25/08/26

जयपुर: नगरपालिका चुनाव की तैयारियों का जायजा; कलक्टर संदेश नायक और एसपी ने पीएमश्री स्कूल व स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

एन.एस.बाछल, 25 अगस्त, जयपुर।

नगरपालिका आम चुनाव-2026 की तैयारियों के संबंध में सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) संदेश नायक एवं पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण द्वारा नगरपालिका आम चुनाव-2026 में नाम निर्देशन की प्रक्रिया हेतु स्थापित कक्ष (इजलास न्यायालय उपखण्ड अधिकारी जमवारामगढ़) एवं ईवीएम मशीनों के संग्रहण स्थल तथा मतदान दलों के प्रशिक्षण स्थल पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जमवारामगढ़ का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्वाचन से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की समयबद्ध रूप से सुनिश्चितता तथा संबंधित अधिकारियों के बीच समुचित समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया।

इस दौरान उपखण्ड अधिकारी जमवारामगढ़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा, उप पुलिस अधीक्षक जमवारामगढ़ एवं तहसीलदार जमवारामगढ़ उपस्थित रहे।


#JaipurNews #JaipurRural #MunicipalityElections #RajasthanNews #ElectionPreparations #JamwaRamgarh #DanikKhabar

Previous

राजस्थान: लाडो प्रोत्साहन योजना: एसीएस राजेश कुमार यादव ने की प्रगति की समीक्षा, पारदर्शी एवं समयबद्ध लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश

Next

रेल सेवाओं में बड़ा सुधार: IRCTC वॉर रूम की समीक्षा, खान-पान की गुणवत्ता और तकनीक-आधारित निगरानी पर दिया जोर