दैनिक खबर : आज 16 मार्च 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार
राज्यसभा चुनाव:
10 राज्यों की 37 सीटों हेतु मतदान जारी, हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 सीटों पर कड़े मुकाबले के बीच आज शाम पांच बजे से शुरू होगी निर्णायक मतगणना।
कटक SCB अस्पताल अग्निकांड:
ट्रॉमा ICU में आग से 10 मरीजों की मौत, 11 कर्मचारी झुलसे; CM मोहन मांझी ने किया 25-25 लाख मुआवजे और हाई लेवल जांच का एलान।
संसद बजट सत्र:
राज्यसभा में रंजन गोगोई को दी गई विदाई; वित्तमंत्री ने वैश्विक संकट पर मांगा विपक्ष का सहयोग, वहीं TMC ने मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने हेतु सदन में रखा प्रस्ताव।
मिडिल ईस्ट तनाव:
होर्मुज स्ट्रेट बंद होने के बावजूद ईरान ने भारतीय जहाजों को दी रास्ता गुजारने की इजाजत; विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने तेहरान से जारी सफल कूटनीतिक बातचीत का किया खुलासा।
फोर्ब्स 2026:
भारत में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 229 हुई; लक्ष्मी मित्तल ने हर दिन 274 करोड़ रुपये कमाकर बनाया रिकॉर्ड, वहीं फिजिक्सवाला के अलख पांडे और प्रतीक बूंब भी लिस्ट में शामिल।
गाजा से दक्षिण अफ्रीका और इंडोनेशिया पहुंचे सैकड़ों फिलिस्तीनी;
AP जांच में खुलासा, इजरायली समूह ने कराई उड़ानों की व्यवस्था, ट्रंप के पुनर्वास प्रस्ताव को मिला इस गुप्त मिशन से बड़ा समर्थन।
मिडिल ईस्ट जंग:
दुबई एयरपोर्ट पर फ्यूल टैंक को बनाया गया निशाना; उधर ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा हेतु वॉरशिप न भेजने पर NATO को दी भविष्य खराब होने की कड़ी चेतावनी।
नेपाल के गोरखा में दर्दनाक हादसा:
मनकामना मंदिर से लौट रहे भारतीय तीर्थयात्रियों की बस खाई में गिरने से 7 की मौत और 7 घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद जांच में जुटी स्थानीय पुलिस।
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई:
पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर और न्यू उस्मानपुर में अवैध एलपीजी रिफिलिंग केंद्रों का भंडाफोड़; बड़े सिलिंडरों से गैस चोरी करते आरोपी गिरफ्तार, दो मुकदमे दर्ज।
बदरपुर के मोलरबंद में गैस रिसाव से घर में लगी भीषण आग:
वाशरूम में फंसी 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत; परिजनों ने नए गैस कनेक्शन में लीकेज का लगाया गंभीर आरोप।
दिल्ली में वायु प्रदूषण पर एनडीएमसी का प्रहार:
4.94 करोड़ की लागत से 24 और सड़कों पर लगेगी मिस्ट स्प्रे प्रणाली; लोधी रोड पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद अक्टूबर तक विस्तार।
दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:
नौकरी छूटना या वित्तीय विवाद भरण-पोषण के दायित्व से मुक्ति का आधार नहीं; पर्याप्त आय क्षमता होने पर पति को हर हाल में देना होगा पत्नी का खर्च।
हरियाणा राज्यसभा चुनाव:
दो सीटों के लिए त्रिकोणीय मुकाबला; भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर बोध के साथ निर्दलीय सतीश नांदल मैदान में, क्रॉस वोटिंग के डर से बढ़ी हलचल वहीं व्हीलचेयर पर निकले मंत्री अनिल विज: बोले "चाहे स्ट्रेचर पर जाऊं या व्हीलचेयर पर , वोट तो डालूंगा," दोनों सीटों पर जीत का दावा करते हुए कांग्रेस की 'बाड़ेबंदी' पर कसा तंज।
सोनीपत में कमर्शियल गैस किल्लत ;
हलवाई कोयले और लकड़ी की भट्ठियों पर मजबूर, गोहाना में मिठाइयों के दाम 10 रुपये प्रति किलो तक बढ़े, दैनिक भास्कर की खास रिपोर्ट।
हरियाणा IDFC बैंक घोटाला:
590 करोड़ की हेराफेरी में दो बड़े अफसर गिरफ्तार, 4 दिन की रिमांड; बैंक कर्मियों संग मिलकर सरकारी धन शेल कंपनियों में डायवर्ट करने और रिश्वत लेने का आरोप।
हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर:
धूल भरी आंधी और बारिश से लुढ़का पारा, महेंद्रगढ़ 12.5 डिग्री के साथ सबसे ठंडा; आगामी दिनों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी।
अंबाला:
एससी ट्रैक्टर सब्सिडी योजना के तहत 44 चयनित किसानों का 16 मार्च को होगा भौतिक सत्यापन; सुबह 10 बजे अनाज मंडी में उपस्थित होकर कराएं जांच, वरना अटक सकता है अनुदान।
अग्निवीर भर्ती 2027:
हरियाणा और चंडीगढ़ के युवाओं के लिए पंजीकरण शुरू, अधिकतम आयु सीमा बढ़कर हुई 22 वर्ष; 1 अप्रैल तक आवेदन का मौका, जून में होगी ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा।
मीरपुर वनडे में विवाद:
पाकिस्तान ने अंपायर कुमारा धर्मासना के खिलाफ मैच रेफरी से की शिकायत; स्क्रीन पर रिप्ले देखने के बाद बांग्लादेश को रीव्यू की अनुमति देने पर भड़का पाक खेमा।
आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ।
नमस्कार।