आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी में एन.एस.एस. ओरिएंटेशन कार्यक्रम का सफल आयोजन
जे कुमार अंबाला, 10 अगस्त 2026 : अम्बाला छावनी स्थित आर्य कॉलेज के प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तहत एक दिवसीय 'एन.एस.एस. ओरिएंटेशन कार्यक्रम' का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवआगंतुक विद्यार्थियों को एन.एस.एस. के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली और समाज सेवा के महत्व से रूबरू कराना था।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अंजु बाला ने मुख्य संरक्षक के रूप में शिरकत की। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान प्राप्त करना ही नहीं, बल्कि एक संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनना भी है। उन्होंने छात्रों को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर एन.एस.एस. प्रोग्राम ऑफिसर (P.O.) डॉ. अमनदीप मक्कड़ ने स्वयंसेवकों को एन.एस.एस. के आदर्श वाक्य ‘‘स्वयं से पहले आप’’ (Not Me But You) का गूढ़ अर्थ समझाया। उन्होंने आगामी सत्र में आयोजित होने वाले पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, स्वच्छता अभियान और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने विद्यार्थियों से एन.एस.एस. की सभी गतिविधियों में पूरे समर्पण और उत्साह के साथ भाग लेने की अपील की। यह सत्र विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा।
#AmbalaNews #AryaCollegeAmbalaCantt #NSSOrientation #NSSIndia #AmbalaCantt #AmbalaEducation #HaryanaNews #BreakingNewsAmbala
Previous
दैनिक खबर: आज 10 अगस्त , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
Next