राहुल गांधी के चश्में पर धूल जमी है इसलिए उन्हें सच धुंधला दिख रहा, नरेंद्र मोदी विश्व के चमकते सितारे हैं : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज का अरविंद केजरीवाल पर पलटवार: कहा "सपने देखने पर कोई पाबंदी नहीं, लेकिन डूबे हुए आदमी के ख्वाब कभी सच नहीं होते”




अम्बाला/चंडीगढ़, 24 मार्च - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान कि प्रधानमंत्री की छवि धूमिल हो चुकी है पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी को अपना चश्मा साफ कर लेना चाहिए क्योंकि यदि चश्में पर धूल जमी हुई हो तो सबकुछ धुंधला नजर आता है। नरेंद्र मोदी आज विश्व के चमकते सितारे है, सारे विश्व में मोदी जी को मान-सम्मान से बुलाया जाता है। मोदी जी ने जो करके दिखाया इस देश में उसको मानना चाहिए व सच को स्वीकार करना चाहिए।

मंत्री अनिल विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह का कार्यकाल समाप्त होने वाला है पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि सपने लेने पर किसी सरकार ने प्रतिबंध नहीं लगाया है, कोई भी सपना कोई भी ले सकता है। केजरीवाल स्वयं डूब चुके हैं और डूबा हुआ आदमी सपने लेता रहे, मगर उनके सपने कभी सच नहीं होंगे।

Previous

ऊर्जा मंत्री अनिल विज का एआईएमआईएम नेता पर प्रहार, “गलतफहमी में न रहें, देश में कानून का राज है”

Next

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ नगर निगम पर लगाया 40 हजार का जुर्माना, लापरवाह अफसरों की जेब से होगी वसूली