दैनिक खबर: आज 10 अगस्त , 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
दिल्ली में छात्र प्रदर्शन पर लोकसभा में जवाब देंगे गृहमंत्री अमित शाह:
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू बोले- शांति से सुनें जवाब, विपक्ष दे बहस में शामिल होने का भरोसा।
राजस्थान और यूपी में भारी बारिश से तबाही:
कानोता डैम ओवरफ्लो होने से फंसे 30 छात्र रेस्क्यू; यूपी में उफान पर 10 नदियां, वाराणसी में गंगा का पानी मणिकर्णिका घाट तक पहुंचा।
रांची में JPSC-JSSC परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का उग्र प्रदर्शन:
बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा गेट के पास पहुंचे प्रदर्शनकारी; पुलिस ने किया लाठीचार्ज, वाटर कैनन व आंसू गैस के गोले दागे, कई छात्र घायल।
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में भारतीय चाय किसान का अपहरण:
बांग्लादेशी बदमाशों पर सीमा पार ले जाने का आरोप; घुसपैठ नाकाम होने पर बदला लेने की आशंका, परिजनों में दहशत।
हिमाचल प्रदेश में फिर सक्रिय होगा मानसून:
10 और 11 अगस्त को भारी बारिश की संभावना; कांगड़ा व सिरमौर में ऑरेंज, तो शिमला समेत चार जिलों में येलो अलर्ट जारी।
जापान के बाद चीन में तूफान 'डॉल्फिन' का कहर: शंघाई में 150 साल का रिकॉर्ड टूटा; तटीय इलाकों से 10 लाख लोग सुरक्षित निकाले गए, बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बरकरार।
ईरान के साथ बिना परमाणु समझौते जंग खत्म कर सकते हैं ट्रम्प: वॉल स्ट्रीट जर्नल का दावा; होर्मुज स्ट्रेट को कारोबारी जहाजों के लिए खोलना अमेरिका की बड़ी शर्त, ट्रम्प सीनियर अफसरों संग बना रहे योजना।
नेपाल के नए पीएम बालेन शाह से मिले भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव: पद संभालने के बाद पहली वन-टू-वन बैठक; भारत-नेपाल संबंधों, व्यापार और विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाने पर हुई चर्चा।
PoK में तीसरे चरण की वोटिंग टली: पीओके में लगातार प्रदर्शनों के कारण 10 अगस्त को होने वाला तीसरे चरण का चुनाव अनिश्चितकाल के लिए टला: 45 में से 24 सीटें जीतकर पीएमएल एन की सरकार तय, 11 सीटों पर मतदान स्थगित।
बुजुर्ग का चोरी हुआ मोबाइल बना साइबर ठगों की कड़ी: दिल्ली पुलिस ने यूपी-राजस्थान में फैले गिरोह का किया भंडाफोड़; 70 हजार रुपये ऐंठने वाले अंतरराज्यीय सिंडिकेट के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई।
बृजभूषण सिंह के खिलाफ रची गई थी साजिश.. महिला पहलवान यौन उत्पीड़न मामले में बरी बृजभूषण शरण सिंह पर कोर्ट की कड़ी टिप्पणी: आरोप झूठे व गढ़े हुए, प्रथम दृष्टया पूरा मामला राजनीतिक साजिश; कोर्ट ने दिए पूर्व अध्यक्ष को राहत के आदेश।
दिल्ली विधानसभा में लक्ष्मी योजना की शर्तों पर हंगामा: आप विधायकों का सदन से वॉकआउट; सीएम रेखा गुप्ता के बयान पर जताई कड़ी आपत्ति, तीन बच्चों वाली शर्त पर जताई नाराजगी।
दिल्ली पुलिस ने किया अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश; मध्य जिला पुलिस ने चोरी के मोबाइल से साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश: नौ आरोपी गिरफ्तार; जयपुर, मेरठ व गाजियाबाद से 52 मोबाइल, 70 डेबिट कार्ड और 4 लाख नकद बरामद।
करनाल में सीएम नायब सिंह सैनी का विपक्ष पर पलटवार: कहा- कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी; नूर महल में एमएसएमई पॉलिसी का विमोचन कर युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।
गुरुग्राम की लग्जरी सोसाइटी द कैमेलियाज में मेड से मारपीट पर FIR दर्ज: वीडियो वायरल होने के बाद सुशांत लोक पुलिस ने लिया संज्ञान; आरोपी कारोबारी की पत्नी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम।
हरियाणा में बदला मौसम: सोनीपत-यमुनानगर में तेज बारिश से जलभराव, डबवाली में छाया कोहरा; मौसम विभाग ने 15 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी, 13 अगस्त तक जारी रहेगा दौर।
सिरसा में चिट्टा नशा तस्करी पर चौटाला परिवार में विवाद: अभय चौटाला के एसपी को अल्टीमेटम पर दिग्विजय की तीखी पोस्ट; चश्मा जी के शीशे के घर कहकर कसा तंज, सोशल मीडिया पर छिड़ी जुबानी जंग।
अंबाला उपायुक्त कार्यालय में 'हर घर तिरंगा' और 'वंदे मातरम' प्रदर्शनी आयोजित: डीसी सचिन गुप्ता ने लिया जायजा; 9 से 17 अगस्त तक अभियान से जुड़कर तिरंगा फहराने की नागरिकों से की अपील।
अंबाला में आयोजित समाधान शिविर में नगराधीश ने सुनीं जनसमस्याएं: फैमिली आईडी व योजनाओं से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता पर समयबद्ध समाधान करने के दिए सख्त निर्देश।
अंबाला छावनी में अंतर्राष्ट्रीय शहीदी स्मारक का डीसी सचिन गुप्ता ने लिया जायजा: अधिकारियों संग सिविल व फिनिशिंग कार्यों का निरीक्षण कर शेष काम जल्द पूरा करने के दिए सख्त निर्देश।
कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ
नमस्कार
Previous
हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी उपायुक्तों के साथ की बैठक, S.I.R. कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
Next