गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर प्रदीप दहिया की बड़ी कार्रवाई; जालसाजी और लापरवाही के आरोप में 4 कर्मचारी बर्खास्त
अभिकान्त, 01 जुलाई हरियाणा : गुरुग्राम नगर निगम (MCG) में भ्रष्टाचार, लापरवाही और जालसाजी के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए निगम कमिश्नर प्रदीप दहिया ने एक बड़ी कार्रवाई की है। निगम कमिश्नर ने गंभीर आरोपों को सही पाए जाने पर तुरंत प्रभाव से चार कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त (टर्मिनेट) कर दिया है। यह सख्त कदम विस्तृत विभागीय जांच, व्यक्तिगत सुनवाई (पर्सनल हियरिंग) और रिकॉर्ड पर उपलब्ध पुख्ता साक्ष्यों व सबूतों के आधार पर उठाया गया है।
निगम कमिश्नर प्रदीप दहिया द्वारा जारी आधिकारिक आदेशों के अनुसार, संबंधित कर्मचारियों पर सेवा नियमों के खुले उल्लंघन, अपने कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने, सरकारी कार्यों में जानबूझकर बाधा उत्पन्न करने, फर्जी रिकॉर्ड तैयार करने (जालसाजी) तथा अपने पद का दुरुपयोग करने जैसे बेहद गंभीर आरोप पूरी तरह सिद्ध पाए गए हैं। इन आरोपों की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने बिना कोई ढील दिए उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का हुक्म जारी किया है।
प्रॉपर्टी टैक्स में खेल करने वाले दो कंप्यूटर ऑपरेटरों पर गिरी गाज
बर्खास्त किए गए कर्मचारियों में नगर निगम के प्रॉपर्टी टैक्स और प्रॉपर्टी आईडी (Property ID) विंग में तैनात दो कंप्यूटर ऑपरेटर भी शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, विभागीय जांच में यह बात खुलकर सामने आई थी कि कंप्यूटर ऑपरेटर नीरज वशिष्ठ तथा अंकुर अरोड़ा प्रॉपर्टी आईडी एवं प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़े मामलों में निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का पालन नहीं कर रहे थे।
ये दोनों ऑपरेटर आम जनता को परेशान करने और नियमों को ताक पर रखकर फाइलों में अनावश्यक एवं अवांछित आपत्तियां (objections) लगा रहे थे। इस गड़बड़ी और मनमानी की शिकायतें उच्च अधिकारियों तक पहुंचने के बाद जब मामले की आंतरिक जांच कराई गई, तो दोनों को दोषी पाया गया, जिसके बाद कमिश्नर ने दोनों ऑपरेटरों को तुरंत पद से हटा दिया। निगम प्रशासन की इस अचानक हुई बड़ी कार्रवाई से नगर निगम के अन्य अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।
#GurugramNews #MCGAction #PradeepDahiya #PropertyTaxScam #GurugramMunicipalCorporation #EmployeesTerminated #HaryanaNews #ZeroTolerance #Danikkhabar
Previous
हरियाणा : राज सिंह व उर्वशी रंगारा बने सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक
Next