25/08/26

राजस्थान: लाडो प्रोत्साहन योजना: एसीएस राजेश कुमार यादव ने की प्रगति की समीक्षा, पारदर्शी एवं समयबद्ध लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश

एन.एस.बाछल, 25 अगस्त, जयपुर।


राजस्थान के स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश कुमार यादव ने शासन सचिवालय में लाडो प्रोत्साहन योजना की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान तथा पात्र बालिकाओं को समयबद्ध तरीके से लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 

अतिरिक्त मुख्य सचिव यादव ने कहा कि लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत संस्थागत प्रसव पर एवं प्रसवोत्तर टीकाकरण पूर्ण होने पर बालिकाओं को स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रोत्साहन राशि दी जाती है। राजकीय विद्यालय एवं राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय में बालिका के प्रथम कक्षा में प्रवेश लेने पर तीसरी किस्त शिक्षा विभाग द्वारा प्रदान की जाती है जो कि शिक्षा एवं बालिका सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तकनीकी बाधाओं का शीघ्र समाधान करते हुए सभी पात्र बालिकाओं को पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाए।

लाडो प्रोत्साहन योजना राज्य सरकार की प्रमुख फ्लैगशिप योजनाओं में शामिल है। योजना के तहत पात्र बालिकाओं को 1.50 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाती है। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग एवं उच्च शिक्षा विभाग प्रतिबद्ध  है।

बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारी गण मौजूद रहे।

#RajasthanNews #LadoProtsahanYojana #EducationDepartment #GirlChildEmpowerment #JaipurNews #DanikKhabar #GovernmentSchemes #RajasthanGovernment #BreakingNews

Previous

जयपुर: फसल बीमा योजना: कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने ली समीक्षा बैठक; फर्जीवाड़े पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Next

जयपुर: नगरपालिका चुनाव की तैयारियों का जायजा; कलक्टर संदेश नायक और एसपी ने पीएमश्री स्कूल व स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण