डीएसपी हेडक्वार्टर की मौजूदगी में चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी ने गरीबों को बांटे कंबल
जे कुमार, अम्बाला शहर, 10 दिसम्बर 2025 :- सर्दी के मौसम की शुरुआत के साथ ही, चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी, अंबाला ने आज अंबाला शहर में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। इस मौके पर अंबाला शहर के डीएसपी हेडक्वार्टर विजय कुमार भी उपस्थित रहे।
पुलिस के सहयोग से हुआ वितरण :- चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी ने अंबाला पुलिस के सहयोग से अंबाला शहर की अनाज मंडी और अंबा मार्केट में बनी झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले गरीब लोगों को कंबल वितरित किए।
समिति के प्रधान हरबंस लाल बिंद्रा ने बताया कि उनकी संस्था पहले भी इस तरह के कार्य कर चुकी है। उन्होंने कहा कि पुलिस के साथ मिलकर स्लम एरिया में कंबल बांटने का मुख्य उद्देश्य गरीबों को कड़ाके की सर्दी से बचाना है।
डीएसपी विजय कुमार ने कहा कि डीजीपी हरियाणा के निर्देश पर उन्होंने इस सामाजिक संस्था के साथ मिलकर यह पहल की है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ठंड और बढ़ेगी, इसलिए पुलिस आगे भी इस संस्था के साथ मिलकर अन्य जगहों पर भी इस प्रकार के सामाजिक कार्य करती रहेगी। यह पहल समाज के प्रति पुलिस और नागरिक संगठनों के संयुक्त दायित्व को दर्शाती है।
#ambala #news #dsp-headquarters #charitable-welfaresociety