरी (अन्नू ) : सोनीपत और फतेहाबाद के बाद अब अंबाला के चार प्रतिष्ठित स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। सोमवार सुबह करीब 8 बजकर 22 मिनट पर स्कूल प्रशासन को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें परिसर में बम होने का दावा किया गया। इस खबर के फैलते ही स्कूल स्टाफ, विद्यार्थियों और अभिभावकों में दहशत फैल गई।
सर्च ऑपरेशन और स्कूलों की पहचान: धमकी की सूचना मिलते ही अंबाला पुलिस और प्रशासन तुरंत अलर्ट मोड पर आ गया। आनन-फानन में संबंधित स्कूलों को खाली करवाया गया और सुरक्षा घेरा मजबूत कर दिया गया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, अंबाला सिटी के एसए जैन स्कूल, अंबाला कैंट स्थित पुलिस डीएवी रिवरसाइड और केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 को यह धमकी भरी मेल मिली है। पुलिस की टीमें बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड के साथ स्कूलों के कोने-कोने की तलाशी ले रही हैं।
अभिभावकों में अफरा-तफरी: जैसे ही स्कूल ग्रुप्स और सोशल मीडिया के माध्यम से अभिभावकों को इसकी सूचना मिली, वे घबराकर स्कूलों की ओर दौड़ पड़े। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर स्कूलों में छुट्टी कर दी है और बच्चों को सुरक्षित उनके घर भेजा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने अभिभावकों से धैर्य बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
साइबर सेल जांच में जुटी: पुलिस के अनुसार साइबर सेल की टीम उस मेल आईडी की बारीकी से जांच कर रही है जिससे यह संदेश भेजा गया था। पुलिस का मानना है कि यह किसी शरारती तत्व की सोची-समझी साजिश हो सकती है, जिसका उद्देश्य शहर में डर फैलाना है। फिलहाल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और सर्च ऑपरेशन पूरा होने तक स्कूलों को बाहरी लोगों के लिए बंद रखा गया है।
#AmbalaNews #SchoolBombThreat #AmbalaPolice #BreakingNewsHaryana #SchoolSafety #CyberCrime #SAJainSchool #PoliceDAV #EmergencyAlert #ParentsSafety #SecuritySearch #DanikKhabar #Ambala -
19/01/26 |- खेल,
आज के अंतरराष्ट्रीय , राष्ट्रीय, प्रादेशिक तथा स्थानीय खेल समाचार
#SportsNews #InternationalSports #NationalSports #RegionalSports #LocalSports #SportsUpdate #BreakingNews #AthleteHighlights #GameRecap #MatchAnalysis #SportingEvent #SportsCommunity #SportsScience #PlayerPerformance #TodayInSports #NewsBroadcast #ESPN #SportsHighlights #SportsCoverage #SportsReport
-
19/01/26 |करनाल के बसताड़ा टोल पर नया सिस्टम: अब बिना रुके चलती गाड़ी से कटेगा टैक्स, हटेंगे बैरियर
हरियाणा, 19 जनवरी (अभी) : हरियाणा के करनाल जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-44 (NH-44) के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) टोल कलेक्शन की व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव करते हुए मल्टी लेन फ्री फ्लो (MLFF) सिस्टम लागू करने जा रहा है। इसका ट्रायल आज करनाल के बसताड़ा (घरौंडा) टोल प्लाजा पर शुरू किया गया है। इस नई तकनीक के लागू होने के बाद वाहन चालकों को टोल देने के लिए लंबी लाइनों में लगने या बैरियर पर रुकने की आवश्यकता नहीं होगी।
यह सिस्टम पूरी तरह से ऑटोमैटिक है और इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और हाई-स्पीड कैमरों का उपयोग किया गया है। जैसे ही कोई वाहन हाईवे से गुजरेगा, वहां लगे सेंसर और कैमरे वाहन के FASTag और नंबर प्लेट को स्कैन कर लेंगे और टोल की राशि सीधे लिंक किए गए खाते से कट जाएगी। खास बात यह है कि इस सिस्टम के पूरी तरह चालू होने के बाद सड़क से सभी फिजिकल टोल बूथ और बैरियर हटा दिए जाएंगे, जिससे वाहन 80 किमी/घंटा की रफ्तार से भी बिना रुके टोल पॉइंट पार कर सकेंगे।
वर्तमान में यह पायलट प्रोजेक्ट हरियाणा के करनाल और गुजरात के चोरयासी टोल प्लाजा पर एक साथ चलाया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि साल 2026 के अंत तक देशभर के प्रमुख नेशनल हाईवे को 'बैरियर फ्री' बना दिया जाए। इससे न केवल यात्रियों के समय और ईंधन की बचत होगी, बल्कि टोल प्लाजा पर होने वाले प्रदूषण और शोर-शराबे में भी भारी कमी आएगी।
#KarnalNews #BastaraTollPlaza #TollFreeIndia #MLFF #NH44 #DigitalIndia #SmartHighways #NitinGadkari #HighwayUpdate2026 #HaryanaNews #NoMoreTollLines
-
19/01/26 |- भारत,
भारतीय रेलवे ने ट्रैक के आधुनिकीकरण और सुरक्षा में महत्वपूर्ण प्रगति की है
आरएस अनेजा, 19 जनवरी नई दिल्ली - भारतीय रेलवे ने पिछले ग्यारह वर्षों में निरंतर निवेश और सुनियोजित क्रियान्वयन के माध्यम से अपनी पटरी अवसंरचना को मजबूत करने और सुरक्षा मानकों को बढ़ाने में महत्वपूर्ण प्रगति की है। इन प्रयासों से देश भर में रेल संचालन अधिक सुरक्षित, तेज और विश्वसनीय हो पाया है।
वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान, भारतीय रेलवे ने 6,851 किलोमीटर से अधिक पटरियों का नवीनीकरण किया। चालू वित्त वर्ष 2025-26 में, 7,500 किलोमीटर से अधिक पटरियों के नवीनीकरण का कार्य जारी है। इसके अतिरिक्त, 2026-27 में 7,900 किलोमीटर पटरियों के नवीनीकरण की योजना है। यह परिसंपत्तियों की विश्वसनीयता और सुरक्षा पर निरंतर जोर को दर्शाता है।
रेलगाड़ियों की सुचारू आवाजाही के लिए महत्वपूर्ण विस्तारित रेल मार्ग के नवीनीकरण में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है। 2024-25 में 7,161 थिक वेब स्विच और 1,704 वेल्डेबल सीएमएस क्रॉसिंग स्थापित किए गए। 2025-26 में 8,000 से अधिक थिक वेब स्विच और 3,000 से अधिक वेल्डेबल सीएमएस क्रॉसिंग स्थापित किए जा रहे हैं।
पटरी की स्थिरता बनाए रखने और सवारी की गुणवत्ता में सुधार के लिए आवश्यक गिट्टी की मशीनीकृत गहन जांच लगातार की जा रही है। 2024-25 के दौरान 7,442 किलोमीटर पटरी की गहन जांच पूरी की गई, जबकि 2025-26 में 7,500 किलोमीटर से अधिक पटरी की गहन जांच का काम जारी है।
भारतीय रेलवे ने यंत्रीकृत रखरखाव को बढ़ावा देने और उत्पादकता बढ़ाने के लिए अपने ट्रैक मशीन बेड़े का काफी विस्तार किया है। 2014 से अब तक 1,100 से अधिक ट्रैक मशीनें खरीदी जा चुकी हैं जिससे रेलवे नेटवर्क का रखरखाव तेज और अधिक कुशल तरीके से हो सकेगा।
रेलवे पटरी के किनारे सुरक्षा बाड़ लगाने का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है ताकि मवेशियों के कुचले जाने और पटरियों पर अनाधिकृत प्रवेश की घटनाओं को कम किया जा सके और समग्र सुरक्षा को बढ़ाया जा सके। अब तक लगभग 15,000 किलोमीटर की बाड़ लगाई जा चुकी है, जिससे उन खंडों पर सुरक्षा में सुधार हुआ है जहां ट्रेनें 110 किमी प्रति घंटे से अधिक की गति से चलती हैं।
इन निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप, भारतीय रेलवे ने पटरियों के उन्नयन में उल्लेखनीय प्रगति की है। 110 किमी प्रति घंटे और उससे अधिक की गति क्षमता वाली पटरियों की लंबाई 2014 में 31,445 किलोमीटर (नेटवर्क का लगभग 40 प्रतिशत) से बढ़कर वर्तमान में 84,244 किलोमीटर (नेटवर्क का लगभग 80 प्रतिशत) हो गई है जिससे ट्रेनों का संचालन तेज और अधिक कुशल हो गया है।
-
19/01/26 |सरकार गोला-बारूद के निर्माण में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
आरएस अनेजा, 19 जनवरी नई दिल्ली - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की गोला-बारूद निर्माण में आत्मनिर्भरता हासिल करने और देश को इस क्षेत्र में वैश्विक उत्पादन केंद्र बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
नागपुर, महाराष्ट्र में सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड में मध्यम कैलिबर गोला-बारूद निर्माण सुविधा का उद्घाटन करते हुए, उन्होंने उस समय को याद किया जब गोला-बारूद की कमी ने देश की रक्षा तैयारियों को बाधित किया था और सरकार ने इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की आवश्यकता को महसूस किया था।
रक्षा मंत्री ने रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने में निजी क्षेत्र के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय गोला-बारूद के निर्माण के कारण देश गोला-बारूद उत्पादन में लगातार प्रगति कर रहा है। उन्होंने विशेष रूप से 2021 में भारतीय सेना को निजी क्षेत्र द्वारा निर्मित पूर्णतः भारतीय गोला-बारूद मल्टी-मोड हैंड ग्रेनेड सौंपे जाने का उल्लेख किया। उन्होंने आगे कहा कि सोलर ग्रुप द्वारा निर्मित नागास्त्र ड्रोन का ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सफलतापूर्वक उपयोग किया गया, क्योंकि इसने आतंकवादी ठिकानों पर सटीक प्रहार करके अपनी रणनीतिक क्षमता साबित की। उन्होंने नागास्त्र के अधिक उन्नत संस्करणों के विकास की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर ये हथियार देश के शत्रुओं के लिए अत्यंत घातक साबित होंगे।
-
19/01/26 |- आहार,
आज का एक दिन का शाकाहारी मील प्लान
#शाकाहारीभोजनयोजना #स्वस्थभोजन #शीतकालीनआहार #स्वस्थजीवनशैली #शाकाहारीआहारचार्ट #दैनिकपोषण #स्वस्थभारत #सात्विकआहार #भारतीयभोजनयोजना #दैनिकपोषण #स्वस्थनाश्ता #लंचआइडिया #रातकेखानेकीप्रेरणा #वजनघटानेकीयात्रा #रोगसंरक्षणवर्धकखाद्यपदार्थ #पौधआधारितआहार #स्वस्थआदतें #संतुलितआहार #स्वस्थनिहार #आत्माकेलिएभोजन #स्वच्छभारतखाएं #फिटनेसभोजन #घरकाखाना #शीतकालीनव्यंजन #डिटॉक्सआहार #भारतमेंभोजनतैयारी #पोषकऔरस्वादिष्ट #स्वस्थजीवन2026 #शाकाहारीव्यंजन #दैनिकस्वास्थ्य
-
19/01/26 |- खेल,
आज के अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रादेशिक तथा स्थानीय खेल समाचार
#खेलसमाचार #क्रिकेटसमाचार #भारतबनामन्यूजीलैंड #INDvNZ #दूसरावनडे #विराटकोहली #केएलराहुल #शुभमनगिल #इंडियाओपन2026 #बैडमिंटनइंडिया #पीवीसिंधु #एलिसाहीलीरिटायर #महिलाक्रिकेट #हॉकीइंडियालीग #एसजीपाइपर्स #हैदराबादतूफान्स #राष्ट्रीयखेलनियम2026 #खेलशासन #आईपीएल2026 #रायपुरस्टेडियम #छत्तीसगढ़खेल #वैभवसूर्यवंशी #अंडर19विश्वकप #खेलोइंडिया #भारतीयखेल #अंतर्राष्ट्रीयखेल #विश्वक्रिकेट #टेनिसअपडेट #फुटबॉलसमाचार #रियलमैड्रिड #अल्वारोअर्बेलोआ #ज़ाबीअलोंसो #खेलहाइलाइट्स #लाइवस्कोर #मैचडे #खेलब्रेकिंग #राष्ट्रीयसमाचार #क्षेत्रीयखेल #स्थानीयटूर्नामेंट #मकरसंक्रांतिखेल #मारवाड़ीयुवाफोरम #खेलकार्निवल #बिहारखेल #दैनिकखबर #एमपीन्यूज #विकासभारतयुवानेता #खेलसंघ #मेकइनइंडियाइनस्पोर्ट्स #भारतकेएथलीट #ओलंपिकतैयारी #फिटनेसप्रेरणा #danikkhabar
-
19/01/26 |बाली (इंडोनेशिया) और मध्यप्रदेश के बीच यूथ एक्सचेंज पर चर्चा
एन.एस.बाछल, 19 जनवरी, भोपाल।
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से रविवार को पद्मश्री से सम्मानित अगुस इंद्रा उदायना ने सौजन्य भेंट की। इंडोनेशिया और मध्यप्रदेश के मध्य युवा विकास, सांस्कृतिक सहयोग तथा द्विपक्षीय खेल गतिविधियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
भेंट के दौरान अगुस इंद्रा उदायना ने इंडोनेशिया (विशेष रूप से बाली) और मध्यप्रदेश के बीच यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने सुझाव दिया कि इसके माध्यम से दोनों देशों के युवाओं को कला, आयुर्वेद, संस्कृति, पारंपरिक जीवनशैली एवं शैक्षणिक अनुभवों से परिचित होने का अवसर मिल सकता है। इससे आपसी समझ, सांस्कृतिक संवाद और वैश्विक दृष्टिकोण को मजबूती मिलेगी।
मंत्री सारंग ने प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा कि यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम युवाओं के सर्वांगीण विकास के साथ अंतरराष्ट्रीय सहयोग और सांस्कृतिक सेतु निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हो सकती है। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस विषय पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के माध्यम से विस्तृत विचार-विमर्श एवं आवश्यक प्रक्रिया की जाएगी, जिससे संभावनाओं को व्यवहारिक रूप दिया जा सके।
मंत्री सारंग ने कहा कि मध्यप्रदेश युवा सशक्तिकरण, खेल, संस्कृति और पारंपरिक ज्ञान के क्षेत्र में नवाचार और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए सदैव तत्पर है। इस प्रकार के संवाद दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को और सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होंगे।
उल्लेखनीय है कि अगुस इंद्रा उदायना इंडोनेशिया में आयुर्वेद एवं पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद्, मार्गदर्शक एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय विद्वान हैं। उन्होंने आयुर्वेदिक ज्ञान के शैक्षणिक प्रसार, अनुसंधान तथा वैश्विक सहयोग के माध्यम से पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को आधुनिक संदर्भ में स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
19/01/26 |पूंडरी से चंडीगढ़ के लिए नई सीधी बस सेवा शुरू, यात्रियों को अब कैथल या पिहोवा जाने से मिली राह
हरियाणा, 19 जनवरी (अभी) : हरियाणा रोडवेज ने कैथल जिले के पूंडरी हल्के के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा की शुरुआत कर दी है। सोमवार को इस रूट पर बस का सफल ट्रायल किया गया। यह बस अब पूंडरी बस स्टैंड से चलकर सीधे नेशनल हाईवे 152-D (NH 152-D) के माध्यम से चंडीगढ़ पहुंचेगी, जिससे यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा।
इस नई सेवा के शुरू होने से पहले, पूंडरी क्षेत्र के यात्रियों को चंडीगढ़ जाने के लिए भारी असुविधा का सामना करना पड़ता था। लोगों को पहले या तो कैथल जाना पड़ता था या फिर ढांड के रास्ते पिहोवा जाकर चंडीगढ़ की बस पकड़नी पड़ती थी। इसमें न केवल समय की बर्बादी होती थी, बल्कि यात्रियों को बसों के इंतजार में घंटों खड़ा रहना पड़ता था। अब सीधी बस सेवा मिलने से ढांड, कौल, हाबड़ी, सिरसल और फतेहपुर जैसे दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
यह बस सुबह सवा सात बजे (7:15 AM) पूंडरी से रवाना होगी, जिससे नौकरीपेशा और विद्यार्थियों को अपने गंतव्य पर समय पर पहुंचने में मदद मिलेगी। इस पहल से न केवल जनता को राहत मिली है, बल्कि क्षेत्र की कनेक्टिविटी भी बेहतर हुई है।
#PundriToChandigarh #HaryanaRoadways #NH152D #BusServiceLaunch #KaithalNews #PublicTransport #TravelUpdate2026 #HaryanaNews #PundriPolitics #EaseOfTravel
-
19/01/26 |तीन वर्षों में हिमाचल बनेगा स्वास्थ्य क्षेत्र में देश का नंबर वन राज्य
एन.एस.बाछल, 19 जनवरी, शिमला।
जायका-2 के तहत स्वास्थ्य सेवाओं पर व्यय होंगे 1300 करोड़ रुपये, प्रशासनिक व वित्तीय शक्तियों का होगा विकेंद्रीकरण: ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू
मुख्यमंत्री का सीएमओ, बीएमओ व एमएस से सीधा संवाद, प्रदेश में पहली बार आयोजित हुआ राज्य स्तरीय संवाद सत्र
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए जायका चरण-दो के तहत 1300 करोड़ रुपये व्यय करेगी। उन्होंने कहा कि आगामी तीन वर्षों में स्वास्थ्य संस्थानों को विश्व स्तरीय उपकरणों से लैस करने के लिए लगभग 3000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री शनिवार सायं पीटरहॉफ, शिमला में प्रदेश के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, खंड चिकित्सा अधिकारियों तथा चिकित्सा अधीक्षकों के साथ आयोजित राज्य स्तरीय संवाद सत्र को संबोधित कर रहे थे।
प्रदेश में पहली बार मुख्यमंत्री के साथ सीएमओ, बीएमओ और एमएस का इस प्रकार का सीधा संवाद आयोजित किया गया। लगभग साढ़े चार घंटे तक चले इस संवाद सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और सुझावों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विषयों पर निर्णय लेते हुए मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया तथा अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य प्रशासन को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए प्रशासनिक ढांचे में वित्तीय शक्तियों का विकेंद्रीकरण किया जाएगा। सीएमओ, बीएमओ और एमएस को और अधिक वित्तीय अधिकार प्रदान किए जाएंगे। प्रक्रियाओं को सरल एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वित्तीय नियमांे में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता व्यवस्था से संबंधित निर्णय लेने और उससे जुड़ी वित्तीय शक्तियां सीएमओ को प्रदान की जाएंगी। अस्पतालों में आवश्यक व्यय को ध्यान में रखते हुए एमएस और सीएमओ के लिए विशेष निधि का भी प्रावधान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि जॉब ट्रेनी डॉक्टरों के वेतन में बढ़ोतरी करने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 236 चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया प्रगति पर है तथा 150 अतिरिक्त पद भी स्वीकृत किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार दोनों के अंकों को अंतिम परिणाम में शामिल करने का प्रावधान किया गया है।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के लक्ष्य के तहत किए जा रहे सुधारों के परिणामस्वरूप स्वास्थ्य क्षेत्र में एक वर्ष के भीतर क्रांतिकारी बदलाव दिखाई देंगे। आगामी तीन वर्षों में हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में देश का नंबर वन राज्य बनेगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्थापित किए जा रहे आदर्श स्वास्थ्य संस्थान स्वास्थ्य सेवाओं में अहम भूमिका निभाएंगे। इन संस्थानों को विश्व स्तरीय गुणवत्ता के उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। 15 वर्ष पुराने उपकरण बदले जाएंगे, जिससे मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और चिकित्सकों पर कार्यभार भी कम होगा। प्रत्येक आदर्श स्वास्थ्य संस्थान में ऑपरेशन थिएटर की सुविधा भी सुनिश्चित की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी स्वास्थ्य संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा, जिसके लिए सिक्योरिटी एक्स सर्विसमैन कॉर्पाेरेशन के माध्यम से सुरक्षा सेवाएं प्रदान की जाएंगी। कार्य कुशलता व पहुंच बढ़ाने के लिए स्पष्ट निर्धारित मापदंडो के आधार पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्रसव केंद्रों का युक्तिकरण किया जाएगा।
उन्होंने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य संस्थानों के जिन भवनों का निर्माण कार्य 60 प्रतिशत से अधिक पूर्ण हो चुका है, उन्हें 31 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से पूरा किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी चिकित्सा उपकरण एम्स मापदंडो के अनुरूप खरीदे जाएंगे। सीटी स्कैन मशीनें दस वर्ष की मरम्मत गारंटी के साथ क्रय की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में चिकित्सा सेवाओं में रोबोटिक सर्जरी और स्मार्ट लैब को शामिल किया जा रहा है। चमियाणा व टांडा अस्पतालों में रोबोटिक सर्जरी आरंभ की जा चुकी है शीघ्र ही यह सुविधा नेरचौक और हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में भी शुरू की जाएगी। चमियाणा अस्पताल में अब तक 120 रोबोटिक सर्जरी सफलतापूर्वक की जा चुकी हैं। राज्य सरकार स्मार्ट लैब स्थापित करने के लिए 75 करोड़ रुपये व्यय करेगी, जहां एक ही ब्लड सैंपल से सभी आवश्यक जांच संभव होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रोगी कल्याण समितियों में भी आवश्यक सुधार किए जाएंगे। हिम केयर योजना का ऑडिट करवाया जा रहा है और इसे और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। इसके अंतर्गत चिकित्सा अधीक्षकों को भी 100 हिम केयर कार्ड जारी करने की शक्तियां प्रदान की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि प्रकृति ने हिमाचल के लोगों को सेवा भाव की भावना प्रदान की है। चिकित्सकों का व्यवहार शांत, संवेदनशील और सौम्य होना चाहिए, क्योंकि अच्छा व्यवहार मरीज को मानसिक रूप से भी स्वस्थ महसूस करवाता है।
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के सभी पदों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने स्वास्थ्य क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाया जा रहा है और तीन वर्षों में धन की कमी को विकास में बाधा नहीं बनने दिया गया।
उन्होंने कहा कि आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में उच्च गुणवत्ता की सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए बहुआयामी प्रयास किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नशे की चपेट में आए युवाओं का पुनर्वास प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने चिकित्सकों से इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
सचिव स्वास्थ्य प्रियंका बासु इंगटी ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए विभाग से संबंधित जानकारी साझा की। निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं गोपाल बेरी ने स्वास्थ्य विभाग की प्रगति पर विस्तृत प्रस्तुती दी।
संवाद सत्र में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, विधायक सुरेश कुमार एवं विवेक शर्मा, महाधिवक्ता अनूप रतन, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी, मिशन निदेशक एनएचएम प्रदीप ठाकुर, हिमाचल चिकित्सा अधिकारी संघ के अध्यक्ष राजेश राणा सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
19/01/26 |महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध हिमाचल प्रदेश सरकार
एन.एस.बाछल, 19 जनवरी, शिमला।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कहा कि पिछले तीन वर्षों में प्रदेश सरकार ने ‘व्यवस्था परिवर्तन’ के तहत बड़े और साहसिक कदम उठाए हैं। इसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाकर समावेशी विकास सुनिश्चित करना है।
उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में राज्य का शिशु लिंग अनुपात 947 से बढ़कर 964 हो गया है। यह बदलाव बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए सरकार के निरंतर और गंभीर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस सकारात्मक सुधार ने कई नए और महत्त्वपूर्ण कल्याणकारी कदमों की नींव रखी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदिरा गांधी सुख सुरक्षा योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे बसर करने वाले परिवारों में जन्म लेने वाली बेटियों के लिए जन्म के समय 25,000 रुपये जमा किए जाते हैं। इसके साथ ही माता-पिता दोनों का 2-2 लाख रुपये का जीवन बीमा भी किया जाता है, जिसकी राशि बेटी के 18 वर्ष पूरे होने पर या उसकी इच्छा अनुसार 27 वर्ष की आयु तक मिल सकती है। उन्होंने कहा कि इस योजना से ‘बेटी है अनमोल योजना’ अधिक सुदृढ़ हुई है।
कामकाजी महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए सरकार ने सोलन, पालमपुर, बद्दी, गगरेट, नागरोटा-बगवां सहित विभिन्न जिलों में 13 नए महिला छात्रावास बनाने का निर्णय लिया है। इन पर लगभग 132 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ये छात्रावास महिलाओं को सुरक्षित और सस्ती आवास सुविधा प्रदान करंेगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी 18,925 आंगनवाड़ी केंद्रों को ‘आंगनवाड़ी सह प्री-स्कूल’ के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को खेल-आधारित प्रारंभिक शिक्षा दी जाएगी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि बच्चों की शिक्षा की नींव मजबूत हो सके।
मुख्यमंत्री ने सरकार की प्रमुख ‘सुख आश्रय योजना’ का उल्लेख करते हुए कहा कि यह योजना अनाथ बच्चों और बेसहारा महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। इसके तहत राज्य सरकार उनकी परवरिश, शिक्षा और आजीविका की पूरी जिम्मेदारी उठाती है ताकि कोई भी बच्चा या महिला आत्मनिर्भर बनने की राह में पीछे न रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सभी दूरदर्शी कदम समावेशी विकास और सामाजिक कल्याण के प्रति हमारी मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। बेटियों, महिलाओं और बच्चों पर ध्यान केंद्रित कर हम हिमाचल प्रदेश को एक मजबूत, आत्मनिर्भर और समानजनक भविष्य की ओर ले जा रहे हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
19/01/26 |वीबी-जी रामजी योजना से बदलेगी हर गांव के विकास की तस्वीर-मंत्री म.प्र.शासन
एन.एस.बाछल, 19 जनवरी, भोपाल।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच का प्रतिफल है वीबी-जी रामजी योजना जिससे वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार कर गांव को समृद्ध बनायेंगे। इस योजना में 125 दिन के रोजगार की गांरटी है। साथ ही ग्राम पंचायतें अपने गांव के विकास के लिए खुद निर्णय लेकर विकास कार्य करेंगी। सीसी रोड और अधोसंरचना जैसे कार्य कर ग्राम पंचायतें शसक्त होंगी। प्रधानमंत्री मोदी का सपना अब साकार होता नजर आ रहा है। यह बात खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सागर जिले के सीहोरा में विभिन्न विकास कार्य के लोकार्पण एवं भूमि पूजन के अवसर पर कहीं। उन्होंने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव में करोड़ों के विकास कार्य चल रहे हैं छोटे-छोटे गांव भी अब पक्की सड़कों से जुड़ चुके हैं।
मंत्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए मैं और मेरा पूरा परिवार दिन-रात मेहनत करते हैं। हमारा संकल्प है कि सुरखी का विकास प्रदेश में अलग पहचान बनाए, जिसका नतीजा है कि आज हम सबसे कम समय में सबसे अधिक विकास कार्य करने वाले क्षेत्र में शामिल हैं । प्रधानमंत्री मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जो विकास की तस्वीर बनाई, वह सुरखी विधानसभा क्षेत्र में नजर आती है।
प्रधानमंत्री मोदी के दृढ़ संकल्प ने विश्व में भारत को अलग पहचान दी, तो वही जन-जन के नेता डॉ. यादव की दूरदर्शी सोच ने मध्यप्रदेश में विकास की नई इमारत लिखी। हम सब आपके सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। आपका आशीर्वाद और सहयोग इस विकास रथ को और गति देगा।
मंत्री राजपूत ने सीहोरा में नल जल योजना, पेयजल टैंकर, सी.सी. रोड निर्माण कार्य मुख्य बाजार से जैन मंदिर की ओर चबूतरा निर्माण, हाईमास्ट फाउन्डेशन कंट्रोल पैनल मय फिटिंग 02 स्थानों पर, मंगल भवन निर्माण कार्य संत रविदास मंदिर के पास, ,सीहोरा में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, सीहोरा में राजस्व का आवासीय भवन, सीहोरा में उप तहसील कार्यालय भवन, सीहोरा में हाई स्कूल का अनुरक्षण कार्य, सीहोरा प्राथमिक शाला में फर्नीचर, प्री-फेब्रिकेटेड स्वागत द्वार निर्माण कार्य सिहोरा लोटना मार्ग पर, सामुदायिक, भवन, घाट निर्माण कार्य, श्रवण प्रताप चबूतरा निर्माण, शांतिधाम सौंदर्याकरण कार्य, पेवर ब्लॉक कार्य पंचायत भवन, टीन शेड निर्माण भूतेश्वर मंदिर, आदि का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करते हुए सीहोरा को मंत्री राजपूत ने एक करोड़ से अधिक की राशि के विकास कार्यों की सौगात दी। मंत्री राजपूत ने कहा कि चैकी जंलधर मार्ग को वन विभाग से अनुमति दिला दी है, अब इसका कार्य शीघ्र पूर्ण होगा इससे करीब 50 ग्रामों को आवागमन की सुविधा होगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
19/01/26 |
सौर ऊर्जा के बढ़ते क्षेत्र से दिनों-दिन कम हो रही है पारंपरिक ऊर्जा संसाधनों पर निर्भरता- मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 19 जनवरी, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए पारंपरिक ऊर्जा के संसाधनों पर अपनी निर्भरता दिनों दिन कम करता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में वर्ष 2070 तक कार्बन फुट-प्रिंट को शून्य तक लाने और समाप्त होते जीवाश्म ईंधन के विकल्प तलाशने के लिए वर्ष 2030 तक 500 गीगावाट (अक्षय) नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा उत्पादन का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। इस राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त करने में मध्यप्रदेश पूर्ण समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ योगदान दे रहा है। राज्य में पिछले 12 वर्षों में नवीन और नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में 14 प्रतिशत अभूतपूर्व वृद्धि हुई है, जिससे अब कुल ऊर्जा उत्पादन में सहभागिता 30 प्रतिशत से अधिक हो गई है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने गत वर्ष हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट भोपाल में सौर ऊर्जा के क्षेत्र देश में मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए बताया कि राज्य वर्तमान में लगभग 31 हजार मेगावाट की विद्युत उत्पादन क्षमता रखता है, जिसमें से 30% हरित ऊर्जा है। हमारे लिये गौरव की बात है कि मध्यप्रदेश के रीवा सोलर पार्क और देश के सबसे बड़े ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर प्लांट का भी उल्लेख पूरे देश में हो रहा है। इससे अक्षय ऊर्जा उत्पादन को नई दिशा मिली है।
मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है, जिसने टेक्नोलॉजी एग्नोस्टिक रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी लागू की है। इस नीति में सौर और पवन ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए निवेशकों को अनुकूल और लचीले अवसर प्रदान किए जा रहे हैं, जिससे ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में नया आयाम जुड़ रहा है। मध्यप्रदेश अपनी भौगोलिक स्थिति और प्राकृतिक संसाधनों की प्रचुरता के कारण देश के अग्रणी ऊर्जा सरप्लस राज्यों में से एक है। राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्म निर्भरता को प्राथमिकता देते हुए नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में निरंतर प्रयासरत है।
मध्यप्रदेश हरित ऊर्जा हब के रूप में उभर रहा है। वर्तमान में राज्य में 5 बड़ी सौर परियोजनाएँ संचालित हैं, जिनकी कुल उत्पादन क्षमता 2.75 गीगावाट (2,750 मेगावाट) है। सरकार की योजना वर्ष 2030 तक नवकरणीय ऊर्जा उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर 20 गीगावाट (20,000 मेगावाट) करने की है। नवकरणीय ऊर्जा में 5.72 लाख करोड़ से अधिक के निवेश से 1.4 लाख से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। मध्यप्रदेश सरकार नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में 5.21 लाख करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित कर रही है, जिससे 1.46 लाख रोजगार सृजित होंगे। राज्य सरकार की यह पहल भारत के 'नेट ज़ीरो कार्बन लक्ष्य वर्ष-2070 को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मध्यप्रदेश तेजी से नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में देश का नेतृत्वकर्ता बन रहा है और आत्मनिर्भर भारत व स्वच्छ ऊर्जा मिशन में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए तैयार है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-

-

-
19/01/26 |- मौसम,
आज का सारे भारत के मौसम का हाल (19 जनवरी 2026)
आज का मौसम (19 जनवरी 2026)
🔎 देशभर का मौसम (IMD के ताजा आंकड़े अनुसार)
(सभी शहरों के वर्तमान हाल का सारांश — IMD वेबसाइट डेटा)
शहर/क्षेत्र मौसम तापमान लगभग
दिल्ली स्मोक/कोहरा (Fog) ~22 °C
मुम्बई स्मोक/कोहरा ~24 °C
बेंगलुरु साफ/मुख्यतः साफ ~26–26.4 °C
चेन्नई साफ ~25–29 °C
हैदराबाद साफ ~22–30 °C
कोलकाता धुंध/हल्का कोहरा ~22–24 °C
अहमदाबाद धुंध/कोहरा ~21–24 °C
पुणे साफ ~21–26.6 °C
📌 टिप्पणी: उत्तर भारत के मैदानों में सुबह-सुबह घना कोहरा और दृश्यता कम होना आम है — विशेषकर दिल्ली-NCR, यूपी, हरियाणा, पंजाब आदि में।
---
🌡️ आज के मौसम की मुख्य स्थिति
✅ कोहरा / धुंध:
उत्तरी भारत (दिल्ली NCR, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब) में घना से बहुत घना कोहरा सुबह-शाम में बनी रहने की संभावना है।
दृश्यता कम रह सकती है — यात्रा करते समय सावधानी जरूरी।
✅ ठंड/शीतलहर:
कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे है, जिससे ठंड का असर बढ़ा है।
✅ पश्चिमी विक्षोभ / बर्फबारी:
हिमालयी क्षेत्रों (उत्तराखंड) में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बर्फ़बारी और बारिश की संभावना है।
---
📅 इस सप्ताह (आगे के 3–7 दिन) मौसम पूर्वानुमान
🌫️ घना कोहरा जारी रहने की संभावना
IMD के अनुसार
उत्तर भारत (UP, Haryana, Punjab, Delhi): सुबह-शाम घना कोहरा बनी रहने का अनुमान है — कई जगह बहुत घना भी होगा।
पूर्वी भारत (Bihar, बंगाल): भी कोहरे के काले निशान बने रह सकते हैं, विशेषकर सुबह में।
👉 कोहरा मुख्य रूप से सुबह-शाम में दृश्यता कम करता है और सड़क/रेल/हवाई मार्ग को प्रभावित कर सकता है।
---
🌡️ तापमान प्रक्षेपण (संक्षेप)
📍 उत्तर भारत:
रात में ठंड कड़ी — न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे।
दिन में हल्की धूप लेकिन ठंड बरकरार।
📍 दक्षिण/पूर्व तथा पश्चिम भारत:
तापमान हल्का से मध्यम गर्म — अधिकतम 20-30 °C के बीच।
---
⚠️ IMD की सुरक्षा सलाह
✔ सुबह-शाम को कोहरे में यात्रा सावधानी से करें — धीमी गति और फॉग लाइट्स का उपयोग करें।
✔ ठंड से बचें — गर्म कपड़े पहनें, आयुर्विज्ञान सलाह पर गौर करें।
✔ हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण यात्रा और सड़क हालात अव्यवस्थित हो सकते हैं।
---
-
19/01/26 |आज का राशिफल 19 जनवरी 2025
🌞 आज का विस्तृत राशिफल (सभी 12 राशियाँ) un
♈ मेष राशि
परिवार: घर में सहयोग मिलेगा, किसी बुजुर्ग से मार्गदर्शन।
करियर: काम का दबाव रहेगा, लेकिन परिणाम आपके पक्ष में।
लाभ: सरकारी या प्रशासनिक कार्यों में सफलता।
हानि: जल्दबाज़ी में निर्णय से नुकसान।
शुभ मुहूर्त: सुबह 9:30 से 11:00
शेयर मार्केट: उतार-चढ़ाव, शॉर्ट टर्म ट्रेड से बचें।
लकी नंबर: 1
शुभ रंग: लाल
स्वास्थ्य: सिरदर्द/थकान संभव।
ऊर्जा: मध्यम
मूड: जोशीला लेकिन चिड़चिड़ा
♉ वृषभ राशि
परिवार: रिश्तों में मधुरता, कोई शुभ समाचार।
करियर: प्रमोशन/नई जिम्मेदारी के संकेत।
लाभ: धन लाभ, रुका पैसा मिल सकता है।
हानि: आलस्य से अवसर हाथ से निकल सकता है।
शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:00 से 1:30
शेयर मार्केट: सुरक्षित निवेश लाभ देगा।
लकी नंबर: 6
शुभ रंग: सफेद
स्वास्थ्य: गले व पाचन का ध्यान रखें।
ऊर्जा: अच्छी
मूड: शांत और संतुलित
♊ मिथुन राशि
परिवार: मतभेद हो सकते हैं, वाणी पर नियंत्रण रखें।
करियर: मीटिंग, इंटरव्यू या नई डील सफल।
लाभ: संपर्कों से फायदा।
हानि: दस्तावेज़ी गलती से नुकसान।
शुभ मुहूर्त: सुबह 10:00 से 12:00
शेयर मार्केट: तेज़ मूवमेंट, रिस्क से बचें।
लकी नंबर: 5
शुभ रंग: हरा
स्वास्थ्य: तनाव व नींद की कमी।
ऊर्जा: मध्यम
मूड: चंचल
♋ कर्क राशि
परिवार: घर में भावनात्मक सहयोग।
करियर: बॉस से प्रशंसा, काम स्थिर।
लाभ: संपत्ति या वाहन से जुड़ा लाभ।
हानि: भावुक निर्णय नुकसानदेह।
शुभ मुहूर्त: शाम 4:00 से 5:30
शेयर मार्केट: लॉन्ग टर्म निवेश अनुकूल।
लकी नंबर: 2
शुभ रंग: सफेद
स्वास्थ्य: सीने/पेट का ध्यान।
ऊर्जा: अच्छी
मूड: भावुक लेकिन सकारात्मक
♌ सिंह राशि
परिवार: मान-सम्मान बढ़ेगा।
करियर: नेतृत्व का मौका मिलेगा।
लाभ: पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि।
हानि: अहंकार नुकसान करा सकता है।
शुभ मुहूर्त: सुबह 8:30 से 10:00
शेयर मार्केट: पुराने निवेश से लाभ।
लकी नंबर: 1
शुभ रंग: सुनहरा
स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर/हृदय का ध्यान।
ऊर्जा: बहुत अच्छी
मूड: आत्मविश्वासी
♍ कन्या राशि
परिवार: छोटे विवाद सुलझेंगे।
करियर: नई योजना सफल।
लाभ: नौकरी व व्यापार में प्रगति।
हानि: अधिक सोच से मानसिक थकान।
शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:00 से 2:30
शेयर मार्केट: सोच-समझकर निवेश करें।
लकी नंबर: 5
शुभ रंग: आसमानी
स्वास्थ्य: पेट व त्वचा।
ऊर्जा: मध्यम से अच्छी
मूड: व्यावहारिक
♎ तुला राशि
परिवार: रिश्तों में संतुलन।
करियर: पार्टनरशिप में लाभ।
लाभ: कला/मीडिया/डिज़ाइन से फायदा।
हानि: निर्णय में देरी।
शुभ मुहूर्त: सुबह 11:00 से 12:30
शेयर मार्केट: मुनाफावसूली का योग।
लकी नंबर: 6
शुभ रंग: गुलाबी
स्वास्थ्य: कमर/किडनी का ध्यान।
ऊर्जा: अच्छी
मूड: रोमांटिक और सौम्य
♏ वृश्चिक राशि
परिवार: गुप्त बातें उजागर हो सकती हैं।
करियर: रिसर्च, पुलिस, जांच क्षेत्र में लाभ।
लाभ: अचानक धन लाभ।
हानि: विवादों से नुकसान।
शुभ मुहूर्त: शाम 5:00 से 6:30
शेयर मार्केट: हाई रिस्क से बचें।
लकी नंबर: 9
शुभ रंग: मैरून
स्वास्थ्य: रक्तचाप, गुप्त रोगों का ध्यान।
ऊर्जा: तीव्र
मूड: गंभीर
♐ धनु राशि
परिवार: धार्मिक/यात्रा योग।
करियर: उच्च शिक्षा या विदेश से जुड़ा लाभ।
लाभ: भाग्य का साथ।
हानि: लापरवाही से आर्थिक नुकसान।
शुभ मुहूर्त: सुबह 7:30 से 9:00
शेयर मार्केट: स्थिर निवेश बेहतर।
लकी नंबर: 3
शुभ रंग: पीला
स्वास्थ्य: जांघ/कमर दर्द।
ऊर्जा: अच्छी
मूड: आशावादी
♑ मकर राशि
परिवार: जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी।
करियर: मेहनत रंग लाएगी।
लाभ: प्रमोशन/बिज़नेस ग्रोथ।
हानि: काम का अत्यधिक बोझ।
शुभ मुहूर्त: दोपहर 3:00 से 4:30
शेयर मार्केट: धीरे-धीरे लाभ।
लकी नंबर: 8
शुभ रंग: नीला
स्वास्थ्य: हड्डी व जोड़ों का ध्यान।
ऊर्जा: स्थिर
मूड: गंभीर लेकिन संतुष्ट
♒ कुंभ राशि
परिवार: मित्रों से सहयोग।
करियर: टेक्नोलॉजी/नवाचार में सफलता।
लाभ: नए प्रोजेक्ट से आय।
हानि: जल्दबाज़ी में निवेश नुकसान।
शुभ मुहूर्त: शाम 6:00 से 7:30
शेयर मार्केट: उतार-चढ़ाव।
लकी नंबर: 4
शुभ रंग: बैंगनी
स्वास्थ्य: नसों/नींद की समस्या।
ऊर्जा: मध्यम
मूड: रचनात्मक
♓ मीन राशि
परिवार: भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा।
करियर: कला, संगीत, आध्यात्म से लाभ।
लाभ: रुका काम पूरा।
हानि: भ्रम में निर्णय।
शुभ मुहूर्त: सुबह 9:00 से 10:30
शेयर मार्केट: सुरक्षित शेयर चुनें।
लकी नंबर: 7
शुभ रंग: हल्का नीला
स्वास्थ्य: पैरों व पानी की कमी।
ऊर्जा: कोमल लेकिन सकारात्मक
मूड: संवेदनशील
#TodaysHoroscope #January192025 #Astrology #ZodiacSigns #HoroscopeReadings #DailyHoroscope #AstroGuidance #CelestialInsights #FateAndFortune #AstrologyLovers #ZodiacPredictions #HoroscopeToday #CosmicEnergy #TarotInsights #AstrologicalTides #FutureForecast #SpiritualJourney #Divination #InnerWisdom
-
18/01/26 |वीबी जी राम जी हर श्रमिक को काम के साथ सम्मान, समय पर मजदूरी और सुरक्षित आजीविका के अधिकार की गारंटी-मुख्यमंत्री
हरियाणा, 18 जनवरी (अभी) : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विकसित भारत - गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी जी राम जी) को मेहनतकश श्रमिकों के जीवन स्तर को और ऊंचा उठाने के लिए एक मजबूत नींव बताते हुए कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की देश के हर श्रमिक को काम के साथ-साथ सम्मान, समय पर मजदूरी और सुरक्षित आजीविका के अधिकार की गारंटी है।
श्री नायब सिंह सैनी रविवार को पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में विकसित भारत - गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण ( वीबी जी राम जी ) राज्य स्तरीय सम्मेलन में उपस्थित श्रमिकों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण बेदी भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प प्रधानमंत्री ने लिया है, उसे गांवों और श्रमिकों के विकास के बिना पूरा नहीं किया सकता। उनका मानना है कि विकसित भारत का रास्ता गांवों की गलियों से होकर गुजरता है। वीबी जी राम जी केवल रोजगार देने की योजना नहीं है बल्कि मेहनतकश लोगों के जीवन को ऊंचा उठाने, उनको सम्मान देने और उनका स्वाभिमान बनाए रखने की योजना है।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मनरेगा की विसंगतियों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ’विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) विधेयक, 2025’ को देश के सामने रखा। इसे विकसित भारत- जी राम जी कानून कहा जा रहा है। यह केवल मनरेगा का नाम बदलना नहीं है, बल्कि ग्रामीण रोजगार व्यवस्था का संपूर्ण आधुनिकीकरण है।
उन्होंने कहा कि इस नए कानून के तहत रोजगार की वैधानिक गारंटी को 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन किया गया है। यही नहीं, नए कानून में राज्यों को फसल बुवाई और कटाई के समय 60 दिन के लिए काम रोकने का अधिकार भी दिया गया है। इससे श्रमिकों को इन 60 दिनों का काम तो मिलेगा ही, विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत भी 125 दिन का काम मिलेगा। इससे पूरे भारत वर्ष में एक ग्रामीण अकुशल श्रमिक की वार्षिक आय में औसतन 7 हजार रुपये से अधिक की बढ़ोतरी होगी। हरियाणा में हर श्रमिक को कम से कम 10 हजार रुपये अधिक मिलेंगे। हरियाणा में प्रतिदिन देश में सर्वाधिक 400 रुपये की दर से न्यूनतम मजदूरी दी जाती है। इससे हर श्रमिक की वार्षिक आय कम से कम 50 हजार रुपये हो सकती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वी.बी. जी-राम-जी योजना में अब 15 दिन की जगह साप्ताहिक वेतन भुगतान की व्यवस्था की गई है, ताकि मजदूर को समय पर उसका पैसा मिल सके। ये सभी प्रावधान यह सुनिश्चित करते हैं कि अब न तो फर्जी मजदूर होंगे, न फर्जी काम होगा और न ही फर्जी भुगतान होगा। उन्होंने कहा कि इस कानून में कार्यों की प्रकृति को भी बदला गया है और इसमें पहले से काफी अधिक कामों को जोड़ा गया है। इससे श्रमिकों को अधिक काम मिलेगा और गांवों के विकास के अधिक काम होंगे। पहले मनरेगा के तहत सीमित रोजगार दिया जाता था।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मनरेगा जब शुरू हुई थी, तब हालात अलग थे। मनरेगा योजना में समय के साथ कई कमियां आ गई थीं। इनका खामियाजा सीधे श्रमिक भाइयों को भुगतना पड़ता था। श्रमिक इससे भली भांति परिचित हैं कि कहीं मशीनों ने उनका काम छीन लिया, कहीं फर्जी नामों से भुगतान हुआ और अनेकों बार मजदूरी मिलने में महीनों लग गए। उन्होंने कहा कि मनरेगा के नाम पर देश के कई हिस्सों में भ्रष्टाचार, फर्जी जॉब कार्ड, ठेकेदारों का वर्चस्व और मजदूरों के हक की लूट हुई। सी.ए.जी. की रिपोर्टों से लेकर सामाजिक ऑडिट तक में, बार-बार यह सामने आया कि असली मजदूर काम करता रहा और जेबें औरों की भरती रहीं।
मुख्यमंत्री ने हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के अब तक के कार्यकाल और कांग्रेस के 10 वर्षों के कार्यकाल के दौरान मनरेगा के तहत किए गए भुगतान की तुलना करते हुए कहा कि उन्हें गर्व है कि अक्तूबर 2014 से अक्तूबर 2025 तक श्रमिकों को पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया है, जबकि कांग्रेस के दस वर्षों में यह आंकड़ा दो हजार करोड़ रुपये से भी कम था। यह स्पष्ट दर्शाता है कि वर्तमान सरकार ने ज्यादा लोगों को काम दिया, ज्यादा पारदर्शिता के साथ पैसा दिया और मजदूर के सम्मान को सर्वोपरि रखा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत जी राम जी योजना से श्रमिकों के अधिकार पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने विपक्षी कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगी दलों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी मुद्दा विहीन हो चुकी है और जी राम जी योजना पर लोगों को भ्रमित करने के लिए अलग अलग हथकंडे अपना रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने मनरेगा योजना को श्रमिकों की बजाय अपनी आजीविका का साधन बना रखा था। उनके कार्यकाल में समय समय पर इस योजना का नाम बदला गया परंतु भ्रष्टाचार कम नहीं हुआ। कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण ही देश और प्रदेश की जनता ने उसे नकार दिया है। मुख्यमंत्री ने लोगों से आह्वान किया कि वे कांग्रेस के दुष्प्रचार से भ्रमित ना हो। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही गरीब और पिछड़े वर्ग के लोगों के हितों के साथ खिलवाड़ किया है। इसके विपरीत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी श्रमिकों, गरीबों और कमजोर वर्ग के लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
श्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब की आप सरकार को घेरते हुए कहा कि पंजाब सरकार केवल वोट की राजनीति के लिए जी राम जी योजना का विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में मनरेगा के तहत श्रमिकों के भुगतान में भ्रष्टाचार साबित होने के बावजूद भी पंजाब सरकार दोषियों पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने श्रमिकों का सम्मान करते हुए जी राम जी योजना लागू की है ताकि उनके खून पसीने की कमाई को कोई और ना ले सके।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों से आए योजना के श्रमिकों से संवाद किया और जी राम जी योजना के संबंध में उनके अनुभव भी लिए। श्रमिकों ने विकसित भारत - गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण योजना लागू करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस योजना से उन्हें अब 100 दिनों की बजाय 125 दिन का काम मिलेगा, जिससे अतिरिक्त रोजगार मिलने से उनकी आय में भी बढ़ोतरी होगी और जीवन स्तर उंचा होगा। उन्होंने कहा कि उन्हें हर्ष है कि अब 7 दिनों में उन्हें भुगतान प्राप्त होगा। इसके अलावा बायोमेट्रिक और जीओ टैगिंग प्रणाली से कार्य में और अधिक सुगमता और पारदर्शिता आएगी।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत 2047 तक एक विकसित राष्ट्र तभी बन सकता है जब देश का युवा, किसान, महिला और गरीब सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण आंचल को मजबूत किए बिना विकसित भारत का सपना पूरा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि श्रमिक मेहनतकश लोग हैं और हमारे राष्ट्र निर्माण के सहभागी हैं, खेतों में हल चलाते हैं, सड़कों और इमारतों को आकार देते हैं और उद्योगों को गति देते हैं। उनके श्रम के बिना विकास संभव नहीं है। श्रमिकों के पसीने की हर बूंद में भारत के निर्माण की कहानी छिपी है, जिसे लंबे समय तक अनदेखा किया गया। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी श्रमिकों को जी राम जी योजना को लेकर भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में श्रमिकों के हित पूरी तरह से सुरक्षित है।
मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव और विकास एवं पंचायत विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ साकेत कुमार ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि जी राम जी से श्रमिकों को न केवल रोजगार मिलेगा बल्कि हर स्तर पर पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी ।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री कार्तिकेय शर्मा और श्रीमती रेखा शर्मा, हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता, उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त और डीआरडीए पंचकूला की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती निशा यादव, बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बंतो कटारिया, जिलाध्यक्ष श्री अजय मित्तल, हरियाणा मनरेगा मेट मजदूर संघ के अध्यक्ष श्री नवीन कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।
#NayabSaini #VBGramG #ModiKiGuarantee #RuralEmployment #HaryanaLaborPower #DevelopedIndia2047 #ManregaTransformation #ViksitBharat #ShramevJayate #PanchkulaEvent
-
18/01/26 |भारत में बीते 24 घंटे में हुइ आपराधिक घटनाएं ( क्राइम बीट )
#CrimeNewsIndia #18Jan2026 #CrimeBeat #DelhiCrime #HyderabadScam #OnlineTradingFraud #IndoreMurderCase #CyberCrimeIndia #DigitalArrestScam #PoliceAction #BreakingCrimeNews #LawAndOrder #CrimeAlert #CrimeUpdateIndia #NIAProbe #BangladeshiImmigrationRacket #CrimeInvestigation #CriminalArrest #SafetyFirst #WomenSafety #UPCrime #BiharCrimeReport #LalitpurMurder #RobberyAlert #MumbaiCrime #CyberSecurity #CrimeFreeIndia #JusticeServed #LegalUpdate #CrimeBranch #PoliceInvestigation #CrimeStories2026 #NCRB #CrimeControl #SecurityAlert #CrimePrevention #SocialCrime #CorruptionFreeIndia #STFAction #प्रवर्तननिदेशालय #सीबीआईजांच #पीड़ितोंकेलिएन्याय #अपराधस्थल #भारतीयपुलिस #कानूनप्रवर्तन #साइबरधोखाधड़ीभारत #जागरूकता #आपराधिकन्याय #नवीनतमअपराध #अपराधगश्तभारत
-
18/01/26 |19 से 23 जनवरी तक मनाया जाएगा सरस्वती महोत्सव
हरियाणा, 18 जनवरी (अभी) : हरियाणा सरकार द्वारा बसंत पंचमी के पावन पर्व को समर्पित ‘‘सरस्वती महोत्सव’’ 19 से 23 जनवरी,2026 तक मनाने का निर्णय लिया है। सरस्वती महोत्सव न केवल हमारी धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह हमारी प्राचीन सभ्यता और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। इसी कड़ी में प्रदेष के कई जिलों में कला और संस्कृति का अनोखा संगम और रंग देखने को मिलेगा।
हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 19 जनवरी को यमुनानगर के आदिबद्री से सरस्वती महोत्सव का उद्घाटन किया जाएगा। इसी प्रकार, 20 से 21 जनवरी तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में सरस्वती नदी पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड तथा पुरातत्व विभाग के संयुक्त तत्वावधान द्वारा 22 जनवरी को राखी गढ़ी और कुनाल में सरस्वती पर प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
प्रवक्ता ने बताया कि 23 जनवरी को पिहोवा तीर्थ, सरस्वती नगर (धाम), यमुनागनर व पोलड़ एवं पिसोल तीर्थ, कैथल, हंस डहर तीर्थ जींद में सरस्वती महोत्सव समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार, बंसत पंचमी के उपलक्ष्य में सरस्वती नदी के किनारे घाटों पर स्थित दीप दान व भण्डारे का आयोजन भी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस महोत्सव को विशेष पहचान दिलाने के लिए 19 जनवरी से 25 जनवरी, 2026 तक पिहोवा में सरस मेला भी आयोजित किया जाएगा।
-
18/01/26 |मेधावी विद्यार्थी एवं उत्कृष्ट खिलाड़ी सम्मान समारोह, युवा प्रौद्योगिकी के साथ आगे बढ़ें - विधानसभा अध्यक्ष
हरियाणा, 18 जनवरी (अभी) :- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने कहा है कि आज एआई का युग है। युवाओं को प्रौद्योगिकी के साथ आगे बढ़ना है। बड़ों का सम्मान करना है, संस्कृति से जुडक़र और संस्कारों के साथ लक्ष्य निर्धारित कर जीवन में प्रगति कर श्रेष्ठ नागरिक बनना है। खुद की तरक्की के साथ-साथ समाज व राष्ट्र के लिए भी योगदान करना है।
श्री हरविन्द्र कल्याण आज करनाल में आयोजित मेधावी विद्यार्थी एवं उत्कृष्ट खिलाड़ी सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। समारोह में 52 खिलाडिय़ों सहित 10वीं और 12 वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले 330 मेधावी विद्यार्थियों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर श्री कल्याण ने कहा कि ये विद्यार्थी, उस समाज से हैं जिसकी पृष्ठभूमि किसानी की है। जिस मुकाम पर आज ये पहुंचे हैं उसके पीछे इनके अभिभावकों की कड़ी तपस्या भी रही है।
शॉर्ट-कट सफलता का रास्ता नहीं
श्री कल्याण ने कहा कि मेहनत करके न केवल परिवार की चिंता करनी है बल्कि संगठित होकर आगे बढ़ना है। परिश्रम के बिना तरक्की संभव नहीं है। शार्ट-कट सफलता का रास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि नीरज चोपड़ा समाज का गौरव है जिन्होंने दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समाज से एकजुट होकर क्षेत्र, समाज, प्रदेश व देश के लिए काम करने की अपील की।
#HarvinderKalyan #HaryanaVidhanSabha #KarnalNews #YouthEmpowerment #StudentSuccess #Inspiration #SportsExcellence #HaryanaPride #ViksitBharat #EducationMatters
-

