फिरोज़पुर के खाई फेमेके गांव में निजी रंजिश पर गोलीबारी, बीच-बचाव करने वाले युवक को लगी गोली

जे कुमार, फिरोज़पुर, 11 दिसम्बर 2025 : फिरोज़पुर जिले के गांव खाई फेमेके में एक बार फिर गोली चलने का मामला सामने आया है। यहां निजी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई भीषण झड़प के दौरान फायरिंग की गई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

लड़ाई छुड़ाने आए युवक को लगी गोली

परिजनों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश थी और झगड़े की शुरुआत में एक-दूसरे पर ईंटों और पत्थरों से हमला किया गया। जब बलजीत सिंह नामक नौजवान लड़ाई छुड़वाने के लिए बीच में आया, तो दूसरे पक्ष ने गोली चला दी। एक गोली बलजीत सिंह की जांघ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल बलजीत सिंह को तुरंत फिरोज़पुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है।

पुलिस जांच में जुटी

थाना सदर के एसएचओ गुरिंदर ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि यह झगड़ा निजी रंजिश को लेकर हुआ था, जिसके दौरान गोली चलने की पुष्टि हुई है।

एसएचओ ने कहा कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जो भी आरोपी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है |

#news #firing-over-personal #khai-fameke-village #ferozepur-youth-trying-to-intervene #punjab

Previous

गर्दिश में हों तारे, न घबराना प्यारे ... ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने गुनगुनाया गीत

Next

सिरसा के रैन बसेरा में दिखा उचित इंतज़ाम, पर जानकारी के अभाव में कम पहुँच रहे राहगीर