खड्गे के ‘महंगाई’ वाले ब्यान पर मंत्री अनिल विज का पलटवार: कहा "अपनी याददाश्त खो चुके हैं खड्गे"
चंडीगढ़, 28 मई - कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए गए बयान कि वह गर्मी बर्दाश्त कर सकते हैं मगर मुद्रास्फीति की आग पसीना बहा रही है पर पलटवार करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड्गे जी अपनी यादाशत खो चुके हैं।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इतने सालों तक वह सरकारों में रहे हैं, मुद्रा स्फीति भी इनके समय में आई, तब इनको याद नहीं आई। आज जो कुछ हो रहा है इसके लिए हम जिम्मेवार नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां है। आज तेल के दाम बढ़े तो वह हमने नहीं बढ़ाएं है और हमने बाकि देशों के मुकाबले नियंत्रण रखा। अन्य देशों के मुकाबले हमारे दाम कम है। सभी देशों पर इसका असर पड़ रहा है मगर उसका कारण हम नहीं, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज हमने बंद नहीं किया बल्कि कहीं पर कुछ भी होता है तो सारे संस्कार पर इसका असर पड़ता है, उसका असर पड़ा है और लोगों पर कम प्रभाव पड़े इसके लिए मोदी जी लगातार प्रयास कर रहे हैं।
--------------------------------
Previous
ऊर्जा मंत्री अनिल विज द्वारा मच्छौंडा सब डिवीजन मंजूर कराने पर सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने उनके आवास पर पहुंच आभार जताया
Next