बिजली व्यवस्था सुधारना सरकार की प्राथमिकता, निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
नई दिल्ली/चंडीगढ़, 18 जनवरी - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि बिजली प्रणाली को सुधारना हमारी प्राथमिकता है ताकि उपभोक्ताओं तक निर्बाध गुणवत्तापरक बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज आज दिल्ली में मीडिया कर्मियों के सवालों के जवाब दे रहे थे।
बिजली प्रणाली को सुधारना हमारी प्राथमिकता: विज
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मुलाकात के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में विकास को लेकर आज केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल से बातचीत हुई है ताकि केंद्र के साथ साथ राज्य के लोगों तक ऊर्जा क्षेत्र की योजनाओं का लाभ पहुंच सके। उन्होंने बताया कि बिजली प्रणाली को सुधारना हमारी प्राथमिकता है ताकि उपभोक्ताओं तक निर्बाध गुणवत्तापरक बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।
ट्रांसफार्मरों और कंडक्टरों का अपग्रेडेशन उच्च पैमाने पर किया जा रहा : विज
उन्होंने बताया कि गर्मियों के मौसम के दौरान ही बिजली आपूर्ति को सुनिश्चित किया जा चुका है इसलिए सर्दियों में अभी फिलहाल किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है तथा मांग और आपूर्ति में भी कोई समस्या नहीं है। श्री विज ने बताया कि राज्य में बिजली के ट्रांसफार्मरों और कंडक्टरों को आवश्यतानुसार अपग्रेड किया जा रहा है। इस प्रकार का अपग्रेडेशन गुरुग्राम और फरीदाबाद में उच्च पैमाने पर किया जा रहा है।
केंद्र सरकार ने हिसार की खेदड़ यूनिट के लिए कोल लिंकेज आवंटित किया: विज
हरियाणा को नया कोल लिंकेज आवंटित होने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि जब भी नया थर्मल प्लांट या यूनिट लगाई जाती है तो कोल ब्लॉक लेना जरूरी होता है। उन्होंने बताया कि पानीपत और हिसार के खेदड़ में 800-800 मेगावाट की यूनिट लगाई जानी है इसलिए अभी हाल ही में केंद्र सरकार ने हिसार की खेदड़ यूनिट के लिए कोल लिंकेज आवंटित किया है। इस आवंटन से हिसार के खेदड़ की नई यूनिट के कार्य में प्रगति आएगी। इसके अलावा, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने यमुनानगर में 800 मेगावाट की नई यूनिट का भी शिलान्यास किया है जिसका कार्य प्रगति पर है।
#AnilVij #HaryanaPowerSurplus #EnergySector #ManoharLal #PowerReforms #HaryanaElectricity #ModiKiGuarantee #ViksitHaryana #InfrastructureDevelopment #EnergyNews UninterruptedPower #PowerGridUpgrade #ElectricityForAll #SmartGridHaryana #ConsumerFirst #PowerQuality #GurugramDevelopment #FaridabadSmartCity #InfrastructureUpgrade #PowerTransmission #EnergyEfficiency #UrbanDevelopment #KhedarPowerPlant #HisarNews #ThermalPower #CoalLinkage #EnergySecurity #YamanunagarPowerPlant #PowerSelfReliance
-

-

-
18/01/26 |चंडीगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से सवा किलो सोना और 1.42 करोड़ कैश बरामद, अंबाला का व्यक्ति हिरासत में
चंडीगढ़, 18 जनवरी (अभी) : चंडीगढ़ पुलिस ने शहर में सुरक्षा के मद्देनजर की गई नाकाबंदी के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने एक संदिग्ध होंडा अमेज कार को चेकिंग के लिए रोका, जिसकी तलाशी लेने पर अधिकारी दंग रह गए। कार के भीतर से 1.214 किलोग्राम सोना और 1.42 करोड़ रुपये की भारी नकदी बरामद की गई। कार सवार व्यक्ति की पहचान अंबाला निवासी जगमोहन जैन के रूप में हुई है।
जब पुलिस ने बरामद सोने और नकदी के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे, तो आरोपी कोई भी संतोषजनक प्रमाण या बिल पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार को जब्त कर लिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया। इतनी बड़ी मात्रा में बेहिसाबी संपत्ति मिलने के कारण मामला हवाला कारोबार, मनी लॉन्ड्रिंग या बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है।
चंडीगढ़ पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित केंद्रीय जांच एजेंसियों और आयकर विभाग को विस्तृत जानकारी साझा कर दी है। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसका अंतिम गंतव्य क्या था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस रैकेट के तार अंतरराज्यीय तस्करों या अवैध वित्तीय सिंडिकेट से जुड़े हैं।
#ChandigarhPolice #GoldSeized #CashRecovery #IncomeTaxRaid #HalaBusiness #CrimeNews2026 #AmbalaNews #BreakingNewsIndia #FinancialCrime #PoliceAction #danikkhabar #new
-

हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की शिष्टाचार भेंट, विकास मुद्दों पर हुई चर्चा
नई दिल्ली/चंडीगढ़, 18 जनवरी : हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा तथा आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल से शिष्टाचार भेंट की। यह भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
इस अवसर पर दोनों मंत्रियों के मध्य हरियाणा राज्य में ऊर्जा क्षेत्र से संबंधित वर्तमान स्थिति, विद्युत उत्पादन एवं वितरण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने, निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
इसके अतिरिक्त, बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच केंद्र एवं राज्य सरकारें आपसी सहयोग एवं समन्वय के माध्यम से विकास योजनाओं को और अधिक गति देने पर भी विचार विमर्श हुआ, जिससे प्रदेश की प्रगति को नया आयाम मिलेगा और आमजन को इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।
इस शिष्टाचार भेंट के दौरान जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक एवं रचनात्मक संवाद भी हुआ।
..........
-
18/01/26 |खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए फारुका खालसा स्कूल की नई पहल: 'फारुका फुटबॉल क्लब' का शुभारंभ और जर्सी का भव्य अनावरण
जे कुमार अंबाला छावनी, 18 जनवरी 2026: अंबाला के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान फारुका खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने खेल के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपने स्वयं के 'फारुका फुटबॉल क्लब' की शुरुआत की है। स्कूल परिसर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान क्लब की आधिकारिक जर्सी का अनावरण किया गया। इस गौरवशाली क्षण का गवाह बनने के लिए स्कूल प्रबंधन और विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखने को मिला।
इस कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध समाजसेवी श्री राजिंदर विज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने स्कूल के खिलाड़ियों के साथ मिलकर फुटबॉल क्लब की नई जर्सी का अनावरण किया। जर्सी का डिजाइन आधुनिक और ऊर्जावान है, जो टीम की नई पहचान को दर्शाता है।
मुख्य अतिथि राजिंदर विज ने अपने संबोधन में स्कूल प्रबंधन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस के लिए नहीं, बल्कि अनुशासन और टीम भावना विकसित करने के लिए भी आवश्यक हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि 'फारुका फुटबॉल क्लब' के माध्यम से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए एक बेहतरीन मंच मिलेगा और वे भविष्य में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल व शहर का नाम रोशन करेंगे।
स्कूल प्रशासन ने बताया कि इस क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों को फुटबॉल की पेशेवर ट्रेनिंग दी जाएगी और उन्हें विभिन्न जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा। जर्सी अनावरण के दौरान स्कूल के खेल शिक्षक, स्टाफ सदस्य और फुटबॉल टीम के सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने खेल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
#FarookaKhalsaSchool #FarookaFootballClub #AmbalaSports #FootballJerseyUnveiling #RajinderVij #AmbalaNews #SchoolSports #FootballLife #YouthSports #AmbalaCantt
-
18/01/26 |सफाई मजदूर संघ अंबाला छावनी का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न: प्रवीण कुमार चुने गए नए अध्यक्ष
जे कुमार अंबाला छावनी, 18 जनवरी 2026: भारतीय मजदूर संघ (BMS) से संबंधित सफाई मजदूर संघ, नगर परिषद अंबाला छावनी का द्विवार्षिक अधिवेशन आज स्थानीय कुमार धर्मशाला में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में संगठन की मजबूती और सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा का संकल्प लेते हुए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया, जिसमें प्रवीण कुमार को प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
अधिवेशन की अध्यक्षता प्रधान जयपाल और जिला अध्यक्ष अरुण जोशी (भारतीय मजदूर संघ) ने की। कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री श्री हवा सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति और सिद्धांतों से अवगत कराते हुए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। मंच का संचालन जिला मंत्री कंवरपाल ने कुशलतापूर्वक किया।
समारोह में सैकड़ों सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ प्रदेश कार्यालय सचिव तरसेम सिंह, हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष बलजीत सिंह संधू और नगर परिषद के पार्षद शिवा व गौरव सैनी ने भी भाग लिया। सभी वक्ताओं ने नवनियुक्त टीम को अपनी शुभकामनाएं दीं और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने का भरोसा दिया।
नवनियुक्त कार्यकारिणी का विवरण: अधिवेशन के दौरान सर्वसम्मति से चुनी गई टीम में प्रवीण कुमार को प्रधान, रूपेंद्र को सचिव और जगमाल को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी के अन्य पदों पर देवेंदर व सूरज (उप-प्रधान), सुरेश कुमार (कोषाध्यक्ष), करण (सह-कोषाध्यक्ष), गौरव (सह-सचिव), सुनील (प्रेस सचिव), बलजीत सिंह संधू (सलाहकार) और कंवरपाल को संगठन मंत्री के रूप में चुना गया। कुलविंदर और देवी दयाल को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।
अंत में, सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने 'भारत माता की जय' के उद्घोष के साथ अपने पद की शपथ ली और कर्मचारियों के हक की लड़ाई पूरी ईमानदारी से लड़ने का आश्वासन दिया।
#BMSHaryana #SafaiMazdoorSangh #AmbalaCanttNews #TradeUnion #AmbalaNews #EmployeeWelfare #BMSAmbala #SewaShakti #LabourRights #AmbalaNagarParishad
-
18/01/26 |दिल्ली-NCR में 'ट्रिपल अटैक': जहरीली हवा, कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने थामी रफ्तार; GRAP-4 प्रतिबंध लागू
जे कुमार नई दिल्ली, 18 जनवरी 2026: देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम की मार और प्रदूषण के घातक स्तर ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) एक बार फिर 400 के आंकड़े को पार करते हुए 'गंभीर+' श्रेणी में पहुँच गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रेप (GRAP) के चौथे चरण के सख्त प्रतिबंधों को दोबारा प्रभावी कर दिया है। प्रदूषण के साथ-साथ उत्तर भारत इस समय सीजन के सबसे घने कोहरे की चपेट में है, जिससे पूरी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र कोहरे की सफेद चादर में लिपटा नजर आ रहा है।
कोहरे का सबसे ज्यादा असर यमुना से सटे इलाकों और बाहरी दिल्ली में देखने को मिल रहा है, जहाँ दृश्यता (विजिबिलिटी) शून्य दर्ज की गई है। पालम और सफदरजंग मौसम केंद्रों पर भी दृश्यता का स्तर बेहद कम रहा, जिसके कारण यातायात की रफ्तार थम गई है। घने कोहरे के चलते दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ानों के संचालन में देरी हो रही है और दर्जनों ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे पीछे चल रही हैं। सड़कों पर वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट्स जलाकर रेंगना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों तक शीत लहर और घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।
GRAP-4 लागू होने के बाद दिल्ली में ट्रकों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है और केवल आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले वाहनों को ही अनुमति दी जा रही है। साथ ही, सभी प्रकार के निर्माण और तोड़फोड़ कार्यों पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। प्रशासन ने स्कूलों को छोटे बच्चों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं चलाने का सुझाव दिया है और लोगों से बेवजह घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। विशेष रूप से बुजुर्गों और सांस के मरीजों के लिए यह जहरीली हवा और कड़ाके की ठंड बेहद खतरनाक साबित हो सकती है।
#DelhiPollution #GRAP4 #DenseFog #DelhiWeather #ZeroVisibility #NCRNews #AQIUpdate #Winter2026 #ColdWave #SmogAlert #DelhiAirQuality #FoggyMorning
-
18/01/26जीएमएन कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण कार्यशाला का समापन; विद्यार्थियों ने बनाया 'हरित संकल्प उपवन', लिया 'ईच वन प्लांट वन' का संकल्प
जे कुमार अंबाला कैंट, 18 जनवरी 2026: गांधी मेमोरियल नेशनल (जीएमएन) कॉलेज में 'मिशन ग्रीन' एवं 'लीप, मुंबई' के सहयोग से आयोजित “पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास” विषय पर पांच दिवसीय कार्यशाला का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस कार्यशाला ने विद्यार्थियों को न केवल सैद्धांतिक जानकारी दी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में व्यावहारिक कदमों के लिए भी प्रेरित किया।
कार्यशाला के अंतिम दिन जीएमएन नर्सिंग कॉलेज के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. सुभाष धमीजा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए ‘हरित संकल्प उपवन’ का अवलोकन किया और इसे पर्यावरण संरक्षण का एक अनूठा व सराहनीय प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऐसी रचनात्मक सोच ही भविष्य में पर्यावरण की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होगी।
समापन अवसर पर आयोजित प्रमुख गतिविधियों का विवरण:
हरित संकल्प उपवन का भ्रमण: आमंत्रित पर्यावरणविदों ने उपवन में अपशिष्ट सामग्री (वेस्ट मटेरियल) से बनाई गई पेंटिंग्स की विशेष प्रशंसा की। विशेषज्ञों ने बताया कि ये कलाकृतियां न केवल कचरा प्रबंधन का संदेश देती हैं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव डालती हैं।
पौधारोपण अभियान: कॉलेज परिसर में सघन पौधारोपण किया गया, जिसमें छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर 'ईच वन प्लांट वन' (प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाए) का संकल्प लिया।
लीफ कंपोस्टिंग की जानकारी: विद्यार्थियों को सूखे पत्तों और जैविक कचरे से खाद बनाने (लीफ कंपोस्टिंग) की विधि का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
पर्यावरणविदों ने कॉलेज के एनएसएस, एनसीसी, इको क्लब, वाईआरसी और समाजशास्त्र विभाग की सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि जीएमएन कॉलेज के ये प्रयास अन्य संस्थानों के लिए रोल मॉडल हैं। कॉलेज प्रशासन ने सभी सहयोगी संस्थाओं और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
#GMNCollegeAmbala #EnvironmentProtection #GreenCampus #SustainableDevelopment #AmbalaNews #PlantationDrive #ZeroWaste #EachOnePlantOne #GreenInitiative #HaryanaEducation
-
18/01/26 |सनातन धर्म कॉलेज में शिक्षा को मिला प्रोत्साहन: अर्चना गुप्ता मेमोरियल ट्रस्ट ने 105 विद्यार्थियों को बांटी ₹5.01 लाख की छात्रवृत्ति
जे कुमार अंबाला छावनी, 18 जनवरी 2026: सनातन धर्म कॉलेज (एस.डी. कॉलेज), अंबाला छावनी में शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक दायित्व और प्रोत्साहन की एक अनूठी मिसाल पेश की गई। कॉलेज परिसर में आयोजित एक विशेष गरिमामय समारोह में स्व. श्रीमती अर्चना गुप्ता मेमोरियल छात्रवृत्ति योजना के तहत 105 मेधावी एवं योग्य विद्यार्थियों को कुल 5 लाख 1 हजार रुपये की छात्रवृत्ति राशि के चेक वितरित किए गए।
इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अलका शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रवृत्ति केवल एक आर्थिक सहायता नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के शैक्षणिक सपनों को पंख देने वाला एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसी पहल से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें भविष्य में और बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। डॉ. शर्मा ने छात्रवृत्ति पाने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
स्व. श्रीमती अर्चना गुप्ता मेमोरियल स्कॉलरशिप ट्रस्ट द्वारा संचालित इस पहल का मुख्य उद्देश्य उन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की मदद करना है, जो आर्थिक चुनौतियों के बावजूद अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाना चाहते हैं। शिक्षा को सशक्त बनाने और मेधावी युवाओं की प्रतिभा को तराशने की दिशा में ट्रस्ट का यह प्रयास कॉलेज प्रशासन और समाज के लिए सराहनीय है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. रेनु शर्मा और प्रो. अमनदीप कौर का विशेष योगदान रहा। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के चेक सौंपते हुए उनके शैक्षणिक प्रयासों की सराहना की और उन्हें निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज प्रशासन ने अर्चना गुप्ता मेमोरियल ट्रस्ट के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि भविष्य में भी इस तरह के परोपकारी कार्यों से विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत विकास में मदद मिलती रहेगी।
#SDCollegeAmbala #ScholarshipDistribution #EducationEmpowerment #StudentSupport #AmbalaNews #AcademicExcellence #SDCNews #ArchanaGuptaMemorial #EducationFirst #AmbalaCantt
-
18/01/26 |GMN पब्लिक स्कूल में SEWA कार्यक्रम का आयोजन: विद्यार्थियों ने जरूरतमंदों को बांटी राहत सामग्री, सीखा मानवता का पाठ
जे कुमार अंबाला, 18 जनवरी 2026: अंबाला स्थित GMN पब्लिक स्कूल में सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से SEWA (Social Empowerment through Work Education and Action) कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष सेवा अभियान चलाया गया। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को समझते हुए जरूरतमंद वर्गों की सहायता की।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को चाय, बिस्कुट, गर्म वस्त्र और घर में उपयोग होने वाली अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की। कड़ाके की ठंड के बीच इस सहायता को पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर मुस्कान और संतोष के भाव दिखाई दिए।
शिक्षा और सेवा का संगम: विद्यालय की प्रधानाचार्या ने इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक जीवन में सेवा भाव होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सेवा भावना से किया गया एक छोटा सा प्रयास भी समाज में बड़े और सकारात्मक बदलाव की नींव रख सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे जीवन के हर मोड़ पर दयालुता और सहयोग की भावना को बनाए रखें।
सीखे मानवीय मूल्य: इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने न केवल सामाजिक उत्तरदायित्व को समझा, बल्कि यह भी अनुभव किया कि सच्ची शिक्षा वही है जो हमें दूसरों के दुख को समझने और उसे दूर करने के लिए प्रेरित करे। विद्यालय प्रशासन की इस पहल की अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने भी काफी सराहना की है।
#GMNPublicSchool #SEWAProgram #SocialService #EducationWithValues #HelpingHands #StudentInitiative #AmbalaNews #HumanityFirst #SocialResponsibility #SchoolEvents
-
18/01/26 |गैस पीड़ितों के साथ हर कदम पर खड़ी है सरकार - मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 18 जनवरी, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 2 और 3 दिसम्बर 1984 की दरमियानी रात भोपाल में मिथाइल आइसोसायनाइट (एमआईसी) गैस का रिसाव एक भीषण दुर्घटना थी। घटना में बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए। करीब 40 साल तक रासायनिक कचरा यहां पड़ा रहा। हमारी सरकार ने माननीय उच्च न्यायालय के मार्गदर्शन में बिना किसी पर्यावरण नुकसान और मानव हानि के यहां के रासायनिक कचरे का सफलतापूर्वक निष्पादन करवाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अब हम समाज के सभी वर्गों एवं प्रभावित पक्षों को विश्वास में लेकर यूनियन कार्बाइड परिसर का विकास करेंगे और माननीय उच्च न्यायालय के मार्गदर्शन में अब स्वच्छ हो चुके इस परिसर में भोपाल गैस त्रासदी में दिवंगत व्यक्तियों की स्मृति में एक स्मारक' बनाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार सभी गैस पीड़ितों के साथ हर कदम पर खड़ी है। प्रभावितों के कल्याण में हम कोई कमी नहीं रखेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को भोपाल के आरिफ नगर स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री परिसर का गहनता से निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग के अधिकारियों से इस परिसर में स्मारक निर्माण के संबंध में जानकारी ली।
फैक्ट्री परिसर के समुचित विकास के लिए करेंगे सभी जरूरी प्रबंध
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यूनियन कार्बाइड इंडिया लिमिटेड फैक्ट्री परिसर में पड़े रासायनिक कचरे का माननीय उच्च न्यायालय के मार्गदर्शन में समुचित निष्पादन किया जा चुका है। अब हम भोपाल मेट्रोपोलिटन एरिया के निर्माण के साथ इस परिसर के भी समुचित विकास के लिए सभी जरूरी प्रबंध कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री परिसर में बिना किसी सेफ्टी मास्क के गए और फैक्ट्री के कोर एरिया का बारीकी से मुआयना किया।
निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड कारखाने से जहरीली गैस का रिसाव मध्यप्रदेश की ही नहीं, देश की सबसे भीषण गैस त्रासदी थी। वर्ष 1984 में 2 और 3 दिसंबर की रात इस फैक्ट्री से गैस के दुष्प्रभाव के कारण भोपाल ने मौत का जो मंज़र देखा, वह हमारी स्मृतियों से कभी हटेगा नहीं। गैस त्रासदी के बाद तत्कालीन सरकार ने इस क्षेत्र को लावारिस छोड़कर बड़ी लापरवाही की। उन्होंने फैक्ट्री में फैले जहरीले कचरे को हटाने के लिए कोई निर्णय नहीं लिया और इस भीषण त्रासदी के बाद फैक्ट्री को बंद कर दिया गया। तत्कालीन सरकार के जिम्मेदारों ने फैक्ट्री के मालिक वॉरेन एंडरसन को यहां से भाग जाने में मदद की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केंद्र में यूपीए सरकार रहते हुए भी इस गैस प्रभावित क्षेत्र के विकास के लिए कुछ नहीं किया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अब हमारी सरकार ने कोर्ट के सभी निर्देशों पर अमल करते हुए पिछले साल यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे का निष्पादन कराया। यह दुनिया के लिए एक संदेश भी है कि किस प्रकार आधुनिक वैज्ञानिक तरीकों से जहरीले कचरे को बिना पर्यावरण/मानव हानि के खत्म किया जा सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने राजधानी के माथे से इस कलंक का मिटाने का कार्य किया है। इसके लिए गैस राहत विभाग सहित सभी संबंधित प्रभावित पक्ष भी बधाई के पात्र हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शहरी विकास और सुशासन की व्यवस्थाएं स्थापित करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार, केंद्र सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। अब हमारी सरकार माननीय न्यायालय के मार्गदर्शन में परिसर में स्मारक बनाने सहित अन्य विकास कार्यों के लिए सुझावों पर अमल करेगी। इसमें सभी पक्षों को चर्चा कर विश्वास में लिया जाएगा। राज्य सरकार इस क्षेत्र के नव निर्माण के लिए कार्य करेगी। प्रदेश में विकास कार्यों को गति प्रदान करते हुए राज्य सरकार ने भोपाल और इंदौर को मेट्रोपोलिटन सिटी के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। भोपाल सहित आस-पास के 6 जिले इस मेट्रोपोलिटन क्षेत्र के दायरे में आएंगे। ऐसे में भोपाल शहर के विकास के लिए सभी बाधाओं को हरसंभव प्रयास कर दूर किया जा रहा है। हमारी सरकार विकास के कारवां को निरंतर गति दे रही है।
मुख्यमंत्री ने महिला के अनुरोध पर रूकवाया अपना काफिला....
यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री परिसर का सघन मुआयना करने के बाद लौटते वक्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव को आरिफ नगर में पूजा कर रही एक महिला ने रोका। महिला के अनुरोध पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपना काफिला रूकवाया। मुख्यमंत्री से महिला ने अनुरोध किया कि भगवान भोलेनाथ को 2 अगरबत्ती लगा दीजिए। महिला ने अगरबत्ती जलाकर मुख्यमंत्री को दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मूर्ति पर महिला के आग्रह पर अगरबत्ती लगाकर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। उन्होंने यहां क्षेत्रीय महिलाओं से आत्मीयता से पूछा कि सब ठीक है, लाड़ली बहना के पैसे मिल रहे हैं ? इस पर लाड़ली बहनों ने कहा कि हाँ, उन्हें हर महीने 1500 रुपए मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने स्कूल जा रहे बच्चों से भी बातचीत की। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्कूली बच्चों के साथ खुद सेल्फी लेकर उन सबको खुश कर दिया। आरिफ नगर में एक महिला श्रीमती मंजु बाई ने बताया कि उसके पति बीमार हैं। कुछ आर्थिक मदद कर दीजिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंजु को दिलासा दी और एक अन्य महिला श्रीमती प्रभा बाई कुशवाहा सहित दोनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 50-50 हज़ार रुपए मौके पर ही मंजूर कर दिये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नगर निगम कमिश्नर भोपाल श्रीमती संस्कृति जैन को इन दोनों महिलाओं के बैंक खाता नंबर नोट कर जल्द से जल्द बीमारी सहायता राशि उन्हें पहुंचाने के निर्देश दिए। नगर निगम कमिश्नर ने बताया कि तात्कालिक रूप से दोनों महिलाओं को 10-10 हजार रूपए शनिवार को ही दे दिए जाएंगे। शेष राशि भी जल्द ही उनके बैंक खातों में पहुंचा दी जाएगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
18/01/26 |विकास के हाईवे पर मध्यप्रदेश सबसे आगे- केन्द्रीय सड़क मंत्री गडकरी
एन.एस.बाछल, 18 जनवरी, भोपाल।
केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हमारे लिए सिर्फ स्वप्न नहीं, एक संकल्प है और इस संकल्प को पूरा करने के लिए पूरा देश एकजुट और एकमत होकर काम कर रहा है। हम सब मिलकर 2047 तक भारत को विकसित और आत्मनिर्भर बनाएंगे। देश के समग्र विकास के इस महायज्ञ में सबसे बड़ी आहुति मध्यप्रदेश की ही होगी। केन्द्रीय सड़क मंत्री गडकरी शनिवार को विदिशा में आयोजित विभिन्न सड़क परियोजनाओं के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सही नेतृत्व और समर्पित सरकार से कदमताल कर हम मध्यप्रदेश को एक प्रगतिशील, समृद्ध और सम्पन्न राज्य बनाएंगे। केंद्रीय मंत्री गडकरी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के विकास को और गति देने के लिए विदिशा में 4400 करोड़ रुपए की लागत से 8 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया।
केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि हम मध्यप्रदेश के विकास को शक्ति देने के लिए पूरी ताकत से अपना सहयोग देंगे। इन परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करते हुए केंद्रीय मंत्री गडकरी ने मध्यप्रदेश के विकास से जुड़ी विभिन्न सड़क परियोजनाओं पर सहमति व्यक्त कर करीब एक लाख करोड़ रुपए की नई परियोजनाओं को मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के अधीन 2 लाख करोड़ रुपए लागत की राष्ट्रीय राजमार्ग विकस परियोजनाओं पर पहले से ही काम चल रहा है।
केन्द्रीय सड़क मंत्री गडकरी ने कहा कि मध्यप्रदेश कृषि के क्षेत्र में सबसे अग्रणी राज्य है। यहां का बासमती चावल और शरबती गेहूं विश्व प्रसिद्ध है। केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान अन्नदाता के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। किसानों को अन्नदाता के साथ ऊर्जादाता, हवाई ईंधनदाता और डामरदाता भी बनाना हमारा लक्ष्य है। नागपुर में किसान एथेनॉल का उत्पादन कर रहे हैं। भारत 22 लाख करोड़ रुपए का तेल आयात करता है। भोपाल एयरपोर्ट पर आज इलेक्ट्रिक कार देखकर मुझे प्रसन्नता हुई। देश में अब हाइड्रोजन कार पर कार्य किया जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि हमारे कृषि यंत्र किसानों के द्वारा तैयार ईंधन पर चलने चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केन्द्रीय मंत्री चौहान के किसानों की आय बढ़ाने के हर संभव प्रयास जारी हैं। किसानों की आय बढ़ेगी, तो वे गांव से दूर नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश में विकास कार्यों के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है, सिर्फ देश में गांव-गरीब-किसानों के लिए ईमानदारी से काम करने वाले कर्मठ लोगों की कमी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना चाहते हैं। दुनिया हमारे इंजीनियर और डॉक्टर्स का लोहा मानती है। हमारे नॉलेज को वेल्थ में बदलना ही सफलता है। नागपुर शहर में टॉयलेट का पानी बेचने से ही 300 करोड़ मिल जाते हैं। अगर देश को नेता सही मिलें तो वेस्ट भी वेल्थ में बदलता है। देश के विकास का श्रेय जनप्रतनिधियों को नहीं, उन्हें चुनने वाली जनता को जाता है।
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि मध्यप्रदेश में 1 लाख करोड़ लागत के सड़क और राजमार्ग विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है। प्रदेश में अभी 2 लाख करोड़ लागत के अनेक काम चल रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में यहां उद्योग आएंगे, व्यापार बढ़ेगा, निर्यात बढ़ेगा। युवाओं को रोजगार मिलेगा और मध्यप्रदेश एक प्रगतिशील, समृद्ध और सम्पन्न प्रदेश बनेगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के विकास के लिए सड़क परिवहन मंत्रालय कोई कमी नहीं रखेगा। मध्यप्रदेश में बहुतायत में हाईवे नेटवर्क तैयार किया जाएगा।
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री गडकरी की महत्वपूर्ण घोषणाएं
केंद्रीय सड़क मंत्री गडकरी ने विदिशा में मध्यप्रदेश को विभिन्न सड़क परियोजनाएं देने की घोषणा करते हुए कहा कि -
16 हजार करोड़ रुपए लागत का सागर-विदिशा-कोटा तक नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे बनाया जाएगा। इससे सागर से कोटा के बीच की दूरी 75 किमी तक कम हो जाएगी।
नसरुल्लागंज (भैरूंदा)-बुधनी रोड को 4 लेन राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में विकसित किया जाएगा।
मध्यप्रदेश में अलग-अलग 50 सड़कों के निर्माण के लिए 4500 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त भी जरूरत के अनुसार और भी राशि मंजूर की जाएगी।
विदिशा में 4 हजार करोड़ रुपए लागत से उत्तरी बायपास बनाया जाएगा।
40 हजार करोड़ रुपए की लागत से ग्वालियर-भोपाल-नागपुर को जल्द मंजूरी मिलेगी, जो आगे जाकर हैदराबाद को भी कनेक्ट करेगा।
सिंहस्थ के लिए उज्जैन-झालावाड़ 2500 करोड़ रुपए की लागत से हाईवे सहित अन्य रोड भी बनाए जाएंगे।
सीआरएफ योजना में मध्यप्रदेश को सड़क विकास कार्यों के लिए 1600 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इसमें से 400 करोड़ रुपए विदिशा लोकसभा संसदीय क्षेत्र के लिए होंगे।
प्रदेश को 5 ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर की सौगात मिली है। 20 अन्य ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर्स के प्रस्तावों को भी जल्द ही मंजूरी देंगे।
अटल एक्सप्रेस-वे से जुड़े सभी विकास कार्यों को भी मंजूरी देंगे।
गोपालपुर से भैरुंदा तक सड़क मार्ग को भूमि अधिग्रहण के बाद व्हाइट टॉपिंग क्रॉन्क्रीट से निर्मित किया जाएगा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
18/01/26 |भारत भ्रमण से लौटे ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ ने मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश से की भेंट, कहा थैंक्यू सर
एन.एस.बाछल, 18 जनवरी, शिमला।
यात्रा के अनुभव मुख्यमंत्री से किये साझा
परिवार की तरह किया जा रहा है ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ का पालन पोषण: मुख्यमंत्री
भारत भ्रमण से लौटे ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ ने ओक ओवर, शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट की और स्नेह के साथ अपनी यात्रा के अनुभव उनसे साझा किये। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि यह यादगार अनुभव उन्हें आजीवन याद रहेगा।
मुख्यमंत्री ने बच्चों से पूछा कि वे गोवा में कितने दिन रहे, क्या क्रूज की सैर की और समन्दर के किनारे जाने पर कैसा प्रतीत हुआ? उन्होंने पूछा कि हवाई जहाज का अनुभव कैसा रहा और हवाई जहाज में जाने से पहले बोर्डिंग पास कैसे बनता है? आगरा घूमकर उन्हें कैसा लगा और इस यात्रा के दौरान उन्होंने क्या-क्या नई चीजें सीखीं?
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ से कहा कि यात्रा के अनुभव से मनोरंजन के साथ ज्ञानार्जन भी होता है। उन्होंने बच्चों से अपने अनुभवों को जीवन के लिए प्ररेणास्रोत के रूप में अपनाने का आग्रह किया।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना केवल सरकारी योजना ही नहीं है बल्कि ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के सपनों को साकार करने की पहल है। उन्होंने बच्चों को बताया कि बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उन्हें सरकार द्वारा उच्च अध्ययन के लिए कोचिंग भी करवाई जाएगी तथा उच्च शिक्षा प्राप्त करने का खर्चा भी सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन बच्चों के माता-पिता नहीं हैं, सरकार ही उनकी माता-पिता है। इनका पालन पोषण परिवार की तरह किया जा रहा है। इन्हें विभिन्न प्रकार के अनुभव प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत राज्य सरकार इन बच्चों को केवल संरक्षण ही नहीं, बल्कि बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक अवसर भी प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की सम्पदा पर इन बच्चों का भी अधिकार है। प्रदेश सरकार राज्य की सम्पदा को वंचित वर्ग के कल्याण के लिए इस्तेमाल कर रही है। इस यात्रा का उद्देश्य बच्चों को राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विरासत, आधुनिक बुनियादी ढांचे और शैक्षणिक संस्थानों से परिचित करवाना है, जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक एवं अनुभवात्मक भ्रमण बच्चों में आत्मविश्वास, जिज्ञासा, देश की विविधता के प्रति समझ और सामाजिक चेतना विकसित करने में सहायक सिद्ध होते हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बच्चों की यात्रा पर आधारित ‘सपनों की उड़ान’ पुस्तिका का विमोचन भी किया।
बच्चों के भारत भ्रमण पर आधारित लघु वृत्तचित्र भी इस अवसर पर प्रस्तुत किया गया।
उन्होंने मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के अंतर्गत सराहन, टूटीकंडी और मशोबरा स्थित बाल देखभाल संस्थानों में रहने वाले ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को एक विशेष शैक्षणिक एवं अनुभवात्मक भारत भ्रमण पर 6 जनवरी, 2026 को शिमला से रवाना किया था।
इस भ्रमण में कुल 52 बच्चों ने भाग लिया, जिसके दौरान बच्चों ने देश के विभिन्न प्रमुख शहरों और ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक स्थलों का भ्रमण किया।
यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों ने चंडीगढ़दृदिल्लीदृआगरादृगोवादृचंडीगढ़ का भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न आधुनिक परिवहन साधनों का अनुभव भी प्राप्त किया, जिनमें वोल्वो बस, वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ी, मेट्रो रेल सेवा, हवाई यात्रा, क्रूज यात्रा तथा हॉप-ऑन हॉप-ऑफ पर्यटन बस शामिल हैं।
दिल्ली में बच्चों ने लाल क़िला, कु़तुब मीनार, इंडिया गेट, राजघाट, शक्ति स्थल, वीर भूमि, हुमायूं का मक़बरा, राष्ट्रीय प्राणी उद्यान, राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय, नॉर्थ ब्लॉक, साउथ ब्लॉक, इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स, त्रिवेणी कला संगम तथा राष्ट्रीय प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय का भ्रमण किया। इसके अलावा, उन्होंने आगरा में ताजमहल भी देखा।
गोवा प्रवास के दौरान बच्चों ने उत्तर गोवा के कलंगुट, फोर्ट अगुआड़ा, अंजुना बीच, डोना पाउला, भारतीय समुद्र विज्ञान संस्थान एवं क्रूज यात्रा की, जबकि दक्षिण गोवा में चर्च, मंगेशी मंदिर, वार्का बीच, पणजी शहर और स्पाइस गार्डन का आनंद भी लिया।
महाधिवक्ता अनूप रतन, विधायक विवेक शर्मा, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी और अन्य गणमान्य इस अवसर पर उपस्थित थे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-

सालों के नुकसान के बाद पावर डिस्ट्रीब्यूशन यूटिलिटीज़ ने पॉजिटिव, ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल बोले, यह नया अध्याय है
आरएस अनेजा, 18 जनवरी नई दिल्ली - देश की पावर डिस्ट्रीब्यूशन यूटिलिटीज़ (DISCOMs और पावर डिपार्टमेंट्स) ने मिलकर FY 2024-25 में ₹2,701 करोड़ का पॉजिटिव प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) दर्ज किया है, जो इस सेक्टर के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ है। स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड्स के अनबंडलिंग और कॉर्पोरेटाइजेशन के बाद से पिछले कई सालों से डिस्ट्रीब्यूशन यूटिलिटीज़ कुल मिलाकर PAT में नुकसान बता रही थीं।
FY 2024-25 में ₹2,701 करोड़ का पॉजिटिव PAT, FY 2023-24 में ₹25,553 करोड़ के नुकसान और FY 2013-14 में ₹67,962 करोड़ के नुकसान की तुलना में है।
इस पर टिप्पणी करते हुए, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर के लिए एक नया अध्याय है और यह डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर की चिंताओं को दूर करने के लिए उठाए गए कई कदमों का नतीजा है।
मंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विजन के कारण संभव हुई, जैसा कि उनके शब्दों में कहा गया है कि, “भारत न केवल अपनी ग्रोथ बल्कि दुनिया की ग्रोथ को भी आगे बढ़ा रहा है, जिसमें एनर्जी सेक्टर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है”। श्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार इस सेक्टर में ज़रूरी सुधारों के लिए प्रतिबद्ध है ताकि पावर सेक्टर हमारी बढ़ती अर्थव्यवस्था को सपोर्ट कर सके और विकसित भारत की यात्रा में अपनी भूमिका निभा सके।
-
18/01/26 |- आहार,
आज का एक दिन का शाकाहारी मील प्लान
#VegetarianMealPlan #HealthyEating #WinterDiet #HealthyLifestyle #VegDietChart #NutritionDaily #HealthyIndia #SatvikAhaar #IndianMealPlan #DailyNutrition #HealthyBreakfast #LunchIdeas #DinnerInspiration #WeightLossJourney #ImmunityBoostingFoods #PlantBasedDiet #HealthyHabits #BalancedDiet #HealthyBites #FoodForSoul #EatCleanIndia #FitnessFood #HomeCookedMeals #WinterRecipes #DetoxDiet #MealPrepIndia #NutritiousAndDelicious #HealthyLiving2026 #VegetarianRecipes #DailyWellness
-
18/01/26 |- मौसम,
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज और इस सप्ताह के लिए भारत का मौसम
#IMDUpdate2026 #IndiaWeatherToday #WeatherForecastIndia #ColdWave2026 #WinterWeather #RainAlert #SnowfallIndia #MonsoonUpdate #HeatwaveWatch #ClimateChangeIndia #WeatherUpdateIndia #IMDAlert #DelhiWeather #MumbaiWeather #HimachalSnow #SkymetWeather #IndianWinter #FogAlert #TemperatureDrop #WeatherNewsIndia #HimalayanWeather #RainfallPrediction #StormAlert #WeatherTrends #DailyWeatherIndia #WeeklyWeatherForecast #IMDPrediction #SevereWeather #WeatherPhotographyIndia #NatureIndia #SkyWatchIndia #AgricultureWeather #FarmersAlert #TravelWeatherIndia #StaySafeIndia #WeatherReport #ClimateActionIndia #AtmosphereIndia #SatelliteImagery #LocalWeatherIndia #StateWeatherUpdate #CentralIndiaWeather #NorthIndiaCold #SouthIndiaRain #EastIndiaWeather #WestIndiaWeather #CurrentWeatherIndia #IndiaClimate #WeatherSafety #SeasonalUpdatesIndia
-
18/01/26प्रस्तुत हैं दैनिक खबर पर आज 18 जनवरी, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार
#NewsUpdate #BreakingNews #DailyNews #MorningNews #IndiaNews #NewYear2026 #January1 #LatestNews #NewsAlert #CurrentAffairs #HeadlineNews #NewsFlash #TopStories #LiveNews #GlobalNews #WorldNews #NewsToday #MorningUpdate #StayUpdated #NewsBulletin #DailyDose #TopNews #TrendingNews #FreshNews #NewsFeed #FastNews #QuickNews #MediaUpdate #Journalism #NewsReporting #PublicAwareness #Information #NewDay #NewYearNews #2026News #Knowledge #Education #CurrentEvents #Insight #DailyBrief #NewsBrief #DigitalNews #SocialMediaNews #PressRelease #NewsAnalysis #LocalNews #InternationalNews #MustKnow #ImportantUpdates #DailyDiscovery
-

