नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है -दर्शन कुमार
जे कुमार, अम्बाला 2 सितम्बर - एसडीएम दर्शन कुमार व नगराधीश अभिषेक गर्ग की अध्यक्षता में मंगलवार को डीसी कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय एनकोर्ड समिति की बैठक आयोजित कि गई। बैठक मे उन्होंने जिलें में नशे पर रोक लगाने के दृष्टिगत किए जा रहें कार्यो बारे विस्तार से जानकारी हासिल की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज ही वास्तव में स्वस्थ और समृद्ध समाज की पहचान है। नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। नशे के खिलाफ लड़ाई सामूहिक प्रयास से ही जीती जा सकती है। इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और इसमें आमजन की सहभागिता भी सुनिश्चित करें।
उन्होंने संबंधित से बैठक में रखे गए एजेंण्डो पर विस्तार से चर्चा करते हुए नशामुक्ति केन्द्रो व उनका निरीक्षण करने बारें, ड्रग कंट्रोलर द्वारा मेडिकल स्टोरज पर की गई चैकिंग बारे, पुलिस विभाग से नशे पर रोक को लेकर की गई धरपकड एवं कार्रवाई अथवा मामलों बारे जानकारी ली और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस, चिकित्सा, शिक्षा, खेल व अन्य संबंधित विभागों से नशे के दुष्प्रभावो बारे आमजन को जागरूक करने के लिए किए जाए रहें कार्यो की जानकारी ली और आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि नशे जैसी गम्भीर समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ तत्परता से कार्य करना होगा और इसके साथ-साथ इसमें आमजन विशेषकर युवाओं की सहभागिता होना भी बेहद जरूरी है। नशामुक्त समाज का निर्माण करने के लिए प्रशासन के साथ-साथ इसमें आमजन की भी सक्रीय भागीदारी बेहद आवश्यक है।
उन्होंने ड्रग कंट्रोलर को निर्देश दिए कि समय-समय पर मेडिकल स्टोरों की नियमित चैकिंग करें। यदि किसी भी दुकान पर प्रतिबंधित दवाओं या नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री पाई जाती है तो नियमानुसार तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाए। इसके साथ उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए गए कि संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त और चैकिंग अभियान चलाएं। साथ ही स्कूलों और कॉलेजों के आसपास विशेष निगरानी रखी जाए।
उन्होंने कहा कि अवैध रूप से नशे की गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल मे लाए। उन्होंने शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि वे विद्यालयों, महाविद्यालयों और आईटीआई जैसे संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें। नुक्कड़ नाटक, पोस्टर मेकिंग या अन्य प्रतियोगिता व कार्यक्रमों के माध्यम से से युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करें।
इस मौके पर एसीयूटी रवि कनवरिया, डीएसपी विरेन्द्र, जिला न्यायवादी जेबी सिंह, जिला ड्रग कंट्रोलर हैमन्त ग्रोवर, डीएसपी जेल यश कुमार के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहें।
#ambala #news #addiction #family&society