10/09/25

डोनल्ड ट्रम्प के टवीट के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत-अमेरिका संबंधों की मजबूती की पुष्टि की

आरएस अनेजा, 10 सितम्बर नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत-अमेरिका संबंधों की आज मजबूती की पुष्टि की और दोनों देशों के बीच चल रही व्यापार वार्ताओं में विश्वास व्यक्त किया।

मोदी ने कहा कि दोनों देश अपने देशवासियों के उज्जवल और समृद्ध भविष्य को सुरक्षित करने के लिए मिलकर काम करेंगे। मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के सोशल मीडिया एक्स पर की गई एक पोस्ट का उत्तर देते हुए कहा:

“भारत और अमेरिका घनिष्ठ मित्र और स्वाभाविक साझेदार हैं। मुझे विश्वास है कि हमारी व्यापार वार्ता भारत-अमेरिका साझेदारी की असीम संभावनाओं को प्रदर्शित करने का मार्ग प्रशस्त करेगी। हमारी टीम इन चर्चाओं को शीघ्र अति शीघ्र पूरा करने के लिए काम कर रही हैं। मैं राष्ट्रपति ट्रम्प से बात करने के लिए भी उत्सुक हूँ। हम अपने दोनों देशों के लोगों के उज्जवल और समृद्ध भविष्य को सुरक्षित करने के लिए मिलकर काम करेंगे।

गौरतलब है कि भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर राष्ट्रपति ने सकारात्मक तरीके से टवीट किया था जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Previous

ट्राई ने रेवाड़ी शहर (हरियाणा) में मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता का परीक्षण किया

Next

नेपाल में मीडिया पर प्रतिबंध, भ्रष्टाचार और आर्थिक अवसरों की कमी से युवा आक्रोश ने सत्ता को हिला दिया