हिमाचल में आज कड़ाके की ठंड , जल्द खत्म होगा सूखे का इंतजार: बारिश-बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग की बड़ी भविष्यवाणी
हिमाचल, 18 जनवरी (अन्नू ): हिमाचल प्रदेश के निवासियों और पर्यटकों के लिए राहत भरी खबर है। पिछले काफी समय से प्रदेश में जारी शुष्क मौसम का दौर अब विदा होने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के ताजा अनुमान के मुताबिक, आगामी 19 जनवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस बदलाव से न केवल सूखे जैसी स्थिति से निजात मिलने की उम्मीद है, बल्कि पर्यटन कारोबार को भी नई संजीवनी मिलने के आसार हैं।
मौसम विभाग की मानें तो 22 और 23 जनवरी को प्रदेश के ऊपरी हिस्सों में कुदरत का सफेद सोना यानी बर्फबारी देखने को मिल सकती है। विशेष रूप से लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के साथ-साथ कुल्लू और राजधानी शिमला के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की प्रबल संभावना है। वहीं, राज्य के मध्य और निचले मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान है, जिससे काफी समय से धूल और सूखे से परेशान लोगों को राहत मिलेगी।
तापमान की स्थिति पर गौर करें तो पिछले 24 घंटों के दौरान जनजातीय क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड महसूस की गई। ताबो में पारा गिरकर -2.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि कुकुमसेरी में भी तापमान -1.6 डिग्री दर्ज किया गया। बिलासपुर, सोलन, ऊना और धर्मशाला जैसे इलाकों में भी रातें काफी सर्द रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के आने से पहले न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन बारिश और बर्फबारी के बाद पारे में 4 से 6 डिग्री की भारी गिरावट आएगी, जिससे शीतलहर का प्रकोप बढ़ सकता है।
फिलहाल मौसम विभाग ने किसी भी तरह का गंभीर अलर्ट या चेतावनी जारी नहीं की है, लेकिन प्रशासन ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों और संवेदनशील मार्गों पर यात्रा करने वाले सैलानियों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम में होने वाले इस आगामी बदलाव से कृषि और बागवानी क्षेत्र को भी बड़े फायदे की उम्मीद जताई जा रही है।
#HimachalWeather #SnowfallAlert #ShimlaSnow #HimachalPradesh #WeatherUpdate2026 #RainInHimachal #WesternDisturbance #TravelUpdate #HimachalTourism #WinterSeason #LahaulSpiti #KulluManali #WeatherForecast #DrySpellEnds #HimalayanWinter -
18/01/26 |- खेल,
आज के अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रादेशिक तथा स्थानीय खेल समाचार
#SportsNews #SportsUpdates2026 #CricketDaily #FootballNews #HockeyIndia #TennisLive #BadmintonUpdate #Athletics #IPL2026 #WPL2026 #ICCUpdates #FIFA #Olympics2026 #18January2026 #AsianGames #CommonwealthGames #NationalSports #KheloIndia #StateSportsNews #LocalTournament #GrassrootsSports #SportsAnalysis #MatchDay #GameNight #Scoreboard #SportsHighlights #IndiaAtSports #TeamIndia #BleedBlue #AthleteLife #FitnessMotivation #SportsIndustry #SportsTech #TransferNews #EPL #LaLiga #Bundesliga #GrandSlam #T20Cricket #TestCricket #ODI #SportsJournalism #BreakingSports #SportsPhotography #IndianFootball #ISL #ProKabaddi #ChessNews #BoxingIndia #Wrestling #SportsFans #DanikKhabar
-
18/01/26 |आज 18 जनवरी का इतिहास
आज 18 जनवरी का इतिहास
2020 - झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) के नए अध्यक्ष चुने गये। उन्होंने विपक्षी बीवीपी राव को 34-18 वोटों के अंतर से हराया।
2009 - 'द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग' ने अपनी सिफ़ारिशें सरकार को पेश कीं।
सौरभ गांगुली को 'बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन' ने सोने के बैट से सम्मानित किया।
2008 - जॉर्ज क्लूने को संयुक्त राष्ट्र के शांतिदूत बनाये गये।
मुख्यमंत्री मायावती की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में निजी विश्वविद्यालय खोलने के लिए दिशा-निर्देशों की मंजूरी प्रदान की गयी।
पाकिस्तान के हिंसा प्रभावित उत्तरी वजीरिस्तान क्षेत्र के उग्रवादी नेताओं ने अपने समर्थकों से राजधानी इस्लामाबाद पर कब्ज़ा करने का आहवान किया। दक्षिणी कोलम्बिया स्थित एक ज्वालामुखी फटा।
2007 - विश्व की सबसे वृद्ध महिला जूली विनफ़्रेड बर्टरंड का कनाडा में निधन।
2006 - संयुक्त राज्य अमेरिका में इच्छा मृत्यु पर सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगायी।
2005 - सुप्रीम कोर्ट ने सांसदों को पेट्रोल पम्प आवंटित नहीं करने की सिफ़ारिश की।
तीन कैरेबियाई देशों त्रिनिदाद-टोबेगो, ग्रेनेडा, सेंट विसेंट व ग्रेंडाइस के प्रधानमंत्रियों ने साथ मिलकर राजनीतिक एकीकरण का प्रस्ताव रखा।
2004 - भारत ने क्रिकेट की एकदिवसीय श्रृंखला में आस्ट्रेलिया को 19 रनों से हराया।
2003 - लीबिया संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त।
2002 - संयुक्त राज्य अमेरिका भारत को अत्याधुनिक हथियार देने को राजी, कॉलिन पावेल ने कहा कि पाक आतंकवादियों की सूची पर कार्रवाई करे तभी भारत वार्ता करेगा।
पश्चिम अफ्रीकी देश सियरा लियोन में गृह युद्ध समाप्त।
2001 - लारेंट काविला की हत्या के बाद उसके पुत्र ने कांगों की सत्ता सम्भाली।
1997 - 'नफीसा जोसेफ़' 'मिस इंडिया' बनीं।
1989 - चेकोस्लोवाकिया में लाखों लोगों ने आज़ादी सच्चाई और मानवाधिकार के समर्थन में प्रदर्शन किया।
1987 - लंदन में प्रचार माध्यमों के 40 देशों के प्रतिनिधियों की हुई बैठक में सेंसरशिप के ख़िलाफ़ एकजुट होकर संघर्ष की घोषणा की गई।
1986 - दक्षिण यमन की राजधानी अदन में जबरदस्त संघर्ष शुरू होने पर विदेशी नागरिक भागने लगे।
1976 - फ्रांस ने जासूसी के आरोप में 40 सोवियत अधिकारियों को देश से निष्कासित किया।
1974 - इजरायल तथा मिस्र ने हथियारों का समझौता किया।
1973 - अमेरिका और उत्तर वियतनाम में शांति समझौते का पाठ तैयार करने के लिए वार्ताकारों की बैठक शीघ्र होने की घोषणा की।
1968 - अमेरिका और सोवियत संघ परमाणु हथियारों पर नियंत्रण के लिए एक संधि के प्रारूप पर सहमत हुए।
तत्कालीन सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
1963 - फ्रांस ने यूरोपीय साझा बाज़ार से ब्रिटेन को अलग करने की वकालत की।
1962 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1960 - अमेरिका तथा जापान ने संयुक्त रक्षा समझौता किया।।
1959 - महात्मा गांधी की सहयोगी मीरा बेन (मैडलिन स्लैड) ने भारत छोड़ी।
1954 - फनफानी ने इटली में सरकार का गठन किया।
1952 - मिस्र में ब्रिटेन विरोधी दंगे भड़के।
1951 - नीदरलैंड में झूठ पकड़ने वाली मशीन का पहली बार इस्तेमाल हुआ।
1945 - सोवियत संघ की सेना पोलैंड के शहर कराकोव में पहुंची तथा जर्मनी को वहां से पीछे हटने पर मजबूर किया।
1930 - रवीन्द्रनाथ टैगोर ने महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम की यात्रा की।
1919 - 'बेंटले मोटर्स लिमिटेड' की स्थापना हुई।
1896 - 'एक्सरे मशीन' का पहला प्रदर्शन किया गया।
1866 - 'वेसले कॉलेज, मेलबर्न की स्थापना हुई।
1862 - अमेरिकी में एरिजोना परिसंघ क्षेत्र का गठन।
1782 - अमेरिकी राजनेता डेनियल वेब्सटर का जन्म हुआ।
1778 - जेम्स कुक 'हवाई द्वीपसमूह' की खोज करने वाले पहले यूरोपियन बने। इसका नाम उन्होंने 'सेंडविच आइलैंड' रखा।
1701 - ब्रैडनबर्ग के फ्रेडरिक तृतीय प्रशिया की गद्दी पर बैठे।
1670 - हेनरी मोरगन ने पानामा पर कब्ज़ा किया।
-
18/01/26 |आज का राशिफल रविवार, 18 जनवरी 2026 का
♈ मेष राशि (Aries)
दिन का सार: आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा, निर्णय लेने का दिन।
परिवार: घर में आपकी बात को महत्व मिलेगा, किसी बुज़ुर्ग से सलाह लाभ देगी।
करियर: प्रशासन, राजनीति, पुलिस, इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों के लिए अच्छा दिन।
लाभ: पुराने संपर्क से फायदा।
हानि: जल्दबाज़ी में बोलना नुकसानदायक।
शुभ मुहूर्त: सुबह 10:15 से 11:30
शेयर मार्केट: शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग में लाभ, रिस्क सीमित रखें।
लकी नंबर: 1, 9
शुभ रंग: लाल
स्वास्थ्य: सिरदर्द या ब्लड प्रेशर पर ध्यान।
ऊर्जा स्तर: उच्च ⚡
मूड: जोशीला और निर्णायक
♉ वृषभ राशि (Taurus)
दिन का सार: स्थिरता और समझदारी से काम बनेंगे।
परिवार: जीवनसाथी से सहयोग, घर में शांति।
करियर: धन, बैंकिंग, प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में प्रगति।
लाभ: रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना।
हानि: आलस्य से अवसर निकल सकता है।
शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:00 से 1:15
शेयर मार्केट: लॉन्ग टर्म निवेश के लिए दिन अच्छा।
लकी नंबर: 2, 6
शुभ रंग: सफेद
स्वास्थ्य: गले व शुगर पर ध्यान।
ऊर्जा स्तर: मध्यम
मूड: संतुलित और व्यावहारिक
♊ मिथुन राशि (Gemini)
दिन का सार: संवाद और नेटवर्किंग से सफलता।
परिवार: भाई-बहन से सहयोग, छोटी यात्रा संभव।
करियर: मीडिया, आईटी, मार्केटिंग में अच्छे अवसर।
लाभ: नए कॉन्ट्रैक्ट या डील से फायदा।
हानि: दो काम साथ करने से भ्रम।
शुभ मुहूर्त: सुबह 9:30 से 10:30
शेयर मार्केट: टेक और कम्युनिकेशन सेक्टर लाभदायक।
लकी नंबर: 5
शुभ रंग: हरा
स्वास्थ्य: थकान, नींद पूरी करें।
ऊर्जा स्तर: अच्छा
मूड: चंचल लेकिन सकारात्मक
♋ कर्क राशि (Cancer)
दिन का सार: भावनात्मक संतुलन जरूरी।
परिवार: माता-पिता का आशीर्वाद, घर के काम पूरे होंगे।
करियर: सरकारी या पब्लिक डीलिंग में सफलता।
लाभ: संपत्ति या वाहन से जुड़ा लाभ।
हानि: भावनाओं में बहकर निर्णय न लें।
शुभ मुहूर्त: शाम 4:00 से 5:15
शेयर मार्केट: सुरक्षित निवेश बेहतर।
लकी नंबर: 4
शुभ रंग: सफेद
स्वास्थ्य: पेट और नींद पर ध्यान।
ऊर्जा स्तर: मध्यम
मूड: संवेदनशील लेकिन स्थिर
♌ सिंह राशि (Leo)
दिन का सार: नेतृत्व क्षमता उभरेगी।
परिवार: आपकी बात मानी जाएगी, सम्मान बढ़ेगा।
करियर: राजनीति, प्रशासन, मैनेजमेंट में सफलता।
लाभ: पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि।
हानि: अहंकार नुकसान कर सकता है।
शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:30 से 2:45
शेयर मार्केट: मेटल, पावर सेक्टर लाभदायक।
लकी नंबर: 1
शुभ रंग: सुनहरा
स्वास्थ्य: हृदय व पीठ पर ध्यान।
ऊर्जा स्तर: बहुत उच्च 🔥
मूड: आत्मविश्वासी
♍ कन्या राशि (Virgo)
दिन का सार: योजना बनाकर चलने से लाभ।
परिवार: किसी सदस्य की मदद करेंगे।
करियर: फाइल, कागज़ी काम, ऑडिट में सफलता।
लाभ: मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
हानि: छोटी बातों पर तनाव।
शुभ मुहूर्त: सुबह 11:45 से 12:45
शेयर मार्केट: सोच-समझकर निवेश करें।
लकी नंबर: 5
शुभ रंग: हल्का हरा
स्वास्थ्य: पेट व नर्वस सिस्टम।
ऊर्जा स्तर: ठीक-ठाक
मूड: विश्लेषणात्मक
♎ तुला राशि (Libra)
दिन का सार: संतुलन और समझौते का दिन।
परिवार: रिश्तों में मधुरता।
करियर: साझेदारी में लाभ।
लाभ: सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे।
हानि: निर्णय में देरी।
शुभ मुहूर्त: शाम 5:30 से 6:30
शेयर मार्केट: कंज्यूमर सेक्टर लाभ में।
लकी नंबर: 6
शुभ रंग: गुलाबी
स्वास्थ्य: कमर व त्वचा।
ऊर्जा स्तर: मध्यम
मूड: सौम्य
♏ वृश्चिक राशि (Scorpio)
दिन का सार: गोपनीय योजनाएं सफल होंगी।
परिवार: पुराने मतभेद सुलझेंगे।
करियर: रिसर्च, इन्वेस्टिगेशन में सफलता।
लाभ: अचानक धन लाभ।
हानि: गुस्से से नुकसान।
शुभ मुहूर्त: सुबह 8:45 से 9:30
शेयर मार्केट: हाई रिस्क में सावधानी।
लकी नंबर: 9
शुभ रंग: मैरून
स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर।
ऊर्जा स्तर: उच्च
मूड: तीव्र
♐ धनु राशि (Sagittarius)
दिन का सार: भाग्य का साथ मिलेगा।
परिवार: धार्मिक या शुभ कार्य।
करियर: शिक्षा, कानून, यात्रा से जुड़े काम।
लाभ: नए अवसर।
हानि: ज्यादा आशावाद।
शुभ मुहूर्त: दोपहर 3:00 से 4:00
शेयर मार्केट: लॉन्ग टर्म अच्छा।
लकी नंबर: 3
शुभ रंग: पीला
स्वास्थ्य: जांघ व लिवर।
ऊर्जा स्तर: अच्छा
मूड: आशावादी
♑ मकर राशि (Capricorn)
दिन का सार: मेहनत रंग लाएगी।
परिवार: जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।
करियर: प्रशासन, निर्माण, उद्योग में प्रगति।
लाभ: स्थायी लाभ।
हानि: कठोरता से रिश्ते प्रभावित।
शुभ मुहूर्त: सुबह 10:45 से 11:45
शेयर मार्केट: इंफ्रास्ट्रक्चर लाभदायक।
लकी नंबर: 8
शुभ रंग: नीला
स्वास्थ्य: घुटने व हड्डियां।
ऊर्जा स्तर: स्थिर
मूड: गंभीर
♒ कुंभ राशि (Aquarius)
दिन का सार: नए विचारों का दिन।
परिवार: मित्रों जैसा माहौल।
करियर: टेक्नोलॉजी, इनोवेशन में सफलता।
लाभ: नए प्रोजेक्ट।
हानि: नियमों की अनदेखी।
शुभ मुहूर्त: शाम 6:45 से 7:30
शेयर मार्केट: आईटी शेयर अच्छे।
लकी नंबर: 7
शुभ रंग: आसमानी
स्वास्थ्य: टखने।
ऊर्जा स्तर: अच्छा
मूड: प्रगतिशील
♓ मीन राशि (Pisces)
दिन का सार: अंतर्ज्ञान मजबूत।
परिवार: भावनात्मक जुड़ाव।
करियर: कला, सेवा, चिकित्सा में लाभ।
लाभ: रचनात्मक काम से।
हानि: भ्रम।
शुभ मुहूर्त: सुबह 9:00 से 10:00
शेयर मार्केट: सुरक्षित निवेश।
लकी नंबर: 2
शुभ रंग: हल्का पीला
स्वास्थ्य: पैरों व इम्यूनिटी।
ऊर्जा स्तर: मध्यम
मूड: भावुक लेकिन सकारात्मक
#TodaysHoroscope #January182026 #Horoscope #ZodiacSigns #Astrology #DailyHoroscope #SunSign #WeekendVibes #AstrologicalInsights #HoroscopeReading #AstrologyLovers #Tarot #personalGrowth #Manifestation #CosmicEnergy #ZodiacReadings #SpiritualGuidance #Wellness #LifeAdvice #Mindfulness
-
17/01/26 |हरियाणा विधान सभा में ‘हरियाणा युवा संवाद’ के दूसरे संस्करण का हुआ सफल समापन
चंडीगढ़, 17 जनवरी (अभी) : हरियाणा विधान सभा में शनिवार को राजधानी युवा संसद संस्था के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय ‘हरियाणा युवा संवाद’ के दूसरे संस्करण का सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह कार्यक्रम विधायी प्रक्रियाओं, नीति निर्माण और लोकतांत्रिक मूल्यों से युवाओं को प्रत्यक्ष रूप से जोड़ने की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल सिद्ध हुआ। इस अवसर पर राजधानी युवा संसद संस्था की सह संस्थापक एडवोकेट ईशा कपूर ने कहा कि इस पूरे कार्यक्रम में हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण से प्रतिभागियों को गहन मार्गदर्शन और प्रेरणा मिली, जिसकी बदौलत यह आयोजन अत्यंत सफल रहा। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण विकसित भारत के लिए युवाओं में संवैधानिक जागरुकता लाने के लिए बेहतर प्रयास कर रहे हैं। वे ‘एक राष्ट्र एक विधायिका’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम के पहले सत्र में किसानों के समक्ष आने वाली चुनौतियों, कृषि से जुड़े समकालीन मुद्दों, पर्यावरणीय प्रभावों तथा उनके समाधान पर गहन विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान हरियाणा राज्य पर्यावरण योजना पर चर्चा करते हुए मजबूत कृषि पद्धतियों को अपनाने और भारत में कृषि शिक्षा को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया। प्रतिभागियों ने किसानों की समस्याओं से निपटने के लिए व्यावहारिक और नवाचारी सुझाव भी प्रस्तुत किए।
दूसरे सत्र में सत्तापक्ष की भूमिका निभा रहे प्रतिभागियों द्वारा विधेयकों की प्रस्तुति एवं उन पर संरचित संसदीय बहस की गई। इस सत्र में युवाओं की विधायी समझ, तार्किक क्षमता और संसदीय शिष्टाचार की स्पष्ट झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम में देश के 13 राज्यों से आए 65 युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिन्होंने संसदीय कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। इस युवा संवाद के माध्यम से प्रतिभागियों को विधान सभा की कार्यवाही, विधायी बहस, प्रश्नोत्तर और नीति निर्माण की प्रक्रियाओं को नजदीक से समझने का अवसर मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करना रहा।
प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के समापन अवसर पर हरियाणा विधान सभा के संयुक्त सचिव श्री सुशांत दीप राठी और राजधानी युवा संसद संस्था की सह संस्थापक श्री जय सैनी ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। प्रथम सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार धन्या सांगवान को प्रदान किया गया, जबकि द्वितीय सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार देविशी मनहास, तृतीय पुरस्कार पलकी सिंह तथा चतुर्थ सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार नितिश ने प्राप्त किया।
#HaryanaVidhanSabha #YouthParliament #HarvinderKalyan #Democracy #YouthDialogue #LegislativeProcess #ViksitBharat #PoliticalAwareage #HaryanaNews
-

-

-
17/01/26 |प्रदेश सरकार योजनाएं बनाने तक ही नहीं है सिमित बल्कि उन्हें धरातल पर उतारने का कर रही है काम- उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह
हरियाणा, 17 जनवरी (अभी) : हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि आगामी 4 वर्षों के भीतर वर्ष 2029 तक बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य लंबित नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने केवल योजनाएं ही नहीं बनाई हैं, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारने का काम भी किय़ा है। प्रदेश की पिछले 11 वर्षों की सरकार में प्रदेश में रिकार्ड तोड़ कार्य हुए हैं, उतने पिछले 40 वर्षों में नहीं हो पाए।
मंत्री राव नरबीर सिंह आज गुरुग्राम के वार्ड नंबर 18 में बादशाहपुर-दरबारीपुर रोड स्थित कबड्डी मैदान पर आयोजित विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण के कार्य करवाए जा रहे हैं। खासकर सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, रोजगार और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत ‘जी राम जी’ योजना पारदर्शिता के नए आयाम स्थापित करेगी। योजना का मूल उद्देश्य जरूरतमंद व्यक्ति तक रोजगार और लाभ को पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचाना है। इस योजना के अंतर्गत पहले की 100 दिन की गारंटी को बढ़ाकर 125 दिन किया गया है, जिससे गरीब और मजदूर वर्ग को अधिक रोजगार के अवसर मिल सकें।
#RaoNarbirSingh #BadshahpurDevelopment #HaryanaPolitics #EmploymentGuarantee #GurugramNews #NayabSaini #GoodGovernance #JiRamJiYojna #InfrastructureDevelopment #HaryanaGovernment
-
17/01/26 |एचईआरसी की 33वीं राज्य सलाहकार समिति की बैठक 22 जनवरी को होगी
हरियाणा, 17 जनवरी (अभी) : हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) की 33वीं राज्य सलाहकार समिति की महत्वपूर्ण बैठक आगामी 22 जनवरी को सुबह 11:30 बजे आयोग के कॉन्फ्रेंस रूम, पंचकूला में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता एचईआरसी के अध्यक्ष नन्द लाल शर्मा करेंगे। इस बैठक में आयोग के दोनों सदस्य मुकेश गर्ग और शिव कुमार, प्रदेश की सभी पावर यूटिलिटीज़ के प्रबंध निदेशक, तथा समिति के अन्य सदस्य भाग लेंगे।
एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सलाहकार समिति में अधिकतम 21 सदस्य होते हैं, जिनमें उद्योग, कृषि, उपभोक्ता संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों और विभिन्न श्रेणियों के बिजली उपभोक्ताओं का प्रतिनिधित्व शामिल होता है। यह समिति विद्युत अधिनियम, 2003 के अंतर्गत गठित एक महत्वपूर्ण सलाहकारी मंच है, जो विद्युत क्षेत्र के लिए नीति निर्धारण और उपभोक्ता हितों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श करती है।
उन्होंने बताया कि 33वीं एसएसी बैठक का मुख्य फोकस हरियाणा की पावर यूटिलिटीज़ को राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर एक पहचान दिलाने की दिशा में ठोस रणनीति तैयार करना रहेगा। बैठक में इस बात पर मंथन होगा कि राज्य की बिजली कंपनियां किस प्रकार दक्षता, पारदर्शिता और तकनीकी उन्नयन के माध्यम से वैश्विक मानकों के अनुरूप अपने संचालन को मजबूत कर सकती हैं। इसके साथ ही बैठक का एक अहम एजेंडा बिजली उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण, निर्बाध और विश्वसनीय बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना होगा।
आयोग इस पर विशेष चर्चा करेगा कि वितरण निगमों की ओर से उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। उपभोक्ता सेवा की गुणवत्ता, जवाबदेही और समयबद्ध समाधान पर भी गहन विचार-विमर्श किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बैठक में पूर्व में आयोजित SAC बैठकों में लिए गए निर्णयों की समीक्षा भी की जाएगी। इसका आकलन किया जाएगा कि उन निर्णयों को धरातल पर कितनी हद तक लागू किया गया है, किन क्षेत्रों में प्रगति हुई और किन मामलों में सुधार की आवश्यकता है। आयोग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि समिति के सुझाव केवल कागज़ों तक सीमित न रहें, बल्कि उनका प्रभावी क्रियान्वयन हो। इसके अतिरिक्त, बैठक में बिजली क्षेत्र की दीर्घकालिक रणनीति, संचालन क्षमता बढ़ाने, वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ करने और उपभोक्ता विश्वास मजबूत करने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।
आयोग विद्युत अधिनियम, 2003 के प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करता है और नियामक व्यवस्था को पारदर्शी, उत्तरदायी और जनहितैषी बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत रहता है। एचईआरसी ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि उपभोक्ता उसके कार्यों के केंद्र में हैं और बिजली क्षेत्र में किसी भी प्रकार का सुधार उपभोक्ता हितों को सर्वोपरि रखते हुए ही लागू किया जाएगा। 33वीं राज्य सलाहकार समिति की यह बैठक हरियाणा के पावर सेक्टर को अधिक दक्ष, उपभोक्ता-हितैषी और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
#HERC #HaryanaElectricity #PowerSectorReform #PanchkulaNews #EnergyEfficiency #ConsumerRights #NandLalSharma #HaryanaGovernment #SmartMetering #PowerSupply
-
17/01/26 |मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों को 858 करोड़ रुपये से ज़्यादा की राशि की जारी
हरियाणा, 17 जनवरी (अभी) : हरियाणा के मुख्यमंत्री, नायब सिंह सैनी ने समावेशी और जन-केंद्रित शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शनिवार को कई प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं के तहत विभिन्न लाभार्थियों को कुल 858 करोड़ रुपये की राशि जारी की, जिसमें पांच कृषि-संबंधी योजनाओं के तहत किसानों के लिए 659 करोड़ रुपये शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व से प्रेरित होकर, ये पहलें एक समग्र विकास दृष्टिकोण को दर्शाती हैं जिसका उद्देश्य सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करना और पूरे राज्य में नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है। इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा भी उपस्थित रहे।
पांच कृषि-संबंधी योजनाओं के तहत किसानों को प्रोत्साहन के रूप में कुल 659 करोड़ रुपये जारी किए जारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि को एक लाभदायक और भविष्य के लिए तैयार क्षेत्र बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ताकि किसानों के बच्चे खेती से जुड़े रहें। बीज से लेकर बाजार तक—हर स्तर पर किसानों का सहयोग करने के सिद्धांत पर काम करते हुए, सरकार ने आज पांच कृषि-संबंधी योजनाओं के तहत अनुदान और प्रोत्साहन के रूप में कुल 659 करोड़ रुपये जारी किए। फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत फसल अवशेष न जलाने वाले 5,54,405 किसानों को प्रोत्साहन के रूप में 461.75 करोड़ रुपये जारी किये गए। किसानों को प्रदान की गई 9,885 फसल अवशेष प्रबंधन मशीनों के लिए सब्सिडी के रूप में 85.10 करोड़ रुपये, धान की सीधी बुवाई (डीएसआर) अपनाने वाले 31,605 किसानों को प्रोत्साहन के रूप में 75.54 करोड़ रुपये, खरीफ सीजन 2025-26 के लिए मेरी पानी – मेरी विरासत योजना के तहत 13,500 किसानों को 15.75 करोड़ रुपये जारी किये गए. इसके अलावा, भावांतर भरपाई योजना के तहत आलू और फूलगोभी की खेती करने वाले 4,073 किसानों को भाव अंतर के रूप में 20 करोड़ रुपये किये गए।
दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 8,63,918 लाभार्थियों को 181 करोड़ रुपये किये गए जारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित प्रयासों के तहत, सरकार ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की तीसरी किस्त जारी की है। इस किस्त के तहत, आज 181 करोड़ रुपये की राशि सीधे 8,63,918 पात्र महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई। आज की राशि के साथ ही, इस योजना के तहत पात्र लड़कियों और महिलाओं को तीन किस्तों में अब तक कुल 441 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 109वीं जयंती के अवसर पर 25 सितंबर, 2025 को लॉन्च किए गए दीन दयाल लाडो लक्ष्मी मोबाइल एप्लिकेशन में उत्साहजनक भागीदारी देखी गई है, जिसमें 31 दिसंबर, 2025 तक 9,98,650 महिलाओं ने ऐप के माध्यम से आवेदन किया, जिनमें से 8,63,918 को पात्र पाया गया।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि जनवरी 2026 से योजना का दायरा बढ़ाया गया है। पहले, केवल 1 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवार ही पात्र थे। अब यह सीमा बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये कर दी गई है, जिससे अधिक बेटियों और बहनों को लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि उन माताओं को भी योजना में शामिल गया है, जिनके बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं और उन्होंने कक्षा 10 या 12 की बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, या निपुण भारत मिशन के तहत कक्षा 1 से 4 में ग्रेड-स्तरीय दक्षता हासिल की है, या जिनके बच्चों को गंभीर या मध्यम तीव्र कुपोषण से सफलतापूर्वक पुनर्वासित किया गया है। इसके लिए परिवार पहचान पत्र में परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत, प्रत्येक पात्र महिला को प्रति माह 2,100 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। फरवरी 2026 से, 1100 रुपये सीधे लाभार्थी के बचत बैंक खाते में जमा किए जाएंगे, जबकि शेष राशि 1,000 रुपये सरकारी रिकरिंग डिपॉज़िट या फिक्स्ड डिपॉज़िट अकाउंट में जमा किए जाएंगे। जमा की गई रकम, साथ में मिले ब्याज के साथ, मैच्योरिटी पर लाभार्थी को दी जाएगी, जिससे तुरंत मदद और लंबे समय तक फाइनेंशियल सुरक्षा दोनों मिलेंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी के तौर 6,08,842 लाभार्थियों को 18.56 करोड़ रुपये जारी गए हैं। इस योजना के तहत, योग्य महिलाओं को हर महीने 500 रुपये की सब्सिडी वाली कीमत पर गैस सिलेंडर दिया जाता है। आज जारी की गई सब्सिडी अक्टूबर 2025 महीने की है, और नवंबर और दिसंबर 2025 की सब्सिडी की रकम जल्द ही जारी की जाएगी।
इस अवसर पर सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अंत्योदय (सेवा) विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती जी. अनुपमा, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, के प्रधान सचिव श्री पंकज अग्रवाल, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव, डॉ. साकेत कुमार, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक श्री के. मकरंद पांडुरंग, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के महानिदेशक श्री अंशज सिंह, सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अंत्योदय (सेवा) विभाग के निदेशक श्री प्रशांत पंवार और मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव श्री प्रवीण आत्रेय भी उपस्थित थे।
#HaryanaNews #NayabSaini #FarmersWelfare #LadoLakshmiYojna #DirectBenefitTransfer #HaryanaGovernment #AgricultureSubsidy #WomenEmpowerment #DigitalHaryana
-
17/01/26 |भारत में बीते 24 घंटे में हुइ आपराधिक घटनाएं ( क्राइम बीट )
#CrimeNewsIndia #15Jan2026 #CrimeBeat #DelhiCrime #HyderabadScam #OnlineTradingFraud #IndoreMurderCase #CyberCrimeIndia #DigitalArrestScam #PoliceAction #BreakingCrimeNews #LawAndOrder #CrimeAlert #CrimeUpdateIndia #NIAProbe #BangladeshiImmigrationRacket #CrimeInvestigation #CriminalArrest #SafetyFirst #WomenSafety #UPCrime #BiharCrimeReport #LalitpurMurder #RobberyAlert #MumbaiCrime #CyberSecurity #CrimeFreeIndia #JusticeServed #LegalUpdate #CrimeBranch #PoliceInvestigation #CrimeStories2026 #NCRB #CrimeControl #SecurityAlert #CrimePrevention #SocialCrime #CorruptionFreeIndia #STFAction #प्रवर्तननिदेशालय #सीबीआईजांच #पीड़ितोंकेलिएन्याय #अपराधस्थल #भारतीयपुलिस #कानूनप्रवर्तन #साइबरधोखाधड़ीभारत #जागरूकता #आपराधिकन्याय #नवीनतमअपराध #अपराधगश्तभारत
-
17/01/26 |- भारत,
भारत में डॉल्फिन संरक्षण की नई लहर: देशव्यापी गणना के दूसरे चरण का आगाज
आरएस अनेजा, 17 जनवरी नई दिल्ली - पिछले साल मार्च में गिर में राष्ट्रीय वन्य जीवन बोर्ड (एनबीडब्ल्यूएल) में प्रधान मंत्री द्वारा पहले दौर की जनसंख्या अनुमान परिणाम जारी करने के बाद, और देश में डॉल्फ़िन के संरक्षण को आगे बढ़ाने के लिए, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने आज उत्तर प्रदेश के बिजनौर से प्रोजेक्ट डॉल्फिन के तहत नदी और मुहाना डॉल्फ़िन का दूसरा रेंजवाइड अनुमान जारी किया।
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने पिछले वन्यजीव सप्ताह के दौरान देहरादून में डॉल्फ़िन की अखिल भारतीय आबादी के आकलन और उनके आकलन प्रोटोकॉल के दूसरे दौर की शुरुआत की थी। इस कार्यक्रम का समन्वय भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई), देहरादून द्वारा राज्य वन विभागों और भागीदार संरक्षण संगठनों डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया, आरण्यक और भारतीय वन्यजीव ट्रस्ट के सहयोग से किया जाता है।
उत्तर प्रदेश के 13 जिलों के वन कर्मचारियों के लिए एक क्षेत्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला कल बिजनौर में आयोजित की गई थी, और जैसे-जैसे सर्वेक्षण आगे बढ़ेगा, मानकीकृत क्षेत्र क्षमता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक 10-15 जिलों के लिए आगे का प्रशिक्षण रुक-रुक कर आयोजित किया जाएगा।
सर्वेक्षण तीन नावों में 26 शोधकर्ताओं के साथ शुरू हुआ, पारिस्थितिक और आवास मापदंडों को रिकॉर्ड किया गया, और पानी के नीचे ध्वनिक निगरानी के लिए हाइड्रोफोन जैसी प्रौद्योगिकियों का उपयोग किया गया। पहले चरण में, सर्वेक्षण में बिजनौर से गंगा सागर और सिंधु नदी तक गंगा के मुख्य प्रवाह को शामिल किया जाएगा। दूसरे चरण में, यह ब्रह्मपुत्र, गंगा की सहायक नदियों, सुंदरवन और ओडिशा को कवर करेगा।
गंगा नदी डॉल्फ़िन के अलावा, सर्वेक्षण में सिंधु नदी डॉल्फ़िन और इरावदी डॉल्फ़िन की स्थिति के साथ-साथ आवास की स्थिति, खतरों और संबंधित संरक्षण-प्राथमिकता वाले जीवों की स्थिति का आकलन किया जाएगा। यह पहल भारत के नदी पारिस्थितिकी तंत्र के लिए साक्ष्य-आधारित संरक्षण योजना और नीति कार्रवाई का समर्थन करने के लिए मजबूत वैज्ञानिक डेटा उत्पन्न करेगी।
पिछले राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण (2021-23) में भारत में लगभग 6,327 नदी डॉल्फ़िन दर्ज की गईं, जिनमें गंगा, यमुना, चंबल, गंडक, घाघरा, कोसी, महानंदा और ब्रह्मपुत्र प्रणालियों में गंगा नदी डॉल्फ़िन और ब्यास में सिंधु नदी डॉल्फ़िन की एक छोटी आबादी शामिल है। उत्तर प्रदेश और बिहार में सबसे बड़ी संख्या है, इसके बाद पश्चिम बंगाल और असम हैं, जो दीर्घकालिक डॉल्फ़िन संरक्षण के लिए गंगा बेसिन के महत्वपूर्ण महत्व को उजागर करते हैं।
#DolphinConservation #NewWaveConservation #IndiaWildlife #Dolphins #Census2023 #NatureProtection #MarineConservation #SaveTheDolphins #SustainableFuture #WildlifeResearch #EcoInitiative #Biodiversity #ConservationAwareness #EnvironmentProtectors #EcoFriendlyIndia #AquaticLife #OceanHealth #WildlifePhotography #CommunityConservation
-
17/01/26 |भारतीय नौसेना का पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सिंगापुर के चांगी नौसेना बेस पर पहुंचा
आरएस अनेजा, 17 जनवरी नई दिल्ली - भारतीय नौसेना का पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1TS), जिसमें आईएनएस तीर, आईएनएस शार्दुल, आईएनएस सुजाता और भारतीय तटरक्षक जहाज सारथी शामिल हैं, 15 जनवरी 2026 को सिंगापुर के चांगी नौसेना बेस पर पहुंचे। स्क्वाड्रन दक्षिण पूर्व हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में प्रशिक्षण तैनाती पर है।
तैनाती का महत्व इसलिए बढ़ गया है क्योंकि वर्ष 2026 को 'दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) - भारत समुद्री सहयोग वर्ष 2026' के रूप में मनाया जा रहा है।
यात्रा के दौरान, भारतीय नौसेना और सिंगापुर गणराज्य नौसेना (आरएसएन) के कर्मी क्षमता बढ़ाने और समुद्री सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से कई बंदरगाह गतिविधियों और पेशेवर बातचीत में शामिल होंगे। दोनों नौसेनाओं के प्रशिक्षुओं के बीच संरचित प्रशिक्षण आदान-प्रदान, संयुक्त योग सत्र और खेल कार्यक्रमों की एक श्रृंखला की भी योजना बनाई गई है।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सिंगापुर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर भारतीय नौसेना बैंड द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। उनके प्रवास के दौरान जहाज स्कूली बच्चों के दौरे के लिए खुले रहेंगे।
आगमन पर, सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले ने 1टीएस के प्रशिक्षुओं के साथ बातचीत की। वरिष्ठ अधिकारी 1टीएस और कमांडिंग अधिकारियों ने समुद्री प्रशिक्षण और सिद्धांत कमान (एमटीडीसी) के कमांडर से भी मुलाकात की। सूचना संलयन केंद्र के अंतर्राष्ट्रीय संपर्क अधिकारियों की एक टीम की यात्रा के दौरान व्यावसायिक अनुभव साझा किए गए।
यात्रा के दूसरे दिन सिंगापुर गणराज्य की नौसेना के साथ सामुदायिक सहभागिता और बातचीत देखी गई। सूचना संलयन केंद्र और आरएसएन संग्रहालय का दौरा, मैत्रीपूर्ण खेल कार्यक्रम और श्री नारायण ओल्ड एज और नर्सिंग होम में एक आउटरीच गतिविधि कुछ मुख्य आकर्षण थे।
यह यात्रा भारत की एक्ट ईस्ट नीति को आगे बढ़ाने में दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के साथ मजबूत समुद्री साझेदारी और निरंतर जुड़ाव को मजबूत करती है। यह दोनों नौसेनाओं के बीच समुद्री सुरक्षा सहयोग को भी बढ़ाता है, हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (आईओएनएस) के प्रति भारत के नेतृत्व और प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है, जबकि महासागर (सभी क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति) के दृष्टिकोण के अनुरूप समुद्री सहकारी जुड़ाव को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण कदम का संकेत देता है।
#IndianNavysFirstTrainingSquadron #ChangiNavalBase #SingaporeNavalBase #IndianNavy #NavalTraining #MilitaryCooperation #NavalForces #IndianNavyTraining #SingaporeDefense #NavalOperations #InternationalNavalExercise #Aerospace #MaritimeSecurity #DefensePartnership #SoutheastAsia #IndianNavyVisit #NavyCollaboration #NavalProud #TrainingSquadron #MaritimeCooperation
-
17/01/26हरियाणा और ब्रिटिश कोलंबिया के बीच मजबूत होंगे रिश्ते: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
चंडीगढ़, 17 जनवरी (अभी) : हरियाणा और कनाडा का ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत अब साझा विकास के साझेदार बनेंगे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के प्रीमियर श्री डेविड एबी के नेतृत्व में आए उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग करने को लेकर चर्चा की। इस मौके पर दोनों प्रांतों के बीच आर्थिक, औद्योगिक और तकनीकी सहयोग को नई दिशा देने के लिए क्लीन एनर्जी, टेक्नोलॉजी, लॉजिस्टिक्स, एग्री-फूड प्रोसेसिंग, स्किल डेवलपमेंट और शिक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में साझेदारी को मजबूत करने पर सहमति बनी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, विदेश सहयोग विभाग की आयुक्त एवं सचिव श्रीमती अमनीत पी कुमार भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य–प्रांत स्तर का सहयोग भारत–कनाडा संबंधों को सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम है। ब्रिटिश कोलंबिया क्लीन टेक्नोलॉजी, पर्यावरण-अनुकूल नीतियों और नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी है, वहीं हरियाणा भी भारत के प्रमुख औद्योगिक राज्यों में शामिल है। दोनों की क्षमताएँ परस्पर पूरक हैं और इससे निवेश, व्यापार तथा रोजगार के नए अवसर सृजित हो सकते हैं।ब्रिटिश कोलंबिया का क्लीन टेक्नोलॉजी में अनुभव, पर्यावरण से जुड़ी नीतियाँ, इनोवेशन सेंटर्स तथा पोर्ट ऑफ वैंकुवर जैसे पैसिफिक ट्रेड गेटवे हरियाणा के लिए विशेष महत्व रखते हैं।
उन्होंने कहा कि हरियाणा - कनाडा ट्रेड, जो वर्तमान में लगभग यूएसडी 280 मिलियन है, वो निरंतर बढ़ रहा है, विशेषकर इंजीनियरिंग गुड्स, ऑटो कंपोनेंट्स, आईटी सर्विसेज और प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स के क्षेत्र में। ब्रिटिश कोलंबिया के माध्यम से हरियाणा के निर्यात को कनाडा तक ओर बढ़ाया जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने क्लीन एनर्जी और क्लाइमेट एक्शन को लेकर हरियाणा की प्रतिबद्धता दोहराते हुए रिन्यूएबल एनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन, एनर्जी स्टोरेज और ऊर्जा-कुशल औद्योगिक प्रक्रियाओं में सहयोग का आह्वान किया। साथ ही, स्टार्टअप्स और रिसर्च संस्थानों के बीच साझेदारी के माध्यम से क्लीन टेक्नोलॉजी के पायलट प्रोजेक्ट्स शुरू करने पर भी चर्चा हुई।
इसके अलावा, डिजिटल और आईटी क्षेत्र में एआई आधारित समाधान, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और तकनीकी नवाचारों पर संयुक्त रूप से कार्य करने की संभावनाओं पर भी सहयोग पर चर्चा की गई। एग्री-फूड सेक्टर में वैल्यू-एडेड एग्रीकल्चर, कोल्ड-चेन, फूड सेफ्टी और निर्यात से जुड़े अनुभवों के आदान-प्रदान का स्वागत करता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्किल डेवलपमेंट और शिक्षा हरियाणा की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उद्योग आधारित कौशल प्रशिक्षण, अकादमिक सहयोग तथा छात्र और फैकल्टी एक्सचेंज कार्यक्रमों के जरिए दोनों प्रांतों को लाभ होगा। साथ ही, नियमों के अनुरूप वर्कफोर्स मोबिलिटी के विकल्पों पर भी विचार किया जाएगा, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ सकें।
उन्होंने कहा कि कई प्रमुख कनाडाई कंपनियों ने भारत और विशेष रूप से हरियाणा में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। गुरुग्राम में सन लाइफ ग्लोबल सॉल्यूशंस, ब्रुकफील्ड इंडिया रीट और अन्य कनाडा - लिंक्ड कंपनियों के माध्यम से हरियाणा कनाडाई व्यापार के लिए एक महत्वपूर्ण केन्द्र बन रहा है।
मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि इस बैठक के बाद प्राथमिक क्षेत्रों की पहचान कर हरियाणा और ब्रिटिश कोलंबिया के बीच एमओयू या लेटर्स ऑफ इंटेंट जैसे औपचारिक समझौतों की दिशा में कदम बढ़ाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ब्रिटिश कोलंबिया के साथ दीर्घकालिक साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे दोनों प्रांतों को आर्थिक विकास, पर्यावरण संरक्षण और साझा समृद्धि का लाभ मिल सके।
हरियाणा की वैश्विक साझेदारियों को सुदृढ़ करने के लिए संस्थागत ढांचा आवश्यक – पवन चौधरी
मुख्यमंत्री के सलाहकार, विदेशी सहयोग विभाग, श्री पवन चौधरी ने कहा कि हरियाणा अंतरराष्ट्रीय सहभागिता के लिए एक सुव्यवस्थित, केंद्रित और परिणामोन्मुखी दृष्टिकोण अपना रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वैश्विक साझेदारों के साथ सशक्त संस्थागत ढांचा विकसित करने की दिशा में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है, ताकि आपसी संवाद को ठोस परियोजनाओं, प्रभावी नीतिगत सहयोग और दीर्घकालिक साझेदारियों में बदला जा सके। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश कोलंबिया जैसे प्रांतों के साथ सहभागिता, हरियाणा की उस रणनीति के अनुरूप है, जिसके अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण निवेश, उन्नत प्रौद्योगिकी और वैश्विक सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को आकर्षित किया जा रहा है। इसके साथ ही राज्य में सतत एवं समावेशी विकास सुनिश्चित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
ब्रिटिश कोलंबिया के प्रतिनिधिमंडल में भारत में कनाडा के हाई कमिश्नर क्रिस कूटर; जॉब्स और इकोनॉमिक ग्रोथ मिनिस्टर रवि कहलों, इंटरगवर्नमेंटल रिलेशंस सेक्रेटेरिएट की डिप्टी मिनिस्टर लेस्ली टेरामोटो, जॉब्स और इकोनॉमिक ग्रोथ के डिप्टी मिनिस्टर श्री फाज़िल मिहलर, जॉब्स और इकोनॉमिक ग्रोथ के असिस्टेंट डिप्टी मिनिस्टर श्री विलियम होयल, ट्रेड एंड इन्वेस्ट बीसी की एक्टिंग एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुश्री जीनेट लैम, सुश्री श्रुति जोशी, आउटरीच और स्टेकहोल्डर रिलेशंस की डायरेक्टर, ऑफिस ऑफ़ द प्रीमियर; श्री प्रशांत नायर, मैनेजिंग डायरेक्टर, बीसी इंडिया ऑफिस, कैनेडियन हाई कमीशन, नई दिल्ली और श्री राजेश शर्मा, ट्रेड कमिश्नर, ब्रिटिश कोलंबिया, कॉन्सुलेट जनरल ऑफ़ कनाडा शामिल थे।
#HaryanaGovernment #BritishColumbia #NayabSinghSaini #InternationalCollaboration #EconomicGrowth #GlobalTies #IndustrialCooperation #HaryanaDevelopment #DiplomaticMeet
-
17/01/26 |हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सेवा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : स्वास्थ्य मंत्री आरती राव
चंडीगढ़, 17 जनवरी (अभी) : हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से लगभग 160 करोड़ रूपये के कई उपकरणों एवं दवाओं की खरीद को मंजूरी दी गई है।
स्वास्थ्य मंत्री ने स्पेशल हाई-पावर्ड परचेज कमेटी की अध्यक्षता करने के बाद जानकारी दी कि कमेटी ने 6 ऑटोमेटेड हाई थ्रूपुट NAAT मशीन (पैथोडिटेक्ट मशीन) के लिए 4 करोड़ रुपये, टीबी मरीजों की टेस्टिंग के लिए 40 ट्रूनेट मशीनों के लिए ₹6 करोड़, सिविल अस्पतालों के लेबोरेटरी विभागों के लिए 36 ऑटोमैटिक हेमेटोलॉजी एनालाइजर (फाइव पार्ट) के लिए 9.79 करोड़ रुपये, सिविल अस्पतालों के ICU के लिए 1156 सिरिंज इन्फ्यूजन पंप के लिए 5.22 करोड़ रुपये, NCR क्षेत्र में मौजूदा ट्रॉमा सेवाओं के अपग्रेडेशन के लिए आवश्यक 26 ऑर्थोपेडिक बैटरी ऑपरेटेड कॉर्डलेस ड्रिल सिस्टम के लिए 4.64 करोड़ रुपये, जिला सिविल अस्पतालों के लिए 24 फ्लैट पैनल C-आर्म (लोअर एंड) के लिए 5.80 करोड़ रुपये, जिला सिविल अस्पतालों की हिस्टोपैथोलॉजी लैब के लिए आवश्यक 11 ग्रॉसिंग स्टेशनों के लिए 2.34 करोड़ रुपये, NCR क्षेत्र में मौजूदा ट्रॉमा सेवाओं के अपग्रेडेशन के लिए आवश्यक 22 डिजिटल रेडियोग्राफी सिस्टम के लिए 24.95 करोड़ रुपये, NCR क्षेत्र और अन्य सिविल जिला अस्पतालों में मौजूदा ट्रॉमा सेवाओं के अपग्रेडेशन के लिए आवश्यक 134 रेट्रोफिट डिजिटल रेडियोग्राफी सिस्टम के लिए 14.76 करोड़ रुपये, सभी जिला सिविल अस्पतालों के नेत्र विज्ञान विभागों के लिए आवश्यक 28 ऑटो रिफ्रेक्टोमीटर विद केराटोमीटर के लिए 2 करोड़ रुपये, सभी जिला सिविल अस्पतालों के लिए 100 इलेक्ट्रो हाइड्रोलिक ऑपरेशन थिएटर टेबल के लिए 15.34 करोड़ रुपये और NCR क्षेत्र में मौजूदा ट्रॉमा सेवाओं के अपग्रेडेशन के लिए आवश्यक 70 एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस के लिए 33.78 करोड़ रुपये के रेट कॉन्ट्रैक्ट को अंतिम रूप दिया।
आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की खरीद के अलावा, स्वास्थ्य सेवा वितरण को और मजबूत करने के लिए लगभग ₹30 करोड़ की महत्वपूर्ण और आवश्यक दवाओं के रेट कॉन्ट्रैक्ट को भी अंतिम रूप दिया गया है। जिन दवाओं को फाइनल किया गया है, उनमें कुत्ते के काटने के मामलों के प्रभावी मैनेजमेंट के लिए एंटी-रेबीज इम्यूनोग्लोबुलिन शामिल है; इन्फेक्शन का इलाज करने और एक्यूट और क्रॉनिक स्थितियों को मैनेज करने के लिए दर्द निवारक दवाओं और एंटीबायोटिक्स की एक बड़ी रेंज; और रूटीन डायग्नोस्टिक और थेराप्यूटिक प्रक्रियाओं के लिए ज़रूरी अलग-अलग मेडिकल कंज्यूमेबल्स शामिल हैं।
आरती सिंह राव ने बताया कि उपकरणों एवं दवाओं की खरीद यह सुनिश्चित करने के लिए की गई है कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में ज़रूरी दवाओं का पर्याप्त स्टॉक और बिना किसी रुकावट के उपलब्धता बनी रहे, जिससे मरीजों को समय पर और अच्छी क्वालिटी का इलाज मिल सके।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल , फ़ूड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन हरियाणा के कमिश्नर डॉ मनोज कुमार , स्वास्थ्य सेवाएं के महानिदेशक डॉ मनीष बंसल समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
#HaryanaHealth #AartiSinghRao #MedicalUpgrade #HealthInfrastructure #SmartHealthcare #NewIndia #GovernmentHospitals #AdvancedLifeSupport #DiagnosticTech #PublicHealth #AyushmanHaryana #MedicalEquipments #NCRDevelopment #HealthForAll
-
17/01/26 |डिजिटल पुलिसिंग से नागरिकों की सुरक्षा, पारदर्शिता और भरोसा हुआ मजबूत- डॉ. सुमिता मिश्रा
चंडीगढ़, 17 जनवरी (अभी) : हरियाणा के गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि डिजिटल पुलिसिंग प्लेटफॉर्म को अपनाने से पुलिस व्यवस्था अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-हितैषी बनी है। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी आधारित ये पहल न केवल नागरिकों को सशक्त बना रही हैं, बल्कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों की कार्यकुशलता और प्रभावशीलता को भी बढ़ावा दे रही है।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि गृह मंत्रालय के अंतर्गत विकसित डिजिटल पुलिस पोर्टल (https://digitalpolice.gov.in/) नागरिकों को एक ही मंच पर अनेक पुलिस सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध करा रहा है। इसके माध्यम से अपराध एवं साइबर अपराध संबंधी शिकायत दर्ज करना, शिकायतों की स्थिति जानना, एफआईआर की प्रति प्राप्त करना, लापता व्यक्तियों, चोरी अथवा बरामद वाहनों तथा वांछित अपराधियों से संबंधित जानकारी हासिल करना अब सरल और सुलभ हो गया है। इसके साथ-साथ घरेलू सहायकों, ड्राइवरों, किरायेदारों व कर्मचारियों के पूर्ववृत्त सत्यापन तथा पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (पीसीसी) की सुविधा ने पुलिस थानों के अनावश्यक चक्कर कम किए हैं।
उन्होंने कहा कि लापता व्यक्ति की तलाश करना, वाहन एनओसी जारी करना, निकटतम पुलिस स्टेशन की जानकारी, घोषित अपराधियों का विवरण तथा सीईआईआर प्रणाली के माध्यम से खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक व बरामद होने पर अनब्लॉक करने जैसी सुविधाएं नागरिक सुरक्षा की दिशा में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रही हैं।
डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि डिजिटल पुलिसिंग प्रणाली आंतरिक सुरक्षा और पुलिसिंग दोनों के लिए समान रूप से लाभकारी है। क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम ( सीसीटीएनएस) सर्च, इंटरआपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम( आईसीजेएस), आतंकवाद मामलों की निगरानी, साइबर प्रशिक्षण मॉड्यूल और अपराध विश्लेषण उपकरणों से जांच प्रक्रिया, डेटा-आधारित पुलिसिंग और अंतर-एजेंसी समन्वय को मजबूती मिली है। यौन अपराध, मानव तस्करी, विदेशी अपराधी तथा नकली मुद्रा से जुड़े राष्ट्रीय डेटाबेस अपराधियों की त्वरित पहचान और प्रभावी अपराध-नियंत्रण रणनीतियों को सक्षम बना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ये डिजिटल उपकरण हरियाणा पुलिस को स्मार्ट पुलिसिंग की राष्ट्रीय सर्वोत्तम के अनुरूप आगे बढ़ा रहे हैं। नागरिक सेवाओं और उन्नत जांच प्लेटफार्मों का एकीकरण सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसमें सार्वजनिक सुविधा और मजबूत आंतरिक सुरक्षा तंत्र के बीच संतुलन बनाए रखा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि नागरिकों और पुलिस कर्मियों के बीच निरंतर क्षमता निर्माण और जागरूकता के माध्यम से हरियाणा में डिजिटल पुलिसिंग की पहल और अधिक प्रभावी सिद्ध होगी।
#DigitalPolicing #SmartPolice #HaryanaPolice #DrSumitaMishra #CCTNS #CyberSecurity #SafeHaryana #DigitalIndia #PublicSafety #CitizenServices #ICJS #PoliceReforms #CyberCrimeAwareness #HomeDepartmentHaryana
-
17/01/26प्रदर्शनी प्रधानमंत्री विश्वकर्मा हाट 2026 का आयोजन 18 से 31 जनवरी तक नई दिल्ली के दिल्ली हाट में किया जाएगा
आरएस अनेजा, 17 जनवरी नई दिल्ली - भारत सरकार का सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत कारीगरों और शिल्पकारों को समर्पित एक प्रदर्शनी, पीएम विश्वकर्मा हाट 2026 का आयोजन कर रहा है।
यह प्रदर्शनी 18 से 31 जनवरी 2026 तक दिल्ली हाट, आईएनए, नई दिल्ली में होगी और सुबह 10:30 बजे से रात 10:00 बजे तक जनता के लिए खुला रहेगी। केंद्रीय एमएसएमई मंत्री श्री जीतन राम मांझी एमएसएमई राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे की उपस्थिति में इस प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।
पीएम विश्वकर्मा हाट 2026 का उद्देश्य भारत की समृद्ध पारंपरिक शिल्पकला विरासत का उत्सव मनाना और उसे प्रदर्शित करना है, साथ ही कारीगरों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों, हितधारकों और आम जनता के सामने अपने हस्तनिर्मित उत्पादों को प्रदर्शित करने और उनका विपणन करने के लिए एक प्रमुख मंच प्रदान करना है।
इस प्रदर्शनी में देश भर के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 117 से अधिक कारीगर भाग लेंगे। इस प्रकार यह विविध पारंपरिक कौशल और शिल्पकला का अखिल भारतीय प्रतिनिधित्व करेगा। इस हाट का उद्देश्य प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए बाजार तक पहुंच बढ़ाना, लोगों तक अधिक से अधिक पहुंचना और स्थायी आजीविका के अवसर सृजित करना है। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा हाट 2026 में विदेशी दूतावासों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है।
यह प्रदर्शनी पारंपरिक शिल्पकलाओं की एक विस्तृत श्रृंखला, शिल्पकला के प्रत्यक्ष प्रदर्शन और सांस्कृतिक अनुभवों को प्रदर्शित करेगी जो "विश्वकर्मा का अभियान, विकसित भारत का निर्माण" की भावना को दर्शाएगी। पीएम विश्वकर्मा हाट 2026, कारीगरों को सशक्त बनाने, पारंपरिक कौशल को संरक्षित करने और लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) तंत्र को मजबूत करने के प्रति भारत सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
-

