ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्व का असर, घरेलू सिलेंडर 60 रूपये महंगा

आरएस अनेजा, 7 मार्च नई दिल्ली - ईरान-इजरायल/अमेरिका के बीच तनाव (युद्ध) के कारण वैश्विक ऊर्जा संकट गहराने से भारत में 7 मार्च 2026 से घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में ₹60 की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम का घरेलू सिलेंडर ₹913 का हो गया है। इसके साथ ही, कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी ₹115 की वृद्धि की गई है।

पश्चिम एशिया (West Asia) में जारी तनाव के चलते तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित।

दिल्ली में घरेलू सिलेंडर ₹853 से बढ़कर ₹913 का हो गया। कमर्शियल सिलेंडर ₹115 महंगा हुआ। यह वृद्धि 7 मार्च 2026 से लागू।

सूत्रों के अनुसार, सरकार ने रिफाइनरों को एलपीजी का उत्पादन बढ़ाने का निर्देश दिया है।

Previous

दैनिक खबर : आज 21 मार्च, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

Next

दैनिक खबर: ब्रेकिंग न्यूज़ ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत