Delhi Bomb Threat: द्वारका कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, हड़कंप के बीच अदालत परिसर कराया खाली
नई दिल्ली, 16 अप्रैल (अभी): दिल्ली के द्वारका कोर्ट को बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इससे हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कोर्ट परिसर को खाला करा दिया गया है।
पुलिस बल और बम निरोधक दस्ता फिलहाल मौके पर है और स्थिति की जांच कर रहा है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में बम की धमकी मिलने का यह पहला मामला नहीं है बल्कि इससे पहले भी ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं। दिल्ली के स्कूलों और अस्पतालों को कई बार बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है, लेकिन पुलिस जांच के बाद हर बार धमकी फर्जी निकली।
Previous
अमेरिका ने चीन के 125% टैरिफ के जवाब में 245% टैरिफ लगाने का किया एलान
Next