ऊर्जा मंत्री अनिल विज द्वारा मच्छौंडा सब डिवीजन मंजूर कराने पर सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने उनके आवास पर पहुंच आभार जताया
क्षेत्रवासी बोले, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने मच्छौंडा, शाहपुर, चंद्रपुरी व सुंदर क्षेत्र में विकास के ढेरों कार्य किए जिनका जनता को मिल रहा लाभ
अम्बाला/चंडीगढ़, 28 मई- हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज द्वारा अम्बाला छावनी के मच्छौंडा में नया “मच्छौंडा सब डिवीजन” मंजूर करवाने पर आज मच्छौंडा, शाहपुर, चंद्रपुरी, सुंदर नगर व अन्य क्षेत्रों से भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने उनका आभार जताया।
क्षेत्रवासियों ने कहा कि नए सब डिवीजन के बनने से स्थानीय निवासियों को काफी फायदा होगा और उन्हें अपने कार्यों के लिए रेलवे लाइन पार नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ऊर्जा मंत्री अनिल विज दूरदर्शी सोच की बदौलत क्षेत्रवासियों को वहीं बैठे सुविधा का लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि इससे पहले भी ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने रेलवे लाइन के दूसरी ओर स्थित मच्छौंडा, शाहपुर, चंद्रपुरी, सुंदर नगर व क्षेत्रों के लिए ढेरों विकास कार्य किए हैं जिनका जनता को आज लाभ मिल रहा है। सीवरेज, लाइटें, सड़क, पुल व अन्य ढेरों विकास कार्य यहां पर हुए है जोकि आजादी के बाद आई पूर्व सरकारों ने कभी नहीं करवाए। मंत्री अनिल विज ने भाजपा सरकार आते ही विकास के द्वार इन क्षेत्रों में खोल दिए जिसका क्षेत्रवासियों को सीधा लाभ मिल रहा है।
वहीं भारी संख्या में मौजूद क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि रेलवे लाइन पार के जितने गांव व कालोनियां है सभी नए सब डिवीजन एसडीओ व स्टाफ बैठेगा तथा वहीं पर बिल जमा होंगे व शिकायत दर्ज की जाएगी।
उन्होंने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि नए सब डिवीजन कार्यालय के लिए नई जगह मिलकर तय की जाए जहां सभी लोगों को आने-जाने में आसानी हो। उन्होंने कहा कि कल दो बजे मच्छौंडा में डिस्पेंसरी का भी मुख्यमंत्री जी उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में भी सभी के शामिल होने व लड्डू बांटने का आह्वान उन्होंने किया।
इस अवसर पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन बलविंद्र सिंह शाहपुर, शास्त्री मंडल प्रभारी विपिन्न खन्ना व प्रधान प्रवेश शर्मा, पार्षद बलजिंद्रपाल सिंह, महासचिव तरविंद्र सिंह के अलावा भाजपा नेता त्रिलोचन सिंह, अंग्रेज सिंह, मलकीत सिंह, परमजीत सिंह, स्वर्ण सिंह, काला सिंह, बब्लू राणा, मोहिंद्र सिंह, सुनील शाक्य, राजबीर सिंह, करण शेरगिल, रंधीर सिंह, रणबीर सिंह गुड्डू, कुलदीप सिंह, सतनाम सिंह आदि मौजूद रहे।
एशियन बाक्सिंग चैम्पियनशिप में कांस्य जीतने वाली शाहपुर की मुक्केबाज को ऊर्जा मंत्री ने 11 हजार रुपए प्रोत्साहन स्वरूप दिए
ऊर्जा मंत्री अनिल विज से आज उनके आवास पर शाहपुर निवासी महिला मुक्केबाज हरनूर कौर ने मंत्री अनिल विज से आर्शीवाद लिया। हरनूर कौर ने गत दिनों उज्बेकिस्तान के ताशकंद में संपन्न हुई एशियन बाक्सिंग चैम्पियनशिप में 66 किलोवर्ग में कांस्य पदक जीता था। ऊर्जा मंत्री ने महिला मुक्केबाज को शुभकामनाएं देते हुए उसे अपने स्वैच्छिक कोष से प्रोत्साहन स्वरूप 11 हजार रुपए प्रदान किए। इससे पहले भी छात्रा विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी है। इस अवसर पर बाक्सिंग कोच संजय कुमार सहित हरनूर के परिवार सदस्य मौजूद रहे।
-------------------------------------
Previous
दैनिक खबर: आज 28 मई , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
Next