नागरिक अस्पताल अंबाला में PGI चंडीगढ़ के सौजन्य से CHO और नर्सिंग ऑफिसर्स का आयोजित हुआ ट्रेनिंग प्रोग्राम
जे कुमार अम्बाला छावनी 16 जुलाई 2026 : अम्बाला छावनी स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुदृढ़ और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से नागरिक अस्पताल के मीटिंग हॉल में एक विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एच.डब्ल्यू.सी. (HWC) डायग्नोस्टिक के तत्वाधान में, पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) चंडीगढ़ और स्वास्थ्य विभाग अम्बाला छावनी के सौजन्य से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को बढ़ाना था।
ट्रेनिंग प्रोग्राम में मुख्य रूप से बराड़ा और शहजादपुर ब्लॉक के कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (CHO) और नर्सिंग ऑफिसर्स ने भाग लिया। पीजीआई चंडीगढ़ के डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक हेल्थ की टीम ने इस कार्यशाला में ट्रेनर्स के रूप में अहम भूमिका निभाई और उपस्थित स्टाफ को स्वास्थ्य जांच की बारीकियों से अवगत कराया।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए पीजीआई की डॉक्टर अनुभूति ने संबोधित करते हुए बताया कि जमीनी स्तर पर इस प्रोजेक्ट की आवश्यकता क्यों है। ग्रामीण क्षेत्रों में गैर-संचारी रोगों (NCDs) जैसे ब्लड प्रेशर और शुगर की समय पर पहचान कर कई गंभीर बीमारियों को रोका जा सकता है, और यह प्रोजेक्ट इसमें मील का पत्थर साबित होगा। डॉक्टर सुरभि ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गैर-संचारी रोगों (NCDs) जैसे ब्लड प्रेशर और शुगर की समय पर पहचान कर कई गंभीर बीमारियों को रोका जा सकता है, और यह प्रोजेक्ट इसमें मील का पत्थर साबित होगा। । डॉक्टर हरकीरत ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों की काउंसलिंग और डेटा मैनेजमेंट से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
इसके पश्चात तकनीकी सत्र में डिप्टी सिविल सर्जन नीलम कुशवाह, एन सी डी डॉक्टर पंकज सैनी, डॉक्टर सुखप्रीत सिंह, डॉक्टर राहुल, डॉक्टर पल्लवी और बी.एम.ई. संजय ने व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने उपस्थित नर्सिंग स्टाफ और सीएचओ को बी.पी. (ब्लड प्रेशर), शुगर, एच.बी. (हीमोग्लोबिन) जांच और आर.डी.टी. (रैपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट) किट्स के सही इस्तेमाल के बारे में विस्तार से समझाया। इस दौरान रिग नैनो तकनीशियनों ने मौके पर ही हीमोग्लोबिन (एच.बी.) मीटर की कैलिब्रेशन प्रक्रिया का लाइव डेमो दिया, ताकि जांच के परिणाम पूरी तरह सटीक आ सकें।
इस प्रशिक्षण शिविर में नागरिक अस्पताल की पी.एम.ओ. (प्रधान चिकित्सा अधिकारी) डॉक्टर पूजा पेंटल ने विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। उन्होंने पीजीआई की टीम का आभार व्यक्त किया और स्वास्थ्य कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाया। डॉक्टर पेंटल ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से अम्बाला के स्वास्थ्य ढांचे को और मजबूती मिलेगी। शिविर के अंत में सभी प्रतिभागियों के संशयों को दूर किया गया और उन्हें फील्ड में बेहतर काम करने के लिए प्रेरित किया गया।
#AmbalaNews #PGIMERChandigarh #HealthTrainingHaryana #CHOTraining #NursingOfficers #PublicHealth #NCDsAwareness #AmbalaCanttHospital