गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, सेक्टर-04 प्रताप नगर, जयपुर में ‘हरियालो राजस्थान’ कार्यक्रम आयोजित
एन.एस.बाछल, 11 अगस्त, जयपुर।
गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र परिसर प्रताप नगर में ‘हरियालो राजस्थान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महानिदेशक एवं महासमादेष्टा, गृह रक्षा, अनिल पालीवाल ने शिरकत की। इस अवसर पर IG राजेश मीणा, IPS, DCG बदोराव मीणा एवं कमाण्डेन्ट, जयपुर, स्वाति शर्मा सहित गृह रक्षा के अधिकारी, स्थाई स्टाफ एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा पौधारोपण कर गृह रक्षा के स्थाई स्टाफ एवं स्वयंसेवकों को अधिकाधिक वृक्षारोपण तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं देखभाल का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि पौधों को केवल लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि परिवार के सदस्य की तरह उनका पालन-पोषण एवं संरक्षण करना भी आवश्यक है।
इस अवसर पर गृह रक्षा स्वयंसेवकों एवं स्थाई स्टाफ द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा स्वयंसेवकों को पौधे वितरित किए गए तथा उन्हें अपने घर, खेत-खलिहान अथवा ड्यूटी स्थल पर पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा एवं देखभाल सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।
अनिल पालीवाल ने इस अवसर पर कहा कि गृह रक्षा स्वयंसेवकों के नियोजन के अवसर बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। गृह रक्षा एक प्रशिक्षित एवं समर्पित बल है, जो पूर्ण निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करता है। ड्यूटी के दौरान स्वयंसेवकों को लोक सेवक के रूप में प्राप्त संरक्षण उनके कर्तव्यों के प्रभावी निर्वहन को और सुदृढ़ करता है।
उन्होंने गृह रक्षा स्वयंसेवकों द्वारा कार्यक्रम में निभाई गई जिम्मेदारी एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक छायाचित्र लिया गया तथा अल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
‘हरियालो राजस्थान’ कार्यक्रम गृह रक्षा के स्थाई स्टाफ एवं स्वयंसेवकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता के साथ हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन रोटरी क्लब के सहयोग से किया गया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
Previous
ई-वे बिल एवं कर दस्तावेजों में अनियमितता पर वाणिज्यिक कर विभाग की सख्त कार्रवाई, कर चोरी की आशंका वाले मामलों में लाखों रुपये की कार्रवाई:राजस्थान
Next