15/07/26

आर्य कॉलेज अम्बाला छावनी में नशा मुक्ति पर कार्यशाला आयोजित, 'नशा छोड़ो-जीवन जोड़ो' का दिया संदेश

जे कुमार अम्बाला छावनी, 15 जुलाई 2026: आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी के प्रांगण में 'नशा मुक्त भारत अभियान सैल' के तहत नशीले पदार्थों की मांग को कम करने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करना और समाज में जन-जागरूकता बढ़ाना था।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अंजु बाला ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि युवाओं में बढ़ता नशा पूरे देश के लिए चिंता का विषय है। नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नष्ट करता है, बल्कि उसके सामाजिक और आर्थिक जीवन को भी बर्बाद कर देता है। उन्होंने आह्वान किया कि केवल सामूहिक जागरूकता ही मादक पदार्थों के सेवन को जड़ से खत्म कर सकती है।

सैल की कनवीनर रंजु त्रेहन ने सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाते हुए कहा कि नशा मुक्त भारत का निर्माण केवल एक सरकारी पहल नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। वहीं कॉ-कनवीनर डॉ. रेखा ने कहा कि एक जागरूक युवा ही सशक्त राष्ट्र की नींव होता है। कार्यशाला में 'नशा छोड़ो-जीवन जोड़ो' और 'स्वस्थ युवा-सशक्त भारत' के संकल्प के साथ टीचिंग, नॉन-टीचिंग स्टाफ और भारी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।

#AmbalaNews #AryaCollegeAmbala #NashaMuktBharat #AntiDrugCampaign #HaryanaEducation #YouthAwareness #SayNoToDrugs #BreakingNewsAmbala

Previous

अम्बाला शहर में 16 जुलाई को धूमधाम से निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

Next

आज 15 जुलाई का इतिहास