मालवीय नगर होटल अग्निकांड, अब तक 21 की मौत, पीएम ने जताया दुख

आरएस अनेजा, 3 जून नई दिल्ली - दिल्ली के मालवीय नगर में हौज रानी इलाके के एक होटल में लगी भीषण आग लग गई। आग सुबह लगी जिसके बाद दमकल विभाग, पुलिस, आपदा प्रबंधन और अन्य एजेंसियों ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है।

दिल्ली के एलजी ने जताया दुख, जांच के निर्देश

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद हादसा है और उनकी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ हैं। उपराज्यपाल ने अधिकारियों से बातचीत कर घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता, राहत कार्य और घटना की गहन जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बचाव कार्य में जुटी पुलिस, अग्निशमन और नागरिक प्रशासन की टीमों की सराहना भी की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

राहत और बचाव अभियान जारी

प्रशासन ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर राहत और निगरानी का काम जारी है। घायलों के इलाज और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए सरकारी तंत्र पूरी तरह सक्रिय है।

Previous

हिसार साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन: ऑनलाइन ठगी के शिकार दो पीड़ितों को वापस दिलाए ₹1,21,903

Next

हिसार में स्वैट और डॉग स्क्वॉड की बड़ी कार्रवाई: मुगलपुरा में रेड कर 8 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार