हिमांयु कबीर ने मस्जिद बनानी है तो अपने बाप के नाम पर बनाएं, हमारी संस्कृति पर हमला करने वालों का महिमामंडन क्यों : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने टीएमसी से निलंबित विधायक व आम जनता उन्नयन पार्टी के संस्थापक हिमांयु कबीर के ब्यान कि बंगाल में बाबरी मस्जिद बनने से कोई नहीं रोक सकता पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने (हिमांयु कबीर) ने मस्जिद बनानी है तो अपने बाप के नाम पर बनाएं उन्हें कौन मना कर रहा है लेकिन जिन लोगों ने हमपर हमले किए, हमारी संस्कृति को तहस-नहस किया, बाहर से आकर हम पर अत्याचार किए, हम पर जुल्म किये, उनके नाम का महिमामंडन क्यों करते हो। मंत्री अनिल विज ने कहा कि अगर यह अपने बाप के नाम का मस्जिद बनाएंगे तो कोई विरोध नहीं करेगा।
Previous
"कांग्रेस अब पार्टी नहीं, टुकड़ों में बँटा कुनबा है; हुड्डा के नेतृत्व पर लगा कभी न मिटने वाला दाग" : मंत्री अनिल विज
Next