मिडिल ईस्ट में महाजंग का साया: भारत अलर्ट, गृह मंत्रालय ने राज्यों को जारी की 'हाई वॉर्निंग'

आरएस अनेजा, 2 मार्च नई दिल्ली - ईरान पर इजरायल-अमेरिका के हमलों के बाद भारत में भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों को पत्र जारी कर आगाह किया है कि इस अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम के कारण भारत में सांप्रदायिक तनाव या हिंसा भड़क सकती है। राज्यों से "भड़काऊ उपदेश देने वाले ईरान समर्थक कट्टरपंथी उपदेशकों" की पहचान करने को कहा गया है।

गृह मंत्रालय ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिशों को रोकने के लिए खुफिया जानकारी साझा करने और ऐहतियाती कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर सैन्य कार्रवाई के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव बहुत ज्यादा बढ़ गया है। भारत सरकार ने क्षेत्र में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और सभी पक्षों से संयम बरतने का आह्वान किया है। स्थानीय पुलिस को धार्मिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने को कहा गया है।

Previous

जालंधर में पुलिस DAV और एपीजे स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुँचा बम निरोधक दस्ता

Next

बिजली ट्रांसफार्मर के नीचे या पोल के पास होली न जलाएं - ऊर्जा मंत्री मध्यप्रदेश