सिन्दरली को मिली आधुनिक शिक्षा भवन की सौगात, कैबिनेट मंत्री कुमावत ने किया स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण : राजस्थान
एन.एस.बाछल, 26 जुलाई, जयपुर।
पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने पाली जिले के बाली विधानसभा क्षेत्र के सिन्दरली ग्राम स्थित जगीबाई उदाजी चौधरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण किया। इस गरिमामयी समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत द्वारा रिबन काटकर और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। विद्यालय प्रशासन और ग्रामीणों ने मंत्री जोराराम कुमावत का साफा पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर पारंपरिक रूप से भव्य स्वागत किया। भामाशाह परिवार के सहयोग और सरकारी प्रयासों से तैयार हुए इस आधुनिक स्कूल भवन में विद्यार्थियों के लिए बेहतरीन कमरों और बुनियादी सुविधाओं का विकास किया गया है।
समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने शिक्षा और ग्रामीण विकास पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज या क्षेत्र का विकास तब तक अधूरा है, जब तक वहां के बच्चे शिक्षित न हों। यह नवनिर्मित भवन केवल ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं है, बल्कि सिन्दरली और आसपास के गांवों के बच्चों के सुनहरे भविष्य की नींव है कुमावत ने कहा जगीबाई उदाजी चौधरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के इस भवन निर्माण में सहयोग देने वाले दानदाताओं और भामाशाहों का योगदान वंदनीय है। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया दान कभी व्यर्थ नहीं जाता, यह आने वाली कई पीढ़ियों को रोशन करता है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए हम हर संभव संसाधन उपलब्ध कराने को संकल्पित हैं।
कार्यक्रम में पाली सांसद पी.पी. चौधरी, यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
Previous
देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन ने बिना रुकावट तय किया 1,200 किमी का सफर; 3,200 लीटर डीजल की हुई बचत
Next