हम सबका सांझा सपना-नशा मुक्त हो हरियाणा अपना- थीम के साथ सोनीपत पहुंची साइक्लोथॉन-2.0
चंडीगढ़, 15 अप्रैल (अभी): साइक्लोथॉन-2.0 हिसार से 5 अप्रैल को शुरू की गई साइक्लोथॉन सामाजिक संदेश के साथ पूरे प्रदेश को कवर करेगी। उन्होंने कहा कि नायब सरकार प्रदेश में आधारभूत ढांचागत विकास कराने के साथ ही युवा शक्ति को नशे जैसी कुरीति से दूर रखने सहित अन्य सामाजिक कुरीतियों पर अंकुश लगाने में भी अपनी नैतिक जिम्मेवारी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम से निभा रही है।
प्रदेश के सभी जिलों से निकलने वाली यह साइक्लोथॉन नशा मुक्त हरियाणा का संदेश देने में अहम रहेगी। यह यात्रा प्रदेशभर में लोगों को नशाखोरी जैसी सामाजिक बुराइयों को खत्म करने के लिए प्रेरित करते हुए सिरसा में सम्पन्न होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश को नशामुक्त करने के लिए प्रत्येक नागरिक को आगे आना होगा और सरकार की सार्थक मुहिम में आहुति डालते हुए नशा मुक्त हरियाणा बनाना होगा। उन्होंने कहा कि हम सब को मिल कर नशाखोरी को खत्म करने के लिए युवाओं को प्रेरित करना है।