21/03/25

पुलिस एनकाउंटर में बदमाश ढेर, अमृतसर में फुटबाल टूर्नामेंट में नाबालिग को गोली मार कर की थी हत्या

पंजाब, 21 मार्च (अभी): पंजाब के अमृतसर के कस्बा मेहता के गांव खब्बे राजपूतां में फुटबाल टूर्नामेंट के दौरान गोली मारकर हत्या किए गए 15 साल के नाबालिग गुरसेवक सिंह के हत्यारे को पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। आरोपी का नाम कुलबीर सिंह था और पुलिस उसे हथियार रिकवर करने के लिए उसकी निशानदेही पर लेकर गई थी। इस दौरान आरोपी ने मौका पाकर छुपाई हुई पिस्तौल निकाली और पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसके जवाब में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई तो आरोपी को गोली लगी। इससे वह जख्मी हो गया और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मगर वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी मुताबिक जिला देहाती पुलिस गत दिवस ही आरोपी कुलबीर सिंह को गुरसेवक सिंह की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था। पूछताछ दौरान आरोपी ने बताया था कि वारदात के बाद उसने पिस्तौल गांव खब्बे राजपूतां में एक खेत के पास छुपाई थी। पुलिस शुक्रवार दोपहर को उसे पिस्तौल रिकवरी के लिए गांव लेकर गई। पुलिस की अगुवाई में आरोपी खुदाई करने लग पड़ा। इसी दौरान आरोपी ने पिस्तौल निकाला और मौका पाकर पुलिस पर गोली चला दी। 

एसएसपी देहाती मनिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया था। लेकिन वहां पर उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवा उसके परिवार को सौंप दिया जाएगा। वहीं उसके दूसरे साथी को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है।

Previous

शादी के बंधन में बंधे जालंधर के हॉकी ओलंपियन मंदीप सिंह, हरियाणा की हॉकी खिलाड़ी उदिता से लिए लावा फेरे

Next

हिमाचल मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल ने युवाओं से हिमाचलियत को जीवंत बनाए रखने का आह्वान किया