एआईआईए ने आयुर्वेद आधारित स्टार्टअप्स के लिए एमएसएमई अवसरों पर जागरूकता कार्यक्रम के साथ राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस 2026 मनाया
आरएस अनेजा, 17 जनवरी नई दिल्ली - अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) ने राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस 2026 के अवसर पर अपने स्टार्टअप इनक्यूबेशन सेंटर, आयुर्वेद इनोवेशन एंड एंट्रीप्रिनियोरशिप इनक्यूबेशन सेंटर (एआईआईए- आईसीएआईएनई) के माध्यम से, नई दिल्ली परिसर में आयुर्वेद आधारित स्टार्टअप के लिए लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) अवसरों पर एक जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के एमएसएमई विकास एवं सुविधा कार्यालय के सहयोग से आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम में नीति निर्माता, शिक्षाविद, स्टार्टअप समर्थक और इच्छुक उद्यमी एमएसएमई और स्टार्टअप तंत्र को मजबूत करने पर विचार-विमर्श करने के लिए एक साथ आए। इस कार्यक्रम में आयुर्वेद और एकीकृत स्वास्थ्य नवाचारों पर विशेष ध्यान दिया गया। इन सत्रों में सरकारी सहायता योजनाओं, नवाचार के लिए संस्थागत तंत्र, बौद्धिक संपदा संरक्षण, प्रमाणन और मानकीकरण आवश्यकताओं और प्रारंभिक चरण के स्टार्टअप के लिए आवश्यक वित्तीय तंत्रों के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अरुण कुमार के स्वागत भाषण से हुआ। अपने संबोधन में डॉ. अरुण कुमार ने आयुर्वेद में नवाचार-संचालित उद्यमिता के बारे में बताया। एमएसएमई के उप निदेशक श्री सुनील कुमार ने आयुर्वेद आधारित उद्यमों से संबंधित एमएसएमई पहलों और सरकारी योजनाओं का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। प्रो. मंजुषा राजगोपाला ने आयुर्वेद संस्थानों में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के शैक्षणिक और संस्थागत दृष्टिकोण को साझा किया।
एमएसएमई के संयुक्त निदेशक डॉ. आर.के. भारती ने मुख्य भाषण दिया। उन्होंने स्टार्टअप और एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए एक मजबूत नीति-समर्थित तंत्र विशेष रूप से पारंपरिक चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्रों की आवश्यकता पर जोर दिया।
तकनीकी सत्रों में डीपीआईआईटी की पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक सुश्री संगीता नागर ने बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) और स्टार्टअप के लिए इसके महत्व पर और सिडबी की वरिष्ठ प्रबंधक सुश्री ज्योति नीरज ने स्टार्टअप और एमएसएमई के लिए उपलब्ध वित्तीय सहायता तंत्र और वित्तपोषण अवसरों पर विशेषज्ञ वार्ता प्रस्तुत की। कार्यक्रम का समापन एआईआईए- आईसीएआईएनई के सीईओ श्री सुजीत एरानेझथ और एमएसएमई के सहायक निदेशक श्री नवीन कुमार के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
इस कार्यक्रम ने आयुर्वेद पर आधारित एक मजबूत, नवाचार-संचालित स्टार्टअप तंत्र को बढ़ावा देने की एआईआईए- आईसीएआईएनई की प्रतिबद्धता को दोहराया गया। यह उद्यमिता, एमएसएमई विकास और टिकाऊ स्वास्थ्य देखभाल समाधानों के लिए राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप है। भारत सरकार के लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा एक मेजबान संस्थान के रूप में मान्यता प्राप्त, एआईआईए–आईसीएआईएनई नवप्रवर्तकों को विचारों को प्रभावशाली उद्यमों में बदलने के लिए एक व्यवस्थित मंच प्रदान करके उन्हें सशक्त बना रहा है।
इस राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर, एआईआईए आयुर्वेद में उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एआईआईए– आईसीएआईएनई के माध्यम से अपनी प्रतिबद्धता को दोहराई और साक्ष्य-आधारित, टिकाऊ और समावेशी स्वास्थ्य समाधानों में योगदान देने वाले नए जमाने के उद्यमों का समर्थन किया।
-
17/01/26प्रधानमंत्री ने भारत रत्न डॉ. एमजी रामचंद्रन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
आरएस अनेजा, 17 जनवरी नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न डॉ. एम.जी. रामचंद्रन (एमजीआर) को उनकी जन्म जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री ने एक बयान में एमजीआर की बहुआयामी विरासत की सराहना करते हुए तमिलनाडु के सामाजिक-आर्थिक विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका और तमिल संस्कृति को वैश्विक मंच पर ले जाने के उनके प्रयासों की प्रशंसा की।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर अलग-अलग पोस्ट में कहा "एमजीआर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। तमिलनाडु की प्रगति में उनका योगदान उत्कृष्ट है। तमिल संस्कृति को लोकप्रिय बनाने में उनकी भूमिका भी उतनी ही उल्लेखनीय है। हम अपने समाज के लिए उनके दृष्टिकोण को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।"
#PrimeMinister #BharatRatna #DrMGT #Tributes #Ramachandran #BirthAnniversary #Honors #Legacy #IndianHistory #LeadersOfIndia #NationalPride #TributeVideo #CelebratingLegends #CulturalHeritage #MemoryLane #RememberingGreatness #IndiaRemembers #IconicFigures #SaluteToService #Inspiration
-
17/01/26 |"आप एक 'लापता पार्टी' है, जो भावनाओं से खेलकर छिप जाती है": ऊर्जा मंत्री अनिल विज
चंडीगढ़ 17 जनवरी - हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब में भाजपा मंत्री पर एफआईआर व आम आदमी पार्टी नेता आतिशी मार्लेना लापता के पोस्टर लगाने के मामले में पलटवार किया है।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री अनिल विज ने कहा कि ये जो आम आदमी पार्टी है यह लापता पार्टी है जो लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करके छिप जाते हैं। इनमें सच्चाई का सामना करने की हिम्मत नहीं है और लोगों की भावनाओं को भड़काकर ताकि लोगों में आपस में द्वंद्व हो यह इनका खेल रहता है। समस्त आम आदमी पार्टी को माफी मांगी चाहिए और जो इस प्रकार से बेअदबी की है उसका जो सजा है वह इन्हें मिलनी चाहिए।
#MissingParty #EmotionalPlay #AnilVij #EnergyMinister #PoliticalDrama #PublicResponse #PoliticalWildlife #EnergyPolicy #PoliticalAccountability #VoterAwareness #EmotionalIntelligence #PoliticalTruths #DebateTime #OpinionsMatter #Elections2023 #PoliticalComedy #TransparencyInPolitics #PowerDynamics #MediaInfluence
-
17/01/26'झूठे वायदों' को नकार कर जनता ने चुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'विकास वाली राजनीति' : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
चंडीगढ़/अम्बाला, 17 जनवरी- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर संजय राउत के जयचंद के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि हरियाणा, दिल्ली व बिहार विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की। अब बीएमसी का चुनाव हुआ है जिसमें भाजपा जीती है क्योंकि आदरणीय नरेंद्र मोदी जी ने झूठे वायदों की राजनीति थी उससे हटकर जो विकास की राजनीति शुरू की है जनता ने उसका असर दिखाया है। अब जहां-जहां चुनाव होंगे विपक्षी दलों के चुनावी कार्यालय बंद होते जाएंगे।
#FalsePromises #PoliticsOfDevelopment #NarendraModi #AnilVij #EnergyMinister #PublicChoice #PolicyMatters #DevelopmentGoals #Leadership #PoliticalChange #IndiaPolitics #WinterSession #ModiGovernment #GoodGovernance #Empowerment #Credibility #EconomicGrowth #TransformingIndia #VoteWisely #IndiaShining
-
17/01/26 |कड़ाके की ठंड में रोटरी क्लब अंबाला सेंट्रल ने बेसहारा लोगों को दी कंबल की गर्माहट
जे कुमार अंबाला, 17 जनवरी 2026: पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा दी है। कड़ाके की इस ठंड में जहां आम जनजीवन प्रभावित है, वहीं खुले आसमान के नीचे रात बिताने वाले बेसहारा लोगों के लिए जीवन चुनौतीपूर्ण हो गया है। इन विपरीत परिस्थितियों में रोटरी क्लब अंबाला सेंट्रल ने एक बार फिर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए जरूरतमंदों की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है।
रोटरी क्लब अंबाला सेंट्रल के सदस्यों ने देर रात शहर के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया और सड़कों के किनारे व सार्वजनिक स्थानों पर सो रहे लोगों को कंबल वितरित किए। क्लब का यह अभियान केवल राहत सामग्री देने तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि रेड क्रॉस के सहयोग से कई बेसहारा लोगों को सुरक्षित रैन बसेरों तक भी पहुँचाया गया।
सचिव हरीश अरोड़ा ने बताया कि संस्था हर साल सर्दी के मौसम में इस तरह की सेवा गतिविधियां आयोजित करती है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी व्यक्ति साधन विहीन होकर ठंड की मार न झेले। कोषाध्यक्ष भूपिंदर कुमार ओबेरॉय ने सामाजिक दायित्व पर जोर देते हुए कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना केवल सरकार का ही नहीं, बल्कि हर सामाजिक संस्था का कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा।
इस मानवीय कार्य के दौरान क्लब के पूर्व प्रधान कमलप्रीत सभरवाल, रो. राजेश चोपड़ा, रो. प्रोफेसर विवेक भटनागर, रो. रविन्द्र कुमार, कारोबारी शंटी चावला और समाजसेवी अनिल भाटिया विशेष रूप से मौजूद रहे। क्लब और रेड क्रॉस के इस संयुक्त प्रयास की शहरवासियों ने काफी सराहना की है। रोटरी क्लब की यह पहल न सिर्फ मानवता की मिसाल है, बल्कि समाज की अन्य संस्थाओं और लोगों को भी जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रेरित करती है।
#RotaryClubAmbala #HumanityFirst #WinterRelief #AmbalaNews #HelpingHands #RedCrossAmbala #ServiceAboveSelf #SocialWork #WinterCare #AmbalaCity
-
17/01/26 |आज की लेटेस्ट बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट न्यूज
#BollywoodNews2026 #EntertainmentUpdates #BollyHype #FilmCityDiaries #Cannes2026 #OTTReleases #CinematicMagic #TrendingCinema #BollyGossip #LatestReleases #SuperstarUpdate #DanikKhabar #BoxOfficeCollection #IndianCinema #GlamourWorld #RedCarpetReady #MovieTrailers #NewFilmAlert #BollyMusic #CelebLife #DirectorSpecial #StarStudded #Cinematography #VFXIndia #GlobalCinema #EntertainmentTonight #ViralVideo #MusicLaunch #BollywoodFashion #BehindTheScenes #StreamingNow #BollyVibes #MovieReviews #UpcomingProjects #TalentHub #CinemaLovers #AwardSeason #PopCulture #ExclusiveInterviews #MediaCoverage #StarStyle #ScreenIcons #Tinseltown #DirectorialDebut #ProductionNews #BollyBuzz #CreativeArts #WorldOfMovies #DramaAlert #SpotlightOnStars #BollywoodDaily2026
-
17/01/26 |पलवल में अवैध अतिक्रमण पर चलेगा प्रशासन का डंडा: 20 और 21 जनवरी को खसरा नंबर-340 से हटेंगे कब्जे, ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
जे कुमार पलवल, 17 जनवरी 2026: पलवल नगर परिषद क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। एसडीएम पलवल ज्योति ने आगामी 20 और 21 जनवरी को शहर के खसरा नंबर-340 से अनाधिकृत कब्जे हटाने के आदेश जारी किए हैं। इस कार्रवाई के दौरान कानून एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।
एसडीएम ज्योति ने 'भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023' की धारा 17(1) के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी (EO) संजय रोहिला को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के पास इस दौरान कार्यकारी मजिस्ट्रेट की सभी शक्तियां निहित होंगी, ताकि मौके पर किसी भी प्रकार के विरोध या अशांति की स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण हटाने की यह प्रक्रिया पूरी तरह नियमानुसार होगी। एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि वे कार्रवाई से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि संबंधित जमीन पर किसी भी न्यायालय से 'स्टे' (स्थगन आदेश) न लगा हो। इसके साथ ही, जमीन के सीमांकन (Demarcation) का कार्य भी पूरी पारदर्शिता और नियमों के तहत करने को कहा गया है ताकि किसी भी कानूनी पेचीदगी से बचा जा सके।
नगर परिषद और पुलिस बल की संयुक्त टीम इस अभियान को अंजाम देगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
#PalwalNews #EncroachmentDrive #SDMPalwal #LawAndOrder #PalwalAdmin #AntiEncroachment #HaryanaNews #DutyMagistrate #LegalAction
-
17/01/26 |हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2026: 25 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं; नकल रोकने के लिए उत्तर पुस्तिकाओं पर होगा बारकोड
जे कुमार भिवानी, 17 जनवरी 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन पवन कुमार ने आगामी वार्षिक परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 25 फरवरी 2026 से आयोजित की जाएंगी। बोर्ड ने परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह सुनिश्चित किया है कि परीक्षा केंद्र स्कूल या संबंधित क्षेत्र के मात्र 2 किलोमीटर के दायरे में ही बनाए जाएं, ताकि विद्यार्थियों को लंबी दूरी तय करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
चेयरमैन पवन कुमार ने आंकड़ों का विवरण देते हुए बताया कि इस साल बोर्ड परीक्षाओं में बैठने वाले विद्यार्थियों की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में 56,468 की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इस बार कुल 5,21,795 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जिनमें 10वीं कक्षा के 2,78,334 विद्यार्थी और 12वीं कक्षा के 2,43,461 विद्यार्थी शामिल हैं। परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल रहित बनाने के लिए बोर्ड ने इस बार एक विशेष सुरक्षा तकनीक अपनाई है, जिसके अंतर्गत सभी उत्तर पुस्तिकाओं (आंसर शीट्स) पर बारकोड अंकित होंगे। इस बारकोड प्रणाली से परीक्षा में किसी भी तरह की हेराफेरी या फर्जीवाड़े को रोकने में बड़ी मदद मिलेगी।
बोर्ड प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षाओं को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं। नकल रोकने के लिए जहां उड़नदस्तों (फ्लाइंग स्क्वायड) की संख्या बढ़ाई जाएगी, वहीं परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी पैनी नजर रखी जाएगी। बोर्ड चेयरमैन ने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए समय पर तैयारी पूरी करने का सुझाव दिया है।
#HaryanaBoard2026 #BSEHNews #BoardExams #Class10th12th #ExamUpdate #PawanKumar #EducationHaryana #BarcodeAnswerSheet #AntiCheatingMeasures #StudentLife #BhiwaniBoard #ExamSeason2026
-
17/01/26 |जी-राम जी एक्ट से आएगी पारदर्शिता; कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने हुल्लाहेड़ी में किया विकास कार्यों का उद्घाटन
जे कुमार चंडीगढ़, 17 जनवरी 2026 : हरियाणा के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आमजन में भ्रम फैलाने और गुमराह करने की मास्टर बन चुकी है, जबकि देश ही नहीं अलग-अलग प्रदेशों में जनता-जर्नादन ने उनके झूठ को करारा जवाब दिया है। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि विकसित भारत गारंटी फॉर रोज़गार एंड आजीविका मिशन(ग्रामीण) कानून ग्रामीण रोजगार व्यवस्था में न केवल पारदर्शिता लाएगा, अपितु श्रमिकों के जीवन में खुशहाली को बढाएगा।
सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा शुक्रवार को सोनीपत जिले के गोहाना हलके के गांव हुल्लाहेडी में विकसित भारत गारंटी फॉर रोज़गार एंड आजीविका मिशन सम्मेलन में मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे। योजना के सभी पात्र श्रमिकों, मेट, ग्रामीणों के साथ संवाद करते हुए सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि विकसित भारत - जी राम जी कानून देश के करोडों मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में खुशहाली लाने का माध्यम बनने जा रहा है। मनरेगा में सरंचनात्मक खामियों के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सरकार ने बडा बदलाव करते हुए जी राम जी कानून को मंजूरी दी है। इसके माध्यम से न केवल श्रमिकों को 100 दिन की बजाय 125 दिनों के रोजगार गारंटी मिलेगी, वहीं 15 दिन की बजाय 7 दिन में मेहनताना श्रमिक के खाते में पहुंचेगा।
कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि विकसित भारत - जी राम जी कानून ग्रामीण विकास को नई रफ्तार देने का काम करेगा, क्योंकि जल संरक्षण, ढांचागत विकास, आजीविका आधारित और आपदा प्रबंधन से जुड़ी परियोजनाओं के साथ दायरा बढ़ाया गया है। वर्तमान कानून न केवल पात्र श्रमिक को 125 दिन के रोजगार की गारंटी सुनिश्चित करेगा, अपितु रबी-खरीफ सीजन में कृषि कार्यों के दौरान साल में अधिकतम 60 दिन तक तक अतिरिक्त कार्यों के लिए विराम उपलब्ध होगा, जिससे किसानों को श्रमिकों की कमी नहीं होगी और श्रमिक भाईयों को अतिरिक्त कार्य उपलब्ध होगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने गांव हुल्लाहेडी में एक करोड 59 लाख रुपए की राशि के आधा दर्जन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिसमें एससी चौपाल व प्रजापत चौपाल का निर्माण, मालिएवाले तालाब के गऊघाट व चारदीवारी व विभिन्न रास्ते शामिल हैं। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए 250 एकड़ जमीन में खड़े पानी को एक सप्ताह में निकलवाने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव में लाडो लक्ष्मी योजना जैसी लाभकारी योजनाओं के पात्रों के लिए मंगलवार को कैंप लगाने व खेल स्टेडियम की मरम्मत कराने के भी निर्देश दिए गए।#HaryanaPolitics #DrArvindSharma #HullahediNews #G_RAM_Act #LadoLakshmiYojna #ViksitBharat #HaryanaDevelopment #AmbalaNews #LabourWelfare #GoodGovernance
-
17/01/26 |पीडब्ल्यूडी की सड़कें बनें गुणवत्ता, सुरक्षा और भरोसे का ब्रांड: रणबीर गंगवा ने मॉडल सड़कों और सड़क चौड़ीकरण के लिए पेश किया विजन
जे कुमार चंडीगढ़, 17 जनवरी 2026 - हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियंत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गगंवा ने कहा कि विभाग द्वारा आज की समस्या नहीं, बल्कि आने वाले कल की जरूरतों को भी ध्यान में रखते हुए प्रदेश में मॉडल सड़कों का निर्माण, रोड़ सेफ्टी ऑडिट और सड़कों का चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है।
रणबीर गंगवा आज पंचकूला के पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस में सडक, सुरक्षा माह (जनवरी 2026) ‘‘सडक सुरक्षा, जीवन रक्षा‘‘ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में विभाग के सभी मुख्य अभियंता, अधीक्षक अभियंता, सभी जिलों के कार्यकारी अभियंता, एसडीओ, जेई, विषय विशेषज्ञ और विभिन्न एनजीओ ने भाग लिया।
उन्होने कहा कि धुंध व खराब दृश्यता के समय वाहन चालकों को सुरक्षित रखने के लिए पिछले साल 3500 कि.मी. और इस साल 2300 कि.मी. सड़कों पर सफेद पट्टियां लगाई गई हैं। इसी तरह से स्कूल सेफ्टी पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। संकेतक, रोड़ मार्किंग और चेतावनी बोर्ड बच्चों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हैं।
उन्होने संबंधित अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में ब्लैक स्पाॅट चिंहित करके उनका निवारण करने के निर्देश दिए ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे। उन्होंने कहा की पीडब्ल्यूडी की सड़कें गुणवत्ता, सुरक्षा और भरोसे का ब्रांड बने, इस उद्देश्य के लिए सभी अधिकारी मिल कर कार्य करे।
लोक निर्माण विभाग मंत्री ने बताया कि सडक दुर्घटनाओं को रोकने और दुर्घटना से होने वाली मृत्यु के मामलों में कमी लाने के उदेश्य से प्रतिवर्ष सडक सुरक्षा माह का आयोजन किया जाता है। आज का यह कार्यक्रम भी इसी पहल का हिस्सा है। उन्होने कहा कि आज की दुनिया में सड़क और परिवहन प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है। हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में एक सड़क उपयोगकर्ता है। हर साल सड़क दुर्घटनाओं में बेगुनाह लाखों लोगों की जान चली जाती है और करोड़ों लोग गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। उन्होने कहा कि इस तरह के सडक सुरक्षा कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाकर सडक दुर्घटनाओं में कमी लाई ला सकती है।
रणबीर गंगवा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों के रखरखाव, रिपेयर, निर्माण, चौड़ाकरण व पैचवर्क के कार्य की प्रकिया युद्धस्तर पर जारी है। इस वर्ष वर्क प्रोग्राम 2025-2़6 के अंतर्गत 6608 किलो मीटर की कुल 2324 सडकों की विशेष मरम्मत के लिए 5508 करोड रूपये की राशि सरकार द्वारा स्वीकृत की गई है जिसमें से 2229 सडकों पर कार्य प्रगति पर है। इसी प्रकार प्रदेश में 3500 किलोमीटर सडकों को 12 फुट से बढ़ाकर 18 फुट चौड़ा किया जा रहा है। 1275 किलोमीटर सड़कों को चौड़ा करने का कार्य इस वर्ष पूरा कर लिया जाएगा, जबकि शेष 2225 किलोमीटर सड़कों को मार्च 2027 तक चौड़ा करने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होने बताया कि प्रादेशिक सड़क उत्थान परियोजना 2025-26 का शुभारंभ मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा 21 सितंबर, 2025 को किया गया था। उन्होने बताया कि परियोजना के अंतर्गत चालू वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 4827 करोड़ रूपये की लागत से 9410 कि.मी. लंबाई वाली 4227 सड़कों के उत्थान का कार्य किया जाएगा। उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने एक अन्य महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हरियाणा को गड्ढा मुक्त राज्य बनाने के उदेश्य से म्हारी सड़क ऐप को आमजन को समर्पित किया है।
रणबीर गंगवा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 में 50 किलोमीटर लम्बी मॉडल सड़कों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जबकि वर्ष 2026-27 में लगभग 110 किलोमीटर लम्बी मॉडल सड़कों के निर्माण का लक्ष्य है जिसें विभाग अवश्य पूर्ण करेगा।
उन्होने स्पष्ट किया कि गुणवत्ता से समझौता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी संबंधित एजेंसियों को सड़क निर्माण कार्यों में गुणवत्तापूर्वक सामग्री का प्रयोग करने के लिए सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं। विभाग द्वारा समय समय पर सैंपल, लैब टेस्ट के लिए भी भेजे जाते हैं और जिस भी ठेकेदार के कार्य में कमी पाई जाती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ साथ उसे ब्लैक लिस्ट भी किया जाता है। उन्होने कहा कि विभाग हरियाणा की सड़कों को देश की सबसे सुरक्षित सड़कों में बदलने के लिए तत्परता व ईमानदारी से कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल, ईआईसी अनिल दहिया, राजीव यादव, वीएस मलिक सहित लोक निर्माण विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। -
17/01/26 |CET नीति मामला: हाईकोर्ट में फैसला सुरक्षित; आयोग ने पारदर्शिता के साथ रखा अपना पक्ष - हिम्मत सिंह
जे कुमार चंडीगढ़, 17 जनवरी 2026: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने सीईटी (CET) नीति से जुड़े कानूनी प्रकरण पर स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि अभिनव बनाम हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग एवं अन्य पुनर्विचार याचिकाओं से संबंधित मामला माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में विचाराधीन है और इस पर न्यायालय ने अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया है।
यह पूरा मामला राज्य सरकार द्वारा 05 मई 2022 को अधिसूचित की गई CET नीति से संबंधित है। इस नीति के तहत भर्ती प्रक्रिया को दो चरणों में विभाजित किया गया था, जिसमें पहले चरण को केवल पात्रता (क्वालिफाइंग) के रूप में रखा गया था, जबकि अंतिम चयन दूसरे चरण की लिखित या कौशल परीक्षा के आधार पर तय किया जाना था।
आयोग के अध्यक्ष ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि न्यायालय के समक्ष सभी आवश्यक हलफनामे और तथ्य समय पर प्रस्तुत किए गए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि पूरी चयन प्रक्रिया पारदर्शी रही है और यह सुनिश्चित किया गया है कि किसी भी अभ्यर्थी को सामाजिक-आर्थिक मानदंडों का कोई भी अनुचित लाभ न मिले।
चयन प्रक्रिया का मुख्य आधार पूरी तरह से योग्यता और निर्धारित अंक रहे हैं। श्री हिम्मत सिंह ने दोहराया कि आयोग ने माननीय उच्च न्यायालय द्वारा समय-समय पर जारी किए गए प्रत्येक आदेश का अक्षरशः पालन किया है और अभ्यर्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए अपना पक्ष पूरी मजबूती के साथ रखा है।
उन्होंने प्रदेश के अभ्यर्थियों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग भविष्य में भी सभी भर्तियों को निष्पक्ष, पारदर्शी और नियमों के दायरे में रहकर पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आयोग का प्रयास है कि योग्य उम्मीदवारों को बिना किसी देरी और बाधा के रोजगार के अवसर प्रदान किए जा सकें। न्यायालय का निर्णय आने के बाद आयोग आगामी प्रक्रिया को उसी अनुरूप आगे बढ़ाएगा।
#HSSCUpdate #CETPolicy #HaryanaJobs #HighCourtVerdict #HimmatSingh #HaryanaGovernment #EmploymentNews #TransparentRecruitment #CETExam2026 #HaryanaStaffSelectionCommission #JobAlertHaryana
-
17/01/26 |पलवल: सीआइए हथीन और इनामी बदमाश रहीस कोटिया के बीच मुठभेड़; फायरिंग के बाद आरोपी गिरफ्तार
जे कुमार पलवल, 17 जनवरी 2026: जिले के अपराध जांच ब्यूरो (सीआइए) हथीन की टीम और कुख्यात इनामी बदमाश रहीस कोटिया के बीच शनिवार को जबरदस्त मुठभेड़ हुई। यह एनकाउंटर उटावड़ और कोट गांव के बीच हुआ, जिसमें पुलिस ने साहस का परिचय देते हुए इनामी बदमाश को काबू कर लिया।
एनकाउंटर स्पेशलिस्ट ने संभाला मोर्चा: इस पूरी कार्रवाई को एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दीपक गुलिया के नेतृत्व वाली सीआइए टीम ने अंजाम दिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रहीस कोटिया क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने या छिपने की फिराक में है। जब पुलिस ने उसे घेरा, तो आरोपी ने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस टीम पर सीधे फायरिंग शुरू कर दी।
अपराधिक रिकॉर्ड और गिरफ्तारी:
संगीन मामले: बदमाश रहीस कोटिया पर हत्या के प्रयास, गौकशी और लूटपाट जैसे दर्जनों गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
इनामी अपराधी: वह लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस ने उस पर इनाम भी घोषित किया हुआ था।
कार्रवाई: पुलिस की जवाबी कार्रवाई के बाद बदमाश को मौके पर ही दबोच लिया गया। उसके पास से अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने टीम की इस कामयाबी पर प्रसन्नता व्यक्त की है। फिलहाल आरोपी को अस्पताल में प्राथमिक उपचार (यदि आवश्यक हो) के बाद कड़ी सुरक्षा में रखा गया है और उससे पूछताछ की जा रही है ताकि उसके अन्य साथियों और गिरोह के ठिकानों का पता लगाया जा सके।
#PalwalNews #PoliceEncounter #HathianCIA #CrimeUpdate #HaryanaPolice #DeepakGulia #CriminalArrested #LawAndOrder #PalwalCrime #EncounterSpecialist
-

-
17/01/26नारनौल: पुलिस और नशा तस्करों के बीच मुठभेड़; आरोपी शिवदयाल गोली लगने से घायल, SHO समेत दो पुलिसकर्मी भी चोटिल
जे कुमार नारनौल, 17 जनवरी 2026: नारनौल में नशा तस्करी और फायरिंग के मामलों में वांछित अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपियों ने हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई और दोनों ओर से हुई फायरिंग में मुख्य आरोपी शिवदयाल गोली लगने से घायल हो गया। इस मुठभेड़ के दौरान सीआईए (CIA) प्रभारी और एक अन्य पुलिस जवान को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर शिवदयाल के एक अन्य साथी को भी मौके से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
मिली जानकारी के अनुसार, सीआईए टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि नशा तस्करी और पूर्व में हुई फायरिंग की वारदातों में शामिल आरोपी शिवदयाल अपने साथी के साथ क्षेत्र में मौजूद है। जब पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया, तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में एक गोली आरोपी शिवदयाल के पैर में लगी, जिसके बाद वह गिर पड़ा और पुलिस ने उसे काबू कर लिया।
मुठभेड़ के दौरान हुई हाथापाई और फायरिंग की स्थिति में सीआईए एसएचओ और एक पुलिस कर्मचारी भी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से अवैध हथियार और नशीले पदार्थ बरामद करने की बात कही है। घायल आरोपी शिवदयाल को भारी सुरक्षा के बीच नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि उनके नेटवर्क और अन्य साथियों का पता लगाया जा सके।
#NarnaulNews #PoliceEncounter #DrugSmuggling #CrimeUpdate #HaryanaPolice #EncounterNews #NarnaulCrime #LawAndOrder #DrugFreeHaryana #CIANarnaul
-

धान घोटाले के खिलाफ चढूनी का जोरदार प्रदर्शन; 22 लाख टन गबन का आरोप लगाते हुए कुरुक्षेत्र में बुलाई विशेष बैठक
जे कुमार यमुनानगर, 17 जनवरी 2026: हरियाणा में कथित धान घोटाले को लेकर भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के नेतृत्व में आज यमुनानगर की सड़कों पर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया। किसानों ने पैदल मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रशासनिक अधिकारियों को अपना मांग पत्र सौंपा।
मीडिया से मुखातिब होते हुए गुरनाम सिंह चढूनी ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा में लगभग 22 लाख टन धान का घोटाला हुआ है, जिसमें बाहर से चावल मंगवाकर सरकारी कोटे में हेराफेरी की गई है।
चढूनी ने खुलासे के क्रम में बताया कि उनके संगठन ने 2 लाख एकड़ का ऐसा फर्जी पोर्टल डेटा पकड़कर सरकार को दिया है जिसमें नदियों और रिहायशी कॉलोनियों की जमीनों को भी धान उत्पादक क्षेत्र के रूप में दर्ज किया गया था।
उन्होंने आरोप लगाया कि इस घोटाले में धान को मात्र 1400 रुपये में खरीदा गया और बाद में उसे 2400 रुपये में बेचकर भारी मुनाफा कमाया गया। उन्होंने कहा कि हालांकि करनाल में इस मामले में कुछ प्रशासनिक कार्रवाई जरूर हुई है, लेकिन प्रदेश के अन्य हिस्सों में इस बड़े भ्रष्टाचार को दबाने के ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।
#HaryanaPaddyScam #GurnamSinghCharuni #FarmersProtest #YamunanagarNews #PaddyScam2026 #BKUCharuni #KurukshetraMeeting #AgricultureCrisis #CorruptionFreeHaryana #FarmerUnity #PipliRally #HaryanaNews
-
17/01/26 |कुरुक्षेत्र: शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर रिटायर्ड बैंक कर्मी से 29 लाख की ठगी, व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए बिछाया था जाल
कुरुक्षेत्र, 17 जनवरी (अन्नू ): साइबर अपराधियों ने अब कुरुक्षेत्र के पिहोवा में एक रिटायर्ड बैंक कर्मचारी को अपना शिकार बनाते हुए उनसे करीब 29.50 लाख रुपये ठग लिए हैं। प्रोफेसर कॉलोनी के रहने वाले पीड़ित कृष्ण लाल, जो पहले से ही डीमैट अकाउंट के जरिए शेयर बाजार में सक्रिय थे, नवंबर महीने में गूगल पर स्टॉक मार्केट से जुड़ी कुछ जानकारी खोज रहे थे। इसी दौरान वे 'द दलाल स्ट्रीट इलाइट क्लब 55' नामक एक व्हाट्सएप ग्रुप के संपर्क में आए, जहां से ठगी का यह खेल शुरू हुआ।
व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन ने कृष्ण लाल को ऊंचे रिटर्न और बिना जोखिम वाले निवेश के झूठे सपने दिखाकर एक फर्जी मोबाइल ऐप इंस्टॉल करवाई। पीड़ित का भरोसा जीतने के लिए आरोपियों ने शुरुआत में उनसे एक लाख रुपये निवेश करवाए और वॉलेट में मुनाफे के तौर पर कुछ राशि वापस भी भेजी। बढ़ते बैलेंस को देखकर कृष्ण लाल आरोपियों के झांसे में पूरी तरह आ गए और उन्होंने 18 नवंबर से लेकर 28 नवंबर के बीच अलग-अलग किस्तों में करीब साढ़े 29 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। जब उन्हें अहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है, तब तक काफी देर हो चुकी थी।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही, पुलिस प्रशासन ने आम जनता के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए अपील की है कि वे निवेश के लिए केवल सेबी (SEBI) द्वारा अधिकृत और विश्वसनीय प्लेटफॉर्म का ही इस्तेमाल करें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि शेयर बाजार में जोखिम हमेशा रहता है, इसलिए जो कोई भी बिना रिस्क के गारंटीड मुनाफे का वादा करे, वह ठग हो सकता है। अपनी बैंक डिटेल्स, पैन कार्ड और अन्य निजी जानकारियां किसी भी अज्ञात व्यक्ति या ग्रुप के साथ साझा न करें।
#CyberCrime #KurukshetraNews #StockMarketScam #OnlineFraud #PehowaNews #InvestmentFraud #CyberSecurity #PoliceAlert #StaySafe #FinancialFraud #HaryanaNews -
17/01/26 |अंबाला कैंटोनमेंट बोर्ड का बड़ा कदम: अब पेड़ों की सुरक्षा के लिए जारी होंगे विशेष नंबर, कंक्रीट से मुक्त होंगी जड़ें
अंबाला, 17 जनवरी (अन्नू ): छावनी परिषद अंबाला (कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला) ने अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाली हरियाली को सुरक्षित करने के लिए एक व्यापक अभियान शुरू किया है। इस योजना के तहत बोर्ड प्रशासन सैन्य क्षेत्र, प्रमुख मार्गों और सभी आठ वार्डों में लगे पेड़ों की गिनती कर रहा है। अंबाला कैंट के इस इलाके में लगभग 11,000 पेड़ मौजूद हैं, जिनमें से कई वृक्ष ऐतिहासिक महत्व के हैं। विशेषकर पटेल पार्क में स्थित कुछ पेड़ तो 100 साल से भी ज्यादा पुराने हैं। इन पुराने पेड़ों की लंबी उम्र और स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए कीटनाशकों के छिड़काव और वैज्ञानिक तरीके से कटाई-छंटाई की विशेष प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
इस गणना अभियान के तहत अब तक करीब 6,500 पेड़ों को विशिष्ट पहचान नंबर (Numbering) आवंटित कर दिया गया है। फिलहाल यह कार्य मॉल रोड, स्टाफ रोड, रेसकोर्स रोड और नेपियर रोड जैसे प्रमुख इलाकों में तेजी से चल रहा है। गणना का मानक यह तय किया गया है कि जिस भी पेड़ की मोटाई 30 सेंटीमीटर से अधिक है, उसे आधिकारिक रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है। इससे पहले बोर्ड ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम उठाते हुए उन पेड़ों को कंक्रीट और टाइलों के चंगुल से मुक्त कराया था, जिनकी जड़ें निर्माण कार्यों की वजह से दब गई थीं।
पेड़ों की इस विरासत को सहेजने के लिए एक विशेष टीम मुस्तैद की गई है। इस पूरी निगरानी प्रक्रिया का नेतृत्व बागवानी विशेषज्ञ दीपक सागर कर रहे हैं, जिनके साथ पांच कुशल मालियों की टीम तैनात है। यह टीम रोजाना पार्कों और सड़कों के किनारे लगे पौधों की स्थिति की जांच करती है। बोर्ड का लक्ष्य न केवल पुराने पेड़ों को बचाना है, बल्कि नए पौधे लगाकर क्षेत्र के हरित आवरण को और अधिक सघन बनाना है।
"बोर्ड क्षेत्र को हरा-भरा रखने के लिए नए पौधे रोपित किए जा रहे हैं, वहीं इनके रख-रखाव को लेकर भी गणना की जा रही है। बोर्ड क्षेत्र में लगभग 11 हजार के करीब पेड़ हैं। इनमें से 6500 पेड़ों पर नंबर प्लेट लगा दी गई हैं ताकि कोई इन पेड़ों के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ न कर सके।" — राहुल आनंद शर्मा, सीईओ, कैंटोनमेंट बोर्ड, अंबाला।
#AmbalaCantt #EnvironmentProtection #GreenAmbala #CantonmentBoard #TreeConservation #NatureCare #AmbalaNews #HaryanaGreenery #EcoFriendly #AmbalaCantonmentBoard #TreeProtection #GreenAmbala #NatureConservation #EcoFriendlyAmbala #TreeCensus #CantonmentNews #HeritageTrees #GreenMission #AmbalaNews #HaryanaNews #EnvironmentProtection -
17/01/26 |
खेलो एमपी यूथ गेम्स खिलाड़ियों की प्रतिभा निकालने का सशक्त माध्यम
एन.एस.बाछल, 17 जनवरी, भोपाल।
सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने टी.टी. नगर स्टेडियम, भोपाल में खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ खेलो एमपी यूथ गेम्स की समीक्षा बैठक ली। बैठक में मंत्री कैलाश सारंग ने खेलो एमपी यूथ गेम्स के आगामी खेल आयोजन के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह आयोजन प्रदेश के युवाओं की खेल प्रतिभा को मंच प्रदान करने का एक सशक्त माध्यम है इसमें किसी भी स्तर पर कोई कमी न रहे। मंत्री श्री सारंग ने इस खेल आयोजन में अधिक से अधिक खिलाड़ियों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर देते हुए खेल संघों, जिला खेल अधिकारियों (DSO) एवं यूथ कोऑर्डिनेटर्स के बीच आपसी समन्वय और संवाद को सतत बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही चयनित टीमों का जिलेवार व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। जिससे प्रदेश के अधिक से अधिक युवा इस खेल के प्रति आकर्षित हो सके।
मंत्री कैलाश सारंग ने कहा कि प्रचार-प्रसार की रणनीति ऐसी होनी चाहिए जिससे खिलाड़ियों में उत्साह का संचार हो और खेलो एमपी यूथ गेम्स की प्रभावी एवं व्यापक पहुंच सुनिश्चित की जा सके। इसके लिए डिजिटल, प्रिंट एवं मैदानी स्तर पर प्रचार गतिविधियों को सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अतिरिक्त उन्होंने ब्लॉक, जिला एवं प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाले खेल इवेंट्स के लिए एक डैशबोर्ड बनाने के निर्देश दिए जिससे प्रतियोगिताओं की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग, प्रगति की समीक्षा एवं त्वरित निर्णय संभव हो सके।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-

