चंडीगढ़ एयर शो: 27-28 मार्च को सुखना झील पर सूर्य किरण टीम का प्रदर्शन, जानें कैसे पाएं एंट्री पास
आरएस अनेजा, 25 मार्च नई दिल्ली - भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम (SKAT) 27-28 मार्च को चंडीगढ़ के आसमान में अपनी जांबाजी और शौर्य का प्रदर्शन करेगी। शहर की प्रसिद्ध सुखना झील पर टीम अपना दमखम दिखाएगी।
आयोजन की तैयारियां प्रशासन की ओर से की जा रही है। दर्शकों की सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए डिजिटल पास अनिवार्य किए हैं। एयर शो के लिए पास 24 मार्च 2026 से 'चंडीगढ़ टूरिज्म ऐप' पर उपलब्ध होने शुरू हो गए हैं। प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रवेश शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। चूंकि सुखना झील के आयोजन स्थल की क्षमता सीमित है, इसलिए प्रतिदिन केवल 10,000 दर्शकों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
एयर शो के दौरान शहरवासियों को ट्रैफिक की समस्या न हो, इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आयोजन के दिनों में सुखना झील की ओर जाने वाले निजी वाहनों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने शहर में सात अलग-अलग पिक-अप और ड्रॉप पॉइंट निर्धारित किए हैं, जहां से दर्शकों को शटल सेवा के जरिए झील तक लाया जाएगा।
#ChandigarhAirShow #SuryakiranTeam #AviationEvents #SukhnaLake #AirShow2023 #EntryPasses #AirShowDemo #Aerospace #IndianAirForce #MilitaryFlying #AerialDemonstration #FamilyFun #ChandigarhEvents #HowToGetPasses #SightseeingInChandigarh #AviationLovers #MarchEvents #ExploreChandigarh #WeekendPlans