दैनिक खबर: आज 12 अगस्त , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
अमित शाह बोले- स्पीकर चर्चा के लिए घंटे तय करें:
गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र: नीट पेपर लीक पर चर्चा के लिए समय निर्धारित करने की मांग; विपक्ष के सभी सवालों का जवाब देने की जताई प्रतिबद्धता।
कैश कांड में हाईकोर्ट जस्टिस वर्मा पर लगे आरोप साबित:
संसदीय समिति की रिपोर्ट में जस्टिस यशवंत वर्मा पर लगे तीनों आरोप सिद्ध: सरकारी आवास से मिली नकदी का नहीं दे सके संतोषजनक जवाब; राज्यसभा और लोकसभा में पेश हुई जांच रिपोर्ट।
जम्मू-कश्मीर में 1990 के कश्मीरी पंडित पिता-पुत्र हत्याकांड में SIA की बड़ी कार्रवाई:
जम्मू, बारामूला, शोपियां और अनंतनाग समेत 9 ठिकानों पर की छापेमारी; सरवनंद कौल प्रेमी और उनके बेटे की हुई थी हत्या।
36 साल पुराने कश्मीरी पंडित मर्डर-केस में SIA की छापेमारी:
जम्मू-कश्मीर में 1990 के कश्मीरी पंडित पिता-पुत्र हत्याकांड मामले में SIA की बड़ी कार्रवाई: जम्मू, बारामूला, शोपियां और अनंतनाग समेत 9 स्थानों पर छापेमारी; सरवनंद कौल प्रेमी और उनके बेटे वीरेंद्र की हुई थी हत्या।
मुंबई के घाटकोपर में लैंडस्लाइड, 7 की मौत:
मुंबई के घाटकोपर में दर्दनाक लैंडस्लाइड: पहाड़ी का मलबा घरों पर गिरने से 7 लोगों की मौत, 7 घायल; मलबे में दबे लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।
कोलंबिया भूकंप के 48 घंटे बाद नवजात बच्चे का रेस्क्यू:
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप के 48 घंटे बाद चमत्कार: मलबे से सुरक्षित निकाला गया मासूम बच्चा; रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक अन्य व्यक्ति को भी बचाया।
रूस की तरफ से मध्यस्थ बनेंगे पूर्व चीफ जस्टिस चंद्रचूड़:
रूस ने भारत के पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ को बनाया मध्यस्थ: यूक्रेन के ओश्चादबैंक से जुड़े अंतरराष्ट्रीय निवेश विवाद का मामला; 1998 के द्विपक्षीय समझौते के तहत होगी सुनवाई।
ब्रिटेन में कट्टरपंथी नेता के सामने कूड़ेदान वाला उम्मीदवार:
ब्रिटेन चुनाव में कूड़ेदान की पोशाक पहने मैदान में उतरा अनोखा उम्मीदवार: नाइजेल फराज के खिलाफ लड़ रहे खुद को 'एलियन' बताने वाले 'काउंट बिनफेस'।
ट्रम्प ने माना- ईरान के डर से प्लेन बदलना पड़ा:
डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा: ईरान के हमले की आशंका के कारण बदला था प्लेन; सुरक्षा कारणों से केटरिंग ट्रक में बैठकर दूसरे विमान तक पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति।
दिल्ली के बहुप्रतीक्षित 'मास्टर प्लान-2047' को डीडीए बोर्ड की मिली मंजूरी:
एलजी टीएस संधु की अध्यक्षता में हुआ फैसला; अंतिम प्रस्ताव अब केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय को भेजा जाएगा।
दिल्ली में 22 साल के वैवाहिक रिश्ते का खौफनाक अंत:
संगम विहार में महिला ने प्रेमी संग मिलकर 55 वर्षीय पति की हत्या की; घर में सामान बिखेरकर चोरी की झूठी कहानी रचने का किया प्रयास।
नीट पेपर लीक मामले में CBI चार्जशीट पर विशेष अदालत ने लिया संज्ञान: 13 आरोपियों के खिलाफ दायर हुई है रिपोर्ट; गुरुवार से शुरू हो सकती है आरोपों पर बहस, गवाहों के नाम उजागर होने पर जताई चिंता।
दिल्ली के 5 बड़े रेलवे स्टेशनों पर पार्सल बुकिंग बंद, स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर पार्सल सेवा अस्थायी रूप से बंद: सुरक्षा व्यवस्था की गई सख्त; यात्रियों और सामान की गहन जांच जारी, समाचार पत्रों की बुकिंग को मिली छूट।
चरखी दादरी फायरिंग मामले के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर: पुलिस की सीआईए टीम ने गोपालवास के पास अमरदीप को मुठभेड़ के बाद दबोचा; पैर में गोली लगने से घायल, अवैध हथियार बरामद।
कुरुक्षेत्र के युवक की जर्मनी में चाकू मारकर हत्या: जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में कुरुक्षेत्र के 25 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या: महादेव मोहल्ले में छाया मातम; पुर्तगाल और फ्रांस सेना में सेवा देने के बाद डेढ़ साल पहले पहुंचा था जर्मनी।
गुरुग्राम में विदेश में बैठे गैंगस्टर के 6 गुर्गे गिरफ्तार: क्राइम ब्रांच ने भारी मात्रा में अवैध हथियार किए बरामद; इलाके में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं संगीन मामले।
करनाल के स्कूल में एसडीएम का औचक निरीक्षण: घरौंडा एसडीएम राजेश कुमार सोनी ने गगसीना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल का किया औचक निरीक्षण: शिक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा; विद्यार्थियों से बातचीत कर नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित।
अंबाला में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर: पुलिस लाइन मैदान में 13 अगस्त को होगी फुल ड्रेस रिहर्सल; सीईओ जिला परिषद गगनदीप और प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया स्कूली विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का जायजा।
अम्बाला में पोक्सो अधिनियम पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन: मुख्य अतिथि मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी गीतांजलि गोयल ने विद्यार्थियों को बच्चों की सुरक्षा और कानूनी अधिकारों के प्रति किया
जागरूक।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला द्वारा विधिक जागरूकता अभियान का आयोजन: कला धारा थियेटर ग्रुप के नुक्कड़ नाटक से युवाओं को कानूनी अधिकारों, जुवेनाइल जस्टिस प्रावधानों और बाल संरक्षण के प्रति किया गया जागरूक।
कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ
नमस्कार
Previous
हरियाणा के राज्यपाल ने उपायुक्तों को टीबी उन्मूलन के लिए ठोस एवं परिणामोन्मुखी कदम उठाने के दिए निर्देश
Next