मन की बात कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में जो हमारी उपलब्धियां है उनका जिक्र किया : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस और शौर्य को नमन किया : मंत्री अनिल विज

कार्यक्रम के जरिए जल संरक्षण की अपील: बरसात के पानी की एक-एक बूंद को सहेजकर भूजल स्तर को सुधारने का आह्वान : अनिल विज

चंडीगढ़, 26 जुलाई – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने प्रधानमंत्री मोदी के लोकप्रिय मन की बात कार्यक्रम को साथियों के साथ सुना और कहा कि प्रधानमंत्री हर महीने देश की जनता के साथ मन की बात करते है और देश के कोने-कोने से जो हमारी उपलब्धियां है उनके बारे में जिक्र करते है।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस के बारे बात की। कारगिल विजय दिवस हमारे लिए बहुत बड़ा दिवस है क्योंकि पाकिस्तान छुपकर हिंदुस्तान पर हमला करने की कोशिश की थी। तब भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान के पांव उखड़ दिए थे और यहां तक था कि पाकिस्तान अपने सिपाहियों के शवों को भी वही छोड़कर भाग गए थे और उन्हें अपना मानने से इंकार कर दिया था। उन मृतक सैनिकों का संस्कार भी भारतीय सैनिकों द्वारा किया गया था। आज मोदी जी ने हर्बल टी की बात की है क्योंकि चाय का चलन हमारे देश में है उसके स्थान पर हर्बल टी अगर बदल दी जाती है तो उसके अनेकों फायदे शरीर को मिलते हैं। इसी तरह प्रधानमंत्री मोदी जी ने बरसात के पानी से धरती के जलस्तर को सुधारने का भी इशारा किया है। बरसात का काफी पानी बह जाता है जिससे जलस्तर लगातार नीचे गिर रहा है। यदि इसी पानी को धरती में पहुंचाया जाए तो जलस्तर ऊंचा हो सकता है। मोदी जी ने एक भी बूंद जायर नहीं करने का आह्वान करते हुए जलस्तर को रिचार्ज करने का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अन्य बातें भी देश के सामने रखी हैं।

आज ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने मन की बात कार्यक्रम सदर बाजार चौक स्थित जैन सोडा वाटर में सुना। उनके कार्यक्रम में पहुंचने पर संजीव जैन व वरूण जैन ने उनका स्वागत किया

इस अवसर पर जसवंत जैन, संजीव वालिया, बीएस बिन्द्रा, गोपी सहगल, श्याम सुंदर अरोडा, संजीव सोनी, डीएस माथुर, एडी गांधी, दलीप मित्तल, विनय मल्होत्रा, काकू दास, आशीष अग्रवाल, नीरज जैन, नरेश भारद्वाज, जनक बुद्धिराजा एवं अन्य मौजूद रहे।

------------------------------------

Previous

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में सीधी जिले के 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत तालाबों का उल्लेख किया : मध्यप्रदेश

Next

इंदौर नगर निगम फर्जी बिल घोटाला: ED की बड़ी कार्रवाई; 3.48 करोड़ की 9 संपत्तियां अटैच, अब तक कुल 59.18 करोड़ की जब्ती