22/12/25

आपरेशन हाॅट स्पाट डोमिनेशन के तहत थाना अम्बाला शहर में दर्ज चोरी के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार

अम्बाला, 22 दिसम्बर (ए.के. वत्स) : पुलिस महानिदेशक हरियाणा ओपी सिहँ भा0पु0से0 के निर्देशानुसार, माननीय पुलिस महानिरीक्षक अम्बाला मण्डल पंकज नैन भा0पु0से0 के नेतृत्व एवम पुलिस अधीक्षक अम्बाला अजीत सिंह शेखावत भा0पु0से0 के कुशल मार्गदर्शन में आपरेशन हाॅट स्पाट डोमिनेशन के तहत अम्बाला पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामले में वांछित आरोपियों के खिलाफ कठोरता से कार्यवाही की जा रही है।

इसी कड़ी में थाना अम्बाला शहर में दर्ज चोरी के मामले में 221 दिसम्बर 2025 को सीआईए-1 के पुलिस दल ने निरीक्षक हरजिन्द्र सिहँ के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी सोमपाल उर्फ कोम्पली निवासी झुग्गिया सैक्टर 08 अम्बाला शहर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 01 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी। इस मामले में पहले गिरफ्तार आरोपी हरीश उर्फ धन्ना व सतपाल उर्फ चुन्ना ने दौराने पूछताछ बतलाया था कि सोमपाल उर्फ कोम्पली भी इस मामलें में संलिप्त है।

इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता कुलदीप कुमार निवासी सैक्टर 10 अम्बाला शहर जिला अम्बाला ने 01 नवम्बर 2025 को थाना अम्बाला शहर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 29 अक्तूबर 2025 को अज्ञात आरोपियों ने अनाज मण्डी अम्बाला शहर में स्थित उसकी दुकान से 10 बोरी जीरी चोरी कर ली है।

इस शिकायत पर सीआईए-1 के पुलिस दल ने कार्यवाही करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया।  


#AmbalaPolice #CrimeControl #OperationHotSpot #CIA1Ambala #TheftCaseSolved #GrainMarketTheft #HaryanaPolice #LawAndOrder #DanikKhabar #AmbalaNews

Previous

हाईवे पर 'ऑपरेशन हॉट स्पॉट': अम्बाला पुलिस ने 21 दिनों में 573 चालान किए

Next

हिमाचल में शहरी क्षेत्र के दुकानदारों को मिलेगा मुख्यमंत्री लघु कल्याण योजना का लाभ: मुख्यमंत्री