"नेहरू ने जमीन बेची, इंदिरा ने पीओके लेने व चिकन नेक के साथ जमीन लेने के अवसर गवाए" – ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस की ऐतिहासिक भूलों पर राहुल गांधी को घेरा

भारत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में जितना सुरक्षित है उतना पहले कभी नहीं था : मंत्री अनिल विज

मंत्री अनिल विज की राहुल गांधी को नसीहत - "पहले अपने परिवार का इतिहास पढ़ें, फिर बोलें"

अम्बाला/चंडीगढ़, 12 फरवरी - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी 95वीं बार चुनाव हारकर अपने होश खो चुके हैं।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री अनिल विज ने कहा कि भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में जितना आज सुरक्षित है उतना पहले कभी नहीं था। उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि राहुल गांधी को अपने परिवार का इतिहास जानना चाहिए, नेहरू जी ने 40 हजार स्क्वेयर किलोमीटर जगह चीन को बेच दी थी। इसी तरह 1971 युद्ध में इंदिरा गांधी ने 90 हजार युद्ध बंदी (पीओडब्ल्यू) जो हमारे पास थे वो पाकिस्तान को दे दिए, अगर चाहते तो उनका सौदा कर पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) मांग सकते थे।

उन्होंने कहा हमने जंग में बंगलादेश को मुक्त कराया था। आज वहां चिकन नेक (भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को शेष भारत से जोड़ने वाला मार्ग) का इतना महत्व है, अगर ये चाहते तो बांगलादेश के ऊपर की जमीन मांग सकते थे। मगर इन्होंने गलतियों पर गलतियां की और इसका ठीकरा अब और जगह फोड़ना चाहते हैं।

#NehruSoldLand #IndiraGandhi #PakOccupiedKashmir #ChickenNeck #AnilVij #RahulGandhi #CongressMistakes #IndianHistory #IndiraMissedOpportunities #LandHistories #PoliticalDebate #KashmirIssues #MinisterialRemarks #PoliticalOutburst #HistoricalErrors #EnergyMinister #NationBuilding #LeadershipFailures #NationalSecurity #CurrentPolitics

Previous

कैथल: वॉलीबॉल विवाद में खूनी खेल, सुलह के बहाने बुलाकर 10वीं के छात्र की बेरहमी से हत्या

Next

सिरसा में ट्रेड यूनियनों की हड़ताल का असर बेअसर: सामान्य रूप से दौड़ीं रोडवेज बसें, लेबर कोड का हुआ समर्थन