देश में नार्को-टेररिज्म पर सबसे बड़ी चोट: 'ऑपरेशन रेजपिल' के तहत भारत में पहली बार पकड़ी गई 'जिहादी ड्रग' कैप्टागॉन
जे कुमार नई दिल्ली, 17 मई 2026: देश को नशामुक्त बनाने और अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट को नेस्तनाबूद करने की दिशा में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को अब तक की सबसे ऐतिहासिक सफलता हाथ लगी है। एनसीबी ने एक विदेशी खुफिया एजेंसी से मिले इनपुट पर 'ऑपरेशन रेजपिल' (Operation RAGEPILL) चलाकर भारत के इतिहास में पहली बार 'कैप्टागॉन' (Captagon) नाम की खतरनाक सिंथेटिक ड्रग बरामद की है, जिसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में 'जिहादी ड्रग' के नाम से जाना जाता है। दिल्ली और गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर की गई इस संयुक्त छापेमारी में कुल 227.7 किलोग्राम ड्रग्स जब्त की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 182 करोड़ रुपये आंकी गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर इस बड़ी कामयाबी को साझा करते हुए एनसीबी के जांबाज अधिकारियों को बधाई दी है और साफ किया है कि भारत की धरती को ड्रग्स तस्करी के लिए ट्रांजिट रूट नहीं बनने दिया जाएगा।
#NewDelhiNews #OperationRagepill #CaptagonBust #JihadiDrugSeized #NCBIndia #DrugFreeIndia #AmitShah #MundraPort #Narcoterrorism #BreakingNewsDelhi #InternationalDrugCartel #ZeroToleranceAgainstDrugs
Previous
पेमेंट गेटवे डिजिटल धोखाधड़ी: ED का Pay10 सर्विसेज पर बड़ा एक्शन, करोड़ों की संपत्ति और लक्जरी कारें जब्त
Next