पंजाब पुलिस मुठभेड़: कबड्डी प्रमोटर हत्याकांड का मुख्य शूटर 'करन डिफॉल्टर' ढेर, कस्टडी से फरार होकर की थी पुलिस पर फायरिंग
मोहाली, 17 जनवरी (अन्नू ): पंजाब के न्यू चंडीगढ़ इलाके में मंगलवार की सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच हुई एक भीषण मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी करन पाठक उर्फ 'करन डिफॉल्टर' मारा गया। यह एनकाउंटर मुल्लांपुर के पास रूरखी खाम गाँव में एयरपोर्ट रोड पर हुआ। पुलिस के अनुसार, करन ने घेराबंदी के दौरान करीब 6 से 7 गोलियाँ चलाईं, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में 9 राउंड फायरिंग की। इस क्रॉस फायरिंग में करन गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। मोहाली के एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने मौके पर पहुँचकर इस पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की है।
इस नाटकीय घटनाक्रम की शुरुआत सोमवार रात को हुई जब करन पुलिस की हिरासत से भागने में सफल रहा था। बताया जा रहा है कि सीआईए की टीम उसे एक .30 बोर की पिस्टल बरामद कराने के लिए ले जा रही थी। रास्ते में धुंध के कारण पुलिस की गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई, जिसका फायदा उठाकर करन ने सीने में दर्द का नाटक किया। जैसे ही पुलिसकर्मी उसकी मदद के लिए बढ़े, उसने हथकड़ी से ही सिपाही जसपिंदर पर हमला कर दिया और फरार हो गया। इस हमले के बाद रात में ही पुलिस ने उसकी तलाश में मोहाली और आसपास के जिलों में भारी नाकेबंदी कर दी थी।
करन डिफॉल्टर चर्चित कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया हत्याकांड का मुख्य आरोपी था। हाल ही में उसे कोलकाता से गिरफ्तार कर पंजाब लाया गया था। वह विदेशी गैंगस्टरों बलविंदर डॉनी और अमरजीत खब्बा के इशारे पर अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता था। राणा बलाचौरिया की हत्या के पीछे एक लंबी साजिश थी, जिसकी रेकी अक्टूबर 2025 से ही की जा रही थी। इस मामले में पुलिस अब तक कई अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि एक अन्य शूटर पहले ही लालड़ू में हुई मुठभेड़ में मारा जा चुका है।
वर्तमान में पुलिस इस बात की गहनता से जाँच कर रही है कि रात को कस्टडी से भागने के बाद करन को शरण देने और हथियार मुहैया कराने में किन लोगों ने मदद की। पुलिस की टीमें अब फरार शूटर आदित्य उर्फ मक्खन की तलाश में जुटी हैं। इस एनकाउंटर और कस्टडी से भागने की घटना को लेकर अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं।
#PunjabPolice #Encounter #KaranDefaulter #MohaliNews #CrimeNews #KabaddiPromoterCase #PoliceEncounter #NewChandigarh #RanaBalachauria -
17/01/26 |सब्जी फसलों में “एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन" पर नासिक में प्रशिक्षण आयोजित
एन.एस.बाछल, 17 जनवरी, भोपाल।
भारत सरकार के वनस्पति संरक्षण संगरोध एवं संग्रह निदेशालय के उपक्रम कार्यालय केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र, नासिक द्वारा आयोजित सब्जी फसलों में "एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन" विषय पर दीर्घकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्रादेशिक कृषि विस्तार व्यवस्थापन प्रशिक्षण संस्था, नासिक में किया गया। एक महीने चले इस गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम में महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश राज्य के कृषि विभाग के 40 अधिकारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का समापन समारोह मुख्य अतिथि डॉ. सुनीता पांडेय, संयुक्त निदेशक, आईपीएम एवं टिड्डी विभाग, मुख्यालय फरीदाबाद, की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इसके अतिरिक्त समारोह में विशिष्ट अतिथि मुकेश महाजन, सहायक निदेशक, रामेती नासिक कृषि विभाग, महाराष्ट्र एवं डॉ. मनीष मोंढे, उप निदेशक, क्षेत्रीय केंद्रीय आईपीएम केंद्र, नागपुर ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यालय प्रमुख डॉ. अतुल ठाकरे, उप निदेशक, केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र, नासिक ने परम्परागत तरीके से अतिथियों का स्वागत किया तथा बताया कि सीआईपीएमसी नासिक की पूरी टीम एवं निदेशालय के विशेषज्ञों ने मिलकर इस 30-दिवसीय दीर्घकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाया। सब्जियों में 'एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन' पर आयोजित इस कार्यक्रम में दो विभिन्न राज्यों के कृषि अधिकारियों को आईपीएम की आधुनिक तकनीकों में इस उद्देश्य के साथ निपुण बनाया गया है कि, वे अपने क्षेत्रों में जाकर किसानों को रसायनिक कीटनाशकों का उपयोग कम करने और टिकाऊ सब्जी उत्पादन अपनाने के लिए प्रेरित कर सकें। हमें पूर्ण विश्वास है कि यह प्रशिक्षण जमीनी स्तर पर सुरक्षित खेती को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगा।
मुख्य अतिथि डॉ. सुनीता पांडेय, संयुक्त निदेशक ने कहा कि यह प्रशिक्षण वनस्पति संरक्षण से जुड़े राज्य और केंद्र के कृषि अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। इस तरह के प्रशिक्षण हमें एक दूसरे को सुनने, समझने और साथ मिलकर काम करने का मंच प्रदान करते हैं। यह तालमेल ही हमारे किसानों तक सही तकनीक पहुँचाने की कुंजी है। जब आप सभी अधिकारी अपने-अपने राज्यों में लौटेंगे, तो सब्जी उत्पादन में आईपीएम जैसी वैज्ञानिक विधियों को बढ़ावा देंगे, जिससे न केवल किसानों की उत्पादन लागत कम होगी, बल्कि सब्जी फसलों में कीटनाशकों के अवशेष जैसी भारी समस्या का समाधान कर सकेंगे। इस प्रशिक्षण की असली सफलता है कि आप यहाँ से प्राप्त तकनीक को निकालकर किसान के खेत तक कितनी पहुँचाते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि एनपीएसएस मोबाइल ऐप से किसान समय सहते कीट एवं रोग की पहचान कर उनके प्रबंधन हेतु सलाह प्राप्त कर सकते है।आज कल खेती में रासायनिक कीटनाशक पर निर्भरता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जिसकी वजह से कृषि उत्पादों में कीटनाशक अवशेष की समस्या आ रही है। रासायनिक कीटनाशक हर किसी के स्वास्थ्य के साथ ही पर्यावरण के लिए भी बेहद नुकसानदेह होते हैं। खेती में रासायनिक कीटनाशियों के उपयोग में कमी लाने के लिए एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन एक लाभकारी विकल्प है। इसी उद्देश्य से इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों को सब्जी उत्पादन में कीट, रोग एवं खरपतवार के प्रबंधन संबंधी सैद्धांतिक व्याख्यान के साथ साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण, क्षेत्र भ्रमण, प्रदर्शन आदि शामिल किये गए ताकि प्रतिभागी एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन की विभिन्न तकनीकों के बारे में जानकारी प्राप्त कर इसे खेत स्तर तक प्रभावी तरीके से लागू कर किसानों की आय में वृद्धि, पर्यावरण संरक्षण, सुरक्षित एवं टिकाऊ खेती को प्रोत्साहित कर सकें।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. शरद मधुकर गायकवाड, वनस्पति संरक्षण अधिकारी ने धन्यवाद भाषण प्रस्तुत किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए सभी अथितियों, विशेषज्ञों, प्रतिभागियों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
17/01/26 |मध्यप्रदेश ने राज्यों की स्टार्ट-अप इको सिस्टम रैंकिंग में "लीडर" श्रेणी में रखा स्थान बरकरार
एन.एस.बाछल, 17 जनवरी, भोपाल।
राष्ट्रीय स्टार्ट-अप दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समारोह में मध्यप्रदेश को राज्य में सशक्त स्टार्ट-अप इको सिस्टम विकसित करने के लिए लीडर श्रेणी में मान्यता प्रदान की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश ने इस प्रतिष्ठित रैंकिंग में अपना लीडर स्थान बरकरार रखते हुए निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में राज्यों की स्टार्ट-अप इको सिस्टम रैंकिंग पाँचवां संस्करण का शुक्रवार को भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजन किया गया। इस अवसर पर देशभर के राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के स्टार्ट-अप इको सिस्टम के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्टार्ट-अप इंडिया की पिछले 10 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि "भारत आज दुनिया का थर्ड लार्जेस्ट स्टार्ट-अप इको सिस्टम है। दस साल पहले देश में 500 से भी कम स्टार्ट-अप थे, आज यह संख्या बढ़कर 2 लाख से ज्यादा है। वर्ष 2014 में भारत में सिर्फ 4 यूनिकॉर्न से आज भारत में करीब सवा सौ एक्टिव यूनिकॉर्न हैं।" उन्होंने इस तथ्य की सराहना की कि भारत के युवाओं का फोकस रियल प्रोब्लम्स' साल्व करने पर है।
इस राष्ट्रीय समारोह में मध्यप्रदेश को राज्य में सशक्त स्टार्ट-अप इको सिस्टम विकसित करने के लिए लीडर श्रेणी में मान्यता प्रदान की गई। मध्यप्रदेश ने इस प्रतिष्ठित रैंकिंग में अपनी लीडरशिप बरकरार रखते हुए निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का सशक्त नेतृत्व और दूरदर्शी विज़न तथा मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश ने उद्यमिता को आर्थिक विकास के प्रमुख स्तंभ के रूप में स्थापित किया है। स्टार्ट-अप को नीति-स्तरीय सहयोग, वित्तीय सहायता, नवाचार को प्रोत्साहित करने वाली संरचना और जिला स्तर तक पहुँच सुनिश्चित करने की उनकी सोच ने राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी बनाने में उत्प्रेरक भूमिका निभाई है। समारोह में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व रुही खान, अपर सचिव,सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग तथा डॉ. अभा ऋषि, कार्यकारी प्रमुख, मध्यप्रदेश स्टार्ट-अप सेंटर द्वारा किया गया।
विगत 10 वर्षों में मध्यप्रदेश एक अग्रणी स्टार्ट-अप डेस्टिनेशन के रूप में उभरा है। वर्ष 2016 में मध्यप्रदेश में डीपीआईआईटी से मान्यता प्राप्त मात्र 7 स्टार्ट-अप से बढ़कर वर्तमान में राज्य के सभी जिलों में कुल 6,600 से अधिक स्टार्ट-अप सक्रिय हैं। विशेष रूप से इन स्टार्ट-अप में से 48% में कम-से-कम एक महिला संस्थापक हैं, जो समावेशी और समान उद्यमिता के प्रति राज्य की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह उल्लेखनीय प्रगति सशक्त नीतिगत ढांचे और संस्थागत सहयोग का परिणाम है, जिसका आधार मध्यप्रदेश स्टार्ट-अप नीति एवं क्रियान्वयन योजना 2025 है, जिसे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 के दौरान प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा लॉन्च किया गया। यह नीति स्टार्ट-अप के प्रत्येक चरण में समग्र सहयोग प्रदान करती है जिसमें एंटरप्रेन्योर-इन-रेजिडेंस सहायता, विचार स्तर पर सीड फंडिंग, तथा विकास-चरण के उद्यमों के लिए समर्पित स्टार्ट-अप कैपिटल फंड शामिल है। मध्यप्रदेश ने स्टार्ट-अप की संख्या, क्षमता निर्माण, निवेश सुविधा, नवाचार समर्थन और समावेशिता जैसे प्रमुख मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह सिद्ध किया है कि राज्य का स्टार्ट-अप इको सिस्टम न केवल विकसित हो रहा है, बल्कि निरंतर मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-

मशहूर गायक बी प्राक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी: 10 करोड़ की फिरौती न देने पर जान से मारने की चेतावनी
मोहाली, 17 जनवरी (अन्नू ): पंजाबी और बॉलीवुड संगीत जगत के मशहूर गायक बी प्राक को लेकर एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है। कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर गायक को जान से मारने की धमकी मिली है और उनसे 10 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फिरौती की मांग की गई है। हैरान करने वाली बात यह है कि यह धमकी सीधे बी प्राक को न देकर उनके करीबी दोस्त और पंजाबी गायक दिलनूर के जरिए पहुंचाई गई है। इस घटना के बाद से पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है।
पूरी घटना की शुरुआत 5 जनवरी को हुई, जब गायक दिलनूर के मोबाइल पर एक विदेशी नंबर से दो बार कॉल आए। उस वक्त उन्होंने अनजान नंबर समझकर कॉल रिसीव नहीं किया। अगले दिन यानी 6 जनवरी को फिर से एक इंटरनेशनल नंबर से कॉल आया। जैसे ही दिलनूर ने फोन उठाया, उन्हें सामने वाले की बातें संदिग्ध लगीं और उन्होंने तुरंत कॉल काट दिया। इसके तुरंत बाद उनके पास एक ऑडियो रिकॉर्डिंग (वॉइस मैसेज) भेजी गई। इस मैसेज में बोलने वाले ने खुद की पहचान अरजू बिश्नोई के तौर पर बताई और स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह संदेश बी प्राक तक पहुंचा दिया जाए।
धमकी देने वाले ने चेतावनी दी है कि यदि एक हफ्ते के भीतर 10 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया गया, तो बी प्राक को इसका गंभीर अंजाम भुगतना होगा। धमकी में साफ तौर पर शारीरिक नुकसान पहुंचाने की बात कही गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गायक दिलनूर ने बिना देरी किए एसएसपी मोहाली को इस पूरी घटना की जानकारी दी और औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।
मोहाली पुलिस अब इस मामले की गहराई से तफ्तीश कर रही है। पुलिस उन विदेशी नंबरों को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है जिनसे कॉल और मैसेज आए थे। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या वाकई इस धमकी के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ है या किसी ने केवल दहशत फैलाने के लिए इस नाम का इस्तेमाल किया है। फिलहाल, सुरक्षा के नजरिए से पुलिस काफी सतर्क है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
#BPraak #Dilnoor #LawrenceBishnoiGang #PunjabiSinger #CrimeNews #Extortion #MohaliPolice #BollywoodNews #PunjabNews #BreakingNews -
17/01/26 |- आहार,
आज का एक दिन का शाकाहारी मील प्लान
#शाकाहारीभोजनयोजना #दैनिकआहारचार्ट #स्वस्थभोजनभारत #शाकाहारीदिवस #संतुलितपोषण #देसीआहार #पौधआधारितजीवनशैली #स्वस्थजीवन2026 #वजनप्रबंधन #भारतीयशाकाहारी #स्वच्छखाएंभारत #स्वास्थ्ययात्रा #सुबहकीदिनचर्या #स्वस्थनाश्तेकेविचार #पौष्टिकदोपहरकास्वाद #दोषमुक्तरातकास्वाद #सुपरफूड्सभारत #आयुर्वेदिकजीवनशैली #फिटनेसफूड #दैनिकस्वास्थ्य #प्रोटीनयुक्तसब्जियां #घरकापकाखाना #रोग प्रतिरोधक क्षमताबढ़ानेवाले #स्वस्थजीवनशैलीकेटिप्स #शाकाहारीव्यंजन #भोजनतैयारीकेविचार #सात्विकभोजन #सचेतभोजन #स्वस्थआदतें #दैनिकपोषणमार्गदर्शिका #danikkhabar
-
17/01/26 |- खेल,
आज के अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रादेशिक तथा स्थानीय खेल समाचार
#खेलसमाचार #क्रिकेटसमाचार #भारतबनामन्यूजीलैंड #INDvNZ #दूसरावनडे #विराटकोहली #केएलराहुल #शुभमनगिल #इंडियाओपन2026 #बैडमिंटनइंडिया #पीवीसिंधु #एलिसाहीलीरिटायर #महिलाक्रिकेट #हॉकीइंडियालीग #एसजीपाइपर्स #हैदराबादतूफान्स #राष्ट्रीयखेलनियम2026 #खेलशासन #आईपीएल2026 #रायपुरस्टेडियम #छत्तीसगढ़खेल #वैभवसूर्यवंशी #अंडर19विश्वकप #खेलोइंडिया #भारतीयखेल #अंतर्राष्ट्रीयखेल #विश्वक्रिकेट #टेनिसअपडेट #फुटबॉलसमाचार #रियलमैड्रिड #अल्वारोअर्बेलोआ #ज़ाबीअलोंसो #खेलहाइलाइट्स #लाइवस्कोर #मैचडे #खेलब्रेकिंग #राष्ट्रीयसमाचार #क्षेत्रीयखेल #स्थानीयटूर्नामेंट #मकरसंक्रांतिखेल #मारवाड़ीयुवाफोरम #खेलकार्निवल #बिहारखेल #दैनिकखबर #एमपीन्यूज #विकासभारतयुवानेता #खेलसंघ #मेकइनइंडियाइनस्पोर्ट्स #भारतकेएथलीट #ओलंपिकतैयारी #फिटनेसप्रेरणा #danikkhabar
-
17/01/26 |राज्यपाल हिमाचल प्रदेश ने भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा के परिविक्षाधीन अधिकारियों से किया संवाद
एन.एस.बाछल, 17 जनवरी, शिमला।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने लोक भवन में भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा (आईए एंड एएएस) 2025 बैच के परिविक्षाधीन अधिकारियों के साथ संवाद किया।
संवाद के दौरान राज्यपाल ने लोक सेवा, जवाबदेही तथा शासन में सत्यनिष्ठा के महत्त्व पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने युवा अधिकारियों को कर्त्तव्यों के निर्वहन में दक्षता, पारदर्शिता और नैतिक आचरण को धारण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लोकतांत्रिक संस्थाओं को सशक्त बनाने और सार्वजनिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को सुनिश्चित करने में लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवाओं की महत्त्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया।
इस अवसर पर परिविक्षाधीन अधिकारियों ने भी राज्यपाल के साथ अपने अनुभव साझा किए।
इससे पूर्व, उन्होंने लोकभवन का भ्रमण कर इसके ऐतिहासिक महत्त्व, वास्तुकला धरोहर और कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी उपस्थित थीं।
इससे पूर्व, राष्ट्रीय लेखा परीक्षा एवं लेखा अकादमी के महानिदेशक एस. आलोक ने राज्यपाल को सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) सुशील कुमार ठाकुर, राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा तथा निदेशक पुष्पलता भी उपस्थित थे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Himachal Pardesh
-
17/01/26 |
पीएम सूर्य घर योजना में अब तक 29 हजार 174 उपभोक्ताओं के खातों में पहुंची 227 करोड़ से अधिक की सब्सिडी
एन.एस.बाछल, 17 जनवरी, भोपाल।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अपने क्षेत्रान्तर्गत 16 जिलों में पीएम सूर्य घर योजना में अब तक कुल 29 हजार 174 उपभोक्ता पंजीकृत हुए हैं। इनके खातों में 227 करोड़ 39 लाख रूपये से अधिक की राशि सब्सिडी के रूप में जमा कराई जा चुकी है। कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद विद्युत वितरण कंपनी में रजिस्टर्ड अधिकृत वेंडर से ही सौर ऊर्जा संयंत्र लगवाएं। देश के करोड़ों घरों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पीएम सूर्य घर योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना में एक किलोवॉट सोलर संयन्त्र लगाने पर 30 हजार रूपये, 2 किलोवॉट सोलर संयन्त्र लगाने पर 60 हजार रुपए तथा 3 किलोवॉट या उससे अधिक के सोलर संयन्त्र स्थापना पर 78 हजार रुपए की सब्सिडी केन्द्र सरकार द्वारा दी जा रही है।
योजना में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा, जिसके लिए पीएम सूर्य घर योजना की वेबसाइट https://www.pmsuryaghar.gov.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए कंपनी की वेबसाइट www.portal.mpcz.in अथवा उपाय ऐप, वॉट्सऐप चेटबॉट व टोल फ्री नं 1912 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
कंपनी ने कहा कि उपभोक्ताओं को समय पर सब्सिडी मिले इसके लिए वेंडर और उपभोक्ता दोनों को ध्यान रखना होगा कि उनके बैंक खाते में नाम, आधार कार्ड में नाम तथा बिजली बिल में नाम एक समान होना चाहिए। गौरतलब है कि 1 दिसंबर 2024 से स्थापित होने वाले प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत सौर संयंत्रों में केवल स्मार्ट मीटर ही लगाए जा रहे हैं, जो कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा एस.ओ.आर. रेट पर उपभोक्ताओं को प्रदान किए जा रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं द्वारा सोलर वेंडर को किए जाने वाले भुगतान में लगभग 6 से 8 हजार रूपये तक की कमी परिलक्षित हो रही है। कंपनी ने कहा कि जिन रूफटॉप सोलर प्लांट में नेट मीटर के साथ मोडेम व सिम लगे होने के बाद भी अगर डाटा कम्युनिकेशन का अभाव है, तो संबंधित सोलर वेंडर को नोटिस जारी किए गए हैं। कम्युनिकेशन फिर भी स्थापित नहीं होने की अवस्था में वेंडर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
17/01/26 |BREAKING: मोहाली एनकाउंटर: कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया के हथियारे का एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी 'करण डिफाल्टर' घायल
मोहाली 17 जनवरी(अन्नू) : मोहाली पुलिस और कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की हत्या के मुख्य आरोपी करण डिफाल्टर के बीच आज सुबह एयरपोर्ट रोड पर मुठभेड़ हो गई। पुलिस आरोपी को हथियार बरामद करवाने के लिए मौके पर ले गई थी, जहां उसने भागने की कोशिश में पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है।
रिकवरी के दौरान पुलिस पर हमला
पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किए गए करण डिफाल्टर को राणा बलाचौरिया हत्याकांड से जुड़े हथियार बरामद करने के लिए मोहाली लाया गया था। जैसे ही पुलिस एयरपोर्ट रोड के पास पहुंची, आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया और झड़प शुरू कर दी। खुद के बचाव में पुलिस को गोलियां चलानी पड़ीं।
गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की माँ की हत्या का भी है आरोपी
करण डिफाल्टर एक शातिर अपराधी है। राणा बलाचौरिया की हत्या के अलावा, उसने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की माँ की भी गोली मारकर हत्या की थी। वह इस मामले में भी लंबे समय से वांटेड था। पुलिस इसे एक बड़ी कामयाबी मान रही है क्योंकि वह कई हाई-प्रोफाइल अपराधों में शामिल रहा है।
आधिकारिक जानकारी का इंतजार
इस एनकाउंटर के बाद पूरे इलाके में पुलिस तैनात की गई। मोहाली के SSP हरमनदीप सिंह हंस जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को इस मुठभेड़ की विस्तृत जानकारी देंगे।
#MohaliEncounter #RanaBalachouria #KabbadiPlayer #PunjabPolice #BreakingNews #CrimeUpdate #KaranDefaulter #PunjabCrime
-
17/01/26 |नक्सलियों का पूरी तरह सफाया करना असंभव को संभव करने जैसा- मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 17 जनवरी, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश से नक्सलियों का पूरी तरह सफाया करना असंभव को संभव करने जैसा था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस उपलब्धि पर संतोष व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश से नक्सल उन्मुलन के लिए पुलिस अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पुलिस की ड्यूटी में कई तरह की चुनौतियां होती हैं, लेकिन पुलिस बल हर समय अपने कर्तव्य पर उत्साह और उमंग के साथ डटा रहता है। सभी पुलिसकर्मी अभिनंदन के पात्र हैं, पुलिस का अनुशासन सराहनीय और अनुकरणीय है। प्रदेश सरकार के लिए वर्ष 2025 उपलब्धियों से भरा रहा है। राष्ट्र विरोधी ताकतों को मध्यप्रदेश पुलिस जड़ से खत्म कर रही है। राज्य में संगठित अपराध के लिए कोई स्थान नहीं है। नशा विरोधी अभियान में प्रदेश पुलिस निरंतर सराहनीय उपलब्धियां हासिल कर रही है। राज्य सरकार और पुलिस नए अनुभवों के साथ आगे बढ़ रही है। देशभक्ति और जन सेवा की भावना को और मजबूत करते हुए मध्यप्रदेश को आंतरिक सुरक्षा का आदर्श प्रदेश बनाए रखना हम सबका लक्ष्य हो।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आईपीएस सर्विस मीट का शुभारंभ कर संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना तथा अध्यक्ष भारतीय पुलिस सेवा संघ चंचल शेखर ने पुष्पगुच्छ और पौधा भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सलामी ली और भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के साथ उनका ग्रुप फोटो हुआ। पुलिस महानिदेशक श्री मकवाना तथा आईपीएस ऐसोसिएशन के अध्यक्ष चंचल शेखर द्वारा मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
लोकतंत्र और कानून-व्यवस्था की मजबूती में पुलिस का महत्वपूर्ण योगदान
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकतंत्र और कानून-व्यवस्था की मजबूती में पुलिस का महत्वपूर्ण योगदान है। जल्द ही प्रदेश पुलिस को पदोन्नति की स्वीकृति का समाचार मिलेगा। इसके साथ ही पुलिस विभाग में पर्याप्त भर्तियां भी होंगी। नए कानून लागू करने में प्रदेश पुलिस देश के लिए आदर्श उदाहरण है। मध्यप्रदेश में साइबर अपराधों सहित सभी तरह के संगठित गिरोह और अपराधियों पर अंकुश लगाया जा रहा है। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्यवाही से प्रदेश में किसी भी राष्ट्र विरोधी ताकत को पनपने का अवसर नहीं मिला। प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद और अपराध के गठजोड़ के प्रति सभी को चेताया है। हमें भी पराम्परागत तरीके बदलकर बड़े पैमाने पर काम करना होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 2026 भविष्य की पुलिसिंग की दिशा तय करने का अवसर है। आने वाले वर्षों में हम तकनीक में दक्ष, निर्णय में तेज और जनता के प्रति अधिक संवेदनशील पुलिस व्यवस्था समाज और प्रदेशवासियों को प्रदान करें, हम सब इस संकल्प के साथ आगे बढ़ें।
नक्सलमुक्त प्रदेश करने में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मार्गदर्शन और त्वरित निर्णय रहे महत्वपूर्ण : डीजीपी श्री मकवाना
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने कहा कि प्रदेश को नक्सलमुक्त करने में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का मार्गदर्शन और उनके द्वारा लिए गए त्वरित निर्णयों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। नक्सल आपरेशन्स में पुलिस निरीक्षक आशीष शर्मा का शहीद होना दुर्भाग्यपूर्ण रहा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल पर ही उनके परिवार को एक करोड़ रुपए की राहत राशि और छोटे भाई को उप निरीक्षक के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई। मकवाना ने कहा कि डायल 112 योजना का छह माह में क्रियान्वयन और नए अपराधिक कानूनों को लागू करना वर्ष 2025 की बड़ी उपलब्धि रही। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में संसाधन और रिक्त पदों की पूर्ति करते हुए तैयारियां जारी हैं। मध्यप्रदेश पुलिस बल साइबर अपराध की चुनौती का सामना करने के लिए स्वयं को निरंतर सशक्त और सक्षम बना रहा है।
सिंहस्थ, सड़क सुरक्षा और साइबर सक्षमता विकास पुलिस की प्राथमिकताओं में
पुलिस महानिदेशक मकवाना ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आगामी एक अप्रैल 2026 से नारकोटिक्स से देश को मुक्त करने का अभियान आरंभ किया जा रहा है। देश को ड्रग्स मुक्त बनाने के लिए तीन वर्ष का लक्ष्य रखा गया है। ड्रग्स माफिया के विरूद्ध पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा। ड्रग्स के बारे में जागरूकता के लिए प्रदेश में "नशे से दूरी है जरूरी" अभियान का भी वर्ष 2025 में सफलतापूर्वक संचालन किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मियों में तनाव प्रबंधन और उनके मानसिक स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए हॉर्ट फुलनेस संस्था से समन्वय कर गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सिंहस्थ-2028, सड़क सुरक्षा, साइबर सक्षमता विकास पुलिस की प्राथमिकताओं में है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-

