अन्ना हजारे के आंदोलन में धोखे से डाटा चोरी कर बनी आम आदमी पार्टी : मंत्री अनिल विज
आम आदमी पार्टी की कोई पॉलिसी नहीं है, कोई विचारधारा नहीं है : अनिल विज
चंडीगढ़, 5 अप्रैल - हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आम आदमी पार्टी पर कड़ा प्रहार किया है।
सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद आम आदमी पार्टी में घमासान मच गया है जिसपर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने जुबानी हमला करते हुए कहा कि पहले तो वह इस बात से सहमत नहीं है कि आम आदमी भी कोई पार्टी है, ये तो अन्ना हजारे के आंदोलन में धोखे से इनका जन्म हुआ। अन्ना हजारे जी ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध आंदोलन किया था उसमें जो इनको जनसमर्थन मिला उसकी आड़ में इन्होंने सारा डाटा चुरा लिया और इन्होंने अपनी पार्टी बना ली।
उनकी पार्टी की कोई पॉलिसी नहीं है, कोई विचारधारा नहीं है। यह टूटती जा रही है अभी तो कुछ ही केस हुए है अब आगे देखना इनका क्या होता है।
Previous
होरमुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) वर्तमान में दुनिया का सबसे संवेदनशील समुद्री मार्ग बना हुआ है परंतु इसके बावजूद भारत के 8 जहाज निकलने में कामयाब रहे
Next