16/07/26

अम्बाला सदर में 'स्वच्छता से स्वागत' अभियान का आगाज: वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने खुद कचरा उठाकर की शुरुआत

जे कुमार अम्बाला 16 जुलाई 2026 : अम्बाला सदर: स्वच्छ भारत मिशन के तहत आज दिनांक 16 जुलाई 2026 को शहर में 'स्वच्छता से स्वागत' कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत स्वच्छ भारत मिशन (हरियाणा) के वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र नगर परिषद अम्बाला सदर की राय मार्किट पार्किंग में पहुंचे। उनके साथ टास्क फोर्स कमेटी के सम्मानित सदस्य भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

​अभियान का शुभारंभ नगर परिषद की प्रधान अध्यक्ष, कार्यकारी अधिकारी (EO) और सचिव द्वारा मुख्य अतिथि को पौधे (प्लांट) भेंट कर बेहद गरिमापूर्ण तरीके से किया गया। इसके तुरंत बाद मुख्य अतिथि, अधिकारियों और कर्मचारियों ने बाबा पार्किंग परिसर में पड़े हुए कचरे और गंदगी को खुद उठाकर सफाई अभियान की शुरुआत की।

​इस मौके पर नगर परिषद अम्बाला सदर के मुख्य सफाई निरीक्षक, सफाई कर्मचारी, स्थानीय मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारी और वार्ड प्रधान भी भारी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पार्किंग स्थल को पूरी तरह स्वच्छ बनाया।

​वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 'स्वच्छता से स्वागत' केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपनी जीवनशैली को सुधारने का संकल्प है। उन्होंने मार्केट एसोसिएशन और वार्ड वासियों से अपील की कि वे अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखने में नगर परिषद का सहयोग करें।

#AmbalaNews #SwachhBharatMission #SwachhataSeSwagat #AmbalaSadarnn #CleanIndia #HaryanaSwachhata #MyCleanAmbala #BreakingNewsAmbala

Previous

उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने किया अम्बाला केंद्रीय कारागार का औचक निरीक्षण; व्यवस्थाओं पर जताई संतुष्टि, किया पौधारोपण

Next

नागरिक अस्पताल अंबाला में PGI चंडीगढ़ के सौजन्य से CHO और नर्सिंग ऑफिसर्स का आयोजित हुआ ट्रेनिंग प्रोग्राम