04/08/25

भारत ने इंग्लैंड से रोमांचक मुकाबले में जीता 5वा टेस्ट सीरिज बराबर

आरएस अनेजा, 4 अगस्त नई दिल्ली

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैच की सीरिज 2-2 से ड्रा हो गई है। लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेले गए सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट में भारत ने 6 रन से जीत हासिल कर ली है।

मैच में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने पंजा खोलेकर अहम योगदान दिया। यह मुकाबला किसी थ्रिलर फिल्म से कम नहीं था। मुकाबले में कई बार बाजी पलटी। चौथे दिन के 2 सेशन तक मुकाबला इंग्लैंड के पक्ष में था और फिर तीसरे सेशन में बाजी पटली और मैच भारत की झोली में आ गया। बाकी काम चौथे दिन के तीसरे सेशन में आई बारिश ने किया। बारिश के कारण चौथा दिन जल्दी समाप्त कर दिया। बारिश आने तक इंग्लैंड को जीत के लिए 35 रनों की भारत और 4 विकेट की दरकार थी।

पांचवें दिन की शुरुआत में मोहम्मद सिराज ने भारत को 2 विकेट दिलाकर उम्मीद जगाई। फिर प्रसिद्ध कृष्णा एक विकेट अपने नाम कर टीम इंडिया की उम्मीदों को चार चांद लगा दिए। अब यहां से भारत को जीत के लिए सिर्फ एक विकेट दरकार थी, जिसे मोहम्मद सिराज ने लेकर जीत भारत के खाते में डाल दी।

यह शुभमन गिल की बतौर कप्तान पहली टेस्ट सीरीज थी। गिल ने पहली सीरीज में ही कमाल करते हुए क्रिकेट जगत को अपना दीवाना बना लिया है।

गौरतलब है कि भारत ने इंग्लैंड के सामने 374 रनों का लक्ष्य रखा था। रन चेज के लिए उतरी इंग्लैंड टीम शुरुआत में काफी सहज नजर आई। लेकिन जैसे-जैसे मैच अंत के करीब गया, वैसे-वैसे टीम इंडिया ने शिकंजा कसा और अंत में जीत अपने नाम कर ली।

#cricket #bcci #ecb #icc

Previous

लूट-स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाला गिरोह सीआईए स्टाफ ने दबोचा, भेजा न्याय हिरासत

Next

बिजली निगम अधीक्षक अभियंता कार्यालय में 5 अगस्त किया जाएगा उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण