"मन चंगा तो कठौती में गंगा, संत रविदास जी की शिक्षाओं से ही बनेगा सतयुग" – ऊर्जा मंत्री अनिल विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ संत रविदास एक्सप्रेस का कार्यकर्ताओं के साथ अम्बाला छावनी स्टेशन पर स्वागत किया

अम्बाला, 17 जुलाई – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि संत गुरू रविदास महाराज ने कहा था कि “मन चंगा तो कठौती में गंगा”, यदि आपका मन ठीक है तो कुछ और करने की जरूरत नहीं और गंगा आप के बीच में बह रही है। यदि हम उनकी शिक्षाएं धारे तो आज सतयुग बन सकता है।

मंत्री अनिल विज आज अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जालंधर छावनी से वाराणसी तक आरंभ की गई “संत रविदास एक्सप्रेस” के बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि जालंधर छावनी से प्रारंभ की गई इस ट्रेन में सवार सारे यात्री न केवल यहां से, बल्कि हिंदुस्तान से वाराणसी रविदास जी की जन्मस्थली पर जाते हैं। उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक है और अगर विश्व उनकी कहीं बातों पर विश्वास कर लें तो यह युग कोई भी है, तो यह स्वर्ग बन सकता है।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि गुरू रविदास जी की कही बाते श्री गुरू ग्रंथ साहिब में भी शामिल की गई है। उन्होंने जात-पात से ऊपर उठने, अपने आप को सबके सामान रखने सब सामान हो। रविदास जी ने यह भी कहा कि कोई भी कार्य छोटा व बड़ा नहीं होता। वो स्वयं जूते गांठने का काम करते थे, उन्होंने अपने आप को कभी यह नहीं माना कि वह कोई छोटा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा वह काम कर रहे हैं और काम काम होता है। कोई भी काम जो निष्ठा से करता है वह सब बराबर है, यह उन्होंने अपनी शिक्षाओं में कहा। अगर उनकी शिक्षाएं लोग धारे तो आज सतयुग बन सकता है।

बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं के साथ नई ट्रेन का स्वागत किया

इससे पहले ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं के साथ संत रविदास एक्सप्रेस का स्वागत किया। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही उन्होंने ट्रेन व स्टाफ पर फूलों की बरखा कर व स्टाफ को मालाएं पहनाकर उनका छावनी स्टेशन पर स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद कार्तिकेय शर्मा के अलावा नगर परिषद अम्बाला छावनी की चेयरमैन स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, सुनील नदारिया, अनिल नागर, विजेंद्र चौहान, रवि बुद्धिराजा, प्रवेश शर्मा, रमन छतवाल, अनुज यादव, राजू बाली, प्रमोद, सन्नी तुली, बलजिंद्र सिंह, श्याम सुंदर अरोड़ा, आरती सहगल, रीना शाक्य, शिल्पा पासी, हिमांशु, दिवांश वालिया, सुनील शाक्या, लाडी कलरहेड़ी, सूरज राणा, अभिषेक धीमान, टिंकू राणा, रवि जाट, विकास सोनकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

--------------------

Next

दैनिक खबर: आज 17 जुलाई, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार