"देश के लोग काम करने वालों के साथ, सबसे लंबे कार्यकाल के बाद आगे भी प्रधानमंत्री मोदी जी ही करेंगे काम" : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

अम्बाला, 04 जून- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि दुनिया, देश व लोग काम करने वाले लोगों के साथ है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने काम करके दिखाया है। मोदी जी सबसे ज्यादा अवधि के क्या उन्होंने उससे आगे भी काम करना है।

मंत्री अनिल विज आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।


ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की तस्वीर बदली, जो क्रांति लाए, जो भारत के माथे पर लगे दाग जैसे अनुछेद 370, राम मंदिर, तीन तलाक जैसे दाग धो दिए। मंत्री अनिल विज ने कहा कि मोदी जी ने भारत की सारे विश्व में छवि बनाई। भारत की अर्थव्यवस्था भाजपा आने से पहले 11वें नंबर थी और मोदी जी ने उसे चौथे नंबर पर पहुंचा दिया है। दुनिया को तो काम चाहिए और काम लोगों ने देख लिया है कि केवल भाजपा ही काम करती है और वह नरेंद्र मोदी जी की रहनुमाई में करती है।

Previous

राजस्थान बिजली के क्षेत्र में अग्रणी बनने की ओर

Next

गुरुग्राम नगर निगम और मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी: खाली कराया गया परिसर; दिल्ली-हरियाणा के 6 प्रसिद्ध मंदिर और ट्रेनें भी निशाने पर