"कांग्रेस अब पार्टी नहीं, टुकड़ों में बँटा कुनबा है; हुड्डा के नेतृत्व पर लगा कभी न मिटने वाला दाग" : मंत्री अनिल विज

चंडीगढ़, 17 अप्रैल - हरियाणा कांग्रेस द्वारा क्रॉस वोटिंग करने वाले अपने पांच विधायकों को सस्पेंड करने तथा इन विधायकों के भाजपा में शामिल होने के प्रश्न पर प्रतिक्रिया देते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह विधायक कानूनी रूप से भाजपा में तो नहीं आ सकते लेकिन कांग्रेस ने उन्हें निकाल दिया है और भी दो चार विधायक अभी मुहाने पर थे।

उन्होंने कहा कांग्रेस ऊपर से नीचे तक टुकड़ों में बंट चुकी है, लिहाजा अब ये पार्टी ही नहीं रह गई। मंत्री अनिल विज ने कहा कि हुड्डा साहब एक साल की लंबी लड़ाई के बाद लीडर बने थे और यह हुड्डा साहब की लीडरशिप पर एक बहुत गहरा दाग है जिसे वह कभी धो नहीं सकेंगे।

 

लोकतंत्र में सबको बोलने का हक, महिला आरक्षण पर पर नीयत साफ दिख रही है कि कौन पक्ष में है और कौन विपक्ष में : अनिल विज

 

लोकसभा में प्रियंका गांधी ने परिसीमन का विरोध करते हुए पीएम मोदी पर तंज कसा था जिसपर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोकसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का बिल चल रहा है, देश में डेमोक्रेसी है और जो लोग इस बिल के पक्ष में है वह एक से एक बढ़िया बात रखकर अपना पक्ष रख रहे हैं, और जो विपक्ष में है वह भी अपनी बातों को अपने तरीके से कह रहे हैं, लेकिन कोई भी आदमी समाचार पत्र या चैनल देखकर इस बात का अंदाजा लगा सकता है कि कौन-कौन सी पार्टियां हक में है और कौन-कौन सी इसके विरोध में।

Previous

"अभय चौटाला आजकल खाली हैं, इसलिए समय का सदुपयोग कर रहे हैं": मंडियों के दौरे पर अनिल विज का तंज

Next

हिमांयु कबीर ने मस्जिद बनानी है तो अपने बाप के नाम पर बनाएं, हमारी संस्कृति पर हमला करने वालों का महिमामंडन क्यों : ऊर्जा मंत्री अनिल विज