-
17/01/26 |- मौसम,
दैनिक खबर प्रस्तुत करता है भारत में आज का मौसम का हाल
आज का मौसम — 17 जनवरी 2026
🇮🇳 भारत (सामान्य रूप से)
उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय है, जिससे हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी / बारिश होने के साथ-साथ उत्तरी मैदानों में घना कोहरा / सर्दी बनी रहने का अनुमान है।
IMD ने घने से बहुत घने कोहरे और ठंड के कारण येलो अलर्ट जैसा मौसम पैटर्न जारी किया है – इससे यात्रा और सड़कों पर धुंध का असर रहेगा।
---
🌦️ हरियाणा
आज सुबह घने बादल / कोहरा रहने की संभावना है, दोपहर तक मौसम हल्का धुंधला रहेगा।
तापमान: अधिकतम ~20-21°C, न्यूनतम ~5-7°C تقريباً।
हवा अपेक्षाकृत शांत रहेगी, और किसी प्रकार की वर्षा की संभावना नहीं है।
वायु गुणवत्ता ‘बहुत अस्वस्थ’ बनी रह सकती है (धुंध/धूल के कारण)।
---
📍 अंबाला (हरियाणा)
आज घने बादल / कोहरा का मौसम; दिन में हल्का सा हाज़ी/धुंधला मौसम रहेगा।
तापमान: दिन का ~20°C के आसपास और रात का ~4-6°C।
वर्षा की संभावना नहीं है; मौसम स्निग्ध और ठंडा है।
---
📅 इस सप्ताह (18-19 जनवरी 2026 तक) — ट्रेंड
🇮🇳 भारत — सामान्य पूर्वानुमान
उत्तर भारत में सर्दी जारी, खासकर सुबह-शाम को कोहरा/सर्दी, और हिमालयी इलाकों में हल्की बर्फ/बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं।
दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी की उम्मीद, पर रातें ठंडी बनी रहेंगी।
उत्तर और मध्य भारत के मैदानों में कोहरे के कारण ट्रैफिक धीमा रह सकता है और वायु गुणवत्ता खराब रह सकती है।
---
🌡️ संक्षेप — तापमान और मौसम की स्थिति
क्षेत्र आज (17 Jan) 18 Jan 19 Jan
अंबाला Cloudy/Hazy; 4–20°C Morning clouds → Hazy; 6–22°C Some clouds → Sun later; 6–23°C
हरियाणा (सामान्य) Low clouds → Hazy; 5–20°C Low clouds, sun later; 7–21°C Low clouds, some sun; 5–22°C
भारत (उत्तर भाग) Fog, cold conditions Fog persists Cold with gradual warming
---
⚠️ सावधानियाँ (IMD सुझाव)
कोहरे के समय ड्राइविंग में सावधानी रखें और दूरी बनाकर चलें।
सुबह-शाम को ठंड और कोहरे के कारण स्कूल/यातायात प्रभावित हो सकता है — समय पर्याप्त रखें।
वायु गुणवत्ता खराब रहने पर घरेलू गतिविधियां सीमित करें (विशेषकर संवेदनशील लोगों के लिए)।
---
#DailyKhabar #WeatherForecast #IndiaWeather #IndiaForecast #TodaysWeather #WeatherUpdate #Meteorology #Climate #WeatherInIndia #WeatherNews #StayInformed #WeatherReport #IndiaRain #Heatwave #WeatherAlert #ForecastedWeather #SeasonalChange #DailyWeather #Nature #IndianClimate
-
17/01/26आज का राशिफल 17 जनवरी 2026
🌞 आज का राशिफल – 17 जनवरी 2026 (शनिवार)
(सभी 12 राशियों के लिए – परिवार, करियर, लाभ-हानि, शेयर मार्केट, स्वास्थ्य, शुभ मुहूर्त, मूड)
♈ मेष (Aries)
परिवार: घर में किसी मुद्दे पर आपकी बात मानी जाएगी। बुज़ुर्गों का सहयोग मिलेगा।
करियर: अधिकारियों से बातचीत में सावधानी रखें, पर मेहनत रंग लाएगी।
लाभ: पुराने संपर्क से फायदा।
हानि: जल्दबाज़ी में निर्णय नुकसान दे सकता है।
शेयर मार्केट: उतार-चढ़ाव, शॉर्ट टर्म ट्रेड से बचें।
स्वास्थ्य: सिरदर्द, बीपी पर ध्यान दें।
मूड: थोड़ा चिड़चिड़ा लेकिन आत्मविश्वासी।
लकी नंबर: 9
शुभ रंग: लाल
शुभ मुहूर्त: सुबह 10:30–11:30
♉ वृषभ (Taurus)
परिवार: सुख-शांति बनी रहेगी, घर में शुभ चर्चा।
करियर: स्थिर प्रगति, नया अवसर मिल सकता है।
लाभ: धन आगमन के संकेत।
हानि: आलस्य से नुकसान।
शेयर मार्केट: सुरक्षित निवेश ठीक।
स्वास्थ्य: गला, सर्दी से बचें।
मूड: शांत और संतुलित।
लकी नंबर: 6
शुभ रंग: सफेद
शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:15–1:00
♊ मिथुन (Gemini)
परिवार: भाई-बहनों से सहयोग।
करियर: मीटिंग, बातचीत से लाभ।
लाभ: नेटवर्किंग से फायदा।
हानि: दो काम साथ करने से भ्रम।
शेयर मार्केट: खबरों पर आधारित ट्रेड लाभकारी।
स्वास्थ्य: थकान, नींद पूरी करें।
मूड: उत्साही लेकिन अस्थिर।
लकी नंबर: 5
शुभ रंग: हरा
शुभ मुहूर्त: सुबह 9:00–10:00
♋ कर्क (Cancer)
परिवार: भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा।
करियर: जिम्मेदारी बढ़ेगी, नाम मिलेगा।
लाभ: मान-सम्मान में वृद्धि।
हानि: भावुक निर्णय से बचें।
शेयर मार्केट: लंबी अवधि सोचें।
स्वास्थ्य: पेट से जुड़ी समस्या।
मूड: संवेदनशील।
लकी नंबर: 2
शुभ रंग: क्रीम
शुभ मुहूर्त: शाम 4:00–5:00
♌ सिंह (Leo)
परिवार: आपकी भूमिका अहम रहेगी।
करियर: नेतृत्व का मौका मिलेगा।
लाभ: सरकारी या उच्च पद से लाभ।
हानि: अहंकार से नुकसान।
शेयर मार्केट: मुनाफ़ा वसूली का समय।
स्वास्थ्य: कमर, पीठ दर्द।
मूड: जोशीला।
लकी नंबर: 1
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ मुहूर्त: सुबह 11:00–12:00
♍ कन्या (Virgo)
परिवार: छोटे विवाद सुलझेंगे।
करियर: योजनाबद्ध काम से सफलता।
लाभ: मेहनत का पूरा फल।
हानि: ज्यादा आलोचना से संबंध खराब।
शेयर मार्केट: टेक/फार्मा में सोच-समझकर।
स्वास्थ्य: पाचन कमजोर।
मूड: व्यावहारिक।
लकी नंबर: 4
शुभ रंग: आसमानी
शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:30–2:15
♎ तुला (Libra)
परिवार: सामंजस्य अच्छा रहेगा।
करियर: साझेदारी से लाभ।
लाभ: कानूनी/समझौते में फायदा।
हानि: निर्णय टालने से नुकसान।
शेयर मार्केट: बैलेंस्ड पोर्टफोलियो रखें।
स्वास्थ्य: तनाव कम करें।
मूड: संतुलित।
लकी नंबर: 7
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ मुहूर्त: शाम 5:30–6:15
♏ वृश्चिक (Scorpio)
परिवार: गोपनीय बात साझा न करें।
करियर: रणनीति सफल होगी।
लाभ: अचानक धन लाभ।
हानि: क्रोध से नुकसान।
शेयर मार्केट: रिस्क है, सीमित निवेश।
स्वास्थ्य: ऊर्जा अधिक, पर थकान।
मूड: गहन और दृढ़।
लकी नंबर: 8
शुभ रंग: मैरून
शुभ मुहूर्त: सुबह 8:45–9:30
♐ धनु (Sagittarius)
परिवार: यात्रा या शुभ समाचार।
करियर: विस्तार के योग।
लाभ: विदेशी/दूरस्थ काम से फायदा।
हानि: नियम तोड़ने से हानि।
शेयर मार्केट: लॉन्ग टर्म निवेश ठीक।
स्वास्थ्य: जांघ/घुटनों पर ध्यान।
मूड: आशावादी।
लकी नंबर: 3
शुभ रंग: पीला
शुभ मुहूर्त: दोपहर 3:00–3:45
♑ मकर (Capricorn)
परिवार: जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी।
करियर: वरिष्ठों का समर्थन।
लाभ: स्थायी लाभ।
हानि: कठोरता से रिश्ते प्रभावित।
शेयर मार्केट: बैंकिंग/इन्फ्रा ठीक।
स्वास्थ्य: हड्डियों का ध्यान।
मूड: गंभीर।
लकी नंबर: 10
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ मुहूर्त: सुबह 7:30–8:15
♒ कुंभ (Aquarius)
परिवार: मित्र जैसा सहयोग मिलेगा।
करियर: नया आइडिया सफल।
लाभ: टेक/नवाचार से फायदा।
हानि: नियमों की अनदेखी।
शेयर मार्केट: आईटी सेक्टर में अवसर।
स्वास्थ्य: पैरों में दर्द।
मूड: प्रगतिशील।
लकी नंबर: 11
शुभ रंग: नीला
शुभ मुहूर्त: शाम 6:30–7:15
♓ मीन (Pisces)
परिवार: भावनात्मक समर्थन मिलेगा।
करियर: रचनात्मक कार्य में सफलता।
लाभ: कला/सेवा क्षेत्र से लाभ।
हानि: भ्रम से नुकसान।
शेयर मार्केट: भावनाओं में आकर निवेश न करें।
स्वास्थ्य: नींद और पानी का ध्यान।
मूड: कल्पनाशील।
लकी नंबर: 12
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:00–2:45
#TodaysHoroscope #January17 #HoroscopePrediction #AstrologyUpdates #ZodiacSigns #Astrology #DailyHoroscope #Horoscope2026 #AstrologyCommunity #StarSignInsights #CosmicGuidance #HoroscopeLovers #SpiritualJourney #PlanetaryInfluence #Numerology #Tarot #MonthlyHoroscope #AstrologicalForecast #LoveHoroscope #UniverseAlignment
-
16/01/26 |हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती: अब तक 1.37 लाख पंजीकरण, चेयरमैन ने युवाओं से अंतिम तिथि से पहले आवेदन की अपील की
हरियाणा, 16 जनवरी (अभी) : हरियाणा में 5,500 पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए जारी भर्ती प्रक्रिया को लेकर युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने ताजा आंकड़े साझा करते हुए बताया कि अब तक कुल 1,37,533 अभ्यर्थी अपना पंजीकरण करा चुके हैं, जिनमें से 78,924 अभ्यर्थियों ने अपने आवेदन फॉर्म को सफलतापूर्वक पूरा कर फाइनल सबमिट भी कर दिया है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आवेदन प्रक्रिया अत्यंत सुचारू रूप से चल रही है और तकनीकी सहायता के लिए आने वाले कॉल की संख्या बहुत कम है, जो पोर्टल की सफलता को दर्शाता है।
नायब सरकार द्वारा नए साल के अवसर पर निकाली गई इस भर्ती में 4,500 पुरुष कांस्टेबल, 600 महिला कांस्टेबल और विशेष रूप से जीआरपी के लिए 400 पुरुष कांस्टेबल के पद शामिल हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस बार सरकार ने युवाओं की सुविधा के लिए आवेदन शुल्क पूरी तरह माफ कर दिया है। आवेदन की अंतिम तिथि 25 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। चेयरमैन ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अंतिम समय की भीड़ और तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए आखिरी तारीख का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपना फॉर्म जमा करें।
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडवर्टाइजमेंट नंबर 01/2026 के लिंक पर क्लिक करना होगा। प्रक्रिया के तहत ग्रुप-सी सीईटी (CET) रजिस्ट्रेशन नंबर भरना अनिवार्य है, जिसके बाद ओटीपी के माध्यम से डेटा वेरिफाई होगा। अभ्यर्थियों को अपनी योग्यता, अनुभव, फोटो और हस्ताक्षर के दस्तावेज अपलोड करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर, उस पर हस्ताक्षर कर पुनः साइन की हुई कॉपी अपलोड करनी होगी। परीक्षा की तिथियों की घोषणा आवेदनों की कुल संख्या के आधार पर परीक्षा केंद्र तय होने के बाद जल्द ही की जाएगी।
#HaryanaPoliceRecruitment #HSSCHaryana #PoliceConstable2026 #HimmatSinghHSSC #HaryanaJobs #GovtJobsIndia #CETGroupC #KhakiVardi #NayabSainiSarkar #PoliceBharti #EmploymentNews #FutureConstables #NoApplicationFee #HaryanaYouth #CareerInPolice
-
16/01/26 |अम्बाला कैंट में 250 से अधिक छात्रों ने सुरक्षा नियमों का पालन करने का लिया संकल्प; डीटीओ ने दिए सुरक्षित ड्राइविंग के टिप्स
अम्बाला, 16 जनवरी (अभी) : राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह के तहत पैदल चलने वालों, साइकिल चलाने वालों एवं दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर सेंट्रल लाइब्रेरी, एसडीएम ऑफिस कॉम्प्लेक्स, अंबाला कैंट में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग 250 से अधिक छात्रों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) अंबाला सुशील कुमार ने छात्रों को सडक़ सुरक्षा नियमों बारे विस्तार से की जानकारी दी।
डीटीओ सुशील कुमार ने जानकारी देते हुए पैदल यात्रियों को फुटपाथ का उपयोग करने, ज़ेबरा क्रॉसिंग से ही सडक़ पार करने, मोबाइल फोन का प्रयोग किए बिना सडक़ पार करने तथा ट्रैफिक सिग्नलों का पालन करने व अन्य ट्रैफिक नियमों बारे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने साइकिल चालकों को सडक़ के बाईं ओर चलने, दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, रियर व्यू मिरर लगाने और राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्लिप रोड का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों को हमेशा हेलमेट, जूते व दस्ताने पहनने, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, शराब या नशे की हालत में वाहन न चलाने, ओवरस्पीड व गलत साइड ड्राइविंग से बचने तथा ट्रैफिक नियमों का पूर्ण पालन करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों ने सडक़ सुरक्षा नियमों का स्वयं पालन करने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर एमवीओ (प्रवर्तन) प्रदीप कुमार, टीएसआई सुमित, एचएचजी सुरेश तथा मनजीत रानी के साथ अन्य उपस्थित रहे।#RoadSafetyMonth #AmbalaCantt #TrafficAwareness #StudentSafety #SafeDriving #DSOAmbala #HelmetSavesLives #ZebraCrossing #RoadSafetyIndia #TrafficRules #AccidentPrevention #NationalRoadSafetyMonth2026 #TwoWheelerSafety #SafetyFirst #AmbalaNews
-
16/01/26 |2047 तक विकसित भारत के संकल्प में युवाओं की भूमिका अहम : विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण
हरियाणा, 16 जनवरी (अभी) : हरियाणा विधान सभा में शुक्रवार को राजधानी युवा संसद संस्था के सहयोग से दो दिवसीय ‘हरियाणा युवा संवाद’ का दूसरा संस्करण शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विधान सभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में 13 राज्यों से 65 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
इस मौके पर विस अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने लंबे समय तक गुलामी के कठिन दौर को झेला है, जिसके दौरान हमारी समृद्ध संस्कृति और मूल्यों को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। इसके बावजूद भारत आज विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। यह हमारे संविधान की शक्ति और देशवासियों की एकजुटता का प्रमाण है। संविधान हमें यह सिखाता है कि भारत की असली ताकत यहां के लोग हैं। हम सभी को मिलकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को ‘विकसित राष्ट्र’ बनाने के विजन को साकार करना है।
उन्होंने कहा कि भारत विविधताओं का देश है। यहां अलग-अलग भाषाएं, परंपराएं और संस्कृतियां हैं, लेकिन इन सबके बीच एक साझा लक्ष्य है- राष्ट्र और प्रदेश की प्रगति। देश की विभिन्न विधानसभाओं में भले ही राज्यों की भाषाएं अलग हों, लेकिन सभी जनप्रतिनिधियों का उद्देश्य समाज के हर वर्ग के लिए प्रभावी और कल्याणकारी योजनाएं बनाना होता है। जनता की कठिनाइयां दूर करना व उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति असली ध्येय है।
श्री हरविन्द्र कल्याण ने युवाओं को कहा कि आज वे उसी विधान सभा भवन में बैठे हैं, जहां से प्रदेश के अनेक दिग्गज विधायकों और नेताओं ने कानून निर्माण से लेकर हरियाणा के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यहां उपस्थित युवा भविष्य में जनप्रतिनिधि का अवसर पाकर लोकतांत्रिक परंपराओं को आगे बढ़ाएंगे और सदन में सक्रिय व सार्थक चर्चाओं में भाग लेंगे।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विचारों की विविधता स्वाभाविक है, लेकिन युवाओं को चाहिए कि वे सकारात्मक सोच के साथ समाधान की दिशा में आगे बढ़ें, ताकि समाज और देश को नई दिशा मिल सके।
विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि यदि देश को आगे बढ़ाना है तो महिलाओं को सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक रूप से मजबूत करना अनिवार्य है। इसी उद्देश्य से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐतिहासिक विधेयक पारित किया गया है।
दिल्ली में आयोजित कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट के अपने अनुभव साझा करते हुए श्री हरविन्द्र कल्याण ने बताया कि वहां कई देशों के स्पीकर इस बात से हैरान थे कि भारत सैकड़ों भाषाओं, रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक विविधताओं के बावजूद इतनी मजबूती से आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में विधायक श्रीमती पूजा चौधरी, हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष के सलाहकार श्री राम नारायण यादव, हरियाणा युवा संवाद के सह-संस्थापक श्री जय सैनी और श्रीमती ईशा कपूर ने भी युवाओं को संबोधित करते हुए स्वाधीनता आंदोलन, संविधान सभा के अनुभव, लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और युवाओं की भूमिका पर विचार रखे।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में प्रश्नकाल आयोजित किया गया। इसके बाद दो विशेष सत्र संपन्न हुए। पहले सत्र में ‘हरियाणा का सतत विकास : औद्योगिक विस्तार पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों का संतुलित उपयोग’ विषय पर गहन चर्चा हुई। दूसरे सत्र में औद्योगिक विस्तार की आवश्यकता, इसके समक्ष चुनौतियां और विजन 2030 की प्राप्ति हेतु आवश्यक कदम के संदर्भ में हरियाणा औद्योगिक नीति-2025 पर विस्तार से चर्चा की गई।
2047-haryanayuvasamvad-youthparliament-harvinderkalyan-haryanavidhansabha-democraticvalues-viksitbharat2047-youthleadership-constitutionofindia-sustainabledevelopment-industrialpolicy2025-womenempowerment-rajdhaniyuvasansad-futureleaders-legislativeassembly-youthdialogue-politicalawareness-haryanagrowth-unityindiversity-viksitharyana-civicengagement
-
16/01/26 |संत महापुरुषों की शिक्षाओं से सामाजिक समरसता को मजबूत कर रही है हरियाणा सरकार : मुख्यमंत्री
हरियाणा, 16 जनवरी (अभी) : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने संत महापुरूषों की शिक्षाओं व उनके जीवन से जुड़े पहलुओं की जानकारी आज की युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उनकी जयंतियों पर सरकारी तौर पर समारोह का आयोजन करने की शुरुआत कर समाज को सामाजिक समरसता का एक संदेश दिया है। इस दिशा में सरकार द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर 31 जनवरी को कुरुक्षेत्र के उमरी में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह की अध्यक्षता प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार करेंगे।
मुख्यमंत्री शुक्रवार को विकास एवं पंचायत तथा खनन मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण बेदी के नेतृत्व में उनके आवास पर (संत कबीर कुटीर) आए प्रतिनिधिमंडल को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर श्री कृष्ण लाल पंवार और श्री कृष्ण बेदी ने मुख्यमंत्री को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के लिए आमंत्रित भी किया।
श्री नायब सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की शिक्षाएं आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रही हैं। राज्य सरकार गुरु रविदास जयंती को पूर्ण श्रद्धा, सम्मान और भव्यता के साथ मनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने सभी से समन्वय और सक्रिय सहभागिता के साथ कार्यक्रम को ऐतिहासिक और यादगार बनाने का आह्वान किया।
विकास एवं पंचायत तथा खनन मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि यह राज्य स्तरीय समारोह 31 जनवरी को कुरुक्षेत्र के उमरी में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के 14 जिलों- पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, हिसार, जींद, हांसी तथा झज्जर तथा फतेहाबाद से ब्लाॅक स्तर तक के व शेष 9 जिलों से जिला स्तर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं, यातायात, स्वच्छता, पेयजल और सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएंगी, ताकि समारोह सुचारू एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार हर जिले में श्रद्धालुओं को आमंत्रित करने के लिए विशेष समितियों का गठन किया जाएगा, जो निमंत्रण पत्र वितरण और समन्वय का कार्य करेंगी।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री डाॅ. बनवारी लाल, नीलोखेड़ी से विधायक श्री भगवान दास कबीर पंथी, भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सत्यप्रकाश जरावता, भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया, भाजपा नेता बन्तो कटारिया तथा केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल के मुख्य मीडिया सलाहकार श्री सुदेश कटारिया सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
31 जनवरी को कुरुक्षेत्र के उमरी में मनेगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती; मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों को लेकर की समीक्षा
#GuruRavidassJayanti #StateLevelFunction #HaryanaGovt #NayabSinghSaini #KurukshetraEvent #SantMahapurushSamman #SocialHarmony #UmriKurukshetra #KrishanLalPanwar #KrishanBedi #SantKabirKutir #ReligiousEquality #ViksitHaryana #CulturalHeritage #SpiritualLegacy #RavidassiaCommunity #January31 #HolyCelebration #PublicEventHaryana #YouthEmpowerment
-
16/01/26 |हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग द्वारा डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्र योजना से संबंधित मामले का निस्तारण
हरियाणा, 16 जनवरी (अभी) : हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग ने डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्र योजना से संबंधित एक प्रकरण में सभी तथ्यों एवं अभिलेखों का परीक्षण करने के उपरांत आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि आयोग के संज्ञान में यह तथ्य आया कि भिवानी निवासी सुश्री टीना द्वारा योजना के अंतर्गत प्रस्तुत आवेदन पर पुनर्विचार की आवश्यकता थी, क्योंकि उन्होंने CBSE के दिशा-निर्देशों के अनुसार 82.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे और योजना की पात्रता शर्तों को पूरा करती थीं।
आयोग के निर्देशों के अनुपालन में संबंधित विभाग द्वारा छात्रवृत्ति की निर्धारित राशि 8,000 रुपये समयबद्ध रूप से आवेदिका के खाते में जमा करा दी गई है। आयोग ने यह भी अवलोकन किया कि प्रकरण की प्रक्रिया के दौरान आवेदिका को अपील एवं पुनरीक्षण के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़े।
हरियाणा सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, आयोग ने प्रकरण के समग्र तथ्यों को ध्यान में रखते हुए आवेदिका को 5,000 रुपये की क्षतिपूर्ति प्रदान करने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में सेवाओं की समयबद्ध आपूर्ति को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।
आयोग ने संबंधित विभाग को निर्देशित किया है कि निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर भुगतान सुनिश्चित किया जाए तथा इसकी सूचना आयोग को उपलब्ध कराई जाए।
यह निर्णय प्रशासनिक प्रक्रियाओं को और अधिक प्रभावी बनाने तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है।
#RightToServiceHaryana #DrAmbedkarScholarship #StudentWelfare #AdministrativeAccountability #HaryanaServiceCommission #TimeBoundJustice #EmpoweringStudents #GovernanceReform #BhiwaniNews #EducationScholarship #CitizenRights #ServiceDelivery #AccountableGovernance #StudentRights #HaryanaUpdates
-
16/01/26 |अम्बाला: डीसी कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली अफवाह; सुरक्षा जांच के बाद स्थिति सामान्य, कोर्ट वर्क रहा सस्पेंड
जे कुमार अम्बाला, 16 जनवरी 2026: अम्बाला के जिला उपायुक्त कार्यालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। उपायुक्त अजय सिंह तोमर की आधिकारिक ईमेल आईडी पर आज सुबह आरडीएक्स (RDX) आधारित ईआईडी (IED) होने की सूचना मिलने से प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों की गहन जांच के बाद कार्यालय में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।
त्वरित कार्रवाई और गहन तलाशी: उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि आज प्रातः 8:00 बजे उनकी ऑफिशियल ईमेल पर एक धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस विभाग को सूचित किया गया। उपायुक्त कार्यालय खुलने से पहले ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते (Bomb Squad) ने पूरे परिसर की घेराबंदी कर ली और चप्पे-चप्पे की बारीकी से तलाशी ली।
जांच के बाद राहत की खबर: उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि पूरी जांच के दौरान कार्यालय परिसर में किसी भी प्रकार का विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई है। पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम ने पूरी गहनता से निरीक्षण कार्य पूरा कर लिया है, जिसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से स्थिति को सुरक्षित घोषित किया गया है।
एहतियात के तौर पर उठाए गए कदम: सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने आज के लिए निम्नलिखित कदम उठाए:
कोर्ट वर्क सस्पेंड: उपायुक्त कार्यालय में होने वाले अदालती कार्यों (Court Work) को आज के लिए स्थगित कर दिया गया है ताकि परिसर में अनावश्यक भीड़-भाड़ न हो।
पार्किंग पर पाबंदी: सुरक्षा कारणों से किसी भी वाहन को परिसर के अंदर खड़ा करने की अनुमति नहीं दी गई और सभी वाहनों को बाहर ही रुकवाया गया।
दैनिक कार्य जारी: सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद उपायुक्त कार्यालय का दैनिक प्रशासनिक कार्य सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया है।
प्रशासन अब इस ईमेल के स्रोत की जांच कर रहा है ताकि धमकी भेजने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके। उपायुक्त ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
#AmbalaNews #SecurityAlert #DCAmbala #BombThreatRumor #AmbalaPolice #SafeAmbala #BreakingNews #AdministrativeUpdate
-
16/01/26 |फतेहाबाद लघु सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी; डीसी की ईमेल पर आया संदेश, खाली कराया गया पूरा परिसर
जे कुमार फतेहाबाद, 16 जनवरी 2026: फतेहाबाद के लघु सचिवालय (Mini Secretariat) को बम से उड़ाने की एक सनसनीखेज धमकी मिलने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। यह धमकी फतेहाबाद के उपायुक्त (DC) की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजी गई है, जिसमें सचिवालय भवन को धमाके से उड़ाने की बात कही गई है।
प्रशासन की त्वरित कार्रवाई: धमकी भरा ईमेल मिलते ही जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। सुरक्षा के लिहाज से पूरे लघु सचिवालय परिसर को खाली करा लिया गया है। सचिवालय के सभी विभागों के कर्मचारियों और वहां मौजूद आम नागरिकों को तत्काल प्रभाव से बाहर निकालकर मुख्य गेट को बंद कर दिया गया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।फिलहाल सचिवालय के बाहर कर्मचारियों और लोगों की भारी भीड़ जमा है। पुलिस प्रशासन ने जनता से धैर्य बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
#FatehabadNews #BombThreat #MiniSecretariat #SecurityAlert #HaryanaPolice #FatehabadDC #EmergencyUpdate #BreakingNews
-
16/01/26 |जिला प्रशासन का रात्रि ठहराव जनसंवाद कार्यक्रम 27 जनवरी को गांव बागपुर में
जे कुमार पलवल, 16 जनवरी 2026: हरियाणा सरकार की अनूठी पहल के तहत जिला प्रशासन अब सीधे जनता के द्वार पहुँच रहा है। इसी कड़ी में आगामी मंगलवार, 27 जनवरी को पलवल जिले के खंड बडौली के गांव बागपुर में विशेष 'रात्रि ठहराव जनसंवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ करेंगे।
प्रशासनिक अमला रहेगा मौजूद: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बागपुर में आयोजित होने वाले इस शिविर में उपायुक्त के साथ पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला और जिले के सभी प्रमुख विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम शाम 5 बजे से शुरू होगा, जिसमें अधिकारी न केवल ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे, बल्कि मौके पर ही उनका निपटारा सुनिश्चित करेंगे।
रात्रि ठहराव का उद्देश्य: उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार हर महीने जिला प्रशासन किसी एक गांव में रात्रि ठहराव करता है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना और सरकारी सेवाओं को उनके घर तक पहुँचाना है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपनी व्यक्तिगत या सामूहिक समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखें।
सरकारी योजनाओं की मिलेगी जानकारी: उपायुक्त ने सभी विभागाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे कार्यक्रम स्थल पर अपने-अपने विभागों की प्रदर्शनी और स्टॉल लगाना सुनिश्चित करें। इन स्टॉल्स के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की अंत्योदय उत्थान योजनाओं, कृषि सब्सिडी, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
जिला प्रशासन की इस पहल से न केवल फाइलों के निपटारे में तेजी आएगी, बल्कि ग्रामीणों को अपने छोटे-छोटे कामों के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर काटने से भी मुक्ति मिलेगी।
#PalwalNews #JanSamvad #HaryanaGovt #VillageStay #PublicGrievance #PalwalAdmin #BagpurVillage #GoodGovernance #CitizenFirst #NightStayProgram
-
16/01/26 |जीएमएन कॉलेज, अंबाला कैंट में सात दिवसीय पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास कार्यशाला का शुभारंभ
जे कुमार अम्बाला छावनी, 16 जनवरी 2026: गांधी मेमोरियल नेशनल (जी.एम.एन.) कॉलेज में 'मिशन ग्रीन' एवं 'लीप' के सहयोग से “पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास” विषय पर आयोजित सात दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन की गतिविधियाँ सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। इस विशेष आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को वर्मी-कम्पोस्टिंग, ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन और वर्षा जल संचयन जैसे गंभीर पर्यावरणीय विषयों के प्रति जागरूक करना है।
कार्यशाला के मुख्य सत्र में मुंबई से पधारे प्रख्यात पर्यावरणविद् श्री शुभजीत मुखर्जी ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के वैज्ञानिक और व्यावहारिक पक्षों से रूबरू कराया। श्री मुखर्जी ने वर्मी-कम्पोस्टिंग, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन और हरित विकास से जुड़े उन उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला जिन्हें विद्यार्थी अपने दैनिक जीवन में अपना सकते हैं। उनके व्याख्यान ने विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का कार्य किया।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त द्वारा किया गया। उन्होंने मुख्य अतिथि श्री शुभजीत मुखर्जी का स्वागत हरियाली के प्रतीक स्वरूप एक पौधा भेंट कर किया। अपने संबोधन में डॉ. दत्त ने इस कार्यशाला को महाविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति न केवल समझ बढ़ती है, बल्कि उनमें जिम्मेदारी की भावना भी प्रबल होती है। उन्होंने एनएसएस, एनसीसी, इको क्लब और वाईआरसी जैसे छात्र संगठनों की सक्रियता की सराहना करते हुए इसे युवाओं की पर्यावरणीय चेतना का प्रमाण बताया।
इस अवसर पर पर्यावरणविद् श्री शाहिन शर्मा ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण के प्रति स्वयं आगे बढ़कर जिम्मेदारी लेना अत्यंत सराहनीय है और जी.एम.एन. कॉलेज की यह पहल अन्य शैक्षणिक संस्थानों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने वर्मी-कम्पोस्टिंग की तकनीक और वर्षा जल संचयन के व्यावहारिक मॉडल को समझने में गहरी रुचि दिखाई। यह सात दिवसीय अभियान युवाओं को सतत विकास की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार करने का एक सशक्त माध्यम सिद्ध हो रहा है।
#AmbalaNews #GMNCollege #MissionGreen #EnvironmentProtection #SustainableDevelopment #WasteManagement #WaterHarvesting #AmbalaCantt #YouthForEnvironment #GreenCampus #EcoAwareness #ShubhajitMukherjee
-
16/01/26 |'विकसित भारत-जी राम जी कानून 2025' से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई उड़ान; 125 दिन के रोजगार की गारंटी
जे कुमार अम्बाला शहर, 16 जनवरी 2026: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा शुक्रवार को पंचायत भवन के सभागार में 'विकसित भारत-जी राम जी कानून 2025' विषय पर एक विशेष मीडिया वार्तालाप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नए कानून की बारीकियों से पत्रकारों को अवगत कराना था ताकि समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर किया जा सके। कार्यक्रम में उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि पीआईबी के एडीजी राजेंद्र चौधरी मुख्य वक्ता रहे।
क्या है 'जी राम जी' कानून? (प्रमुख विशेषताएं)
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) कानून, 2025 ग्रामीण विकास की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। इसके मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं:
125 दिनों के रोजगार की गारंटी: मनरेगा के 100 दिनों के प्रावधान को बढ़ाकर अब हर वित्तीय वर्ष में 125 दिनों का रोजगार सुनिश्चित किया गया है।
किसानों के लिए 60 दिनों का विराम: कानून में फसल की बिजाई और कटाई के समय 60 दिनों का ब्रेक रखा गया है, ताकि किसानों को श्रमिकों की कमी न हो और मजदूरों को भी कृषि कार्यों से अतिरिक्त आय मिल सके।
समयबद्ध भुगतान और ब्याज: यदि मजदूरी के भुगतान में 15 दिनों से अधिक की देरी होती है, तो श्रमिकों को ब्याज दिया जाएगा। काम न मिलने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ता देने का भी प्रावधान है।
भ्रष्टाचार मुक्त प्रणाली: सभी भुगतान सीधे श्रमिकों के बैंक खातों में स्थानांतरित किए जाएंगे, जिससे बिचौलियों और भ्रष्टाचार की गुंजाइश खत्म होगी।
ग्राम सभाएं होंगी सशक्त: एडीजी राजेंद्र चौधरी
मुख्य वक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन 'विकसित गांव से विकसित भारत' की ओर बढ़ना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि:
अब विकास कार्यों का निर्णय ग्राम सभाएं स्वयं लेंगी, जिससे जमीनी स्तर पर लोकतंत्र मजबूत होगा।
यह कानून पूरी तरह आधुनिक और जवाबदेह है, जो 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।
उन्होंने मीडिया से अपील की कि वे इस कानून के बारे में फैलाई जा रही भ्रामक जानकारियों का तथ्यों के साथ खंडन करें।
मीडिया की भूमिका और प्रशासनिक सहयोग
एडीसी विराट और सीईओ जिला परिषद गगनदीप ने भी कानून की सराहना करते हुए कहा कि इससे किसान और मजदूर दोनों सशक्त होंगे। पीआईबी चंडीगढ़ के अधिकारी अहमद खान ने मंत्रालय की कार्यप्रणाली, फैक्ट चेक यूनिट और अनुसंधान इकाई के बारे में जानकारी दी, जो गलत सूचनाओं को रोकने में सहायक हैं।
कार्यक्रम के अंत में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसीयूटी राहुल कनवरिया, डीआईपीआरओ धर्मेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।
#AmbalaNews #ViksitBharat2025 #GRamJiLaw #RuralEmployment #ModiGovt #RuralDevelopment #EmploymentGuarantee #Journalism #AmbalaUpdate #AtmanirbharBharat
-
16/01/26 |चंडीगढ़ में सनसनीखेज वारदात: सेक्टर-38 में युवक की चाकू गोदकर हत्या, बीच सड़क पर खूनी खेल से दहशत
चंडीगढ़, 16 जनवरी (अन्नू ) : चंडीगढ़ के सेक्टर-38 में दिनदहाड़े हुई एक हत्या की वारदात ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है। एक 30 वर्षीय युवक की सरेआम बीच सड़क पर चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए हमलावरों ने इस वारदात को बेहद भीड़भाड़ वाले इलाके में अंजाम दिया और मौके से फरार होने में कामयाब रहे।
जानकारी के अनुसार, सेक्टर-38 चौक के समीप बदमाशों ने युवक को घेर लिया और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आनन-फानन में घायल युवक को सेक्टर-16 स्थित गवर्नमेंट मल्टीस्पेशिएलिटी हॉस्पिटल (GMSH-16) ले जाया गया, लेकिन जख्म इतने गहरे थे कि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सरेआम हुई इस हत्या के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान और भागने के रूट का पता लगाने के लिए पुलिस सेक्टर-38 चौक और आसपास की दुकानों व घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की बारीकी से जांच कर रही है।
#ChandigarhCrime #Sector38Murder #DaylightAttack #ChandigarhPolice #GMSH16 #LawAnd Order #CrimeUpdate #CityBeautiful #MurderInvestigation #PublicSafety #ChandigarhBreaking -

भगवान श्रीकृष्ण के गीता ज्ञान की गंगा से कुरुक्षेत्र का बढ़ा आकर्षण - ऊर्जा मंत्री अनिल विज
ऊर्जा मंत्री ने महंत चिरंजीपुरी जी महाराज के 96वें जन्मदिवस पर प्राप्त किया आशीर्वाद
विज बोले- आधा गिलास लस्सी और एक लंगोटी में जीवनयापन करने वाले संत चिरंजीपुरी जी समाज के लिए प्रेरणा
कुरुक्षेत्र, 16 जनवरी - हरियाणा के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में गीता का उपदेश देकर इस धरा का आकर्षण बढ़ा दिया है। इस धरा पर ज्ञान की जो गंगा बही, वह विश्व का मार्गदर्शन बन रही है और इस ज्ञान की गंगा से समाज को भी नई दिशा मिल रही है।
ऊर्जा मंत्री आज कुरूक्षेत्र में महंत चिरंजीपुरी जी महाराज के 96वें जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। कार्यक्रम में पहुंचने पर मंदिर के ट्रस्टियां द्वारा उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। उन्होंने महंत चिरंजी पुरी जी महाराज के समक्ष नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री विज ने इस अवसर पर 100 बेड के अस्पताल के लिए 30 लाख रुपये की अनुदान राशि देने की घोषणा की।
मंत्री अनिल विज ने कहा कि महंत चिरंजी पुरी जी महाराज पिछले 40 सालों से आधा गिलास लस्सी और एक लंगोटी में अपना जीवनयापन कर रहे हैं, उनकी तपस्या और त्याग समाज के लिए प्रेरणा है। श्री ब्रहमपूरी अन्न क्षेत्र आश्रम ट्रस्ट कुरुक्षेत्र अष्टदश विभूति ज्ञान द्वारा 18 मंजिला मंदिर बनाया गया। ट्रस्ट द्वारा धर्मशाला संचालित है, जिसमें कुरुक्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आश्रय मिल रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा ब्रहमसरोवार के नजदीक 100 बेड का अस्पताल बनाया जाएगा, उससे स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी और समाज के हर व्यक्ति को सहजता के साथ इलाज सुविधा मुहैया होगा।
जनसेवा सबसे बड़ा पुण्य का कार्य - विज
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि समाज में हर व्यक्ति सुख की प्राप्ति के लिए भागदौड़ कर रहा है, लेकिन जन सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। उन्होंने आह्वान किया कि हर व्यक्ति को समाजसेवा में अपना योगदान देना चाहिए। समाज से जो कुछ प्राप्त करते हैं तो समाज का हमारे ऊपर ऋण चढ़ता है। ऋण उतारने का एक ही तरीका है, जन सेवा के कार्यों में हिस्सेदारी की जाए, यदि व्यक्ति समाज सेवा के कार्यों में अपना योगदान नहीं देगा तो उसे समाज का ऋण उतारने के लिए धरती पर बार-बार जन्म लेना पड़ेगा।
समाज सेवा से मिलती है नई प्रेरणा - विज
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने महंत चिरंजीपुरी जी महाराज द्वारा पिछले 40 सालों से आधा गिलास लस्सी और एक लंगोटी में जीवन यापन करने की सराहना करते हुए कहा कि दुनिया में कोई व्यक्ति भूखा न सोए और सभी को आश्रय मिले, यह ऐसे तपस्वियों के तप और त्याग के चलते ही संभव है। उन्होंने वैज्ञानिकों को आह्वान किया कि यदि भक्ति की शक्ति देखनी है तो महंत चिरंजीपुरी जी महाराज के आश्रम में आकर देखें कि एक संत आधा गिलास लस्सी पीकर समाज को नई दिशा दिखा रहा है।
इस मौके पर चिरंजी पुरी जी महाराज द्वारा ऊर्जा मंत्री को पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा ऊर्जा मंत्री द्वारा महाराज के जन्म दिवस पर जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल भी वितरित किए। इस मौके पर राधे श्याम, सुभाष जिंदल, सुशील गुप्ता, नवीन, हरि ओम, सतपाल सिंगला, राजेश, जगदीश अग्रवाल, डा.पवन गोयल, रामपाल सिंगला, लच्छी राम मित्तल, सतीश कुमार मित्तल, राज गोयल, विजय गोयल, नरेन्द्र बिंदल, धर्मपाल, बृज भूषण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
-
16/01/26 |चंडीगढ़: बेखौफ बदमाशों ने सेक्टर-21 में नामी बिल्डर के घर को बनाया निशाना, फायरिंग कर छोड़ी रंगदारी की पर्ची
चंडीगढ़, 16 जनवरी (अन्नू ) : सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं और वे लगातार पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला शहर के पॉश इलाके सेक्टर-21 का है, जहाँ एक प्रतिष्ठित बिल्डर के आवास पर देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस घटना ने शहर के वीआईपी क्षेत्रों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हैरानी की बात यह है कि गोलीबारी की यह घटना वीरवार देर रात को अंजाम दी गई थी, लेकिन पुलिस को इसकी भनक शुक्रवार दोपहर को लगी। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान बिल्डर के घर की दीवारों और खिड़कियों पर गोलियों के निशान मिले हैं।
प्रारंभिक जांच में यह मामला सीधे तौर पर गैंगस्टरों से जुड़ा नजर आ रहा है। हमलावरों ने फायरिंग के बाद घर के परिसर में एक पर्ची (धमकी भरा नोट) भी फेंकी है। आशंका जताई जा रही है कि किसी नामी गैंग ने बिल्डर से मोटी रंगदारी वसूलने के उद्देश्य से दहशत फैलाने के लिए यह हमला करवाया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी विशेष गैंग के नाम का खुलासा नहीं किया है।
चंडीगढ़ पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-21 और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। शहर में बढ़ती फायरिंग की घटनाओं को देखते हुए व्यापारियों और बिल्डरों में भय का माहौल है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
#ChandigarhCrime #Sector21Firing #GangsterThreat #ExtortionCall #ChandigarhPolice #BuilderTargeted #CrimeAlert #CityBeautiful #LawAndOrder #BreakingNewsChandigarh -
16/01/26 |फतेहाबाद में बम की धमकी से मचा हड़कंप: ईमेल मिलते ही लघु सचिवालय सील, बम स्क्वॉड ने एक घंटे तक खंगाला चप्पा-चप्पा
हरियाणा\फतेहाबाद, 16 जनवरी (अन्नू ) : फतेहाबाद के लघु सचिवालय (Mini Secretariat) को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। प्रशासन को एक अज्ञात ईमेल आईडी के जरिए यह धमकी दी गई, जिसके तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। एहतियात बरतते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे सचिवालय परिसर को सील कर दिया और वहां लोगों व कर्मचारियों के प्रवेश पर रोक लगा दी।
धमकी मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मोर्चा संभाला और हिसार से बम निरोधक दस्ते (Bomb Squad) को बुलाया गया। हिसार से पहुंची टीम ने करीब एक घंटे तक सचिवालय की हर मंजिल और कोने की सघनता से जांच की। इस दौरान परिसर में तनाव का माहौल रहा। पूरी पड़ताल के बाद जब टीम को कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, तब जाकर 'क्लीयरेंस' दी गई और सचिवालय को दोबारा आम जनता व कर्मचारियों के लिए खोला गया।
फतेहाबाद के एसपी सिद्धांत जैन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एक ईमेल आईडी से मिली धमकी के बाद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। उन्होंने कहा कि हिसार से आई बम स्क्वॉड की जांच में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं पाया गया है। एसपी ने संकेत दिया कि यह किसी शरारती तत्व की हरकत हो सकती है। ईमेल की भाषा और उसके स्रोत की जांच की जा रही है, हालांकि शुरुआती तौर पर इसका हरियाणा से कोई सीधा संबंध नजर नहीं आ रहा है।
सचिवालय को दोबारा खोलने के बाद भी पुलिस बल को तैनात रखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार की धमकियों को हल्के में नहीं लिया जा सकता। पुलिस अब साइबर सेल की मदद से उस ईमेल आईडी को ट्रेस करने में जुटी है, जिससे यह संदेश भेजा गया था, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।
#FatehabadNews #BombThreat #MiniSecretariat #HaryanaPolice #BombSquad #SiddhantJainIPS #SecurityAlert #FatehabadUpdate #CyberCrime #SafetyFirst #BreakingNewsHaryana -
16/01/26 |गन्नौर में दोस्ती शर्मसार: दवा लेने निकले युवक को दोस्त ने शराब पिलाकर उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला खौफनाक राज
हरियाणा/सोनीपत 16 जनवरी (अन्नू ) : सोनीपत के गन्नौर इलाके से रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ दोस्ती के पवित्र रिश्ते को खून से कलंकित कर दिया गया। गांव बेगा के निवासी सोनू की उसके ही जिगरी दोस्तों ने बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने न केवल हत्या की, बल्कि साक्ष्य मिटाने के लिए शव को यमुना नदी के तट पर मिट्टी में दबा दिया। पुलिस ने कई दिनों की तलाश के बाद इस सनसनीखेज मामले की गुत्थी सुलझा ली है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक सोनू बीती 12 जनवरी को अपने घर से यह कहकर निकला था कि वह दवाई लेने जा रहा है। जब वह काफी देर तक वापस नहीं आया और उसका मोबाइल भी बंद मिला, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। दो दिनों तक खुद तलाश करने के बाद, परिजनों ने गन्नौर थाना में सोनू की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने जांच शुरू की। छानबीन के दौरान पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि गायब होने वाले दिन सोनू को उसके दोस्त फिरोज के साथ देखा गया था। संदेह के आधार पर पुलिस ने फिरोज को हिरासत में लिया। शुरुआत में वह पुलिस को लगातार गुमराह करता रहा और मनगढ़ंत कहानियां सुनाता रहा, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो उसने सारा सच उगल दिया।
आरोपी फिरोज ने स्वीकार किया कि उसने और अन्य साथियों ने सोनू के साथ शराब पार्टी की थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच तीखी बहस हो गई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। आवेश में आकर दोस्तों ने सोनू की हत्या कर दी और गिरफ्तारी से बचने के लिए शव को यमुना किनारे गड्ढा खोदकर छिपा दिया। पुलिस अब मुख्य आरोपी के बयान के आधार पर शव को बरामद करने और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
#SonepatCrime #GannaurNews #MurderMystery #BetrayalInFriendship #HaryanaPolice #CrimeBranchSuccess #YamunaRiver #BegaVillage #JusticeForSonu #LawAndOrder #SonepatNews #DanikKhabar -

हरियाणा सरकार लागू कर रही है निरंतर दूरदर्शी और किसान हितैषी नीतियां : मंत्री श्याम सिंह राणा
चंडीगढ़, 16 जनवरी (अन्नू) — हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने, बागवानी को प्रोत्साहित करने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर दूरदर्शी और किसान हितैषी नीतियां लागू कर रही है।
कृषि मंत्री ने बताया कि हरियाणा बागवानी नर्सरी एक्ट–2025 को लागू किया गया है, जिसका उद्देश्य फलों, फूलों, सब्जियों, औषधीय पौधों एवं अन्य बागवानी फसलों के उच्च गुणवत्ता वाले पौधे किसानों और उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराना है। यह अधिनियम नर्सरियों में गुणवत्ता मानकों को सुनिश्चित करेगा और किसानों को बागवानी की ओर आकर्षित करेगा, जिससे उनकी आमदनी में वृद्धि होगी।
उन्होंने मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना (एम.बी.बी.वाई.) की जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना 1 जनवरी 2021 से लागू है, जिसका उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं, प्रतिकूल मौसम और जलवायु असंतुलन से होने वाले नुकसान से किसानों की फसलों को सुरक्षा प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत राज्य में 46 बागवानी फसलें शामिल हैं। फलों और सब्जियों के लिए 750 से 1,000 रुपये प्रति एकड़ प्रीमियम लिया जाता है, जबकि नुकसान की स्थिति में सब्जियों व मसाला फसलों के लिए 30,000 रुपये तथा फलों के लिए 40,000 रुपये तक मुआवजा दिया जाता है।
राणा ने बताया कि हरियाणा सरकार ने बागवानी के सतत विकास के लिए जाइका (JICA) सहायता प्राप्त परियोजना को भी मंजूरी दी है। इस परियोजना की कुल लागत 2,738.40 करोड़ रुपये है, जिसमें 2,105.40 करोड़ रुपये जाइका का अंश तथा 632.90 करोड़ रुपये राज्य सरकार का हिस्सा है। यह परियोजना 9 वर्षों में दो चरणों में लागू की जाएगी और इससे प्री-हार्वेस्ट तथा पोस्ट-हार्वेस्ट प्रबंधन सहित संपूर्ण बागवानी आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत किया जाएगा।
कृषि मंत्री ने कहा कि इन पहलों के माध्यम से हरियाणा सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को लाभकारी बनाने और राज्य को कृषि नवाचार का केंद्र बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
#HorticultureHaryana #ShyamSinghRana #FarmerIncome #JICAProject #BaghwaniBima #AgriInnovation #NurseryAct2025 #SustainableFarming #CropInsurance #HaryanaAgriculture #GreenRevolution #NayabSinghSaini #FruitFarming #AgriTech2026 #FarmerWelfare #RuralDevelopment #HorticultureGrowth #ModernAgri #HaryanaFarmers #SupplyChainManagement
-

