देश के विभाजन का दर्द पूरे देश के 140 करोड़ लोगों को होना चाहिए - ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

हिंदुस्तान का बंटवारा धर्म के आधार पर किया गया - अनिल विज

हिन्दू और मुसलमानों को अलग-अलग बांट दिया, आज कांग्रेस अपने आपको धर्मनिरपेक्ष पार्टी बताती है? - विज  

कांग्रेस पार्टी ने विभाजन पत्र पर हस्ताक्षर किए और मां भारती के टुकडे करवा दिए - विज

राहुल गांधी जी के पास शायद जेड प्लस सिक्योरिटी है और फिर वे सुरक्षा मांग रहे हैं? - विज


अम्बाला/चण्डीगढ, 14 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश के विभाजन का दर्द पीड़ित परिवारों व जनों को नहीं होना चाहिए बल्कि इस विभाजन का पूरे देश के 140 करोड लोगों को होना चाहिए क्योंकि हिंदुस्तान का बंटवारा धर्म के आधार पर किया गया।
 
मंत्री अनिल विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा हिन्दुस्तान का विभाजन आज ही के दिन हुआ और कई परिवारों को विभाजन का दंश जख्म दे रहा है, के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।  

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि विभाजन के दंश का दर्द केवल उन करोडों विस्थापित लोगों व उस समय विभाजन के कारण मारे गए 10 लाख लोगों के परिवारों और शहीदों के परिवारों को ही नहीं होना चाहिए बल्कि ये सारे देश के 140 करोड़ लोगों को इसका दर्द होना चाहिए क्योंकि हिंदुस्तान का बंटवारा किया गया और बंटवारा भी धर्म के आधार पर किया गया। हिन्दू और मुसलमानों को अलग-अलग बांट दिया गया। जबकि आज कांग्रेस वाले उछल-उछल कर कहते हैं कि हम धर्मनिरपेक्ष पार्टी है।

विज ने कांग्रेस से सवाल करते हुए कहा कि उस समय कांग्रेस की धर्मनिरपेक्षता कहां गई थी जब कांग्रेस पार्टी ने विभाजन पत्र पर हस्ताक्षर किए और उस समय कांग्रेसियों ने विरोध क्यों नहीं किया कि हम भारत मां को बंटने नहीं देंगें। चाहे आजादी की लडाई ओर भी लडनी पडती जबकि एक रहने के लिए लडाई ओर लडनी चाहिए थी। लेकिन कांग्रेसियों ने मां भारती के टुकडे करवा दिए जिसके लिए कांग्रेस को कभी माफ नहीं किया जा सकता है।

राहुल गांधी के वकील द्वारा कोर्ट में बताया गया कि राहुल गांधी को जान का खतरा है, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि राहुल गांधी जी कह रहे हैं कि उन्हें जान का खतरा है जबकि राहुल जी के पास शायद जेड प्लस सिक्योरिटी है और फिर वे सुरक्षा मांग रहे हैं। इसमें यह जांच का विषय है कि राहुल गांधी गलत बोल रहे हैं या उनका वकील गलत बोल रहा है।

#anilvij #rahulgandhi #bjp #congress

Previous

प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए विकसित भारत के चार स्तंभ-‘‘युवा, अन्नदाता, महिला और गरीब’’-को सशक्त बनाने की दिशा में सरकार ने कदम उठाए - ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

Next

‘‘अगर मुझे चंद्रमा पर भी तिरंगा फहराने के लिए भेजा जाएगा तो मैं जाऊंगा’’- ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज