दैनिक खबर: आज 17 जुलाई, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 मामले, 4 मौत:
आंध्र प्रदेश में २६ जून से १६ जुलाई के बीच कोरोना के १२ नए मामले आए सामने, चार मरीजों की हुई मौत; वायरस के वैरिएंट का पता लगाने के लिए पुणे एनआईवी भेजे गए पांच सैंपल।
सुप्रीम कोर्ट बोला-SIR से नाम कटने पर नागरिकता नहीं जाती:
वोटर लिस्ट से नाम हटने से नागरिकता नहीं जाती, सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल में नाम कटने वाले लोगों की सरकारी योजनाएं जारी रखने की याचिका पर चुनाव आयोग और राज्य सरकार से मांगा जवाब।
पुरी रथयात्रा, तीनों रथ गुंडिचा मंदिर पहुंचे:
ओडिशा के पुरी में नौ लाख श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भगवान जगन्नाथ के तीनों रथ शुक्रवार दोपहर गुंडिचा मंदिर पहुंचे, जिसके साथ ही भव्य रथयात्रा संपन्न हुई और अब नौ दिन मौसी के घर रहेंगे तीनों देव।
सिंधिया रियासत की 400 साल पुरानी तोप चोरी:
शिवपुरी के नरवर किले से सिंधिया रियासत की ४०० साल पुरानी ऐतिहासिक तोप चोरी, चोरों ने ३५०० किलो वजनी तोप को ट्रॉली से नीचे उतारा; अंतरराष्ट्रीय एंटीक ब्लैक मार्केट में ३-५ करोड़ आंकी जा रही कीमत।
भोजशाला से 2KM दूर चालीस-पीर परिसर में नमाज की अनुमति:
धार भोजशाला विवाद में सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद प्रशासन ने जुमे की नमाज के लिए तय किया चालीस पीर परिसर, मुस्लिम समाज ने नया स्थान स्वीकार करने से किया इनकार; फैसले को देंगे चुनौती।
बुलेट-ट्रेन प्रोजेक्ट लेट होने से जापान के पूर्व मंत्री नाराज:
जापान के पूर्व न्याय मंत्री हिदेकी माकिहारा ने भारत-जापान बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में देरी के लिए भारतीय मंत्रियों को ठहराया जिम्मेदार, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर समझौते और वादों से पीछे हटने के लगाए गंभीर आरोप।
गिलगित-बाल्टिस्तान को 5वां राज्य बनाने की तैयारी में पाकिस्तान:
पाकिस्तान ने गिलगित-बाल्टिस्तान को देश का पांचवां राज्य बनाने की प्रक्रिया की शुरू, विधानसभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर की संवैधानिक अधिकारों की मांग; अब पाकिस्तानी संसद में भेजा जाएगा प्रस्ताव का मसौदा।
बलूचिस्तान ने पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मारा:
बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने मस्तंग जिले में पाकिस्तानी सेना के काफिले पर किया बड़ा हमला, ४५ से अधिक सैनिकों के मारे जाने का दावा; क्वेटा-कराची हाइवे पर हुई घटना में दर्जनों जवान घायल, सेना ने की पुष्टि।
अमेरिका ने ईरान पर लगातार छठी रात की एयरस्ट्राइक,
भारत द्वारा संचालित चाबहार पोर्ट का कंट्रोल टावर क्षतिग्रस्त; फाइटर जेट और ड्रोन से तटीय निगरानी केंद्रों और सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना।
दिल्ली नगर निगम की १२ वार्ड कमेटियों के चुनाव संपन्न,
रोहिणी और करोल बाग समेत आप ने जीतीं महज २ सीटें; बहुमत के आंकड़ों से आगे निकलकर भाजपा ने १० वार्डों पर दर्ज की प्रचंड जीत।
दिल्ली में मतदाता सूची सत्यापन की बढ़ी तारीख,
अब ८ अगस्त तक घर-घर जाकर बीएलओ करेंगे वेरिफिकेशन; १७ अगस्त को जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, नए मतदाताओं को मिलेगा नाम जुड़वाने का अतिरिक्त मौका।
करोल बाग में खुले दो आधुनिक इंटीग्रेटेड पुलिस बूथ,
कम्युनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली के करोल बाग में दो इंटीग्रेटेड पुलिस बूथों की शुरुआत, शिकायत दर्ज कराने और साइबर अपराध की मदद समेत एक ही जगह मिलेंगी कई महत्वपूर्ण पुलिस सेवाएं।
दिल्ली सरकार की पहल, 10 मेट्रो स्टेशनों पर खुलेंगे 'अर्पण' डोनेशन सेंटर;
दिल्ली को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी में ओल्ड क्लोथ्स डोनेशन प्रोजेक्ट का हुआ समझौता, नागरिकों की सुविधा के लिए १० प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर खुलेंगे अर्पण डोनेशन सेंटर।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा आगमन पर बोले-
कहा :- इस बरस सावन में अजब बात हुई, पहले गिरती थी बूंदें इस बरस नोटों की बरसात हुई क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरियाणा में आए हैं और 14 हजार करोड़ से ज्यादा की सौगातें लाएं हैं , विज ने कहा जींद से रवाना हुई देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, हरियाणा का नाम इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज
गुरुग्राम में कारोबारी को धमकाने वाले 8 बदमाश अरेस्ट,
गुरुग्राम में पानी कारोबारी को धमकाने और रंगदारी मांगने वाले आठ बदमाश गिरफ्तार, पांच स्कॉर्पियो बरामद; पीड़ित का आरोप- भाजपा समर्थित पार्षद ने कारोबार में आधी हिस्सेदारी के लिए गैंगस्टर कौशल चौधरी के नाम से दी धमकी।
रोहतक निगम कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी:
रोहतक नगर निगम कार्यालय और मॉडल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी के बाद प्रशासन अलर्ट, कमिश्नर की मेल पर आया मैसेज; स्कूल और दफ्तर खाली कराकर पुलिस फोर्स तैनात, लोगों में दहशत का माहौल।
सोनम वांगचुक को समर्थन देने पहुंचे दुष्यंत-दिग्विजय चौटाला:
नीट पेपर लीक मामले में दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला और जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने दिया समर्थन।
हरियाणा के राज्यपाल अम्बाला के पुलिस ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट पहुंचे :
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष शुक्रवार को पत्नी संग अम्बाला के पुलिस ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट पहुंचे, डीसी अजय सिंह तोमर ने किया स्वागत; गार्ड ऑफ ऑनर के बाद जिले की विकास परियोजनाओं और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।
अम्बाला के किसानों को कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत सब्सिडी के लिए आवेदन का मौका,
फसल अवशेष प्रबंधन योजना की अंतिम तिथि ३ अगस्त २०२१ तक बढ़ी; मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर ऑनलाइन कर सकेंगे पंजीकरण।
नगर निगम अम्बाला द्वारा वार्ड समितियों के गठन के लिए पात्र नागरिकों से आवेदन आमंत्रित,
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट या दफ्तर से फॉर्म लेकर २४ जुलाई शाम ५ बजे तक आवश्यक दस्तावेजों सहित जमा करवा सकते हैं आवेदन।
कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ
नमस्कार
Previous
"मन चंगा तो कठौती में गंगा, संत रविदास जी की शिक्षाओं से ही बनेगा सतयुग" – ऊर्जा मंत्री अनिल विज
Next