"अभय चौटाला आजकल खाली हैं, इसलिए समय का सदुपयोग कर रहे हैं": मंडियों के दौरे पर अनिल विज का तंज

चंडीगढ़, 17 अप्रैल - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अभय चौटाला के मंडियों में दौरे को लेकर तंज कसा है।

आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि अभय चौटाला आजकल खाली है और विपक्ष में भी है, इसलिए वह अपने समय का सदुपयोग कर रहे हैं व मंडियों में जाकर कमियां देख रहे हैं और अगर कोई कमी मिलती है तो वह सरकार को बताते हैं और सरकार उनकी बात पर गौर भी करती है।

Previous

ऑपरेशन मुस्कान - संवेदनशीलता, तत्परता और तकनीक का समन्वय:मध्यप्रदेश

Next

"कांग्रेस अब पार्टी नहीं, टुकड़ों में बँटा कुनबा है; हुड्डा के नेतृत्व पर लगा कभी न मिटने वाला दाग" : मंत्री अनिल विज