15/07/26

अम्बाला शहर में 16 जुलाई को धूमधाम से निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

जे कुमार अम्बाला शहर, 15 जुलाई 2026: हरे कृष्ण प्रचार समिति अम्बाला शहर के सौजन्य से आगामी 16 जुलाई को भव्य भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा सांय 4 बजे मानव चौक स्थित रामलीला गांधी मैदान से शुरू होगी। समिति के पदाधिकारी राधा मत्स्य दास ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी यात्रा को पूरी (ओडिशा) की तर्ज पर बेहद अलौकिक और भव्य रूप में निकाला जा रहा है।

इस पावन अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने अम्बाला जिलावासियों और सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस पवित्र रथ यात्रा में शामिल होकर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि जो भी भक्त सच्चे मन से भगवान के रथ की रस्सियों को खींचता है और हरि नाम का सिमरन करता है, उसे परम आनंद की अनुभूति होती है।

यह रथ यात्रा 16 जुलाई को रामलीला मैदान मानव चौक से शुरू होकर जलबेड़ा रोड से गुजरेगी। इसके बाद गेट नंबर 5 से होते हुए सेक्टर-10 में प्रवेश करेगी और अंत में सामुदायिक भवन, सेक्टर-10 में पहुंचकर संपन्न होगी। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

#AmbalaNews #JagannathRathYatra #AmbalaCity #HareKrishnaSamiti #ReligiousProcession #AseemGoel #HaryanaTourism #BreakingNewsAmbala

Previous

अम्बाला में 'महिला एवं किशोरी सम्मान योजना' का प्रभावी क्रियान्वयन: बीपीएल परिवारों को मिल रहे नि:शुल्क सैनिटरी नैपकिन

Next

आर्य कॉलेज अम्बाला छावनी में नशा मुक्ति पर कार्यशाला आयोजित, 'नशा छोड़ो-जीवन जोड़ो' का दिया संदेश