94 रेल कर्मयोगियों को मेधावी सेवा के लिए सम्मानित किया गया; मंडलों और विभागों को 30 दक्षता शील्ड प्रदान की गईं
नई दिल्ली, 16 जनवरी (अन्नू) :उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने आज चाणक्यपुरी स्थित राष्ट्रीय रेल संग्रहालय में आयोजित एक गरिमामय समारोह में 70वां विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार प्रदान किया। ये पुरस्कार रेल नेटवर्क के सुचारू संचालन और विकास के प्रति रेल कर्मचारियों के अनुकरणीय समर्पण, कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देते हैं।
समारोह के दौरान, महाप्रबंधक ने उत्तर रेलवे के 94 अधिकारियों/कर्मचारियों को उनकी मेधावी सेवाओं के लिए पुरस्कार प्रदान किए। व्यक्तिगत उत्कृष्टता के अलावा, उत्तर रेलवे के उन विभिन्न विभागों और मंडलों को 30 दक्षता शील्ड (Efficiency Shields) प्रदान की गईं, जिन्होंने पिछले वर्ष के दौरान विभिन्न परिचालन मानकों में असाधारण प्रदर्शन किया है।
इसी के तहत अम्बाला एवं दिल्ली मण्डल को संयुक्त रूप से ओवरऑल दक्षता शील्ड प्रदान की गई, अम्बाला मण्डल में 5 विभागों को दक्षता शील्ड प्रदान की गई जिसमें वाणिज्य, सिविल इंजीनियरिंग, लेखा एवं वित्त, हिंदी राजभाषा एवं सुरक्षा के क्षेत्र में प्रदान की गई, मण्डल के विभिन्न विभागों में कार्यरत 06 रेल कर्मयोगियों को विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
इस अवसर पर उत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक मोहित चंद्र के साथ-साथ सभी प्रधान मुख्य विभागाध्यक्ष, उत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और उत्तर रेलवे के विभिन्न मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक भी उपस्थित थे।
पुरस्कार विजेताओं और सभा को संबोधित करते हुए अशोक कुमार वर्मा ने कहा, "भारतीय रेल माननीय प्रधानमंत्री के 'विकसित भारत 2047' के विजन को पूरा करने की दिशा में अथक प्रयास कर रही है। इस विजन को साकार करने में उत्तर रेलवे की महत्वपूर्ण भूमिका है। हमारे भविष्य के रोडमैप में नवाचार, अडिग सुरक्षा मानक, गहन प्रशिक्षण और संरचनात्मक सुधारों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।"
महाप्रबंधक ने ट्रैक रखरखाव और बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संगठन के भीतर एक सांस्कृतिक परिवर्तन का आह्वान करते हुए अधिकारियों से "औपनिवेशिक मानसिकता को त्यागने" और रेल प्रशासन के प्रति अधिक सक्रिय, नागरिक-केंद्रित और कुशल दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और उत्तर रेलवे के पूरे कार्यबल को नए उत्साह और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
#NorthernRailway #AmbalaDivision #70thRailSevaAwards #AshokKumarVerma #ViksitBharat2047 #IndianRailways #ExcellenceInService #EfficiencyShield #DelhiDivision #RailKarmayogi #NationalRailMuseum #ModernRailways #RailwayAchievers #InfrastructureGrowth #NorthernRailwayAwards2026 #AmbalaNews #RailwayPride #TeamWork #CustomerCentricRailways #CivilEngineering #RailwaySecurity #HindiRajbhasha #AccountsAndFinance #RailwayInnovation #RailwayHonours
-
16/01/26 |मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश ने राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस की दीं शुभकामनाएं
एन.एस.बाछल, 16 जनवरी, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2016 में आज ही के दिन राष्ट्रीय कार्यक्रम के रूप में स्टार्टअप इंडिया लॉन्च किया था। हमारे देश के युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनकर सफलता के नित नए अध्याय लिख रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टार्टअप के लिए समर्पित सभी युवाओं को मंगलकामनाएं दीं हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
16/01/26 |आम आदमी पार्टी ने पंजाब में इमरजेंसी लगाई, सुने क्या बोले ऊर्जा मंत्री अनिल विज
लोकतंत्र और प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला- पंजाब में आप सरकार इमरजेंसी जैसा माहौल बना रही:- अनिल विज
चण्डीगढ, 16 जनवरी- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्रीअनिल विज ने आज पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार को आडे हाथों लिया और कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में इमरजेंसी लगा दी है और लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है।
मंत्री अनिल विज ने आज एक्स पर (पहले टवीट) पर लिखा कि ‘‘जिस प्रकार से पंजाब में ‘पंजाब केसरी’ एक निष्पक्ष समाचार पत्र समूह तथा इससे जुड़े संस्थानों पर पंजाब सरकार द्वारा भिन्न - भिन्न विभागों के माध्यम से बिना किसी आधार और बिना निर्धारित तरीकों द्वारा नाजायज हमला बोल कर परेशान किया जा रहा है उससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा इमरजेंसी लगा दी गई है। लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है’’।
सनद रहे कि गत दिवस पंजाब केसरी ग्रुप द्वारा पंजाब के राज्यपाल गुलाब चन्द कटारिया को एक पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है कि पिछले कुछ दिनों से पंजाब सरकार किसी बाहरी उद्देश्य से पंजाब केसरी समूह और उससे जुड़ी संस्थाओं को विशेष रूप से निशाना बना रही है, जिसका उद्देश्य प्रेस को भयभीत करना प्रतीत होता है।
मंत्री अनिल विज ने इस हालिया घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रेस की स्वतंत्रता लोकतंत्र का मूल स्तंभ है और किसी भी प्रकार का दबाव, भय या प्रताड़ना अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि किसी मीडिया संस्थान को योजनाबद्ध तरीके से निशाना बनाया जाना गलत है। उन्होंने कहा कि पंजाब केसरी समूह एक प्रतिष्ठित समाचार संस्थान है, जिसने कठिन परिस्थितियों में भी निर्भीक पत्रकारिता की मिसाल कायम की है। उन्होंने स्मरण कराया कि स्व. लाला जगत नारायण और स्व. रमेश चंद्र जैसे महान पत्रकारों ने देश और समाज के लिए अपने प्राणों तक की आहुति दी, और उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए यह समूह दशकों से जनहित में कार्य कर रहा है।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि यदि किसी भी राज्य में अलग-अलग विभागों द्वारा एक ही समय में बार-बार कार्रवाई की जाती है और उससे यह संदेश जाता है कि मीडिया को डराने या उसकी आवाज दबाने का प्रयास हो रहा है, तो यह गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून अपना काम करे, लेकिन उसका दुरुपयोग किसी को डराने या चुप कराने के लिए नहीं होना चाहिए। श्री विज ने कहा कि प्रशासनिक कार्रवाई और प्रेस की स्वतंत्रता के बीच एक स्पष्ट रेखा होनी चाहिए। यदि किसी संस्था के विरुद्ध कोई तथ्यात्मक या कानूनी विषय है, तो उसकी जांच नियमों के तहत होनी चाहिए, न कि ऐसे तरीके से जिससे लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रश्नचिह्न लगे।
उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी माहौल में विशेष रूप से यह ज़रूरी हो जाता है कि मीडिया स्वतंत्र, निर्भीक और निष्पक्ष रूप से अपना कार्य कर सके, क्योंकि जनता तक सही जानकारी पहुँचाना मीडिया की जिम्मेदारी है और लोकतंत्र की मजबूती उसी पर निर्भर करती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस गंभीर विषय को लेकर यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि प्रेस की स्वतंत्रता, गरिमा और सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता न हो। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकारें बदल सकती हैं, लेकिन स्वतंत्र मीडिया का सम्मान हमेशा बना रहना चाहिए।
मीडिया कर्मियों द्वारा पंजाब केसरी समूह के संबंध में किए गए टवीट के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि पंजाब में निष्पक्ष समाचार-पत्र समूह पर जिस प्रकार से पंजाब की सरकार प्रहार कर रही है, और बिना कायदे व कानूनों के छापे मार रही है और उससे ऐसा प्रतीत होता है कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार में कांग्रेस की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की आत्मा आ गई है क्योंकि इंदिरा गांधी ने भी यही किया था और इंदिरा गांधी ने भी अपने कार्यकाल में समाचार-पत्रों पर प्रतिबंध लगा दिए थे। उस समय अखबारें आधी-आधी छपा करती थी और इमरजेंसी लग गई थी। इसलिए पंजाब में भी ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इमरजेंसी लग गई है।
#AamAadmiParty #EmergencyInPunjab #EnergyMinister #AnilVij #PunjabPolitics #PoliticalUpdates #CurrentAffairs #IndiaNews #PunjabEmergency #GovernmentActions #ListenToAnilVij #PoliticalDiscussion #ProtestsInPunjab #CrisisInPunjab #PunjabGovernment #PoliticalLeadership #EmergencySituations #SocialIssues #PublicVoice
-
16/01/26 |पिहोवा में अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव की तैयारियां तेज: 19 जनवरी से सजेगा पावन सरस्वती तीर्थ
हरियाणा/पिहोवा, 16 जनवरी (अन्नू ) : धर्मनगरी पिहोवा के ऐतिहासिक सरस्वती तीर्थ पर आगामी 19 जनवरी से शुरू होने वाले 'अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव-2026' को भव्य रूप देने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। वीरवार को हरियाणा सरस्वती बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) कुमार सुप्रवीण ने तीर्थ स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस आध्यात्मिक उत्सव को यादगार बनाने के लिए किसी भी स्तर पर कमी नहीं रहने दी जाएगी।
प्रशासनिक तालमेल पर जोर: दौरे के दौरान सीईओ कुमार सुप्रवीण के साथ एसडीएम अनिल कुमार दून भी मौजूद रहे। अधिकारियों को निर्देश देते हुए सुप्रवीण ने कहा कि सरस्वती तीर्थ की ऐतिहासिक महत्ता को देखते हुए पूरे परिसर का सौंदर्यीकरण और साफ-सफाई शीर्ष प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ काम करने की सलाह दी और कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य सुविधाओं के लिए बोर्ड हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।
समयबद्ध मरम्मत और विकास कार्य: निरीक्षण के दौरान उन्होंने तीर्थ स्थल पर चल रहे मरम्मत कार्यों और अन्य ढांचागत सुधारों की समीक्षा की। उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि महोत्सव शुरू होने से पहले सभी विकास कार्य और तैयारियां हर हाल में पूरी कर ली जाएं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि तीर्थ स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं और आगंतुकों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
जनभागीदारी से बनेगा यादगार उत्सव: महोत्सव की सफलता को लेकर कुमार सुप्रवीण ने कहा कि यह केवल सरकारी आयोजन नहीं है, बल्कि पिहोवा के नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं और धार्मिक संगठनों के सहयोग से इसे एक जन-उत्सव बनाया जाएगा। उन्होंने स्थानीय संस्थाओं से इस गौरवमयी आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
#SaraswatiMahotsav2026 #PehowaNews #HaryanaTourism #SaraswatiHeritageBoard #DivinePehowa #CulturalFestival #KumarSupraveen #HolySaraswati #HaryanaEvents #SpiritualJourney #CleanIndia #HeritageConservation
-
16/01/26 |आम आदमी पार्टी ने पंजाब में इमरजेंसी लगाई:- ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज
लोकतंत्र और प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला- पंजाब में आप सरकार इमरजेंसी जैसा माहौल बना रही:- अनिल विज
विभिन्न विभागों की कार्रवाई से प्रेस की आज़ादी को कुचला और लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा:- विज
चण्डीगढ, 16 जनवरी - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार को आडे हाथों लिया और कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में इमरजेंसी लगा दी है और लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है।
विज ने आज एक्स पर (पहले टवीट) पर लिखा कि ‘‘जिस प्रकार से पंजाब में ‘पंजाब केसरी’ एक निष्पक्ष समाचार पत्र समूह तथा इससे जुड़े संस्थानों पर पंजाब सरकार द्वारा भिन्न - भिन्न विभागों के माध्यम से बिना किसी आधार और बिना निर्धारित तरीकों द्वारा नाजायज हमला बोल कर परेशान किया जा रहा है उससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा इमरजेंसी लगा दी गई है। लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है’’।
सनद रहे कि गत दिवस पंजाब केसरी ग्रुप द्वारा पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चन्द कटारिया को एक पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है कि पिछले कुछ दिनों से पंजाब सरकार किसी बाहरी उद्देश्य से पंजाब केसरी समूह और उससे जुड़ी संस्थाओं को विशेष रूप से निशाना बना रही है, जिसका उद्देश्य प्रेस को भयभीत करना प्रतीत होता है।
विज ने इस हालिया घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रेस की स्वतंत्रता लोकतंत्र का मूल स्तंभ है और किसी भी प्रकार का दबाव, भय या प्रताड़ना अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि किसी मीडिया संस्थान को योजनाबद्ध तरीके से निशाना बनाया जाना गलत है। उन्होंने कहा कि पंजाब केसरी समूह एक प्रतिष्ठित समाचार संस्थान है, जिसने कठिन परिस्थितियों में भी निर्भीक पत्रकारिता की मिसाल कायम की है। उन्होंने स्मरण कराया कि स्व. लाला जगत नारायण और स्व. रमेश चंद्र जैसे महान पत्रकारों ने देश और समाज के लिए अपने प्राणों तक की आहुति दी, और उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए यह समूह दशकों से जनहित में कार्य कर रहा है।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि यदि किसी भी राज्य में अलग-अलग विभागों द्वारा एक ही समय में बार-बार कार्रवाई की जाती है और उससे यह संदेश जाता है कि मीडिया को डराने या उसकी आवाज दबाने का प्रयास हो रहा है, तो यह गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून अपना काम करे, लेकिन उसका दुरुपयोग किसी को डराने या चुप कराने के लिए नहीं होना चाहिए। श्री विज ने कहा कि प्रशासनिक कार्रवाई और प्रेस की स्वतंत्रता के बीच एक स्पष्ट रेखा होनी चाहिए। यदि किसी संस्था के विरुद्ध कोई तथ्यात्मक या कानूनी विषय है, तो उसकी जांच नियमों के तहत होनी चाहिए, न कि ऐसे तरीके से जिससे लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रश्नचिह्न लगे।
उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी माहौल में विशेष रूप से यह ज़रूरी हो जाता है कि मीडिया स्वतंत्र, निर्भीक और निष्पक्ष रूप से अपना कार्य कर सके, क्योंकि जनता तक सही जानकारी पहुँचाना मीडिया की जिम्मेदारी है और लोकतंत्र की मजबूती उसी पर निर्भर करती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस गंभीर विषय को लेकर यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि प्रेस की स्वतंत्रता, गरिमा और सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता न हो। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकारें बदल सकती हैं, लेकिन स्वतंत्र मीडिया का सम्मान हमेशा बना रहना चाहिए।
#AnilVij #PressFreedom #DemocracyUnderThreat #PunjabPolitics #MediaFreedom #AnilVijStatements #PunjabKesari #FreePress #FreedomOfSpeech #DemocraticValues #PoliticalCrisis #JournalismIntegrity #AAPGovernment #HaryanaMinister #NewsAlertIndia #EmergencyEchoes #ProtectMedia #IndianDemocracy #IndependentJournalism #PoliticalControversy #danikkhabar #news
-
16/01/26 |हरियाणा नेशनल हाईवे 152D पर भीषण सड़क हादसा: पशु को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकराई कार, पटियाला के युवक की मौत
हरियाणा, 16 जनवरी (अन्नू ) : हरियाणा के चरखी दादरी जिले में नेशनल हाईवे 152D पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। गांव चिड़िया के पास एक अनियंत्रित सेंट्रो कार डिवाइडर से जा टकराई, जिसमें एक 21 वर्षीय युवक की जान चली गई, जबकि उसके चार साथी घायल हो गए। मृतक की पहचान पंजाब के पटियाला जिले के गांव ककराला निवासी कुशल गोयल के रूप में हुई है।
कीर्तन कवरेज के लिए जा रही थी टीम: मिली जानकारी के मुताबिक, पटियाला से फोटोग्राफर्स की एक टीम राजस्थान के सीकर जिले में स्थित मुंडरू गांव (रींगस के पास) जा रही थी। वहां उन्हें एक तीन दिवसीय कीर्तन समारोह की वीडियो और फोटोग्राफी कवरेज करनी थी। टीम में शामिल पांचों दोस्त शुक्रवार रात करीब 2 बजे पटियाला से रवाना हुए थे, लेकिन मंजिल पर पहुंचने से पहले ही वे हादसे का शिकार हो गए।
पशु को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा: बताया जा रहा है कि शुक्रवार तड़के जब उनकी कार गांव चिड़िया के समीप पहुंची, तो अचानक सड़क पर कोई आवारा पशु आ गया। चालक ने पशु को बचाने के लिए कार को मोड़ने का प्रयास किया, जिससे तेज रफ्तार गाड़ी संतुलन खो बैठी और सीधे डिवाइडर से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में कुशल गोयल की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार अन्य चार साथियों—भारत भूषण, शेखर, तरसेम और कर्णवीर को मामूली चोटें आई हैं।
पुलिस कार्रवाई और जांच: दुर्घटना की सूचना मिलते ही चिड़िया चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को संभाला। मृतक कुशल गोयल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दादरी के नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है। जांच अधिकारी एएसआई कप्तान सिंह ने बताया कि घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है और उनके बयानों के आधार पर पुलिस कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ा रही है।
#CharkhiDadriNews #HighwayAccident #NH152D #PatialaPhotographer #RoadSafety #HaryanaPolice #LiveAccidentUpdate #SikarTrip #FatalCrash #StrayAnimalMenace #ChiriyaVillage #PunjabNews
-
16/01/26सुखात्मे राष्ट्रीय सांख्यिकी पुरस्कार – 2026
आरएस अनेजा, 16 जनवरी नई दिल्ली - सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने आधिकारिक सांख्यिकी प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए उच्च-गुणवत्ता वाले रिसर्च वर्क के मामले में व्यक्तियों द्वारा किए गए असाधारण/उत्कृष्ट योगदान को पहचानने के लिए सुखात्मे राष्ट्रीय सांख्यिकी पुरस्कार की स्थापना की है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार वर्ष 2000 से हर दूसरे साल 45 वर्ष और उससे अधिक आयु के प्रतिष्ठित भारतीय सांख्यिकीविदों को सांख्यिकी के क्षेत्र में उनके आजीवन योगदान और उपलब्धियों के लिए दिया जाता है।
सुखात्मे राष्ट्रीय सांख्यिकी पुरस्कार – 2026 के लिए नामांकन ऑनलाइन नेशनल अवार्ड्स पोर्टल यानी https://www.awards.gov.in के माध्यम से आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन/नामांकन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2026 है। योग्य उम्मीदवार अपना नामांकन स्वयं कर सकते हैं या संस्थानों द्वारा भी नाम प्रस्तावित किए जा सकते हैं।
यह पुरस्कार 29 जून 2026 को सांख्यिकी दिवस समारोह के दौरान प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार में एक प्रशस्ति पत्र, शॉल और स्मृति चिन्ह शामिल है। इस समारोह में, पुरस्कार विजेता से उनके काम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए एक सत्र लेने का भी अनुरोध किया जाएगा।
सुखात्मे राष्ट्रीय सांख्यिकी पुरस्कार – 2026 के लिए नामांकन/आवेदन के लिए नोटिस MoSPI वेबसाइट www.mospi.gov.in पर भी उपलब्ध है।
#SukhatmeNationalAward #StatisticsAward #Statistics2026 #DataScience #StatisticalExcellence #AwardsInStatistics #2026Awards #ResearchRecognition #AcademicAchievement #StatisticalCommunity #DataAnalysis #QuantitativeResearch #StatisticalInnovation #StatisticalHeroes #SukhatmeAward2026 #CelebrateStatistics #ExcellenceInStatistics #StatsForTheFuture #StatisticsMatters #PioneeringStatistics
-
16/01/26 |कोंडागई झील का रहस्य: 4,500 वर्षों के मानसून और कीलाडी सभ्यता के इतिहास का खुलासा
आरएस अनेजा, 16 जनवरी नई दिल्ली - एक नए अध्ययन में प्रायद्वीपीय भारत के सबसे विस्तृत जलवायु अभिलेखों में से एक का खुलासा हुआ है जो तमिलनाडु के शिवगंगा के बाहरी क्षेत्र में स्थित साधारण-सी कोंडागई अंतर्देशीय झील के नीचे संरक्षित है।
तमिलनाडु के आंतरिक हिस्सों में मल्टी प्रॉक्सी झील रिकॉर्डस कमी रही है, जबकि ये क्षेत्र उत्तर पूर्वी मानसून के प्रति बेहद संवेदनशील है। कोंडागई झील, जो कीलाडी के निकट स्थित है, एक महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थल है। कीलाडी संगम काल की एक परिष्कृत शहरी सभ्यता के साक्ष्यों के लिए प्रसिद्ध है, जो संभवत: छठी शताब्दी ईसा पूर्व (या उससे भी पहले) की है। ये खोज तमिल इतिहास को सदियों पीछे ले जाती है। शोधकर्ताओं ने पाया कि प्राचीन बस्तियों में स्थित यह झील अतीत में मानसून की परिवर्तनशीलता, इकोसिस्टम की प्रतिक्रियाएं और मानव निवास के साथ उनके संबंधों को समझने का एक दुर्लभ अवसर प्रदान करती है।
लखनऊ स्थित बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान (बीएसआईपी), जो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) का एक स्वायत्त संस्थान है, के शोधकर्ताओं ने एक मीटर से थोड़े गहरे तलछट प्रोफाइल की खुदाई की। उन्होंने समय के विभिन्न हिस्सों को दर्शाने वाले 32 नमूने एकत्र किया। स्थिर समस्थानिक विश्लेषण, पराग अध्ययन, कण आकार माप और रेडियोकार्बन डेटिंग जैसी तकनीकों के संयोजन का उपयोग करके उन्होंने अतीत की वर्षा, वनस्पति, झील स्तर और बाढ़ की घटनाओं का असाधारण सटीकता के साथ पुनर्निर्माण किया।
तमिलनाडु के अंतर्देशीय क्षेत्र से उत्तर होलोसीन काल की जलवायु और झील-इकोसिस्टम गतिकी के इस पहले उच्च-रिज़ॉल्यूशन, मल्टीप्रॉक्सी पुनर्निर्माण के माध्यम से होलोसीन पत्रिका में प्रकाशित शोध ने लगभग पिछले 4,500 वर्षों में तीन अलग-अलग जलवायु चरणों की पहचान की है। इसने 4.2 हजार वर्ष पहले की शुष्क घटना, 3.2 हजार वर्ष पहले के शुष्क चरण और रोमन उष्ण काल का दस्तावेजीकरण किया है और इस क्षेत्र में मानसून की परिवर्तनशीलता, झील जल-विज्ञान और मानव गतिविधियों से उनके प्रत्यक्ष संबंधों को स्थापित किया है।
मानसून के 4,500 वर्षों के व्यवहार का पुनर्निर्माण करके यह शोध एक दीर्घकालिक जलवायु आधार प्रदान करता है। ये क्षेत्रीय जलवायु पूर्वानुमान को मजबूत करने और भविष्य के सूखे और अत्यधिक वर्षा जैसी घटनाओं का अनुमान लगाने में मदद करता है। तमिलनाडु जैसे जलवायु-संवेदनशील क्षेत्र में मानसून पूर्वानुमान मॉडल को बेहतर बनाने के लिए ऐसा ऐतिहासिक संदर्भ अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इन निष्कर्षों से शिवगंगा और मदुरै जैसे सूखाग्रस्त जिलों में जल संसाधन प्रबंधन को भी प्रत्यक्ष रूप से समर्थन मिलता है । झील के जलस्तर में पिछले उतार-चढ़ाव, गाद प्रवाह और जल विज्ञान संबंधी परिवर्तनों की जानकारी टिकाऊ जलाशय पुनर्स्थापन और भूजल पुनर्भरण योजना, तालाबों के पुनर्वास और जलवायु-अनुकूल कृषि जल उपयोग में मार्गदर्शन प्रदान करती है। यह उन क्षेत्रों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो मानसून पर निर्भर जल प्रणालियों पर अत्यधिक निर्भर हैं।
प्राचीन बाढ़ निक्षेपों, स्थलीय तलछट प्रवाह और भूमि अस्थिरता के चरणों की पहचान करके यह अध्ययन जोखिम संबंधी मानचित्रण और आपदा तैयारियों में योगदान देता है। अधिकारी इन संकेतों का उपयोग वैगई बेसिन में बाढ़, जलमार्ग परिवर्तन और भूमि क्षरण के प्रति संवेदनशील क्षेत्रों को पहचानने के लिए कर सकते हैं।
-
16/01/26 |एक्सपोर्ट प्रिपेयर्डनेस इंडेक्स में मध्यप्रदेश की बड़ी छलांग
एन.एस.बाछल, 16 जनवरी, भोपाल।
नीति आयोग द्वारा जारी निर्यात तत्परता सूचकांक (Export Preparedness Index – EPI) 2024 में मध्यप्रदेश ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए देश के 17 बड़े राज्यों में 9वां स्थान प्राप्त किया है। 57 अंकों के साथ प्रदेश न केवल ‘चैलेंजर’ श्रेणी में शामिल हुआ है, बल्कि इस श्रेणी के सभी राज्यों में शीर्ष स्थान पर रहा है। यह उपलब्धि राज्य की निर्यात-संवर्धन नीतियों, बेहतर व्यापार पारिस्थितिकी तंत्र और निरंतर सुधार की दिशा में किए गए प्रयासों का प्रमाण है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता प्रदेश की निर्यात-अनुकूल नीतियों, व्यापार सुगमता सुधारों और उद्यम प्रोत्साहन पहलों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निर्यात को आर्थिक विकास का प्रमुख इंजन मानते हुए निरंतर प्रयासरत है और आने वाले वर्षों में मध्यप्रदेश को ‘लीडर’ श्रेणी में पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
चैलेंजर श्रेणी में मध्यप्रदेश अव्वल
नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार ‘चैलेंजर’ श्रेणी में शामिल मध्यप्रदेश, हरियाणा, केरल और पश्चिम बंगाल में मध्यप्रदेश ने पहला स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश ने हरियाणा (55.01 अंक), केरल (53.76 अंक) और पश्चिम बंगाल (53.03 अंक) जैसे स्थापित औद्योगिक एवं निर्यातक राज्यों को पीछे छोड़ते हुए अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।
70 संकेतकों पर हुआ समग्र मूल्यांकन
EPI-2024 में निर्यात अवसंरचना, व्यापार पारिस्थितिकी तंत्र, नीति एवं शासन तथा निर्यात प्रदर्शन, चार प्रमुख स्तंभों के अंतर्गत 70 संकेतकों के आधार पर राज्यों का आकलन किया गया। इन सभी क्षेत्रों में मध्यप्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति करते हुए अपनी निर्यात क्षमता को मजबूती प्रदान की है।
निर्यात में सतत वृद्धि
मध्यप्रदेश ने हाल के वर्षों में निर्यात के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में जहां प्रदेश का निर्यात 47,959 करोड़ रुपये था, वहीं वित्तीय वर्ष 2024-25 में यह बढ़कर 66,218 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यह वृद्धि राज्य सरकार की निर्यात-संवर्धन रणनीतियों और उद्योग-अनुकूल वातावरण का परिणाम है।
एक जिला-एक उत्पाद और निर्यात का सशक्त एकीकरण
राज्य सरकार ‘एक जिला–एक उत्पाद (ODOP)’ को निर्यात से जोड़ने के लिए व्यापक रणनीति पर कार्य कर रही है। निर्यात-ODOP कार्यशालाओं के माध्यम से किसानों, कारीगरों और उद्यमियों को वैश्विक बाजारों से जोड़ा जा रहा है। एक्सपोर्ट एवं ODOP एक्सेलरेटर कार्यक्रम के तहत नए उत्पादों और उद्यमियों को तकनीकी, विपणन और नीतिगत सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
अप्रत्यक्ष निर्यात को प्रत्यक्ष अवसर में बदलने की पहल
प्रदेश सरकार अन्य राज्यों के माध्यम से होने वाले अप्रत्यक्ष निर्यात की पहचान कर संबंधित इकाइयों को स्वतंत्र निर्यातक के रूप में विकसित करने के लिए हैंडहोल्डिंग और समर्थन उपलब्ध कराएगी। इससे राज्य के कुल वस्तु निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना है।
निर्यात हेल्पलाइन बनी सहारा
राज्य शासन द्वारा संचालित निर्यात हेल्पलाइन (0755-257-7145) निर्यातकों, उद्यमियों और किसानों के लिए मार्गदर्शन का सशक्त माध्यम बनकर उभरी है। यह हेल्पलाइन तकनीकी सहायता, बाजार जानकारी और नीतिगत मार्गदर्शन प्रदान कर निर्यात प्रक्रिया को सरल और सुलभ बना रही है।
भविष्य की दिशा
प्रदेश सरकार लॉजिस्टिक्स अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण, MSME निर्यात एकीकरण, जिला स्तरीय निर्यात संवर्धन और ओडीओपी कार्यक्रम के विस्तार पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है, जिससे मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय और वैश्विक निर्यात मानचित्र पर और अधिक सशक्त बनाया जा सके।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
16/01/26 |मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश ने सेब उत्पादकों के हितों की वकालत की
एन.एस.बाछल, 16 जनवरी, शिमला।
सेब अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए शत प्रतिशत आयात शुल्क लगाने का किया आग्रह
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के समक्ष प्रदेश के सेब उत्पादकों के हितों की पुरजोर वकालत की। उन्होंने बागवानों की समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने विदेशी सेबों के बढ़ते आयात से राज्य के सेब उत्पादकों को हो रही भारी क्षति से केन्द्रीय वित्त मंत्री को अवगत करवाया।
मुख्यमंत्री ने लगभग 2.5 लाख सेब उत्पादकों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए सेब को ‘विशेष श्रेणी’ में शामिल करने की मांग की ताकि प्रदेश के किसानों को अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा से संरक्षण मिल सके।
उन्होंने हिमाचल में सेब उत्पादन के जुलाई से नवंबर तक की अवधि के दौरान सेब आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया। इसके अतिरिक्त ऑफ-सीजन में विदेशी सेबों की डंपिंग को रोकने के लिए आयात शुल्क को बढ़ाकर शत प्रतिशत करने तथा सेब आयात पर मात्रात्मक प्रतिबंध (क्वांटिटेटिव रिस्ट्रिक्शन) लगाने का भी आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री को बताया कि प्रदेश के बागवानों का एक प्रतिनिधिमंडल गत मंगलवार को उनसे मिला तथा न्यूजीलैंड के सेब पर आयात शुल्क को घटाने से प्रदेश के सेब उत्पादकों को हो रहे नुकसान के संबंध में चिंता व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सेब राज्य के रूप में प्रसिद्ध हिमाचल प्रदेश में सेब उत्पादन से हर वर्ष लगभग 4,500 करोड़ रुपये की आय होती है, जो राज्य के कुल फल उत्पादन का करीब 80 प्रतिशत है।
उन्होंने कहा कि सेब उत्पादन से 2.5 लाख परिवारों की आजीविका जुड़ी हुई है और इससे लगभग 10 लाख मानव-दिवस सृजित होते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यापार नीतियों से छोटे और सीमांत किसान संकट में हैं और इनसे देश के किसानों के बजाय विदेशी कंपनियों को लाभ पहुंच रहा है।
मुख्यमंत्री ने न्यूजीलैंड के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौते पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले एक दशक में यहां से सेब आयात अढाई गुना बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि अप्रैल से अगस्त के दौरान न्यूजीलैंड के सेब पर 25 प्रतिशत शुल्क छूट के कारण कोल्ड स्टोरेज में रखे गए हिमाचल के सेब के दाम गिर रहे हैं, जिससे ऑफ-सीजन व्यापार पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार छोटे किसानों एवं बागवानों की आजीविका के स्रोत को सुरक्षित रखने के लिए प्रभावी कदम उठा रही है।
इसके पश्चात, पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के भाजपा नेतृत्व की चुप्पी पर भी सवाल उठाए तथा उनसे आग्रह किया कि प्रदेश हित तथा सेब उत्पादकांे के मुद्दों को केन्द्रीय नेतृत्व के समक्ष उठाए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह, प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार तथा मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर उपस्थित थे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Himachal Pardesh
-
16/01/26 |- मौसम,
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज और इस सप्ताह के लिए भारत का मौसम
#IMDAlert #WeatherUpdate2026 #ColdWaveIndia #DenseFog #WinterForecast #NorthIndiaWeather #DelhiChill #PunjabWeather #HaryanaNews #RainAlert #SnowfallKashmir #HimachalSnow #WesternDisturbance #TemperatureDrop #StayWarm #WinterSafety #FoggyMorning #WeatherForecastIndia #Jan2026Weather #Sheetlahar #IndianWinter #ClimateUpdate #RainUpdate #SkyMet #MausamVibhag #ColdDayAlert #ZeroVisibility #WinterCare #HissarCold #JaipurWeather #UPWeather #BiharCold #UttarakhandSnow #TravelAlert #FlightDelay #TrainUpdate #WinterHealth #FrostAlert #JanuaryChill #MorningMist #WinterVibes #WeatherNews #IndianClimate #StaySafeIndia #WarmClothes #WinterNights #HillyAreas #RainInIndia #DailyWeather #WeatherReport
-
16/01/26 |- खेल,
आज के अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रादेशिक तथा स्थानीय खेल समाचार
#SportsNews #CricketUpdates #U19WorldCup #TeamIndia #IndVsNZ #BadmintonIndia #IndiaOpen2026 #LakshyaSen #HenilPatel #HaryanaSports #KhelSamachar #InternationalSports #NationalGames #LocalSports #SportsHeadlines #CricketFever #ShuttlerLife #FitnessGoals #SportsMotivation #IndiaSports #DailyUpdate #SportsLovers #MatchDay #Victory #YouthCricket #BCCI #WrestlingHaryana #SportsLife #Athletics #TrendingSports #LatestNews #SportsWorld #BadmintonWorld #CricketLive #NewZealandCricket #DarylMitchell #SportsJournalism #DanikKhabar #IndiaAtOlympics #UpcomingTalent #HaryanaKhel #SportsCommunity #GroundReality #FastBowling #QuarterFinals #SportsAnalysis #WinAlert #OlympicDream #Champions #SportsFan #SportsToday
-
16/01/26 |- आहार,
आज का एक दिन का शाकाहारी मील प्लान
#HealthyEating #DesiDiet #VegetarianMealPlan #CleanEating #IndianFood #HealthyLifestyle #VeggiePower #WeightLossIndia #NutritiousAndDelicious #HomemadeFood #DietChart #FitIndia #PlantBasedDiet #DesiTadka #HealthyRecipes #IndianMealPrep #DailyDiet #VegetarianLife #HealthyHabits #DesiFoodie #NutritionTips #HighProteinVeg #EatCleanIndia #FitnessMotivation #AyurvedicDiet #HealthyLiving #VeggieBowl #BalancedMeal #IndianKitchen #SwasthRaho #ProteinRich #SatvikFood #HealthyDinnerIdeas #BreakfastGoals #DesiVibe #WellnessJourney #GoodFoodGoodMood #VegetarianRecipes #HolisticHealth #MindfulEating #LocalFood #SeasonalEating #GharKaKhana #HealthyChoices #SugarFree #FiberRich #DesiHealth #FitnessGoals2026 #DailyNutrition #EatWellLiveWell #Bhiwani #Ambala #Karnal #WeatherUpdate #IndianDiet #DesiFood #HealthTips #YogaLife #FogAlert#DanikKhabar
-

हरियाणा में कड़ाके की ठंड और कोहरे का सितम: पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक से बदलेगा मौसम, जानें ताजा अपडेट
हरियाणा, 16 जनवरी (अन्नू ): हरियाणा इस समय भीषण शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में है, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है। विशेष रूप से अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल जैसे जिलों में 'कोल्ड-डे' जैसी स्थिति बनी हुई है, जहाँ दिन का तापमान भी सामान्य से काफी नीचे है। शुक्रवार सुबह सोनीपत, पानीपत और भिवानी समेत कई इलाकों में विजिबिलिटी शून्य दर्ज की गई, जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई और बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है।
ठंड की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राज्य सरकार ने एहतियात के तौर पर स्कूलों की छुट्टियाँ दो दिन के लिए बढ़ा दी हैं, जिसके बाद अब सोमवार से ही कक्षाएं सुचारू रूप से लगेंगी। तापमान के आंकड़ों पर गौर करें तो भिवानी 1.5 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे ठंडा इलाका रहा। वहीं हिसार में ठंड ने पिछले दो सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहाँ न्यूनतम पारा 0.2 डिग्री तक लुढ़क गया है, जो बीते 15 वर्षों में पांचवीं बार हुई इतनी बड़ी गिरावट है। नारनौल और सिरसा जैसे जिलों में भी रात का तापमान 3 डिग्री से नीचे बना हुआ है।
राहत की बात यह है कि आने वाले दिनों में मौसम के पैटर्न में बदलाव की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आज से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण 17 और 18 जनवरी को शीतलहर के प्रभाव में कमी आ सकती है, हालांकि सुबह-शाम कोहरा बरकरार रहेगा। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के पूर्वानुमान के मुताबिक, 16 और 19 जनवरी को दो बैक-टू-बैक पश्चिमी विक्षोभ आने से राज्य के कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी और 19 जनवरी के बाद व्यापक रूप से बारिश होने की प्रबल संभावना है, जिससे सूखी ठंड से कुछ निजात मिल सकती है।
#HaryanaWeather #WinterAlert #ColdWave #HaryanaNews #FogUpdate #WeatherForecast #SchoolHolidays #WesternDisturbance #HaryanaRain #HaryanaWeatherUpdate #ColdWaveAlert #DenseFog #WeatherChange #NorthIndiaWinter #HisarNews #SchoolUpdate #RainForecast #IMDAlert #HaryanaNewsLive -
16/01/26 |आज का राशिफल 16 जनवरी 2026
♈ मेष (Aries)
परिवार: घर में सामंजस्य बना रहेगा, बड़े-बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा।
करियर: कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ेगी, अधिकारी प्रभावित होंगे।
लाभ: रुका धन मिलने की संभावना।
हानि: जल्दबाज़ी में निर्णय नुकसान दे सकता है।
शुभ मुहूर्त: सुबह 10:30–12:00
शेयर मार्केट: सतर्क निवेश करें, शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव।
लकी नंबर: 9
शुभ रंग: लाल
स्वास्थ्य: सिरदर्द/थकान संभव।
मूड: ऊर्जावान लेकिन थोड़ा चिड़चिड़ा।♉ वृषभ (Taurus)
परिवार: पारिवारिक सुख बढ़ेगा, शुभ समाचार मिल सकता है।
करियर: नौकरी में स्थिरता, व्यापार में नया अवसर।
लाभ: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
हानि: अनावश्यक खर्च।
शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:00–2:30
शेयर मार्केट: बैंकिंग/एफएमसीजी में लाभ।
लकी नंबर: 6
शुभ रंग: सफेद
स्वास्थ्य: गला व पाचन पर ध्यान दें।
मूड: शांत और संतुलित।♊ मिथुन (Gemini)
परिवार: विचारों में मतभेद, संवाद से समाधान।
करियर: मीटिंग व बातचीत से फायदा।
लाभ: नेटवर्किंग से लाभ।
हानि: अधूरे वादे परेशानी बन सकते हैं।
शुभ मुहूर्त: सुबह 9:00–10:00
शेयर मार्केट: आईटी/मीडिया में सावधानी।
लकी नंबर: 5
शुभ रंग: हरा
स्वास्थ्य: तनाव से बचें।
मूड: चंचल लेकिन रचनात्मक।♋ कर्क (Cancer)
परिवार: भावनात्मक सहयोग मिलेगा।
करियर: मेहनत का फल देर से मिलेगा।
लाभ: जमीन/संपत्ति से लाभ संभव।
हानि: भावुक निर्णय से नुकसान।
शुभ मुहूर्त: शाम 4:00–5:30
शेयर मार्केट: लॉन्ग टर्म निवेश शुभ।
लकी नंबर: 2
शुभ रंग: क्रीम
स्वास्थ्य: नींद पूरी लें।
मूड: संवेदनशील लेकिन सकारात्मक।♌ सिंह (Leo)
परिवार: घर में आपकी बात मानी जाएगी।
करियर: नेतृत्व क्षमता उभरेगी।
लाभ: पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि।
हानि: अहंकार से नुकसान।
शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:00–1:00
शेयर मार्केट: मेटल/इन्फ्रा में लाभ।
लकी नंबर: 1
शुभ रंग: सुनहरा
स्वास्थ्य: रक्तचाप पर ध्यान।
मूड: आत्मविश्वासी।♍ कन्या (Virgo)
परिवार: जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी।
करियर: काम की तारीफ होगी।
लाभ: योजनाबद्ध कार्य से लाभ।
हानि: छोटी भूल बड़ी बन सकती है।
शुभ मुहूर्त: सुबह 8:30–9:30
शेयर मार्केट: फार्मा में ठीक-ठाक लाभ।
लकी नंबर: 4
शुभ रंग: नीला
स्वास्थ्य: पेट से जुड़ी समस्या।
मूड: व्यावहारिक।♎ तुला (Libra)
परिवार: रिश्तों में मधुरता।
करियर: साझेदारी में लाभ।
लाभ: कानूनी/सरकारी कार्य पूरे होंगे।
हानि: निर्णय में देरी।
शुभ मुहूर्त: शाम 5:00–6:30
शेयर मार्केट: रियल एस्टेट में लाभ।
लकी नंबर: 7
शुभ रंग: गुलाबी
स्वास्थ्य: कमर दर्द संभव।
मूड: संतुलित और खुश।♏ वृश्चिक (Scorpio)
परिवार: गोपनीय बातें उजागर न करें।
करियर: रिसर्च/रणनीति में सफलता।
लाभ: अचानक धन लाभ।
हानि: विवाद से बचें।
शुभ मुहूर्त: सुबह 11:00–12:00
शेयर मार्केट: जोखिम भरे सौदे से बचें।
लकी नंबर: 8
शुभ रंग: मैरून
स्वास्थ्य: थकान।
मूड: गहन और गंभीर।♐ धनु (Sagittarius)
परिवार: यात्रा का योग।
करियर: नए अवसर मिलेंगे।
लाभ: शिक्षा/विदेश से लाभ।
हानि: लापरवाही।
शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:00–3:00
शेयर मार्केट: एविएशन/ट्रैवल में लाभ।
लकी नंबर: 3
शुभ रंग: पीला
स्वास्थ्य: घुटनों का ध्यान रखें।
मूड: आशावादी।♑ मकर (Capricorn)
परिवार: अनुशासन से सब ठीक।
करियर: प्रमोशन/नई जिम्मेदारी।
लाभ: स्थायी आय में वृद्धि।
हानि: अत्यधिक काम से थकावट।
शुभ मुहूर्त: सुबह 7:30–8:30
शेयर मार्केट: लॉन्ग टर्म फायदेमंद।
लकी नंबर: 10
शुभ रंग: भूरा
स्वास्थ्य: जोड़ों का दर्द।
मूड: गंभीर लेकिन संतुष्ट।♒ कुंभ (Aquarius)
परिवार: मित्रों का सहयोग।
करियर: नवाचार से सफलता।
लाभ: तकनीक से लाभ।
हानि: नियम तोड़ने से बचें।
शुभ मुहूर्त: दोपहर 3:30–4:30
शेयर मार्केट: टेक/स्टार्टअप में मिश्रित फल।
लकी नंबर: 11
शुभ रंग: आसमानी
स्वास्थ्य: आंखों पर जोर न डालें।
मूड: रचनात्मक।♓ मीन (Pisces)
परिवार: भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा।
करियर: कला/रचनात्मक क्षेत्र में लाभ।
लाभ: पुराने निवेश से फायदा।
हानि: भ्रम से नुकसान।
शुभ मुहूर्त: शाम 6:00–7:00
शेयर मार्केट: सुरक्षित निवेश बेहतर।
लकी नंबर: 12
शुभ रंग: बैंगनी
स्वास्थ्य: मानसिक शांति जरूरी।
मूड: संवेदनशील और कल्पनाशील।#TodaysHoroscope #HoroscopeJanuary16 #AstrologyReport #ZodiacNews #DailyHoroscope #AstrologyForecast #DailyPrediction #HoroscopeAdvice #JanuaryHoroscope #2026Forecast #HoroscopeInsights #ZodiacVibes #AstroTips #CelestialGuidance #StarSigns #HoroscopeLovers #DateWithDestiny #CosmicEnergy #AstrologyCommunity #DivineGuidance
-
16/01/26 |चंडीगढ़ के सेक्टर-32 की फार्मेसी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची मालिक के बेटे की जान
चंडीगढ़, 16 जनवरी (अन्नू): चंडीगढ़ के सेक्टर-32 ई में स्थित 'सेवक फार्मेसी' पर वीरवार (कल) देर रात हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग कर सनसनी फैला दी। छोटे चौक के कोने पर स्थित इस दुकान पर उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब एक्टिवा सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने सीधे काउंटर को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं। गनीमत यह रही कि हमले के वक्त काउंटर पर मौजूद दुकान मालिक के बेटे ने फुर्ती दिखाते हुए खुद को बचा लिया।
बाल-बाल बचे दुकानदार, काउंटर पर धंसी गोलियां
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, घटना के समय दुकान मालिक जगदीश के बेटे तनिश काउंटर पर बैठे थे। अचानक आए हमलावरों ने दो से तीन राउंड फायर किए। गोलियां सीधे काउंटर पर जाकर लगीं, जबकि सूत्रों का कहना है कि एक गोली हथियार के चैंबर में ही फंस गई थी। अचानक हुए इस हमले से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और अन्य दुकानदार भी अपनी दुकानें बंद कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे।
एक्टिवा पर आए थे नकाबपोश हमलावर
शुरुआती जांच में सामने आया है कि दो युवक एक्टिवा स्कूटर पर सवार होकर आए थे। दोनों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। एक युवक स्कूटर से उतरकर सीधे फार्मेसी के अंदर दाखिल हुआ और फायरिंग शुरू कर दी, जबकि उसका दूसरा साथी बाहर ही बैकअप के लिए खड़ा रहा। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
रंगदारी का शक, पुलिस की घेराबंदी तेज
घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी, फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स और सेक्टर-34 थाना प्रभारी सतविंदर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से एक खाली खोल बरामद किया है। अधिकारियों का मानना है कि यह मामला रंगदारी (Extortion) से जुड़ा हो सकता है। फिलहाल, पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों के रूट का पता लगाया जा सके। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।
#ChandigarhNews #CrimeAlert #Sector32 #Chandigarh #FiringIncident #PoliceInvestigation #LawAndOrder #BreakingNews #CrimeInCity #SafetyFirst #DanikKhabar #ChandigarhBreaking #News #LatestNewsChandigarh #ChandigarhFiringNews
-

-
16/01/26 |- मौसम,
पहाड़ों से ज्यादा ठंडी हुई दिल्ली: शिमला-देहरादून को पछाड़ा, 2.9 डिग्री तक गिरा पारा
नई दिल्ली, 16 जनवरी(अन्नू): राजधानी दिल्ली और एनसीआर (गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद) में इन दिनों कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। आलम यह है कि दिल्ली की सुबह अब मशहूर हिल स्टेशनों से भी अधिक सर्द हो गई है। बृहस्पतिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शिमला, देहरादून और जम्मू जैसे पहाड़ी शहरों में तापमान इससे कहीं अधिक (4.5 डिग्री से ऊपर) रहा।
पहाड़ों से ज्यादा मैदान क्यों ठंडे?
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस अजीबोगरीब स्थिति के पीछे कुछ प्रमुख भौगोलिक और मौसमी कारण हैं:
• साफ आसमान और गर्मी का निकास: दिल्ली में आसमान साफ होने के कारण रात के समय धरती की गर्मी तेजी से अंतरिक्ष में चली जाती है, जिससे सतह ठंडी हो जाती है। इसके विपरीत, पहाड़ों में बादलों की वजह से गर्मी वातावरण में ही फंसी रह जाती है।
• एंटी साइक्लोनिक सर्कुलैशन: मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में बने एंटी साइक्लोनिक सर्कुलैशन के कारण उत्तर दिशा से आने वाली बर्फीली हवाएं सीधे नीचे की ओर बैठ रही हैं, जिससे गलन बढ़ गई है।
• कम बारिश: इस साल दिसंबर और जनवरी में उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से कम बारिश हुई है, जिससे पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं के रास्ते में कोई रुकावट नहीं आई।
अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़
भीषण ठंड और गिरते पारे का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के विशेषज्ञों के अनुसार, ओपीडी में आने वाले मरीजों में 75% मामले अब सांस की तकलीफ, अस्थमा और खांसी से संबंधित हैं। पहले यह आंकड़ा 55% के करीब था। गंभीर स्थिति होने पर मरीजों को सीधे इमरजेंसी में भी भर्ती करना पड़ रहा है।
प्रदूषण की मार: 'बेहद खराब' श्रेणी में हवा
ठंड के साथ-साथ दिल्लीवासी जहरीली हवा का भी सामना कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 343 रहा। नोएडा में यह स्थिति और भी खराब (344) रही। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि रविवार तक प्रदूषण का स्तर 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच सकता है।
क्या है आगे का पूर्वानुमान?
मौसम विभाग ने राहत के संकेत दिए हैं। 19 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से:
1. पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश होगी।
2. मैदानी इलाकों में बादल छाने और हल्की बारिश से न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।
3. अगले दो दिनों तक शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
#DelhiWinter #ColdWave #DelhiWeather #WeatherUpdate #ShimlaVsDelhi #PollutionAlert #HealthTips #Winter2026 #IMDUpdate #DanikKhabar #DelhiNews
-
15/01/26 |
अम्बाला पुलिस जागरूकता अभियान के तहत आमजन को कर रही जागरूक
अम्बाला, 15 जनवरी (अभी) : अम्बाला पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज 15 जनवरी 2026 को एनडीपीएस सैल की टीम ने थाना साहा क्षेत्र गाँव लाहा माजरी में आमजन को यातायात के नियमों बारे तथा नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया और नशा ना करने बारे शपथ दिलाई।
एनडीपीएस सैल की टीम ने कहा कि सर्दी के मौसम में अत्याधिक धुंन्ध पडती हैं सभी वाहन चालक इस मौसम में वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें। उन्होंने वाहन चालकांें से अपील की कि वह नशा करके वाहन ना चलाएँ और दो पहिया वाहन चालक अपने जीवन की सुरक्षा हेतू हैलमेट का इस्तेमाल अवश्य करें।
पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों व प्रबन्धक थाना को निर्देश दिए हुए हैं कि वह जागरूकता अभियान द्वारा अपने-अपने थानाधिकार क्षेत्रों में नशे की रोकथाम, नशे से युवाओं को दूर रखने के लिये उन्हें जागरूक करें और आमजन से सम्पर्क कर नशा बेचने/खरीदने वालों व आपराधिक प्रवृति के व्यक्ति का पता लगाकर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करें।
एनडीपीएस सैल की टीम ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य आमजन/युवाओं को यातायात के नियमो बारे व नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करना हैं जिससे समाज नशा मुक्त तथा अपराध मुक्त बन सके।#AmbalaPolice #AntiDrugCampaign #NDPSSell #RoadSafetyAwareness #DrugFreeIndia #SayNoToDrugs #SafeDriving #FogSafety #TrafficRules #AmbalaNews2026 #PoliceAwareness #NashaMuktBharat #CommunityPolicing #HelmetSavesLives #HaryanaPolice #SocialResponsibility #CrimeFreeSociety #YouthEmpowerment #RoadSafetyMonth #PublicSafety Awareness
-
15/01/26 |प्रदेश में चिकित्सकों की किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव
अम्बाला, 15 जनवरी (अभी) : हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश में चिकित्सकों की किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में 64 दंत चिकित्सकों की भर्ती शीघ्र की जाएगी, जिसके लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस भर्ती से प्रदेश में दंत चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा तथा आम नागरिकों को बेहतर और समय पर उपचार उपलब्ध होगा।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों, दंत चिकित्सकों तथा सहायक स्टाफ की नियुक्ति के साथ-साथ आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और नवीनतम मशीनों की स्थापना की जा रही है।
उधर , स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री ने हिसार के आजाद नगर में 50 बेड का अस्पताल /पॉलिक्लिनिक के निर्माण को भी स्वीकृति दे दी है। उन्होंने बताया कि जहां भी आवश्यकता होगी वहां पर नए स्वास्थ्य संस्थान निर्मित किये जाएंगे।
स्वास्थ्य मंत्री ने जोर देकर कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में नागरिकों को सुलभ, किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। ये सभी कदम प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी तथा जन-हितैषी बनाने की दिशा में सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
#HealthHaryana #AartiSinghRao #DentistRecruitment #HealthcareGrowth #HisarNews #NewHospital #NayabSinghSaini #PublicHealth #MedicalJobs #HaryanaGovt #DentalCare #HealthInfrastructure #QualityHealthcare #GovernmentJobs2026 #HealthSectorGrowth #ViksitHaryana #CommunityHealth #MedicalServices #AffordableHealthcare #StateHealthMission
-
15/01/26 |राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह के तहत यातायात नियमों को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
अम्बाला, 15 जनवरी (अभी) : राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह के अंतर्गत आज परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा अनाज मंडी मोहरा में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) अंबाला सुशील कुमार तथा एसएचओ ट्रैफिक जोगिंदर सिंह ने उपस्थित प्रतिभागियों को यातायात नियमों, यातायात अनुशासन तथा सडक़ पर स्वयं एवं अन्य नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में आमजन की जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।शिविर में मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) अंबाला अनिल कुमार ने वाहनों के नियमित एवं उचित रखरखाव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इससे न केवल वाहन की लाईफ बढ़ती है, बल्कि तकनीकी खराबी के कारण होने वाली सडक़ दुर्घटनाओं की संभावनाएं भी कम होती हैं।
कार्यक्रम में लगभग 140 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया तथा यातायात नियमों की जानकारी प्राप्त कर उनका ईमानदारी से पालन करने का संकल्प भी लिया। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को तेज गति से व नशे की हालत में वाहन न चलाने, सीट बेल्ट एवं हेलमेट का अनिवार्य उपयोग, लेन अनुशासन का पालन, ओवरलोडिंग से बचाव, समय पर वाहन टैक्स व प्रदूषण जांच, बीमा करवाने, प्रेशर हॉर्न के प्रयोग से बचने, जेबरा क्रॉसिंग, आपातकालीन वाहनों को रास्ता देने तथा हाई बीम व प्रतिबंधित फैंसी लाइट के उपयोग से होने वाले खतरों के बारे में जागरूक किया गया।
उन्होंने जानकारी के क्रम में कहा कि तेज गति से गाड़ी न चलाएं, गाडी हमेशा निर्धारित गति सीमा में ही चलाएं। नशे की हालत में या नशीली दवाओं के सेवन की हालत में गाड़ी न चलाएं। चार पहिया वाहन या ऐसे अन्य वाहनों में यात्रा करते समय हमेशा सीट बेल्ट प्रयोग अवश्य करें। सीट बेल्ट एयर बैग के साथ इंटीग्रेटेड होते हैं। एयर बैग के मैकेनिज्म में यह एक शर्त है कि अगर सीट बेल्ट का इस्तेमाल किया जा रहा है तो ही ये काम करेंगे। इस प्रकार किसी भी दुखद दुर्घटना की स्थिति में एयर बैग द्वारा सुरक्षा के लिए सीट बेल्ट का उपयोग बहुत जरूरी है।
उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते या सवारी करते समय हमेशा हेलमेट पहनें। इसका उल्लंघन करने पर जुर्माने के अलावा ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीने के लिए सस्पेंड किया जा सकता है। गाडी चलाते समय अपनी लाईन का विशेष ध्यान रखें और हमेशा अपनी लेन में ही गाड़ी चलाएं। सबसे धीमी गति से चलने वाला वाहन सबसे बाईं लेन में चलेगा। सबसे दाईं लेन विशेष रूप से तेज गति वाले वाहनों द्वारा ओवरटेक करने के लिए है, जहाँ सडक़ डिजाइन और सडक़ मार्किंग द्वारा इसकी अनुमति है। पुलों या ऐसे अन्य दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, निर्माण क्षेत्रों, स्कूल सुरक्षा क्षेत्रों आदि पर कभी भी ओवरटेक करने की कोशिश न करें। ओवरलोड गाडी कभी भी न ले जाएं क्योंकि यह न केवल हमारी सडक़ों को नुकसान पहुंचाता है बल्कि दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण भी है। ऐसे वाहन के भारी मोमेंटम के लिए रुकने के लिए बहुत अधिक दूरी की आवश्यकता होती है, मोड़ों पर संतुलन बिगड़ सकता है। ऐसे वाहनों का परमिट जुर्माने के अलावा तीन महीने के लिए सस्पेंड किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि वाहन मालिकों को अपने वाहनों का प्रदूषण के लिए समय पर निरीक्षण करवाना चाहिए ताकि उनके इंजनों को किसी भी बड़े आंतरिक नुकसान से बचा जा सके और सभी के लिए पर्यावरण को साफ रखने में मदद मिल सके। इसके साथ-साथ उन्होंने वाहन मालिकों से यह भी आग्रह किया गया कि वे जुर्माने और ब्याज से बचने के लिए समय पर अपना बकाया टैक्स जमा करें और राष्ट्र निर्माण में अपने प्रयासों को स्वीकार करें। समय पर टैक्स जमा न करने पर कम से कम बीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि किसी भी गंभीर इमरजेंसी की स्थिति में अपने रिपेयर खर्च को कम करने के लिए हमेशा अपने वाहनों का बीमा करवाएं। अस्पतालों के पास, बस स्टैंड पर, स्कूलों के पास आदि जगहों पर कभी भी प्रेशर हॉर्न न बजाएं। पैदल चलने वालों के सुचारू आवागमन के लिए जेबरा क्रॉसिंग से पहले स्टॉप लाइन पर हमेशा अपने वाहन रोकें। एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, अन्य आपदा प्रतिक्रिया वाहनों जैसे आपातकालीन वाहनों को सुरक्षित रास्ता देना कभी न भूलें। हाई बीम लाइट या ऐसी अन्य प्रतिबंधित फैंसी लाइट का उपयोग न करें। इससे सामने से आने वाले वाहन चालकों को अंधापन जैसी स्थिती उत्पन्न हो सकती है, जिससे जानलेवा दुर्घटनाएं हो सकती हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन कर स्वयं सुरक्षित रहें तथा दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहयोग दें, ताकि सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।#RoadSafetyMonth #TrafficAwareness #SafeDriving #AmbalaNews #RoadSafetyCampaign #TrafficRules #SeatBeltSafety #HelmetMandatory #DriveSafeStaySafe #HaryanaPolice #TransportDepartment #AccidentPrevention #LenDiscipline #NationalRoadSafetyMonth2026 #VehicleMaintenance #CleanEnvironment #TrafficSafetyAwareness #RoadSafetyIndia #ZeroAccidents #ResponsibleDriving
-
15/01/26 |हरियाणा सरकार ने ठंड और वेदर कंडीशन्स को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियाँ बढ़ा दी हैं।
हरियाणा सरकार ने ठंड और वेदर कंडीशन्स को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियाँ बढ़ा दी हैं।
राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में ठंड और मौसम की स्थिति के चलते पूर्व निर्धारित शीतकालीन अवकाश को बढ़ाकर अब 17 जनवरी 2026 तक कर दिया गया है। इसके अनुसार स्कूल अब 19 जनवरी 2026 को फिर से खुलेंगे। यह फैसला बढ़ती ठंड और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है। �
❄️ ठंड और कोहरा बढ़ने के कारण छुट्टियाँ आगे बढ़ाई गईं। �
🏫 स्कूल अब 19 जनवरी 2026 से खुलेंगे। �
#Haryana #SchoolHolidays #ColdWeather #WinterSeason #HaryanaGovernment #WinterBreak #Education #SnowDay #ChillVibes #StayWarm #SchoolUpdates #KidsInTheCold #SafetyFirst #WeatherAlert #DelhiNCR #FamilyTime #LearnAtHome
-
15/01/26 |भारत में बीते 24 घंटे में हुइ आपराधिक घटनाएं ( क्राइम बीट )
#CrimeNewsIndia #15Jan2026 #CrimeBeat #DelhiCrime #HyderabadScam #OnlineTradingFraud #IndoreMurderCase #CyberCrimeIndia #DigitalArrestScam #PoliceAction #BreakingCrimeNews #LawAndOrder #CrimeAlert #CrimeUpdateIndia #NIAProbe #BangladeshiImmigrationRacket #CrimeInvestigation #CriminalArrest #SafetyFirst #WomenSafety #UPCrime #BiharCrimeReport #LalitpurMurder #RobberyAlert #MumbaiCrime #CyberSecurity #CrimeFreeIndia #JusticeServed #LegalUpdate #CrimeBranch #PoliceInvestigation #CrimeStories2026 #NCRB #CrimeControl #SecurityAlert #CrimePrevention #SocialCrime #CorruptionFreeIndia #STFAction #प्रवर्तननिदेशालय #सीबीआईजांच #पीड़ितोंकेलिएन्याय #अपराधस्थल #भारतीयपुलिस #कानूनप्रवर्तन #साइबरधोखाधड़ीभारत #जागरूकता #आपराधिकन्याय #नवीनतमअपराध #अपराधगश्तभारत
-
15/01/26 |हरियाणा के राज्यपाल करेंगे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह का शुभारंभ; अम्बाला छावनी में तैयारियां तेज
अम्बाला, 15 जनवरी (अभी) : एसडीएम अम्बाला छावनी विनेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के तहत 25 जनवरी को एसडी कालेज अम्बाला छावनी ……
-
15/01/26 |- आहार,
आज का एक दिन का शाकाहारी मील प्लान
#शाकाहारीभोजनयोजना #दैनिकआहारचार्ट #स्वस्थभोजनभारत #शाकाहारीदिवस #संतुलितपोषण #देसीआहार #पौधआधारितजीवनशैली #स्वस्थजीवन2026 #वजनप्रबंधन #भारतीयशाकाहारी #स्वच्छखाएंभारत #स्वास्थ्ययात्रा #सुबहकीदिनचर्या #स्वस्थनाश्तेकेविचार #पौष्टिकदोपहरकास्वाद #दोषमुक्तरातकास्वाद #सुपरफूड्सभारत #आयुर्वेदिकजीवनशैली #फिटनेसफूड #दैनिकस्वास्थ्य #प्रोटीनयुक्तसब्जियां #घरकापकाखाना #रोग प्रतिरोधक क्षमताबढ़ानेवाले #स्वस्थजीवनशैलीकेटिप्स #शाकाहारीव्यंजन #भोजनतैयारीकेविचार #सात्विकभोजन #सचेतभोजन #स्वस्थआदतें #दैनिकपोषणमार्गदर्शिका
-

