21/02/25

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह कल पूसा कृषि विज्ञान मेला के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे

आरएस अनेजा, 21 फरवरी नई दिल्ली

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान कल नई दिल्ली में पूसा कृषि विज्ञान मेला (PKVM) 2025 के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।

शिवराज सिंह चौहान उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR-IARI) का पूसा कृषि विज्ञान मेला (PKVM) 2025, 22-24 फरवरी 2025 के दौरान आयोजित होने जा रहा है। मेले का विषय उन्नत कृषि-विकसित भारत है। कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर और श्री भागीरथ चौधरी 24 फरवरी 2025 को समापन सत्र के मुख्य अतिथि होंगे। सचिव डेयर और महानिदेशक, आईसीएआर डॉ. हिमांशु पाठक उद्घाटन और समापन सत्रों की अध्यक्षता करेंगे।

इस वर्ष के पूसा कृषि विज्ञान मेला के मुख्य आकर्षण:

  • भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान द्वारा विकसित नई किस्मों और तकनीकों का जीवंत प्रदर्शन।

  • भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद  के संस्थानों, कृषि विश्वविद्यालयों, कृषि विज्ञान केन्द्रों, एफ़ पी ओ, उद्यमियों, स्टार्ट-अप्स, सार्वजनिक और निजी कंपनियों द्वारा नवीन तकनीकों, उत्पादों और सेवाओं की प्रदर्शनी।

  • तकनीकी सत्र और किसानों-वैज्ञानिकों के साथ संवाद, जो जलवायु अनुकूल कृषि, फसल विविधीकरण, डिजिटल कृषि, युवाओं और महिलाओं का उद्यमिता विकास, कृषि विपणन, किसान संगठन और स्टार्ट-अप्स, तथा किसानों के नवाचार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर आधारित होंगे।

  • पूसा के द्वारा विकसित फसलों की किस्मों की बिक्री।

  • मेले के दौरान कृषि वैज्ञानिकों द्वारा कृषि सलाह।

Previous

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी "पीएम किसान" की 19वीं किस्त की राशि किसान सम्मान समारोह के मंच से ट्रांसफर करेंगे : कृषि मंत्री शिवराज चौहान

Next

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप कॉन्क्लेव के पहले संस्करण का उद्घाटन किया