हरियाणा : राज सिंह व उर्वशी रंगारा बने सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक

अभिकान्त, 02 जुलाई हरियाणा : हरियाणा सरकार ने सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारियों, श्री राज सिंह तथा सुश्री उर्वशी रंगारा को तत्काल प्रभाव से संयुक्त निदेशक से अतिरिक्त निदेशक के पद पर पदोन्नत किया है।

 

दोनों अधिकारियों को एफपीएल-13 (ग्रुप 'ए') वेतन स्तर में पदोन्नत किया गया है। दोनों अधिकारी राज्य सेवा नियम, 1982 के प्रावधानों के अनुसार एक वर्ष अथवा सेवानिवृत्ति की तिथि, जो भी पहले हो, तक परिवीक्षा अवधि पर रहेंगे।

 

इस संबंध में आयुक्त एवं सचिव, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा आवश्यक प्रशासनिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

#HaryanaGovt #InformationAndPublicRelations #OfficerPromotion #RajSingh #UrvashiRangara #HaryanaBureaucracy #ChandigarhNews #danikkhabar

Previous

हरियाणा : ग्रुप-डी कॉमन कैडर विकल्प: 6 से 20 जुलाई तक पोर्टल पर दें ब्यौरा, वरना स्वतः मानी जाएगी सहमति

Next

गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर प्रदीप दहिया की बड़ी कार्रवाई; जालसाजी और लापरवाही के आरोप में 4 कर्मचारी बर्खास्त