ऊर्जा मंत्री अनिल विज का एआईएमआईएम नेता पर प्रहार, “गलतफहमी में न रहें, देश में कानून का राज है”

चंडीगढ़, 24 मार्च - एआईएमआईएम नेता के बयान कि उन्हें 11 विधायक मिल जाए तो यूपी में मुसलमान को मारेगा उसे मुठभेड़ में मार गिराएंगे और मदरसों की रक्षा करेंगे पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इनके जैसे और भी कुछ नेता है जो यदा कदा बोलते हैं। यह गलतफहमी के शिकार हैं, देश में कानून का राज है और सख्ती से राज है। उसका पालन करते हुए सारे लोगों की सुरक्षा का जिम्मेवारी सरकारें निभा रही हैं।

धुरंधर 2 फिल्म पर सपा सांसद के बयान पर मंत्री अनिल विज का पलटवार, कहा “"बिना देखे फिल्म पर सवाल उठाना सिर्फ दुर्भावना!"



फिल्म धुरंधर 2 में अतीक अहमद के चित्रण पर सपा सांसद अफजल अंसारी के बयान कि उन्होंने फिल्म नहीं देखी मगर फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित नहीं है पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि जब उन्होंने फिल्म ही नहीं देखी तो उन्हें कैसे पता कि फिल्म का मतलब क्या है और क्या उसमें दिखाना चाहते हैं व क्या बताना चाहते हैं। जब उन्होंने फिल्म देखी ही नहीं तो फिर ऐसा बयान देना केवल जनता में इस प्रकार की दुर्भावना फैलाना, इसके अलावा कोई काम नहीं है।

#AnilVij #HaryanaNews #Dhurandhar2 #AsaduddinOwaisi #AfzalAnsari #AtiqAhmed #BreakingNews #LawAndOrder2026 #PoliticalWar #Danikkhabar

Previous

अंबाला: 1 अप्रैल से शुरू होगी गेहूं की सरकारी खरीद; एडीसी ने रबी सीजन की तैयारियों पर ली बैठक

Next

राहुल गांधी के चश्में पर धूल जमी है इसलिए उन्हें सच धुंधला दिख रहा, नरेंद्र मोदी विश्व के चमकते सितारे हैं : ऊर्जा मंत्री अनिल विज