22/03/25

प्रधानमंत्री ने विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई

आरएस अनेजा, 22 मार्च नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जल संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई है। मानव सभ्यता में जल की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल देते हुए उन्होंने भावी पीढ़ियों के लिए इस अमूल्य संसाधन की सुरक्षा के लिए सामूहिक कार्रवाई का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा;

"विश्व जल दिवस पर, हम जल संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता दोहराते हैं। जल सभ्यताओं की जीवन रेखा रहा है और इसलिए भावी पीढ़ियों के लिए इसे संरक्षित करना अधिक महत्वपूर्ण है!"

Previous

प्रधानमंत्री ने बिहार दिवस पर बिहार के लोगों को बधाई दी

Next

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन् राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर का अष्टम् दीक्षान्त समारोह