ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने चंडीगढ़ ब्लास्ट की निंदा की, कहा आरोपियों को किया जाएगा जल्द ही गिरफ्तार
डिजिटल जनगणना से सही डाटा होगा तैयार- विज
अम्बाला/चंडीगढ़, 2 अप्रैल- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने गत दिवस चण्डीगढ में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के बाहर हुए ब्लास्ट की निंदा की और कहा कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है और आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
डिजिटल जनगणना से सही डाटा होगा तैयार- विज
देश में कल से डिजिटल जनगणना की शुरुआत हो चुकी है जिसको लेकर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह एक बहुत ही अच्छी शुरुआत हुई है, डिजिटल जनगणना से पूरा डाटा हमारे पास होगा। उन्होंने बताया कि पहले घरों की और उसके बाद लोगों की जनगणना की जाएगी जिससे एक सही डाटा तैयार हो पाएगा।
Previous
अम्बाला: सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु HPV टीकाकरण अभियान शुरू; 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को लगेगा निःशुल्क टीका
Next