डा0 बी0आर0 अम्बेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत अपूर्ण आवेदनकर्ताओं को दस्तावेज पूर्ण करने हेतु अंतिम अवसर
अम्बाला, 08 अप्रैल (अभी): जिला कल्याण अधिकारी अन्नु बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण और अंत्योदय (एस.ई.डब्ल्यू.ए.) विभाग, हरियाणा द्वारा संचालित डा0 बी0आर0 अम्बेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत वित्त वर्ष 2024-25 के लिए जिला अम्बाला में दिनांक 01 अगस्त 2024 से 28 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
इन आवेदनों की जांच के उपरांत यह पाया गया है कि कुछ आवेदकों द्वारा अपलोड किए गए दस्तावेजों में कमियां/त्रुटियां हैं। ऐसे सभी आवेदकों को सूचित किया जाता है कि वे दिनांक 20 अप्रैल 2025 तक अपनी कमियों को दूर करते हुए सभी आवश्यक दस्तावेज विभागीय पोर्टल schemes.haryanascbc.gov.in पर अपलोड कर दें।
इस संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता के लिए आवेदक कार्यालय जिला कल्याण अधिकारी, प्त628/1, गुरु अर्जुनपुरा कॉलोनी, रतनगढ़ रोड, नजदीक मान चौक, अंबाला से संपर्क कर सकते हैं। दूरभाष संख्या 0171-2536450 एवं ईमेल dwoambala123@gmail.com पर भी संपर्क किया जा सकता है।