17/06/25

कांग्रेस को देश की संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं है, कांग्रेस के दिमाग में हमेशा तानाशाही रही : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

भाजपा प्रजातांत्रिक पार्टी, जबकि कांग्रेस तानाशाही पार्टी, कांग्रेस ने कई बार चुनी सरकारों को भंग किया : अनिल विज

चंडीगढ़, 17 जून - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने रॉबर्ट वाड्रा की अदालत में पेशी को लेकर कांग्रेस द्वारा इसे राजनीति से जोड़ने के मुद्दे पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस को देश की संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं है। उन्हें यह लगता है कि कांग्रेस किसी योजनाबद्ध तरीके से इन संस्थाओं को ध्वस्त करना चाहती है, जबकि किसी भी प्रजातांत्रिक देश के लिए यह ताकत है और कांग्रेस के दिमाग में हमेशा तानाशाही रही है।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस ने देश में इमरजेंसी लगाई, देश में 192 बार धारा 356 लगी है, यानी विधिवत रूप से चुनी सरकारों को भंग किया गया है जिनमें से अधिकतर कांग्रेस ने लगाई है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पिछले 11 सालों में सरकार है और हमने एक बार भी ये धारा नहीं लगाई क्योंकि भारतीय जनता पार्टी प्रजातांत्रिक पार्टी है और कांग्रेस तानाशाही पार्टी है।

Previous

“कांग्रेस का संगठन हवा-हवाई, इन्हें पता नहीं पार्टी में कौन जिंदा कौन मृत” : कैबिनेट मंत्री अनिल विज

Next

कोच्चि से दिल्ली जा रहे इंडिगो के विमान में बम की धमकी के बाद नागपुर में हुई इमरजेंसी लैंडिंग