राष्ट्रपति गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं
आरएस अनेजा, 15 जनवरी नई दिल्ली - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज पंजाब के अमृतसर में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।
राष्ट्रपति ने कहा कि औपचारिक शिक्षा पूरी करने के बाद छात्र अलग-अलग दिशाओं में अपना सफर शुरू करेंगे। कुछ सरकारी या निजी क्षेत्र में सेवा करेंगे, कुछ उच्च शिक्षा या अनुसंधान करेंगे, जबकि कई अपना खुद का व्यवसाय स्थापित करेंगे या शिक्षण में अपना करियर बनाएंगे। हालांकि प्रत्येक क्षेत्र में अलग-अलग योग्यताओं और कौशलों की आवश्यकता होती है, लेकिन कुछ गुण हर क्षेत्र में प्रगति के लिए समान रूप से आवश्यक और सहायक होते हैं।राष्ट्रपति ने छात्रों को याद दिलाया कि शिक्षा केवल जीविका का साधन नहीं है, बल्कि समाज और राष्ट्र की सेवा का भी साधन है। उन्होंने कहा कि जिस समाज ने उन्हें शिक्षा प्रदान की है, उसके प्रति वे ऋणी हैं। विकास की राह में पिछड़ चुके लोगों के उत्थान के कोशिश करना इस ऋण को चुकाने का एक तरीका हो सकता है।
राष्ट्रपति ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने हमें सिखाया है कि समाज में महिलाओं को समान अधिकार मिलने चाहिए। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि गुरु नानक देव विश्वविद्यालय गुरु नानक देव की शिक्षाओं के अनुरूप महिला सशक्तिकरण के लिए प्रयासरत है, जो दीक्षांत समारोह में डिग्री और पदक प्राप्त करने वाली छात्राओं की अधिकता से स्पष्ट है।
उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र के हित में है कि महिलाओं को पूर्ण आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के अवसर मिलें और सभी को इसके लिए कोशिश करना चाहिए।
-
15/01/26 |अंबाला के शालीमार कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में पति-पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी की मौत, पति गंभीर
अंबाला 15 जनवरी (अन्नू ): अंबाला शहर के जैन कॉलेज रोड स्थित शालीमार कॉलोनी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ किराए के मकान में रहने वाले एक दंपत्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश की। इस घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस को सूचना मिली थी कि शालीमार कॉलोनी में एक दंपत्ति ने सुसाइड कर लिया है। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो वहां का मंजर खौफनाक था। रीना नामक महिला का शव बरामद हुआ, जबकि उसके पति राकेश की सांसें चल रही थीं। पुलिस ने बिना देरी किए राकेश को अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।
जांच में जुटी पुलिस
घटनास्थल का निरीक्षण करने पर पुलिस को कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे मौत के कारणों पर सस्पेंस बना हुआ है। मृतक महिला के तीन बच्चे हैं, जो घटना के समय अपनी मासी के साथ रह रहे थे।
चौकी नंबर 2 के इंचार्ज कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया:
"सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँच गई थी। महिला के शव को नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। अभी तक सुसाइड नोट नहीं मिला है, पुलिस हर पहलू से मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।"
फिलहाल पुलिस परिजनों के बयानों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना की असल वजह का पता लगाया जा सके।
#AmbalaNews #AmbalaPolice #CrimeNews #HaryanaNews #ShalimarColony #BreakingNews #AmbalaCity #Haryana -
15/01/26 |राष्ट्रीय मतदाता दिवस की तैयारियों को लेकर एसडीएम अम्बाला छावनी ने कसी कमर; अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
जे कुमार अम्बाला छावनी, 15 जनवरी 2026: आगामी 25 जनवरी को आयोजित होने वाले 'राष्ट्रीय मतदाता दिवस' के जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों को लेकर आज एसडीएम कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम अम्बाला छावनी ने की, जिसमें विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों और प्रशासनिक अमले ने भाग लिया। इस वर्ष मतदाता दिवस का मुख्य कार्यक्रम अम्बाला छावनी के प्रतिष्ठित एस.डी. कॉलेज (S.D. College) के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा, जिसे भव्य और प्रेरणादायक बनाने के लिए प्रशासन ने पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है।
बैठक के दौरान एसडीएम ने एजेंडे के अनुसार प्रत्येक विभाग की जिम्मेदारियां तय कीं और संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी लगाई। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना और मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना है। एसडीएम ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर बैठने की व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। साथ ही, उन्होंने शिक्षा विभाग को कॉलेज के विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और चुनाव विभाग को नए मतदाताओं को पहचान पत्र वितरित करने की प्रक्रिया को सुचारू बनाने के निर्देश दिए।
अधिकारियों को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की नींव है और राष्ट्रीय मतदाता दिवस जैसे आयोजन नागरिकों में संवैधानिक जिम्मेदारी का बोध कराते हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ (BLO) और नए पंजीकृत युवा मतदाताओं को सम्मानित करने की सूची समय पर तैयार कर ली जाए। बैठक में मौजूद विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों को सख्त हिदायत दी गई कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि आयोजन में किसी भी प्रकार की तकनीकी या व्यवस्थागत कमी न रहे। अंत में उन्होंने कहा कि इस उत्सव को केवल एक सरकारी कार्यक्रम न मानकर एक सामाजिक अभियान के रूप में मनाया जाए, जिससे हर वर्ग का नागरिक जागरूक हो सके।
इस मौके पर पीएमओ डा. पूजा, चुनाव तहसीलदार गुलशन शर्मा, डीआईओ शुभम जोधा, जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालडा, सीडीपीओ सुमन दहिया, बीडीपीओ अश्वनी के साथ-साथ सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
#AmbalaCantt #VotersDay2026 #NationalVotersDay #SDMAmbala #SDCollege #ElectionAwareness #Democracy #VoterRegistration #HaryanaAdmin #AmbalaNews
-
15/01/26 |पीजीआई चंडीगढ़ का विश्व रिकॉर्ड: 2 साल के बच्चे के मस्तिष्क से एंडोस्कोपी के जरिए निकाला दुनिया का सबसे बड़ा ट्यूमर
चंडीगढ़, 15 जनवरी (अभी) : चंडीगढ़ पीजीआई के डॉक्टरों ने न्यूरोसर्जरी के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। संस्थान के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने हरियाणा के सोनीपत निवासी महज दो साल के एक मासूम बच्चे के मस्तिष्क से दुनिया का सबसे बड़ा मेनिंजियोमा ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाल दिया है। इस जटिल सर्जरी की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि डॉक्टरों ने पारंपरिक ओपन सर्जरी के बजाय पूरी तरह से उन्नत एंडोस्कोपी तकनीक का उपयोग किया, जो वैश्विक चिकित्सा इतिहास में इस उम्र के बच्चे के लिए अपनी तरह का पहला मामला है।
सोनीपत का यह बच्चा जब अस्पताल लाया गया, तो उसकी स्थिति काफी गंभीर थी। उसे बाईं आंख का बाहर निकलना, आंखों की हलचल बंद होना, नाक से गांठ दिखना और लगातार खर्राटे आने जैसी समस्याएं थीं। पीजीआई के डॉक्टरों ने जब सीटी स्कैन और एमआरआई जांच की, तो रिपोर्ट देखकर सब हैरान रह गए। बच्चे के नाक, साइनस और आंख की कक्षा से लेकर मस्तिष्क के आधार (स्कल बेस) तक 7 सेंटीमीटर का एक विशाल ट्यूमर फैला हुआ था। बायोप्सी रिपोर्ट में इसकी पुष्टि 'मेनिंजियोमा' के रूप में हुई, जो आमतौर पर वयस्कों में पाया जाता है और छोटे बच्चों में इस आकार का ट्यूमर होना अत्यंत दुर्लभ माना जाता है।
सर्जरी की चुनौती ट्यूमर के विशाल आकार और बच्चे की नाजुक उम्र को लेकर थी। एंडोस्कोपी के माध्यम से नाक के रास्ते इस 7 सेंटीमीटर के ट्यूमर को निकालना एक बड़ी तकनीकी चुनौती थी, जिसे पीजीआई के न्यूरोसर्जन और उनकी टीम ने अपनी विशेषज्ञता से संभव कर दिखाया। इस सफल ऑपरेशन के बाद अब बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है और उसकी आंखों की रोशनी व अन्य गतिविधियां सामान्य हो रही हैं। पीजीआई की इस उपलब्धि ने न केवल भारत बल्कि वैश्विक स्तर पर मेडिकल साइंस के क्षेत्र में एक नई मिसाल पेश की है।
#PGIMER #MedicalMarvel #NeuroSurgery #ChandigarhDoctors #BrainTumorSurgery #WorldRecord #MedicalScience #HaryanaNews #PGIChandigarh #EndoscopySuccess
-
15/01/26 |मध्यप्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही डबल इंजन सरकार
एन.एस.बाछल, 15 जनवरी, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व एवं केन्द्र और राज्य की डबल इंजन सरकार के प्रभावी समन्वय के फलस्वरूप आज देश में बुनियादी ढांचा विकास को गति मिल रही है। प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप (पीएमजी) और प्रोएक्टिव गवर्नेंस एंड टाइमली इंप्लीमेंटेशन (प्रगति) प्लेटफार्म की शुरुआत होने से देश में अटकी हुई निवेश परियोजनाओं को पुन: सक्रिय किया गया है। इस संस्थागत व्यवस्था से केंद्र और राज्य के सभी हितग्राहियों को एक मंच पर लाकर निर्णय-निर्माण प्रक्रिया को तेज किया गया। प्रधानमंत्री श्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, स्पष्ट नीति-निर्देश एवं प्रो-एक्टिव गवर्नेंस से भी देश में दशकों से लम्बित परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करना संभव हुआ है। राजनैतिक आपाधापी के साथ, व्यवस्थाओं में हो रहे सुधार को समझना सभी के लिए आवश्यक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व तथा केंद्र और राज्य में डबल इंजन सरकार के प्रभावी समन्वय के परिणाम स्वरूप प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की उपलब्धियों मीडिया प्रतिनिधियों से साझा की। मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने प्रोएक्टिव गवर्नेंस एंड टाइमली इंप्लीमेंटेशन (प्रगति) पर प्रेजेंटेशन दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को विभिन्न केन्द्रीय मंत्रालयों के माध्यम से प्रदेश में 209 बड़े प्रोजेक्ट्स की सौगात मिली है। इनमें से 2 लाख 61 हजार 340 करोड़ निवेश वाली 108 केंद्रीय विकास परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। प्रदेश में अभी 5 लाख 24 हजार 471 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 101 परियोजनाएं क्रियान्वयन के अधीन हैं। केंद्रीय परियोजनाओं के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश ने 97 प्रतिशत सफलता हासिल की है। इन परियोजनाओं में रेल मंत्रालय की 14, सड़क परिवहन मंत्रालय की 13, विद्युत मंत्रालय की 5 और नवकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर वन्यजीव पर्यटन योजनाओं को आगे बढ़ा रही है। प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में चीते अपना घर बना चुके हैं। धार के पीएम मित्र पार्क से कपास उत्पादक किसानों को लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केंद्र और राज्यों के बीच परस्पर समन्वय ही हमारी सबसे शक्ति है। जब विभाग आपस में समन्वय से काम करते हैं, तो विकास की रफ्तार दोगुनी हो जाती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने शासन की व्यवस्थाओं को केवल प्रक्रियात्मक न रखकर परिणामोन्मुख और जवाबदेह बनाया, जहां प्रत्येक परियोजना की प्रगति, बाधा और समाधान की सीधी निगरानी सुनिश्चित की गई है। पहले जहां सामान्यत: बड़ी योजनाएं कागजों पर तो बहुत भव्य दिखती थीं, लेकिन धरातल पर साकार होने से पहले ही विभागों के आपसी तालमेल की कमी के कारण निष्प्रभावी हो जाती थीं। अब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने पीएमजी और प्रगति पोर्टल से पुरानी प्रणाली को जड़ से खत्म कर असंभव दिखने वाली परियोजनाओं को साकार किया है। अब देश में विकास के साथ आवश्यकताओं का युक्तियुक्तकरण किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पीएम "प्रगति" और प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप के माध्यम से मध्यप्रदेश में ऐसा ईको-सिस्टम तैयार हो चुका है जहां केंद्र और राज्य सरकार मिलकर आधुनिक तकनीक के बल पर अधोसंरचना विकास की महत्वपूर्ण परियोजनाओं को समय पर पूरा कर रही हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने समय, लागत और विश्वास तीनों स्तर पर ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। अपनी जिम्मेदारियों के साथ कार्य पूर्ण करना सुशासन (गुड गवर्नेंस) का प्रमाण है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने दुनिया के सामने भारत सरकार की एक विशिष्ट छवि बनाई है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्यों के बीच राजनैतिक दृष्टि से भले ही दलों में मतभिन्नता हो, लेकिन राष्ट्र के विकास की दृष्टि से सभी राज्यों का महत्व है। "प्रगति" पोर्टल से देश के विकास में भू-गर्भ संपदा का दोहन देशहित में अधिक प्रभावी तरीके से होगा। भारत सरकार के अधिकारी इस पोर्टल से राज्य तथा अन्य मंत्रालयों में आने वाली प्रक्रियागत कठिनाइयों को समय रहते दूर कर लेंगे। केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना पर पिछली सरकार में ध्यान नहीं दिया गया, अब प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में 3 नदी परियोजनाओं पर कार्य हो रहा है। बदलते दौर में केंद्र और राज्यों के बीच समन्वय बेहतर हुआ है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रेलवे की 285 किलोमीटर लम्बी जबलपुर-गोंदिया गेज परिवर्तन परियोजना से अब मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के बीच सीधा और अधिक क्षमता वाला रेल संपर्क स्थापित हो गया है। इससे प्रदेश के जबलपुर, बालाघाट, मंडला, सिवनी जिले की कनेक्टिविटी नागपुर, मुम्बई, कोलकाता, चेन्नई जैसे प्रमुख शहरों से बढ़ गई है। अब जबलपुर से सीधे गोंदिया, कोलकाता और चेन्नई के लिए ट्रेन उपलब्ध रहेगी। मध्यप्रदेश को 18.5 हजार करोड़ लागत की इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन की सौगात भी मिली है। इसका लाभ उज्जैन को भी मिलेगा।
मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने अपने प्रेजेंटेशन में बताया कि प्रगति प्लेटफार्म की शुरूआत 25 मार्च 2015 को हुई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने शुभारंभ अवसर पर कहा था कि " आज पूरा विश्व भारत को बड़ी उत्सुकता से देख रहा है। ऐसे समय में यह अत्यंत आवश्यक है कि भारत की शासन-व्यवस्था और अधिक प्रभावी, और अधिक संवेदनशील बने। इसी दिशा में 'प्रगति पोर्टल' महत्वपूर्ण कदम है।" प्रगति की 50वीं बैठक 31 दिसम्बर 2025 को सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की पीएमजी एवं "प्रगति" पोर्टल की अभिनव पहल से बुनियादी ढाँचा विकास परियोजना और नागरिक शिकायतों का तेजी से परिणामोन्मुख समाधान सुनिश्चित हुआ है। डिजिटल, इंटरैक्टिव एवं जवाबदेही आधारित प्रगति प्लेटफॉर्म से "नीति नहीं निष्पादन, घोषणा नहीं डिलीवरी और समीक्षा नहीं समाधान" का भाव सार्थक हुआ है।
मुख्य सचिव जैन ने मध्यप्रदेश में जारी केंद्रीय परियोजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में कुल 209 परियोजाएं पीएमजी पोर्टल की निगरानी में हैं। इसमें प्रमुख रूप से ऊर्जा, परिवहन, दूरसंचार, बिजली उत्पादन, सड़क और राजमार्ग, रेलवे, कोयला, तेल और गैस, मेट्रो रेल, नवकरणीय ऊर्जा एवं शहरी अवसंरचना की परियोजनाएं शामिल हैं। पीएमजी समीक्षा में सामने आए केंद्रीय परियोजनाओं के संबंधित 322 मुद्दों में से राज्य सरकार ने 312 का समाधान किया। इसी प्रकार 'प्रगति पोर्टल' के माध्यम से 39 परियोजनाओं की समीक्षा की गई, जिसमें सामने आए 124 मुद्दों में से 120 का समाधान किया गया। राज्य सरकार ने पीएमजी और प्रगति दोनों की समीक्षा में 97 प्रतिशत समस्याओं को हल किया।
मुख्य सचिव जैन ने कहा कि मध्यप्रदेश ने केंद्रीय परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण के मामले में राष्ट्रीय स्तर पर दक्षता और गति के नए मानक स्थापित किए हैं। इस मामले में मध्यप्रदेश का औसत बेहतर रहा है। मध्यप्रदेश ऊर्जा और परिवहन केंद्र के रूप में उभरा है, जिसमें सड़क, रेलवे और विद्युत परियोजनाओं का प्रभुत्व है। प्रदेश में 77 सड़क और राजमार्ग परियोजनाओं में कार्य हो रहा है। परियोजनाओं और कार्यक्रमों की यह गति देश की प्रगति सुनिश्चित कर रही है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
15/01/26 |हिमाचल प्रदेश सरकार स्टेट न्यूट्रिशन पॉलिसी बनायेगी- मुख्यमंत्री
एन.एस.बाछल, 15 जनवरी, शिमला।
कंपोजिट टेस्टिंग लैब कंडाघाट को विश्वस्तरीय तकनीक से सुसज्जित किया जाएगा
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में स्टेट न्यूट्रिशन पॉलिसी बनायेगी। इस पॉलिसी का मुख्य उद्देश्य बच्चों, किशोरियों, गर्भवती एवं धात्री माताओं सहित सभी संवेदनशील वर्गों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाने के लिए समयबद्ध और प्रभावी कदम उठाना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग की कण्डाघाट स्थित कम्पोजिट टेस्टिंग लैब को विश्व स्तरीय हाई-ऐंड टेक्नोलॉजी से लैस किया जाएगा, ताकि सूक्ष्म और सटीक विश्लेषण और दक्षता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के लिए प्रथम चरण में बद्दी, मण्डी, कांगड़ा और शिमला शहर में भी क्षेत्रीय प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। द्वितीय चरण में सभी जिलों में इस तरह की प्रयोगशालाएं खोली जाएंगी।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य में न्यूट्रिशनल सरविलेंस को और सघन किया जाएगा। खाद्य पदार्थों की जांच सुनिश्चित कर उनमें उपलब्ध पोषक तत्वों की प्रोफाइलिंग और मैपिंग की जाएगी। उन्होंने विभाग को सार्वजनिक वितरण प्रणाली, आंगनवाड़ी और मिड-डे-मील सहित अन्य योजनाओं में प्रदान किये जाने वाले खाद्यानांे की भी समय समय पर जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा जांच, जागरूकता क्षमता विकास और प्रशिक्षण के लिए मोबाइल वैन का उपयोग किया जाएगा, ताकि सभी जिलों में विभाग की कार्यप्रणाली को और सुदृढ़ किया जा सके।
उन्होंने विभाग की कार्यप्रणाली को सुगम एवं समयबद्ध बनाने के लिए नवीनतम सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग सुनिश्चित करने और सारी प्रक्रियाओं का डिजिटाइजेशन करने के निर्देश भी दिए। विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों के सैंपल लेने तथा इसकी जांच के नतीजों सहित सभी प्रक्रियाओं के डिजिटल निष्पादन के लिए स्टेट पोर्टल विकसित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्टेट न्यूट्रिशन डेटाबेस भी तैयार करने को कहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खाद्य पदार्थों में पोषक तत्वों की कमी तथा कीटनाशकों के कारण लोगों में बीमारियों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। प्रदेश सरकार इन दोनों विषयों पर गम्भीरता से विचार कर समाधान के लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इसी के दृष्टिगत प्रदेश सरकार राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है और इससे जुड़े किसानों को प्रोत्साहित कर विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया जा रहा है।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को निरन्तर सुदुढ़ कर रही है। स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में विश्व स्तरीय मापदण्डों को अपनाया जा रहा है। हर चिकित्सा महाविद्यालय में आईसीयू स्थापित किये जा रहे हैं तथा अस्पतालों में विश्वस्तरीय डॉक्टर-पेशेंट अनुपात दर को अपनाया जा रहा है।
बैठक में निदेशक डीडीटीजी डॉ. निपुण जिंदल, विशेष सचिव स्वास्थ्य अश्वनी शर्मा, निदेशक स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियमन जितेन्द्र सांजटा एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Himachal Pardesh
-
15/01/26 |पंजाब यूनिवर्सिटी में शुरू होंगे AI और डेटा साइंस जैसे नए बीएससी कोर्स; खिलाड़ियों को मिलेगी ऑनलाइन परीक्षा की सुविधा
चंडीगढ़, 15 जनवरी (अभी) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) प्रशासन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) के अनुरूप शैक्षणिक सुधारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अगले शैक्षणिक सत्र से यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा साइंस, मशीन लर्निंग और साइबर सिक्योरिटी जैसे आधुनिक बीएससी पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। कुलपति प्रोफेसर रेणु विग ने इस निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि इन रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य छात्रों को वर्तमान औद्योगिक जरूरतों और डिजिटल युग की चुनौतियों के लिए तैयार करना है, ताकि उन्हें भविष्य में बेहतर करियर विकल्प मिल सकें।
शिक्षा के साथ-साथ पीयू ने खेल जगत में विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों के लिए भी बड़ी राहत की घोषणा की है। कुलपति ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके लिए आधुनिक खेल सुविधाएं और नए कोचों की नियुक्ति का आश्वासन दिया है। सबसे महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में, खिलाड़ियों को अब ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा देने और एक से अधिक बार परीक्षा में बैठने की सुविधा प्रदान की जा रही है, ताकि उनके खेल अभ्यास और टूर्नामेंट्स के दौरान उनकी पढ़ाई का नुकसान न हो। यूनिवर्सिटी का यह कदम खिलाड़ियों को खेल और शिक्षा के बीच बेहतर संतुलन बनाने में मदद करेगा।
#PanjabUniversity #AI #DataScience #NEP2020 #HigherEducation #CyberSecurity #SportsQuota #ChandigarhNews #SkillDevelopment #StudentSupport #FutureOfEducation
-
15/01/26 |
चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत हिमाचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
एन.एस.बाछल, 15 जनवरी, शिमला।
हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता ने आज बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा शुरू किए गए राज्यव्यापी एंटी-चिट्टा जन आंदोलन के तहत ‘चिट्टा-मुक्त हिमाचल’ के लक्ष्य को और मजबूत करने के लिए एक अहम कदम उठाया गया है। इसी क्रम में हिमाचल प्रदेश पुलिस ने आज पूरे राज्य में एक विशेष और सुनियोजित जांच अभियान चलाया।
इस अभियान का मुख्य उददेश्य कूरियर सेवाओं के माध्यम से नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकना था। इसके तहत राज्यभर में कूरियर कंपनियों के वेयरहाउस और गोदामों की गहन जांच और ऑडिट किया गया।
प्रवक्ता ने बताया कि इस राज्य स्तरीय विशेष अभियान के दौरान कुल 433 कूरियर सेवा प्रदाताओं की जांच की गई। इनमें सोलन में 43, किन्नौर में 13, सिरमौर में 31, बददी में 40, मंडी में 69, कुल्लू में 34, लाहौल-स्पीति में एक, हमीरपुर में 37, बिलासपुर में 23, कांगड़ा में 69, नूरपुर में 17, देहरा में 18, चंबा में 22 और ऊना में 16 कूरियर केंद्र शामिल थे।
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पार्सल बुकिंग, भंडारण, परिवहन और अंतिम डिलीवरी तक पूरी कार्य प्रणाली को बारीकी से जांचा गया। कूरियर केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, कर्मचारियों की पहचान, रिकॉर्ड के रखरखाव और मानक संचालन प्रक्रियाओं के पालन पर विशेष ध्यान दिया गया। संदिग्ध पार्सलों की गहन जांच की गई और कर्मचारियों को एनडीपीएस एक्ट तथा अन्य संबंधित कानूनों की जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि यह विशेष अभियान राज्य के सभी पुलिस रेंज में आपसी समन्वय के साथ एक साथ चलाया गया, जहां भी प्रक्रियागत कमियां पाई गईं, वहां संबंधित कूरियर सेवा प्रदाताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और तय समय सीमा में सुधार करने के आदेश जारी किए गए। साथ ही नशा तस्करी से जुड़े संभावित खतरों के बारे में भी उन्हें अवगत करवाया गया।
प्रवक्ता ने बताया कि यह विशेष जांच अभियान कूरियर माध्यम से होने वाली नशा तस्करी को रोकने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा और अधिक मजबूत होगी।
हिमाचल प्रदेश पुलिस ने आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं से मुख्यमंत्री की इस मुहिम का समर्थन करने की अपील की है। यदि किसी को चिट्टा या नशीले पदार्थों से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत 112 पर कॉल करने या नजदीकी पुलिस थाना से संपर्क करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Himachal Pardesh
-
15/01/26 |प्रत्येक पात्र हितग्राही को संकल्प से समाधान अभियान का मिले लाभ - मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश
एन.एस.बाछल, 15 जनवरी, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि संकल्प से समाधान अभियान जनसामान्य को कल्याणकारी हितग्राही मूलक योजनाओं का सुगमता से लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आरंभ किया गया है। अभियान के अंतर्गत समय-सीमा में पारदर्शी तरीके से गतिविधियां सुनिश्चित की जाएं। किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को बरदार्शत नहीं किया जाएगा, दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह निर्देश मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में संकल्प से समाधान अभियान की बुधवार को समीक्षा के लिए आयोजित संभागायुक्तों की बैठक में दिए। मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव श्री नीरज मंडलोई सहित संभागायुक्त बैठक में उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अभियान के अंतर्गत योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान दिया जाए। हमारा प्रयास है कि सभी हितग्राहियों को योजनाओं की आवश्यक जानकारी हो। संभागीय अधिकारी जिला, विकासखण्ड और ग्राम स्तर तक भ्रमण कर अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य परीक्षण, स्वच्छता तथा शिक्षा के लिए प्रेरित करने पर केंद्रित गतिविधियां भी संचालित की जाएं। संकल्प से समाधान अभियान के क्रियान्वयन में सामाजिक और स्वयं सेवी संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाए।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
15/01/26 |माननीय न्यायाधीश ने रैन बसेरे का किया औचक निरीक्षण; व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
जे कुमार अम्बाला छावनी, 15 जनवरी 2026: उत्तर भारत में जारी भीषण शीतलहर और कड़ाके की ठंड के बीच बेसहारा लोगों को सुरक्षित छत मुहैया कराने के उद्देश्य से आज माननीय न्यायाधीश ने अम्बाला छावनी बस स्टैंड स्थित रैन बसेरे (Shelter Home) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक और अन्य प्रशासनिक सदस्य भी मौजूद रहे।
व्यवस्थाओं का बारीकी से लिया जायजा: निरीक्षण के दौरान माननीय न्यायाधीश ने रैन बसेरे में रह रहे लोगों से बातचीत की और वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया:
बिस्तर और कंबल: ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में साफ बिस्तर और गर्म कंबलों की उपलब्धता।
स्वच्छता और पेयजल: शौचालय की सफाई और पीने के साफ पानी की व्यवस्था।
सुरक्षा और प्रकाश: रात के समय रैन बसेरे में उचित प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के इंतजाम।
मुख्य सफाई निरीक्षक को दिए सख्त निर्देश: नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक को निर्देश देते हुए माननीय न्यायाधीश ने कहा कि कड़ाके की ठंड में कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे सोने पर मजबूर न हो, इसके लिए बस स्टैंड के आसपास लगातार निगरानी रखी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि रैन बसेरे में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए और यदि किसी मरम्मत की आवश्यकता है, तो उसे तत्काल पूरा किया जाए।
मानवीय दृष्टिकोण पर जोर: न्यायाधीश महोदय ने स्पष्ट किया कि रैन बसेरा केवल एक सरकारी भवन नहीं, बल्कि इस भीषण ठंड में बेसहारा लोगों के लिए जीवन रक्षक केंद्र है। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील होकर कार्य करने को कहा ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मानजनक और सुरक्षित आश्रय मिल सके।
इस निरीक्षण के दौरान नगर परिषद की टीम ने आश्वासन दिया कि रैन बसेरे की व्यवस्थाओं को 24 घंटे सुचारू रखा जाएगा और शहर में मुनादी के माध्यम से जरूरतमंदों को रैन बसेरे के बारे में जागरूक भी किया जाएगा।
#AmbalaCantt #ShelterHome #Inspection #Judiciary #MunicipalCouncil #WinterRelief #RainBasera #SocialJustice #AmbalaNews #ColdWaveSafety
-
15/01/26 |अम्बाला में नियम तोड़ने वाले 192 सीएससी केंद्रों पर गिरी गाज; आईडी सस्पेंड, जांच अभियान जारी
जे कुमार अम्बाला, 15 जनवरी 2026: कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालकों की मनमानी और नियमों की अनदेखी पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। सीएससी जिला प्रबंधक विवेक शर्मा ने बड़ी कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित मानकों और दिशा-निर्देशों का पालन न करने वाले 192 सीएससी केंद्रों की आईडी को अस्थायी रूप से बंद (Suspend) कर दिया गया है।
कार्रवाई के मुख्य कारण: जांच के दौरान इन केंद्रों पर कई गंभीर खामियां पाई गईं, जो सीएससी के तय नियमों का सीधा उल्लंघन हैं। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
गलत स्थान पर संचालन: कई केंद्र अपने निर्धारित स्थायी पते के बजाय अन्य स्थानों से चल रहे थे।
ब्रांडिंग और पारदर्शिता का अभाव: केंद्रों पर न तो अधिकृत बैनर/लोगो (Common Branding) थे और न ही रेट चार्ट प्रदर्शित किए गए थे।
दस्तावेजों की कमी: संचालकों के पास पुलिस वेरिफिकेशन, बायोमेट्रिक अटेंडेंस और अन्य आवश्यक अनुमतियां उपलब्ध नहीं थीं।
प्रशासन की चेतावनी: बिना नोटिस बंद होगी आईडी जिला प्रबंधक विवेक शर्मा ने स्पष्ट किया कि सीएससी केंद्रों का भौतिक सत्यापन (Physical Verification) लगातार जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई भी संचालक नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसकी आईडी बिना किसी पूर्व सूचना के तुरंत बंद कर दी जाएगी। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को पारदर्शी, सुरक्षित और विश्वसनीय सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना है।
कैसे होगी आईडी दोबारा सक्रिय? जिन संचालकों की आईडी बंद की गई है, उन्हें पुन: सक्रिय करवाने के लिए निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना होगा:
सीएससी केंद्र पर कॉमन ब्रांडिंग और राज्य/सीएससी लोगो सही ढंग से लगाना होगा।
रेट चार्ट स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करना होगा ताकि नागरिकों से अधिक शुल्क न लिया जा सके।
पुलिस वेरिफिकेशन और बायोमेट्रिक रिकॉर्ड को अपडेट करना अनिवार्य है।
इन सभी मानकों को पूरा करने के बाद संचालक जिला प्रबंधक से संपर्क कर सकते हैं, जिसके बाद जांच उपरांत ही आईडी चालू करने पर विचार किया जाएगा।
विवेक शर्मा ने सभी संचालकों से अपील की है कि वे भविष्य में किसी भी प्रशासनिक कार्रवाई से बचने के लिए नियमों का सख्ती से पालन करें ताकि आम जनता को निर्बाध सेवाएं मिलती रहें।
#AmbalaNews #CSCHaryana #CommonServiceCenter #AdministrativeAction #DigitalIndia #Governance #AmbalaUpdate #CSCIDBlocked #PublicServices
-

सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: अम्बाला में एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान का बिगुल बजा
जे कुमार अम्बाला, 15 जनवरी 2026: हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश की किशोरियों को जानलेवा 'सर्वाइकल कैंसर' से सुरक्षित करने के लिए 3 माह के विशेष एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए अम्बाला में जिला स्तरीय चिकित्सा अधिकारियों हेतु एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
100 प्रतिशत कवरेज का लक्ष्य: सिविल सर्जन डॉ. राकेश सेहल ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले की 14 से 15 वर्ष की आयु की सभी पात्र बच्चियों को एचपीवी वैक्सीन की शत-प्रतिशत खुराक प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि यह 3 माह का सघन अभियान जिले में किशोरियों के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा।
प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु: कार्यशाला के दौरान डॉ. नीलम कुशवाहा ने चिकित्सा अधिकारियों को सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में वैक्सीन की भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण में निम्नलिखित विषयों पर जोर दिया गया:
वैक्सीन का सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग।
कोल्ड चेन प्रबंधन (वैक्सीन की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए)।
रिपोर्टिंग एवं डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम।
सामुदायिक जागरूकता बढ़ाने की रणनीतियां।
क्या है एचपीवी और यह क्यों है जरूरी? एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) एक अत्यंत सामान्य वायरस है जिसके 200 से अधिक प्रकार पहचाने जा चुके हैं। यह वायरस सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारक है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, समय पर टीकाकरण ही इस कैंसर को रोकने का सबसे प्रभावी तरीका है।
डोज शेड्यूल: सरकार की इस रणनीति के तहत 14-15 वर्ष की आयु वर्ग की लड़कियों को एक डोज (Single Dose) दी जाएगी। प्रशिक्षित चिकित्सा अधिकारी अब अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से इस टीकाकरण को अमली जामा पहनाएंगे।
अपील: स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी 14-15 वर्ष की बेटियों को इस जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और समाज को कैंसर मुक्त बनाने में सहयोग करें।
#AmbalaNews #HPVVaccine #CervicalCancerAwareness #HaryanaHealth #WomenHealth #VaccinationDrive #CancerFreeIndia #HealthTraining #AmbalaHealthDept
-
15/01/26 |जी.एम.एन. कॉलेज में वर्मी कम्पोस्टिंग पर कार्यशाला; विशेषज्ञों ने कहा—पर्यावरण संरक्षण के साथ स्वरोजगार का भी बड़ा अवसर
जे कुमार अम्बाला छावनी, 15 जनवरी 2026: सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए अम्बाला छावनी के जी.एम.एन. कॉलेज में वर्मी कम्पोस्टिंग एवं प्राकृतिक खाद निर्माण पर एक विशेष प्रेरक मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज के एसडीजी (SDG), इको क्लब, एनएसएस (NSS) और एनसीसी (NCC) के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
शिल्पी एग्रो फाउंडेशन की संचालिका ने साझा किए अनुभव: कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शिल्पी एग्रो फाउंडेशन की संचालिका एवं जानी-मानी पर्यावरण कार्यकर्ता सुश्री पूजा ने शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को वर्मी कम्पोस्टिंग की बारीकियों से अवगत कराते हुए बताया कि किस प्रकार कूड़े-कचरे को 'काले सोने' (प्राकृतिक खाद) में बदला जा सकता है। उन्होंने अपने व्यक्तिगत अनुभवों को साझा करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि कैसे निरंतर प्रयासों से एक छोटी सी रुचि को बड़े सामाजिक और पर्यावरणीय अभियान में बदला जा सकता है।
रोजगार का बेहतर साधन है वर्मी कम्पोस्ट: वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. कुलदीप यादव ने सत्र को संबोधित करते हुए एक महत्वपूर्ण बिंदु रखा। उन्होंने कहा कि "वर्मी कम्पोस्ट न केवल उन्नतशील और जहर-मुक्त खेती के लिए अनिवार्य है, बल्कि यह आज के दौर में युवाओं के लिए रोजगार का भी एक शानदार साधन बन चुका है।" उन्होंने बताया कि कॉलेज इस तरह की कार्यशालाएं निरंतर आयोजित करता रहता है ताकि विद्यार्थी स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकें।
प्राचार्य ने की सराहना: महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने सुश्री पूजा के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्राकृतिक खाद का निर्माण आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया कि वे केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहकर पर्यावरण संरक्षण जैसे व्यावहारिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं।
सत्र के अंत में एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस स्वयंसेवकों सहित सभी विद्यार्थियों ने प्राकृतिक खाद निर्माण की तकनीक को अपनाने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
#GMNCollege #AmbalaNews #Vermicomposting #OrganicFarming #EnvironmentProtection #EcoFriendly #StartupIndia #SustainableAgriculture #AmbalaCantt #NatureCare
-
15/01/26 |
मध्यप्रदेश पुलिस बनी उम्मीद की किरण
एन.एस.बाछल, 15 जनवरी, भोपाल।
मध्यप्रदेश पुलिस ने जनवरी 2026 में अपनी मानवीय संवेदनशीलता का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया है। विदिशा और अशोकनगर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही कर महाराष्ट्र में फंसे कुल 36 मजदूरों को सकुशल उनके अपनों के पास पहुंचाया। ये कार्यवाहियां सिद्ध करती हैं कि पुलिस न केवल कानून-व्यवस्था की प्रहरी है, बल्कि संकट में फंसे आमजन, विशेषकर श्रमिक वर्ग के लिए संबल और भरोसे का नाम भी है।
थाना दीपनाखेड़ा, जिला विदिशा पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बरबटपुर के लगभग 20 मजदूर रोजगार के नाम पर महाराष्ट्र ले जाए गए हैं, जहां उन्हें बंधक बनाकर जबरन कार्य कराया जा रहा है और वे घर लौटने में असमर्थ हैं। इसी प्रकार अशोकनगर में भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा 16 मजदूरों के महाराष्ट्र में फंसे होने की भी सूचना प्राप्त हुई। सूचना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई प्रारंभ की गई। जांच में मजदूरों के ग्राम गिरोली, थाना वाशी, जिला धराशिवा (महाराष्ट्र) में होने की पुष्टि हुई। दोनों जिलों की संयुक्त टीमों को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा स्वयं महाराष्ट्र पहुंचकर मजदूरों से संपर्क स्थापित किया गया तथा 36 महिला, पुरुष मजदूरों एवं बच्चों को सुरक्षित रूप से बस एवं रेल के माध्यम से उन्हें वापस लाया गया।
ये कार्यवाहियां स्पष्ट करती हैं कि मध्यप्रदेश पुलिस श्रमिकों, आदिवासी वर्ग एवं कमजोर तबकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। रोजगार के नाम पर बाहर गए मजदूरों के शोषण को रोकना, अंतरराज्यीय स्तर पर समन्वय स्थापित करना और उन्हें सुरक्षित उनके परिवारों तक पहुंचाना यह सब मध्यप्रदेश पुलिस की संवेदनशील सोच, सामाजिक दायित्व एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संकट में मध्यप्रदेश पुलिस हर नागरिक के साथ खड़ी है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
15/01/26 |फिलाडेल्फिया अस्पताल अम्बाला सिटी के स्टाफ ने कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को बांटे कंबल और गर्म कपड़े
जे कुमार अम्बाला सिटी, 15 जनवरी 2026: उत्तर भारत में जारी भीषण शीतलहर और कड़ाके की ठंड के बीच फिलाडेल्फिया अस्पताल (Philadelphia Hospital), अम्बाला सिटी के स्टाफ ने एक प्रेरक मानवीय पहल की है। अस्पताल की टीम ने मानवता की सेवा का संकल्प लेते हुए एक सप्ताह तक निरंतर सेवा अभियान चलाया, जिसका उद्देश्य खुले आसमान के नीचे रात बिताने वाले बेसहारा लोगों को ठंड से राहत पहुँचाना था।
यह करुणामय अभियान प्रतिदिन रात के सन्नाटे में संचालित किया गया। अस्पताल के सेवाभावी सदस्य रात 10 बजे से लेकर तड़के 1 बजे के बीच एम्बुलेंस के माध्यम से शहर के विभिन्न हिस्सों में निकले। इस दौरान टीम ने उन स्थानों की पहचान की जहां कूड़ा बीनने वाले, भिखारी और बेघर लोग हाड़ कंपाने वाली ठंड में असुरक्षित स्थिति में सो रहे थे।
अस्पताल की इस टी
म ने न केवल इन जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़ों और कंबलों के पैकेट भेंट किए, बल्कि उनके पास जाकर पूरी संवेदनशीलता और सम्मान के साथ उनका हाल-चाल भी जाना। रात के अंधेरे में एम्बुलेंस की लाइटें इन बेसहारा लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरीं।
यह संपूर्ण सेवा अभियान डॉ. सुनील सादिक (Dr. Sunil Sadiq) के कुशल नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस पुनीत कार्य में अमित कपूर, सुखदेव सिंह और विशाल ने भी अपना बहुमूल्य समय और श्रम देकर निस्वार्थ सेवा भावना का परिचय दिया।
अस्पताल प्रशासन ने इस पहल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि चिकित्सा केवल इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के सबसे कमजोर वर्ग की देखभाल करना भी हमारा नैतिक दायित्व है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अत्यधिक ठंड के इस दौर में भविष्य में भी ऐसे मानवीय सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे। शहर के गणमान्य नागरिकों ने फिलाडेल्फिया अस्पताल की इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।
#AmbalaNews #PhiladelphiaHospital #HumanityFirst #WinterRelief #SocialService #HelpingHands #DrSunilSadiq #AmbalaCity #ColdWaveRelief #CompassionInAction
-
15/01/26 |अम्बाला: दिव्यांगजनों के लिए 'निरामय स्कीम' के तहत स्वास्थ्य बीमा कार्ड बनाने का काम शुरू; जानें प्रक्रिया और लाभ
जे कुमार अम्बाला छावनी, 15 जनवरी 2026: जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरजीत कौर ने विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने बताया कि आटिज्म, सेरेब्रल पाल्सी, बौद्धिक दिव्यांगता और बहु-दिव्यांगता (Intellectual & Multiple Disabilities) से ग्रसित व्यक्तियों के लिए सरकार की 'निरामय स्कीम' के तहत हेल्थ कार्ड बनाए जा रहे हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य इन विशिष्ट श्रेणियों के दिव्यांगजनों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है।
इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसके तहत पंजीकृत दिव्यांगजनों को एक लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर मिलता है। इस बीमा राशि का उपयोग स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न उपचारों और चिकित्सा आवश्यकताओं के लिए किया जा सकता है। योजना को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने के लिए इसकी फीस संरचना को बहुत ही किफायती रखा गया है। सामान्य श्रेणी के लाभार्थियों के लिए पहले साल की स्वास्थ्य बीमा फीस 500 रुपये और अगले साल के रिन्यूअल के लिए 250 रुपये निर्धारित की गई है। वहीं, बी.सी. और एस.सी. श्रेणी के लाभार्थियों के लिए यह फीस पहले साल 250 रुपये और अगले साल केवल 50 रुपये होगी।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने स्पष्ट किया कि कार्ड बनाने के लिए निर्धारित बीमा शुल्क के अलावा किसी भी प्रकार की अतिरिक्त फीस नहीं ली जाएगी। योजना का लाभ लेने के इच्छुक दिव्यांगजनों या उनके परिजनों के पास यूडीआईडी (UDID) कार्ड, आधार कार्ड और बैंक खाते की कॉपी होना अनिवार्य है। इन दस्तावेजों के आधार पर ही हेल्थ कार्ड जारी किए जाएंगे।
आवेदन और अधिक जानकारी के लिए सरकार ने स्थानीय स्तर पर सुविधा केंद्र भी सुनिश्चित किए हैं। इच्छुक व्यक्ति बजाजा बाजार, अम्बाला छावनी स्थित नावल्टी एजूकेशन सोसायटी के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, विभाग द्वारा हेल्पलाइन नंबर 94163-94173 और 93064-39945 भी जारी किए गए हैं, जिन पर कॉल करके किसी भी समय तकनीकी सहायता या योजना की जानकारी ली जा सकती है। यह पहल दिव्यांगजनों को स्वास्थ्य के मोर्चे पर आत्मनिर्भर बनाने और उनके परिवारों को चिकित्सा खर्च के बोझ से मुक्त करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।
#AmbalaNews #NiramayaScheme #HealthInsurance #Divyangjan #SocialWelfare #HealthCard #SpecialNeedsSupport #HaryanaGovt #DisabilityRights #MedicalRelief #AmbalaCantt #InclusiveIndia
-
15/01/26 |- मौसम,
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज और इस सप्ताह के लिए भारत का मौसम
#IMDUpdate #WeatherReportIndia #TodayWeather #15January2026 #IndianWeatherUpdate #MausamVigyan #ColdWave2026 #WinterWeather #IndiaWeatherForecast #FogAlert #IMDWarnings #DelhiWeather #MumbaiWeather #WeatherNewsIndia #RainAlert #SnowfallUpdate #ClimateUpdateIndia #WeeklyWeatherForecast #IMDAlert #WeatherWatch #MausamKiJankari #WinterAlert #NorthIndiaCold #HeavyRainForecast #DryWeather #TemperatureDrop #WeatherUpdatesIndia #SkymetWeather #MausamSamachar #WeatherLive #IndiaClimate #WinterSeason2026 #ColdFront #DenseFog #VisibilityAlert #IMDNews #WeatherAlertIndia #ChillingWinter #StaySafeWeather #WeatherTrend #MausamUpdate #WinterForecast #SouthIndiaRain #HimalayanSnow #WesternDisturbance #WeatherPredict #IndiaWeatherNews #DailyWeather #WeatherReportToday #CurrentWeatherIndia
-
15/01/26 |- खेल,
आज के अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रादेशिक तथा स्थानीय खेल समाचार
#खेलसमाचार #क्रिकेटसमाचार #भारतबनामन्यूजीलैंड #INDvNZ #दूसरावनडे #विराटकोहली #केएलराहुल #शुभमनगिल #इंडियाओपन2026 #बैडमिंटनइंडिया #पीवीसिंधु #एलिसाहीलीरिटायर #महिलाक्रिकेट #हॉकीइंडियालीग #एसजीपाइपर्स #हैदराबादतूफान्स #राष्ट्रीयखेलनियम2026 #खेलशासन #आईपीएल2026 #रायपुरस्टेडियम #छत्तीसगढ़खेल #वैभवसूर्यवंशी #अंडर19विश्वकप #खेलोइंडिया #भारतीयखेल #अंतर्राष्ट्रीयखेल #विश्वक्रिकेट #टेनिसअपडेट #फुटबॉलसमाचार #रियलमैड्रिड #अल्वारोअर्बेलोआ #ज़ाबीअलोंसो #खेलहाइलाइट्स #लाइवस्कोर #मैचडे #खेलब्रेकिंग #राष्ट्रीयसमाचार #क्षेत्रीयखेल #स्थानीयटूर्नामेंट #मकरसंक्रांतिखेल #मारवाड़ीयुवाफोरम #खेलकार्निवल #बिहारखेल #दैनिकखबर #एमपीन्यूज #विकासभारतयुवानेता #खेलसंघ #मेकइनइंडियाइनस्पोर्ट्स #भारतकेएथलीट #ओलंपिकतैयारी #फिटनेसप्रेरणा