24/07/26

हरियाणा सरकार ने समीर पाल सरो को क्वालिटी एश्योरेंस अथॉरिटी का चेयरपर्सन नियुक्त किया

अभिकान्त, 24 जुलाई हरियाणा : हरियाणा सरकार ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी समीर पाल सरो को क्वालिटी एश्योरेंस अथॉरिटी (QAA) का चेयरपर्सन नियुक्त किया है। इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा आज आदेश जारी किए गए।

सरो हरियाणा कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रह चुके हैं। प्रशासनिक क्षेत्र में उनके लंबे और व्यापक अनुभव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

क्वालिटी एश्योरेंस अथॉरिटी (QAA) का मुख्य उद्देश्य सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में गुणवत्ता मानकों की निगरानी, मूल्यांकन और सुधार सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही अथॉरिटी पारदर्शिता, जवाबदेही तथा जन सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए कार्य करती है।

#HaryanaNews #SameerPalSrow #QualityAssuranceAuthority #HaryanaGovernment2026 #IAS #ChandigarhNews #HaryanaAdministration #PublicService #GoodGovernance #Danikkhabar

Previous

हरियाणा में सरकारी जमीन के मूल्यांकन हेतु एम्पैनल्ड वैल्यूअर्स के लिए सख्त आचार संहिता मंजूर; उल्लंघन पर लगेगा 1 लाख तक का जुर्माना

Next

बोह घाटी के प्रभावित परिवारों को सरकार हर संभव सहायता प्रदान करेगी: मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश